शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 25, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-347 (साल-01)
2. शनिवार, जुलाई-25, 2020
3. शक-1943, श्रावण,शुक्ल-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:27,सूर्यास्त 07:23।


5. न्‍यूनतम तापमान 25+ डी.सै.,अधिकतम-37+ डी.सै.। भारी बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                  


गुरुवार, 23 जुलाई 2020

प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्तः पुतिन

मास्को। भारत के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ के कारण कई लोगों की जान चली गई है और लाखों जिंदगीयां इससे प्रभावित हुई हैं। इसे लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गहरी संवेदना व्यक्त की है।


रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, "रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के कई राज्यों में आई बाढ़ के के कारण सामने आए दुखद परिणामों पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। पुतिन ने एक संदेश में कहा, "रूस उन लोगों के प्रति अपना दुःख व्यक्त करता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, और सभी घायल लोगों के शीघ्र ठीक होने की उम्मीद करता है।    


असम में अभी जारी रहेगी भारी बारिश : मौसम विभाग


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरपूर्वी राज्यों में अभी भारी बारिश जारी रहेगी जबकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश से लेकर मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। असम में बाढ़ के चलते दो और लोगों की मौत हो गई है। असम के आपदा प्रबंधन के अनुसार, राज्य के 33 जिलों में से 26 में लगभग 26.32 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस. एन. प्रधान ने कहा कि असम में एनडीआरएफ की 16 टीमें और बिहार में 20 टीमें तैनात हैं। राज्य में अब तक, बाढ़ से 89 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, दारंग, बक्सा, नालबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, कोकराझार, ढुबरी, गोलपारा समेत 26 जिलों में स्थिति काफी गंभीर है।           


ब्राजील में 67,960 नए संक्रमित मिलेंं

ब्रासीलिया। ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 67960 नये मामले दर्ज किये गये और इसके बाद यहां पर इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2227514 हो गयी है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 1284 मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों का आंकड़ा 82771 हो गया है। इससे एक दिन पहले यहां पर इस संक्रमण के 41008 नये मामले दर्ज किये गये थे तथा 1367 मरीजों की मृत्यु हुई थी। ब्राजील विश्व में अमेरिका के बाद इस जानलेवा विषाण से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश है। भारत में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अब अमेरिका और ब्राजील जैसी होती जा रही है।                


अमेरिकाः वाणिज्यिक दूतावास बंद किया

वाशिंगटन। चीन ने अमेरिका के ह्यूस्टन तथा टेक्सास स्थित चीनी दूतावासों को बंद करने के आदेश पर कड़ा एतराज जताया है और चेतावनी दी कि वह इसका जवाब देगा क्योंकि वह इसे राजनीतिक उकसावे की कार्रवाई मानता है। यहां स्थित चीनी दूतावास ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, ’हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और ह्यूस्ट में चीन के वाणिज्यिक दूतावास को अचानक बंद करने के आदेश का दृढ़ता से विरोध करते हैं। हम अमेरिका से इस गलत फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं। अन्यथा चीन को इसका वैध और आवश्य कार्रवाइयों के जरिये इसका जवाब देना पड़ेगा। ’उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने ह्यूस्टन और टेक्सास स्थित चीन के मिशनों को जासूसी करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार तक बंद करने का आदेश दिया है। इधर, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) में संशोधन को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इसमें गलवान घाटी में भारत के खिलाफ चीन की आक्रामकता और दक्षिण चीन सागर जैसे विवादित क्षेत्रों में तथा आसपास में चीन की बढ़ती क्षेत्रीय दबंगई पर निशाना साधा गया है। साथ ही कहा गया है कि चीन कोरोना के बहाने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करना चाहता था।             


मां-बाप की हत्या का आतंकियों से बदला

काबुल। अफगानिस्तान की एक 16 साल की लड़की इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इस लड़की ने तालिबान के आतंकियों के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी वह एक मिसाल बन गई है। लड़की का नाम है कमर गुल, जिसने अपने मां-बाप की हत्या का बदला लिया है। जानकारी के मुताबिक, तालिबान आतंकियों ने कमर गुल के माता-पिता को घर से बाहर खींचकर उनकी बेदर्दी से हत्या कर दी थी। जिसके बाद कमल गुल ने AK-47 से आतंकवादियों को भून डाला। साथ ही कई आतंकवादियों को बुरी तरह घायल कर दिया। कमर गुल का ये इंतकाम दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन गया। 17 जुलाई को रात 1 बजे कुछ तालिबान आतंकवादी गुल के घर घुस गए थे। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आतंकवादी कमर गुल के पिता को तलाश रहे थे क्योंकि वह गांव के मुखिया और सरकार के समर्थक थे। आतंकवादी कमर गुल के पिता को घर के बाहर घसीटकर ले गए।


आतंकवादियों को ऐसा करते देख कमर गुल की मां ने भी इस बात का विरोध किया तो तालिबानी आतंकवादियों ने उनके माता-पिता की हत्या कर दी। इसके बाद कमर गुल बाहर निकली और आतंकवदियों पर AK-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। कमर गुल के साथ उनका भाई भी मौके पर मौजूद था। यह गोलीबारी का सिलसिला लगभग 1 घंटे जारी रहा। इस गोलीबारी में 3 आतंकवादी ढेर हो गए। बाद में आतंकवादियों का गांव वालों के साथ ही सरकार के समर्थकों ने जमकर मुकाबला किया और उन्हें भगाने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि उस वक्त 40 से अधिक आतंकवादियों ने हमला किया था। फिलहाल, अफगान के सुरक्षाबल कमर गुल और उसके भाई को किसी सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं। इस घटना के बाद कमर गुल और उसका भाई करीब 2 दिन तक सदमें में रहे। इस घटना को लेकर कमर गुल का कहना है कि ये मेरा अधिकार था, क्योंकि मुझे अपने माता पिता के बिना नहीं जीना था। कमर गुल के हाथों में AK-47 की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग इस लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।            

ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का निर्माण प्रारंभ

मास्को। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन बनाने की इस रेस में भारत, ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, चीन जैसे देश आगे चल रहे हैं। हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन काफी चर्चा में है, जिसके पहले और दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की तैयारी चल रही है और इस वैक्सीन का उत्पादन भी शुरू किया जा रहा है। कुछ दिन पहले रूस की सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन के सफल होने का दावा कर के दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस वैक्सीन के बारे में ताजा रिपोर्ट आ रही है कि आम लोगों के लिए रूस इसे अगले महीने उपलब्ध करा देगा।             


जापान की तरफ बढ़ रही किलर सेटेलाइट

मास्को/बीजिंग/टोक्यो। दुनिया जहां कोरोना वायरस के लगातार गंभीर होते खतरे से निपटने में जुटी है, वहीं चीन और रूस अंतरिक्ष में जंग छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं। टोक्यो के अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने चीन और रूस की किलर सैटेलाइट को जापानी उपग्रह के पास आते हुए देखा है। जापान ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पेइचिंग और मास्को अंतरिक्ष में सैटेलाइट को डिसेबल करने या नष्ट करने का अभ्यास कर रहे हैं।
जापानी सैटेलाइट के करीब आए चीनी और रूसी सैटेलाइट किलर। जापानी अधिकारी ने कहा कि चीन और रूस के सैटेलाइट जापान की सैन्य सैटेलाइट के काफी करीब आ गए हैं। इस बारे में जापान को अमेरिका ने सूचना दी है, क्योंकि टोक्यो के पास अंतरिक्ष में चीन और रूस की सैटेलाइट्स को ट्रैक करने की क्षमता नहीं है। बताया जाता है कि इन्ही सैटेलाइट्स की मदद से जापान खुफिया सूचनाएं इकठ्ठा करता है।             


'गंगाधर-आजाद' महापुरुषों को नमन

भानु प्रताप उपाध्याय 


शामली। शामली हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिला संयोजक चौधरी रविंद्र सिंह कॉल खंडे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक ने महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित बाल गंगाधर तिलक व महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर दोनों महापुरुषों को शत शत नमन करते हुए विचार व्यक्त किए। ऐसे ऐसे क्रांतिकारी महान पुरुषों नेअपना बलिदान  देकर देश को आजाद करा था। जिससे भारत की जनता खुशहाल  रह सके  लेकिन आज वही देश करोना जैसी घातक महामारी से जूझ रहा है। इसलिए हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली परिवार आम नागरिकों से अपील करता है की करोना को भगाने के लिए  खानपान का विशेष ध्यान रखें सड़कों पर इकट्ठे ना हो बाजारों में भीड़ ना लगाएं मुंह पर मास्क लगाएं और बार-बार हैंड वॉश करें और  मिनी लॉकडाउन का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। और अजय संगल जिला संरक्षक,
बिट्टू कुमार जिला  प्रभारी, चौधरी रविंदर सिंह कालखंडे, जिला संयोजक, अरविंद कौशिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर राणा जिला उपाध्यक्ष, अमित गर्ग जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप निरवाल जिला उपाध्यक्ष, निशांत सरोहा जिला मीडिया प्रभारी,पंकज गुप्ता नगर प्रभारी,उपेंद्र  द्विवेदी नगर संयोजक, मनोज रुहेला नगर अध्यक्ष, राजेश गुप्ता नगर उपाध्यक्ष, अमरीश शर्मा नगर उपाध्यक्ष, महेश गोयल नगर महामंत्री, अनुराग गोयल नगर मंत्री, मांगेराम नामदेव संगठन महामंत्री, अनिल कौशिक, भानु प्रताप उपाध्याय आदि पदाधिकारीयो ने दोनों देश के शहीद क्रांतिकारीयो ने नमन  करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।               


मां की महिमा का सजीव उदाहरण

श्रीहरी श्रीराम श्रेष्ठ उपाध्याय


नई दिल्ली। दुनिया में मां ही ऐसी इंसान होती है जो अपने बच्चों को सबसे ज्यादा प्यार करती है। फिर चाहे वो इंसान हो या कोई जानवर। हर मां अपने बच्चे पर किसी तरह की मुसीबन नहीं आने देना चाहती। सोशल मीडिया में इनदिनों मां के स्नेह का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर यकीनन आप भावुक हो जाएंगे। ट्विटर पर वायरल हो रहे दो मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारिश के दौरान एक चूहा कैसे अपने बच्चों को बिल से निकाल कर सूखे स्थान पर पहुंचा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज बारिश हो रही है।


बारिश का पानी चारों ओर भर गया है। पास में ही एक बिल है जिसमें चूहा और उसके बच्चे हैं। जब बारिश का पानी बिल में जाने लगता है तो चूहे के बच्चे पानी में डूबने लगते हैं। उसके बाद चूहा अपने बच्चों की जान बचाने में जुट जाता है। इस वीडियो को वहां खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे से कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के दौरान एक चूहा पानी से भर चुके एक बिल में घुस जाता है। थोड़ी देर बाद जब वह बिल से बाहर आता है तो उसके मुंह में एक छोटा सा बच्चा है। जल्द से वह बच्चे को एक घर के बरामदे में सूखे स्थान पर छोड़कर वापस आता है और फिर से पानी से भरे उस बिल में घुस जाता है।                 


बिल्ली को इंप्रेस करने के लिए 'डॉगी' डांस

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। वीडियो देख मानो ऐसा लगता है कि डॉगी बिल्ली को इंप्रेस कर रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक डॉगी और बिल्ली एक साथ किसी पार्किंग एरिया में हैं। बिल्ली अपने मन में कुछ सोच रही है। शायद वह डॉगी से बात नहीं करना चाहती है। डॉगी को बिल्ली का यह अंदाज रास नहीं आता है और वह उससे बात करना चाहता है। इसके बावजूद बिल्ली उसे इग्नोर करती है।  यह देख डॉगी परेशान हो जाता है और फिर वह उपाय ढूंढने लगता है। तभी उसे एक फ़िल्मी तरकीब सूझती है। इसके बाद वह आगे के दोनों पैर पर खड़ा हो जाता है और फिर अजीबोगरीब किस्म में डांस करने लगता है। इस दौरान वह अपनी दुम भी हिलाता रहता है। बिल्ली फिर भी इंप्रेस नहीं होती है और बस डॉगी के डांस को देख अपनी नजर हटा लेती है। डॉगी फिर दोबारा कोशिश करता है। इस बार भी बिल्ली केवल देखकर दुम हिला देती है। मानो बिल्ली कहना चाहती है कि डांस पसंद आया, लेकिन तुमसे अब भी नफरत है। इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर किया हैः इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-यह क्या था ? सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने डॉगी के डांस की जमकर तारीफ की है। एक यूजर निखिल ने चुटकी लेते हुए लिखा है-डोरे डाल रहा है। एक अन्य यूजर कमल ने लिखा है- लड़की को कैसे इंप्रेस करते हैं ?            


हिमाचल सचिवालय में पहुंचा संक्रमण

शिमला। सीएम कार्यालय के उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। केवल सचिवालय कर्मियों को ही सचिवालय में पूरी चैकिंग बाद प्रवेश दिया जा रहा है। कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना किसी वेध परमित मित्र के सचिवालय में प्रवेश नहीं कर सकता है। सचिवालय अधिकारियों या कर्मचारियों द्वारा फोन कर बुलाए जाने पर भी किसी को आने की अनुमति नहीं होगी। इस बाबत आज आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में सचिवालय गेट और एंट्री प्वाइंट में सख्ती की बात कही गई है। सीएम कार्यालय सहित कई दफ्तर आज बंद रहे।कल तक जिन दफ्तरों से सरकार चला करती थी और दिनभर गहमागहमी रहती थी, वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है। सीएम कार्यालय से संबंधित करीब आधा दर्जन ब्रांच के दरवाजे आज बंद हैं। कई कर्मचारी और अधिकारी क्वारंटाइन हैं।           


ट्रैक पर महिला का शव मिला, फैली सनसनी

अतुल त्यागी
गढ़मुक्तेश्वर रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी
हापुड़। जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत बृजघाट रेलवे लाइन ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, जिसकी जानकारी राहगीरों ने प्रशासन को दी क्षेत्र में मची सनसनी, महिला के शव की सूचना पर पहुंचे गढ़ कोतवाल मुकेश कुमार घटनास्थल पर जहां पर शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए, गढ़ कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला महिला गंगा स्नान करने आई हो या जा रही हो और वह ट्रेन के हादसे की शिकार बन गई मामले की पूरी जांच की की जाएगी शव की शिनाख्त की जा रही है।   


जनपद में 12 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

अतुल त्यागी


हापुड़ की 12 कॉलोनी हुई सील


हापुड़। यहां रेलवे रोड पर स्थित क्लैक्टर गंज में नौ कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की गाज एक दर्जन मौहल्लों पर गिरी है। जिन्हें सील किए जाने के आदेश जिला प्रशासन ने दिए। जिला प्रशासन ने यह कदम कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाया है। क्लैक्टर गंज से 750 मीटर के बफर ज़ोन में क्लैक्टर गंज के साथ-साथ पटेल नगर, रेवती कुंज, रामगंज, कृष्णा नगर, तारा मिल कॉलोनी, श्रीनगर, फ्रीगंज रोड, केशव नगर, राधापुरी, विवेक विहार, रेलवे क्वॉर्टर को सील करने के आदेश दिए गए हैं।            


हापुड़ः संतुलित सोच की अच्छी खबर

अतुल त्यागी


हापुड़ के ये इलाके हुए अनसील


हापुड़। हापुर से एक अच्छी खबर है। हापुड़ के लोग अपने जीवन और वायरस के बीच एक संतुलन बनाने में समर्थ हुए हैं। उनकी इस संतुलित सोच के आधार पर जनपद में वायरस का संक्रमण निम्न स्तर पर आ गया है। जिसके चलते प्रशासनिक व्यवस्था और आम आदमी को सुकून का साथ मिला है, परंतु इसके बावजूद भी जिला अधिकारी के द्वारा जनता से अपील की गई है कि सभी लोग लॉकडाउन की व्यवस्था का ही पहला पालन करें।


गौरतलब हो हापुड़ के लोगों के लिए गुरुवार को एक राहत भरी खबर आई है। जिला स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर जिला प्रशासन ने गांव रघुनाथपुर, बाबूगढ़ कैंट, गांव नगौला व गांव देवली गढ़ को अनसील करने की घोषणा की है, परन्तु लॉकडाउन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।             


'हत्यारों' को कड़ी सजा दिलाने की मांग

अतुल त्यागी


कांग्रेसियों ने शहीद पत्रकार के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की


हापुड़। सीमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर दुःख जताते हुए अपने घरों में मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकार विक्रम जोशी की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेसियों ने अपने घरों में मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। प्रदेश में गुंडाराज चरम सीमा पर पहुंच चुका है। कांग्रेसियों ने पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। इतना ही नहीं पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार को भी उत्तर प्रदेश सरकार से आर्थिक मुआवजा भी दिलाया जाए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में निसार खान, जलालुद्दीन सैफी, मेराज अब्बासी, इकराम सैफी, सलीम सैफी, खुशनुद अली आदि उपस्थित।          


जोशी की हत्या पर शोकसभा का आयोजन

भानु प्रताप उपाध्याय 


शामली। जिला कांग्रेसी कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व आज एक बैठक जिला व शहर कांग्रेस कैंप कायाॅलय पर हुई। जिसमे मे पत्रकार विक्रम जोशी की मोत होने पर बडा दुख हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार पुरी तरह फैल हो चुकी है हर दिन नही घटनाओं का जन्म होता है। कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी शामली ने दो मिनट का मोन रख कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। राजेश मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस व जिला प्रवक्ता ने कहा बहुत दुखद है कि गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में गोली लगने से घायल पत्रकार विक्रम जोशी की मौत हो गई है। विक्रम ‘जनसागर टुडे’ नाम के एक अख़बार में पत्रकातर थे।
यशोदा अस्पताल में पत्रकार विक्रम जोशी का इलाज चल रहा था। विक्रम जोशी को विजय नगर इलाके में बदमाशों ने घेरकर गोली मारी थी। विक्रम जोशी पर हमला भांजी  से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर बदमाशों ने किया था। कल बदमाशों ने उनके सर पर सता कर कटते से फायर किया था। शर्मनाक है कि मौत से दो घंटे पहले ही विक्रम जी ने विजय नगर ठाणे के एक दरोगा को फोन कर किसी अनहोनी की आशंका और सुरक्षा के लिए अनुरोध किया था। दीपक सैनी जिला  कांग्रेस अध्यक्ष शामली ने कहा कि विक्रम जोशी के भांजे ने कहा कि उनका  घर माता कॉलोनी में है। उनकी  बहन पर ये लोग कमेंट करते थे। मामा ने विरोध किया। इसके बाद कमाल-उल-दीन के लड़के ने  मामा के सिर में गोली मारी है। मामा उनकी  बहन के बर्थडे को सेलिब्रेट करने आ रहे थे और बीच में ही बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी.छोटू पुत्र कमालुद्दीन, आकाश विहारी और रवि पुत्र मातादीन अपने कुछ साथियों के साथ आए और  मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों में से छोटू ने तमंचा निकालकर विक्रम के सिर में गोली मार दी। अनुज गोतम शहर अध्यक्ष कांग्रेस कहा कि सबसे शर्मनाक तो समाज का रवैया है, गोली लगने के बाद विक्रम जोशी सडक पर गिरे और उनकी बेटियां मदद के लिए गुहार लगाती रहीं और डरपोक लोग भाग गए। वैसे पुलिस ने  लापरवाही के आरोप में प्रताप विहार चौकी के इंचार्ज राघवेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है लेकिन उस समाज को कौन सस्पेंड करे जो हर पत्रकार से निर्भीक, निष्पक्ष और ईमानदार होने की उम्मीद करता है लेकिन जरूरत पड़ने पर मदद को आगे नहीं आता। वास्तव मेँ अत्यंत दुख एवं ह्दयविदारक युपी की स्थिति जंगल से भी बदतर होती जा रही हैं जहा जुमॅ ओर मुजरिमों का बोलबाला ओर उनके होंसले बुलन्द है कानून ओर न्याय व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। बैठक में दीपक सैनी, अनुज गोतम, श्यामलाल शमाॅ, सुल्तान सिंंह, पवन कसलं, ओमपाल शमाॅ, रिटाराजकिरण सभासद, राजपाल पवार,  राजेश मिश्र, प्रवीण तरार जावेदखान, धमेन्द काम्बोज, अब्दुल हफिज, डाॅ मुन्वहर पवार, राधेश्याम सैनी, महाबीर सैनी, राहुल वशिष्ठ, विरपाल कुडाना, शमशीर खान, प्रदीप कश्यप, हारूण अन्सारी, लोकेश कटारिया, इसम इकराम, विकास सैनी, नीरज शमाॅ, लोकेश राणा, आदि कांग्रेसजनों ने विचार रखे।


मामोर क्षेत्र में बारिश के कारण फसलें डूबी

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। जनपद के केराना श्रेत्र के ग्राम पंचायत मामोर में बारिश का पानी एक बार फिर बना ग्रमीणों व किसानों के लिये मुसीबत 2 पूर्व में हुई बारिश के कारण क्षेत्र के ग्राम मामोर झील में बारिश पानी के अवरफ्लो कारण किसानों द्वारा बनाई गई मेड टूट गई जिस में हजारों बीघा मामोर किसानों की धान आदि की फसल डूब गई। जिस से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस घटना पर शामली कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी।युवा नेता मुस्तकीम मल्लाह ने मामोर पहुच कर किसानों से उनकी समस्याओं सुनी और उपजिलाधिकारी कैराना से फोन पर वार्ता कर  किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की साथ ही जिलाधिकारी शामली से मिलकर मामोर की झील की समस्याओं और किसानों के मुआवजे के लिये समय मांगा। इस गाँव हर साल जब भी बरसात आती हैं तभी झील में पानी बढ जाता है। मगर शामली जनपत के अधिकारीयो ने गाँव वालो के कहने के बाद भी कभी ध्यान नही दिया। इसको एक बडी लापरवाही ही कहना पडेगा।  क्योंकि गाँव वाले मोत के मुंह में रह कर खुद अपने जीवन से 
खिलवाड़ कर रहे हैं यह करना गाँव वालो एक आदत सी बन गई है। क्योंकि इनकी अधिकारी नही सुनते हैं।
ममोर ग्राम में कभी भी बडा हादसा हो सकता है।
गाँव ने जिला कांग्रेस कमेटी शामली के पद अधिकारीयो को बताया की इस झील के कारण गाँव का पीने का पानी जहर हो चुका है। हर कोई बीमारी से जुज रहा है।
ओर दुध देने वाले पशु भी पानी के कारण बीमार हो रहे हैं।
हम सरकार से माँग करते हैं कि किसानों को मुआवजा मिले क्योंकि किसान की धान फसल तैयार खडी हुई को हानी हुई है। दीपक सैनी शामली कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा की अगर अधिकारीयो ममोर गाँव की झील की समस्या का 
हल नहीं निकाला तो। मजबूर होकर इस गाँव में अनशन पर बैठना पढ जाएगा। मोके पर जाकर पीडित किसानो का हाल जाना। दीपक सैनी जिला अध्यक्ष शामली, मुस्तकिम महल्ला वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जावेद खान वरिष्ठ कांग्रेस  नेता धमेन्द काम्बोज, अब्दुल हफिज शमशीर खान, डाॅ मुन्हवर पवार जावेद उस्मानी, सलामत अन्सारी सलमान राणा, अश्वनि शमाॅ, चौधरी सुरता कश्यप, नूरुद्दीन प्रधान, हुस्नदीन, इनाम पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नेकी कश्यप, सबीर मल्लाह, अजमल महल्ला, सादा मल्लाह नपीस मल्लाह, हसीन भूरा तासिम इक़बाल।              


                     


चुनाव-आयोग ने चुनाव का फैसला लिया

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि 56 विधानसभा सीटों तथा एक संसदीय सीट के उपचुनाव का फैसला जल्दी लिया जाएगा। आयोग ने गुरुवार को यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि चुनाव आयोग की शुक्रवार को होने वाली बैठक में इन सीटों के उपचुनाव के बारे में विचार किया जाएगा।


आयोग ने कहा है कि 22 जुलाई को आयोग के वरिष्ठ प्रधान सचिव सुमित मुखर्जी द्वारा जारी विज्ञप्ति से मीडिया में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी इसीलिए यह स्पष्ट किया जाता है कि आठ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के बारे में जो फैसला लिया गया था वह एक विशेष परिस्थिति में लिया गया था लेकिन आयोग ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 151 के तहत उपरोक्त सभी सीटों पर उपचुनाव कराने का फैसला किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आठ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव सात सितंबर तक स्थगित किये गए है लेकिन कल की बैठक में सभी सीटों के उप चुनाव बारे में विचार किया जाएगा।             

सीएम के सामने किया आत्महत्या का प्रयास

राणा ओबराय
ओपी धनखड़ के पद ग्रहण समारोह में सीएम खटटर के सामने अधेड़ ने नस काटकर आत्महत्या का किया प्रयास
रोहतक। शहर में बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के पद ग्रहण समारोह में सीएम मनोहरलाल खटटर के सामने ही एक अधेड़ ने अपने पैरों की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे लहूलुहान देख वहां सनसनी फैल गई। पुलिस ने अधेड़ को पकडक़र तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी अनुसार मूलरूप से रोहतक के कंसाला गांव का राजवीर काफी समय से अपने परिवार के साथ कैलाश कॉलोनी में रहता है। राजवीर का आरोप है कि कुछ साल पहले वह नशा मुक्ति केंद्र चलाता था। कुछ लोगों ने शिकायत कर दी थी कि नशा मुक्ति केंद्र में नशा करवाया जाता है। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस केस को खत्म करने के लिए पुलिसकर्मी ने उससे रिश्वत ली थी, लेकिन फिर भी केस खत्म नहीं हुआ। वह थाना प्रभारी से लेकर एसपी और आईजी तक पुलिसकर्मी की शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। डीएसपी हेडक्वार्टर गोरखपाल का कहना है कि राजवीर पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। इसने पिछले साल भी लघु सचिवालय में एसपी ऑफिस के बाहर दोनों पैरों की नसें काट ली थी। इसके लगाए आरोप बेबुनियाद हैंं। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।                 


'आजाद' से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए

करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे चंद्रशेखर आजाद 


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। लोनी मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन के  राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ नवनिर्मित हॉस्पिटल नाईपुरा पहला पौधा नीमका चंद्रशेखर आजाद जन्म दिवस पर लगाकर हर्षोल्लास से मनाया जन्म दिवस। अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने बताया चंद्रशेखर आजाद का जन्म आज ही 1906 में मध्य प्रदेश के भाबरा गांव में हुआ। अध्ययन के लिए वाराणसी की संस्कृत पाठशाला भेजा गया। 15 साल की उम्र में असहयोग आंदोलन में भाग लेने के कारण 15 कोडो की सजा मिली क्रांतिकारी संगठन हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़े रहे। 27 फरवरी 1931 को तत्कालीन इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में पुलिस ने उन्हें घेर लिया। मुकाबले के बाद खुद अपने आप को गोली मारकर चंद्रशेखर आजाद ने जीवन त्याग दिया और कहा दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे। आजाद ही है और आजाद ही रहेंगे। लेकिन एक सवाल आज भी खड़ा है देश के उन करोड़ों युवाओं के लिए चंद्रशेखर आजाद ने हमें आजादी तो दिला दी। अंग्रेजों से लड़कर लेकिन आज देश और प्रदेश में नक्सलवाद आतंकवाद और देश में जातिवाद धर्म संप्रदाय हिंसा से आजादी कौन दिलाएगा ? आज देश के करोड़ों युवाओं को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद से प्रेरणा लेनी चाहिए। बचपन से ही जिनके अंदर देश प्रेम जागृत था आजाद के दोस्त ने कहा चंद्रशेखर तुम्हारे घर की हालत बहुत खराब है मां बाप भूखे हैं जो धन अंग्रेजों से लूटा है। उसमें से कुछ घर के लिए दे दो चंद्रशेखर आजाद ने दोस्त से कहा इसका एक भी पैसा किसी को नहीं दिया जाएगा देश के काम आएगा किसी ने इसमें से लिया तो गोली मार दूंगा धन्य है। वह मां बाप जिनके यहां चंद्रशेखर आजाद पैदा हो आज चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर हम युवाओं को अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने शपथ दिलाई भी हम अपने जीवन में शराब गुटका बीड़ी सिगरेट पान तमाखू आदि से हम आजाद होते हैं कभी सेवन नहीं करेंगे इस मौके पर मनीष जैन राकेश ठाकुर सुशील मोघा नरेश कुमार प्रवीण कुमार मौजूद रहे।         


6 शिक्षक किए बर्खास्त, होगी वसूली

बस्ती।  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दूसरे के नाम के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नौकरी करने वाले छह शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। फर्जी शिक्षकों से दो करोड़ 68 लाख 64108 रुपये की वसूली भी होगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिले में छह शिक्षक अवैध तरीके से नौकरी कर रहे थे। जांच में इनका प्रमाण पत्र फर्जी और कूट रचित पाया गया। सभी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।


सतीश प्रसाद सहायक अध्यापक, विपिन कुमार सहायक अध्यापक, प्रियंका चौधरी प्रधानाध्यापिका, ध्रुव नारायण, मालती पांडे, राणा प्रताप सिंह सभी सहायक अध्यापक हैं और इन अध्यापकों के वेतन मद में लिए गए दो करोड़ 68 लाख 64 हजार 108 की संशोधन किए जाने की प्रक्रिया शुरू। कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह भी कहा कि जिले भर के अध्यापकों की नियुक्ति पत्रों की गहन तरीके से जांच पड़ताल की जा रही है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...