शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

भिडंत में 1 ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा-बरेली हाइवे पर नगरिया के पास सुबह करीब सात बजे यह हादसा उस समय हुआ जब बीएमडब्लू और स्विफ्ट डिजायर की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में दोनो कारों के परखच्चे उड़ गये।


हादसे के बाद कार में फंसे हताहतों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दुर्घटना मे स्विफ्ट कार में सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गये वहीं बीएमडब्लू सवार तीन लोग घायल हुये हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत नाजुक बनी हुयी है।                


मृतक-1,209, संक्रमित-45, 62,415

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दिन ब दिन विकराल होती स्थिति के बीच लगातार दूसरे दिन नये मामलों और मृतकों की संख्या दोनों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 96 हजार से अधिक नये मामले सामने आये तथा सबसे अधिक 1,209 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 96,551 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 45,62,415 हो गया। इस अवधि में 1,209 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या 76,271 हाे गयी। इस दौरान 70,880 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 35,42,664 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 24,462 बढ़कर 9,43,480 हो गये हैं। देश में सक्रिय मामले 20.68 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.65 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 8,698 बढ़कर 2,61,798 हो गयी तथा 495 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 28,282 हो गया। इस दौरान 14,253 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,00,715 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।                  


विद्युत संयंत्र के लिए देश में बनेंगे 'रोटर'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों के लिए जल्द ही स्वदेशी ‘सुपर अलॉय स्टीम टर्बाइन रोटर’ का निर्माण शुरू हो सकेगा जो 700 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान से अधिक तापमान पर भी पूरी दक्षता के साथ काम कर सकते हैं। अति उच्च ताप विद्युत संयंत्रों में उत्पादन के दौरान तापमान 700 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक चला जाता है। उन्हें एंडवांस अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल संयंत्र कहते हैं। ऐसे भारतीय संयंत्रों के संगठन एंडवांस अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल (एयूएससी) कंसोर्टियम ने इन संयंत्रों के रोटर बनाने में इस्तेमाल के लिए निकेल आधारित मिश्रधातु 617एम का चयन किया है जो देश में आसानी से उपलब्ध भी हो सकेगा, लेकिन इन रोटर के परीक्षण की सुविधा नहीं होने के कारण इनके प्रमाणन में बाधा आ रही थी।


भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की मदद से इन रोटरों के परीक्षण की सुविधा तैयार करने की जिम्मेदारी ली है। भेल के पास कई ताप विद्युत संयंत्रों के सफल निर्माण का अनुभव है। यह ‘हाई टेम्परेचर स्पिन टेस्ट रिग’ हैदराबाद में बनाया जायेगा। यहां अति उच्च तापमान और दबाव के कारण 617एम मिश्रधातु से बने रोटर पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जायेगा। यह देखा जायेगा कि रोटर कितने समय तक यह दबाव सहन कर सकता है।


डीएसटी ने बताया कि इस परीक्षण केंद्र में नौ हजार किलोग्राम वजन तक के रोटर का प्रदर्शन 800 डिग्री सेल्सियस तापमान और प्रति मिनट 3,600 घूर्णन पर आंका जायेगा। साथ ही लंबे समय तक लगातार काम करते रहने की इनकी दक्षता का भी आकलन किया जायेगा।                  


दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन सेवाएं बहाल

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लाइन आठ (मजेंटा लाइन) जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन और लाइन नौ (ग्रे लाइन) द्वारका से नजफगढ़ पर मेट्रो सेवाएं बहाल हो गयीं। सभी संचालित मेट्रो लाइनों के संचालन समय में दो-दो घंटे की बढ़ोतरी कर दी गया है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों द्वारा हमारे सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का उचित तरीके से पालन करने के साथ ही हमनें मजेंटा और ग्रे लाइन पर संचालन आज सफलतापूर्वक शुरू कर दिया। एहतियात बरतें और सुरक्षित यात्रा करें।” डीएमआरसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज तक जिन लाइनों पर सेवा बहाल की गयी हैं, उन सभी पर संचालन समय में दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है तथा इनका समय सुबह सात बजे से दिन में दोपहर बाद एक बजे और शाम को चार बजे से रात 10 बजे तक होगा।


शनिवार से सभी लाइनों का समय सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक पहले की तरह हो जाएगा। नयी दिल्ली से द्वारका सेक्टर-21 जाने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तीसरे चरण में 12 सितंबर को सेवा बहाल होगी।                   


दुबईः क्रिकेटर ने टीम का किया सेलेक्शन

दुबई। इस बार दुबई में खेले जाने वाले आईपीएल मैच बेहद रोमांचक होंगे लंबे समय से आईपीएल के फैंस इस घड़ी का इंतजार कर रहे थे कोरोना संक्रमण के चलते इस बार IPL2020 दुबई में आयोजित कराया जा रहा है और आईपीएल में विराट कोहली की टीम के फैंस के लिए अच्छी खबर है की आरसीबी का पहला मैच 21 सितंबर को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाना है। आरसीबी के लिए प्लेइंग इलेवन का सिलेक्शन इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने किया है इस बार यह माना जा रहा है कि आरसीबी की शुरुआत देवदत्त और आरोन फिंच कर सकते हैं हालाकी पार्थिव पटेल भी ओपनर के लिए आरसीबी की पहली पसंद हो सकते हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट के आंकड़ों के मुताबिक देवदत्त का पलड़ा भारी है।                     


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 सितंबर 12, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-29(साल-02)
2. शनिवार, सितंबर 12, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि- दसमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:35, सूर्यास्त 07:00 ।


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                      







गुरुवार, 10 सितंबर 2020

चीनी 'ड्रैगन' पर ट्रंप ने किया तगड़ा वार

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन औऱ अमेरिका के बीच छि़ड़े ट्रेड वार और वर्ड वार के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के तहत 1000 चीनी नागरिकों का यूएस वीजा रद्द कर दिया गया है। बुधवार को विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि 29 मई के राष्ट्रपति पद की घोषणा के तहत 1000 से अधिक चीनी नागरिकों के अमेरिकन वीजा को रद्द कर दिए गए हैं। बताया गया है कि यह कदम सुरक्षा को खतरे के मद्दनेजर उठाया गया है।


महीनों पुराने प्रस्ताव पर विचार करते हुए यह फैसला लिया गया हैः अमेरिका
अमेरिकी गृह विभाग के कार्यवाहक मंत्री चेड वोल्ड ने मामले पर कहा कि अमेरिका चीन के खुफिया विभाग अथवा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से संबद्ध चीन के शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े स्नातक छात्रों और शोधार्थियों के वीजा रद्द करने के महीनों पुराने प्रस्ताव पर विचार करते हुए यह फैसला लिया है, क्योंकि वो जासूसी या बौद्धिक संपदा की चोरी जैसे खतरा पैदा कर सकते हैं। चेड वोल्फ ने चीन पर अन्यायपूर्ण व्यापार व्यवहार, औद्योगिक जासूसी और कोरोना रिसर्च चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह चीन-अमेरिका द्वारा छात्रों को दिए जा रहे वीजा का दुरुपयोग कर रहा है।


चीनी छात्रों और शोधार्थियों की चीनी सेना के साथ मिलीभगत हैः अमेरिका
1000 से अधिक चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने की कार्रवाई पर अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि उक्त फैसला राष्ट्रपति ट्रंप की 29 जुलाई की घोषणा के तहत किया गया है, ताकि उन्हें अनुसंधान से जुड़ी जानकारियों को चुराने से रोका जा सके। चीनी छात्रों और शोधार्थियों पर यह आरोप भी लगाया गया है कि उनकी चीनी सेना के साथ मिलीभगत है।           


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...