शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अगस्त 08, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-359 (साल-01)
2. शनिवार, अगस्त 08, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:15,सूर्यास्त 07:15


5. न्‍यूनतम तापमान 24+ डी.सै.,अधिकतम-38+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                           


गुरुवार, 6 अगस्त 2020

कोरोनाः स्पेन में दोबारा लगा लॉकडाउन

मेड्रिड। पूरी दुनिया में दहशत फैला चुके कोरोना वायरस का खौफ अब तक कम भी नहीं हुआ था कि यूरोप में इसकी दूसरी लहर भी दिखने लगी है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्पेन में दोबारा लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, ग्रीस में कोरोना संक्रमण के केस तीन महीने के उच्चतर स्तर पर पहुंच गए हैं। अबतक पूरी दुनिया में 1.8 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर दुनियाभर की चिंता बढ़ा सकती है। 


स्पेन में स्थिति हुई गंभीर
सबसे पहले अगर स्पेन की बात करें तो, यहां जून के शुरुआती दिनों में मौत का आकंड़ा शून्य हो गया था, हालांकि कोरोना के केस जरूर सामने आ रहे थे। स्पेन में  1 जून को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 39 हजार 638 थे। कुल मौतों की संख्‍या 27 हजार 127 थी। लेकिन जुलाई के बाद से हर रोज स्‍पेन में कारोना वायरस संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। स्पेन की कई शहरों में फिर से लॉकडाउन लग गया है, जिससे ये संक्रमण और फैलने का खतरा बढ़ गया है। ताजा आकंड़ों पर नजर डालें तो स्‍पेन में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 28 हजार 499 हैं, साथ ही कुल 3 लाख 52 हजार 847 केस अबतक सामने आ चुके हैं।


कोरोना के दूसरे चरण में है जर्मनी
जर्मनी में भी कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। जर्मनी के डॉक्टर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष सुजैन जोहना ने भी सचेत करते हुए कहा कि, 'लोगों नें सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उठा रखी है, इसलिए ये देश पहले से ही कोरोना के दूसरे फेज में है'। बता दे कि, जर्मनी में हर दिन लगभग 730 मरीज कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे है। जबकि 2 हफ्ते पहले ये आकंड़ा 460 था। जर्मनी में अबतक कोरोना से 2 लाख 11 हजार 281 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 9 हजार 156 मरीजों की मौत हो चुकी है।


फ्रांस में बढ़े कोरोना के मामले
फ्रांस में भी कोरोना के ताजा मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है,  पिछले 1 हफ्ते के अंदर 7 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हर दिन 1 हजार से 12 सौ तक मामले सामने आ रहे हैं। फ्रांस के वैज्ञानिकों का कहना हैं कि, पहले स्थिति नियंत्रण में थी। लेकिन सर्दियों में कोरोना का दूसरा फेज देखा जाएगा।


ग्रीस में खतरा बढ़ने की चेतावनी
कोरोना को लेकर ग्रीस के प्रधानमंत्री ने साफ चेतावनी दी कि, यदि कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने की बेहद जरुरत है, नहीं तो स्थिति गंभीर हो सकती हैं। हालांकि बारिश के मौसम में ग्रीस ने कोरोना पर नियंत्रण करने में बेहतर काम किया था।         


वैक्सीन ट्रायल में 100 फीसदी हुई सफल

मास्को। रूस ने दावा किया है कि उसकी कोरोना वायरस वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी सफल रही है। इस वैक्सीन को मॉस्को स्थित रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी एक संस्था गेमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बनाया है। वैक्सीन का ट्रायल 42 दिन पहले शुरू हुआ था। ट्रायल रिपोर्ट के मुताबिक, जिन वॉलंटियर्स को वैक्सीन की खुराक दी गई उनमें वायरस के खिलाफ इम्युनिटी विकसित हुई है। किसी वॉलंटियर्स में निगेटिव साइडइफेक्ट नहीं मिले। ट्रायल के परिणाम के बाद रशिया सरकार ने वैक्सीन की तारीफ की है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर चेताया है। वहीं ब्रिटेन ने भी रशिया वैक्सीन के इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया। रूस सरकार का दावा है कि ये वैक्सीन अगस्त में रजिस्टर हो जाएगी और सितंबर में इसका मास-प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा। साथ ही अक्टूबर से देशभर में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।        


फ्रांस और अन्य देश बेरुत की कर रहे मदद

मास्को/ लेबनान/ पेरिस। बेरुत की फ्रांस कर रहा मदद। रूस के आपात राहत अधिकारियों ने बताया कि उनका देश राहत सामग्रियों के साथ पांच विमान बेरूत भेजेगा जहां मंगलवार को धमाके में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग घायल हुए हैं। रूस के आपात स्थिति मामलों का मंत्रालय बचावकर्मी, चिकित्सा कार्यकर्ता और अस्थायी अस्पताल के साथ कोविड-19 जांच के लिए प्रयोगशाला भी लेबनान भेजेगा। फ्रांस, जॉर्डन और अन्य देशों ने भी कहा कि वे भी मदद भेज रहे हैं।         


स्पेनः बढ़ते मामलों के बीच टेनिस टूर्नामेंट रद्द

मेड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सितंबर में होने वाला मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है। महिला और पुरुष संयुक्त टूर्नामेंट मूल रूप से मई में होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बीच इसे सितंबर तक स्थगित कर दिया गया था। आयोजकों ने पिछले सप्ताह बताया कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें कोरोना के बढते मामलों के कारण इसका आयोजन नहीं करने की सलाह दी थी। इस पर अमल करते हुए ही यह फैसला लिया गया। स्पेन कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से है। यहां स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया था, लेकिन हाल ही में नए मामले सामने आए हैं।              



आंकड़ा कलेक्ट करने में नाकाम गाजियाबाद

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कभी फोन पर कोविड मरीजों से फोन पर बातें करने और कभी स्वच्छ अस्पतालों के वीडियो शेयर कर सुर्खियां बटोरने वाला गाज़ियाबाद का चिकित्सा विभाग प्रदेश शासन द्वारा केवल 20 रेमडेसिविर मिलने पर फूला नहीं समा रहा है। अब तक कोरोना से हुई मौतों को प्रशासन के रेकॉर्ड में अपडेट करने में नाकाम जिला चिकित्सा विभाग ने कुछ चुनिन्दा चहेते पत्रकारों को बताया कि उन्होंने गाज़ियाबाद जिले को 20 रेमडेसिविर इंजेक्शन  दिलाने में सफलता प्राप्त कर ली है।आपको बता दें कि फेफड़ों में कोरोना वायरस के संक्रमण के पहुंचने पर राम बाण का काम करने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की एक वायल से तीन मरीजों की एक बार की डोज़ बनती है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि ये इंजेक्शन सिर्फ तीन माह में एक्सपायर हो जाते हैं। इसीलिए कम संख्या में भेजे गए हैं। जरूरत पड़ने पर और इंजेक्शन मिल जाएंगे।रेमडेसिविर एक एंटीवायरल दवा है, जो गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाने में मददगार होती है। एक मरीज को छह डोज देनी होती हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद में ऐसे करीब 25 मरीज हैं। सीएमओ ने बताया कि संजयनगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहे एल-2 और संतोष मेडिकल कॉलेज के एल-3 अस्पताल को 1-1 मरीज के लिए इंजेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा आठ इंजेक्शनों को आरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि ये इंजेक्शन अक्टूबर के अंत तक एक्सपायर हो जाएंगे। इससे पहले ही इनका प्रयोग जरूरत के अनुसार किया जाएगा।             


महिलाओं की 68,164 समस्याओं का निस्तारण

अकांशु उपाध्याय


लखनऊ। वीमेन पावर लाइन-1090 द्वारा विशेष अभियान चलाकर बीते माह जुलाई में महिलाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से सम्बन्धित 68,164 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। इनमें सबसे अधिक मामले वे थे जिनमें महिलाओं को सोशल मीडिया या मोबाइल के माध्यम से पीड़ित किया जा रहा था।अपर पुलिस महानिदेशक  (वीमेन पावर लाइन, 1090) सुश्री नीरा रावत ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के जुलाई-2020 में 1,64,918 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 1,05,238 शिकायतें फोन बुलिंग एवं साइबर बुलिंग से संबंधित थीं। इन शिकायतों में से 68,164 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है साथ ही बाकी बची शिकायतों का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। स्टाकिंग एवं अपराध से संबंधित पाये जाने वाले 59,680 शिकायतों को जनपदीय पुलिस, जीआरपी तथा यू0पी0 112 को अंतरित किया गया है।



37 जिलों की महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार


सुश्री नीरा रावत ने बताया कि 1090 टीम द्वारा, महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने व ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने वाले 2 शातिर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए इनके विरूद्ध भादवि एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत थाना-बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ में अभियोग पंजीकृत कराकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कराया गया। इन अभियुक्तों के विरूद्ध प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 37 शिकायतें महिलाओं/लड़कियों द्वारा 1090 में दर्ज करायी गयी थी। वीमेन पावर लाइन-1090 में दर्ज शिकायतों में से ऐसी शिकायतें जिसमें सामान्य काउन्सलिंग के उपरान्त भी आरोपी द्वारा पीड़िता को परेशान किया जाना पाया गया उन शिकायतों का निस्तारण 1090 की विशेष टीम द्वारा आरोपी के एफ़एफ़आर (फैमिली, फ्रेण्ड्स एवं रिलेटिव) काउन्सलिंग के माध्यम से किया गया। माह जुलाई, 2020 में इस प्रकार की प्राप्त कुल 435 शिकायतों में एफ़एफ़आर काउन्सलिंग कर पीड़िताओं को राहत पहुंचायी गयी है।           


बच्चों की शिक्षा में सरकार बनी बाधा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जनपद समेत पूरे देश में स्कूल बंद हैं और बच्चे शिक्षा के लिए ऑनलाइन क्लासों पर ही निर्भर हैं। अब गाज़ियाबाद के सरकारी स्कूलों में भी क्लासें ऑनलाइन ही चल रही हैं। जहां एक ओर निजी स्कूलों के अभिभावक जैसे-तैसे अपने बच्चों को मोबाइल फोन और लैपटॉप दिला रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चे संसाधन न होने के कारण ऑनलाइन क्लासों से वंचित हो रहे हैं। ऐसे ही बच्चों की मदद के लिए अब रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर ने अपने हाथ बढ़ाए हैं।  क्लब के सरदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में बडी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जिनके पास मोबाइल या लैपटाप नहीं है। इससे वे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। क्लब ने ऐसे बच्चों की मदद के लिए मिशन शिक्षा शुरू किया है। इसके तहत बच्चों को स्मार्ट मोबाइल व लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए क्लब 100 मोबाइल फोन खरीदेगा। सभी फोन अच्छी क्वालिटी व अच्छी कंपनी के होंगे जिससे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करते समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। बच्चों को मोबाइल का बिल भी दिया जाएगा जिससे मोबाइल में कोई कमी दिखाई देने पर वे उसे सही करा सके। सरदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पढाई मिशन से प्राइवेट स्कूलों को भी जोडा जाएगा और उनसे भी सहयोग लिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों की मदद हो सके। उन्होंने लोगों से भी की अगर उनके पास कोई अतिरिक्त या पुराना मोबाइन व लैपटॉप है तो वे लिट्रेरसी चेयर प्रशांत राज शर्मा से संपर्क कर सकता है। कोई बच्चों को नया मोबाइल या लैपटॉप देना चाहे तो वह भी दे सकता है। सभी मोबाइल व लैपटॉप जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त शर्मा को दिए जाएंगे और वे ही ऐसे बच्चों का चयन कर उनका वितरण करेंगे।           


गाजियाबाद डीएम की पढ़ाई-लिखाई फुर्र

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय भले इस जिले के अस्पतालों में उपलब्ध सुख सुविधाओं के बारे में लाख दावे करते रहें मगर जिले में तैनात अधिकारियों को ही सरकारी सुविधाओं पर भरोसा नहीं है।  यही कारण है कि जिले में कोरोना संक्रमित होने वाले सभी अधिकारी निजी अस्पतालों में अपना उपचार करवा रहे हैं। ताजा मामला जिले के एक सरकारी अस्पताल से जुड़ा है। अस्पताल के मुखिया कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले में एल-1, एल-2 और एल-3 स्तर के अस्पताल हैं। इसके अलावा जिले के 10 निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है, जिनके 20 प्रतिशत बेड स्वास्थ्य विभाग ने रिजर्व किए हैं। इसके बावजूद जिले से गंभीर मरीजों को रेफर किया गया। शासन स्तर से फटकार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को मेरठ और दिल्ली रेफर करना बंद किया।


प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आम जनता के लिए भले ही जिले में सभी व्यवस्थाएं होने के दावे कर रहा है लेकिन, सरकारी अधिकारियों को ही सरकारी व्यवस्थाओं पर भरोसा नहीं है। जिले में कोरोना संक्रमण की शुरूआत में ही एक सरकारी डॉक्टर संक्रमित हुए थे, जिन्हें एल-2 संयुक्त अस्पताल में भर्ती करके उपचार किया गया था। हालांकि उन्होंने अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायत शासन तक कर दी थी। पिछले दिनों जिले में तैनात कई अधिकारी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए। सभी को निजी अस्पतालों में ही भर्ती करवाया गया। जिले में तैनात एडीएम भी कोरोना संक्रमित हुए, उन्हें कौशांबी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया फिलहाल वे संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।         


गाजियाबाद निगम के भ्रष्टाचार का खुलासा

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम के टैक्स विभाग में कितना बड़ा भ्रष्टाचार चल रहा है, इसका उदाहरण आज भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने पत्रकारों के सामने दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि निगम के टैक्स विभाग में तैनात कर्मचारियों की वजह से निगम को हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। शहर के सभी पांच जोन में सैकड़ों संपत्तियों पर अभी तक कर निर्धारण नहीं हुआ है। वहीं जिन संपत्तियों पर कर निर्धारण किया गया है उनमें काफी गड़बड़ी है। मसलन कॉमर्शियल संपत्तियों पर साधारण टैक्स लगाया जा रहा है। दूसरी ओर एक परिसर में स्थित संपत्तियों पर कर लगाने में दोहरा मापदंड अपनाया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ,  प्रमुख सचिव, नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जांच कराने को कहा है।


सर्वे पर खर्च हुए लाखों पर कोई फायदा नहीं 
पूर्व निगम कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि नगर निगम ने एक दशक में दो से तीन बार पूरे शहर में संपत्तियों का सर्वे कराया है। इसमें नगर निगम के लाखों रुपये खर्च हुए हैं। इसके बावजूद निगम के हर जोन में अलग-अलग हजारों सपंत्तियां ऐसी हैं जिनमें आज तक कर नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि निगम के जोनल कार्यालयों में तैनात कर अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं। ऐसे लोग निगम का कर निर्धारण मानकों के हिसाब से नहीं करते हैं। लोगों को नोटिस भेजकर पैसा ऐंठते है। यही नहीं कॉमर्शियल संपत्तियों को टैक्स निर्धारण करते समय भी एक परिसर में कुछ दुकानों पर संपत्ति कर लगाया जाता है। जबकि उसी परिसर में अन्य दुकानों और संपत्तियों पर कर नहीं लगाया जाता। इसमें भी कर्मचारी बड़ा खेल करते हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा जोन में हजारों संपत्तियों पर कॉरपेट एरिया पर टैक्स लगाने की बजाय कवर्ड एरिया पर टैक्स लगाया जा रहा है। इससे करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान निगम को हो रहा है। दूसरी ओर निगम के कर्मचारी सुविधा शुल्क लेकर हजारों संपत्तियों पर कॉमर्शियल की बजाय रेजिडेंशियल टैक्स लगा रहे हैं। इसकी वजह से निगम के खजाने को चूना लग रहा है।           


लोनी में शुरू हुआ मोब लीचिंग का मामला

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बुधवार सुबह ट्रॉनिका सिटी के राम पार्क इलाके में कार के पुर्जे चोरी करने पहुंचे तीन युवकों को लोगों ने घेर कर उनकी जबरदस्त पिटाई की। भीड़ से बचने के लिए भागते समय सलीम नाम का एक चोर नाले में गिर गया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। भीड़ ने सलीम को नाले से निकाल कर उसकी दोबारा पिटाई करनी शुरू कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सलीम (28) निवासी खुशहाल पार्क, ट्रॉनिका सिटी के रूप में हुई है। सलीम के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेस हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।          


मृतक-904 संक्रमित संख्या- 146, 121

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में 46,121 कोरोना संक्रमितों के रोगमुक्त होने से कोरोना रिकवरी दर बढ़कर रिकॉर्ड 67.62 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पांच अगस्त को कुल 46,121 कोरोना संक्रमित ठीक हुए, जिससे रिकवरी दर बढ़कर 67.62 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक पूरे देश में 13,28,336 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में संक्रमण के रिकॉर्ड 56,282 मामले सामने आये लेकिन इसी अवधि में 46,121 संक्रमित रोगमुक्त हुए और 904 मरीजों की मौत भी हुई। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 5,95,501 हैं और रोगमुक्त मरीजों तथा संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या का फासला बढ़कर अब 7,32,835 हो गया है। पांच अगस्त को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित आंध्रप्रदेश में स्वस्थ हुए हैं।


राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश में 8,729 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 6,165, तमिलनाडु में 6,031, कर्नाटक में 5,407, उत्तर प्रदेश में 3,287, पश्चिम बंगाल में 2,078, बिहार में 2,066, असम में 1,471, तेलंगाना में 1,289, ओडिशा में 1,255, केरल में 1,234, गुजरात में 1,057 , राजस्थान में 1,017, दिल्ली में 890 , हरियाणा में 734, मध्यप्रदेश में 615 और जम्मू कश्मीर में 388 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।                       


दो बेटों संग फांसी लगाकर की आत्महत्या

गरियाबंद। पिपरछेड़ी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक पिता ने अपने दो बेटों सहित फांसी लगा ली है। घर की एक ही कमरे में तीनों की लाश अलग-अलग फंदे पर लटकी हुई मिली घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं पत्नी इस वक्त हरदी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई है।


गरियाबंद में हृदय विदारक घटना सामने आई है यहां के मदनपुर गांव के लोगों के होस उस वक्त उड़ गया, जब एक घर में तीन लाशें से फंदे पर लटकी हुई मिली जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मदनपुर के सहाडा चौक में एकत्र हो गई इसके बाद सूचना पिपरछेड़ी पुलिस को दी गई जिस पर पिपरछेड़ी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर समेत पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे वही लोगों के सामने पंचनामा कर लाश फंदे पर से उतरवाई गई पिता तथा दोनों बेटों के शव एक साथ रखे गए दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था कि आखिर किन परिस्थितियों के चलते एक पिता को ऐसा कदम उठाना पड़ा इस सवाल पुलिस समेत मदनपुर के लोगों के मन में घूम रहा हैं।            


मजदूरों को ब्लॉक प्रमुख ने बांंटा प्रमाण-पत्र

प्रवासी मजदूरों को रोजगार हेतु दिया जा रहा प्रशिक्षण


प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मजदूरों को ब्लाक प्रमुख चायल ने बाटा प्रमाण पत्र


कौशाम्बी। कोरोनावायरस की महामारी के बाद दूसरे प्रांतों में श्रमिक का काम कर परिवार का जीविकोपार्जन करने वाले लोग वापस अपने गांव घर लौट आए हैं लेकिन गांव घर में रोजगार ना होने के चलते उनके सामने दिक्कतें हो रही हैं जिस पर भाजपा की योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश प्रशासन को दिया है।


रोजगार देने के पहले प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश सरकार ने दे रखा है। इसी निर्देश के तहत चायल विकासखंड के चायल ब्लाक में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रवासी मजदूरों को रोजगार हेतु 125 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मजदूरों को चायल ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण करने के अवसर पर चायल ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार ने कहा कि अभी इस अवसर पर चायल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले प्रवासी मजदूरों का ही प्रशिक्षण अभी जारी रहेगा।


राजकुमार


नियम के उल्लंघन पर 25 को नोटिस जारी

अतुल त्यागी


कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 25 दुकानदारों को नोटिस


लाईसैंस कैसिंल की चेतावनी


हापुड़। कोरोना पोजेटिव मरीजों की रिपोर्ट नगेटिव मिलनें पर डीएम द्वारा खोले गए बाजारों में कोरोना से बचाव के उपाय ना करने पर खादय विभाग ने जिलें की दुकानों का निरीक्षण कर 25 दुकानदारों को नोटिस दिया है, तथा नियमों का पालन ना करने पर लाईसेंस निलम्बित करनें की चेतावनी दी। जिससेंं दुकानदारों में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को खादय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिलें में मिठाई एवं किराना की दुकानों के निरीक्षण किया। डीओ पवन कुमार ने बताया कि दुकानदारों द्वारा मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों का पालन करने में शिथिलता बरती जा रही है जिस कारण 25 दुकानों को नोटिस जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन ना करनें वाले दुकानदारों के खादय लाइसेंस रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिए जाएंगे।           


जबरन डिलीवरी के बाद महिला की मौत

अतुल त्यागी


जबरन की गई डिलीवरी के उपरांत महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा


डिलीवरी के उपरांत महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा


हापुड़। कोतवाली के सामने स्थित एक हास्पिटल में जबरन की गई डिलीवरी के उपरांत महिला की मौत हो गई। जिससे परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही व जबरन डिलीवरी करनें का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हापुड़ कोतवाली के सामनें स्थित पुराने बस अड्डें स्थित एक हास्पिटल में आज बुलन्दशहर रोड़ निवासी ओमपाल अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर चेकअप करवाने हास्पिटल आया था।
पीड़ित पति ने बताया कि चेकअप के दौरान डाक्टर ने बिना परिजनों की मर्जी के डिलीवरी कर दी। डाक्टर की लापरवाही से डिलीवरी के उपरांत महिला की मौत हो गई।


घटना का पता चलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा व गाली गलौज की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, परन्तु परिवार वालें डाक्टर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करनें व अस्पताल बंद करवाने की मांग कर रहे है।           


युगो-युगो तक मोदी को याद रखेगा हिंदू

श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास धारा 370 को युगों-युगों तक याद रखेगा करोड़ों हिन्दू-विभवनाथ भारती


बृजेश केसरवानी 


5 अगस्त को ही दोनो ऐतिहासिक कार्य हुए                 


बैरहना जिलाध्यक्ष आवास पर श्रीराम पूजन-अर्चन रामायण हवन सम्पन्न


प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने राममंदिर शिलान्यास के अवसर पर अपने घर बैरहना प्रयागराज मे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए सुन्दरकाण्ड रामायण पाठ के साथ भूमिपूजन व जल्द निर्विघ्न रूप से जल्द मन्दिर निर्माण हेतू प्रार्थना किया। और कहा आज 5 अगस्त का दिन दोबरा इतिहास के पन्नो मे दर्ज हुआ। पहला 5 अगस्त 2019 को एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना मोदी ने जम्बू काश्मीर से धारा 370 को हटाकर स्थापित किया था। और दूसरा आज 5 अगस्त 2020 को मन्दिर निर्माण का शिलान्यास करके इसके कारण करोड़ो हिन्दू  और हिन्दुस्तानी युगों-युगों तक याद किए जाऐगे। मोदी ने धर्म स्थापना का शुभारंभ किया। अब वास्तव मे रामराज्य का शुभारंभ होगा। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा श्रीराम लला को जल्द हम लोग भव्यमन्दिर मे दर्शन को आतूर है। देश के प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री का हृदय से शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही हजारो कारसेवको श्री राम भक्तो को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रीतम पान्डेय, रंजीत पाल,राज सरोज, मिथिलेश पान्डेय,प्रदीप कुमार मिश्र, आषूतोष तिवारी आदि कार्यकर्त्ताओ ने सुन्दर कांड के पाठ मे सम्मलित हुए और सायं घरो मे दीप प्रज्जलित करके दीपोत्सव करते हुए घरो को दिए से जगमग किया।             


राममंदिर शिलान्यास पर संजीवनी उत्सव

राममंदिर शिलान्यास पर संजीवनी उत्सव
बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। अयोध्या में लगभग 500 सालों से प्रतीक्षारत राममंदिर शिलान्यास के शुभ अवसर पर संजीवनी द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजीवनी सदस्यों द्वारा रंगोली बनाई गई दिए जलाए गए लोगो को मास्क और बिस्किट बांटा गया और भजन कीर्तन, नृत्य करके खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर संजीवनी अध्यक्ष जूही जायसवाल जी ने कहा कि जब कोई 5 दिन या 5 महीने इंतजार के बाद किसी को प्राप्त करता है तो कितना खुश होता है फिर तो यह 500 सालों की प्रतीक्षा का फल है। इस अवसर पर संजीवनी के संरक्षक संजय मिश्रा, गुंजन निषाद, कृपाशंकर त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, रेनु जायसवाल, पीयूष मारवाड़ी, आरती केसरी, शशांक जायसवाल मौजूद थे।         


वकील पर घर में दबंगों का जानलेवा हमला

अधिवक्ता के घर पर चढ़कर दबंगों ने किया जानलेवा हमला 


बृजेश केसरवानी 


प्रयागराज। बदमाशों में कानून का भय समाप्त हो गया जिसका जीता जागता उदहारण प्रयागराज के अलोपीबाग में देखने को मिला। बता दें कि राज सोनकर जनपद न्यायालय में अधिवक्ता है और पंजाबी कालोनी में उनका निवास है कुछ दिनों से उनके मुहल्ले में मटियारा रोड निवासी अमन,सागर जो स्मैक बेचने के धंधे में लिप्त हैं इधर बीच पंजाबी कालोनी के पास भी अपना स्मैक के अवैध कारोबार शुरू कर दिया तो अधिवक्ता राज सोनकर ने इसका विरोध किया तो दोनो दबंगो का अधिवक्ता से तू तू मैं हो गयी और देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। किन्तु बीती रात वो पुनः तीन चार लोगों के साथ वापस आये और अधिवक्ता के घर के बाहर गाली देते हुए बाहर निकलने की धमकी देने लगे। 
अधिवक्ता (राज सोनकर उर्फ राजन) जब घर का दरवाजा खोल कर बाहर आये तो हमलावरो ने उनपर 2 राउंड फायरिंग की और असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की लिखित सूचना पर थाना दारागंज में मुकदमा पंजीकृत हुआ है इस मामले अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।                 


100 लीटर कच्ची शराब, लहान नष्ट किया

अतुल त्यागी


कोरोना महामारी में अवैध शराब को लेकर बीति शाम आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही, 100 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद कर मुकदमा किया गया दर्ज। 200 ली0 लहन किया नष्ट।


हापुड़। जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह के  निर्देशन में कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे निरंतर अभियान के क्रम में बीति शाम आबकारी निरीक्षक विकास चौधरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ ,दिनेश कुमार(प्र०आ०सि०),मो०मुज़म्मिल, पंकज चौधरी , जगदीश कांडपाल (आ०सि०) को साथ लेकर मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 04/08/2020 को मौहल्ला  सुजलान पिलखुवा मे सुनील के घर दबिश  दी दबिश के दौरान 100 ली॰ कच्ची शराब  व कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए व लगभग 200 लीटर लहन नष्ट किया गया। अभियुक्त सुनील पुत्र पदंम सिंह के विरूद्ध  आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ मे थाना पिलखुवा मे मुकदमा पंजी० कराया गया। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।                   


घुसपैठ को लेकर सच नहीं बोल रहे 'पीएम'

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर सच नहीं बोल रहे हैं और उन्हें इस संबंध में झूठ बोलने की वजह देश की जनता को बतानी चाहिए।
गांधी ने मोदी से कहा कि वह गलत सूचना देश को दे रहे है, जबकि खबरों में कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय की मई माह की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की है। मंत्रालय की रिपोर्ट में इस संबंध में विस्तृत विवरण दिया गया है।
कांग्रेस नेता ने इस रिपोर्ट में दिए गए विवरण को लेकर एक समाचार पत्र में छपी खबर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया प्रधानमंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं।           


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...