मंगलवार, 8 सितंबर 2020

भारत-चीन ने लगाया एक-दूसरे पर आरोप

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई ताजा झड़प के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। सोमवार को एलएसी पर सैनिकों ने एक-दूसरे को डराने और पीछे धकेलने के लिए हवा में फायरिंग करके चेतावनी दी थी। जहां चीन ने भारतीय सैनिकों पर फायरिंग कर चेतावनी देने का आरोप लगाया है। वहीं भारत ने मंगलवार को चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों पर हवा में फायरिंग कर भारतीय सेना के सैनिकों को धमकाने का आरोप लगाया है। यह घटना सोमवार को पैंगोंग सो (झील) के दक्षिणी तट के करीब शेनपाओ पर्वत के पास हुई।


इसे लेकर मंगलवार को भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि चीन सीमा पर लगातार “उकसाने वाली गतिविधियां” करके तनाव बढ़ा रहा है। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने ही भारतीय सैनिकों को डराने-धमकाने का प्रयास करते हुए “हवा में कुछ राउंड फायरिंग” किए थे। भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि किसी भी स्तर पर भारतीय सेना ने एलएसी पार नहीं की है और ना ही उसने गोलीबारी समेत किसी आक्रामक तरीके का इस्तेमाल किया है। सेना ने कहा है कि यह चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ही है जो “सैन्य, राजनयिक और राजनीतिक स्तर पर चर्चा जारी होने के बाद भी औपचारिक रूप से समझौतों का उल्लंघन कर रही है और आक्रामक गतिविधियां कर रही है।”


कर्नल अमन ने कहा, “7 सितंबर, 2020 के तत्काल मामले में पीएलए के सैनिकों ने ही एलएसी पर हमारे सैनिकों के पास आने की कोशिश की और जब उन्हें रोका तो पीएलए के सैनिकों ने हवा में कुछ राउंड फायर कर अपने ही सैनिकों को डराने की कोशिश की।” हालांकि, गंभीर उकसावे के बावजूद भारतीय सैनिकों ने संयम से काम लेते हुए परिपक्व और जिम्मेदार तरीके से व्यवहार किया। बयान में यह भी कहा गया, “भारतीय सेना शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, हालांकि, यह हर कीमत पर राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए भी ²ढ़ है। वेस्टर्न थिएटर कमांड का बयान उनके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को गुमराह करने का एक प्रयास है।”


वहीं चीनी पीपुल्स लिबरेशन के वेस्टर्न थिएटर कमांड के कर्नल झांग शुइली ने एक बयान में कहा, “भारतीय सेना ने चीनी सीमा के गश्ती दल के सैनिकों को धमकी देने के लिए फायरिंग की, जिसने चीनी सीमा रक्षकों को जमीन पर अपनी स्थिति स्थिर रखने के लिए जवाबी कार्रवाई करने पर मजबूर किया।” चीन ने आगे कहा, “भारत की कार्रवाई ने चीन और भारत के बीच प्रासंगिक समझौतों का गंभीरता से उल्लंघन किया है। उसने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाया है और गलतफहमी पैदा कर दी है।” बयान में कहा गया है कि यह गंभीर सैन्य उकसाव और गलत बर्ताव है। चीन ने बयान में आगे कहा, “हम भारतीय पक्ष से आग्रह करते हैं कि वे ऐसे खतरनाक काम को तुरंत रोकें, क्रॉस-लाइन कर्मियों को हटाएं, अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को कड़ाई से शांत रहने के लिए कहें और जिन लोगों ने फायरिंग की उन्हें दंडित करें। ताकि सुनिश्चित हो कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।”


भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगभग चार महीने से गतिरोध जारी है। कई स्तरों के संवाद के बावजूद अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और वहीं हताहत चीनी सैनिकों की संख्या अज्ञात है।             


राम मंदिर के लिए नीवं की खुदाई शुरू

अयोध्या। भगवान श्रीराम के जन्मस्थल पर बनने वाले भव्य मंदिर के नींव की खुदाई का काम मंगलवार को शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 5 अगस्त को मंदिर का भूमि पूजन किया था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र सोमवार की शाम यहां आ गये थे। उन्होंने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। सूत्रों ने कहा कि मंदिर की नींव के लिये जमीन से एक सौ फिट गहराई तक खोदने वाली दो मशीनें निर्माण संस्था लार्सन एंड टूब्रों ने रविवार को ही मंगवा ली थी। कंपनी के इंजीनियर सोमवार को पूरा दिन उसे ठीक करने में लगे रहे। मशीन से पिलर के लिये दो सौ फिट तक खुदाई की जानी है। इस काम के लिये कुछ और मशीनों को जल्द ही यहां मंगवा लिया जायेगा।


सूत्रों ने कहा कि पूरे परिसर में 1200 स्थानों पर पाईलिंग होनी है। पाइलिंग मशीनों से खंभो को खड़ा करने के लिये खुदाई की जायेगी। इन बारह सौ स्थानों पर एक मीटर व्यास में कुयें के आकार में पाइलिंग करा कंकरीट के पिलर खड़े किये जायेंगे। मशीने इतनी बड़ी थी कि रामजन्म भूमि स्थल के मुख्य द्वार को तोड़ना पड़ा। दूसरी ओर मंदिर निर्माण स्थल पर जर्जर मंदिरों को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।                 


बाइक सवार डॉक्टर को ट्रक ने कुचला

बहन के यहां से लौट रहे बाइक सवार डॉक्टर को ट्रक ने कुचल दिया। डॉक्टर की मौके पर मौत।


फतेहपुर। हादसा नउवाबाग में रविवार की रात हुआ। बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी गयादीन मिश्रा के बेटे पियूष मिश्रा (30) प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे।उन्होंने हुसैनगंज कस्बे में क्लीनिक खोला हुआ है। वह शहर के रामगंज पक्का तालाब में किराये पर कमरा लिए थे। फसल के समय गांव जाकर खेती किसानी में परिजनों का सहयोग करते थे। रविवार सुबह पियूष शहर के अयोध्या कुटी में रहने वाले अपने दोस्त विजय के साथ बहन रजनी के यहां बाइक से कानपुर गए थे।


शाम को लौटते समय रात करीब नौ बजे नउवाबाग में ग्रीन हवेली के सामने पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी।मोर्चरी में पियूष के चाचा शशिकांत ने बताया कि भतीजा प्राइवेट प्रैक्टिस के साथ खेती किसानी में भी हाथ बंटाता था। उसकी मौत से मां को गहरा सदमा पहुंचा है।


उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। टक्कर लगने से पियूष सड़क पर गिर गए। वह डीसीएम के पहिये से कुचल गए। विजय उछलकर दूर गिरा। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।


पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय को अस्पताल पहुंचाया। पियूष का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई। बेटे की मौत की खबर पर मां सुधा और छोटे भाई अखिलेश को रो-रोकर हाल बेहाल था।             



इंदिरा को क्यों कहा गया था 'कुत्तिया'

नई दिल्ली/  बीजिंग/ इस्लामाबाद/ वाशिंगटन डीसी। लैटिन भाषा में एक कहावत है- वर्बा वोलांट, स्क्रिप्टा मानेंट. माने- कहे हुए शब्द ख़त्म हो जाते हैं, मगर लिखे हुए शब्द हमेशा के लिए रह जाते है। ये कहावत करीब दो हज़ार साल पुरानी है। तब आवाज़ रेकॉर्ड करने की टेक्नॉलजी नहीं थी। इसीलिए इंसान के मरने के बाद भी उसकी रिकॉर्डिंग ज़िंदा रह जाती है। आज आपको ऐसी ही कुछ रिकॉर्डिंग्स के बारे में बताएंगे जब एक अमेरिकी राष्ट्रपति के दिमाग और ज़ुबान से भारत के लिए निकली गंदगी।
इस अमेरिकी राष्ट्रपति को पाकिस्तान की तानाशाही हुकूमत से हमदर्दी थी।पाकिस्तान के हाथों हो रहा भीषण नरसंहार उसके लिए कोई मुद्दा नहीं था। उसके लिए मुद्दा था भारतीय महिलाओं का रूप-रंग। उसे भारतीय महिलाएं दुनिया में सबसे ज़्यादा कुरूप लगती थीं। वो कहता था कि भारतीय महिलाओं को देखकर वो ‘टर्न ऑफ’ हो जाता है। हैरान होता है कि भारतीय महिलाएं बच्चे कैसे पैदा कर लेती हैं। उसका कहना था कि अफ्रीका के लोगों में फिर भी जानवरों वाला चार्म होता है। मगर हिंदुस्तानी, वो तो बिल्कुल बेकार और बर्बाद होते है।


ये वही नस्लीय सोच वाला अमेरिकी राष्ट्रपति है, जिसने हमारी प्रधानमंत्री को ‘चुड़ैल’ कहा था। इस पूर्व राष्ट्रपति की भारत से जुड़ी अपमानजनक टिप्पणियां पहले भी कई बार उजागर हो चुकी हैं। जिन पर अमेरिका को काफी शर्मिंदा होना पड़ा था। अब एक बार फिर अमेरिका को अपने इस पूर्व राष्ट्रपति की भारत पर की गई नस्लीय टिप्पणियों से शर्मसार होना पड़ रहा है। 
ये किस राष्ट्रपति की बात कर रहे हैं हम?
बात 49 साल पुरानी है। तारीख़ - 25 मार्च, 1971।स्थान यूनिवर्सिटी ऑफ ढाका, जहां दो हॉस्टल हैं- इक़बाल हॉल और जगन्नाथ हॉल। इकबाल हॉल में मुस्लिम छात्र रहते थे। जगन्नाथ हॉल में हिन्दू छात्र। रात के साढ़े 11 बजे चार M-47 टैंक इन दोनों हॉस्टल्स के सामने रुके। पाकिस्तानी फ़ौज की एक टुकड़ी ये टैंक लेकर वहां पहुंची थी। बिना किसी चेतावनी के इन चारों टैंकों ने छात्रावासों पर बम दागने शुरू किए। करीब पांच मिनट बाद पाकिस्तानी सैनिक हॉस्टल में घुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाईं और ज़िंदा बचे छात्रों को हॉस्टल के बाहर दीवार की सीध में खड़ा करके तोप से भून दिया गया। 15-20 मिनट के भीतर करीब 200 छात्रों की हत्या कर दी गई
ये रात पूर्वी पाकिस्तान, वर्तमान बांग्लादेश, के इतिहास में काली रात कहलाती है। इसी रात के बाद पाकिस्तान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के बीच गृह युद्ध शुरू हुआ। नौ महीने तक चले इस सिविल वॉर का अंत किया भारत ने। दिसंबर 1971 में भारत को इस युद्ध में शामिल होना पड़ा। हमने पाकिस्तानी सेना को हराया और इसके बाद जाकर गठन हुआ बांग्लादेश का।


याहिया खान


पूर्वी पाकिस्तान नरसंहार का दोषी कौन?
बांग्लादेश के गठन की कहानी एक भीषण नरसंहार पर लिखी गई है। इस नरसंहार में पूर्वी पाकिस्तान नरसंहार, जिसमें करीब पांच लाख लोग मारे गए। कई अनुमान मृतकों की संख्या 30 लाख तक बताते हैं। मगर इस जेनोसाइड के लिए अकेले पाकिस्तान दोषी नहीं था। इसमें पाकिस्तान के हाथ मज़बूत करने वाले, उसे नरसंहार के औज़ार देने वाले, उसके लिए इंटरनैशनल सपोर्ट जुटाने वाले उसके दो सबसे बड़े मददगार थे- निक्सन और किसिंगर।              


'चीन' को फिर लगा जोरदार झटका

वॉशिंगटन डीसी/ बीजिंग/नई दिल्ली। चीन को एक और झटका देते हुए भारत, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर 5G तकनीक के विकास का फैसला लिया है। इसके लिए सिलिकॉन वैली, बेंगलुरु और तेल अवीव के आईटी हब आपसी सहयोग बढ़ाएंगे। इस तकनीक का विकास होने पर उसे बाद में तीसरी दुनिया के देशों के साथ भी साझा किया जाएगा।


भविष्य की तकनीकों पर काम करेंगे तीनों देश
इस अहम घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डिवेलपमेंट (USAID) की उप प्रशासक बॉनी ग्लिक ने कहा कि अभी तो बर्फ पिघलने की शुरुआत हुई है।आने वाले वक्त में यह सहयोग और गहरा होता जाएगा। तीनों देश मिलकर भविष्य की तकनीकों पर रिसर्च डिवेलपमेंट करेंगे।               


21 सितंबर को फिर खुलेगा 'ताजमहल'

आगरा। कोरोना वायरस महामारी के बीच अनलॉक 4 के तहत विश्वप्रसिद्ध ताजमहल और आगरा किले को आगंतुकों के लिए 21 सितंबर से खोलने की तैयारी है। इस संबंध में बसंत कुमार, अधीक्षण पुरातत्वविद ने कहा कि ताजमहल और आगरा किले का एएसआई के हिस्से के रूप में जनता के लिए फिर से खुलेगा। हालांकि इस दाैरान कोविड 19 के नियमों का पालन किया जाएगा। दोनों स्मारकों में एक दिन में केवल निर्धारित आगंतुकों को अनुमति दी जाएगी। इसमें ताजमहल में करीब 5,000 और आगरा किले में 2,500 पर्यटक एंट्री कर सकेंगे।


आगंतुकों को इलेक्ट्रॉनिक टिकट दिए जाएंगे



सबसे लंबे समय तक ताजमहल के बंद होने का बना रिकॉर्ड



डीएम प्रभु एन सिंह ने मंगलवार को इसके आदेश और गाइडलाइन जारी कर दी। एहतियात के तौर पर टिकट काउंटर नहीं खुलेंगे और आगंतुकों को इलेक्ट्रॉनिक टिकट प्रदान किए जाएंगे। मार्च में महामारी का मुकाबला करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के बाद से लोगों को स्मारकों को बंद कर दिया गया था। ताजमहल को खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वही कोरोना मामलों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तक 3,920 मौतों के साथ 61,625 सक्रिय मामले हैं।


देश में संक्रमितों की संख्या 42,80,423 हो गई है


भारत में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 75,809 नए मामलों के साथ भारत के कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,80,423 हो गई है। वहीं 24 घंटों के दौरान 1,133 मौतें हुईं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल मामलों में 8,83,697 सक्रिय मामले हैं। वहीं अब तक करीब 33,23,951 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोराेना वायरस महामारी की वजह से करीब 72,775 मौतें हुई हैं।



               


बिहारः पूर्व मंत्री के घर से लाखों की चोरी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में चोरों ने पुलिस को ठेंगा दिखाया है। अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ इलाके में स्थित एचआईजी कॉलोनी में रहने वाले पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता बैधनाथ साहनी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने दिन दहाड़े 6 लाख 25 हजार कैश, सोने के कीमती गहनों के साथ 30 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंत्री जी के घर का ताला तोड़कर कमरे में घुसे और आलमारी में रखा 6 लाख 25 हजार रुपये कैश, सोने के जेवरात, कई अहम कागजात, कीमती सामान समेत 30 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


घटना के संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मंत्री बैजनाथ सहनी ने बताया कि बीते शनिवार को वह अपने नाती के जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने को लेकर उन्होंने बैंक से 7 लाख रुपए निकाले थे, जिसमें वह 75 हजार रुपए लेकर समस्तीपुर चले गए और बाकी की रकम उन्होंने अपने फ्लैट के ड्रॉर में रख दी थी। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पूर्व मंत्री का कहना है कि वो अपने पुस्तैनी घर नाती के जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने समस्तीपुर गए हुए थे। जिसकी भनक चोरों को लगी और चोरी की घटना को अंजाम दिया। अगमकुआं के एएसआई एसएन पांडेय का कहना है कि पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।                 


सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई, जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 38,600 के ऊपर तक उछला और निफ्टी भी 40 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। सुबह 10.26 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 201.46 अंकों यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 38,618.69 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 40.85 अंकों यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 11,395.90 पर बना हुआ था।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 80.84 अंकों की तेजी के साथ 38,498.07 पर खुला और 38,624.76 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 38,332.20 रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.50 अंकों की बढ़त के साथ 11,378.55 पर खुला और 11,396.70 तक उछला जबकि शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,328.75 रहा।                    


3 गांव के ग्रामीणों को राशन नहीं मिला

राजगढ़। ग्रामीणों ने सरपंच सचिव रोजगार सहायक सहित सेल्समैन पर लगायें दबंगई करने का आरोप। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तीनों गांव के ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार खिलचीपुर तहसील के ग्राम पंचायत बघेला छावनी बोरदा इन तीनों गांव में सरपंच मंत्री और रोजगार सहायक राशन दुकान के सेल्समैन की दबंगई के चलते पूरे ग्रामवासी हो रहे परेशान पात्र लोगों को छोड़कर अपात्र लोगों को दिया जा रहा है प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का लाभ 5 महीने के फ्री राशन में से 1 महीने का फ्री राशन दिया गया ग्रामवासियों से दो से चार बार अंगूठा लगवाया गया और 1 महीने का राशन दिया और जिन गरीबों का शौचालय मे नाम आया था उनकी शौचालय का भी बनवाने का ठेका राशन दुकान के सेल्समैन ने लिया था। जो की अधूरी शौचालय बनाई गई और इनका शोचालय अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है।


इस बात को लेकर राजगढ़ कलेक्टर पहुचकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्राम बोरदा में गरीब लोगों के जॉब कार्ड तो बने हुए हैं लेकिन इन गरीबों के खाते में आज तक भी जॉब कार्ड मैं योजना की मजदूरी राशि नहीं डाली गई इन गरीबों को शासन की योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है इन गरीब लोगों को शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है अब पूरे गांव वाले इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग कर रहै है तीनों गांव के हरिजन बस्ती के लोग और कुछ सोंधिया मालाकार आदि समाज के लोग बहुत ही दुखद स्थिति में जी रहे हैं


रिपोर्ट :- कमल चौहान                  


नगर निगमों को भंग करने की मांग उठाई

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल ने दिल्ली के नगर निगमों को भंग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिनके ऊपर कर्मचारियों की सेलरी देने और नगर निगमों की चलाने की जिम्मेदारी है वह भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के साथ नूरा कुश्ती कर रहे हैं। दोनों पार्टियां निगम की आर्थिक स्थिति को सुधारने के बजाय एक दूसरे के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने में जुटी हैं।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल ने कहा कि अपने पूरे राजनीतिक कॅरियर में उन्होंने नगर निगमों की इतनी बुरी हालत कभी नहीं देखी। सत्ताधारी दल बीजेपी नगर निगमों को चलाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इसलिए नगर निगमों को तुरंत भंग किया जाना चाहिए। दूसरी ओर दिल्ली सरकार पर भी नगर निगमों को चलाने की उतनी ही जिम्मेदारी है। अतः यदि दिल्ली सरकार निगमों को उनका पैसा नहीं दे सकती तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


मुकेश गोयल ने एक इंटरव्यू में कहा कि आप और बीजेपी चुनावी सियासत कर रही हैं। उन्हें नगर निगम के कर्मचारियों को सेलरी देने, दिल्ली की जनता की सेवा करने या नगर निगम की सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने की चिंता नहीं है। यही कारण है कि दोनों पार्टियां आपस में एक साथ मिल-बैठकर इस आर्थिक संकट का समाधान निकालने के बजाय एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों में जुटी हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आप और भाजपा आगे आने वाले नगर निगम चुनावों के लिए सियासत में जुटे हैं, उन्हें नगर निगम के कर्मचारियों के सेलरी या निगम की सेवाओं को सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं है। क्योंकि आप और बीजेपी दोनों ही नगर निगमों को संभाल पाने में नाकाम साबित हो रही हैं, अतः नगर निगमों को तुरंत भंग किया जाना चाहिए।


बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम फिलहाल गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। ज्यादातर कर्मचारियों को पिछले पांच महीनों से सेलरी नहीं मिली है। करीब 24 हजार सेवा निवृत कर्मचारियों को बीते पांच महीनों से उनकी पेंशन नहीं मिली है। इसके चलते पूर्व और वर्तमान कर्मचारी रोजाना सिविक सेंटर में सत्ताधारी दल बीजेपी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। निगमकर्मी रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिविक सेंटर में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन में जुटे हैं। जबकि सत्ताधारी दल बीजेपी और दिल्ली सरकार में सत्ता में आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग जोरों पर है।                  


डाकघर में जमा कर्ताओं के साथ घपला

डाकघर में जमा कर्ताओं के रकम में होती है कटौती


चायल के पोस्ट मास्टर ने किसान विकास पत्र के भुगतान पर जमाकर्ता से कर ली रकम की कटौती


कौशाम्बी। डाकघर में जमा कर्ताओं के धन दोगुना होने के बाद उन्हें रकम देते समय अब तो कटौती होने लगी है जिससे जमा कर्ताओं में आक्रोश है  ताजा मामला उप डाकघर चायल के पोस्ट मास्टर के कारनामे का है जिसमें जमा कर्ता की रकम देते समय उसकी रकम से 5 हजार रुपए की कटौती कर ली गई है जमा कर्ता ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से कर पोस्ट मास्टर पर कार्यवाही कर रकम वापस दिलाए जाने की मांग की है।


जानकारी के मुताबिक उपडाकघर चायल के पोस्टमास्टर द्वारा अनपढ़ पीड़ित महिला से धोखाधड़ी कर पोस्टमास्टर ने पांच हजार रुपये का घोटाला कर लिया है यह मामला ग्राम सभा हौसी मजरा काजू का हैं जमाकर्ता केशपती पत्नी स्व० देशराज ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे खाते में एक लाख रुपये जमा किया गया है।


दिनांक 13/10/2017 को एक लाख रुपये का किसान विकास पत्र पूरा हो गया है जब पीड़ित महिला केशपती डाकघर पहुँची तो और अपना भुगतान लेने की बात पोस्टमास्टर से कही तो पोस्टमास्टर चायल ने कहा कि स्कूल में चलो वहीं पैसे दिया जायेगा तब केसपती की पुत्री ने पोस्टमास्टर से काफी देर तक बहस कर डाली और कहा कि हम स्कूल में क्यों जाये हमने डाकघर में पैसे दिया है और लेने के लिए हम स्कूल में क्यों जाये धीरे धीरे जमाकर्ता को अपने धन लेने में ढाई वर्ष बीत गए तब काफी समय बाद डाक बाबू ने एक लाख बारह हजार रुपये ही उसे दिया। लेकिन किसान विकास पत्र का भुगतान करते समय दो निकासी फार्म पर निशान अगूँठा लगवाया गया  पोस्टमास्टर ने यहां तक कहा कि हमको खर्च के लिए तीन हजार रुपये दो क्योंकि हमे ऊपर के अधिकारियों को देना होता है जैसे S ,D, I व S, S ,Pos  इलाहाबाद मण्डल को महामारी के लिए रकम देना होता हैं। 


गौरतलब है कि पीड़िता के खाते में धनराशि एक लाख सत्रह हजार रुपये था दिनांक 08/06/2020 को केशपती को पोस्टमास्टर ने निकाली गई धनराशि 1लाख 12 हजार 050 रुपये ही दिया जबकि खाते से उसी तारीख को पांच हजार रुपये पोस्टमास्टर ने क्यो निकाला जब पीड़िता दुबारा अपने शेष बचे हुए पैसे को खाते से निकालने के लिये गई तो उसे पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं है क्योंकि दिनांक 08/06/2020 को ही निकासी 1एक लाख 17 हजार रुपए दर्ज की गई है इस प्रकार पीड़िता को पैसा 5000 रुपये कम मिला तो केशपती ने पोस्टमॉस्टर से कहा कि मेरी शेष राशि कहाँ गई तो पोस्टमास्टर बात को इधर उधर टालने लगा। जबकि 1 लाख 12 हजार 050 रुपये निकालते समय केशपती की पुत्री व उसके रिश्तेदार भी मौजूद थे । 


केशपती कई अधिकारियों के पास जाकर लिखित तहरीर देकर घूसखोर पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्यवही की मांग कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है केशपती पत्नी स्व० देशराज गांव हौसी मजरा काजू  की रहने वाली है।


मंजीत सिंह 


विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बने शिवेंद्र


नव नियुक्त नगर अध्यक्ष शिवेंद्र केशरवानी उर्फ रिंकू केसरवानी का किया गया जोरदार स्वागत


नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शिवेंद्र केसरवानी ने कहा कि वह हमेशा आम जनता के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं और आगे भी आम जनता के हितों के विकास कार्यों को लेकर वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे


कौशांबी। हिंदू संगठन को मजबूत करने के मकसद से विश्व हिंदू परिषद ने मंझनपुर नगर अध्यक्ष के पद पर शिवेंद्र कुमार केशरवानी उर्फ रिंकू को नियुक्त किया है। कस्बे के तेजतर्रार युवा नेता शिवेंद्र कुमार उर्फ रिंकू के विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कस्बे के युवाओं में  एक नया जोश आ गया है। इस मौके पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शिवेंद्र केसरवानी ने कहा कि वह हमेशा आम जनता के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं और आगे भी आम जनता के हितों के विकास कार्यों को लेकर वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।


युवाओं ने अपने नए नेता शिवेंद्र कुमार केसरवानी उर्फ रिंकू की नियुक्ति की जानकारी पाते ही उनके समर्थकों ने उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी है और कहा है कि हिंदुओं का संगठन रिंकू केसरवानी के मनोनीत होने से मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति निष्ठा और समर्पित भाव रखने वाले शिवेंद्र कुमार एक तेजतर्रार जुझारू कर्मठ नेता है मंझनपुर नगर पालिका परिषद का विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष के पद पर उन्हें घोषित किया गया और नगर के सम्मानित निवासियों के द्वारा माल्यार्पन कर हार्दिक शुभकामनाये एवं बधाई दिया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष रूपेंद्र विश्वकर्मा सभासद झल्लर चौरसिया सभासद नरेश केसरवानी जितेंद्र अग्रहरि राहुल केशरवानी सुशील केशरवानी आदि नगरवासियो की उपस्थित में कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।


सुबोध केशरवानी


ऑटो रिक्शा संचालन नहीं होगा प्रतिबंधित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो रूट पर अब ऑटो रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। इससे यात्रियों को मेट्रो ट्रेन के साथ ऑटो रिक्शा में सफर करने में आसानी होगी।


संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रामफेर द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ में मेट्रो रूट पर ऑटो रिक्शा का संचालन अब प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। पहले ऑटो रिक्शा को भी मेट्रो रूट से हटाने के लिए विचार चल रहा था। ऑटो रिक्शा का परमिट कांट्रैक्ट कैरिज (ठेका गाड़ी) परमिट होता है। ऑटो रिक्शा सवारियों को एक जगह से लेकर दूसरी जगह छोड़ने का काम करता है। इसलिए ऑटो रिक्शा को  किसी विशेष रूट से अलग नहीं किया जा सकता है। 


उन्होंने बताया कि मेट्रो रूट पर ऑटो रिक्शा को छोड़कर बाकी अन्य वाहनों को दूसरे रूट पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इनमें टेम्पो, सिटी बसें और अन्य यात्री वाहन शामिल हैं। लखनऊ मेट्रो की तरफ से शहर के अन्य रूटों पर यात्री वाहन शिफ्ट करने का प्रस्ताव आया है। इस प्रस्ताव पर अगली बैठक में निर्णय किया जाएगा।                  


अपराधः माया ने सरकार की आलोचना की

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई व पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।


मायावती ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कल मैनपुरी में दलित सर्वेश कुमार की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर की गई हत्या व इसी प्रकार महाराजगंज में गोबिन्द चौहान, शाहजहांपुर में राजवीर मौर्य, बरेली में वासिद, कुशीनगर में सुधीर सिंह तथा बांदा में विनोद गर्ग (ब्राह्मण) की गोली मार की गई हत्या आदि की घटनायें अति-दुःखद है।
इसके साथ ही प्रदेश के नोएडा में कल ही कैब ड्राइवर की हत्या आदि की घटनायें कानून-व्यवस्था के मामलें में सरकारी दावों की पोल खोलती है। सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे व पीड़ितों को न्याय दे व उनकी आर्थिक मदद भी जरूर करे, बीएसपी की यह मांग है।                  


पीएम की सरकारी कंपनियां बेचो मुहिम

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि वह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण कर खजाने को भरने में जुटे हैं।


गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं। खुद की बनायी आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है। जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पे रखकर एलआईसी को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।”


इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है, “एलआईसी में 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर खज़ाना भरेगी केंद्र सरकार।”                  


उपचुनाव को लेकर कमलनाथ का मंथन

भोपाल/नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। नाथ वहां दो दिनों तक रुकेंगे। वे वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों के होने वाले उप चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी चर्चा होगी। इधर, सुबह भोपाल में नाथ के निवास पर ग्वालियर पूर्व से भाजपा नेता सतीश सिकरवार अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामेंगे।


नीति सिद्धांतों की बात करने वाले अब कर रहे हैं खरीद फरोख्त की बात : कमलनाथ


पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर तंज कसा है। नाथ ने मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा है कि बड़ा ही आश्चर्यजनक है कि जो लोग पहले समर्पण, जन सेवा त्याग की बातें बढ़ चढ़कर किया करते थे, वे लोग ही आज जलबा-रुतबा-मलाई की बात करते हैं।


जो पहले नीति सिद्धांत-मूल्यों के दावे बढ़चढ़ कर करते थे, वो आज सत्ता के लिए खरीद फरोख्त सौदेबाजी प्रलोभन की बात करते हैं। कितना अंतर आ गया है? दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों और विधायकों की बैठक में कहा था कि 27 विधानसभा सीटों के होने वाले उप चुनाव जीतना है, तभी जलवा और रुतबा रहेगा।               


3848 ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा

नरेश राघानी


जयपुर। प्रदेश में 3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव की घोषणा की गई। चुनाव से शेष रही ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा हुई। 3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव का मतदान चार चरणों में होगा। 28 सितंबर, 4 अक्टूबर, 6 अक्टूबर, 10 अक्टूबर को मतदान होगा।


नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि:
आपको बता दें कि पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे चरण में अधिसूचना 16 सितंबर को जारी होगी। नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि और समय चुनाव आयोग ने जारी कर दिया। पहले चरण में 19 सितंबर, दूसरे चरण में 23 सितंबर, तीसरे चरण में 26 सितंबर, चौथे चरण में 30 सितंबर 10:00 से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच पहले चरण में 20 सितंबर, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर, चौथे चरण में 1 अक्टूबर सुबह 10 बजे से की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों को नाम वापस लेना है उसकी भी तारीख और समय चुनाव आयोग ने जारी किया। पहले चरण में 20 सितंबर, दूसरे चरण में 24 सितंबर,तीसरे चरण में 27 सितंबर और चौथे चरण में 1 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापिस ले सकते है। चुनाव प्रतीक का आवंटन और अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन पहले चरण में 20 सितंबर को, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर और चौथे चरण में 1 अक्टूबर को है। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद सूची प्रकाशित होगी।


सरपंच पद के लिए खर्च सीमा 50,000:
सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की खर्च सीमा 50,000 तय की गई है। लाउडस्पीकर की लिखित अनुमति लेना जरूरी होगा, जिसका प्रयोग सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन पंचायतों में आचार संहिता लग गई। इसके चलते जरूरी सेवाओं को छोड़कर तबादलों पर रोक रहेगी। यह चुनाव पूरे होते ही राज्य की सारी ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंचों के निर्वाचन पूरे हो जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अलग से घोषणा होगी।


3848 ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ से ज्यादा मतदाता देंगे वोट:
3848 ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ 28 लाख 23 हजार 785 रजिस्टर्ड मतदाता है। इनमें 67 लाख 7732 पुरुष, 61 लाख 15979 महिलाएं, 74 थर्ड जेंडर, 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से एक दस्तावेज मान्य है. चुनाव के लिए 14575 मतदान केंद्र गठित किए गए है। ग्राम पंचायत के लिए EVM से मतदान होगा। 1100 के बजाय 900 मतदाताओं पर 1 बूथ होगा।                 


अगली महामारी से लड़ने के लिए तैयार रहें

अकांशु उपाध्याय


जेनेवा/नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से त्रस्त है। दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि दुनिया को अगली महामारी के लिए भी तैयार रहना चाहिए।


दरअसल, डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने सोमवार को कहा कि दुनिया को अगली महामारी के लिए बेहतर तरीके से तैयार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने देशों से सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश करने के लिए आह्वान किया।चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में सामने आए पहले कोरोना वायरस मामले के बाद अब तक दुनिया में 2.7 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में 8,88,326 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है।


डब्ल्यूएचओ के जेनेवा स्थित मुख्यालय में एक न्यूज ब्रीफिंग के दौरान टेड्रोस ने कहा, यह आखिरी महामारी नहीं होगी। इतिहास ने हमें सिखाया है कि प्रकोप और महामारी जीवन का एक तथ्य है। लेकिन जब अगली महामारी आएगी, तो दुनिया को तैयार होना चाहिए। इस बार की तुलना में अधिक तैयार रहना होगा।


लंबे समय तक रह सकता है कोरोना वायरस
इससे पहले, अगस्त की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी की, जिसमें संगठन ने कहा कि कोरोना वायरस शायद लंबे समय तक के लिए रह सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के छह महीने के मूल्याकंन पर इमरजेंसी कमिटी से मुलाकात के बाद ऐसा कहा। डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि समिति ने कोविड-19 महामारी की लंबी अवधि के पूर्वानुमान को बताया है। कोरोना वायरस को अस्तित्व में आए हुए सात महीने हो चुके हैं और इस बीच ये समिति चार बार कोरोना वायरस के खतरे के मूल्याकंन को लेकर बैठक कर चुकी है। इस बैठक के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के खतरे को और ज्यादा निर्धारित किया है।                        


पकड़े गए आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दोनों संदिग्ध आतंकी उत्तर भारत में हमले की साजिश रच रहे थे। इस हमले के लिए वह दिल्ली में हथियार लेने आए थे। स्पेशल सेल को यह भी पता चला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से इनके लिंक थे। फिलहाल इनकी पूरी साजिश के बारे में पूछताछ चल रही है।


मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीसीपी संजीव यादव के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 सदस्य उत्तर भारत में आतंकी हमले को अंजाम देना चाहते हैं। इनके नाम भूपेंद्र उर्फ़ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह बताए गए थे। यह भी पता चला कि वह वारदात को अंजाम देने के लिए राजधानी में हथियार लेने आएंगे। इस जानकारी पर बुराड़ी के पास पुलिस टीम ने रात को ट्रैप लगाया।


कुछ देर बाद यहां कार सवार दोनों बदमाश आए जिन्हें पुलिस टीम ने आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई और दोनों को काबू कर लिया गया। आईएसआई के इशारे पर चल रहे खालिस्तानी समर्थक पकड़े गए भूपेंद्र सिंह और कुलवंत सिंह लुधियाना के रहने वाले हैं। तलाशी में इनके पास से 6 पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ ही केसीएफ नेताओं से भी अपने संपर्क होने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्तानी आतंकी काम कर रहे हैं। गिरफ्तार किया गया भूपेंद्र 2005 में मजदूरी करने दुबई गया था। वहां से 2007 में वह वापस आ गया। इसके बाद वे 2009 में मस्कट गया और 2011 में वापस आया। 2016 में भी वह सऊदी अरेबिया गया था। फेसबुक के जरिये बना खालिस्तान समर्थकों से संपर्क सेल के अनुसार, सऊदी में वहां 8 महीने रहने के बाद भूपेंद्र वापस लौटा। इसी दौरान वह फेसबुक के जरिए कई खालिस्तानी आतंकियों के संपर्क में आया। हरविंदर सिंह, अमृतपाल कौर, रणदीप सिंह, जरनैल सिंह आदि के संपर्क में वह था जिन्हें 2017 में पुलिस ने गिरफ्तार किया।


यह सभी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य हैं। उन्होंने खालिस्तान जिंदाबाद नाम से एक ग्रुप बना रखा है और इसके जरिए वह एक आतंकी संगठन जत्था वीर खालसा बना रहे हैं। 1984 सिख दंगों में शामिल वरिष्ठ नेताओं की हत्या के लिए भी वह साजिश रच रहे थे,, पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम भूपेंद्र सिंह है। वह बब्बर खालसा के दिलावर सिंह से काफी प्रभावित था जिसने बेअंत सिंह की हत्या की थी। इसलिए उसने अपना नाम दिलावर सिंह भी रख लिया था। सिख धर्म और गुरुओं के खिलाफ बोलने वाले 3 लोगों की उसने पहचान कर ली थी।


इनकी हत्या वह करना चाहता था। भूपेंद्र के साथ थामी आतंक की राह दूसरा आरोपी कुलवंत सिंह लुधियाना का रहने वाला है। लगभग 5 साल पहले उसकी मुलाकात भूपेंद्र सिंह से राजकोट में हुई थी। भूपेंद्र सऊदी अरब गया तो वह उसके संपर्क में रहता था। भूपेंद्र जब जेल से बाहर आया तो वह कुलवंत से मिला और सिख धर्म के बारे में अपशब्द कहने वाले की हत्या की साजिश रची। खालिस्तान मूवमेंट को लेकर उसकी काफी सहानुभूति थी और वह पाकिस्तान जिंदाबाद खालिस्तान जिंदाबाद ग्रुप में शामिल हो गया। इस ग्रुप को पाकिस्तान का रहने वाला परवेज अख्तर चलाता है। वह पाकिस्तान के कुछ लोगों से भी व्हाट्सएप पर संपर्क में था। हाल ही में उसने भूपेंद्र सिंह के साथ मिलकर राजकोट स्थित तहसील के दफ्तर पर खालिस्तानी झंडा फहराया था। इस मौके पर गिरफ्तार भी किया गया था।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


universalexpress.in
आप सभी सम्मानित पाठकगणों को सूचित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है। 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' हिंदी दैनिक समाचार-पत्र के डिजिटल संस्करण में आप अपने व्यापार, व्यवसाय और उत्पादन का अति सामान्य दरों में प्रचार कर सकते हैं। ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाकर जरूरी प्रचार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मात्र ₹30 प्रति दिन में आपका विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।
3 माह की बुकिंग पर 10% छूट
6 माह की बुकिंग पर 15% छूट
1 वर्ष की बुकिंग पर 20% छूट....
 आकर्षक दर के साथ अपने प्रचार को अपनी इच्छा के अनुसार विस्तृत बनाएं।
विशेष:- किसी भी राजनीतिक दल पर योजना लागू नहीं होती है। केवल संस्था, समिति और सामाजिक संगठन लाभ उठा सकते हैं।
कृपया, व्हाट्सएप (9350302745)अथवा ईमेल;universalexpress.editor@gmail.com पर ही संपर्क करें।
सर्वाधिक प्रसारित डिजिटल हिंदी दैनिक समाचार-पत्र
डिजिटल इंडिया, डिजिटल अखबार।
नोट:- योजना से संबंधित किसी भी परिवर्तन के संबंध में विज्ञापन प्रबंधक/संपादक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
आपका अपना 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' 
'सच की दहाड़'
पढ़ें, पढ़ाएं आगे बढ़ाएं।
Https://universalexpress.page/     


 


             


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 सितंबर 9, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-26 (साल-02)
2. बुधवार, सितंबर 9, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:29, सूर्यास्त 07:09


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                              







पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...