रविवार, 16 अगस्त 2020

6 आईएस 11 पीसीएस का तबादला किया

बृजेश केसरवानी


लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी और कानपुर देहात के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित छह आईएएस व 11 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।


पीसीएस अधिकारी व लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्र मणि त्रिपाठी और मेयर संयुक्ता भाटिया के बीच कई मामलों को लेकर मतभेद सार्वजनिक हो गया था। भाटिया ने नगर आयुक्त के खिलाफ कई शिकायतें शासन स्तर पर की थी। शासन ने इंद्रमणि को हटाकर विशेष सचिव नगर विकास के पद पर तैनाती दे दी है। आईएएस अधिकारी व सोनभद्र के सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी लखनऊ के नए नगर आयुक्त बनाए गए हैं। कानपुर देहात के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को हटाकर कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त दिनेश चंद्रा को कानपुर देहात का नया डीएम बनाया गया है। शाहजहांपुर के सीडीओ महेंद्र सिंह तवर गाजियाबाद के नए नगर आयुक्त होंगे।


विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा अमित पाल सोनभद्र के नए सीडीओ होंगे। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव प्रेरणा शर्मा अब शाहजहांपुर की नई मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाई गई हैं।


इन पीसीएस अफसरों का भी तबादला



  • वैभव मिश्रा एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ से परीक्षा नियंत्रक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ

  • विपिन मिश्रा परीक्षा नियंत्रक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ से एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ

  • विवेक श्रीवास्तव एडीएम सिटी कानपुर नगर से मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया

  • अतुल कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी कानपुर

  • अभिषेक सिंह एसडीएम कानपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर

  • गरिमा स्वरूप राजस्व परिषद में ओएसडी से अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ

  • इंद्र भूषण वर्मा प्रतीक्षारत से मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़

  • विद्या शंकर सिंह विशेष सचिव, एपीसी शाखा से उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण

  • सर्वेश कुमार गुप्ता सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर से सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण               

  • रामजी मिश्र एसडीएम हाथरस से सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर


चुनिंदा अधिकारियों के साथ संघ की बैठक

हेमंत शर्मा


रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत की बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश कार्यालय जागृति मंडल में छत्तीसगढ़ ( महाकोशल प्रांत) के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। संघ प्रमुख की आज दिनभर अलग-अलग बैठक होगी. दोपहर 3 से 6 बजे तक कुछ चुनिंदा लोगों से मुलाकात और चर्चा करेंगे. भागवत शाम 7 से रात 9 बजे तक बौद्धिक चर्चा करेंगे। 17 अगस्त को भागवत रायपुर से रवाना हो जाएंगे।


कांग्रेस ने पूछे तीन सवाल








इधर, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने वीडियो जारी कर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से तीन सवाल पूछे हैं, जो इस प्रकार है-







1- छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने गौ धन न्याय योजना प्रारंभ की है जिसका संघ की स्थानीय इकाई ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जी को शुभकामनाएं और बधाई पत्र प्रदान किया था। क्या मोहन भागवत,भूपेश बघेल सरकार की इस योजना का समर्थन करते हैं? अगर हां तो क्या केंद्र सरकार के स्तर पर इस योजना को पूरे देश में प्रारंभ करने की कोई पहल करेंगे ?





2- कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ राज्य की जनता यह जानना चाहती है की राम जन्म भूमि पूजन और कार्यारंभ के अवसर पर अयोध्या जाने वाले मोहन भागवत क्या माता कौशल्या का दर्शन  करने के लिए  उनके मंदिर जाएंगे ?

3- छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार लगभग 135 करोड़ रुपए खर्च करके राम वन गमन पर्यटन परिपथ का निर्माण करवा रही है। इस कांसेप्ट प्लान को केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने हेतु पत्र भेजा गया है। क्या मोहन भागवत राम वन गमन परिपथ को केंद्र की इस योजना में शामिल कराने हेतु कोई ठोस पहल करेंगे ? काग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने यह विश्वास जताया है कि खुद को सामाजिक सांस्कृतिक संगठन कहलाने वाले संघ के प्रमुख मोहन भागवत अवश्य इन प्रश्नों का जवाब देंगे। जिससे राज्य की जनता यह जान सके की गोवंश और प्रभु राम के प्रति उनका प्रेम दिखावा है या फिर वास्तविकता!

बता दें कि मोहन भागवत दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। भागवत दो साल बाद शनिवार शाम को रायपुर पहुंचे। जानकारों के मुताबिक, संघ प्रमुख के इस दौरे से बडे बदलाव के संकेत हैं। वहीं संघ और भाजपा संगठन के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी चर्चा की संभावना है। बैठक में विभिन्न सामयिक मसलों पर संघ की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही। संगठन के लोगों से चर्चा के बाद आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।




रेपः बच्ची की आंख निकाली, जीभ काटी

रामकुमार भट्ट


लखनऊ। देश में बच्चियों के प्रति होने वाले यौन अपराध में कमी होती नजर नहीं आ रही है, बल्कि दिन प्रतिदिन क्रूरता बढ़ती जा रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का है, जहां एक 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसकी आंख निकाल दी और जीभ काट दी। बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।






जानकारी के अनुसार, नेपाल की सीमा से सटे गांव में रहने परिवार के सदस्यों से विवाद होने के बाद बच्ची घर से निकल गई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाए जाने के जाने बच्ची की तलाश के दौरान उसकी लाश गन्ने के खेत से मिली, जिसे आरोपी का बताया जा रहा है। बच्ची का गला दुपट्टे से बंधा हुआ था, वहीं उसकी आंख बाहर निकल गई थी, और जीभ कटी हुई थी। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और पास्कों के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाए जाने की बात कही है।






वैष्णो देवी यात्रा का संचालन हुआ प्रारंभ

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा कोरोना वायरस के चलते लगभग पांच महीने तक निलंबित रहने के बाद आज फिर से शुरू होगी। इस बारे में अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी। दरअसल, कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते यह यात्रा 18 मार्च को निलंबित की गई थी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा रविवार से फिर से बहाल की जाएगी। 

अधिकारियों ने बताया कि पहले सप्ताह में हर रोज अधिकतम 2,000 तीर्थयात्रियों की सीमा तय की गई है, जिनमें से 1,900 यात्री जम्मू-कश्मीर के होंगे और शेष 100 यात्री बाहर के होंगे।आज मंदिर को आम लोगों के लिए खोलने के बाद कुछ दिन तक हालात की समीक्षा की जाएगी और उसी के अनुसार फैसले किए जाएंगे। मंदिर बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही लोगों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों के लिए अपने मोबाइल फोन में ‘आरोग्य सेतु ऐप’ डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। चेहरे पर मास्क और कवर अनिवार्य होगा।यात्रा के प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी। जिसके बाद ही उन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।        

धोनी के बाद रैना ने की सन्यास की घोषणा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दो धुरंधरों ने संन्यास की घोषणा कर सबको चौंकाया है।


उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर ने इंटरनैशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। साल 2005 में वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रैना मिडिल ऑर्डर में तेज-तर्रार बल्लेबाजी, कामचलाऊ स्पिन गेंदबाजी और अपनी जबर्दस्त फील्डिंग के चलते काफी चर्चा में रहे हैं।  रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं। सुरेश रैना ने टेस्ट क्रिकेट में 768 रन बनाए। इसमें एक शतक और  7 अर्धशतक  शामिल रहे। वनडे इंटरनैशनल में रैना के नाम 5615 रन दर्ज हैं, जिसमें 5 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। रैना का वनडे में बेस्ट स्कोर नाबाद 116 रन रहा। 78 टी-20 में रैना ने कुल 1605 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- यह आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।          


तीन बच्चों को नदी में फेंक, छलांग लगाई

अपने ही तीन बच्चों को नदी में फेंक पिता ने भी लगाई छलांग, एक ने मां से लिपटकर बचाई जान…


सुरेश उपाध्याय


रायगढ़। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डोमनारा के पास स्थित एडु पुलिया पर पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों को उफनती नदी में फेंक दिया। इसके बाद उसने खुद भी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों की उम्र महज 8 साल, 4 साल व 8 माह ही थी। एक बच्चे ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची हुई है और चारों के शवों की तलाश जारी है।


जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है. मृतक का नाम कार्तिकेश्वर राठिया (40 वर्ष) है. उसकी दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी। वह एसईसीएल का कर्मचारी था। वह किसी सामाजिक कार्यक्रम में ग्राम बर्रा से एडु आया हुआ था। आज सुबह अपने चारों बच्चों को लेकर वह घर से निकला था। पत्नी को शक होने पर पति व बच्चों को ढूंढते हुए वह नदी के पास जा पहूंची। तब मां को देख एक बच्चे ने दौड़ कर उनसे लिपटकर अपनी जान बचाई। वहीं अपने बाकी तीन बच्चों को पिता ने नदी में एक एक कर फेंक दिया और खुद भी छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच शवों की तलाश कर रही है।             


प्राधिकरण प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अगस्त 17, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-02 (साल-02)
2. सोमवार, अगस्त 17, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:19, सूर्यास्त 07:15


5. न्‍यूनतम तापमान 24+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                    



यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...