सोमवार, 7 सितंबर 2020

युगल को पकड़ा, ग्रामीणों का फरमान

पटना। बिहार के कटिहार में पकड़े गए प्रेमी युगल पर यातनाओं का वीभत्स तस्वीर सामने आई है। 1 सितंबर को प्रेमी युगल को पकड़े जाने पर ग्रामीणों का तालिबानी फरमान जारी हुआ है। इस तरह की अमानवीय घटना कटिहार के डंडखोरा थानाक्षेत्र के केलाबाड़ी गांव के आदिवासी टोले की है, जिसकी वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं जो मानवता को शर्मसार करने वाली है।


दरअसल, घटना उस वक्त की है जब दूसरे गांव का प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने रात में कालीबाड़ी के आदिवासी टोला पहुंचा। ग्रामीणों को इसकी भनक पहले से थी। ग्रामीण मौके पर दोनों पकड़ने की तलाश में थे और दोनों पर टूट पड़े और पैर-हाथ बांधकर रातभर पिटाई करते रहे। सुबह दोनों के सिर मुड़वाए और पूरा गांव घुमाया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, प्रेमी युगल को नग्न किया गया और दोनों के प्राइवेट पार्ट्स को लोहे के गर्म रॉड से जलाया भी गया। यहां तक कि इन लोगों ने दुष्कर्म की तस्वीर तक बनायी।               


विपक्षी नेताओं को जूते से मारूंगाः अध्यक्ष

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। भाजपा के पश्चिम बंगाल राज्य के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शब्दों की मर्यादा भूलकर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमकर भला बुरा कहा।




भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल के कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटा जाएगा।घोष ने आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को धमका रही है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। बंगाल के चौबीस परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि ‘तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह हार होगी। इसके बाद चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को नंगाकर जूतों से पीटा जाएगा।’

उन्होंने सरकार पर तीखे हमले करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर आम जनता को लूटने का आरोप लगाया। घोष ने कहाकि कुछ पुलिसकर्मी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने वालों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। जूतों से पीटने के घोष के बयान पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने आपत्ति जताई। उन्होंने घोष को ऐसा करने की चुनौती दी है।                 




169 दिनों के बाद पटरी पर लौटी 'मेट्रो'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से पिछले 169 दिनों से बंद मेट्रो सेवा फिर से शुरू हो गई। सोमवार से दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चेन्नई और बेंगलुरु में मेट्रो सेवा की शुरुआत की गई है। वहीं कोलकाता मेट्रो शुरू नहीं किया गया। दिल्ली मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोला गया है। आज दिल्ली मेट्रो समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर पर ही दौडे़गी। दिल्ली मेट्रो का परिचालन दो शिफ्ट में हो रहा है। पहले चरण में ट्रेनें सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम में चार बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। 57 ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी जो लगभग 462 फेरे लगाएंगी।






चरणबद्ध तरीक से धीरे-धीरे 12 सितंबर तक मेट्रो की सभी लाइनों पर परिचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही परिचालन का समय भी बढ़ाया जाएगा। मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वह संक्रमण से बचने के लिए उठाए जा रहे कदमों का पालन करें. लोगों को जरूरत पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल करने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा है कि अगर यात्रा के दौरान यात्री सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों को नहीं रोका जा सकता है।





कोच के भीतर इन बातों का रखना होगा ध्‍यान
पैसेंजर्स को ऑल्‍टरनेट सीट (एक सीट छोड़कर) पर बैठना होगा। सीटों पर ‘यहां मत बैठिए’ के स्टिकर्स लगाए गए हैं।अगर खड़े हैं तो बाकी यात्रियों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनानी होगी। हर स्‍टेशन पर ट्रेन के रुकने का समय 10 सेकेंड बढ़ा दिया गया है। इंटरचेंज स्‍टेशन पर ट्रेन 20 सेकेंड ज्‍यादा रुकेगी। टर्मिनल स्‍टेशनों पर ट्रेन सैनिटाइज होगी।दिनभर के बाद डिपो में लौटने पर भी सैनिटाइजेशन होगा।टर्मिनल स्‍टेशंस पर ट्रेनों के दरवाजे खुले रहेंगे ताकि ताजी हवा आ सके।             


नोएडा में कैब चालक की पीट-पीटकर हत्या



ग्रेटर नोएडा कैब चालक की पीट-पीटकर हत्या। मोबाइल भी गायब





विजय भाटी


गौतमबुध नगर। आफताब आलम पुत्र ताहिर हुसैन निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली का एक टैक्सी चालक कल दिनांक 6.9.2020 को अपने घर से समय करीब 3:00 बजे बुकिंग पर गुड़गांव से बुलंदशहर जाने के लिए गया था। जो थाना बादलपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास दादरी रोड पर सड़क किनारे आज रात्रि में अपनी टैक्सी गाड़ी में घायल अवस्था में मिला। जिसको पुलिस द्वारा मोहन स्वरूप अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों के द्वारा उसको मृत घोषित किया गया। प्रथम दृष्टया पाया गया कि बुलंदशहर से बुकिंग छोड़कर वापस आने पर रास्ते में आफताब आलम की टैक्सी में किन्हीं व्यक्तियों द्वारा बिना बुकिंग किए सवारी के रूप में बैठकर आफताब आलम से किराए को लेकर मारपीट कर घायल अवस्था में गाड़ी सहित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास छोड़ा गया। जिसको पुलिस द्वारा रास्ते में खड़ी गाड़ी में मारपीट में आई चोटों से घायल अवस्था में मिलने के कारण मोहन स्वरूप अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उसको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया मौके पर मृतक आफताब आलम का मोबाइल नहीं मिला है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर मृतक के पंचायत नामा की कार्यवाही संपादित कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।                 



2021 में चंद्रयान-3 लॉन्च होने की संभावना

अकांंशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत के चंद्र अभियान के तहत चंद्रयान-3 को 2021 की शुरूआत में लॉन्च किये जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, चंद्रयान-2 के विपरित इसमें ‘ऑर्बिटर’ नहीं होगा लेकिन इसमें एक ‘लैंडर’ और एक ‘रोवर’ होगा। पिछले साल सितंबर में चंद्रयान-2 की चंद्रमा की सतह पर ‘हार्ड लैंडिंग’ के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस साल के अंतिम महीनों के लिये एक अन्य अभियान की योजना बनाई थी। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन ने इसरो की कई परियोजनाओं को प्रभावित किया और चंद्रयान-3 जैसे अभियान में देर हुई।


सिंह के हवाले जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘जहां तक चंद्रयान-3 की बात है तो इसका प्रक्षेपण 2021 की शुरूआत में कभी भी होने की संभावना है। चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का ही पुन: अभियान होगा और इसमें चंद्रयान-2 की तरह ही एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान-2 को पिछले साल 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की योजना थी। लेकिन लैंडर विक्रम ने सात सितंबर को हार्ड लैंडिंग की और अपने प्रथम प्रयास में ही पृथ्वी के उपग्रह की सतह को छूने का भारत का सपना टूट गया था।अभियान के तहत भेजा गया आर्बिटर अच्छा काम कर रहा है और जानकारी भेज रहे है। चंद्रयान-1 को 2008 में प्रक्षेपित किया गया था। सिंह ने कहा, ‘‘इसरो के प्रथम चंद्र अभियान ने कुछ चित्र भेजे हैं जो प्रदर्शित करते हैं कि चंद्रमा के ध्रुवों पर जंग सा लगता दिख रहा है।


बयान में कहा गया है कि नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रिेशन (नासा) के वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि पृथ्वी का अपना वातावरण इसमें सहायता कर रहा हो, दूसरे शब्दों में इसका अर्थ यह हुआ कि पृथ्वी का वातावरण चंद्रमा की भी रक्षा कर रहा हो।इस प्रकार, चंद्रयान-1 के डेटा से संकेत मिलता है कि चांद के ध्रुव पर पानी है, वैज्ञानिक इसी का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, अंतरिक्ष में मानव को भेजने के भारत के प्रथम अभियान ‘गगनयान’ की तैयारियां जारी हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘गगनयान की तैयारी में कोविड-19 से कुछ अड़चनें आई लेकिन 2022 के आसपास की समय सीमा को पूरा करने के लिये कोशिश जारी है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकरण प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 सितंबर 8, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-25 (साल-02)
2. मंगलवार, अगस्त 8, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि- षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:28, सूर्यास्त 07:10


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                        







यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...