शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

उत्तराखंडः 4 दिनों से जोरदार बारिश जारी

पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: बीते 4 दिनों से यहां जोरदार बारिश हो रही है, गंगा और सहायक नदियां किनारे तोड़ने पर आमादा हैं। भूस्खलन के कारण उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगहों पर पहाड़ी रास्ते बंद पड़े हैं। उत्तराखंड में पहाड़ों को भी चकनाचूर कर देने वाली बारिश हो रही है।


उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, उफान पर गंगा, टूट रहे पहाड़, बहे घर


उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। हफ्ते भर से जारी मूसलाधार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ धंस रहे हैं, सड़कें टूटकर बिखर रही हैं और जहां देखो वहीं सैलाब है। यहां 5 दिनों की मूसलाधार बारिश का अलर्ट था और आज चौथा दिन है। जितनी आशंका जताई गई थी, उत्तराखंड में अभी तक उससे ज्यादा ही आफत बरसी है। बीते 4 दिनों से यहां जोरदार बारिश हो रही है, गंगा और सहायक नदियां किनारे तोड़ने पर आमादा हैं। भूस्खलन के कारण उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगहों पर पहाड़ी रास्ते बंद पड़े हैं। उत्तराखंड में पहाड़ों को भी चकनाचूर कर देने वाली बारिश हो रही है। बद्रीनाथ में मूसलाधार बारिश के चलते अलकनंदा नदी की धार हाइवे पर आ पड़ी है। पहाड़ों से उतरती नदी तेज उफान के चलते बिखरकर बद्रीनाथ हाइवे पर आ गई और सैलाब के आगे सड़क गुम हो गई। पहाड़ दरकने से भी हाइवे में कई जगहों पर मलबा जमा हो गया है। सड़क दो दिनों से बंद पड़ी है और मौसम को देखते हुए फिलहाल खुलने के आसार नहीं हैं।           


संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी

पंकज कपूर


देहरादून। कोरोना के कारण रोजाना यहां लोगों की मौत हो रही है। आज यहां कोरोना के तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया।प्रदेश में अब महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है। इसके अलावा गुरुवार को कोरोना के 416 नए मरीज भी मिले हैं। उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 11302 हो गई है।


प्रदेश के स्वास्थय विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में हुई तीनों मौतें एम्स ऋषिकेश में हुई है। यहां 72 और 78 वर्षीय दो पुरूष मरीज और एक 26 वर्षीय महिला ने महामारी से दम तोड़ा। अब तक प्रदेश में 143 कोविड मरीजों की जान जा चुकी है।


बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 25 की मौत

पटना। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ से यहां 25 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 16 जिलों के 77.77 लाख लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार में बाढ़ से सबसे ज्यादा मौतें दरभंगा जिले में हुई हैं। यहां मरने वालों का संख्या 11 तक पहुंच गई है। दरभंगा के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज और पूर्वी चम्पारण के लोग भी बाढ़ से बुरी तरह परेशान हैं। राज्य में सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण समस्तीपुर सीवान, मधुबनी, मधेपुरा और सहरसा में बाढ़ की पानी घुस गया है।


झारखंड में 3 दिन लगातार होगी बारिश

झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश


रांची। झारखंड में अगले तीन दिनों तक सभी स्‍थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 15 अगस्‍त तक भारी बारिश हो सकती है। इधर, रांची व आसपास के क्षेत्रों में, और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, बाेकारो, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।           


महाराष्ट्र में वायरस की रफ्तार धीमी बढ़ी

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी होती नजर नहीं आ रही। गुरुवार को भी कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,60,126 हो गई है। बीते 24 घंटों में 413 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,063 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुरुवार को 9,115 मरीज ठीक हुए हैं। गुरुवार शाम तक राज्य में 1,49,798 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,90,948 मरीज ठीक हो चुके हैं और 29,76,090 लोगों की जांच की जा चुकी है।


धारावी में बचे सिर्फ 90 ऐक्टिव मरीज
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,649 हो गई है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक समय कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट रहे धारावी में अभी केवल 90 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 2,649 मरीजों में से 2,300 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।     


मनोज सिंह ठाकुर      


पश्चिम बंगाल में हल्की बरसात होती रहेगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में लगातार छिटपुट बारिश होती रहेगी। गुरुवार को अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि समुद्र तल पर बने निम्न दाब की वजह से राजधानी कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, बर्दवान जिले में छिटपुट बारिश होगी। इसके अलावा पिछले कई दिनों से भारी बारिश की चपेट में रहे उत्तर बंगाल में भी कम बारिश दर्ज की जाएगी। शुक्रवार तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उत्तर बंगाल के 5 जिलों अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, सिलीगुड़ी, और दार्जिलिंग में भी बहुत अधिक बारिश नहीं होगी। हालांकि तापमान में थोड़ी बहुत कमी दर्ज की जा रही है। राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस है। दोनों ही तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है लेकिन बुधवार की तुलना में कम है। अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।          


जनपद में जांच के लिए 27,423 सैंपल लिये

खगड़िया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिले में कोरोना के और 42 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव की संख्या एक हजार 719 हो गई है। बीते बुधवार शाम को जारी जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 27 हजार 423 लोगों के सैंपल जांच में दी गई। जिसमें कुल एक हजार 719 लोग पॉजिटिव और 24 हजार 618 लोग निगेटिव पाए गए। जबकि 774 लोगों के जांच परिणाम अप्राप्त है। अब तक 1300 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 414 है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक 152 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। गुरुवार को डीएम- एसपी ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय सहित आसपास के कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया। जबकि विभिन्न प्रखंडों में भी दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारी द्वारा कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया गया।           


जरूरतों के लिए निर्भर नहीं रह सकतेः सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने सैन्य उपकरणों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी सरकारों और विदेशी आपूर्तिकर्ताओं के ऊपर निर्भर नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता अन्य क्षेत्र से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री ने यह बात सार्वजनिक क्षेत्र के कई रक्षा उपक्रमों और आयुध निर्माण बोर्ड द्वारा लाए गए कई नए उत्पादों को लॉन्च करते हुए की। सिंह ने कहा, 'किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। यह हम सभी जानते हैं कि जो राष्ट्र अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं, वे वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत छवि बनाने में सफल रहे हैं।' राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी सरकारों, विदेशी आपूर्तिकर्ताओं और विदेशी रक्षा उत्पादों पर निर्भर नहीं हो सकते हैं। यह मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों और भावनाओं के अनुकूल नहीं है।' उन्होंने कहा, 'हमें न केवल अपने राष्ट्रीय हितों की पूर्ति सुनिश्चित करने में सक्षम होना चाहिए बल्कि जरूरत के समय अन्य लोगों की भी मदद करने में सक्षम होना चाहिए। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।'


हथियार प्रणालियों की आयात सूची में वर्ष वार आधार पर कमी करने के फैसले की सबसे पहले घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मई में की गई थी, जब उन्होंने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के सुधार के उपाय पेश किए थे।           


राष्ट्रपति संबोधन का अभ्यास किया गया

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया। कोरोना संकट के बीच इस बार आजादी का जश्न मनाया जाएगा, लेकिन महामारी के बीच इस बार तमाम सावधानियों के साथ यह जश्न मनाया जाएगा। आजादी की 74वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शाम को 7 बजे देश को संबोधित किया। राष्ट्रपति का यह संबोधन दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर सीधा प्रसारित किया गया। इसके बाद रात 9 बजे राष्ट्रपति के संबोधन को सभी क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया गया।


इस बाबत राष्ट्रपति के सचिवालय से विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी गई है। इसमे कहा गया है कि राष्ट्रपति का संबोधन आकाशवाणी और सभी राष्ट्रीय नेटवर्क व दूरदर्शन के चैनल पर शाम 7 बजे हिंदी भाषा में प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद अंग्रेजी संस्करण में राष्ट्रपति का संबोधन होगा। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमे थलसेना, वायुसेना और नौसेना के जवानों ने लालकिले पर मार्च किया। यह ड्रेस रिहर्सल सुबह 9 बजे की गई। सुबह 3 बजे ही तमाम सुरक्षाकर्मी यहां रिहर्सल के लिए पहुंच गए थे।             


स्वतंत्रता दिवस पर मोदी का नया रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने आज बनाया एक नया रिकॉर्ड


15 अगस्त को मोदी बनाएंगे एक और रिकॉर्ड


नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आज पीएम मोदी भारतीय इतिहास में चौथे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पहले जिन तीन प्रधानमंत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल है वे सभी कांग्रेस के थे। पीएम मोदी ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने गैर-कांग्रेसी सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि पीएम मोदी के बाद इस लिस्ट में अटल बिहारी वाजपेयी का स्थान है जिन्होंने अपनी सभी कार्यकालों को मिलाकर 2268 दिनों तक देश की सेवा की थी। आज पीएम मोदी उस कार्यकाल से आगे निकल गए हैं।             


गुटखा खाने पर वकील को लगाई फटकार

वर्चुअल सुनवाई के दौरान वकील खा रहे थे गुटखा


जस्टिस अरुण मिश्रा ने वकील को लगाई फटकार


नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देश में आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य कामकाज भी प्रभावित हुए हैं। न्यायपालिका की कार्यवाही पर भी इस वायरस का काफी प्रभाव पड़ा है। कोरोना की वजह से कोर्ट इन दिनों सिर्फ जरूरी मामलों की ही सुनवाई कर रही है। इसके साथ ही ऐहतियात के तौर पर कोर्ट की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है यानी वर्चुअल सुनवाई ही हो रही है। उच्च अदालतों में वर्चुअल सुनवाई के दौरान हर दिन नए-नए दिलचस्प वाकये भी सामने आ रहे है। अब सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक वकील को गुटखा चबाने के लिए जस्टिस अरुण मिश्रा ने आड़े हाथों लिया और कड़ी फटकार लगाई। अभी सीनियर एडवोकेट राजीव धवन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही सुनवाई के दौरान पहले पाइप पीते और फिर हुक्का गुड़गुड़ाते दिखे थे। लेकिन कोर्ट ने इसे या तो देखा नहीं या फिर नजरअंदाज कर दिया था।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अगस्त 15, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-01 (साल-02)
2. शनिवार, अगस्त 15, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:19, सूर्यास्त 07:15


5. न्‍यूनतम तापमान 22+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                   



डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...