रविवार, 30 अगस्त 2020

कई मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है देश

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में नागरिकों में अपने दायित्वों का एहसास है। देश में हो रहे हर आयोजन में जिस तरह का संयम और सादगी इस बार देखी जा रही है, वो अभूतपूर्व है। पीएम ने कहा कि अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने का समय है। आइए, हम अपने युवाओं के लिये कुछ नए प्रकार के अच्छी क्वालिटी वाले खिलौने बनाए।


उन्होंने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर कहते थे कि खिलौने ऐसे होने चाहिए, जो बच्चे की क्रिएटिविटी को सामने लाए। बच्चों के जीवन के अलग-अलग पहलू पर खिलौनों का जो प्रभाव है, इस पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बहुत ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संयम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ये समय उत्सव का होता है, जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं। कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग तो है, उत्साह भी है, लेकिन, हम सबको मन को छू जाए, वैसा अनुशासन भी है।


उन्होंने कहा कि बिहार के पश्चिमी चंपारण में, सदियों से थारु आदिवासी समाज के लोग 60 घंटे के लॉकडाउन या उनके ही शब्दों में कहें तो ‘60 घंटे के बरना’ का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने गांधीनगर की चिल्ड्रेन यूनिवर्सिटी, जो दुनिया में एक अलग तरह का प्रयोग है, भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, सूक्ष्म-लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय, इन सभी के साथ मिलकर, हम बच्चों के लिए क्या कर सकते हैं, इस पर मंथन, चिंतन किया।


बकौल पीएम पर्व और पर्यावरण के बीच अनोखा रिश्ता रहा है। किसानों ने कोरोना की इस कठित घड़ी में अपनी ताकत को साबित किया है। इस बार खेती में काफी बढ़ोतरी हुई है। मैंने देश के किसानों को इसके लिए बधाई देता हूं। कोरोना के कालखंड में देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है। अन्नदाता को नमन है, किसान को नमन है। हमारे किसानों ने कोरोना की कठिन परिस्थितियों में भी अपनी ताकत को साबित किया है। हमारे देश में इस बार खरीफ की फसल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 7% ज्यादा हुई।


कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio), दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर किया जा रहा है।। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके दी। मन की बात कार्यक्रम मोबाइल पर सुनने के लिए आप 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं।                


सोने-चांदी के दाम में फिर आई चमक

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सोना और चांदी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को 0.98 फीसद या 497 रुपये की बढ़त के साथ 51,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने की वायदा कीमत सप्ताह के आखिरी दिन 1.10 फीसद की बढ़त के साथ 51,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।


इसी तरह चांदी की बात करें, तो सप्ताह के आखिरी दिन चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 1.47 फीसद या 959 रुपये की भारी बढ़त के साथ 66,149 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत शुक्रवार को 1.34 फीसद या 913 रुपये की भारी बढ़त के साथ 68,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।                       


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 अगस्त 31, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-17 (साल-02)
2. सोमवार, अगस्त 31, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, शुुुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:27, सूर्यास्त 07:10


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                             







शनिवार, 29 अगस्त 2020

'भारत' में हो सकता है उत्पादनः पुतिन

मास्को। रूस के राष्ट्रपति ने स्पूतनिक वी टीके की तारीफ करते हुए इसे पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी बताया है। 2 महीने में ही कुछ दर्जन लोगों पर परीक्षण के बाद अप्रूव किए जाने की वजह से हो रही आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए पुतिन ने कहा कि दुनिया के पहले कोरोना वैक्सीन को नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मंजूर किया गया। ये नियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। इस बीच खबर है कि टीके के उत्पादन के लिए रूस और भारत में बातचीत चल रही है। 


पुतिन ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब दुनियाभर के कई विशेषज्ञों ने फास्ट ट्रैक अप्रूवल को लेकर चिंता जाहिर की है और कहा है कि रूस वैक्सीन के प्रभाव को लेकर कोई डेटा नहीं शेयर कर पाया है, जोकि साइंटफिक प्रोटोकॉल में खामी है। इस बीच पुतिन ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, ''हमारे विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि यह टीका स्थायी इम्युनिटी पैदा करता है और सुरक्षित है।'' पुतिन ने कहा कि अनकी एक बेटी को टीका लगाया जा चुका है, एंटीबॉडी डिवेलप हुआ है और ठीक महसूस कर रही है।             


'राष्ट्रपति' ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रियो पैरालम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट मरियप्पन थंगावेलु, टेबल टेनिस स्टार मणिका बत्रा और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को शनिवार को खेल दिवस के दिन वर्चुअल माध्यम से देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन से वर्चुअल समारोह से अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और आजीवन ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किये। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्रिकेटर रोहित शर्मा और महिला पहलवान विनेश फोगाट पुरस्कार समारोह का हिस्सा नहीं बन सके। रोहित इस समय आईपीएल के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं जबकि विनेश फोगाट कोविड-19 से संक्रमित होने के चलते इस समारोह में हिस्सा नहीं ले सकीं।


कोविंद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “मेजर ध्यानचंद से लेकर आज के पुरस्कार विजेताओं और प्रशिक्षकों के विषय में एक बात समान रूप से कही जा सकती है। आप सबके प्रयासों के बल पर विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ता रहा है। आप सबने अपने प्रदर्शन से, सभी भारतवासियों को, सामूहिक सफलता के अहसास के अविस्मरणीय क्षण प्रदान किए हैं। सभी पुरस्कार विजेताओं को मेरी हार्दिक बधाई। मेजर ध्यानचंद, खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य सभी देशवासियों के लिए भी एक आदर्श हैं। साधारण परिवेश तथा सुविधाओं के बीच उन्होंने अपनी निष्ठा व कौशल से हॉकी के मैदान में असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं।”


पुरस्कार विजेता खिलाड़ी इस वर्चुअल समारोह के लिए देश के नौ साई केंद्रों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, बेंगलुरु, पुणे, सोनीपत, हैदराबाद और भोपाल से जुड़े जबकि केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन से इस समारोह से जुड़े।


रिजिजू ने इस अवसर घोषणा की कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के सात वर्गों में से चार वर्गों की पुरस्कार राशि बढ़ाई जा रही है और अब खेल रत्न विजेता को साढ़े सात लाख रुपये के बजाये 25 लाख रुपये, अर्जुन पुरस्कार विजेता को पांच लाख रुपये के बजाये 15 लाख रुपये, द्रोणाचार्य लाइफटाइम को पांच लाख रुपये के बजाये 15 लाख रुपये, द्रोणाचार्य नियमित को पांच लाख रुपये के बजाये 10 लाख रुपये और आजीवन ध्यानचंद अवार्डी को पांच लाख रुपये के बजाये 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।


राष्ट्रपति ने खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किये। इस साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न, 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 13 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 15 खिलाड़ियों को आजीवन उपलब्धि के ध्यानचंद पुरस्कार के लिए चुना गया था। इसके अलावा आठ लोगों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार, पांच संस्थानों को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़ को मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी प्रदान की गयी। खेल रत्न के इतिहास में यह पहला मौका था जब पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया था। हालांकि वर्चुअल समारोह के माध्यम से तीन खिलाड़ी ही खेल रत्न ग्रहण कर सके।


मणिका बत्रा ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते थे। उन्होंने 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों में मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था। रानी की कप्तानी में भारत ने अमेरिका को हराकर टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। पैरा हाई जम्पर थंगावेलु ने 2016 के रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार 27 खिलाड़ियों कोअर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। अनुभवी टेस्ट क्रिकेटर इशांत शर्मा, युवा निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी, तीरंदाज अतानु दास, बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी, टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण, फर्राटा एथलीट दुती चंद, युवा गोल्फर अदिति अशोक, पहलवान राहुल अवारे और हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह अर्जुन बने।


अनुभवी कोच जसपाल राणा सहित 13 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 15 खिलाड़ियों को आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किया गया। कर्नल सरफराज सिंह, अनिता देवी, सत्येंद्र सिंह और गजानंद यादव सहित आठ लोगों को अतुलनीय साहस के लिए राष्ट्रीय साहस पुरस्कार दिया गया। देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए पांच संस्थानों को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़ को मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी प्रदान की गयी।


पुरस्कार विजेताओं की सूची
राजीव गांधी खेल रत्न: रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, मणिका बत्रा, रानी रामपाल और मरियप्पन थंगावेलु अर्जुन पुरस्कार: इशांत शर्मा (क्रिकेट), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), दीपिका ठाकुर (हाॅकी), अतानु दास (तीरंदाजी), दीपक हुड्डा (कबड्डी), दिविज शरण (टेनिस), चिराग शेट्टी (बैडमिंटन), सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी (बैडमिंटन), दत्तु भोकानल (रोइंग), लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी ), राहुल अवारे (कुश्ती), दिव्या काकरान (कुश्ती), मधुलिका पाटकर (टेबल टेनिस), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), सावंत अजय अनंत (घुड़सवारी), सन्देश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), काले सारिका सुधाकर (खो-खो), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), सुयेश नारायण जाधव (पैरा तैराकी), संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)।


द्रोणाचार्य पुरस्कार
लाइफटाइम वर्ग: धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (मुक्केबाजी), रोमेश पठानिया (हॉकी), के के हुड्डा (कबड्डी), विजय मुनीश्वर (पैरा पावरलिफ्टिंग), नरेश कुमार (टेनिस), ओ पी दाहिया (कुश्ती)।                   


'चीन' ने अपनी फिर बनाई नई सड़क


बीजिंग। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीनी सेना के बीच तनाव बना हुआ है। सैन्य और राजनयिक स्तर पर कई दौर की बातचीत के बाद भी इस मुद्दे का कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है। इस बीच चीन ने लद्दाख की सीमा वाले क्षेत्रों में मौजूदा सड़कों के वैकल्पिक मार्ग के लिए तेजी से निर्माण कार्य कर रहा है। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के लिए त्वरित टुकड़ी को जुटाने में लगने वाले समय इससे कम हो जाएगा।




सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिला है कि पीएलए पूर्वी लद्दाख के उत्तर-पूर्व में नई सड़क तैयार कर रहा है। इसमें ल्हासा से काशगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 219 (G219) का पिछला हिस्सा भी शामिल है। पूर्वी लद्दाख के क्षेत्रों से गुजरने वाली इन सड़क को निर्माण 1950 के दशक के मध्य में शुरू किया गया था जो 1957 तक पूरा हुआ। सड़क का निर्माण भारत और चीन के बीच तनाव की शुरुआत थी जो अंततः 1962 के युद्ध का कारण बना।       



रूस की दूसरी वैक्सीन पर दी खुशखबरी


मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की दूसरी कोरोना वायरस वैक्सीन को बहुत बढ़िया बताया है। पुतिन ने कहा है कि रूस की दूसरी कोरोना वैक्सीन एपीवेक कोरोना का कॉम्पिटिशन पहली वैक्सीन Sputnik V से होगा। पुतिन ने कहा है कि कोरोना की वैक्सीन बाजार में लाने के लिए रूस दुनिया को रास्ता दिखा रहा है।




इससे पहले रूस ने बिना फेज-3 ट्रायल के ही अपनी पहली कोरोना वैक्सीन Sputnik V को सफल घोषित कर दिया था।हालांकि, दुनिया के ज्यादातर देश और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी थी।       



नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...