रविवार, 13 सितंबर 2020

सोनीपत में 4 लोगों को मारे चाकू, मौत

सोनीपत। सोनीपत में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना रात के समय की है। जब कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने कर्मचारियों पर चाकूओं से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोनीपत के रामनगर से सनपेड़ा रोड पर स्थित फैक्ट्री के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें दोनों गुटों में चाकूबाजी हुई। इसमें रामनगर गांव की कर्मचारियों पर हमला किया गया। हमले में नरसी और जगमोहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नरसी का बेटा अनिल गंभीर रुप से घायल है। वहीं गांव के एक अन्य युवक को भी चोटें आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हत्या का आरोप गांव मलिकपुर में किराये पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी कर्मचारियों पर लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर है। जांच की रही है                 


हरियाणा में 2783 नए केस सामने आएंं

चंडीगढ़। हरियाणा में अब कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। आज कोरोना के 2783 नये केस सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा बढ़कर अब 91 हजार को पार कर गया है। वहीं प्रदेश में मरने वालों की संख्या भी 956 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के आकंड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 19446 है जबकि रिकवरी रेट डाउन होकर 77.61 फीसदी पर पहुंच गई है। प्रदेश में रोजाना अब 2 हजार से ज्यादा नये केस सामने आ रहे हैं।                   


मददः हरियाणा में खुलेंगे लघु खेल केंद्र

चंडीगढ़। खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत जमीनी स्तर पर खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए केन्द्र सरकार ने लघु खेल केन्द्र योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत नए खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने के लिए इन लघु खेल केंद्रों का संचालन पूर्व चैंपियन खिलाडिय़ों के माध्यम से किया जाएगा। इन लघु खेल केंद्रों के लिए 30 सितंबर 2020 तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने  बताया कि इस योजना में 14 ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया है जिनमें आर्चरी, एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, साईकिलिंग, फैंसिंग, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल-टेनिस, भारतोलन व कुश्ती आदि शामिल हैं। इसके अलावा फुटबाल व अन्य खेलों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। इस योजना के तहत ट्रेनिंग लेकर नए खिलाड़ी  राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विजयी होकर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।                 


सैमसंग का फोन ₹2000 हुआ सस्ता

अगर आपका मोबाइल भी पुराना हो गया है और आप नया मोबाइल लेने की सोच रहे है तो खुश हो जाए, क्योंकि सैमसंग ने आपके लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। सैमसंग ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन गैलेक्सी A71 की कीमत में भारी कटौती कर दी है। इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गए गैलेक्सी A71 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब इसे 2 हज़ार रुपये सस्ता कर दिया है। यानी कि अब आप ये फोन 30,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।  फोन की नई कीमत की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट सैमसंग.कॉम और अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से मिली है।               


 


हरियाणा में 116 नए पदों को दी मंजूरी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग में माइनिंग गार्डस के 111 पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि माइनिंग गार्ड के इन 111 पदों को आउटसोर्सिंग नीति के तहत भूतपर्वू सैनिकों में से भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के सृजन से उत्पन्न खर्च को विभाग द्वारा अपने स्वीकृत बजट से वहन किया जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कारागार में बंद कैदियों और वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितार्थ जिला कारागार यमुनानगर में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने और इस औषधालय के सुचारू संचालन के लिए पांच पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।           


भाजपा के गले की फांस बनेगा भ्रष्टाचार

भाजपा के गले की फांंस बनेगा भ्रष्टाचार।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। महामारी के कारण उत्पन्न संकट के कारण सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बेरोजगारी, भुखमरी और सुशांत मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है। लेकिन भाजपा शासन की जड़ खोदने का काम भी पूरी तेजी के साथ किया जा रहा है। जड़ खोदने वाले आस्तीन के सांप है जो अवसर की तलाश में बैठे हैं। निकट भविष्य में यही भ्रष्टाचार भाजपा के गले की फांस बनेगा।


नगर पालिका परिषद लोनी में वर्तमान और पूर्व भाजपा चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए है। बल्कि कई मामलों की जांच की जा रही है। यह कड़वा सच है। नगर पालिका मेंं अप्रत्याशित भ्रष्टाचार आज भी पहले के जैसा चल रहा है। स्थानीय विधायक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने का खूब ढोल पीटा है। लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाड़ी अपने खेल का आनंद ले रहे हैं।  प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कमीशन खोरी दोनों हाथों से की जा रही है।


आपको बता दें कि अशोक विहार कॉलोनी स्थित 20 फुटा रास्ते पर नाला इंटरलॉकिंग का काम अशोक ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा सीमेंट की दो बोरी में एक ट्रॉली डस्ट मिलाकर निर्माण किया जा रहा है। संबधित प्रक्ररण में कनिष्ठ अभियंता पंकज गुप्ता से निर्धारित मानक मांगा गया । लेकिन भ्रष्टाचार की इकाई तो स्वयं पंकज गुप्ता है। संबंधित प्रक्ररण की वीडियो क्लिप उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को संज्ञान लेने के लिए भेज दी गई। हो सकता है उपजिलाधिकारी जांच प्रक्रिया में व्यस्त हो। लेकिन निष्कर्ष यही है, अधिकारी कमाने आया हैं। इसी आड़ में नेताओं की आपाधापी जारी रहेगी। सत्ता पक्ष का लाभ आज नहीं उठाएंगे तो कब उठाएंगे।                        


पत्रकार ने की आत्महत्या की कोशिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। फिलहाल, युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।युवक एक निजी पोर्टल का पत्रकार है। मामला नौबस्तस से संबंधित है। पत्रकार चंदर कठेरिया का आरोप है कि कि कुछ दिन पहले किसी खबर को लेकर वह नौबस्ता थाने गया था। जहां वह वीडियो बनाने लगा लेकिन इस दौरान थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा और थाने में तैनात आरक्षियों ने उसके साथ बदसलूकी की। इस दौरान उसको फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी भी दे दी।जिसके बाद उसे फर्जी मामले में 22 अगस्त को जेल भी भेज दिया। जिसकी शिकायत भी पत्रकार ने सीएमओ और पीएमओ पोर्टल पर की।                


मृतक संख्या-1114, संक्रमित-47,54,357

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 94,372 नए मामले सामने आए है। इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थें। वहीं 24 घंटे में 1114 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 78,399 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 लाख 54 हजार 357 हो गई है। इनमें से 78,586 लोगों की मौत हो चुकी है।एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 73 हजार 175 हो गई और 37 लाख 02 हजार 596 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक हैै।            





'सरकारी नौकरी' में किऐ गये बड़े बदलाव

बृजेश केसरवानी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भर्ती को लेकर योगी सरकार बड़े बदलाव की तैयारी है। इसके तहत समूह ‘ख’ व ‘ग’ की भर्तियों में चयन के बाद पांच वर्ष तक संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करना होगा। इस दौरान हर छह माह में कर्मचारी का मूल्यांकन किया जाएगा और साल में 60 फ़ीसदी से कम अंक पाने वाले सेवा से बाहर हो जाएंगे।लिहाजा पांच साल बाद उन्हीं कर्मचारी को नियमित सेवा में रखा जाएगा जिन्हें 60 फ़ीसदी अंक मिलेंगे। इस दौरान कर्मचारियों को नियमित सेवकों की तरह मिलने वाले अनुमन्य सेवा संबंधी लाभ नहीं मिलेंगे।


जानकारी के मुताबिक कार्मिक विभाग इस प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट के समक्ष लाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए हर विभाग से सुझाव मांगे जा रहे हैं। सभी विभागों से सुझाव लेने के बाद इसे कैबिनेट में लाया जा सकता है। इसके पीछे का तर्क यह है कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों की दक्षता बढ़ेगी।साथ ही नैतिकता देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता के मूल्यों का विकास होगा। इतना ही नहीं सरकार पर वेतन का खर्च भी कम होगा।             


दावाः मेंढक ने जिंदे जुगनू को निगला

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तरह तरह के पोस्ट वायरल होते रहते है। इनमे से कुछ फेक तो कुछ सही भी होते है। इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियों वायरल हो रहा है | इसमें यूजर्स ने दावा किया है कि मेढंक एक जुगनू को निगल गया | इसके बाद मेंढक के पेट से लाइट जलने लगी | 


वीडियों में देखा जा सकता है कि मेंढक के शरीर में कुछ जलता है और फिर बुझ जाता है | लोगों ने दावा किया है कि जुगनू निगलने की वजह से ही मेढ़क के शरीर से इस तरह की लाइट दिख रही है |  ट्विटर पर इस वीडियो को 84 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं | 14 सेकंड के इस वीडियो में एक मेंढक दीवार पर चिपका दिख रहा है |  कुछ ही सेकंड के बाद उसके पेट में अचानक रोशनी चमकने लगती है, उसके बाद रोशनी बुझ जाती है |               


दीवार गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत

बबेरु में कच्ची दीवार गिरने से 45 वर्षीय महिला की दबकर हुई मौत


 

रिपोर्ट-ज्योति सिंह

बांदा। बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली अंतर्गत एक गांव में कच्ची दीवार गिर जाने से 45 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली अंतर्गत हरदौली गांव का है जहां पर राजमुनि उर्फ देवकी पत्नी कौशल पाल उम्र 45 वर्ष अपने कच्ची दीवार की छपाई लिपाई कर रही थी तभी अचानक दीवार महिला के ऊपर गिर गई जिसमें महिला दब गई जैसे परिजनों ने देखा तो ग्रामीणों की मदद से महिला को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं महिला के मौत से परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है और सूचना मिलते ही सपा के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने पहुंच कर परिवारी जनों को सांत्वना देते हुए  ढाढस बंधाया।               


देश का पहला कोविड टेस्ट वाला एयरपोर्ट

IGI बना देश का पहला कोविड टेस्ट सुविधा वाला एयरपोर्ट, 6 घंटे में मिलेगा रिज़ल्ट  


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयर पोर्ट पर आज से सभी इंटरनेशनल पैसेंजर के लिए कोविड-टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। इसका रिज़ल्ट भी 4 से 6 घंटे में आ जाएगा। शनिवार को कुछ अन्तर्राष्ट्रीय यात्रियों का टेस्ट कर नई लगी मशीनों से रिज़ल्ट देखा गया पर आज से ये सभी उन अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य होगा जिन्हें आगे की कनेक्टिंग फ़्लाइट लेनी है।


प्रतिदिन 15000 यात्रियों का कोविड टेस्ट कर सकने की है क्षमता


इंटरनेशनल पैसेंजर के आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए दिल्ली के इंदिरगांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर लैब बनाई गई है। यहां पर कोविड टेस्ट की सुविधा दे रही कम्पनी जेने स्ट्रिंग के चीफ़ आपरेटिंग ऑफ़िसर चेतन कोहली ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इस लैब में एक दिन में 3000 यात्रियों का कोविड टेस्ट किया जा सकता है। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ये क्षमता 15000 यात्रियों तक की जा सकती है। इस लैब की ख़ासियत ये है कि इससे टेस्ट रिज़ल्ट 4 से 6 घंटे में ही आ जाता है।


कैसे मिलेगी क्वारंटीन से निजात


अभी तक नियम के अनुसार कोई भी अन्तर्राष्ट्रीय पैसेंजर जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से कनेक्टिंग फ़्लाइट ले कर आगे की यात्रा करनी हो। उसे कोविड-19 टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर न आने पर 7 दिन के इंस्टिट्यूशन क्वारंटीन में भेज दिया जाता था। लेकिन अब टेस्ट की सुविधा और लैब से जल्द मिलने वाले रिज़ल्ट के कारण कोविड नेगेटिव यात्रियों को क्वारंटीन से निजात मिल सकेगी और वो नेगेटिव रिज़ल्ट के बाद अपनी आगे की यात्रा कर सकेंगे।


सिर्फ़ कनेक्टिंग फ़्लाइट वाले यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा


दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियर ने बताया कि ये सुविधा सिर्फ़ कनेक्टिंग फ़्लाइट वाले इंटरनेशनल यात्रियों के लिए है। दिल्ली आने वाले या दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर आ कर दिल्ली में ही रहने वाले यात्रियों को अभी क्वारंटीन से छूट नहीं दी गई है। लेकिन जल्द ही दिल्ली सरकार ये छूट दे सकती है। हालांकि वो अन्तर्राष्ट्रीय यात्री जिन्हें कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद किसी अन्य साधन से सीधे दिल्ली के बाहर जाना है वो जा सकेंगे।


5000 रूपए में होगा कोविड टेस्ट


कोविड टेस्ट की इस सुविधा से यात्रियों के 7 दिन बचेंगे लेकिन इसके बदले उन्हें कोविड टेस्ट के लिए 5000 रूपए का भुगतान करना होगा। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर अन्तर्राष्ट्रीय पैसेंजर को एक ख़ास गलियारे से स्पेशल लाउंज की ओर ले जाते हैं। रास्ते में हेल्प डेस्क, फ़ीस काउंटर, डेटा काउंटर और स्वॉब कलेक्शन काउंटर बनाया गया है। इन सभी से गुज़र कर यात्रियों को क़रीब 6 घंटे इस लाउंज में रहना होगा। इसके लिए यहां सोशल डिस्टेंसिंग और यात्रियों के खाने पीने और सैनेटाईजेशन की सारी व्यवस्थाएं की गई हैं।              


नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...