सोमवार, 17 अगस्त 2020

मृतक संख्या-50 हजार, संक्रमित 26 लाख













नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि, देश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग का असर भी नजर आने लगा है और यही कारण है कि इस संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या में गिरावट नजर आने लगी है। भारत कोरोना से सबसे कम मृत्युदर वाले देशों में एक है। हालांकि, संक्रमण तेजी से फैल भी रहा है और 63 हजार से अधिक नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 26 लाख के करीब पहुंच गया है। इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी 50 हजार से कुछ ही कम रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 63,490 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 25 लाख 89 हजार 682 हो गई है। इस दौरान 53,322 मरीज ठीक भी हुए हैं और स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा भी 18 लाख 62 हजार 258 पर पहुंच गया है।सक्रिय मामले छह लाख 77 हजार 444 रह गए हैं।वहीं, अब तक 49,980 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से पीटीआइ व अन्य स्त्रोतों से रात 10 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक शनिवार देर रात से अब तक 56,507 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 26 लाख 42 हजार 344 हो गई है। इस दौरान 54,177 मरीज ठीक भी हुए हैं और स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा 19 लाख नौ हजार 541 पर पहुंच गया है। सक्रिय मामले छह लाख 81 हजार 852 रह गए हैं। अब तक 50,951 लोगों की जान गई है। रविवार को 933 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 288, तमिलनाडु में 125, कर्नाटक में 124, आंध्र प्रदेश में 88, उत्तर प्रदेश में 56, गुजरात में 20, राजस्थान में 13, ओडिशा में 10 और दिल्ली में 8 मौतें शामिल हैं।         











प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अगस्त 18, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-03 (साल-02)
2. मंगलवार, अगस्त 18, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अमावस्या, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:17, सूर्यास्त 07:12


5. न्‍यूनतम तापमान 26+ डी.सै.,अधिकतम-37+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)              



रविवार, 16 अगस्त 2020

रूस ने शुरू किया टीके का प्रोडक्शन

मास्को। रूस ने कोरोना वायरस के टीके का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है जिसकी सप्लाई भारत को भी की जा रही है। यहां पर कोरोना वायरस की वैक्‍सीन का टीका सकयूटनिक-वी नाम से आएगा। रूसी डायरेक्‍टर इनवेस्‍टमेंट फंड के सीईओ किरिल दिमेत्रीव ने कहा है कि इस बारे में बातचीत चल रही है। रूस ने अपने यहां कोरोना वैक्‍सीन का उत्‍पादन शुरू कर दिया है। उसने कहा है कि इस महीने के आखिर तक यह वैक्‍सीन रोल-आउट कर दी जाएगी। सयूटनिक-वी को लेकर कई साइंटिस्‍ट्स का कहना है कि रूस ने तय प्रक्रिया की अनदेखी की है।


रूस ने कोविड-19 वैक्‍सीन Sputnik V का पहला बैच तैयार कर लिया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के हवाले से इंटरफैक्‍स न्‍यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी। कुछ वैज्ञानिकों को डर है कि वैक्‍सीन को तेजी से अप्रूवल देकर मॉस्‍को ने अपनी प्रतिष्‍ठा दांव पर लगा दी है। Sputnik V प्रॉडक्‍शन में जाने वाली दुनिया की पहली वैक्‍सीन है और रूस ने उसे इस महीने के आखिर तक उपलब्‍ध कराने की बात कही है। आमतौर पर हजारों लोगों पर ट्रायल के बाद टीके को अप्रूवल मिलता है मगर रूस ने पहले ही इसे हरी झंडी दे दी है। वैक्‍सीन का नाम Sputnik V इसलिए रखा गया है क्‍योंकि सोवियत यूनियन ने दुनिया का पहला सैटेलाइट भी इसी नाम से अंतरिक्ष में भेजा था। राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन का दावा है कि वह वैक्‍सीन पूरी तरह सेफ है और उनकी एक बेटी को भी टीका लगा है। रूस ने Sputnik V नाम से जो वैक्‍सीन तैयार की है, उसका उत्‍पादन भारत में भी हो सकता है। रशियन डायरेक्‍ट इनवेस्‍टमेंट फंड (RDIF) के सीईओ किरिल दिमेत्रीव के मुताबिक, भारतीय फार्मास्‍यूटिकल प्रोड्यूसर्स के साथ बातचीत चल रही है। RDIF ने वैक्‍सीन की रिसर्च और प्रॉडक्‍शन को फंड किया है। मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ एपिडेमियोलजी एंड माइक्रोबॉयलजी ने इसे डेवलप क‍िया है। दिमेत्रीव ने कहा, “भारत और रूस, कई सेक्‍टर्स में ऐतिहासिक रूप से साझेदार रहे हैं। RDIF भारतीय कंपनियों के साथ 2012 से जुड़ा हुआ है।” उन्‍होंने कहा कि रूस ने पांच देशों में हर साल 500 मिलियन डोज तैयार करने का प्‍लान बनाया है। भारत के अलावा कोरिया और ब्राजील से भी बात हो रही है।                     


ध्वजारोहण के बाद 'पीएम' का देश को नमन

नई दिल्ली। भारत क 74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर सुबह 7:30 बजे तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हुए उन्होंने देश को नमन किया। ध्वाजरोहरण के बाद जब पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधन शुरू किया तो सबसे पहले उन्हें छोटे-छोटे बच्चों की याद आ गई। दरअसल, कोरोना वायरस की महामारी के चलते सीमित लोग ही कार्यक्रम में शामिल हैं।
हर साल बड़ी संख्या में शामिल होते हैं बच्चे
लाल किले पर पीएम ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, उन्होंने सबसे पहले बच्चों को याद किया और कहा- 'आज बच्चे नहीं आ पाए।' उनकी बात से साफ जाहिर हो रहा था कि वह बच्चों को कितना मिस कर रहे थे। दरअसल, हर साल बड़ी संख्या में बच्चे लाल किले पर कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चे तिरंगे परिधान और यूनिफॉर्म में देश की युवा पीढ़ी की झलक दिखाते हैं। हर साल पीएम इन बच्चों से खास जोश के साथ मिलते भी हैं। हालांकि, कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात को देखते हुए इस बार आम जनता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई है।             


स्वतंत्रता दिवस पर डीएम ने किया राष्ट्रगान

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। 15 अगस्त पर 74वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट में निर्धारित समय प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया और सलामी देते हुए सामूहिक राष्ट्रगान किया। इसके बाद उनके द्वारा आकाश में बैलून भी छोड़े गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज के दिन स्वतंत्रता संग्राम की लंबी लड़ाई के बाद देश को आजादी मिली थी। हमें उन अमर शहीदों के बलिदानों याद करना चाहिए उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिनकी वजह से हमारे देश को आजादी मिली थी। उन्होंने उपस्थित सभी से कहा कि मुझे आशा है कि यह संदेश आप सभी अपने घर परिवारों के सभी सदस्यों को बच्चों को देंगे कि देश के लिए उन्हें कुछ करना है,देश के लिए कुछ करके दिखाना है,ऐसी भावना उनके अंदर जागृत होनी चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह फरियादी/आगुन्तकों के साथ ऐसा नम्र व्यवहार करें,इससे जनता का सरकारी कार्य के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। वार्तालाप में भी ऐसा नम्र व्यवहार करेंगे तो फरियादी भी प्रशन्नचित्त होकर वापस जायेंगे। उन्होंने कहा कि कम शब्दों में अच्छी बात कहने की आदत डाली जाये। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा स्वतंत्रता आन्दोलन में दिये गये योगदान को विस्तार से बताया। जिलाधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम में देश की सरहद पर दिन-रात खड़े रहकर ड्यूटी करने वाले सैनिकों जिनकी वजह से हम चैन की नींद सोते हैं,अर्थात जो अपने घर अपने परिवार को छोड़कर देश की सेवा में लगे हुए हैं उनको भी उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कोविड-19 में लगे सभी अधिकारीगण कर्मचारीगण,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण,पुलिस बल के अधिकारी गण,सफाई कर्मी जो दिन रात एक कोरोना योद्धा के रूप में लगे हुए हैं जिसकी वजह से जनपद शामली की स्थिति इस हद तक ठीक है। उन सभी का भी आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इस महामारी की लंबी लड़ाई के चलते इसी तरह सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद शामली के सफाई कर्मी प्रवीण कुमार एवं राधेश्याम को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने देवी उमरा कोर वैदिक इंटर कॉलेज बनत की बच्चियों को राष्ट्रीय गीत,देश भक्ति गीत,एवं योग की सुंदर प्रस्तुति के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारी गणों सहित वायु सेना से श्रीपाल सिंह,जल सेना से सत्येंद्र सिंह,थल सेना से सूबेदार बीर सिंह द्वारा अपने उद्गार एवं अपने अनुभवों को शेयर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी शामली संदीप कुमार नाजिर सहित कलेक्ट्रेट परिवार के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण सहित रोटरी क्लब मीडडाउन की ओर से डॉ रितिनाथ शुक्ला,अमित मोहन सहगल,नितिन तायल,डॉ अजय श्रीवास्तव,डॉ अजय बाबू शर्मा दीपक कौशिक सहित आदि उपस्थित रहे।         


आकाशीय बिजली गिरने से 10 भैंसों की मौत

कोरिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 10 भैंसों की मौत हो गई। विधायक गुलाब कमरो ने जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। मामला भरतपुर विकासखंड के रेंध गांव का है। रेंध गांव निवासी फूलचंद बैगा सुबह-सुबह 17 भैंसों को चारागाह ले जाने के लिए निकला था। भैंसों को चारागाह ले जाते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 10 भैंसों की मौत हो गई। वेटनरी विभाग की टीम मृत भैंसों के पोस्टमार्टम करने के लिए निकल चुकी है। इधर विधायक गुलाब कमरो ने प्रकरण बनाकर जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।                                        


सैकड़ों लोगों ने चौटाला का दामन थामा

राणा ओबराय
हरियाणा के दर्जनों परिवारो ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जेजेपी का थामा दामन


चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला के नेतृत्व में फरीदाबाद ज़िले के दर्जनों परिवारों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। जजपा नेता प्रेम सिंह धनखड़, ललित बंसल, जयप्रकाश चौधरी, कँवरसेन चौधरी तथा सुरेन्द्र गोला के नेतृत्व में प्रदीप कुमार अग्रवाल, मांगेराम चौहान, राहुल चौहान, सुरजीत चौधरी, जेहरुदीन अंसारी, हरवीर चौधरी, सुरेश चाहर, भगवान सिंह फौजदार, गगन सिंह, रामकिशन प्रजापति, लाल चंद, महेन्द्र गोला, राहुल गोला, प्रदीप गोला, विक्की सैनी, रामबीर सैनी, कमल सैनी, राजेन्द्र गोला, योगेश गोला, संतलाल गोला, सुरेश गोदारा, सुमित तेवतिया, धीरज तेवतिया, प्रवीण सैनी, कृष्ण, मोहित, अनिल, दीपक बिष्ट, शैलेन्द्र सिंह, श्रीचन्द चाहर, देवेन्द्र नोहवार, श्रीकृष्ण, शिवदयाल यादव, पंडित दीपनारायण शुक्ला, डा. वेदवीर, श्याम चौहान, खड़ग सिंह, निहाल सिंह, दीपक सिंह, शैलेन्द्र चाहर, अनिल कुमार, विपिन कुमार, रमेश सिंह, सुनील इत्यादि ने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि जेजेपी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस मौके पर जयप्रकाश चौधरी, रोहताश प्रधान धोबी समाज, पवन सैनी, श्यामबीर, प्रदीप चौधरी भी उपस्थित थे।               


हरियाणा मंत्री का निजी स्टॉप मिला संक्रमित

राणा ओबराय
हरियाणा के राज्यमंत्री अनूप धानक के सिविल सचिवालय का निजी स्टाफ पाया कोरोना संक्रमित


चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यमंत्री अनूप धानक के हरियाणा सिविल सचिवालय के कार्यालय के निजी स्टाफ में कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए है। गौर करने वाली बात है कि हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ में हजारों कर्मचारी रोजाना डयूटी पर आते हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े कदम उठाने चाहिए। तांकि कोरोना और किसी कर्मचारी को अपनी लपेट में न ले सके।             


नगर प्रशासन का दंश झेल रही है जनता

खतरे से कम नही है इस नगर की डगर को पार करना


आये दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे है


लोगो मे नगर प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश


कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद अंतरगत पुरानी बाजार स्थित गांधी नगर के वार्ड नंबर तीन में रहने वाले लोगो का जीवन यापन किसी नरकीय जीवन जीने से कम नही है। वही बरसात के पानी से पूरी सड़क का दूर दूर तक कोई अता पता तक नही है।


जिसके लोगों में जबरजस्त आक्रोश है। वही लोगो का कहना है कि जबसे नगर पालिका परिषद बना है तबसे और भी बुरा हाल हो गया है। इस वार्ड में लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है वही लोगो मे नगर प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश ब्याप्त है। कस्बा वासियो का कहना है कि नगर पालिका बनने से हम लोग ओर भी गंदा व बदबू दार पानी पीने को मजबूर है।  


गिरकर चोटिल होते नजर आते देख जा सकता है। सबसे आश्चर्य तब होता है कि आजतक वार्ड नंबर तीन के गांधी नगर मेंआज तक सफाई कर्मी भी सफाई करने नही जाता है। आज लोगो का सहन शक्ति का बांध टूटा और लोग अपने घरों से निकलकर नगर प्रशासन मुर्दा बाद के नारे लगाने लगे तभी एक पत्रकार ने अधिशाषी अधिकारी से लोगो की समस्या से अवगत कराना चाहा परंतु बात नही हो सकी संमस्या का हल न निकलते देख जिलाधिकारी कौशाम्बी मनीष कुमार वर्मा  से करेंगे।


राजू सक्सेना


बारिश में गिरा कच्चा मकान, बच्ची को चोट

बारिश से कच्चा मकान गिरा,एक बच्ची को आई गंभीर चोट


कौशाम्बी। सिराथू तहसील के ग्राम सभा टाण्डा में एक किसान मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।जानकारी के अनुसार टाण्डा निवासी नरेश पुत्र सहदेव,पत्नी विमला देवी और उसके 4 छोटे छोटे बच्चे रहते हैं। घर मे भोजन बन रहा था अचानक बरसात से दीवाल सहित छत ढह गयी। जिसमे परिवार के सभी सदस्य दब गए पड़ोसियों और गांव के लोगों को जानकारी मिलने पर गांव के लोग इकट्ठा होकर जल्दी से निकाला गया। इस मलबे में नरेश का पुत्र और बड़ी पुत्री घायल हो गए नरेश की बड़ी पुत्री प्रीती उम्र 11 वर्ष देर तक दबी रहने से  अंदरूनी चोट लगी सभी लोगों को   एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया है।


सन्तलाल मौर्य


पूर्व 'पीएम' की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


कौशाम्बी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था उन्हें 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया था।


आज सैंता मूरतगंज में बीजेपी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र बहादुर व पतंजलि के योगाचार्य श्री बैजनाथ एवं बीजेपी के अल्पसंख्यक के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अकरम की अगुवाई में सैंता गांव में पौधरोपण किया गया पौधरोपण के दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए। बीजेपी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र बहादुर ने कहा कि पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का प्रयास ही हम लोगो के द्वारा अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


समीर अहमद


बेबसः प्रेमी-युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

जालौन/घाटमपुर। घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के अमौली और कोहरा के बीच प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी। युवक ग्राम केशवाही थाना सिसोलर हमीरपुर और युवती जालौन निवासी बताई जा रही है। मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही। बताया जा रहा है कि मरने से पहले दोनों ने रेलवे ट्रैक के किनारे बैठकर कुरकुरे खाए थे। इसके बाद युवक ट्रेन की पटरी पर गर्दन रखकर लेट गया। पुलिस का मानना है कि युवती भी उसके बगल में लेट गई, लेकिन जैसे ही ट्रेन आई युवती ने ट्रैक से उठकर भागने की कोशिश की होगी और ट्रेन से टकराई होगी। जबकि, युवक की गर्दन कट गई और दोनों की मौत हो गई। एसओ ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव पड़े होने की सूचना आरपीएफ के चौकी इंचार्ज एसके सिंह ने फोन पर दी तब पुलिस मौके पर पहुंची।                 

शाहजहांपुरः 2 इनामी समेत 5 अरेस्ट, 3 फरार

आदर्श श्रीवास्तव


शाहजहांपुर। एसपी एस आनंद के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ धड़पकड़ अभियान में जुटी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस टीम ने दो इनामी बदमाशों को और गोकशी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन लोग भाग गए। गोकशी करने वालों को पकड़ने गई पुलिस टीम मुठभेड़ के दौरान बाल-बाल बच गई। यहां पुलिस पर फायरिंग के साथ ईंट-पत्थर भी बरसाए गए। कानून व्यवस्था बिगड़ते देख तीन थानों का पुलिस फोर्स भी बुलाना पड़ गया। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बायकुआं में शनिवार रात जीशान के घर गो कटान की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर गो कटान करने वालों ने फायर झोंक दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए गोकटान करने वालों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ ही पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर भी बरसाए लेकिन पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जीशान, अली मोहम्मद उर्फ छोटे, शराफत उर्फ गुड्डू तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आशिक, आकिल चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस टीम ने दो क्विंटल गो मांस, छुरी, बांका, कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की पन्नी आदि सामान भी बरामद कर लिया।


इस दौरान गोकशी की सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी भारी संख्या में इकट्ठा हो गए। उनके आक्रोश को देखते हुए पुवायां, बंडा, खुटार थानों का पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा। गो कटान करने वालों पर कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत किया गया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना पुलिस ने शनिवार रात इमली ईदगाह के पास गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बरेली के थाना फरीदपुर के गांव महतरपुर निवासी टाॅपटेन अपराधी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर एसपी ने दस हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।


एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने बताया कि इस्लाम अपने गांव महतरपुर का मकान बेंचकर अपने परिवार को गांव से हटाकर बरेली व कटरा पुलिस को गुमराह कर गिरफ्तारी से बचने के लिए थाना तिलहर क्षेत्र के तिलहर वाली गली मोहल्ला इमली ईदगाह में अपने बहनोई के घर के पास मकान बनाकर छिपकर निवास कर रहा था। इस्लाम के खिलाफ बरेली के फरीदपुर थाने में चार और कटरा थाने में तीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस्लाम के खिलाफ पहला मामला फरीदपुर थाने में वर्ष 2010 में दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2016, 2017, 2018 अपराधिक मामले दर्ज हुए थे।एसटीएफ और कांट पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात दस बजे ददरौल मोड़ के पास मुठभेड़ में मदनापुर के गांव चाहरपुर निवासी 25 हजार रूपये के इनामी राजेश कुमार उर्फ झंडू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके गांव का उसका साथी टन्नू उर्फ सुनील बाल्मीकि फरार हो गया। झंडू के पास से पुलिस टीम ने 31 जुलाई को थाना जलालाबाद के मोहल्ला कानूनगोयान प्रेमनगर निवासी पंकज सिंह व उसकी पत्नी और बहन से लूटा गया पर्स और मंगलसूत्र, कमरबंद, सात सौ रूपये की नकदी, आधार कार्ड, एक तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।


थानाध्यक्ष कुंंवर बहादुर सिंह ने बताया कि राजेश लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी से भी वांछित अपराधी था। मोहम्मदी में उसके खिलाफ लूट और पुलिस से मुठभेड़ का मामला दर्ज है। इधर एसपी एस आनंद ने बताया कि राजेश बरेली से 50 हजार रूपये का भी इनामी रह चुका है। झंडू पर 14 अपराधिक मामले दर्ज हैं।                                              


13 साल की बच्ची के साथ किया गेंगरेप

आदर्श श्रीवास्तव


लखनऊ/लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ ना केवल गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, बल्कि उसकी आंखें फोड़ दी गई। उसकी जीभ काट डाली गई और उसके गले में फंदे डालकर उसे खेतों में घसीटा गया। ईसानगर थाने इलाके में रहने वाली यह नाबालिग घर से बाहर तो निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर बच्ची की तलाश शुरू की। बाद में पुलिस को भी बच्ची के गायब होने की खबर दी। आखिरकार गन्ने के एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।


क्या है मामला?


लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची अपने घर से शौच के लिए खेत गई थी। तभी गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी।मौत से पहले बच्ची को असहनीय पीड़ा दी गई। उसकी आंख फोड़ी गई, उसकी जुबान काट दी गई और उसके गले में फंदा डालकर उसे घसीटा गया। बाद में आरोपी शव को गन्ने में फेंककर घटनास्थल से फरार हो गए।       


वित्तमंत्रीः स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

बठिडा। देश का 74वां स्वतंत्रता दिवस समागम जिले में इस बार कोरोना महामारी के चलते सादे ढंग से मनाया गया। यह समागम हर साल मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाता था। इस बार भीड़ कम करने के मकसद से सरकारी राजिदरा कॉलेज के हॉकी स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा की। इसके बाद पंजाब पुलिस की टुकड़ी से सलामी लेकर लोगों को आजादी दिवस की बधाई दी। इस दौरान डीसी बी श्रीनिवासन, इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस जसकरन सिंह व एसएसपी भूपिदरजीत सिंह विर्क भी मौजूद रहे। वहीं उनके द्वारा एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस को भी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


दूसरी तरफ स्वतंत्रता दिवस के समागम में स्वतंत्रता सेनानियों को न बुलाए जाने से वह नाराज हो गए तो एक दिव्यांग व्यक्ति को आवेदन लेने के बाद भी ट्राइसाइकिल नहीं दिया गया। इसके तहत नथाना से बठिडा पहुंचे काला सिंह ने बताया कि वह ट्राइसाइकिल लेने के लिए बठिडा आए थे। मगर उनको यहां पर समागम में ही नहीं जाने दिया गया। वहीं इस संबंध में रेडक्रॉस के सचिव दर्शन कुमार ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इतना जरूर कहा कि कोरोना के कारण समागम नहीं किया गया। 15 अगस्त के समागम में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मोहन लाल झुंबा, अरुण वधावन, खुशबाज सिंह जटाना, पवन मानी, अनिल भोला, एडीसी राजदीप सिंह बराड़, सहायक कमिश्नर जनरल मनिदरजीत कौर, तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ आदि उपस्थित थे। स्वतंत्रता सेनानियों ने किया विरोध जिला प्रशासन की ओर से 15 अगस्त के समागम को सादे ढंग से तो मनाया गया। मगर उनके इस फैसले से स्वतंत्रता सैनानी काफी नाराज हैं। वह पंजाब की विभिन्न स्थानों से बठिडा में पहुंचे। यहां पर पहुंच कर उनको पता लगा कि यह समागम स्टेडियम में नहीं मनाया गया। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों ने आर्य समाज चौक में शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर फूल अर्पित किए। इस दौरान आरोप लगाया कि समागम के लिए न तो उनको आमंत्रण पत्र दिया गया, न ही कोई सम्मान दिया गया। जगदीप सिंह ने बताया कि वह अपने शहीद हुए बेटों का स्टेज से नाम सुनकर ही खुश हो जाते थे। मगर इस बार ऐसा कुछ नहीं किया गया। इसके अलावा पंजाब की कैप्टन सरकार ने भी उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया। जबकि उनके साथ 300 यूनिट बिजली माफ करने व बस किराया माफ करने सहित कई मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था।         


प्रदेश में 763.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 

महासमुंद। जिले में अब तक 868.5 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज 16 अगस्त 2020 को 100.5 मिमी की औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार वर्षा में महासमुंद तहसील में 41.5 मि.मी, पिथौरा तहसील में 92.5 मिमी, बागबाहरा तहसील में 69.9 मिमी, सरायपाली तहसील में 96.5 मिमी एवं बसना तहसील में 202 मिमी बारिश दर्ज की गई है।              


प्रदेश में अब तक 763.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज         


रायपुर। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से अब तक कुल 763.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक बीजापुर जिले में 1491.4 मिमी. और सबसे न्यूनतम कबीरधाम में 484.2 मिमी. औसत वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित की गई जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 553.1 मिमी, सूरजपुर में 1025.6 मिमी, बलरामपुर में 702.5 मिमी, जशपुर में 886.5 मिमी, कोरिया में 771.1 मिमी, रायपुर में 621.8 मिमी, बलौदाबाजार में 627.6 मिमी, गरियाबंद में 693.2 मिमी, महासमुन्द में 868.5 मिमी, धमतरी में 734.0 मिमी, बिलासपुर में 743.2 मिमी, मुंगेली में 513.5 मिमी।           


विधानसभा सत्र के पूर्व विधायकों का होगा टेस्ट

अतुल त्यागी


विधानसभा सत्र से पूर्व विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट


लखनऊ। प्रदेश में शुरु हो रहे विधानसभा सत्र में कोरोना को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र से पूर्व प्रदेश के सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट को मंजूरी दे दी है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ में 20 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। जो तीन दिन तक चलेगा।
सूत्रों के मुताबिक कोरोना बचाव के चलते सत्र से पूर्व सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट करवानें का निर्णय लिया गया है।           


गरीब पर हुआ जानलेवा हमला, भर्ती

अतुल त्यागी


जनपद हापुड़ में दबंगों का कहर गरीब को घर से बुलाकर जान से मारने की कोशिश गरीब पर हुआ जानलेवा हमला घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती।


हापुड़। जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना बड़ा मोहल्ला के निवासी मनोज पुत्र मोहनलाल को कल देर शाम किसी काम के बहाने दबंगों ने पिलखुवा क्षेत्र में फोन पर बुलाकर जान से मारने का किया प्रयास गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश हुई नाकाम विरोध करने पर लोहे की राड से बुरी तरह पीटा शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान कई जगह से टूटी हड्डी शोर शराबा मचाने पर लहूलुहान हालत में छोड़कर हुए फरार।


पीड़ित ने किसी तरह परिवार के लोगों को किया फोन परिवार के लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पिलखुवा में दी तहरीर पिलखुवा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी कल देर शाम का मामला दबंगों के कहर से पीड़ित परिवार सदमे में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला।               


डीएम ने नशा मुक्त अभियान का किया शुभारंभ

नोएडा। जिलाधिकारी सुहास एलवाइ ने शनिवार को नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। इसके तहत जिले में तंबाकू नियंत्रण पर बल दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग व गठित समितियां जागरूकता सृजन कार्यक्रम आयोजित करेंगी और उच्च शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों और स्कूलों पर ध्यान केंद्रीत किया जाएगा।


जिलाधिकारी ने कहा कि तंबाकू के सेवन से प्रतिदिन 2200 से अधिक भारतीय मरते हैं। 2030 में तंबाकू से मरने वालों की संख्या 83 लाख हो जाएगी। जनपदवासियों को तंबाकू सेवा से छुटकारा दिलाने और जागरूक करने के लिए जिले में नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। सरकार के सहयोग से जनपद को नशा मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिले में किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। युवाओं को तंबाकू से होने वाले नुकसान से अवगत कराकर उन्हें बेहतर राह दिखाई जाएगी। लत छुड़वाने के लिए परामर्श केंद्र पर उनका पंजीकरण कर लगातार काउंसलिंग की जाएगी। अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए कुछ एनजीओ ने भी मदद को हाथ बढ़ाए हैं, जो प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व नामित एनजीओ के प्रतिनिधि अरविद तिवारी व दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।


क्लब मंडी गोबिदगढ़ ग्रेटर ने रोपे पौधे

मंडी गोबिदगढ़। लायंस क्लब मंडी गोबिदगढ़ ग्रेटर की तरफ से जीटी रोड के साथ सर्विस लेन की खाली जगह पर 50 पौधे लगाए गए। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन मनीष गुप्ता और उप चेयरमैन लायन नीरज अग्रवाल की देखरेख में मनाए इस पौधारोपण मुहिम मौके विशेष तौर और पहुंचे प्रधान मोहन गुप्ता, तरुण बांसल, संजीव अग्रवाल, योकेश गुप्ता, गुरचरन आदि ने 25 छायादार और 25 फलों वाले पौधे लगाए। जिनमें आम, जामुन, अमरूद के पौधे शामिल थे। बताया क्लब की तरफ से दो सप्ताह पहले 50 पौधे लगाए गए थे और इन पौधों की संभाल के लिए माली भी रखा गया है।            


जनपद में दुकानों को खोलने की छूट

गोपालगंज। लॉकडाउन के दौरान दुकानों को खोलने में छूट मिलने के बाद रविवार को शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस सख्त दिखी। इस बीच पुलिस ने मास्क की जांच के लिए अभियान चलाकर कई लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा। इस बीच पकड़े गए लोगों से जुर्माना राशि वसूली की। इस जांच के दौरान पुलिस ने बिना औचित्य के वाहनों पर सवार होकर घूमने वालों की खबर ली। पुलिस ने बिना वजह के घरों से बाहर निकलने वालों को सड़क पर रोककर पूछताछ की। पूरे दिन लॉकडाउन वाले इलाकों में मास्क की जांच के लिए अभियान चलाया गया तथा कई लोगों को ऑन-द-स्पॉट सजा भी दी गई। दोपहर तक लॉकडाउन के दौरान सख्ती का असर भी दिखने लगा और शहर की सड़कों पर लोगों की उपस्थिति कम हो गई। चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। कई लोगों से पुलिस कर्मियों ने उठक बैठक कराने के बाद आगे से लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने की शपथ दिलाई।           


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...