रविवार, 16 अगस्त 2020

प्राधिकरण प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अगस्त 17, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-02 (साल-02)
2. सोमवार, अगस्त 17, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:19, सूर्यास्त 07:15


5. न्‍यूनतम तापमान 24+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                    



शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय में घमासान

मास्को। रूसी कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय में ही घमासान मचा हुआ है। इस वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल से पहले रजिस्ट्रेशन को लेकर एक शीर्ष चिकित्सक ने रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की नैतिकता परिषद को छोड़ दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर कोई कारण नहीं दिया है। लेकिन, इस्तीफे के कुछ समय पहले ही दिए गए एक इंटरव्यू से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे सरकार के वैक्सीन रजिस्ट्रेशन की हड़बड़ाहट को लेकर नाराज थे।

रूसी वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन रोकना चाहते थे प्रोफेसर
मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोफेसर अलेक्जेंडर चुचलिन नैतिकता परिषद को छोड़ने से पहले सुरक्षा के आधार पर वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन को रोकना चाहते थे। एक विज्ञान पत्रिका नौका आई झिज्न को दिए इंटरव्यू में चुचलिन ने किसी भी दवा या वैक्सीन को मंजूरी देने से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया था। चुचलिन ने साक्षात्कार में कहा था कि एक दवा या वैक्सीन के मामले में नैतिक समीक्षक होने के नाते वे सबसे पहले यह समझना चाहते हैं कि यह दवा इंसानों के लिए कितना सुरक्षित है।           


चीन के साथ कूटनीतिक व आर्थिक तल्खी बढ़ी


बीजिंग/ नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के कारण भारत और चीन के बीच कूटनीतिक और आर्थिक तल्खी बढ़ गई है। चीन की चालबाजी के कारण भारत ने  चीनी कंपनियों पर शिकंजा कस दिया। उसके जवाब में चीन ने ट्रेड वार छेड़ते हुए भारत में निर्मित ऑप्टिकल फाइबर उत्पादों पर एंटी डंपिंग शुल्क पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है।




चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि उसने भारत में निर्मित एकल मोड ऑप्टिकल फाइबर उत्पादों पर एंटी डंपिंग शुल्क बढ़ा दिया है। नया शुल्क 14 अगस्त से अगले पांच साल तक के लिए लागू होगा। नए आदेश के तहत भारतीय कंपनियों के ऑप्टिक फाइबर उत्पादों पर 7.4 से 30.6 फीसदी तक शुल्क वसूला जाएगा।



चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एंटी डंपिंग शुल्क को समाप्त किए जाने की सूरत में चीन के उद्योगों को संभावित नुकसान के आकलन के बाद यह फैसला लिया है। इससे पहले 13 अगस्त, 2014 को चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने भारत से एकल मोड ऑप्टिक फाइबर के आयात पर पांच साल के लिए एंटी डंपिंग शुल्क लगाने का फैसला किया था। इसकी अवधि अगस्त 2019 में समाप्त हो गई।गौरतलब है कि सिंगल मोड ऑप्टिकल फाइबर के जरिये एक निश्चित वेव लेंथ तक ही सिग्नल भेजा जा सकता है।
भारत ने ब्लैक टोनर व स्टील पर लगाया शुल्क
भारत ने भी इससे पहले चीन, मलेशिया और ताइवान से आयातित ब्लैक टोनर पाउडर पर छह महीने के लिए अस्थायी एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने का एलान किया था। भारत सरकार के सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, मलयेशिया से ब्लैक टोनर के आयात पर 1,686 डॉलर प्रति टन, चीन से आयात पर 834 डॉलर और ताइवान से आयातित ब्लैक टोनर पर प्रति टन 196 डॉलर एंटी-डंपिंग शुल्क देना होगा। भारत ने चीन, कोरिया और ताइवान से आने वाले स्टील उत्पादों पर भी एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया था।           

डेमोक्रेटिक की जीत अमेरिका के लिए खतरा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन की जीत है तो अमेरिका दिवालिया हो सकता है और दुनिया में हंसी का पात्र बन सकता है। ट्रंप ने कहा कि बाइडेन ने जो नीतियां प्रस्तावित की हैं, वे देश के लिए ठीक नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुए सर्वेक्षणों में पिछड़ने के बाद ट्रंप ने बाइडेन पर हमला तेज कर दिया है।

'कोरोना महामारी का राजनीतिकरण कर रहे हैं बाइडेन'
व्हाइट हाउस में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज हमने देखा कि जो बाइडेन कोरोना वायरस महामारी का राजनीतिकरण करना जारी रखे हुए हैं और दिखा रहे हैं कि अमेरिकियों के प्रति उनमें सम्मान नहीं है। हर चरण में वायरस के बारे में बाइडेन गलत हैं। वह वायरस को लेकर गलत थे, उन्होंने वैज्ञानिका सबूतों को नजरअंदाज किया और तथ्यों एवं सबूतों से ऊपर वाम झुकाव वाली राजनीति को रखा।                                   


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किया गस्त

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्किल ऑफिसर ने किया पैदल गस्त


कौशाम्बी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर  सुरक्षा और अमन-चैन व्यवस्था को लेकर सीओ सिराथू रामवीर सिंह के नेतृत्व में कड़ाधाम कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज कड़ा लेहदरी आदि कई गांव में पैदल भ्रमण कर लोगों को शांतिपूर्वक 15 अगस्त का त्यौहार मनाने की अपील की। सर्किल आफिसर ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोनावायरस की गम्भीरता को समझते हुए घर पर रहें। उन्होंने कहा कि अति आवश्यक कार्य हो तभी घर से निकले, भीड़ न लगाएं, मास्क या गमछे का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें एवं 15 अगस्त के पर्व को घर में रहकर ही मनाए। गस्त के दौरान इंस्पेक्टर राकेश तिवारी एसएसआई लोकेश प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


ज्ञानू सोनी


लचारीः कच्चा घर गिरने से महिला की मौत

बारिश में गिरा कच्चा घर महिला की मौत


कौशांबी। सिराथू तहसील क्षेत्र के अफजलपुर सातो गांव में बारिश के चलते कच्चा घर गिर गया है। उसके घर के नीचे एक महिला दब गई है और उसकी मौत हो गई है। इस महिला को सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल सका था वरना हो सकता है। उसका मकान ना गिरता और उसकी मौत ना होती है।कड़ाधाम कोतवाली अन्तर्गत अफजलपुर सातों गांव में बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार ढहने से फूलकली साहू उम्र 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामनारायण साहू की मौत हो गयी है फूल कली का एक लड़का है। जिसकी सादी हो गई है बेटे ने कहा मा के मृत्यु होने के कारण गरीबी की बदनसीबी को झेलना बताया उसने कहा कि कई बार ग्राम प्रधान से कालोनी एवं शौचालय को लेकर दरवाजा खटखटाया लेकिन सिक्रेटरी और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से उन्हें आवास का लाभ नही दिया है। जिससे उन्हें आवास नही मिल सका और जिन्हें आवास नही मिलना चाहिए उन्हें मिल जाता है उक्त लोगो का कहना है। प्रधान गरीब असहाय लोगो को देखने तक नही जाता ऐसे ग्राम प्रधानों की जांच होनी चाहिए आखिर मर जाने के बाद ही सुविधाएं मिलना तय क्यो होता है क्या यह सोचनीय है। 


वही इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय हल्का पुलिस ,बीती रात लगभग 11:30 बजे 55 वर्ष  वृद्ध महिला की घर के मलबे में दबे होने से मौत की सूचना पर पहुँचे चौकी इंचार्ज ने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से महिला के शव को बाहर निकाला पंचनामा कर शव को अंतिम संस्कार को भेजा गया।


ज्ञानू सोनी


पात्रों को नहीं मिला आवास योजना का लाभ

गरीबों को नही मिली आवास की सुविधा


जमीदोंज हुए मकान मे हताहत का शिकार हो रह गरीब


कौशाम्‍बी। जिले मे व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण विकास के सभी दावे हवा हवाई साबित हो रहे है। गरीब और निरीह के आशियाना जमीदोज हो रहे है। जिला प्रशासन मूक बधिर की भांति देख रहा है जिन्हें सरकारी कालोनी की सुविधा मिलनी चाहिए उन्हें नही मिली। ग्राम प्रधानों ने अपने चहेतो को सुविधाओं से लैश किया गरीब जहां था वही बदहाली के आंसू बहा रहा है उसकी वेदना की आवाज कोई सुनने को तैयार नही है। उपरोक्त नजारा समर्थ किसान पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम चन्द्र केशरवानी ने जिले का भ्रमण कर देखा। पूरबशरीरा बडी ग्राम सभा है यहा भी भेदभाव जमकर हुआ है।


उन्होंने कहा कि लल्लू प्रजापति का मकान बारिश से ढह गया उसके पास रहने के लिए छत नही बची। इन्हे कालोनी की सुविधा नही मिली। इसी गाँव के बच्चा लोध भी पन्नी डालकर गुजारा कर रहे है इन पर भी जिम्मेदारों की नजर नही पडी।दरोगा लोध की दिन का चैन रात की नींद हराम हो गई है इनके कच्चे मिट्टी से बने मकान मे जगह जगह बल्ली लगी है किसी भी समय तेज बारिश से गिर सकता है। ग्राम प्रधान और ग्राम विकाश अधिकारी की नजर मे शायद ये करोडपती हो इस लिए आवास की सुविधा देना उचित समझे।


प्रेम चन्द्र केशरवानी ने कहा अझुवा कस्बे जैसी घटना की पुनरावृत्ती न हो इसके लिए जिला प्रशासन को सचेत रहना होगो। अझुवा कस्बे मे एक मकान गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। ऐसा हृदय विदारक दृश्य देखने को अब न मिले ऐसा प्रयास जिला प्रशासन को करना चाहिए।सरसवां विकाश खण्ड के ग्राम भगवतपुर के दिनेश सोनी का मकान भी जर्जर है। कब गिर जाए इसका कौई भरोसा नही है |सरकारी कलोनी किस मानक के आधार पर दी गई यह एक जांच का विषय है |लोगो के जीर्ण मकान गिर रहे है रहने के लिए छत नही है। उनके साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों किया गया। भाजपा सरकार के विकाश के दावे मात्र दिवा स्वप्न साबित हो रहे है। जमीनी हकीकत भ्रष्टाचार की भेट चढ गई।अधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने मिलकर गावों के विकाश के धन का बंदर बांट किया ,सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबो को न देकर अपने करीबियों और सुविधा शुल्क देने वालो को दिया गया जिससे गरीब आज भी बदहाली का शिकार है।


रामप्रसाद गुप्ता


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...