मंगलवार, 25 अगस्त 2020

ब्लैक-वाइट ड्रेस में मलाइका का कहर

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा अपने अंजज और अपने डांस के लिए खूब होना चाहिए। एक्ट्रेस हमेशा सोशल मीडिया पर एसए एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। इन दिनों मलाइका अरोड़ा इंडियाज बस्ट डांसर को जज कर रहे हैं। हाल ही में इंडियाज बस्त डांसर के मंच से जुड़े उनके वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें मलाइका अरोड़ा का डांस और उनका स्टाइल देखने लायक है। वीडियो और फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट शिमर ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी जबरदस्त लग रहा है।              


सेक्स रैकेट में 6 महिला अरेस्ट, 2 संक्रमित

महासमुंद। महासमुंद जिले में चोरी छिपे चल रहे देह व्यापार के धंधे पर पुलिस ने कल छापामार कार्रवाई की थी। पुलिस ने देह व्यापार में शामिल 8 महिलाओं और युवतियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार की गईं महिलाएं और युवतियां तुमगांव, भाटापारा, रायपुर और पश्चिम बंगाल से हैं।एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि सभी महिलाओं की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों की तलाश की जा रही है।


महासमुंद एएसपी मेघा टेम्भूरकर के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से जिले के तुमगांव पुल के पास जिस्म का कारोबार चल रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थी। मुखबिरों से सूचना मिली कि फिर कुछ युवतियां और महिलाएं एकत्र हुई हैं, जिस पर तुमगांव पुलिस ने दबिश देकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं और युवतियों में 2 तुमगांव, 4 रायपुर, 1 भाटापारा और 1 पश्चिम बंगाल से हैं।


बताया जा रहा है कि महिलाओं को एनएच-53 में तुमगांव पुल के पास से गिरफ्तार किया गया था। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि 02 महिलाओं की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों की तलाश की जा रही है।           


मेकअप उतारने के लिए 'बेबी ऑयल'

रायपुर। बेबी ऑयल बच्चों की मालिश के लिए ही नहीं बल्कि आपके लिए भी लाभप्रद है। बेबी ऑयल को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। 


मेकअप रिमूवर : हैवी मेकअप उतारने के लिए बेबी ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे को गीला करते हाथ में 3-5 बूंद बेबी आयल लें और इसे अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करें और जब तक मेकअप मेल्ट ना हो तब तक करेंं। इसके बाद वेट टिशू से इसे साफ कर लें औऱ अपना चेहरा धो लें।


नाइट मॉइश्चराइजर : रात में सोने से पहले बेबी ऑयल को बतौर मॉइश्चराइज़र के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल ये दूसरे ऑयल के मुकाबले जल्द चेहरे पर अब्जॉर्ब होता है और इसमें विटामिन ई होता है, जिससे आपके डार्क सर्कल्स कम होते हैं। साथ ही आपके चेहरे की डैमेज्ड स्किन भी रिपेयर होती है। इसलिए रात में इसे लगाकर छोड़ दें ये आपके चेहरे के लिए बहुत अच्छा है।


साज ऑयल : बेबी ऑयल बच्चों के लिए होता है लेकिन इसका इस्तेमाल आप बड़ो के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपको भी थोड़ा सा रिलैक्स होना है तो आप इस तेल से खुद की मसाज कर सकते हैं। आप अपने हाथों-पैरों की मसाज कर सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी। मसाज के बाद अगर आप शॉवर लेते हैं तो काफी रिलैक्सड फील करते हैं।


हेयर सीरमः जब आप शैम्पू करते हैं और बाल उसके बाद भी ड्राय, रफ होते हैं तो इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बालों को सॉफ्ट और स्मूथ बनाने के लिए आप बेबी ऑयल एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। शैंपू और कंडीशनिंग के बाद जब बाल हल्के गीले रह जाए तो 2-3 बूंद बेबी ऑयल लेकर इसे टिप्स और बालों की लेंथ पर लगाए। इससे आपके बाल स्मूथ रहेंगे और उनमें शाइन भी आएगी।


सबसे तेज धावक कोरोना की चपेट में आया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। अमीर और गरीब सभी को ये बीमारी अपनी चपेट में ले रही है। अब दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला धावक उसैन बोल्ट भी कोरोना की चपेट में आ गया है।









दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट के साथ भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की लापरवाही भारी पड़ गई है। अब बोल्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था जहां बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लोग पार्टी में शामिल थे। जमैका के रेडियो स्टेशन ‘नेशनवाइड 90 एफएम’ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बोल्ट कोरोना की चपेट में आ गए हैं।








कोरोना से संक्रमण के बाद अब बोल्ट सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि बोल्ट का कुछ दिन पहले कोविड-19 टेस्ट किया गया था और रविवार को उनके इस बीमारी से संक्रमित होने की खबर कंफर्म हो गई है। दुनिया के कई मशहूर खिलाड़ी अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब बोल्ट भी इनमें शामिल हो गए हैं।           


मृतक संख्या-848, संक्रमित-31 लाख

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 31 लाख के पार जा चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60,975 नए मरीज सामने आए और 848 लोगों की मौतें हो गई। ये कोरोना मामलों की संख्या बीते दिन दुनिया के बाकी देशों में सबसे ज्यादा है। अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 41,448 और 21,434 नए मामले आए हैं। इससे पहले भारत में 22 अगस्त को रिकॉर्ड 69,878 कोरोना मामले आए थे।


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 31 लाख 67 हजार 323 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 58,390 लोगों की मौत हो चुकी है।एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 4 हजार हो गई और 24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।


मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.84% हो गई।इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 75% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। ICMR के मुताबिक, 24 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 72 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।                


पुलिस ने छापा मार, दस्ताने किए बरामद

मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है जो कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में डॉक्टरों द्वारा इस्तेमाल कर फेंक गए रबर के हैंड ग्लवज को फिर से वॉशिंग मशीन में साफ कर उन्हें नए सिरे से पैक कर बड़े पैमाने पर बेचता था।


पुलिस ने सोमवार को वालूज के पास साजापुर के एक गोदाम पर छापा माकर कई दस्ताने बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि नवी मुंबई के गामी इड्रस्ट्रियल पार्क, पावणे में कुछ लोग इस्तेमाल किए दस्तानों को इकट्ठा कर मशीन में उनकी धुलाई   और नई पैकिंग करके फिर से बेचने के लिए तैयार कर रहे थे।


मनोज सिंह ठाकुर


थाने की गिरी छत, पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम

कानपुर। पुलिस लाइन में सोमवार रात करीब नौ बजे के करीब एक बैरक की छत गिर गई। इसमें तीन सिपाही दब गए। इनमें एक पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना की सूचना पाते ही मौके पर अधिकारी और कई थानों की पुलिस पहुंच गई।  आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इनमें से एक सिपाही अरविंद की मौत हो गई है, जबकि दो घायलों को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर के एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया, ‘हमारे तीन जवान घायल हो गए, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते है। मुआवजा दिया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है। हादसे की जांच होगी। असल में, जब बैरक की छत गिरी तभी सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से वापस आकर बैरक में आराम कर रहे थे, तभी अचानक बैरक की छत भरभरा कर गिर गई। इस दौरान वहां चीख पुकार मच गई। बैरक गिरने से चारों तरफ धुंध ही धुंध छा गया। तकरीबन पांच मिनट के बाद जब देखा गया तो लगभग बीस फिट की स्लेप नीचे गिर चुकी थी। वहीं स्लेप के नीचे कई पुलिसकर्मी दबे हुए थे।


जिसके बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। ताजा जानकारी मिलने तक मलबे में फंसे एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि दो घायलों को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कानपुर के एडीजी जे एन सिंह ने कहा कि बैरक की छत गिर गई है जिसमें तीन सिपाही घायल हैं। एक गंभीर है। सबको भर्ती कराया गया है, मलबा हटाने का काम पूरा हो गया है।                     


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...