मंगलवार, 8 सितंबर 2020

पीएम की सरकारी कंपनियां बेचो मुहिम

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि वह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण कर खजाने को भरने में जुटे हैं।


गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं। खुद की बनायी आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है। जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पे रखकर एलआईसी को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।”


इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है, “एलआईसी में 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर खज़ाना भरेगी केंद्र सरकार।”                  


उपचुनाव को लेकर कमलनाथ का मंथन

भोपाल/नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। नाथ वहां दो दिनों तक रुकेंगे। वे वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों के होने वाले उप चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी चर्चा होगी। इधर, सुबह भोपाल में नाथ के निवास पर ग्वालियर पूर्व से भाजपा नेता सतीश सिकरवार अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामेंगे।


नीति सिद्धांतों की बात करने वाले अब कर रहे हैं खरीद फरोख्त की बात : कमलनाथ


पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर तंज कसा है। नाथ ने मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा है कि बड़ा ही आश्चर्यजनक है कि जो लोग पहले समर्पण, जन सेवा त्याग की बातें बढ़ चढ़कर किया करते थे, वे लोग ही आज जलबा-रुतबा-मलाई की बात करते हैं।


जो पहले नीति सिद्धांत-मूल्यों के दावे बढ़चढ़ कर करते थे, वो आज सत्ता के लिए खरीद फरोख्त सौदेबाजी प्रलोभन की बात करते हैं। कितना अंतर आ गया है? दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों और विधायकों की बैठक में कहा था कि 27 विधानसभा सीटों के होने वाले उप चुनाव जीतना है, तभी जलवा और रुतबा रहेगा।               


3848 ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा

नरेश राघानी


जयपुर। प्रदेश में 3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव की घोषणा की गई। चुनाव से शेष रही ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा हुई। 3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव का मतदान चार चरणों में होगा। 28 सितंबर, 4 अक्टूबर, 6 अक्टूबर, 10 अक्टूबर को मतदान होगा।


नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि:
आपको बता दें कि पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे चरण में अधिसूचना 16 सितंबर को जारी होगी। नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि और समय चुनाव आयोग ने जारी कर दिया। पहले चरण में 19 सितंबर, दूसरे चरण में 23 सितंबर, तीसरे चरण में 26 सितंबर, चौथे चरण में 30 सितंबर 10:00 से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच पहले चरण में 20 सितंबर, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर, चौथे चरण में 1 अक्टूबर सुबह 10 बजे से की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों को नाम वापस लेना है उसकी भी तारीख और समय चुनाव आयोग ने जारी किया। पहले चरण में 20 सितंबर, दूसरे चरण में 24 सितंबर,तीसरे चरण में 27 सितंबर और चौथे चरण में 1 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापिस ले सकते है। चुनाव प्रतीक का आवंटन और अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन पहले चरण में 20 सितंबर को, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर और चौथे चरण में 1 अक्टूबर को है। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद सूची प्रकाशित होगी।


सरपंच पद के लिए खर्च सीमा 50,000:
सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की खर्च सीमा 50,000 तय की गई है। लाउडस्पीकर की लिखित अनुमति लेना जरूरी होगा, जिसका प्रयोग सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन पंचायतों में आचार संहिता लग गई। इसके चलते जरूरी सेवाओं को छोड़कर तबादलों पर रोक रहेगी। यह चुनाव पूरे होते ही राज्य की सारी ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंचों के निर्वाचन पूरे हो जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अलग से घोषणा होगी।


3848 ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ से ज्यादा मतदाता देंगे वोट:
3848 ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ 28 लाख 23 हजार 785 रजिस्टर्ड मतदाता है। इनमें 67 लाख 7732 पुरुष, 61 लाख 15979 महिलाएं, 74 थर्ड जेंडर, 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से एक दस्तावेज मान्य है. चुनाव के लिए 14575 मतदान केंद्र गठित किए गए है। ग्राम पंचायत के लिए EVM से मतदान होगा। 1100 के बजाय 900 मतदाताओं पर 1 बूथ होगा।                 


अगली महामारी से लड़ने के लिए तैयार रहें

अकांशु उपाध्याय


जेनेवा/नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से त्रस्त है। दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि दुनिया को अगली महामारी के लिए भी तैयार रहना चाहिए।


दरअसल, डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने सोमवार को कहा कि दुनिया को अगली महामारी के लिए बेहतर तरीके से तैयार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने देशों से सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश करने के लिए आह्वान किया।चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में सामने आए पहले कोरोना वायरस मामले के बाद अब तक दुनिया में 2.7 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में 8,88,326 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है।


डब्ल्यूएचओ के जेनेवा स्थित मुख्यालय में एक न्यूज ब्रीफिंग के दौरान टेड्रोस ने कहा, यह आखिरी महामारी नहीं होगी। इतिहास ने हमें सिखाया है कि प्रकोप और महामारी जीवन का एक तथ्य है। लेकिन जब अगली महामारी आएगी, तो दुनिया को तैयार होना चाहिए। इस बार की तुलना में अधिक तैयार रहना होगा।


लंबे समय तक रह सकता है कोरोना वायरस
इससे पहले, अगस्त की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी की, जिसमें संगठन ने कहा कि कोरोना वायरस शायद लंबे समय तक के लिए रह सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के छह महीने के मूल्याकंन पर इमरजेंसी कमिटी से मुलाकात के बाद ऐसा कहा। डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि समिति ने कोविड-19 महामारी की लंबी अवधि के पूर्वानुमान को बताया है। कोरोना वायरस को अस्तित्व में आए हुए सात महीने हो चुके हैं और इस बीच ये समिति चार बार कोरोना वायरस के खतरे के मूल्याकंन को लेकर बैठक कर चुकी है। इस बैठक के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के खतरे को और ज्यादा निर्धारित किया है।                        


पकड़े गए आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दोनों संदिग्ध आतंकी उत्तर भारत में हमले की साजिश रच रहे थे। इस हमले के लिए वह दिल्ली में हथियार लेने आए थे। स्पेशल सेल को यह भी पता चला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से इनके लिंक थे। फिलहाल इनकी पूरी साजिश के बारे में पूछताछ चल रही है।


मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीसीपी संजीव यादव के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 सदस्य उत्तर भारत में आतंकी हमले को अंजाम देना चाहते हैं। इनके नाम भूपेंद्र उर्फ़ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह बताए गए थे। यह भी पता चला कि वह वारदात को अंजाम देने के लिए राजधानी में हथियार लेने आएंगे। इस जानकारी पर बुराड़ी के पास पुलिस टीम ने रात को ट्रैप लगाया।


कुछ देर बाद यहां कार सवार दोनों बदमाश आए जिन्हें पुलिस टीम ने आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई और दोनों को काबू कर लिया गया। आईएसआई के इशारे पर चल रहे खालिस्तानी समर्थक पकड़े गए भूपेंद्र सिंह और कुलवंत सिंह लुधियाना के रहने वाले हैं। तलाशी में इनके पास से 6 पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ ही केसीएफ नेताओं से भी अपने संपर्क होने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्तानी आतंकी काम कर रहे हैं। गिरफ्तार किया गया भूपेंद्र 2005 में मजदूरी करने दुबई गया था। वहां से 2007 में वह वापस आ गया। इसके बाद वे 2009 में मस्कट गया और 2011 में वापस आया। 2016 में भी वह सऊदी अरेबिया गया था। फेसबुक के जरिये बना खालिस्तान समर्थकों से संपर्क सेल के अनुसार, सऊदी में वहां 8 महीने रहने के बाद भूपेंद्र वापस लौटा। इसी दौरान वह फेसबुक के जरिए कई खालिस्तानी आतंकियों के संपर्क में आया। हरविंदर सिंह, अमृतपाल कौर, रणदीप सिंह, जरनैल सिंह आदि के संपर्क में वह था जिन्हें 2017 में पुलिस ने गिरफ्तार किया।


यह सभी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य हैं। उन्होंने खालिस्तान जिंदाबाद नाम से एक ग्रुप बना रखा है और इसके जरिए वह एक आतंकी संगठन जत्था वीर खालसा बना रहे हैं। 1984 सिख दंगों में शामिल वरिष्ठ नेताओं की हत्या के लिए भी वह साजिश रच रहे थे,, पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम भूपेंद्र सिंह है। वह बब्बर खालसा के दिलावर सिंह से काफी प्रभावित था जिसने बेअंत सिंह की हत्या की थी। इसलिए उसने अपना नाम दिलावर सिंह भी रख लिया था। सिख धर्म और गुरुओं के खिलाफ बोलने वाले 3 लोगों की उसने पहचान कर ली थी।


इनकी हत्या वह करना चाहता था। भूपेंद्र के साथ थामी आतंक की राह दूसरा आरोपी कुलवंत सिंह लुधियाना का रहने वाला है। लगभग 5 साल पहले उसकी मुलाकात भूपेंद्र सिंह से राजकोट में हुई थी। भूपेंद्र सऊदी अरब गया तो वह उसके संपर्क में रहता था। भूपेंद्र जब जेल से बाहर आया तो वह कुलवंत से मिला और सिख धर्म के बारे में अपशब्द कहने वाले की हत्या की साजिश रची। खालिस्तान मूवमेंट को लेकर उसकी काफी सहानुभूति थी और वह पाकिस्तान जिंदाबाद खालिस्तान जिंदाबाद ग्रुप में शामिल हो गया। इस ग्रुप को पाकिस्तान का रहने वाला परवेज अख्तर चलाता है। वह पाकिस्तान के कुछ लोगों से भी व्हाट्सएप पर संपर्क में था। हाल ही में उसने भूपेंद्र सिंह के साथ मिलकर राजकोट स्थित तहसील के दफ्तर पर खालिस्तानी झंडा फहराया था। इस मौके पर गिरफ्तार भी किया गया था।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


universalexpress.in
आप सभी सम्मानित पाठकगणों को सूचित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है। 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' हिंदी दैनिक समाचार-पत्र के डिजिटल संस्करण में आप अपने व्यापार, व्यवसाय और उत्पादन का अति सामान्य दरों में प्रचार कर सकते हैं। ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाकर जरूरी प्रचार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मात्र ₹30 प्रति दिन में आपका विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।
3 माह की बुकिंग पर 10% छूट
6 माह की बुकिंग पर 15% छूट
1 वर्ष की बुकिंग पर 20% छूट....
 आकर्षक दर के साथ अपने प्रचार को अपनी इच्छा के अनुसार विस्तृत बनाएं।
विशेष:- किसी भी राजनीतिक दल पर योजना लागू नहीं होती है। केवल संस्था, समिति और सामाजिक संगठन लाभ उठा सकते हैं।
कृपया, व्हाट्सएप (9350302745)अथवा ईमेल;universalexpress.editor@gmail.com पर ही संपर्क करें।
सर्वाधिक प्रसारित डिजिटल हिंदी दैनिक समाचार-पत्र
डिजिटल इंडिया, डिजिटल अखबार।
नोट:- योजना से संबंधित किसी भी परिवर्तन के संबंध में विज्ञापन प्रबंधक/संपादक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
आपका अपना 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' 
'सच की दहाड़'
पढ़ें, पढ़ाएं आगे बढ़ाएं।
Https://universalexpress.page/     


 


             


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 सितंबर 9, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-26 (साल-02)
2. बुधवार, सितंबर 9, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:29, सूर्यास्त 07:09


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                              







चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...