बुधवार, 26 अगस्त 2020

झारखंडः नेशनल खिलाड़ी ने की आत्महत्या

झटकाः इस नेशनल खिलाड़ी ने की आत्महत्या


रांची। नेशनल हॉकी खिलाड़ी और एजी ऑफिस में एकाउंटेंट के पद पर पदस्थापित गुरुशरण सिंह ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। गुरुशरण ने डोरंडा के एजी कॉलोनी स्थित सरकारी क्वॉर्टर में ही फंदे से झूलकर अपनी जान दी है। 28 वर्षीय गुरुशरण सिंह पंजाब के रहने वाले थे। कुछ साल से वह रांची में ही रह रहे थे। रांची नौकरी करने से पहले वह पंजाब से ही नेशनल प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।                   


देश में 7,07,267 एक्टिव वायरस केस

देश में कोरोना से एक दिन में 1000 से ज्यादा की मौत


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविट-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67,151 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,059 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32,34,474 तक पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 59,449 हो गई। देश में कोरोना के कुल मामलों में 7,07,267 एक्टिव केस है।जबकि 24,67,759 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। कोविट-19 को काबू में करने के लिए परीक्षण का दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है। और 25 अगस्त तक तीन करोड़ 76 लाख 51 हजार 512 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (आईसीएमआरI) की तरफ से बुधवार को बताया गया कि 25 अगस्त को देश भर में कोरोना वायरस के आठ लाख 23 हजार 992 नमूनों की जांच की गई हालांकि यह संख्या एक दिन पहले के नौ लाख 25 हजार 383 नमूनों की तुलना में एक लाख से अधिक कम थी। परिषद के अनुसार 25 अगस्त तक कोरोना की कुल जांच तीन करोड़ 76 लाख 51 हजार 512 पर पहुंच गई।             


महिला उत्पीड़न की दर्दनाक तस्वीर दिखी

नई दिल्ली। दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से महिला उत्पीड़न की दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर के अनुसार, यहां एक व्यक्ति ने 32 साल की पत्नी काे जंजीर से बांधकर बंदी बना रखा था। महिला काे मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। बंदी बनाने वाले से उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी।
दिल्ली महिला आयोग ने मंगलवार काे महिला को छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने घटना की जानकारी और वीडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि ऐसी घटनाओं से दिल टूट जाता है।
आयोग की तरफ से बताया गया कि पीड़िता को इहबास में शिफ्ट करने की कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि जब महिला आयोग की टीम ने बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पिता मां को बहुत मारते हैं और जंजीर से बांधकर रखते हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, हमें इस मामले की शिकायत अपने स्थानीय स्तर पर काम कर रही महिला पंचायत के जरिए मिली। सूचना मिलते ही आयोग की सदस्य फिरदौस खान और किरण नेगी के साथ मैं दिए गए पते पर पहुंची तो महिला की हालत देखकर स्तब्ध रह गई।


ज़ी न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, महिला के पति ने उसे पिछले 6 महीने से उसी के घर में जंजीरों से बांधकर रखा था। पीड़ित महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था और टॉर्चर करता था। महिला के तीन बच्चे भी हैं जिनके साथ भी अक्सर मारपीट की जाती थी।
उन्होंने बताया कि महिला के पैर ज़ंजीरो से बांधे गए थे एवं उसे बहुत ही बुरे हाल में रखा गया था। महिला के साथ इस प्रकार की प्रताड़ना की गई कि उसकी मानसिक स्तिथि भी बिगड़ गई है।                   



शोषण के विरुद्ध मनरेगा कर्मियों की हड़ताल

बिलारी। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में मनरेगा कर्मियों के उत्पीड़न पर रोष जताया है। साथ ही बुधवार से दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल का ऐलान किया गया है। मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ की ब्लाक बिलारी इकाई की एक बैठक ब्लाक परिसर में हुई सेवक और मनरेगा सेल से जुड़े अन्य कर्मचारी लॉक डाउन अवधि शुरू होने से लेकर अब तक काफी मेहनत के साथ मनरेगा का काम करते चले आ रहे हैं। प्रदेश में विभिन्न ब्लॉकों मैं अलग अलग तरीके से मनरेगा कर्मी का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। रोजगार सेवक संघ के कई पदाधिकारी बोले कि अक्सर ग्राम प्रधानों की झूठी शिकायतों पर भी रोजगार सेवकों का उत्पीड़न हो रहा है। लक्ष्य पूर्ति के नाम पर ब्लाक अधिकारियों को भी रोजगार सेवकों को परेशान करते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार और बृहस्पतिवार को बिलारी ब्लॉक में भी मनरेगा कर्मी कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे।                  


राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

नरेश राघानी


जयपुर। राजस्थान में पिछले कई दिनों से हो रही बरसात ने अधिकतर जिलों को भिगो दिया है, अभी आगामी दो दिनों तक कुछ जिलों में भारी बरसात हो सकती है। इसकी जानकारी (Metrology Department Rajasthan) मौसम विभाग ने जारी की है। पूर्व राजस्थान में 27 अगस्त को भारी बारिश और 28 अगस्त को कोटा, उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर जिलों भारी बरसात की चेतावनी के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने जोधपुर, जैसलमेर, जालौर इत्यादि जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज मेघ गर्जना के साथ बरसात हो सकती है।


मौसम विभाग ने मानसून के पश्चिमी राजस्थान की और बढ़ने के संकेत दिए है। जिससे इसके अंर्तगत आने वाले जिलों में भारी बरसात हो सकती है। इन जिलों में दो दिनों तक लगातार बरसात की संभावना जताई है।                         


पार्टी की विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

मनीष कुमार यादव


मधुबनी। जिले के हरलाखी प्रखंड के झिटकी गांव स्थित पार्टी कार्यालय पर हिन्दुस्तान इन्कलाब पार्टी के द्वारा विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया ललटु मंडल और संचालन हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद मंडल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र चरण मंडल ने अपने सम्बोधन में कहा कि अजादी के बाद से ही विभिन्न राजनितिक पार्टियों के द्वारा पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के साथ शोषन किया जा रहा है। यह पार्टियां चुनाव आते ही हम पिछड़ा और अति पिछड़े समाज को चुनावी झांसे देकर वोट ले लेते है और उसके बाद दरकिनार कर देते है। कहा कि हमारी पार्टियाँ अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए खुद ही चुनाव लड़ने की सोच रही है,और हो सकता है की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी कई सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। वहीं महेश प्रसाद मंडल ने कहा कि हमारे समाज को पुरी एकता के साथ संगठित होना होगा तभी उचित न्याय और अधिकार मिल सकेगा। पिछड़ों के लिए हमारी पार्टी विभिन्न गावों में विचार गोष्ठी कार्यक्रम कर लोगों को संगठित करने के लिए जागरूक करेगी। मौके पर गंगा प्रसाद मंडल, राज कुमार मंडल, जय कुमार मंडल, वृजकिशोर भंडारी,देवेन्द्र कुमार चौधरी, उपेन्द्र राम, सुबोध मंडल, जामुन मंडल समेत दर्जनों लोगों ने समाजिक दूरी बनाकर बैठक में भाग लिए।              


सड़क मरम्मत की मांग, किया प्रदर्शन

सुपौल। पथरा गोरधई पंचायत के वार्ड 15 से एनएच 327 जागुर गांव तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कराने और नहर पर पुल बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार एक तरफ सड़कों का जाल बिछा रही है तो दस साल से जर्जर सड़क की सुधि नहीं ली जा रही है। सड़क क्षतिग्रस्त रहने से वाहन चालक अक्सर दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधि और जिले के अधिकारियों को कई बार लिखा गया लेकिन सड़क मरम्मत को लेकर अब तक से कोई रूचि नहीं ली गई है। स्थिति यह है कि सड़क जर्जर रहने से आसपास की लगभग तीन हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के समय सड़क के दोनों ओर झील बन जाता है। सड़क पर पानी बहने से बूढ़े और महिलाओं को सड़क पार करने में परेशानी होती है। खास कर बच्चों के साथ हादसा होने की आशंका रहती है।           


गिरफ्तारी के लिए निकाला 'कैंडल मार्च'

मनीष कुमार यादव


मधुबनी। जिले के फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय बाजार में देर शाम को कलुआही में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर शोशल एक्टिविस्ट फोरम फुलपरास के तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदीप कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में बलात्कारियों के विरुद्ध कैंडल मार्च निकालकर प्रर्दशन किया गया। इस दौरान युवकों ने बिहार सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ज्ञात हो कि कलुआही प्रखंड के एक गांव में बीते दिन 13 वर्षिय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वाले दरिंदों के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला प्रदर्शन किया। युवकों ने कैंडल मार्च के साथ शहीद परमेश्वर चौक से अंडर पास होते हुए लोहिया चौक तक प्रर्दशन किया गया। प्रर्दशन के दौरान युवकों ने नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। साथ ही बलात्कारियों को फांसी देने की मांग किया है। इस कैंडल मार्च में दिनेश कुमार दिवाकर, गुड्डू कुमार, योगेंद्र कुमार, विजय यदुवंशी, संजीव कुमार यादव, पप्पू कुमार, रूपेश कुमार, कृष्ण कुमार, नीतीश सिंह, संतोष कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवक शामिल थे।           


1 लड़की की वजह से उजड़े '84 गांव'

एक लड़की की वजह से उजड़ गए थे 84 गांव, आज भी दहशत बरकरार है , जानिए वजह


जयपुर। यह बात वास्तव में हैरान कर देने वाली है कि एक लड़की की खूबसूरती के कारण पूरा गाँव श्मशान घाट में बदल गया, पर यही हकीकत है । एक लड़की की सुंदरता ने न केवल उसके परिवार को बल्कि 84 गांव को रातों रात उजाड़ दिया था।
राजस्थान के जैसलमेर शहर से 25 किमी की दूरी पर स्थित कुलधरा गांव है, जिसे आज इस गांव को एक डरावना गांव माना जाता है।ये ब्राह्मणों का गांव था, जहां की एक सुंदर लड़की पर वहां के एक शख्स की नजर पड़ी तो देखते ही देखते सब कुछ उजड़ गया। यह गांव शापित माना जाता है। कहा जाता है कि यह गांव अचानक ही एक रात में वीरान हो गया था। उसके बाद से इस गांव में कोई भी बस नहीं पाया।यह गांव आज पूरी तरह वीरान है । इस गांव के वीराने में भी भानगढ़ के किले की तरह एक खूबसूरत लड़की की दास्तान छुपी हुई है। माना जाता है कि 1825 के आसपास कुलधारा पालीवाल ब्राह्मणों का गांव हुआ करता था। पालीवाल ब्राह्मणों के पूर्वजों का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि पालीवाल ब्राह्मण इनके पुरोहित हुआ करते थे।लेकिन यह घटना तब की है, जब पालीवाल किसान हुआ करते थे। यह कृषि के अलावा भवन निर्माण कला में निपुण थे। राज्य के दूसरे गांवों से यह गांव खुशहाल और संपन्न हुआ करता था। अब भी इस गांव में कोई नही जाता है। और लोगों के दिल दिमाग में आज भी दहशत बनी हुई है।             


समुदाय को पुनर्वासित करने की योजना

समुदाय को रोजगार के लिए अब तक गठित नहीं हो पाई समिति


दुर्गेश मिश्रा


ऋषिकेष। गुजर समुदाय को पुनर्वासित करने की योजना फाइलों में ग़ज़ल की पंक्तियां बनकर रह गई हैं। सरकारी अफसरों और लाभार्थियों की दशा ऐसी है मानो एक दूसरे से कह रहे हों कि ‘अपनी धुन में रहता हूँ, मैं भी तेरे जैसा हूं। ऐसा इसलिए भी है कि एक ओर तो सूचीबद्ध हुए लाभार्थी योजना का लाभ लेने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं दूसरी ओर समीक्षा बैठक में तय हुई रूपरेखा पर वन विभाग के अफसर कुंडली मारकर बैठ गए हैं। 
गुजर पुनर्वास योजना की हालत बिल्कुल कॉमेडी सर्कस जैसी हो गई है। यानी समीक्षा बैठक के नाम पर बड़े बड़े अफसर गंभीर मुखमुद्रा में रणनीति बनाते हैं। उसके बाद वर्षों तक सरकारी स्याही फाइलों में मटमैली होती रहती है। ऐसी ही एक बैठक बीते 20 जुलाई को बड़े भारी मंसूबे के साथ वन विभाग के दिग्गज अफसरों ने की थी। सरकारी भाषा मे इसे समीक्षा बैठक कहा गया। जाहिर है इस दौरान चाय की चुस्कियों के साथ गुजर समाज के विकास की रूपरेखा भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज की गई। फिलहाल जो मौजूद नतीजा है वो ये साबित करने के लिए काफी है कि गुजर समुदाय के जो लोग पुनर्वास का लाभ पाने के लिए सूचीबद्ध किए गए थे दरअसल उन्हें सरकारी योजना की मलाई खाने का शौक ही नहीं है। खामख्वाह सरकारी अमला उन्हें जमीन आवंटित करने पर तुला हुआ है। वजह ये है कि सरकारी दस्तावेज भी कह रहे हैं कि 104 परिवारों में से सिर्फ 28 ने लाभ उठाने में रुचि दिखाई। हालांकि इसमें वन विभाग के अफसरों ने भी कम लापरवाही नहीं बरती है। काफी दिनों तक तो राजाजी रिजर्व प्रशासन को 28 की सूची भी नहीं सौपी गई। 
दूसरी ओर सरकारी मुलाजिमों की दलील है कि कई बार गेड़ी खत्ता/पथरी के लाभान्वितों को भूमि आवंटित करने के बाद नोटिस जारी किया गया फिर भी कब्जा करने नहीं पहुंचे।


अधिकारियों की उम्मीद अब भी बरकरार


ऋषिकेश। समीक्षा बैठक में मौजूद अफसरों को अब भी उम्मीद है कि अंतिम सूची के शेष रह गए 76 आवंटी कभी भी भूखंड पर कब्जा लेने आ सकते हैं। लिहाज भूखंड अब भी सुरक्षित रखे गए हैं। 
कागजों में दौड़ रहीं सुनहरी योजनाएं
ऋषिकेश। प्रमुख वन संरक्षक की ओर से निर्देश जारी किया गया था कि गूजरों के मवेशियों की रक्षा के लिए पशुचिकित्सक उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए एक सोसाइटी का गठन हो। जमीनी हकीकत ये है कि गुर्जर परिवार के युवा सोसायटी बनने का इंतजार कर रहे हैं। शासन का सपना था कि बेरोजगार युवक युवतियों को नेचर गाइड आदि का प्रशिक्षण देकर उन्हें उद्यमी बनाया जाय। इसके साथ ही आवंटित प्लाटों को दलदल की समस्या से मुक्त करने के लिए स्थलीय परीक्षण कर समाधान के निर्देश थे। फिलहाल गुजर परिवार अपनी धुन में हैं और वन विभाग के अफसर फाइलों में अलग ही इतिहास रच रहे हैं।






                   





मामलों के 3 प्रमुख राज्यों में 'बिहार' शामिल

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की बेहतर दर (रिकवरी रेट) वाले तीन प्रमुख राज्यों में बिहार शामिल हो गया। यहां कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 83.74 फीसदी दर्ज की गई। जबकि बिहार के अतिरिक्त दिल्ली में 90 फीसदी और तमिलनाडु में 84 फीसदी हैं। वहीं देश में रिकवरी रेट 75 फीसदी दर्ज की गई है। 
बिहार में कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर अबतक पांच कोविड 19 डेडिकेटेड अस्पताल बनाये गए हैं और छठे 500 बेड के कोरोना  डेडिकेटेड अस्पताल का निर्माण मुजफ्फरपुर में हो रहा है। 


कोरोना की सर्वाधिक जांच करने वाले पांच राज्यों में बिहार शामिल 
दूसरी ओर, बिहार कोरोना संक्रमितों की जांच करने वाले पांच प्रमुख राज्यों में शामिल हो गया है। अबतक उत्तरप्रदेश में सर्वाधिक 46, 74, 620 सैम्पल की जांच हुई है। जबकि दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 42,76,640, तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां 32, 82, 501 और चौथे स्थान पर आंध्रप्रदेश है जहां 32,82, 501 सैम्पल की जांच हुई है। जबकि बिहार में अबतक 25 लाख 70 हजार 970 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। वहीं, कर्नाटक छठे स्थान पर बिहार के ठीक पीछे है जहां अबतक 25 लाख 30 हजार सैम्पल की जांच हुई है। 


बिहार में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर देश में सबसे अधिक होने के लक्ष्य की ओर हम बढ़ रहे हैं। मरीजों की मांग के अनुसार जांच और इलाज की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है।           


चीन के खिलाफ भारत के पास विकल्प ?

बीजिंग। भारत के चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत की 24 अगस्त को की गई 31 शब्दों की एक टिप्पणी ने अधिकतर अख़बारों के पहले पन्ने पर जगह बनाई और साथ ही इस पर ख़ासी चर्चाएं भी हुईं। इसमें उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था, "लद्दाख में चीनी सेना के अतिक्रमण से निपटने के लिए सैन्य विकल्प भी है लेकिन यह तभी अपनाया जाएगा जब सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर वार्ता विफल रहेगी।


रक्षा सेवा में रहे दिग्गजों ने शायद ही उनके इस बयान पर भौंहें चढ़ाई हों। सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख रहे लेफ़्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डी.एस. हुड्डा ने कहा, "क्या सीडीएस कह सकते हैं कि सैन्य विकल्प मौजूद नहीं हैं? मुझे लगता है कि वो केवल तथ्य बता रहे थे।


भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख पद से रिटायर होने वाले एयर मार्शल अनिल खोसला कहते हैं, "सीडीएस ने जो कहा, मुझे उसमें कुछ भी ग़लत नहीं लगा. यह एक नपा-तुला बयान था और मुझे लगता है कि यह थोड़ा पहले आ जाना चाहिए था।


चीनी सेना कैसी है?


जनरल रावत के बयान के निहितार्थ निकालने से पहले हमें चीन के बारे में भी जान लेना चाहिए।


चीन की ज़मीनी सीमा 22,000 किलोमीटर और तटीय सीमा 18,000 किलोमीटर लंबी है। इसके अलावा विदेशों में भी उसने अपना आधारभूत ढांचा तैयार किया हुआ है जिसमें जिबूती में उसका बेस भी शामिल है। भारत में जहां पर रक्षा बलों को रक्षा और गृह मंत्रालय अलग-अलग नियंत्रित करते हैं वहीं चीन में एक सेंट्रल मिलिट्री कमिशन (सीएमसी) है।सीएमसी को सेना का प्रमुख अंग और उसके सैन्य बलों का कमांडर बताया जाता है और इसका नेतृत्व चेयरमैन और वाइस चेयरमैन करते हैं।


चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सीएमसी के चेयरमैन हैं।


सीएमसी चीन के हर एक सैन्य बल को नियंत्रण करती है। इनमें पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए), पीएलए नेवी (पीएलएएन), पीएलए एयर फ़ोर्स, (पीएलएएएफ़) पीएलए रॉकेट फ़ोर्स (पीएलएआरएफ़), पीएलए स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फ़ोर्स (पीएलएएसएसएफ़) और पीएलए जॉइंट लॉजिस्टिक सपोर्ट फ़ोर्स (पीएलएजेएलएसएफ़) शामिल हैं।           


मृतक संख्या-1059 संक्रमित-32 लाख

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 32 लाख के पार…24 घंटे में 67,151 नए मामले…एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32 लाख के पार जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,151 नए मरीज सामने आए और 1059 लोगों की मौत हो गई। ये कोरोना मामलों की संख्या बीते दिन दुनिया के बाकी देशों में सबसे ज्यादा है।  अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 40,098 और 46,959 नए मामले आए हैं। भारत में 22 अगस्त को रिकॉर्ड 69,878 कोरोना मामले आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 32 लाख 34 हजार 474 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 59,449 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 7 हजार हो गई और 24 लाख 67 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।


मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है,कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.83% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल रहा है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76% हो गई है।भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।


आईसीएमआर  के मुताबिक, 25 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 95 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं।महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।           


पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आया भूकंप

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में महसूस किए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 मापी गई।


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।भूकंप आने पर क्या करें क्या न करे। भूकंप आने के वक्त यदि आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें। 
जब तक झटके खत्म न हों, बाहर ही रहें। चलती गाड़ी में होने पर जल्द गाड़ी रोक लें और गाड़ी में ही बैठे रहें।ऐसे पुल या सड़क पर जाने से बचें, जिन्हें भूकंप से नुकसान पहुंचा हो।
भूकंप आने के वक्त यदि आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं. मज़बूत टेबल या किसी फर्नीचर के नीचे पनाह लें। टेबल न होने पर हाथ से चेहरे और सिर को ढक लें। घर के किसी कोने में चले जाएं और कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें। बिस्तर पर हैं तो लेटे रहें, तकिये से सिर ढक लें।आसपास भारी फर्नीचर हो तो उससे दूर रहें।लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचें, पेंडुलम की तरह हिलकर दीवार से टकरा सकती है लिफ्ट और बिजली जाने से भी रुक सकती है लिफ्ट. कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल न करें, आमतौर पर इमारतों में बनी सीढ़ियां मज़बूत नहीं होतीं। झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो माचिस हरगिज़ न जलाएं क्‍योंकि इस दौरान गैस लीक होने का खतरा हो सकता है। हिलें नहीं, और धूल न उड़ाएं. किसी रूमाल या कपड़े से चेहरा ज़रूर ढक लें। किसी पाइप या दीवार को ठकठकाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके।यदि कोई सीटी उपलब्ध हो तो बजाते रहें। यदि कोई और जरिया न हो, तो चिल्लाते रहें, हालांकि चिल्लाने से धूल मुंह के भीतर जाने का खतरा रहता है, सो, सावधान रहें।           


दिल्ली दंगों का आरोपी, असम से अरेस्ट

दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम असम से गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली दंगों को भड़काने का आरोपी और मास्टरमाइंड कहा जाने वाला जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी का छात्र शरजील इमाम असम से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इमाम को दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस काफी दिनों से खोज रही थी। दिल्ली पुलिस ने यूऐपीऐ के तहत इसे गिरफ्तार कर लिया है। शरजील इमाम को आज दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे असम से गिरफ्तार किया है। शरजील इमाम पर दिल्ली दंगो की साजिश रचने का आरोप है। इसने भड़काऊ भाषणों के जरिए दंगों को फैलाया था।शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस दो दिन पहले असम से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर दिल्ली आई थी।मंगलवार को स्पेशल सेल की टीम ने औपचारिक तौर पर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस साल फरवरी में दिल्ली में हुई हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।और काफी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। जिसमें शरजील इमाम के खिलाफ सबूत मिलने का दावा पुलिस ने किया था। शरजील इमाम ने अपने भाषण में असम को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले भू-भाग से काटने की बात भी कही थी।            


बच्ची के पीछे-पीछे शौचालय में घुसें दरोगा

बच्ची के पीछे-पीछे शौचालय में घुस गए दरोगा, बनाया हवस का शिकार और फिर


देहरादून। उत्तराखंड को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां उत्तर काशी में रक्षक ही भक्षक निकला है। 11 साल की बच्ची से रेप के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने कंट्रोल रूम 112 में तैनात एएसआई को गिरफ्तार किया है। आईजी संचार ने एएसआई को निलंबित कर दिया है।डीआईजी अरुण मोहन जोशी के मुताबिक, कंट्रोल रूम 112 में तैनात मेन बाजार बड़कोट उत्तरकाशी के रहने वाले एएसआई संजीव जगूड़ी शहर कोतवाली क्षेत्र में परिवार समेत ससुर के सरकारी मकान में रहता है। उसके मकान के पड़ोस में सरकारी मकान में ही एक दिव्यांग परिवार रहता है।
बताया जा रहा है कि 23 अगस्त की दोपहर को एएसआई ड्यूटी कर घर लौटा था। इसी दौरान 3 बजे घर के पीछे शौचालय में पड़ोस में रहने वाली 11 साल मासूम बच्ची गई थी।
आरोप है कि एएसआई ने शौचालय में घुसकर बच्ची को हवस का शिकार बनाया।
बच्ची की मां को संदेह तो वो शौचालय पहुंची और शौचालय का दरवाजा खटखटाया। इस दौरान एएसआई ने मां को महिला को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। बच्ची की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी शेखर सुयाल, शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर एएसआई के खिलाफ पॉक्सो और रेप का केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।             


पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास

एसपी ऑफिस में युवक का हंगामा…पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास…मचा हड़कंप


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में देर रात हुई फायरिंग के मामले में भाई पर मुकदमा दर्ज होने से खफा युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने जहां युवक के हाथ से बोतल छीन ली। वहीं उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।देर रात विवाद के दौरान हुई थी फायरिंग 
चौक कोतवाली क्षेत्र के नवादर इंदेपुर निवासी राहुल कुमार के भाई प्रमोद का क्षेत्र के ही अजीजगंज मुहल्ला निवासी भानु प्रताप नामक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। भानु ने प्रमोद के खिलाफ घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जानकारी जब प्रमोद के परिजनों को लगी तो वह चौक कोतवाली पहुंच गए।
प्रभारी निरीक्षक पर लगाया अभद्रता का आरोप
आरोप है,कि प्रभारी निरीक्षक प्रवेश सिंह ने अभद्रता की। इससे नाराज होकर प्रमोद का छोटा भाई राहुल अपने बहनों के साथ बोतल में पेट्रोल लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गया। जहां पेट्रोप डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बोतल छीन ली। पेट्रोल आंखों में चला जाने की वजह से राहुल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
जो युवक पेट्रोल की बोतल लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचा था उसके भाई पर अलग-अलग मामालों में 17 मुकदमे दर्ज है। सोमवार को भी फायरिंग की थी। भाई को छुड़ाने के लिए अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।             


सोने की कीमत में फिर गिरावट हुई दर्ज




सोना आज फिर हुआ सस्ता, 50 हजार से नीचे आ सकते हैं दाम





अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। मंगलवार सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। देशभर के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव सोमवार की तुलना में 381 रुपये गिरकर 51628 रुपये पर खुला। वहीं चांदी का भाव सोमवार की तुलना में 1,493 रुपये लुढ़ककर 64881 रुपये पर खुला। सोमवार को मामूली तेजी के बाद सोने के दाम में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।


देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक, आज 25 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51628 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51421 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47291 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38721 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत 64881 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की मूल्य का औसत मूल्य निकालकर प्रकाशित किया जाता है।


कोरोना वायरस संक्रमण की वैक्सीन को लेकर बढ़ती उम्मीदों के चलते दुनियाभर में सोने की कीमतें गिर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम गिरकर 1929 डॉलर प्रति औंस पर आ गए है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन में भले ही देर लगे। लेकिन, इलाज को लेकर उम्मीद बन रही है। कई थैरेपी के अच्छे रिजल्ट देखने को मिले है। इसीलिए अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी आई है। वहीं अगले कुछ दिनों में फिर से एक हल्की तेजी की उम्मीद लगाई जा सकती है।






टेरेसा की प्रतिमा स्थापित करनें की मांग

जन्मदिवस पर रिजवी ने उठाई मांग
रायपुुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख एवं मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने भारतरत्न प्रख्यात सेविका मदर टेरेसा की आज 26 अगस्त को 110वीं जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि मानव सेवा की अकल्पनीय मिसाल श्रद्धेय मदर टेरेसा की बहुप्रतिक्षित आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग समय-समय पर विभिन्न संगठनों द्वारा उठाई जाती रही है परन्तु आज तक इस पर अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।
रिजवी ने स्मरण दिलाते हुए कहा है कि सन् 2010 में तत्कालीन महापौर तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डा. श्रीमती किरणमयी नायक द्वारा एम.आई.सी. में प्रस्ताव पारित किया था परन्तु भाजपा शासनकाल में इस प्रस्ताव को मूर्तरूप नहीं दिया जा सका तथा भाजपा ने इस स्थापना की दिशा में कोई दिलचस्पी भी नहीं दिखाई। आशा है मदर टेरेसा की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश सरकार एवं वर्तमान महापौर ऐजाज ढेबर इस बहुप्रतिक्षित मांग को अवश्य पूरा करेंगे। महापौर के लिए मदर टेरेसा की जयन्ती पर घोषणा करने का उपयुक्त अवसर भी है।               


अर्थव्यवस्था को लेकर बोले 'राहुल गांधी'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को नसीहत दी है।  राहुल गांधी ने कहा है कि जिस खतरे से मैं कई महीनों से आगाह कर रहा था, उसे अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी मान लिया है।


राहुल गांधी ने ये बात एक ट्वीट के जरिए कही है। बुधवार सुबह राहुल ने अपने इस ट्वीट के साथ एक अखबार की खबर भी शेयर की है। इस खबर में आरबीआई रिपोर्ट के बारे में लिखा गया है। आरबीआई रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में खपत को गंभीर झटका लगा है, गरीब को ज्यादा नुकसान पहुंचा है, ऐसे में अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने में काफी वक्त लगेगा। इसके अलावा राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है, उसमें ये भी लिखा गया है कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स रेट में जो कटौती की है उससे निवेश को बढ़ावा नहीं मिला है, बल्कि कंपनियों ने कर्ज घटाने और कैश बैलेंस करने में इसका इस्तेमाल किया है।



आरबीआई की इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने सरकार को एक बार फिर सुझाव दिए हैं। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है, ”सरकार को अब ज्यादा खर्च करने की जरूरत है, कर्ज देने की जरूरत नहीं है। गरीब को पैसा दीजिए, उद्योगपतियों का टैक्स मत माफ कीजिए। खपत से अर्थव्यवस्था को फिर से चालू कराइए। ये सुझाव देते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आइना दिखाने की भी कोशिश कीराहुल ने कहा कि मीडिया के जरिए भटकाने से गरीबों की मदद नहीं होगी और न ही आर्थिक आपदा गायब होगी।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 अगस्त 27, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-13 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, अगस्त 27, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, शुुुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:27, सूर्यास्त 07:10


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                           







पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...