शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

सोना-चांदी के भाव में फिर आया उछाल

मुंबई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव शुक्रवार को रिकॉर्ड 77,949 रुपये प्रति किलो पर चला  और सोना ने भी 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड उंचाई को छुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी के चलते भारतीय बाजार में महंगी धातुएं लगातार नई ऊंचाई को छू रही हैं। हालांकि ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली का भी दबाव बना हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के सितंबर एक्सपायरी अनुबंध में शुक्रवार की सुबह 10.19 बजे पिछले सत्र से 248 रुपये यानी 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 76300 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान चांदी का भाव 77,949 रुपये प्रति किलो तक उछला, जो एक नया रिकॉर्ड है। हालांकि शुरूआती कारोबार के दौरान चांदी का भाव 75,063 रुपये प्रति किलो तक फिसला। एमसीएक्स- सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में आठ रुपये की बढ़त के साथ 55853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान सोने का भाव 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला, जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। हालांकि आरंभिक कारोबार के दौरान सोने का भाव 55506 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसला।


एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने और चांदी के भाव काफी उंचे स्तर पर हैं इसलिए मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है। इसके अलावा, डॉलर में मजबूती आने से महंगी धातुओं के दाम टूट सकते हैं, मगर यह ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि सोने और चांदी में तेजी के सारे कारक अभी मौजूद हैं, लेकिन उंचे भाव पर मुनाफावसूली का दबाव देखा जा सकता है। इसके अलावा डॉलर में मजबूती और फ्राइडे फैक्टर्स के चलते भी सोने और चांदी के दाम पर दबाव रहेगा।           


जनपद में व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कथित तौर पर 42 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार देर रात को जगतवल्लभपुर थानांतर्गत भूपतिपुर गांव में हुई। पुलिस ने कहा कि पपीते के पेड़ को काटने पर हुए पारिवारिक विवाद ने झड़प का रूप ले लिया और अधीर राय को डंडे से सिर पर मारा गया जिससे उसकी मौत हो गई। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि अधीर उनका कार्यकर्ता था और कथित तौर पर जिन्होंने हमला किया वह भाजपा के कार्यकर्ता थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी थी। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।           


मृतक संख्या-41,585 संक्रमित 20.27

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 62 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 20.27 लाख और सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख के पार हो गई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान 49,769 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त हाेने वालों की संख्या भी 13,78,106 लाख पर पहुंच गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 62,538 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 20,27,075 हो गयी तथा 886 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 41,585 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर 67.98 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर 2.05 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वालों की दर में निरंतर हो रही वृद्धि के बावजूद संक्रमण के नये मामले बढ़ने से देश में पिछले 24 घंटाें में सक्रिय मामलों में 11,883 की बढ़ोतरी हुई जिससे इनकी संख्या 6,07,384 हो गयी है। बिहार में सबसे ज्यादा 18 87, आंध्र प्रदेश में 1740 और उत्तर प्रदेश में 1681 सक्रिय मामले बढ़े हैं वहीं तमिलनाडु में सर्वाधिक 698, नागालैंड में 52 और झारखंड में 32 सक्रिय मामले घटे हैं।


कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 3,44 बढ़ने से सक्रिय मामले 1,46,612 हो गये तथा 316 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 16,792 हो गया। इस दौरान 10,854 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,16,375 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 1740 बढ़ने से सक्रिय मामले 82,166 हो गये हैं। राज्य में अब तक 1753 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8,516 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 1,12,870 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।           


मजदूर शोषण के खिलाफ आवाज उठाई

रायपुर। धरसीवा के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा त्रिमूर्ति नामक फैक्ट्री में मजदूरो के शोषण का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में मज़दरों को अपशब्द बोल कर गाली-गलौज का काम कराया जाता है। शिवसेना ने मजदूरो के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई हैं। शिवसेना के पदाधिकारी परमानंद वर्मा ने बताया कि वर्तमान मे धरसींवा के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा त्रिमूर्ति नामक फैक्ट्री में वर्तमान में कंसल्ट प्राईवेट लिमिटेड मे उपेंद्र नामक फोरमैन काम करता था जिसे फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा अपशब्दो का उपयोग कर जबर्दस्ती आवश्यता से अधिक समय तक काम करवाया जा रहा था। श्री वर्मा ने बताया कि मजदूरों को गाली गलौज कर काम कराया जाता हैं, फैक्ट्री के अंदर और कई अन्य कर्मचारियों को भी अपशब्द भाषा का प्रयोग कर ओवरटाइम काम कराया जाता था। मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन के इस बातों से आहत होकर मजबूरन काम छोड़ने को विवश हो गए। लेकिन उनसे जबरन काम कराने की बात कही जा रही थी वही कंपनी फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा सुरक्षा की अनदेखी कर फैक्ट्री कर्मियों को काम कराया जाता है जिससे आहत होकर मजदूरो ने अपने अधिकारो के लिए आवाज उठाने के लिए शिवसेना से मदद मांगी।   


फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही कभी भी हो सकते हादसे


फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उद्योग के अंदर कई ऐसे असुविधाएं देखी  गयी हैं जहां न तो मास्क पहने हुए हैं न हीं हेलमेट और ना ही जूता। सुरक्षा के उपकरण पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं मजदूर जान जोखिम में डालकर  बिना हेलमेट और जूते  के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। कंपनी प्रबंधक पर सवालिया निशान उठना स्वाभाविक है। प्रबंधन लगातार मजदूरों के सुरक्षा को भी अनदेखी कर रही हैं। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के भुगतान को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी सिलतरा में पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जिसे पुलिस प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए जांच कर मामला लेबर कोर्ट स्थानांतरण करने की बात कही वही पुलिस कर्मी आरएन तिवारी जी का कहना है कि मामला मजदूरों का मजदूरी भुगतान को लेकर हैं जिसे लेबर कोर्ट के द्वारा सुलझाया जा सकता है ऐसे में मजदूरों का केस लेबर कोर्ट में भेजने की बात कही।


         


बरसात से भूस्खलन, 5 लोगों की मौत

इडुक्की। भारी बारिश और बाढ़ के चलते केरल के इडुक्की जिले के राजमला इलाके में भूस्खलन हुआ है। केरल पुलिस के अनुसार इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोगों को बचाया गया है। बचाव कार्य के लिए एनडीआरफ की टीम को भी तैनात किया है। वन अधिकारी और अन्य आपातकालीन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बचाव कार्यों के लिए  हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय वायु सेना से संपर्क किया है। यह सेवा जल्द ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।


राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि एक मोबाइल मेडिकल टीम और 15 एंबुलेंस को इडुक्की भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर और मेडिकल टीमें भेजी जाएंगी। अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के लिए निर्देशित किया गया है।


नाबालिक बच्ची से रेप, कैंची से अंग गोदे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। 12 साल की बच्ची से रेप के बाद उसके हाथ-पैर और नाजुक अंगों पर जख्म देने वाले संदिग्ध दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान कृष्णा के तौर पर हुई है। इससे पहले इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस थमाया था। बच्ची को इतने गहरे जख्म दिये गये थे कि अभी भी वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।


पुलिस ने ऐसे पकड़ा: 4 अगस्त को मासूम बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी हुई थी। इस मामले में पुलिस को आऱोपी की तलाश थी। ज्वायंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (वेस्ट) शालिनी सिंह ने मीडिया को बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए 20 टीमें बनाई गई थीं। इस टीम ने 20 CCTV के फुटेज खंगाले। इसके अलावा शक के आधार पर पकड़े गए कई अन्य लोगों से पूछताछ की गई। आखिरकार गुरुवार को पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


आपराधिक प्रवृति का है कृष्णा: पुलिस ने खुलासा किया है कि कृष्णा आपराधिक प्रवृति का शख्स है। उसके खिलाफ पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट जैसे बड़े मामले शामिल हैं। बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


घर में अकेली बच्ची से की दरिंदगी: घटना के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है कि नाबालिग लड़की अपने परिजनों और एक छोटी बहन के साथ रहती है। घटना के वक्त बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची के माता-पिता दैनिक मजदूरी करते हैं। उस दिन वो अपने काम से घर से बाहर गए थे।               


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अगस्त 08, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-359 (साल-01)
2. शनिवार, अगस्त 08, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:15,सूर्यास्त 07:15


5. न्‍यूनतम तापमान 24+ डी.सै.,अधिकतम-38+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                           


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...