रविवार, 19 जुलाई 2020

शिव आस्था से जुड़े कुछ नियम

सावन की शिवरात्रि का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही व्रत करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से लाभ मिलता है। हालांकि शिवरात्रि पर कुछ लोग जाने-अंजाने में बड़ी भूल कर बैठते हैं। शिव पुराण में भोलेनाथ की पूजा से संबंधित वर्णन मिलता है। आइए जानते हैं मंदिर में शिव की पूजा करते वक्त हमें कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।


1. तुलसी को भगवान व‌िष्‍णु ने पत्नी रूप में स्वीकार क‌िया है। इसल‌िए तुलसी से श‌िव जी की पूजा नहीं की जाती है। तुलसी को शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए।


2. भगवान शिव को जल चढ़ाते वक्त खास बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है। हमेशा याद रखें कि शिवलिंग पर जल तांबे के लोटे से चढ़ाया जाता है, जबकि पीतल के लोटे से दूध चढ़ाया जाता है।


3. तिल या तिल से बनी कोई वस्तु भी भगवान शिव को अर्पित नहीं करनी चाहिए। इसे भगवान व‌िष्‍णु के मैल से उत्पन्न हुआ माना जाता है, इसल‌िए इसे भगवान श‌िव को नहीं अर्प‌ित करना चाह‌िए।


4. हल्दी का संबंध भगवान व‌िष्‍णु और सौभाग्य से है, इसल‌िए यह भगवान श‌िव को नहीं चढ़ता है। अगर ऐसा आप करती हैं तो इससे आपका चंद्रमा कमजोर होने लगता है और चंद्रमा कमजोर होने से आपका मन चंचल हो जाएगा आप किसी एक चीज में मन लगाकर काम नहीं कर पाएंगे।


5. उबले हुए दूध से शिवलिंग का अभिषेक ना करें. शिवलिंग का अभिषेक सदैव ठंडे जल और कच्चे दूध से करना चाहिए।


6. भगवान शिव को नारियल तो चढ़ा सकते हैं लेकिन नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे धन की हानि होती है।


7. केतकी का फूल भी भगवान शिव को कभी भी नहीं चढ़ाना चाहिए।


8. भगवान श‌िव को अक्षत यानी साबूत चावल अर्प‌ित क‌िए जाने के बारे में शास्‍त्रों में ल‌िखा है। टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है, इसल‌िए यह श‌िव जी को नहीं चढ़ता।


9. भगवान श‌िव ने शंखचूड़ नाम के असुर का वध क‌िया था। शंख को उसी असुर का प्रतीक माना जाता है, जो भगवान व‌िष्‍णु का भक्त था। इसल‌िए व‌िष्णु भगवान की पूजा शंख से होती है, श‌िव की नहीं।


भारत में कोरोना कम्युनिटी स्प्रेडः आईएमए


















एएनआई से बात करते हुए आईएमए (हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष डॉ वीके मोंगा ने कहा, ‘यह अब घातक रफ्तार से बढ़ रहा है। हर दिन मामलों की संख्या लगभग 30,000 से अधिक आ रही है। यह देश के लिए वास्तव में एक खराब स्थिति है। कोरोना वायरस अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा है, जो की एक बुरा संकेत है। इससे पता चलता है कि देश में कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है।
















अहमदाबाद फैक्ट्री में गैस रिसाव, 4 की मौत









नई दिल्ली। अहमदाबाद में जहरीली गैस लीक होने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में कपड़े की फैक्ट्री में केमिकल वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसा अहमदाबाद के ढोलका स्थित चिरिपाल ग्रुप की विशाल फैब्रिक यूनिट में हुआ है। यहां चार मजदूर एक केमिकल वेस्ट टैंक की सफाई कर रहे थे, तभी केमिकल वेस्ट टैंक से जहरीली गैस लीक हो गई। इस जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों मजदूरों की मौत हो गई। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है साथ ही घटना की जांच की जा रही है। हालांकि गैस लीक होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।             






वीरप्पन की बेटी बनी भाजपा उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। कभी पुलिस वालों के लिए सिरदर्द बने चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी को भाजपा ने दक्षिण भारत में बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी के इस फैसले पर सियासत भी शुरू हो गई है।

दक्षिण भारत में आतंक और खौफ का सबब रहे वीरप्पन की बेटी विद्या वीरप्पन को भाजपा की तमिलनाडु युवा शाखा का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। वीरप्पन को सैकड़ों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार माना जाता था जिसमें पुलिस और वन अधिकारी मौजूद थे। उस पर सौ से ज्यादा हाथियों का अवैध शिकार करने और चंदन की लकड़ियों की तस्करी के भी आरोप लगे थे। वीरप्पन को पुलिस ने 2004 में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। अब वीरप्पन की बेटी पर भाजपा ने भरोसा जताया है। वीरप्पन की बेटी का कहना है कि उनका उपनाम एक नए किस्म की राजनीति को जन्म देगा। वीरप्पन की बेटी विद्या कानून स्नातक हैं और वे कृष्णागिरी में ‘स्कूल फॉर किड्स’ का संचालन करती हैं। विद्या की समाज सेवा में काफी दिलचस्पी है। विद्या फरवरी में भाजपा में शामिल हुई थीं। विद्या को राज्य पार्टी नेतृत्व द्वारा एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी नियुक्ति के बारे में पता चला।               

सड़क हादसे में 7 की मौत, 40 घायल

लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे  पर कन्नौज के सौरिख में  रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 से अधिक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे के आसपास हुई है। बिहार से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस ने एक्सप्रेस वे पर खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस और कार दोनों एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरे। इस दुर्घटना में  पांच लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि यह दुर्घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के कट नंबर 148 पर हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया गया। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज में भेजा गया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया गया कि एक्सप्रेस वे के किनारे रहने वाले लोगों ने सुबह जबरदस्त आवाज सुनी जिसके बाद वह लोग भागकर एक्सप्रेस वे की तरफ आए। यहां बस और कार नीचे खाई में गिरी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर पुलिस ने क्रेन मंगवा कर बस को सीधा किया और उसमें फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया।               


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 20, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-342 (साल-01)
2. सोमवार, जुलाई-20, 2020
3. शक-1943, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अमावस्या, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:29,सूर्यास्त 07:23।


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। भारी बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                   


टॉप बदमाशों में शामिल 'उधम' का नाम

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस की टॉप 25 बदमाशों में शामिल है उधम सिंह का नाम। उधम सिंह की पत्नी का कहना पेशी पर लाते वक्त पुलिस कर सकती है उधम सिंह का एनकाउंटर। उधम सिंह के वकील ने एसटीएफ पर लगाए आरोप बोला पहले भी हुई है उधम को मारने की कोशिश। मेरठ का कुख्यात बदमाश है उधम सिंह उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टॉप 25 लिस्ट में है शामिल। उधम सिंह की पत्नी है रोहटा थाना क्षेत्र के करनावल गांव की चेयरमैन। विकास दुबे एनकाउंटर के बाद पुलिस ने जारी की है 25 कुख्यात बदमाशों की लिस्ट। कुख्यात बदमाशों में मेरठ के योगेश भदौड़ा, उधम सिंह, और बदन सिंह बद्दो है शामिल। उधम सिंह 9 साल से है आजमगढ़ जेल में बंद। उधम सिंह की पत्नी को सता रहा उधम सिंह के एनकाउंटर का डर। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की उधम की सुरक्षा के लिए याचिका। 


मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...