शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

कमला बन सकती है अमेरिकी उपराष्ट्रपति


कमला हैरिस हो सकती हैं उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार




वाशिंगटन। दुनिया भर में हर क्षेत्र में भारतीयों ने अपना लोहा मनवाया है अब भारतीय मूल की एक महिला अमेरिका में उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बन सकती हैं। ऐसी ख़बरें हैं कि अमेरिकी चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी भारतीय मूल की कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित कर सकती है।


ख़बरों के मुताबिक मंगलवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन के हाथों में संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट देखी गयी थी जिसमें सबसे ऊपर कमला हैरिस का नाम था। फिलहाल अमेरिका में भारवंशियों का रुख ट्रंप की तरफ माना जा रहा है लेकिन कमला हैरिस की उम्मीदवारी पूरा समीकरण बदल सकती है। बता दें कि तीन नवंबर को होने जा रहे अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्तमान उप राष्ट्रपति माइक पेंस को ही इस बार भी उम्मेदवार घोषित किया है। ऐसे में रिपब्लिकन के दोनों उम्मेदवार मैदान में हैं जबकि डेमोक्रेट अभी भी उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर कन्फ्यूज नज़र आ रहे हैं। ट्रंप भी इस उलझन को लेकर डेमोक्रेट्स और बिडेन को निशाना बनाते रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी में उम्मीदवारी को लेकर मतभेद हैं लेकिन कमला हैरिस का नाम फिर भी सबसे आगे चल रहा है।



अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी में अब नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने साप्ताहिक बाजारों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ट्रायल पर खोलने का फैसला लिया है। सब सही रहने पर इन्हें नियमित रूप से खोल दिया जाएगा। दिल्ली में अब रेहड़ी-पटरीवालों के लिए तय समयसीमा को हटा दिया गया है। वह किसी भी समय अपनाा काम कर सकते  हैं। सरकार ने पहले ही होटलों को अस्पतालों के साथ डिलिंक करते हुए सामान्य कामकाज की अनुमित दे दी थी।


राजधानी में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दिल्ली सरकार ने कई बडे फैसले लिए हैं। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तरह जिम खोले जाएंगे। रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लगने वाला रात का कर्फ्यू अब नहीं लगेगा। दिल्ली के होटल अब अस्पतालों से जुड़े हुए नहीं हैं, इसलिए दिल्ली सरकार ने होटलों में समान्य कामकाज शुरू करने करने की अनुमति देने का फैसला किया है। पहले से ही हास्पिटलिटी सेवाओं की अनुमति केंद्र सरकार के अनलॉक-3 गाइडलाइंस के अनुसार दी गई है।           


हरियाणा: संक्रमित-630, ठीक हुए 920





चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना से चार और मरीजों की मौत हो गई है। फरीदाबाद में दो व अंबाला और नूंह में 1-1 मरीज ने दम तोड़ दिया है। उधर, हरियाणा में 623 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 24 घंटों में 920 मरीज ठीक भी हुए हैं। चार और मौतों के बाद अब हरियाणा में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 417 हो गई हैं। जबकि 131 मरीजों की हालत गंभीर है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 34254 पहुंच गया है। जिसमें से 27340 मरीज ठीक हो गए हैं। संक्रमण की दर भी घटकर 5.76 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट 79.82 प्रतिशत है। 5776 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आने का भी इंतजार है।
गुरुग्राम में 77, फरीदाबाद में 184, सोनीपत में 36, रोहतक में 43, रेवाड़ी में 32, करनाल में 34, अंबाला में 48, झज्जर में 12, पलवल में 15, महेंद्रगढ़ में 14, हिसार में 28, पानीपत में 16, नूंह में 7, कुरुक्षेत्र में 16, सिरसा में 7, फतेहाबाद में 7, पंचकूला में 34, यमुनानगर में 3, कैथल में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए मामले सामने आए हैं। 


अब तक गुरुग्राम में 8989, फरीदाबाद में 8479, सोनीपत में 2877, रोहतक में 1432, भिवानी में 774, रेवाड़ी में 1635, करनाल में 1029, अंबाला में 1495, झज्जर में 814, पलवल में 880, महेंद्रगढ़ में 803, हिसार में 903, पानीपत में 1009, नूंह में 535, कुरुक्षेत्र में 423, सिरसा में 365, जींद में 273, फतेहाबाद में 318, पंचकूला में 532, यमुनानगर में 265, कैथल में 247 व चरखी दादरी में 142 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। ठीक होने वालों में अब तक गुरुग्राम में 7877, फरीदाबाद में 6915, सोनीपत में 2471, रोहतक में 1118, भिवानी में 725, रेवाड़ी में 1168, करनाल में 636, अंबाला में 1182, झज्जर में 694, पलवल में 715, महेंद्रगढ़ में 572, हिसार में 611, पानीपत में 621, नूंह में 458, कुरुक्षेत्र में 245, सिरसा में 233, जींद में 191, फतेहाबाद में 197, पंचकूला में 253, यमुनानगर में 152, कैथल में 178 व चरखी दादरी में 93 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।             




तेलंगना में संक्रमितो की संख्या 62,703

हैदराबाद। तेलंगाना में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1,986 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 62,703 पहुंच गई हैं। राज्य सरकार के एक बुलेटिन में शुक्रवार को बताया गया है कि इस महामारी से 14 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 519 हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आंकड़े 30 जुलाई की रात आठ बजे तक के है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं रंगारेड्डी, मेडचल-मल्काजगिरि, संगारेड्डी, वारंगल अर्बन और करीमनगर से भी बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि सामने आए नए मामलों में से जीएचएमसी से 586 मामले हैं। इसके बाद मेडचल-मल्काजगिरि से 207, रंगारेड्डी जिले से 205 मामले सामने आए हैं। वहीं वारंगल अर्बन से 123, करीमनगर से 116, संगारेड्डी से 108 मामले सामने आए हैं।             


पीयूसी छात्रों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोविड-19 से संक्रमित 60 छात्रों समेत लगभग 1.47 लाख छात्र बृहस्पतिवार से शुरू हुई सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) दे रहे हैं। राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर सी एन अश्वत्थ नारायण ने यह जानकारी दी। जन निर्देश विभाग द्वारा आयोजित एसएसएलसी परीक्षा और विश्वविद्यालय पूर्व परीक्षा की तर्ज पर कर्नाटक सरकार ने ‍‍पीयूसी छात्रों के लिये सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने फैसला लिया था। कर्नाटक में 497 केंद्रों पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन के परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री नारायण ने कुछ परीक्षा केंद्रों का दौरा करने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परीक्षा के लिये पंजीकृत इन 1.94 लाख छात्रों में 1.47 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया । इनमें से बेंगलुरु के 83 केंद्रों पर परीक्षाएं दे रहे 40,200 छात्र भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा दे रहे कोरोना वायरस से संक्रमित 60 छात्रों में बेंगलुरु के 12 छात्र शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा, ''परीक्षा देने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित छात्रों के लिये पर्याप्त प्रबंध किये गए हैं। उन्हें विभाग की एंबुलेंस से परीक्षा केंद्र लाया गया और परीक्षा के बाद वापस उनके संबंधित स्थानों पर छोड़ दिया गया।'' इन छात्रों के बैठने के लिये अलग से प्रबंध किये गए थे।           


बाढ़ के हालात में हो रहा है सुधार

दिसपुर। असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार (30 जुलाई) को कुछ सुधार हुआ। हालांकि, एक और व्यक्ति की मौत के साथ ही प्रदेश में इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 108 हो गई है। सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र एवं इसकी सहायक नदियों में आई बाढ़ के कारण प्रदेश के 22 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या अब घटकर 12 लाख रह गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार (29 जुलाई) को 21 जिलों में यह संख्या 17 लाख थी।


असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने बाढ़ प्रभावित बरपेटा और बक्सा जिलों का दौरा किया, जहां उफनती नदियों ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार मोरी गांव जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे प्रदेश में इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 108 हो गई है।             


एपी में एमएलसी चुनाव का शेड्यूल जारी

अमरावती। आंध्र प्रदेश में रिक्त एमएलसी चुनाव के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को इस्तीफा दे चुके मोपीदेवी वेंकटरमणा के पद की भर्ती के लिए शेड्यूल घोषित किया है।


इस चुनाव संबंधित अधिसूचना 6 अगस्त को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त है। 24 अगस्त को चुनाव होंगे। उसी दिन 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे। मगर पिल्ली सुभाषचंद्र बोस के इस्तीफा दे चुके पद के लिए शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। अगले साल मार्च में उस स्थान की समयावधि समाप्त हो रही है, इसीलिए एक ही स्थान के लिए शेड्यूल जारी किया गया है।


आपको बता दें कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के मंत्रिमंडल में रह चुके मोपीदेवी वेंकटरमणा और पिल्ली सुभाषचंद्र बोस राज्यसभा सदस्य चुने गये हैं। इसके चलते इन दोनों ने मंत्री और एमएलसी पदों से इस्तीफा दिया। हाल ही में इन दोनों ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ भी ली है।           


पंजाब में शराब से 21 लोगों की मौत

अमृतसर, बटाला और तरनतारन में 21 लोगों की मौत


सीएम अमरिंदर सिंह ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर, बटाला और तरनतारन में जहरीली शराब पीने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।इसके साथ ही थाना तरसिक्क के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में एसआईटी बनाई गई है, जो सारे मामले की जांच करेगी। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पहली पांच मौतें 29 जून की रात को अमृतसर ग्रामीण के थाना तरसिक्क में मुच्छल और तंग्रा से हुई थीं। 30 जुलाई की शाम को मुच्छल में संदिग्ध परिस्थितियों में दो और लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इसके बाद दो और मौतें गांव मुच्छल में हुईं, जबकि दो लोगों की मौत बटाला शहर में हुई। आज फिर बटाला में पांच लोगों की मौत हुई है। यानी अब तक बटाला में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा तरनतारन में चार लोगों की मौत हुई है।


इस मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसकी जांच जालंधर के डिविजनल कमिश्नर को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने डिविजनल कमिश्नर को छूट दी है कि वह किसी पुलिस अफसर या विशेषज्ञ की जांच में मदद ले सकते हैं। सीएम अमरिंदर ने कहा कि जांच में दोषी मिले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।                          


झारखंड में 31 अगस्त तक लॉकडाउन

कोरोना से जंग की तैयारी:झारखंड में 31 अगस्त तक बढ़ा लाॅकडाउन...बाहर से आने वालों को लगेगी पक्की स्याही


धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थानों और सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक जारी


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने लाॅकडाउन अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। जिन मामलों में छूट मिली हुई है, वह जारी रहेगी। अलग से कोई राहत देने की संभावना नहीं है। धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थाएं, समूह में धार्मिक कार्यक्रम या अन्य कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने गुरुवार रात लॉकडाउन बढ़ाने संबंधी आदेश जारी करते हुए लोगों के लिए एसओपी भी रिलीज किया है। तय गाइडलाइन का कड़ाई से पालन के लिए सभी डीसी को दिशा-निर्देश दिया गया है। आदेश में दूसरे राज्यों से आने वालों के होम क्वारेंटाइन पर विशेष जोर है। नए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि बाहर से आने वाले लोगों को अंतरराज्यीय सीमा पर, रेलवे स्टेशन पर और एयरपोर्ट पर दाहिने हाथ के अंगूठे को छोड़कर सभी अंगुलियों के नाखून पर पक्की स्याही लगाई जाएगी। साथ ही क्वारेंटाइन अवधि में क्या करना है और क्या नहीं, इससे संबंधित आदेश की कॉपी दी जाएगी। अंतरराज्यीय सीमा पर बनेगा हेल्प डेस्कः सभी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अंतरराज्यीय सीमा पर हेल्प डेस्क बनेगा, जहां दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन की जांच होगी। जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है, उनका रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।


होम क्वारेंटाइन वालों के घर के बाहर स्टिकर लगेगाः होम क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों के घर के बाहर स्टिकर चिपकाया जाएगा, जिसमें नाम और क्वारेंटाइन अवधि लिखा रहेगा। मोबाइल ट्रैकिंग के साथ नियमित मॉनिटरिंग भी होगी। निगरानी के लिए प्रशासनिक टीम बनेगी, जो क्वारेंटाइन व्यक्ति के घर जाएगी।


नियम नहीं मानने पर पेड क्वारेंटाइन सेंटर भेजे जाएंगेः प्रशासन को लगता है कि होम क्वारेंटाइन व्यक्ति यदि नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो उसे पेड क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जा सकता है। यानी प्रशासन जहां क्वारेंटाइन करेगा, संबंधित व्यक्ति को राशि का भुगतान करना होगा।


2-3 दिन में 3 लाख टेस्ट का लक्ष्य : सीएम


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि 31 अगस्त तक लॉकडाउन में कोई बदलाव नहीं होगा। संक्रमण को लेकर सरकार की पैनी नजर है। अगले दो-तीन दिनों में से दो से तीन लाख लोगों के टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद सरकार परिस्थिति के अनुरूप बीच में कोई निर्णय लेगी।           


ओडिशा में 1,499 नए मामले आए

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोविड-19 के 1,499 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 31,000 के पार हो गई है। वहीं राज्य में आठ और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 177 पर पहुंच गई।


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 31,877 है। जिन आठ और लोगों ने इस महामारी से दम तोड़ा है उनमें से चार की गंजम जिले और एक-एक मरीज की गजपति, खुर्दा, नयागढ़ और सुंदरगढ़ में मौत हुई। अधिकारी ने बताया, 'दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि अस्पतालों में इलाज के दौरान कोविड-19 के आठ मरीजों की मौत हो गई।' उन्होंने बताया कि राज्य के 30 में से 29 जिलों में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।               


नागालैंडः 31 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन

कोहिमा। नागालैंड सरकार ने राज्य में तालाबंदी को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। सीओवीआईडी ​​-19 की आज आयोजित एक उच्चाधिकार समिति, एचपीसी के दौरान यह निर्णय लिया गया। आकाशवाणी संवाददाता की रिपोर्ट, क्योंकि नागालैंड COVID-19 सकारात्मक मामलों में वृद्धि जारी है, नागालैंड सरकार ने 31 अगस्त तक चल रहे लॉकडाउन का विस्तार किया। नियोजन और समन्वय मंत्री, नीबा क्रोनू जो सीओवीआईडी ​​-19 के लिए सरकार की प्रवक्ता भी हैं, ने सूचित किया कि सीओवीआईडी ​​-19 पर उच्चाधिकार समिति ने आज नागालैंड में चल रहे लॉकडाउन उपायों को 31 अगस्त तक जारी रखने का फैसला किया।


एचपीसी ने संबंधित जिलों में कुल लॉकडाउन के विस्तार या लगाने पर निर्णय लेने के लिए सीओवीआईडी ​​-19 पर जिला टास्क फोर्स के सशक्तिकरण को भी दोहराया। तालाबंदी के दौरान स्कूल और कॉलेज बंद रहे। इस बीच, नागालैंड में आज सीओवीआईडी ​​-19 के 48 नए मामले सामने आए हैं, कुल पुष्टि मामलों को 1, 561 तक ले जाया गया है । नागालैंड में मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में कुछ व्यक्तियों ने सीओवीआईडी ​​-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। एक ट्वीट में मुख्यमंत्री कार्यालय, सीएमओ ने यह जानकारी दी। सभी एसओपी के बाद, परिसर को साफ किया जा रहा है और आवासीय कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सीएमओ का सामान्य कामकाज जारी है। 
सीएमओ ने यह भी बताया कि सुरक्षा एहतियात के तौर पर, मुख्यमंत्री नीफिउ रियो घरेलू संगरोध में हैं जबकि प्राथमिक और माध्यमिक संपर्कों के लिए एसओपी का कड़ाई से पालन किया गया है। यह भी कहा, नागालैंड सिविल सचिवालय में CMO सामान्य रूप से कार्य कर रहा है।             


सुनील पुरी


पीएचक्यू में पदस्थापना के आदेश दिए

रायपुर। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कई वरिष्ठ अफसरों के लिए नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इसमें एआईजी, आईजी, डीआईजी, एडीजी को नई पदस्थापना दी गई हैं।
राज्य पुलिस प्रमुख डीजीपी डीएम अवस्थी ने एक आदेश जारी करते हुए हिमांशु गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह एचआर मनहर, उप पुलिस निरीक्षक, योजना प्रबंध, मनीष शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक लेखा एवं कल्याण, आरपी साय, उप पुलिस महानिरीक्षक, लेखा एवं कल्याण शाखा की जिम्मेदारी मिली हैं।           


चीन पर हमला करनें वाला हैं 'अमेरिका'

वाशिंगटन डीसी/ बिजिंग। साउथ चाइना सी में चीन और अमेरिका के बीच का तनाव अब तेजी से टकराव की तरफ बढ़ रहा है, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि चीन ने अब दक्षिण चीन सागर में अपने सबसे शक्तिशाली बमवर्षक विमान के साथ युद्धाभ्यास किया है। जबकि अमेरिका ने एक बयान में कहा है कि चीन के दूतावास जासूसी की गुफाएं हैं। अमेरिका ने साउथ चाइना सी में दो हफ्ते पहले युद्धपोट निमित्ज के साथ अभ्यास किया था जिसका जवाब अब चीन की तरफ से आया है। चीन ने  H-6G और H-6J शक्तिशाली बॉम्बर के साथ अभ्यास किया।


H-6K दरअसल शियान एच-6 का एक बहुत बदला हुआ संस्करण है जो एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है। H-6K की मारक क्षमता 3,520 किलोमीटर तक बताई जाती है। जिसकी वजह से पूरा साउथ ईस्ट एशिया का इलाका उसकी जद में आता है। चीन ने पिछले साल जिस गैर परमाणु बम का परीक्षण किया था और मदर ऑफ ऑल बम करार दिया था, वो बम चीन ने H-6k जहाज से गिराया था।क्षऔर अब चीन ने साउथ चाइना सी में इन्हीं विमानों यानी H-6G और H-6J बॉम्बर के अभ्यास से अमेरिका को इशारा दिया है कि वो उसके युद्धपोतों पर हमला करने की ताकत रखता है।     


श्रीराम 'निर्भयपुत्र'     


नोडल अधिकारी ने कार्य समीक्षा की

फाईज़ अली सैफी


गाज़ियाबाद। कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासी कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहे और पूरे जनपद में करोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। वहीं, दूसरी ओर कोरोना मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से कोविड-19 के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी के द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोविड-19 महामारी को लेकर जिला अधिकारी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों की गहनता के साथ समीक्षा की गई हैं।
नोडल अधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि उनके द्वारा विगत बैठक में जनपद के अधिकारियों को करोना के वायरस के संक्रमण को रोकने के संबंध में जो दिशा-निर्देश दिए गए थे, उनका अक्षर से पालन अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित करते हुए अच्छा कार्य किया गया हैं और जनपद गाज़ियाबाद में कोरोना वायरस को कम करने तथा संभावित कोरोना व्यक्तियों की खोज करने एवं उनका यथा समय इलाज संभव करने की दिशा में जिला-प्रशासन पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता परक रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कोरोना के संक्रमण को रोकने की दशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया हैं। जिससे जनपद में कोरोना मृत्यु दर में कमी आई हैं।
वहीं, दूसरी ओर कोरोना व्यक्तियों को यथा समय इलाज सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में उपलब्ध कराया जा रहा हैं। उन्होंने प्रशासन पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को बैठक में आगे भी इसी क्षमता के साथ कार्य करने का आवाह्न किया हैं और सभी अधिकारियों के कार्यो की सराहना करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया गया हैं। नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी के द्वारा बैठक में सभी अधिकारियों का आवाह्न किया गया कि सरकार की मंशा के अनुरूप एंटीजन किट के माध्यम से जनपद में अभियान चलाकर संभावित संक्रमित कोरोना वायरस की खोज करते हुए उनका तत्काल इलाज संभव कराया जाए, ताकि जनपद में सभी नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहें, बैठक के उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा विकास भवन में पहुंचकर कोविड-19 इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया हैं।

जहां पर उन्होंने पाया कि कंट्रोल रूम पर कोविड-19 को लेकर प्रतिदिन लगभग 300 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हो रही हैं। संबंधित अधिकारियों के द्वारा सभी शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण उसी दिन किया जा रहा हैं। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस जिन मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा प्रदान की गई हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से दिन में सुबह एवं शाम सभी मरीजों से बात करते हुए उनके हाल-चाल एवं इलाज की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं और यथा समय किसी भी समस्या के संबंध में उनका निस्तारण संभव कराया जा रहा हैं, ताकि सरकार की इस योजना का सभी संक्रमित व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हो सकें।

उन्होंने समीक्षा के दौरान यह भी पाया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से आर.आर.टी टीम का मरीजों के शिफ्टिंग में लोकेट करने में कंट्रोल रूम द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा हैं। जिसके कारण चिन्हित करोना संक्रमित व्यक्तियों को बहुत कम समय में अस्पताल में आइसोलेशन की सुविधा जिला-प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। कंट्रोल रूम के द्वारा कोविड-19 को लेकर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को शासन स्तर पर निरंतर विभिन्न सूचनाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। नोडल अधिकारी के द्वारा कंट्रोल रूम की कार्यो की गहनता के साथ समीक्षा करते हुए कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी एवं उनकी टीम के कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई हैं। नोडल अधिकारी की बैठक में जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे ने उन्हें आश्वस्त किया कि कोविड-19 महामारी को लेकर उनके द्वारा जो मार्ग निर्देश दिए गए हैं, उनका जनपद में आगे भी इसी प्रकार अक्षर से पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से पूर्ण रूप से रोका जा सकें। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, अपर जिला अधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी भूमि अर्जन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एन.के गुप्ता व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहें हैं।          


अजूबाः 2 मुँह वाले बकरें का हुआ जन्म

रामकुमार यादव


अंबिकापुर। प्रकृति अजूबों से भरी पड़ी है। प्रकृति ने एक अजूबा अंबिकापुर के ग्राम चठीरमा में भी दिखाया है, जहां एक बकरी ने दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया है।









इस बकरे की तीन कान, चार आंखें हैं। बकरी दोनों सर से दूध पीती है और दोनों ही मुंह से आवाज निकालता है।














अंंबिकापुर के चठीरमा निवासी देवशरण राम पंडा के घर में 2 दिन पहले जन्मे बकरी के बच्चे को देखने लोग काफी दूर से पहुंच रहे हैं। बकरी के मालिक देव शरण का कहना है कि यह अजूबा ही है। अब बकरे के देखभाल की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकिं भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है।         







याचिका की सुनवाई 10 तक टलीः एससी

नई ​दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने देश भर के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितम्बर तक आयोजित करने के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की गत छह जुलाई की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई 10 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी है।


न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खंडपीठ ने शुक्रवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और याचिकाकर्ताओं के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद मामले की सुनवाई 10 अगस्त तक स्थगित कर दी। इस बीच मेहता ने कहा कि किसी विद्यार्थी को अभी फिलहाल यह धारणा नहीं बनानी चाहिए कि शीर्ष अदालत में मामला लंबित नहीं होने के कारण परीक्षा नहीं होगी और छात्रों को अपनी पढ़ाई की तैयारी जारी रखनी चाहिए। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता यश दुबे की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि कई ऐसे विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन परीक्षा के लिए ज़रूरी सुविधा नहीं है, इस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि ऑफ लाइन का भी विकल्प है। इस पर सिंघवी ने कहा, “लेकिन बहुत से लोग स्थानीय हालात या बीमारी के चलते ऑफलाइन परीक्षा नहीं दे पाएंगे। उन्हें बाद में परीक्षा देने का विकल्प देने से और भ्रम फैलेगा।”

इस पर फिर न्यायालय ने कहा कि यह तो छात्रों के हित में नजर आता है। इस बीच, न्यायालय ने महाराष्ट्र में राज्य आपदा प्रबंधन समिति की तरफ से लिये गए फैसले की कॉपी रिकॉर्ड पर रखने को कहा है और सुनवाई 10 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी। गौरतलब है कि यूजीसी ने गुरुवार को शीर्ष अदालत में हलफनामा दायर करके कहा था कि 30 सितम्बर तक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करने को लेकर अधिसूचना का उद्देश्य विद्यार्थियों के अगले साल की पढ़ाई में विलम्ब होने से रोकना है। आयोग का कहना है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम के तहत उन्हें बच्चों की उच्च शिक्षा के संदर्भ में नीतिगत फैसला लेने का अधिकार है। इसी अधिकार के तहत उन्होंने बच्चों के भविष्य की बेहतरी को देखते हुए ही 30 सितंबर तक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया है। आयोग का कहना है कि अंतिम वर्ष महत्वपूर्ण होता है, जिसके परीक्षाफल के आधार पर छात्रों का आगे का भविष्य निर्भर करता है। इसलिए इसमें बिना परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किए जा सकते।


उधर, आयोग के हलफनामा के बाद याचिकाकर्ताओं ने देर शाम जवाबी हलफनामा दायर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आयोग उनकी शिकायतों पर सही तरीके से जवाब देने में असफल रहा है।   


फारूख खान                     


बंदरों पर वैक्सीन का सफल परीक्षण

वाशिंगटन डीसी। विश्व स्वास्थ्य संगठन भले ही कह रहा हो कि अभी कुछ वक़्त के लिए दुनिया को कोरोना वायरस के साथ जीना सीख लेना चाहिए। लेकिन इसकी वैक्सीन बना रहीं टीमों से भी अच्छी खबर आ रही हैं। दुनियाभर में करीब 25 वैक्‍सीन ह्यूमन ट्रायल के दौर में हैं जिनमें से दो भारत की है। दुनिया भर में 4 ऐसी वैक्सीन हैं जो इस दौड़ में सबसे आगे हैं और बंदरों पर इनका प्रयोग सफल रहा है। इन वैक्सीन का इंसानों की सीमित संख्या पर प्रयोग भी हो चुका है बस अब बड़े दलों और गंभीर मरीजों पर इनका परीक्षण शुरू कर दिया गया है।


परीक्षण के बेहद उत्साहपूर्ण नतीजे आ रहे हैं।इस वैक्सीन का तीसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल जारी है। वहीं, दूसरे चरण के नतीजों को लेकर कंपनी ने खुशी जताई है। जल्द ही इसका डेटा साइंस जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा। कंपनी के चीफ एक्जिक्यूटिव पास्कल सोरिट्स ने कहा कि वैक्सीन का विकास बहुत अच्छा चल रहा है। हमें वैक्सीन के परीक्षण को लेकर अब तक का सबसे अच्छा डेटा मिल रहा है। इसे जिन वॉलंटियर्स को दिया गया था, उनके शरीर में वायरस के खिलाफ लड़ने वाली एंटीबॉडी के साथ-साथ वाइट ब्लड सेल्स के किलर सेल्स, भी पाए गए हैं। उधर ब्रिटेन में ही जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्‍सीन ने भी ऐसे ही नतीजे दिए है।


नीदरलैंड्स को भी वैक्‍सीन के ट्रायल में बड़ी कामयाबी मिली है। वैक्‍सीन की एक सिंगल डोज से बंदरों में कोरोना वायरस संक्रमण को पूरी तरह रोकने में मदद मिली। वैक्‍सीनेशन के बाद लगभग सारे बंदरों में एंटीबॉडीज बनीं और T सेल्‍स की।जब वायरस से बंदरों को एक्‍सपोज कराया गया तो सारे बंदरों के फेफड़ों में इन्‍फेक्‍शन नहीं हुआ। छह में से पांच बंदरों की नाक में भी वायरस की मात्रा नहीं मिली।
कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित करने के लिए दुनियाभर में करीब 180 विकल्पों पर इस वक्त काम चल रहा है और अलग-अलग रिसर्च में सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे हैं। अमेरिका की वैक्सीन इंसानों पर पहले ट्रायल में सफल भी रही है। मॉडर्ना की वैक्‍सीन के बंदरों पर ट्रायल के नतीजे भी शानदार रहे थे. यानी अब तक कुल चार वैक्‍सीन ऐसी रही हैं जिन्‍होंने बंदरों में पूरी तरह कोरोना इन्‍फेक्‍शन को रोकने में कामयाबी पाई है।
रूस और चीन की एक-एक वैक्‍सीन दुनियाभर में सबसे आगे है। ये दोनों भी इंसानों पर ट्रायल के एडवांस्‍ड स्‍टेज में हैं। रूस ने 10 अगस्त तक दुनिया की पहली कोरोना वायरस की वैक्सीन को मंजूरी देने की योजना बनाई है। वैक्सीन के मंजूरी मिलने के तीन-चार दिन बाद संस्थान बाजार में वैक्सीन उतार सकता है। सूत्रों ने बताया, ‘पंजीकरण के दस्तावेज 10-12 अगस्त तक तैयार हो जाने चाहिए। इसके बाद बाजार में इसके 15-16 अगस्त तक उतरने की संभावना है। न्यूज चैनल सीएनएन ने बताया कि रूस 10 अगस्त तक वैक्सीन को मंजूरी देने की योजना बना रहा है, जिसे मॉस्को स्थित गामालेया महामारी संस्थान ने बनाया है। उधर चीन ने मई महीने में ही साल के अंत तक वैक्सीन ईजाद कर लेने का दावा किया था। चीन के एसेट्स सुपरविज़न एंड एडमिनिस्ट्रेशन कमीशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि चीन में बनी कोरोना वायरस की वैक्सीन इस साल के अंत तक वितरण के लिए मार्केट में आ सकती है। वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स और बीजिंग इंस्टिट्यूटऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्टस की ओर से तैयार की गई वैक्सीन का ट्रायल 2000 लोगों पर करने का दावा किया गया था।             


भूमि-पूजन के लिए 1 लाख 1 हजार लडडू

अयोध्या। अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जाने वाले भूमि पूजन के बाद प्रसाद के रूप में लड्डु बांटा जायेगा। भूमि पूजन के लिए मणिराम दास छावनी में एक लाख 11 हजार लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें 11 थालियों में सजाकर रामलला को भोग लगाया जाएगा। भूमि पूजन के दिन ये लड्डू अयोध्या धाम व तीर्थ स्थलों में वितरित किए जाएंगे।             


मनोज सिंह ठाकुर


आज से कम होगी एलपीजी की कीमत

नई दिल्‍ली । एक अगस्‍त से एलपीजी सिलिंडर के दाम घट सकते हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार के स्‍तर पर तैयारी चल रही है। अनलॉक -2 के दोनों चरण 31 जुलाई तक पूरे हो रहे हैं। इसके बाद केंद्र सरकार क्‍या तय करती है ? इस पर अब सबकी निगाहें हैं। तेल कंपनियों के वरीय अधिकारी की मानें या यह संभावना है कि एक अगस्‍त को रिवाइज होने वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम घटेंगे और सब्सिडी सिलिंडर सस्‍ता हो सकता है।


मिली जानकारी के अनुसार दस से बीस रुपये तक एलपीजी सिलिंडर के दाम घट सकते हैं। दो महीने तक महंगी होने के बाद अगर एलपीजी सस्‍ती होती है तो उपभोक्‍ताओं के खाते में सब्सिडी कम आ सकती है। इस वक्‍त पटना में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 689 रुपये है, जबकि जून में इसकी कीमत 685 रुपये थी। इसी साल फरवरी, मार्च और अप्रैल में लगातार तीन महीनों तक एलपीजी सिलिंडर के दाम घटे थे। इसके चलते सिलिंडर के दाम 275 रुपये तक कम हो गये थे।वहीं आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं, तो आपके लिए अहम खबर है। अगले माह से सिलिंडर बुकिंग सिस्टम पूरी तरह ऑनलाइन हो जायेगा। फिलहाल उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन की सुविधा दी गयी है। इसे लेकर वितरक को सूचना भेजी जा चुकी है।


सूचना में कहा गया है कि सीबेल में वितरण की पुष्टि बंद कर दी जायेगी। केवल मोबाइल वितरण एप से अनुमति दी जायेगी और डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) ओवरराइड विकल्प भी उपलब्ध नहीं होगा। डिलिवरी की पुष्टि केवल डीएसी के साथ की जायेगी।


भारतीय नौसेना में करोड़ों का घोटाला


  • आईटी हार्डवेयर की आपूर्ति के नाम पर घोटाला

  • सीबीआई ने चार राज्यों के 30 ठिकानों पर की छापेमारी


नई दिल्ली। नौसेना में फर्जी बिल के जरिए घोटाले का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चार राज्यों दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के करीब 30 ठिकानों पर छापेमारी की. दरअसल, पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर की आपूर्ति के लिए जाली बिल बनाकर 6.76 करोड़ रुपये के घपले का आरोप है। आरोप है कि कैप्टन अतुल कुलकर्णी, कमांडर मंदार गोडबोले और आरपी शर्मा और पेटी ऑफिसर एलओजी (एफ&ए) कुलदीप सिंह बघेल ने कथित रूप से 6.76 करोड़ रुपये के सात फर्जी बिल तैयार किए। छापेमारी के दौरान पुलिस को 10 लाख रुपये की नकदी मिली है। इसके अलावा कुछ अहम दस्तावेज भी मिले हैं।


क्या है पूरा मामला


यह पूरा मामला पश्चिमी नौसेना कमान में आईटी हार्डवेयर की आपूर्ति के लिए आकस्मिक व्यय बिल के भुगतान से जुड़ा हुआ है। इस पूरे घोटाले का खुलासा रक्षा मंत्रालय की आंतरिक जांच में हुआ। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने 23 अक्टूबर 2019 को सीबीआई को जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया।


6.76 करोड़ से अधिक हो सकता है घोटाला


सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि यह घोटाला 6.76 करोड़ से बड़ा सकता है। मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है और पुराने बिलों के भुगतान की भी पड़ताल की जा सकती है। फिलहाल, सीबीआई की ओर से नेवी अफसरों और कंपनियों से जानकारी जुटाई जा रही है।


किन लोगों पर दर्ज हुआ केस


बताया जा रहा है कि सीबीआई ने कैप्टन अतुल कुलकर्णी, कमांडर मंदर गोडबोले, कमांडर आर पी शर्मा, पेटी ऑफिसर एलओजी (एफ&ए) कुलदीप सिंह बघेल के अलावा एस एम देशमने, ए.के. के. विश्वास, इंदू कुंभरे, अनमोल कंदियाबूरू, प्रदीप चौहान, अमर देववाणी (प्राइवेट पर्सन), मेसर्स ACME नेटवर्क एंड आईटी सॉल्यूशन ( कंपनी), कौशल पंचाल साइबरस्पेस इंफोविजन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक, जीतू मेहरा (मेसर्स मोक्ष इंफोसिस कंपनी के मालिक) और मेसर्स स्टार नेटवर्क कंपनी के मालिक लाल चंद यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अगस्त 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-352 (साल-01)
2. शुक्रवार, अगस्त 01, 2020
3. शक-1943, श्रावण,शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:20,सूर्यास्त 07:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 22+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। भारी बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...