शनिवार, 5 सितंबर 2020

चट्टान के नीचे बैठे ग्रामीणों पर गिरा मलबा

भीमताल। भीमताल के पांडे तोक के भांखर गांव में आज शाम हुये भू स्खलन में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसा आज शाम लगभग साढ़े 6 बजे के लगभग हुआ। पुलिस ने मौके पर से मलबे के भीतर से दोनों शवो को निकलवा कर पीएम के लियेभेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडे गांव के तोक भांखर निवासी 24 वर्षीय कुलदीप कुमार और 58 वर्षीय जीवन राम शाम के समय बारिश होने पर गांव के पास ही जंगल एक चट्टान के नीचे बैठ गये। थे। कुछ देर में वही चट्टान गिर गई। और दोनो ग्रामीण मलबे में दब गये। ग्रामीण जब घटना स्थल पहुचे तो एक मृतक का हाथ मलबे से बाहर देख पुलिस को सूचना दी गई। भीमताल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मलबा हटवा कर दोनो शवों को बाहर निकाला।             


सीजीएल-2018 परीक्षा परिणाम नहीं आया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नतीजों और अटकलों पर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, '2017-SSC CGL अभी तक नियुक्त नहीं किया गया है। 2018- CGL परीक्षा का परिणाम नहीं आया। 2019 - कोई सीजीएल परीक्षा। 2020- एसएससी सीजीएल भर्ती नहीं निकाली गई। प्रियंका गांधी ने आगे तंज कसते हुए लिखा, 'अगर भर्ती निकलती है तो कोई परीक्षा नहीं होती। परीक्षा होने पर कोई परिणाम नहीं। यदि परिणाम आता है, कोई नियुक्ति नहीं।


इससे पहले, प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल परीक्षा के परिणामों की घोषणा की और रेलवे परीक्षा के लिए छात्रों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, 'एसएससी और रेलवे ने कई परीक्षाओं के नतीजों को सालों तक टाल दिया है। किसी का रिजल्ट अटका है, किसी का टेस्ट। सरकार युवाओं के धैर्य का परीक्षण कब तक करेगी? युवाओं की सुनो, सरकार। युवाओं को नौकरी चाहिए, भाषण नहीं।


वहीं प्रियंका ने गिरती हुई जीडीपी के बारे में सरकार को लिखा था, कि अब से 6 महीने पहले, राहुल गांधी ने आर्थिक सुनामी के बारे में बात की थी। कोरोना संकट के दौरान, हाथी दांत जैसे पैकेज की घोषणा की गई थी। लेकिन आज हालत देखिए।


 स्पीक अप फॉर एसएससी रेलवे स्टूडेंट्स का चलन रहा होगा। इस प्रवृत्ति के माध्यम से, एसएससी सीजीएल 2018 और आरआरबी एनटीपीसी उम्मीदवारों के छात्रों ने अपनी मांगें रखी थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में समर्थन मिल रहा है। कई विपक्षी दलों ने इन छात्रों के समर्थन में ट्वीट किया।                    


डोगरी व कश्मीरी भाषा को अधिकृत किया

अरमान अली की रिपोर्ट


जम्मू। जम्मू कश्मीर के केन्द्र प्रशासित राज्य बनने के बाद यूटी में डोगरी और कश्मीरी को अधिकारिक दर्जा मिलने पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी खुशी की लहर है। पीओजेके का उदारवादी तबका इसे सरकार का बेहतरीन कदम करार दे रहा है। उनका मानना है कि इससे दोनों भाषाओं को प्रोमोशन मिलेगा और उन्हें अपने प्रदेशों में सम्मान मिलेगा।


लंदन में रहने वाले पीओजेके के नागरिक डा अमजद आयूब मिर्जा ने इसे बेहतरीन कदम करार दिया है। उन्होंने कहा,मैं इंडियन केबिनेट का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं जिन्होंने संसद में यह बिल पास किया। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि धारा 370 और अनुच्छेद 35ए हटने के बाद जम्मू कश्मीर की पहचान खत्महो र्गइ  है वो लोग गलत है क्योंकि जम्मू कश्मीर को शिनाखत मिली ही धारा 370हटने के बाद हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि जब पीओजेके जम्मू कश्मीर के साथ मिलेगा तो पहाड़ी भाषा को भी दर्जा मिलेगा।                       


ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता का सम्मान

विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान का किया सम्मान ।                                                 


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। शिक्षक दिवस को प्रेरणा दिवस के रुप में मनाया। विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान का उनके प्रति आस्था रखने वाले कुमार देवाशीष ओझा व संजय शुक्ला ने आरडीसी कार्यालय पर पहुंचकर बीके शर्मा हनुमान का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व मुकुट पहनाकर विधिवत सम्मान किया। इस अवसर पर बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि गुरू-शिष्य परंपरा हमारे देश में सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा के अंतर्गत गुरु अपने शिष्य को शिक्षा प्रेरणा देता है। गु शब्द का अर्थ अंधकार (अज्ञान) होता है और रू शब्द का अर्थ प्रकाश (ज्ञान) होता है। इस प्रकार जो अज्ञान का अंधकार मिटा कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं वही गुरु कहलाते हैं। गुरु का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है जो की सर्वविदित है।
शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है जो हमेशा बिना किसी स्वार्थ के भेदभाव रहित स्वभाव से बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही होता है जो बच्चों को एक सही रूप में ढ़ालने की नींव रखता है। शिक्षक दिवस देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर 5 सितंबर 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन सभी स्कूल और संस्थानों में बच्चे और युवा किसी उत्सव के रूप में शिक्षक दिवस मनाते हैं। सभी बच्चों के माता-पिता बच्चों की उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहायता करते हैं लेकिन शिक्षक उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने में और उनका भविष्य निखारने में उनकी मदद करते हैं। बिना गुरू के ज्ञान नहीं होता यह एक कहावत ही नहीं सच्चाई है। इस अवसर पर कुमार देवासीएसओझा ने बताया कि बीके शर्मा हनुमान भी हमारे प्रेरणा रूपी शिक्षक स्वरूप हैं। जिन्होंने हमें समाज में एकजुट करने का कार्य किया है और हमें हमेशा प्रेरणा दी है। राष्ट्रवादी विचारधारा, सामाजिक कार्यों,व देशहित की और विशेषकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक किया है जो प्रेरणा दें और सही मार्ग पर चलने की शिक्षा दें तो सही मायने में वही गुरु है आज हम हनुमान जी का सम्मान करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं
जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने, उनके कुछ छात्र 5 सितंबर को उनका जन्मदिन मनाना चाहते थे, जिस पर उन्होंने कहा कि यदि इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह उनका सौभाग्य होगा। तब से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  इस दिन शिक्षकों को प्यार, दुलार और प्रशंसा के रूप में उपहार देते हैं। इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शर्मा ,कुमार देवासीश ओझा, संजय शुक्ला, रवि कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, शिवकुमार शर्मा, श्यामलाल सरकार आदि मौजूद थे।            


फील्ड ऑफिसर रिश्वत लेते किए गिरफ्तार

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफीसर और उसके चपरासी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। लोकायुक्त की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।
जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर दिगौड़ा एसबीआई बैंक के फील्ड ऑफिसर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिफ्तार किया गया है।


क्या है पूरा मामला


प्राप्त जानकारी के अनुसार,लोकायुक्त पुलिस सागर ने यह कार्रवाई की। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया क‍ि राजेन्द्र नगर गांव निवासी देवेंद्र अहिरवार ने लोकायुक्त सागर पुलिस को शिकायत की थी कि एक योजना का लाभ दिलाने के लिए फील्ड ऑफिसर महेंद्र सिंह मीणा ने रिश्वत मांगी थी।
इसमें आवदेक देवेंद्र अहिरवार से शुक्रवार को रिश्वत की राशि देना तय किया गया। बैंक के बाहर ही फील्ड ऑफिसर महेंद्र सिंह मीणा 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त से ट्रेप हो गए।
इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चपरासी राकेश केवट भी सहआरोपी बनाया गया, जिसके माध्यम से पूरी बातचीत हुई थी। लोकायुक्त ने पुलिस थाना दिगौड़ा में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।               


एक 'पत्नी' ने 8 पतियों को चुना लगाया


















अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। एक महिला शादी के लिए योग्य वर तलाशती है। फिर विधिवत शादी कर पति का विश्वास अर्जित करती है। जब पति नामक शिकार उसकी गिरफ्त में आ जाता है, तब वो अपने असल मकशद को पूरा करने में जुट जाती है। मौका पाते ही वो घर और बैंकों में रखी नगदी और आभूषण लेकर नौ दो ग्यारह हो जाती है। ये महिला अपने पति के घर उतने दिन-महीने गुजराती है, जब तक की उसे भरोसा नहीं हो जाता कि उसने पूरा माल अपने कब्जे में ले लिया है। अब तक इस महिला ने बीते 8 सालों में 8 पतियों को चूना लगाया। इस दिलचस्प मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ितों ने अलग-अलग थानों में एक ही कदकाठी और सूरत वाली अपनी पत्नी की तस्वीरें पुलिस से साझा की। उन तस्वीरों को देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।
दरअसल हर बार उसे दूल्हे अलग-अलग मिले लेकिन तस्वीरों में सभी की पत्नियां एक पाई गई। यूपी पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसने 10 सालों में रक दर्जन से ज्यादा शादियां की। इनमे से उसने 8 बुजुर्गों के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद यह दुल्हन घर से ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो जाती थी। यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने उस लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस लुटेरी दुल्हन की पहचान मोनिका मलिक के रूप में हुई है। इस फ्रॉड महिला ने एक 66 साल के कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर को अपना निशाना बनाया था। वह अपने इस 8वें दूल्हे का 15 लाख रुपये कीमत का सामान लेकर भाग गई थी।
लेकिन दो महीने बाद ही यह लुटेरी दुल्हन ज्वैलरी और कैश लेकर भाग गई। जुगल किशोर के मुताबिक उसने करीब 25 लाख रुपये के गहने पार कर दिए। जुगल किशोर ने मेट्रोमोनियल साइट वालों से अपनी पत्नी को लेकर बातचीत की। इसके बाद जुगल किशोर को मोनिका के पहले पति के बारे में पता लगा। वे हैरत में पड़ गए कि उसे पूर्व जिस शख्स ने मोनिका से शादी की थी, वह भी इसी तरह से ठगा गया था। जुगल किशोर ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की।


पुलिस ने उनकी शिकायत की जब जांच की तो वो खुद हैरत में पड़ गई। उसने जाँच में पाया कि इस लुटेरी दुल्हन ने 8 -10 सालों में दर्जनों लोगों से विवाह किया था। जुगल किशोर से यह उसकी आठवीं शादी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हर बार वह इसी तरह दूल्हे को फंसाती और उनकी रकम लूट कर भाग जाती थी। पुलिस के मुताबिक उसकी यह सभी शादियां खन्ना विवाह केंद्र ही फिक्स कराता था। पुलिस ने मोनिका मलिक समेत मेट्रोमोनियल एजेंसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 380, 384, 388 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मोनिका मलिक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किये है। उसे अंदेशा है कि नए ग्राहक को फंसाने के बाद ही मोनिका ने जुगल किशोर को छोड़ा है।           
















भीड़ ने युवक को जमकर पीटा, मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय मुस्लिम युवक को भीड़ ने चोरी के शक में पीट दिया। इसके बाद युवक की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने नलकूप कॉलोनी को घेर लिया। पुलिस ने मुश्किल से भीड़ को खदेड़ा। क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर एसपी देहात, एसडीएम, सीओ के साथ तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आंवला के मोहल्ला किला तेली वाली गली निवासी गौस मोहम्मद का बेटा वासिद (35) टेंट पर मजदूरी करता था। सुबह 11 बजे वह एक ई-रिक्शे पर लोहे का गेट रखकर ले जा रहा था। उसने नलकूप कालोनी के गेट के समीप एक पानी की मोटर रखी देखी तो उसे उठा लिया। कालोनी के अन्य लोगों ने दौड़कर उसके रिक्शे को पकड़ लिया। इसके बाद मोटर चोरी की बात कहकर उसे पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। बाद में पुलिस को बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया। पुलिस कर्मी उसे थाने ले गए। नशेड़ी जैसी हालत देखते हुये आंवला पुलिस ने उसे छोड़ दिया। परिवार वालों का कहना है कि पुलिसकर्मी उसे गंभीर हालत में घर छोड़ गये। शाम चार बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक वीडियो के आधार पर दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। एसपीआरए डा. संसार सिंह, एसडीएम कमलेश कुमार सिंह, सीओ रामप्रकाश ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई नासिर की ओर से आंवला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।           


नासिक में 2 बार आएं 'भूकंप' के झटके

मुंबई। महाराष्ट्र में 12 घंटे के भीतर तीन बार धरती हिली है। महाराष्ट्र के नासिक में रात बारह बजे के करीब दो बार भूकंप के झटके के बाद एक बार फिर से मुंबई में भूकंप आया है। शनिवार की सुबह 6.36 बजे मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है। इससे अधिक तीव्रता रात में नासिक में मापी गई थी। वहीं, इससे पहले रात में नासिक में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार की राहत लगभग 11.41 पर महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 आंकी गई। इसके साथ ही 5 सितंबर को रात 12.05 पर 3.6 तीव्रता के भूकंप ने नासिक के लोगों को डरा दिया। हालांकि, इन तीनों भूकंप के झटकों में जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी।             


बेटे के सामने पिता को मौत के घाट उतारा

निरंकुश हुई रायबरेली हुआ अपराधियों का बोलबाला


शिवाकांत अवस्थी


डलमऊ/रायबरेली। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बेटे सामने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने पिता को बचाने के लिए खूब शोर शराबा किया, लेकिन सुनसान रास्ते पर उसकी मदद करने के लिए कोई भी नहीं आया। विगत बृहस्पतिवार को शाम करीब 6 बजे राहगीरों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 


आपको बता दें कि, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम भगवंतपुर मजरे तपे तेरूखा निवासी रामपकाश 52 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सरजू गुरुवार की शाम करीब 6 बजे अपने 14 वर्षीय पुत्र लव कुश के साथ घुरवारा से बाइक में सवार होकर घर जा रहा था। तभी हिगांमऊ मार्ग पर पूरे लालू गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर अधेड़ को धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, पिता को बचाने के लिए जैसे ही उसका पुत्र आगे बढ़ा, वैसे ही बदमाशों ने उस पर भी हमला करना चाहा लेकिन वह भाग गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने अधेड़ को घायल अवस्था में देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को आनन-फानन 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते अधेड़ को मौत के घाट उतार देने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।              

 

भाजपा के अंतरकलह से आप पार्टी परेशान

गोविंद चावला


पिथौरागढ़। प्रदेश की भाजपा सरकार के अंर्तकलह से आम आदमी परेशान है। राज्य के मुख्यमंत्री पर उनकी ही सरकार के विधायकों की नाराजगी और विधायक द्वारा महिला उत्पीड़न व विधायक प्रणव चैंपियन ने देवभूमि को अपमानित किया और भाजपा ने उन्हें फूल-मालाओं से सुषोभित कर घर वापसी की। भाजपा के षासन में महिलाओं का उत्पीड़न बड़ा है और महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। कोविड-19 में आम जन के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है। इन मूद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ रैली करते हुए सरकार को घेरा।
आप पार्टी के विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में गॉधी चौक में एकत्रित कार्यकर्ताओ ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिल्थाम चौक तक रैली निकाली श्री खत्री ने कहा कि भाजपा के राज में स्वास्थ्य, षिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, असुरक्षा, पलायन बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही विधायकों को संभाल नहीं पा रही है ऐसे में पूरे राज्य को संभाल पाना इनके लिए नामुमकिन है। आम आदमी की समस्याएं सुनने तथा उनकी मूलभूत सुविधाएं पूरी करने में सरकार नाकाम साबित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जी को स्वंय इस्तीफे की पेषकष करनी चाहिए। डीडीहाट विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाष पुनेड़ा ने कहा कि भाजपा भ्रश्टाचार में डूब चुकी है और राज्य की अवधारणा से उन्हें कोई लेना-देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं और बेषर्म सरकार सोई पड़ी है। कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं को साथ लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्व आंदोलन चलाऐगी और भाजपा की पोल खोलेगी। वरिश्ठ अधिवक्ता आलोक चौधरी ने कहा कि राज्य में आप मजबूत विपक्ष के रूप में कार्य कर रही है जिसे आमजन का भरपूर समर्थन हासिल हो रहा है, कहा कि 62 प्रतिषत लोग ईमानदार सरकार की बाट जोह रहे हैं और 2022 में आम आदमी की सरकार होगी। जो षहीदों के सपनों के उत्तराखंड का निर्माण करेगी। राकेष वर्मा ने कहा कि बेरोजगारों की फौज लगातार बढ़ती जा रही है और भाजपा की सरकार रोजगार देने में असफल रही है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
सभा को एड आलोक चौधरी, राकेष वर्मा, जगदीश कलोनी, सुरेष जोषी, षंकर राम, इमरान अली,सोषल मीडिया प्रभारी कैलाष कठायत, नरेंद्र ग्वाल,नगरध्यक्ष धीरज जोषी, विनय भाटिया, नीरज कुमार,पंकज ग्यला, लोकेश जोशी, उमेद सिंह, छवि वर्मा,।              


मेडिकल जर्नल लैंंसेट में ट्रायल किए प्रकाशित

नई दिल्ली/ मास्को। तीसरे चरण के ट्रायल के बिना ही लॉन्च हुई रूस की कोरोना वैक्सीन Sputnik V के पहले और दूसरे चरण के परिणाम सामने आ गए हैं और मेडिकल जर्नल लैंसेट में प्रकाशित किए गए हैं। रूस की सरकार ने तीसरे चरण के ट्रायल के बिना ही Sputnik V को 11 अगस्त के दिन लॉन्च कर दिया था जिसके बाद दुनियाभर में इसको लेकर रूस की आलोचना भी हुई थी। रूस ने अपनी वैक्सीन का पहले और दूसरे चरण का ट्रायल एक महीने से भी कम समय में पूरा कर लिया था और सिर्फ 76 लोगों पर यह ट्रायल हुआ था।


Sputnik V वैक्सीन के जो रिजल्ट सामने आए हैं उनमें कुछ हल्के साइड इफेक्ट बताए गए हैं लेकिन वैक्सीन को सुरक्षित बताया गया है। मेडिकल जर्नल लैंसेट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को वैक्सीन दी गई थी उनमें कुछ ने हल्के साइड इफेक्ट्स जरूर बताए हैं लेकिन वे साइड इफेक्ट ज्यादा गंभीर नहीं थे, वैक्सीन लेने वाले लगभग 58 प्रतिशत मरीजों ने इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द की शिकायत की थी, 50 प्रतिशत मरीजों ने बुखार, 42 प्रतिशत ने सिरदर्द, 28 प्रतिशत ने कमजोरी और 24 प्रतिशत ने जोड़ों में दर्द की शिकायत की थी। लेकिन हल्के साइड इफेक्टस के बावजूद वैक्सीन लेने वाले सभी मरीजों में केरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुआ है जो एक राहत की बात है और इससे पता चलता है कि वैक्सीन कोरोना के खिलाफ सफल हो रही है और शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत कर रही है।


रूस ने वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में कुल 78 लोगों पर परीक्षण किया है। पहले चरण में 9 लोगों को वैक्सीन के एक फार्म्युलेशन की दवाई दी गई और और 9 को दूसरे फार्म्युलेशन की दवाई। दूसरे चरण में 20 लोगों को दोनो फार्म्युलेशन की वैक्सीन दी गई। सिर्फ 2 चरण के बाद वैक्सीन लॉन्च करने को लेकर दुनियाभर में रूस की निंदा भी हुई थी और रूस ने कहा है कि जल्द ही तीसरे चरण का ट्रायल भी होगा और दुनियाभर में कई देशों में यह ट्रायल किया जाएगा।


दुनियाभर में इस समय कोरोना वायरस की लगभग 30 वैक्सीन पर काम चल रहा है और इनमें 3 वैक्सीन सबसे आगे हैं, पहली वैक्सीन फार्मा कंपनी Pfizer द्वारा विकसित की जा रही है, दूसरी वैक्सीन अस्तराजैंस के सहयोग से ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी तैयार कर रही है और तीसरी वैक्सीन को Moderna कंपनी तैयार कर रही है। ये तीनों वैक्सीन इस समय तीसरे चरण के ट्रायल में हैं।                 


अवैध हथियारों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ एक शातिर चोर दिल्ली पुलिस क्रैक टीम के सिकंजे में।



नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली। थाना दक्षिण रोहिणी, क्षेत्र के इलाकों में स्नैचरों,व लुटेरों को पकड़ने के लिए, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार गुप्ता, ATO के नेर्तत्व में थाना साऊथ रोहिणी, एक टीम, जिसमे क्रैक टीम में एसआई वीरेंद्र सिंधु, हैडकांस्टेबल प्रदीप बड़ेसरा, नंबर 3108 /RD हैडकांस्टेबल राजू पावले नंबर 1006/RD, कांस्टेबल आशीष नंबर 1305/RD और कांस्टेबल बलजीत नंबर 3171/RD का गठन किया गया। दिल्ली पुलिस की क्रैक टीम द्वारा इलाके में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान।


02 सितम्बर को सुबह लगभग 11 बजे दो संदिग्ध लड़के भाग रहे थे। और शिकायतकर्ता उनके पीछे भाग रहा था और शोर मचा रहा था। चोर चोर पकड़ो-पकड़ो चिल्ला रहा था। यह सुनकर, क्रैक टीम के सतर्क पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए। एक लड़के को पकड़ने में कामयाब रहे। लेकिन दूसरा लड़का भाग गया। इस बीच पीड़ित शिकायतकर्ता आया और उसने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ मिलकर साइकिल की बंधी चेन को काटने की कोशिश कर रहा था। जोकि साईकिल बंधी हुई थी।



पूछताछ करने पर लड़के का नाम गजेंदर उर्फ गोलू उम्र 24 वर्ष,गाँव पीतमपुरा दिल्ली। पकड़े गए आरोपी लड़के के बैग की जांच पड़ताल करने पर एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक कटर के साथ कुछ कपड़े आरोपी के बैग से बरामद किए हैं। जिसमें दो शर्ट स्कूल की वर्दी के थे। मामला,आर्म्स एक्ट थाना साउथ रोहिणी में दर्ज किया गया।


बरामद

1. एक देशी पिस्तौल,

2. एक जिंदा कारतूस। 

3. एक कटर

4. कुछ कपड़े।

प्रोफाइल: पकड़े गए आरोपी 8 वीं कक्षा का ड्राप आउट है और स्मैक का आदी है। स्मैक की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी और स्नैचिंग करना शुरू कर दिया। स्नैचिंग और अन्य चोरी के मामलों में उसकी भागीदारी का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है।                


पीएम ने 'शिक्षक दिवस' पर जताया आभार

नई दिल्ली। शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट शिक्षकों को आभार जताया है। मोदी ने लिखा कि हम मन को आकार देने और हमारे राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान के लिए मेहनती शिक्षकों के आभारी हैं। शिक्षक दिवस पर हम अपने शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते है। पीएम मोदी ने डॉ एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।                                     


दुर्घटना में परिजनों को मिलेगें 2-2 लाख

रायपुर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई बस दुर्घटना में मरने वाले 7 लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंत्री सुसंता सिंह को रायपुर जाने और आवश्यक सहायता देने के लिए कहा है. बता दें कि आज सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में 7 मजदूरों की मौत और करीब 20 मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 3:30 बजे यह हादसा तब हुआ जब मजदूरों को उड़ीसा के गुंजाम से भर कर एक बस सूरत गुजरात जा रही थी।                   


कोरोनाः पेटीएम ने 10 करोड रोज कमाएंं

डी.नंदनी


नई दिल्ली। डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान उसकी आय बढ़कर 3,629 करोड़ रुपये (रोजाना करीब 10 करोड़ रुपये) हो गई। कंपनी ने बताया कि वर्ष-दर-वर्ष आधार पर उसके घाटे में 40 प्रतिशत की कमी आई। पेटीएम ने एक बयान में कहा कि हम अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए डिजिटल सेवाओं के निर्माण में भारी निवेश कर रहे हैं। बयान में कहा गया है कि वित्तीय सेवाओं और बिक्री उपकरणों से लेनदेन में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई और खर्च में कमी के कारण पिछले साल की तुलना में घाटा 40 फीसदी कम हुआ।


भारतीयों को डिजिटल के लिए सशक्त बना रहे
पेटीएम के प्रेसीडेंट मधुर देवड़ा का कहना है कि हम लाखों भारतीयों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं के लिए सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारा यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इसके अलावा हम अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए डिजिटल सेवाएं तैयार करने के लिए भारी-भरकम निवेश कर रहे हैं। हमारे प्रयासों की बदौलत अब ग्राहक और मर्चेंट अधिक लाभदायक सेवाओं को तेजी से ग्रहण कर रहे हैं।


2022 तक मुनाफे वाली कंपनी बनाने के रास्ते पर
देवड़ा ने कहा कि हम 2022 तक मुनाफे वाली कंपनी बनने के रास्ते पर हैं। इसके अलावा पेटीएम एक प्रमुख डिजिटल वित्तीय सेवाएं देने वाला प्लेटफॉर्म बनने के लिए कदम उठा रहा है। आने वाले वर्षों में पेटीएम पोस्टपेड, पेटीएम मनी और पेटीएम इंश्योरेंस सर्विसेज का टर्नओवर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कंपनी के मुताबिक, वह अब तक 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स को एंड्रॉयड पर आधारित पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) डिवाइस की बिक्री कर चुकी है। इसके अलावा स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एसएमई) और ग्रॉसरी स्टोर से पीओएस डिवाइस की भारी मांग आ रही है।


छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी

रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना ने अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2599 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। यह आंकड़ें रात 11:20 बजे की स्थिति में जारी अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन में सामने आए हैं। नए 911 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान होने की जानकारी मिली। साथ ही 3 और मरीजों की मौत की जानकारी मिली। देर शाम जारी बुलेटिन में 1688 मरीजों की पहचान व 19 मरीजों की मौत की जानकारी मिली थी। साथ ही गुरुवार रात 68 और मरीजों की पहचान होने की जानकारी दी गई थी। 658 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया था। इस तरह से दिनभर में 22 मरीजों की मौत हुई है।


दोनों मेडिकल बुलेटिन के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर जिले सर्वाधिक 865 मरीज मिले हैं। इसी तरह बिलासपुर से 270,दुर्ग से 266, राजनांदगांव से 197, रायगढ़ से 114, कबीरधाम से 91, जांजगीर चांपा से 91,कोरबा से 85,बालोद से 78, धमतरी से 71,महासमुंद से 70, बस्तर से 53, जशपुर से 47, सरगुजा से 37,दंतेवाड़ा से 37,सूरजपुर से 31,कांकेर से 29,गरियाबंद से 25,नारायणपुर से 24,बेमेतरा से 21,सुकमा से 20,कोंडागांव से 19,बलरामपुर से 14,कोरिया से 13,मुंगेली से 11,अन्य राज्य से 9, बीजापुर से 8 व बलौदाबाजार से 3 मरीजों की पहचान हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 40634 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें 19608 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 337 मरीजों की मौत हुई है। शुक्रवार को मिले कुल मरीजों को मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केस 20689 हो गए हैं।                                                                                               


दलित की हत्या पर एक सरकारी नौकरी

पटना। बिहार में जब से लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग़ पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला हैं तब से राज्य सरकार दलितों को लुभाने हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को घोषणा की कि अगर राज्य में किसी अनुसूचित जाति या जनजाति के शख्स की हत्या होती हैं तो उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारीनौकरी दी जाएगी। नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम के तहत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।


इस बैठक में सभी दलों के दलित सांसद विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीतीश कुमार के समक्ष अपनी शिकायतें रखी। इस बैठक की दो सबसे अहम बातें रही जिसमें पहला उन्होंने तुरंत अनुसूचित जाति या जनजाति के परिवार के किसी सदस्य की हत्या होने पर उस पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के प्रावधान के लिए अधिकारियों को तुरंत नियम बनाने का आदेश दिया। साथ ही साथ राज्य के DGP से इन दोनों वर्गों के लंबित मामलों का निष्पादन अगले 15 दिनों में करने का आदेश दिया। मतलब 20  सितंबर तक सभी लंबित मामलों की जांच का कार्य पूरा कर रिपोर्ट देना होगा। नीतीश कुमार ने इसके लिए उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक को थानावार समीक्षा करने का ख़ुद से निर्देश दिया साथ ही राज्य के मुख्य सचिव को दलितों से संबंधित जितनी भी योजनाएं चल रही है उनको अपने स्तर पर समीक्षा कर इनमें तेज़ी लाने का भी आदेश दिया। हालांकि इस बैठक में लोक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान या राष्ट्रीय जनता दल में अब शामिल श्याम रजक जैसे नेता शामिल नहीं हुए।


इस बैठक में अब नीतीश कुमार की तारीफ के क़सीदे गढ़ने वाले जीतन राम मांझी ज़रूर उपस्थित रहे। नीतीश कुमार को इस बात का आभास हैं कि चिराग़ अगर JDU उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ प्रत्याशी उतारने की अपनी ज़िद पर क़ायम रहे तो दलितों के कल्याण के लिए उनकी सरकार के काम-काज पर जमकर चर्चा होगी। लिहाजा वो अभी से ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिससे चुनाव में उन्हें घेरने का मौक़ा ना मिले।


3 बच्चों सहित पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या

राणा ओबरॉय


महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स पर पत्नी और तीन बच्चों की कुल्‍हाड़ी से काट कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना को अंजाम देने के बाद अरोपी फरार हो गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी तुलसी (35) अपनी पत्नी आरती और तीन बच्चों के साथ सिंघाना रोड पर किराए के मकान में रहता था। तुलसी राजमिस्त्री का काम करता था और उसकी पत्नी शहर में मजदूरी का काम. यहीं पर करीब दस अन्य मजदूर भी परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि रात को उसने अपने तीन बच्चों (एक 12 वर्षीय बेटी और दो 6-8 वर्षीय लड़कों) और पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर मौके पर फरार हो गया। झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों को दोपहर उसकी झोपड़ी से बदबू आई, जिस पर उन्होंने प्लाट मालिक को इसकी सूचना दी।
झोपड़ी में पड़े थे शव



प्लाट मालिक ने झोपड़ी में देखा तो बच्चों व महिला के शव पड़े थे। इस पर उन्‍होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
झुग्गी-झोपड़ी में उनके आस-पास रह रहे लोगों ने बताया कि गत दिवस मृतक महिला के बुधवार को गांव जाने की सूचना थी। यही कारण रहा कि आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी नहीं लग पाई, क्योंकि उन्होंने सोचा की वे अपने गांव चले गए, लेकिन जब घटना की जानकारी लगी तो उनके आस-पास रहने वाले लोगों के होश उड़ गए। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति तुलसीराम शराब का आदी था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।   


समाज को जीने की कला सिखाता है 'शिक्षक'

शिक्षक इस समाज की रीड होता है जो समाज को जीवन जीने की कला सिखाता है 


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद् बंजरंग दल गाजियाबाद के जिला मंत्री  पंडित जय भोलेजी ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर सभी गुरूजनो  को कोटी कोटी नमन करते हुए बताया कि 'गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वराय, गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः' और उन्होने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में 5 सितंबर को सभी शिक्षको की समाज के प्रति जिम्मेदारी के रूप मे मनाया जाता है। शिक्षक ही एक ऐसा माध्यम है जो  व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। कोरोना के कारण शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा प्रणाली दोनों ही बदल गई है। कोरोना संकट की वजह से कुछ ऐसा ही एक झटके में बदलाव हुआ है। शैक्षिक दुनिया में अब शिक्षा के तरीकों में तकनीकी इतनी हावी हो गई है कि पारंपरिक शिक्षकों पर टेक्नास्मार्ट टीचर बनने का भी दबाव आ गया है। जाहिर है अब शिक्षकों को अपनी भूमिका बदली हुई स्थितियों में निभाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आज शिक्षको पर तकनीक हावी हो गई है।
हालांकि कोरोना ने न केवल छात्रों को बल्कि शिक्षकों को भी  घरों में कैद कर दिया है। वह अब मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट या डेक्सटॉप कंप्यूटर के साथ व्यस्त हैं। कोरोना ने एक झटके में दुनिया भर के अध्यापकों को वर्चुअल शिक्षक में बदल दिया है। राजधानी दिल्ली में कई हजार शिक्षकों ने सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से यह बात कही है कि उन्होंने कोरोना के पहले भी कभी भी घंटों तो छोड़िए कुछ मिनट तक भी कैमरे सामना नहीं किया था। वह कैमरे की एबीसीडी नहीं जानते थे, लेकिन एक झटके में देश ही नहीं दुनिया के अधिकतर शिक्षको को कैमरे पर मित्रवतहोना पड़ा। इस समय लाखों-करोड़ों अध्यापक दुनिया के किसी ना किसी कोने में हर समय ऑनलाइन रहते हैं। क्योंकि  वर्चुअल दुनिया स्कूल और कॉलेज की कक्षाओं में बदल गई है
सवाल है क्या ...इससे शिक्षकों की भूमिका में भी कुछ बदलाव आया है ? क्या इससे शिक्षकों के प्रति छात्रों की भावनाओं में भी कुछ परिवर्तन हुआ है ? इस सवाल का सटीक जवाब तो आसान नहीं है लेकिन इस बात को तो महसूस कर ही सकते हैं कि अब पढ़ने और पढ़ाने वालों के बीच तकनीकी महत्वपूर्ण भूमिका में आ गई है। भविष्य की पीढ़ियां अब शिक्षकों से कहीं ज्यादा शैक्षिक तकनीक से शिक्षित होंगे। दूसरे शब्दों में अब विज्ञान एक माउस क्लिक प्रक्रिया का हिस्सा है। शिक्षक को बदलना होगा, क्योंकि शिक्षकों के हिस्से की बड़ी भूमिका तकनीकी के खाते में चली गई है। देर सवेर कोरोना खत्म तो होगा ही लेकिन अब पढ़ने पढ़ाने की नई भूमिका आने वाली है।
यह अब एक कड़वा सच है कि भविष्य की पीढ़ियों को शिक्षित करने के लिए मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को बदलना होगा। दरअसल एक दौर था जब छात्रों और शिक्षकों के बीच सिर्फ उम्र का ही अंतराल नहीं होता था, बल्कि शैक्षिक ज्ञान और समझदारी का भी एक अंतराल होता था। इसलिए शिक्षक जो कुछ पढ़ाते थे, जो कुछ बताते थे, या जो कुछ सिखाते थे, छात्र उस पर आंख मूंदकर भरोसा करते थे। क्योंकि उनके पास अपने शिक्षक से ज्यादा कोई प्रभावशाली स्त्रोत ज्ञान का अपनी पढ़ाई के लिए नहीं होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि छात्र तकनीक के इस्तेमाल में उनसे कहीं ज्यादा स्मार्ट हैं।
पिछले दिनों सोशल मीडिया में और पारंपरिक मीडिया में भी सैंकड़ों ऐसी शिकायतें उम्र दराज शिक्षकों और शिक्षिकाओं के सामने आई है कि छात्र उन्हें ऑनलाइन पर आते समय काफी परेशान करते हैं। काफी दबाव में रखते हैं क्योंकि छात्र अपने शिक्षकों के मुकाबले इस माध्यम को समझने के मामले में अपने उम्र दराज अध्यापकों से कहीं ज्यादा स्मार्ट है। यही नहीं शिक्षकों और छात्रों के बीच किसी हद तक अनुभव की समस्या खड़ी हो गई है। जिन शिक्षको के पास अपने छात्रों को पढ़ाने का एक जबरदस्त और लंबा अनुभव है। लेकिन शिक्षकों के पास आज तकनीकी के इस्तेमाल और उसके जरिए बेहतर परफॉर्मेंस करने का अनुभव अपने छात्रों से कम है। इस वजह से भी मौजूदा छात्रों और शिक्षकों की दुनिया काफी हद तक बदल रही है।
सरकारी अध्यापकों की मजबूरी बहुत चिंताजनक है 
शिक्षकों पर बढ़ रहे दबाव पर ऐसा नहीं है कि यह तमाम बदलाव नहीं होने चाहिए। बदलाव तो होने से थे, चाहे कोरोना आया या न आया होता। लेकिन इतनी तेजी से एक झटके में नहीं होना था, जैसा कोरोना के कारण हुआ है। यही वजह है कि आनन-फानन में अध्यापकों ने छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने का जिम्मा तो ले लिया, लेकिन वह इस बात को जान गए कि आज की एक्स वाई जेड और अल्फा बीटा जेनरेशन को उनके लिए पढ़ाना इतना आसान नहीं है। यह अकारण नहीं है कि बहुत सारे प्राइवेट अध्यापकों ने ऑनलाइन टीचिंग से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। सरकारी अध्यापकों की मजबूरी यह है कि वह इस जोखिम को नहीं ले सकते, लेकिन परेशान वह भी हैं। दरअसल इस परेशानी की वजह से छात्र से ज्यादा तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी है। इससे मैसेज स्नैपचैट और व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से हर दिन जो संवाद की नई विधियां सामने आ रही है। हमारे भारतीय शिक्षक पद्धति शुरू से ही गुरू और शिष्य के बीच मे समर्पण की रही है जो आज भी इसी प्रकार हमारे देश के हर शिक्षक मे अपने शिष्य के प्रति जागरूकता रही है।


परीक्षा स्थगित करने वाली याचिका खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) परीक्षा टालने को लेकर गैर भाजपा शासित 6 राज्यों की तरफ से दायर पुनर्विचार याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।सुप्रीम कोर्ट के पुनर्विचार याचिका खारिज करने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब जेईई और नीट की परीक्षा नहीं टलेगी।


न्यायाधीश अशोक भूषण, न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश कृष्णमुरारी की पीठ ने 6 गैर-भाजपा शासित राज्यों के कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से दायर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। पुनर्विचार याचिका पश्चिम बंगाल के मलय घटक, झारखंड के रामेश्वर ओरांव, राजस्थान के रघु शर्मा, छत्तीसगढ़ के अमरजीत भगत, पंजाब के बीएस सिद्धू और महाराष्ट्र के उदय रवीन्द्र सावंत की तरफ से दायर की गई थी। गैर-भाजपा शासित 6 राज्यों के कैबिनेट मंत्रियों ने नीट और जेईई परीक्षा को टालने के लिए पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। यह याचिका न्यायालय के 17 अगस्त को दिए गए आदेश पर पुनर्विचार करने का आग्रह करने के लिये दायर की गई थी।


17 अगस्त को शीर्ष न्यायालय ने नीट और जेईई परीक्षा स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी थी। उस दिन पीठ की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश अरुण मिश्रा ने कहा था कि परीक्षा स्थगित करने से छात्रों का जीवन संकट में आ जाएगा। जीवन को कोविड-19 में भी आगे बढ़ना चाहिए, क्या हम सिर्फ परीक्षा रोक सकते हैं? हमें आगे बढ़ना चाहिए। अगर परीक्षा नहीं हुई तो क्या यह देश के लिए नुकसान नहीं होगा? छात्र शैक्षणिक वर्ष खो देंगे।


17 अगस्त को याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में परीक्षा टालने को लेकर एक बैठक हुई थी। इसमें पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया था                 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 सितंबर 6, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-23 (साल-02)
2. रविवार, अगस्त 6, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:28, सूर्यास्त 07:10


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                            







कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...