रविवार, 30 अगस्त 2020

मुंबई में मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील

बीएमसी ने सील की लता मंगेशकर की बिल्डिंग।


मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस आग की तरह फैल रहा है। इस वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे है। यहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि बीएमसी ने लता मंगेशकर की बिल्डिंग भवन-प्रभुकुंज को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में रहने वाले 5 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद एहतियात के तौर पर बीएमसी ने ये कार्रवाई की है जिसके बाद बीएमसी ने शनिवार को कोविड-19 महामारी के बीच एहतियात के तौर पर सील कर दिया। सील करने का कारण यह है कि यहां बिल्डिंग में रहने वालों लोगों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। एहतियातन बीएमसी ने ये फैसला लिया कि बिल्डिंग को सील कर दिया जाए। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के परिवार को लेकर कई तरह की अफवाह भी फैल रही है। इस अफवाह के बाद लता मंगेशकर के परिवार का एक बयान जारी किया है। बयान में लिखा गया- ‘शाम से कॉल की भरमार लग गई है, जिसमें पूछा जा रहा है कि क्या प्रभुकुंज को सील कर दिया गया है।
सोसायटी और बीएमसी ने मिलकर ये फैसला लिया है। बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए बिल्डिंग को सील किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर इसका प्रकोप बुजुर्गों पर ज्यादा देखा जा रहा है। कोरोना प्रकोप को देखते हुए हमारी सोसायटी में गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन बहुत सादगी से किया जा रहा है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि हमारे परिवार वालों की सेहत को लेकर किसी प्रकार की अफवाहें ना फैलाएं।’ 
‘हमारी सोसायटी के सभी लोग एक परिवार के तौर पर कोरोना को लेकर काफी सतर्क हैं। कड़ाई के साथ सभी अनुशासन का पालन कर रहे हैं। इस बात का खासतौर पर ध्यान रखा जा रहा है कि सोसायटी का हर एक बुजुर्ग पूरी तरह से सुरक्षित रहे। भगवान की कृपा और दुआओं से पूरा परिवार सुरक्षित है।’               


रिकॉर्डः 1 दिन में 78000 मामले हुए

देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 78 हजार से अधिक मामले।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पहली बार संक्रमण के 78 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 35.42 लाख के पार पहुंच गयी। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालाें की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है जिससे सक्रिय मामले महज 21.60 प्रतिशत रह गये हैं।               


मन की बातः खिलौने के लिए बनना है वोकल

मन की बात: पीएम मोदी बोले- लोकल खिलौने के लिए बनना है वोकल।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं। वह 68वीं बार देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम के जरिए जुड़ रहे हैं।               


कार्यक्रमः भारत में टीवी पर छा रहे 'पीएम'

भारत में टीवी पर छाए रहे पीएम मोदी, राम मंदिर भूमिपूजन बना सर्वाधिक देखे जाने वाला कार्यक्रम।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन के दौरान रेटिंग स्टार के रूप में उभरे हैं। नीलसन एंड ब्रॉडकास्ट ऑडियंस काउंसिल (बीएआरसी) के प्रजेंटेशन में स्वतंत्रता दिवस के दिन मोदी के कार्यक्रम को टेलीविजन पर 4.64 बिलियन यानि कि 4.64 अरब मिनट तक देखे जाने का रिकॉर्ड बना।                 


मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एएसआई शहीद

श्रीनगर में मुठभेड़ : तीन आतंकवादी ढेर, एएसआई शहीद।


श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शहीद हो गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने पंथाचौक पर शनिवार रात पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक संयुक्त दल पर हमला किया। इलाके को तुरंत चारो ओर से घेर लिया गया और तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब लक्षित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी। शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल एएसआई बाबू राम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। दो और आतंकवादियों को आज सुबह मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। आतंकवादियों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है।             


तांत्रिक को सौंपी नाबालिग बेटी, दुष्कर्म

माँ ने तांत्रिक को सौपी नाबालिक बेटी, तांत्रिक बार-बार करता रहा रेप


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा के यमुनानगर में एक तांत्रिक ने नाबालिग से कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह हैं कि हर बार नाबालिग की मां और मौसी खुद अंधविश्वास में डूबकर रात के समय बेटी को तांत्रिक के पास भेजती थीं। तंत्र-मंत्र के नाम पर तांत्रिक लंबे समय तक बच्ची के साथ रेप करता रहा। बच्ची अपनी मां को आप-बीती सुनाती रही लेकिन मां और मौसी को यह गलत नहीं लगा, इस घिनौनी करतूत का खुलासा उस समय हुआ जब यह बात बच्ची के पिता को पता चली। वही इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर तांत्रिक और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल बता दें कि बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। मां ने अल्ट्रासाउंड करवाया जहां उसकी रिपोर्ट में पथरी बताई गई। जब इस बारे में बच्ची की मौसी को पता चला तो उसने अपनी बहन को एक तांत्रिक के बारे मे बताया, जिसका नाम सतीश है। और वह इस बीमारी की दवाई भी देता है। फिर मां और मौसी बच्ची को लेकर सतीश के पास गई, जहां सतीश इलाज करने के बहाने बच्ची के साथ बार-बार रेप करता रहा।                       


भोजीपुरा पुल के नीचें मिला मरीज का शव

बरेली के अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज का भोजीपुरा पुल के नीचे मिला शव।


बरेली। भोजीपुरा के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज रमन जौहरी का शव भोजीपुरा पुल के नीचे मिला है। रमन की मौत पर अभी भी असमंजस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रमन पिछले करीब छह दिनों एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती था। और यह सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव के करीबी थे। कोरोना की वजह से वह काफी डिप्ररेशन में आ गया थे।
शुभलेश ने बताया कि शनिवार रात रमन अस्पताल से निकला और उसने अपने भाई को फोन किया। कहा कि वह भोजीपुरा पुल तक आ गया है और अपने पॉजिटिव होने पर काफी चिंतत है। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर जब उसकी तलाश की गई तो पता चला कि भोजीपुरा पुल के नीचे एक शव मिला है। जब फोटो दिखाया गया तो वह रमन ही था। उसकी मौत किन हालातों में हुई और कैसे हुई? इन सब पर अभी तक संशय बना हुआ है। मौत होने तक रमन पॉजिटिव थे।             


लव जिहाद पर सख्त योगी, कड़ा कानून

लव जिहाद पर सख्त योगी, विहिप भी चाहती है कड़ा कानून।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों लव जिहाद का मुद्दा उफान पर है। राज्य के कानपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर सहित अनेक जिलों से आ रही महिला उत्पीड़न और लव जिहाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे विश्व हिन्दू परिषद चाहता है कि इसे रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। मामले को बढ़ता देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
हाल के कुछ दिनों में मेरठ, खीरी, कानपुर में लव जिहाद के मामले तूल पकड़ते जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने महिला उत्पीड़न और लव जिहाद मामलों को तेज गति से और सख्त कार्रवाई करने को कहा है। मेरठ, कानपुर व लखीमपुर खीरी में पिछले दिनों लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने की बातें सामने आयी हैं।
कानपुर के विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम मिश्रा का कहना है, लव जिहाद का मामला बहुत पुराना है। इसे लेकर एक गिरोह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि कानपुर, फरूर्खाबाद, झांसी, इटावा, हमीरपुर, ललितपुर, फतेहपुर हर जिले में कुछ न कुछ केस हैं। लोग हमारे संपर्क में है। इसे लेकर हम लोग जागरूकता कर रहे हैं।
बीते दिनों कानपुर के बर्रा-6 की युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर धर्म परिवर्तन कर अपनी मर्जी से निकाह करने की बात कही थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकतार्ओं ने युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए किदवई नगर थाने के बाहर हंगामा किया। उन्होंने युवती को बरामद करने और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की थी।
विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र प्रसार प्रमुख भोलेन्द्र ने बताया कि लव जिहाद के मामले उत्तर प्रदेश के हर जिले में नेटवर्किंग के रूप में काम कर रहा है। इसके बाकायदा एजेंट हैं। लखीमपुर और कानुपर की घटना उजागर हुई है। गरीब तपके और ग्रामीणों को इसमें टारगेट किया जाता है।
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशान्त कुमार ने कहा, पुलिस महिला हिंसा मामले में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। इन्टरफेथ बातों पर विषेश ध्यान दिया जा रहा है। जहां से र्पिोट आ रही है, उसे विशेष रूप से देखा जा रहा है। सभी जगह मेरिट के आधार पर काम होता है।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में इस मुद्दे को बड़ी तेजी के साथ उठाया गया था। 2014 के उपचुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ चुनावी रैलियों में कहते थे, ”अब जोधाबाई अकबर के साथ नहीं जाएगी और सिकंदर अपनी बेटी चंद्रगुप्त मौर्य को देने के लिए मजबूर होगा। योगी कई बार इसे अन्तर्राष्ट्रीय सजिश भी बता चुके हैं।                  


कई मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है देश

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में नागरिकों में अपने दायित्वों का एहसास है। देश में हो रहे हर आयोजन में जिस तरह का संयम और सादगी इस बार देखी जा रही है, वो अभूतपूर्व है। पीएम ने कहा कि अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने का समय है। आइए, हम अपने युवाओं के लिये कुछ नए प्रकार के अच्छी क्वालिटी वाले खिलौने बनाए।


उन्होंने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर कहते थे कि खिलौने ऐसे होने चाहिए, जो बच्चे की क्रिएटिविटी को सामने लाए। बच्चों के जीवन के अलग-अलग पहलू पर खिलौनों का जो प्रभाव है, इस पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बहुत ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संयम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ये समय उत्सव का होता है, जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं। कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग तो है, उत्साह भी है, लेकिन, हम सबको मन को छू जाए, वैसा अनुशासन भी है।


उन्होंने कहा कि बिहार के पश्चिमी चंपारण में, सदियों से थारु आदिवासी समाज के लोग 60 घंटे के लॉकडाउन या उनके ही शब्दों में कहें तो ‘60 घंटे के बरना’ का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने गांधीनगर की चिल्ड्रेन यूनिवर्सिटी, जो दुनिया में एक अलग तरह का प्रयोग है, भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, सूक्ष्म-लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय, इन सभी के साथ मिलकर, हम बच्चों के लिए क्या कर सकते हैं, इस पर मंथन, चिंतन किया।


बकौल पीएम पर्व और पर्यावरण के बीच अनोखा रिश्ता रहा है। किसानों ने कोरोना की इस कठित घड़ी में अपनी ताकत को साबित किया है। इस बार खेती में काफी बढ़ोतरी हुई है। मैंने देश के किसानों को इसके लिए बधाई देता हूं। कोरोना के कालखंड में देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है। अन्नदाता को नमन है, किसान को नमन है। हमारे किसानों ने कोरोना की कठिन परिस्थितियों में भी अपनी ताकत को साबित किया है। हमारे देश में इस बार खरीफ की फसल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 7% ज्यादा हुई।


कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio), दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर किया जा रहा है।। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके दी। मन की बात कार्यक्रम मोबाइल पर सुनने के लिए आप 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं।                


सोने-चांदी के दाम में फिर आई चमक

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सोना और चांदी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को 0.98 फीसद या 497 रुपये की बढ़त के साथ 51,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने की वायदा कीमत सप्ताह के आखिरी दिन 1.10 फीसद की बढ़त के साथ 51,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।


इसी तरह चांदी की बात करें, तो सप्ताह के आखिरी दिन चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 1.47 फीसद या 959 रुपये की भारी बढ़त के साथ 66,149 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत शुक्रवार को 1.34 फीसद या 913 रुपये की भारी बढ़त के साथ 68,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।                       


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 अगस्त 31, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-17 (साल-02)
2. सोमवार, अगस्त 31, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, शुुुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:27, सूर्यास्त 07:10


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                             







डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...