रविवार, 26 जुलाई 2020

रक्षा और सुरक्षा को लेकर सभी परेशान

बिजिंग। साउथ चाइना सी के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच विवाद गहराता जा रहा है। चीन और अमेरिका के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। चीन चारों तरफ से घिर चुका है। चीन को घेरने की सबसे बड़ी तैयारी समंदर में की जा रही है। यही वजह है कि अब चीन भी अपनी तरफ से अमेरिका समेत ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया का सामना करने की तैयारी कर रहा है।


अमेरिका के विदेश मंत्री माइ​क पोम्पियो ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। पोम्पियो ने ट्वीट कर कहा,  'दक्षिण चीन सागर चीन का समुद्री साम्राज्य नहीं है और अब स्वतंत्र राष्ट्रों को एक साथ आना होगा। दरअसल, कोरोना से शुरुआत हुई चीन-अमेरिका की कोल्डवॉर अब ऐसे मोड़ पर आ चुकी है जहां दोनों देशों के बीच हालात युद्ध जैसे हो चुके हैं। अमेरिका तैयारी कर चुका है। देशों के साथ सहयोग हो या फिर युद्धपोत की तैनाती या कॉन्सुलेट बंद करने का ऐलान, चीन की घेराबंदी चारों तरफ से है।             


सीएम शिवांशु 'निर्भयपुत्र'


डरः रूस बिट्रेन पर हमला न कर दें

लंदन। ब्रिटेन में सरकारी अधिकारियों को डर है कि रूस कहीं ब्रिटेन पर स्पेस से हमला न कर दे। दरअसल, रूस ने एक ऐंटी-सैटालाइट हथियार लॉन्च किया है। इसके बाद कॉमन डिफेंस कमिटी के चेयरमैन टोबियस एलवुड ने चेतावनी दी है कि अगर रूस को स्पेस में हथियार बनाने की इजाजत मिलती है तो जीपीएस सिस्टम्स को खतरा हो सकता है। अमेरिकी सेना के स्‍पेस कमान ने बताया था कि अंतरिक्ष में चक्‍कर लगा रहे रूस के सैटलाइट कॉसमॉस 2542 पर 15 जुलाई को उसके अपने ही सैटलाइट कॉसमॉस 2543 ने मिसाइल हमला किया है।
ठप हो जाएगा नैविगेशन
एलवुड ने सरकार से ऐसे खतरे से बचाने के लिए कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने चिंता जताई है कि इससे कम्यूनिकेशन और नैविगेशन सिस्टम्स हमले का शिकार हो सकते हैं। एलवुड ने टेलिग्राफ से बताया है, 'हमारी जिंदगी का हर पहलू जीपीएस पर निर्भर है। पेमेंट सिस्टम, कृषि, मशीनरी, मॉडर्न इंडस्ट्रीज और डिफेंस। जीपीएस में नुकसान से नैविगेशन ठप हो जाएगा।' चिंता जताई जा रही है कि इस हथियार से पश्चिमी सैटलाइट्स को नुकसान हो सकता है।           


ब्राजील में कोरोना के 55,891 नए केस

ब्रासीलिया। ब्राजील में कोरोना वायरस के 55,891 नए मामले सामने आए थे और 1,150 लोगों की मौत हो गई थी। एक हफ्ते में यहां कोरोना वायरस से आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एक हफ्ते पहले यहां मृतकों की संख्या 78 हजार 700 थी। 


बता दें कि दुनियाभर में कोरोना के एक करोड़ 60 लाख 63 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए। वहीं छह लाख 43 हजार लोगों की मौत हो गई। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा 41 लाख 94 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 46 हजार लोगों की मौत हो गई। वहीं भारत में 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। रूस में अभी तक आठ लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है और 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।


अमेरिकाः 24 घंटे में 77,217 नए केस

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने संक्रमण के मामलों में अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए पिछले 24 घंटों में 77,217 नए मामले दर्ज किए हैं। यह महामारी फैलने के बाद से अब तक यहां एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। 10 जुलाई को यहां 68 हजार मामले सामने आए थे। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है जहां 4,31,380 संक्रमित मिले हैं।


टेक्सास और एरिजोना में शवों को रखने की जगह तक खत्म होने के कारण उन्हें दफनाने के लिए बाहर भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ, ब्राजील में अधिकारियों ने कहा है कि कई जगह ताबूतों की कमी हो रही है क्योंकि मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमेजन के वर्षावनों में इसे काबू करना कठिन हो रहा है। देश में जहां संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख पार हो चुका है वहीं 76,000 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
अमेरिका के बाद भारत में सबसे अधिक जांच
व्हाइट हाउस के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे ज्यादा नमूनों की जांच अमेरिका के बाद भारत ने की हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए हमने 4.2 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की है। इसके बाद भारत में सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच हुई है। जांच के मामले में हम पूरे विश्व में पहले नंबर पर हैं।
भारत-अमेरिका मिलकर कर रहे सहयोग
अमेरिका में नियुक्त भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों देश मिलकर कोविड-19 टीका भी विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, जीवन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी का लाभ पूरे विश्व को मिलेगा।           


पाकः संक्रमित संख्या 2.59 लाख पार

पाकिस्तान: संक्रमण के मामले 2.59 लाख पार


नई दिल्ली। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 2,085 से अधिक नए मामले सामने आने पर शुक्रवार को देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2,59,999 तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 49 मरीजों की मौत के साथ ही देश में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 5,475 हो गई है। अधिकृत जानकारी के मुताबिक, देश में 1,895 लोग अभी भी गंभीर स्थिति में हैं।


मेक्सिको: 37 हजार से ज्यादा मौतें
देश में एक दिन के भीतर 6,406 नए मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से 668 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में संक्रमण के कुल 3.24 लाख से ज्यादा मामलों के साथ ही 37,500 से ज्यादा मौतें हुईं हैं।             


5.93 लाख की मौत, 1.29 करोड संक्रमित

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.39 करोड़ पार हो गया है। मृतकों की संख्या भी 5.93 लाख से ज्यादा हो गई है। अमेरिका और ब्राजील सर्वाधिक प्रभावित हैं। अमेरिका में जहां एक दिन में 77,000 संक्रमित पाए गए है। वहीं इस दौरान 969 लोगों की मौत भी हुई है। ब्राजील में हर दिन 1,000 से ज्यादा की मौत हो रही है। यहां अधिकारियों ने कहा है कि ताबूतों की कमी पड़ रही है।               


9 जुआरियों पर गिरी गाज, नगदी बरामद

अतुल त्यागी


नौ जुआरियों पर बहादुरगढ़ पुलिस की गिरी गाज ताश के पत्ते सहित नगदी बरामद


हापुड़। बहादुरगढ़ पुलिस ने नौ जुआरी दबोचकर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कार्यवाही की। जुआ की सूचना अनुसार बहादुरगढ चौकी प्रभारी अमित कुमार ने पुलिस टीम के साथ जब क्षेत्रांतर्गत गांव सेहल में छापा मारा तो जुआ खेलते 9 जुआरियों को हिरासत में लिया जिनके पास से ताश के पत्ते और 2 हजार 2 सौ 20 रुपये बरामद किए। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि जुआरियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...