मंगलवार, 1 सितंबर 2020

भारत ने चीन को दिया मुंहतोड़ 'जवाब'

चीन को मुंहतोड़ जवाब: भारतीय सेना ने अहम जगह पर किया कब्जा…ऊंचाई पर तैनाती का मिलेगा फायदा…बिलबिलाया चीन…दी ये चेतावनी…


नई दिल्ली/ बीजिंग। चालबाज चीन एलएसी पर अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। ईस्टर्न लद्दाख इलाके में पैंगोंग लेक के पास चीनी सैनिकों ने फिर घुसपैठ की कोशिश की।हालांकि भारतीय सेना के जवानों ने धोखेबाज चीन की इस कोशिश को नाकाम कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, एलएसी पर तनातनी के माहौल को देखते हुए भारतीय सेना की विकास रेजिमेंट बटालियन उत्तराखंड से पैंगोंग लेक के दक्षिणी तट के पास तैनात की गई।बटालियन ने एक स्ट्रैटेजिक हाइट पर कब्जा कर लिया, जो वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत के क्षेत्र में निष्क्रिय था।
चीनी ये भी दावा करता है कि यह क्षेत्र उनके क्षेत्र में स्थित है।चीनियों का इरादा उस ऊंचाई पर कब्जा करना था।इसे कब्जे में रखने वाले पक्ष को झील और आसपास के दक्षिणी तट को नियंत्रित करने में रणनीतिक लाभ मिल सकता है।
भारतीय सेना को चीन की इस प्लानिंग का आभास था। ऐसे में चीन की ओर से कोई कदम उठाने से पहले यह निर्णय लिया गया था कि इस स्ट्रैटजिक हाइट पर सेना की टुकड़ी को तैनात करना चाहिए।हालांकि ब्रिगेड के कमांडर स्तर की बैठकें पहले ही चुशूल और मोल्डो में आयोजित की जा चुकी हैं ताकि मामले को सुलझाया जा सके, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला है।
भारत ने थाकुंज के पास ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और टैंकों सहित हथियारों को स्थानांतरित कर दिया है।पूरे ऑपरेशन में शामिल सैनिकों में भारतीय अधिकारियों के साथ-साथ विकास रेजिमेंट के तहत काम करने वाले तिब्बती भी शामिल हैं।
उधर चीनी सेना ने भारत की इस सैन्य कार्रवाई का विरोध किया है और कहा है कि वह भारत को तनाव से बचने के लिए चीन-भारत सीमा से अपने सैनिकों को वापस लेने की मांग करती है। चीन का कहना है कि भारत ने कमांडर और राजनयिक स्तर पर हुई सहमति का पालन नहीं किया है और एलएसी पर चीन के इलाके में चार किलोमीटर अंदर घुस गयी है।           


पतंग के साथ सौ फीट हवा में उछली बच्ची

पतंग के साथ 100 फीट हवा में उछली 3 साल की लड़की, जैसे-तैसे बची जान।
तााापे। इइताइवान में पतंग उत्सव के दौरान एक तीन साल की लड़की हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल पतंग को उड़ाने के दौरान उसकी एक डोर बच्ची बच्ची से लिपट गई और वह हवा में 100 फीट तक उछल गई।
ताइपे ताइवान में पतंग उत्सव के दौरान एक तीन साल की लड़की हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल पतंग को उड़ाने के दौरान उसकी एक डोर बच्ची बच्ची से लिपट गई और वह हवा में 100 फीट तक उछल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह लड़की को बचा लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
जमीन से 100 फीट ऊपर उछली
रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान के सिंचु शहर में पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। देश के कोने-कोने से पतंगबाज इस उत्सव में करतब दिखाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। रविवार को जब यहां भीड़ के बीच एक पतंगबाज नारंगी रंग की बड़ी सी पतंग को उड़ा रहा था, तभी उसकी एक डोर 3 साल की लड़की से उलझ गई। 60 किलोमीटर प्रतिघंटे से चल रही हवाओं के कारण लड़की देखते ही देखते हवा में 100 फीट ऊपर तक उछल गई।30 सेकेंड तक हवा में रही लड़की
इस घटना को देख वहां मौजूद लोग भी सहम गए। इस दौरान वह छोटी लड़की हवा में 30 सेकेंड के आसपास रही। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लड़की को बचा लिया। जिसकी पहचान लिन के रूप में हुई है। इस हादसे में लड़की को मामूली चोट ही आई है।
तय समय से पहले खत्म होगा त्योहार
शिंचु शहर के एक अधिकारी ने बताया कि अचानक आए हवा के तेज झोके के कारण पतंग लड़की से उलझ गई थी। इस कारण स्थानीय प्रशासन ने पतंग उत्सव के आयोजकों से इसे जल्द से जल्द खत्म करने का आदेश दिया है।                         


महिला के मुंह में घुसा 4 फुट लंबा सांप

अजीबो गरीब मामला - 4 फ़ीट लम्बा सांप सोते वक्त महिला के मुंह में घुसा।


दागिस्तान। आप लोग कभी न कभी अजीबो गरीब मामला सुना या देखा जरूर होगा। लेकिन आज हम आप लोगो को एक ऐसे अजीबो गरीब एवं बहुत ही खतरनाक घटना की जानकारी बता रहे है जिसको सुनकर अच्छों - अच्छों के पसीना छूट जाये। 
आप सबको पता ही होगा कि सांप का नाम सुनते ही हाँथ पैर में सिहरन पैदा हो जाता है। सांप चाहे विषैला हो या विषहीन हम सब उनसे बहुत डरते है। जैसा की हम अचानक से सांप देखते है तो घबरा जाते है। लेकिन उनका क्या हुआ होगा जिनके मुंह में 4 फ़ीट लम्बा सांप घुस जाये। जानिए इस अजीबो गरीब मामले के बारे में यहाँ।
दरअसल यह अजीबो गरीब मामला रूस से सामने आया है , जिसमे एक महिला के मुंह में सांप घुस गया। दागिस्तान की रहने वाली महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान महिला के मुंह में करीब 4 फ़ीट लम्बा सांप घुस गया। महिला को परेशानी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। 
उक्त महिला को अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने एक ट्यूब के जरिये उनके मुंह से 4 फ़ीट लम्बे सांप को निकाला गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे डॉक्टर महिला के मुंह से सांप निकालते दिख रहे है। डाक्टरों ने बड़ी मशक्कत कर महिला के मुंह में एक ट्यूब डाला गया जिसके मदद से सांप को खींचकर बाहर निकाला जा सका। 
सांप निकालते हुए डॉक्टर भी बहुत घबराये, डरे हुए थे।  सांप जैसे ही बाहर आया सांप को एक टब में रखा गया। महिला के मुंह में घुसने वाला सांप जिन्दा बाहर आया या मर गया था इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं है। उक्त सांप को देखकर महिला एकदम घबरा गयी थी। 
डाक्टरों ने दिया सलाह - आम तौर पर ऐसी घटना बहुत कम होती है लेकिन बहुत से लोग बाहर खुली जगह पर सो जाते है जो खतरनाक साबित हो सकता है। यदि आप मज़बूरी में सो रहे है तो अलग बात है लेकिन यदि आप साधन संपन्न है तो खुले में या घर के बाहर कभी भी नहीं सोने चाहिए। सोते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ।                  


1 लड़के को सर्प ने 1 महीने में 8 बार काटा

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव में एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां के एक किशोर लड़के ने दावा किया है कि उसे एक ही सांप ने महीने में 8 बार काटा है। हैरानी की बात यह है कि लड़का अब तक जीवित है। रामपुर गांव का यशराज मिश्र इस दौरान कई बार अस्पताल में भर्ती हुआ है। सांप द्वारा उस पर अंतिम हमला लगभग एक सप्ताह पहले 25 अगस्त को किया गया था। अब परिजनों ने गांव में सपेरों से मदद मांगी है। लड़के के पिता चंद्रमौली मिश्रा ने कहा, “जब मेरे बेटे को तीसरी बार सांप ने काटा, तब मैंने उसे अपने रिश्तेदार रामजी शुक्ला के पास बहादुरपुर गांव में भेज दिया। कुछ दिनों बाद मेरे बेटे ने घर के पास फिर से उसी सांप को देखा और उसने उसे फिर से काट लिया। यशराज को अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर उसका इलाज हुआ।”


परिवार ने कहा है कि वे 17 वर्षीय लड़के को इलाज के लिए गांव के डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं। साथ ही सांपों को दूर रखने के लिए वैकल्पिक तरीके भी अपना रहे हैं।


पिता ने आगे कहा, “हम समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सांप यशराज को ही क्यों निशाना बना रहा है। लड़का अब मानसिक रूप से परेशान है और सांप के कारण पूरे समय खौफ में रहता है। हमने कई बार ‘पूजा’ की है और सांप को पकड़ने के लिए सपेरों को भी बुलाया है, लेकिन सब व्यर्थ साबित हुआ।             


पूर्व 'राष्ट्रपति' को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। मुखर्जी का राष्ट्रीय राजधानी में आर्मी के एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”


सिब्बल ने ट्वीट में कहा, “प्रणब मुखर्जी एक प्रकांड व्यक्ति थे, जो दशकों से राजनीतिक ²ढ़ता से आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को हमेशा अपने कौशल और ज्ञान से मार्गदर्शन दिया। विपक्ष में रहने के दौरान भी हमेशा उनके विचारों में एक बल दिखा। वह संवैधानिक प्रक्रिया में ²ढ़ता से विश्वास करते थे। आज भारत ने अपना एक महान बेटा खो दिया है।”


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट की श्रृंखला में कहा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दुखद निधन मेरे लिए गहरे संताप का क्षण है। वह एक ऐसे संस्थान की तरह थे, जिसने अपने पूरे राजनीतिक करियर के दौरान राष्ट्र के विकास के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगा दी। वह भारत के मुकुट में लगे अनमोल रत्न थे, जिसके लिए राष्ट्र का हित सर्वोपरि था। वह अपने सभी सद्गुणों के साथ सच्चे राजनेता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”


कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, “इस दु:ख की घड़ी में प्रणब दा के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। प्रणब दा एक अविश्वसनीय नेता, पिता और मित्र थे। राष्ट्र के लिए दिए गए उनके अनगिनत योगदानों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके मार्गदर्शन और प्यार के लिए उन्हें हमेशा याद करूंगा।”


पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इस देश में ऐसा कोई नहीं है जो प्रणब मुखर्जी के जीवन और योगदान को नहीं जानता है। मैंने उनके साथ कई साल तक काम किया, खास करके 2004 से 2014 के बीच उनके बहुत निकट रहा। उनके निधन से न केवल कांग्रेस बल्कि इस देश के पूरे राजनीतिक स्पेक्ट्रम ने एक बहादुर सैनिक को खो दिया है। कांग्रेस में हमारे लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।”           


पुलिस को 1 ही दिन मिली 3 बड़ी कामयाबी

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को मिली एक ही दिन में तीन बड़ी कामयाबी


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से चोरी किए गए बैटरी इनवर्टर सहित माल भी बरामद किया गया है। चोर आस मोहम्मद व नदीम निवासी गांव बदरखा थाना गढ़मुक्तेश्वर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।


गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल मुकेश कुमार व उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुंडा एक्ट व जिला बदर के आरोपी ऋषि पाल निवासी गांव इनायतपुर गढ़मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। यह आरोपी शराब माफिया से लेकर और भी कई मामलों में लिप्त है। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की कामयाबी नंबर 3ः गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार व उनकी टीम ने सट्टा व जुए की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया हुआ है। जिसके चलते सूत्रों से जानकारी मिलने पर इस्तेकार मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी गढ़मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया है। इसके 2 साथी हाफिज बदरुद्दीन व मनोज भागने में कामयाब रहे।आरोपी के कब्जे से ₹50000 की नगदी तीन सट्टे के पर्चे एक मोबाइल,एक पैन व 1 कॉपी बरामद पुलिस ने की है।           


एक्सप्रेस बाइक सवार युवक पर पुलिस का वार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़ कप्तान के सामने बाइक को शताब्दी एक्सप्रेस बनाना पड़ा भारी- युवक के उतारे हापुड़ कप्तान संजीव सुमन ने खुलेआम जनता के सामने भूत


हापुड़। जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मारवाड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सहकारी ग्राम विकास बैंकों के चुनाव के दौरान स्थल के बाहर, एक युवक ने बाइक को बनाया शताब्दी एक्सप्रेस, तोड़े सभी नियम और कानून ,पड़ा युवक को ही भारी, हापुड़ तेजतर्रार कप्तान संजीव सुमन ने उतारे खुले आम जनता के सामने शताब्दी एक्सप्रेस बाइक सवार के भूत, जहां पर युवक बाइक को लेकर बनाफर रहा था शताब्दी एक्सप्रेस जनता को कर रखा था परेशान, आया किसी तरह से हापुड़ कप्तान के कब्जे में सिखाया सबक, आम जनता और पुलिस प्रशासन के सामने ही उतार दिए। शताब्दी एक्सप्रेस बाइक सवार युवक के खुलेआम भूत, युवक को पिलखुवा पुलिस ने लिया अपने कब्जे में, जिसको कुछ देर के बाद छोड़ दिया गया समझा कर, जहां पर दिन-रात हापुड़ पुलिस प्रशासन करती है आम जनता के लिए काफी मेहनत मगर नहीं समझ पाते आजकल के युवक, बना देते हैं। बाइक को ही शताब्दी एक्सप्रेस और मुंबई मेल, बैठकर बाइक पर भूल जाते हैं सभी को नहीं करते अपनी जिंदगी और दूसरे की जिंदगी की परवाह, पड़ जाती है। प्रशासन के ही गले मुसीबत, मगर स्वयं नहीं देख पाते अपनी गलती भी, जहां पर बाइक पर बैठते ही कर देते हैं। बाइक का मीटर फेल, नहीं देखते आगे पीछे दाएं बाएं बस एक्सीलेटर बढ़ाया और बाइक को मुंबई एक्सप्रेस बनाया, नहीं देखते नियम और कानून बन जाते हैं बड़े पायलट पड़ जाता है स्वयं पर भारी।               


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...