मंगलवार, 14 जुलाई 2020

भाजपा के 75 नेता कोरोना संक्रमित

पटना। मुंबई और दिल्ली के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में कोराना बम फूटा है। यह कहीं और नहीं बल्कि भाजपा के बीच फूटा है, जिसके 75 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पीछे भाजपा की वर्चुअल रैली को जिम्मेदार बताया जा रहा है।






बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होना है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा में कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं चुनाव को लेकर लगातार बैठक का भी दौर जारी है। यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में भाजपा नेता एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।






महामारी का रूप ले रहा कोरोना





बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17हजार से ऊपर पहुंच गई है। वहीं डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने इस वायरस की वजह से दम तोड़ दिया है। बिहार में सोमवार को 1100 से अधिक नए केस मिले थेजिसमें राजधानी पटना में सर्वाधिक 228 मामलेसामने आए हैं।





सचिन से सभी पद छीने, पार्टी से बाहर

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस विधायक की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में सचिन पायलट सहित बागी विधायकों पर बड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल ने कहा कि सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही दो मंत्रियों का पदभार भी छिन लिया गया है। वहीं गोविंद सिंह को राजस्थान कांग्रेस का नया अध्यक्ष बना दिया गया है। सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी ने साजिश रची और कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की। बीजेपी ने धन बल और सत्ता बल के दुरुपयोग के जरिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रची।


राम का जन्म स्थान नेपाल हैः ओली

काठमांडू/नई दिल्ली। भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने में जुटे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक और भारत विरोधी बयान देकर दोनों देशों के बीच दरार और गहरी कर दी है।


चीन के इशारे पर चलने वाले नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के खिलाफ बोलने की कसम खा ली है। अब ओली ने एक और विवादित बयान देकर भारतीयों को भड़का दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भगवान राम का जन्मस्थान अयोध्या, नेपाल में है। उन्होंने कहा कि भारत में अयोध्या फर्जी है और भारत लोगों क़ो बेवकूफ बना रहा है।


काठमांडु में पीएम आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में ओली ने कहाकि, ‘अयोध्या असल में नेपाल के बीरभूमि जिले के पश्चिम में स्थित थोरी शहर में है। भारत दावा करता है कि भगवान राम का जन्म भारत में हुआ था। उसके इसी दावे के कारण हम मानने लगे कि देवी सीता का विवाह भारत के राजकुमार राम से हुआ था। जबकि असलियत में अयोध्या बीरभूमि के पास स्थित एक गांव है।’ ओली यहीं नहीं रुके, उन्होंने भारत पर सांस्कृतिक अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने एक नकली अयोध्या का निर्माण किया है और भगवान राम भी भारतीय नहीं बल्कि नेपाली हैं।           


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 15, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-337 (साल-01)
2. बुधवार, जुलाई-15, 2020
3. शक-1943, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दसवीं, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 26+ डी.सै.,अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275



  • (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   


सोमवार, 13 जुलाई 2020

लाटरीः सैकड़ो लोगों कै साथ ठगी

अतुल त्यागी, सचिन सिंह
सैकडों लोगों से लाटरी के नाम पर की थी ठगी


हापुड़। शहर के सैकड़ों लोगों से लाटरी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कारोबारी भाईयों को पुलिस ने गैंगस्टर में गिरफ्तार किया है।जिससे पीड़ित लोगों की थानें पर भीड़ लग गई। हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्टील का कारोबार करने वाला स्टील व्यापारी रजनीश अग्रवाल ने काफी समय पहले लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिए थे और हाथ खड़े कर दिए थे। बाद में दबाव पड़ने पर फरार हो गया था। पुलिस ने मामलें में तीन भाईयों के.के.अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल व अग्रवाल को गैंगस्टर में निरुद्ध किया था। कोतवाल सुबोध सक्सेना ने बताया कि घोटालेंबाज भाईयों को गैंगस्टर में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय हैं कि श्रीनगर निवासी के.के.अग्रवाल विघुत विभाग में बाबू था और विभाग ने उस पर ग्रामीणों के नलकूप घोटालें में 20 करोड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और के.के. अग्रवाल ने विभाग के अधिकारियों पर 250 करोड़ के घोटालें की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में मामलें में तत्कालीन एमडी अवनीश अवस्थी की संस्तुति पर विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। तीनों भाईयों की गिरफ्तारी का पता चलते ही पीड़ित लोगों की थानें में भीड़ लग गई।             


 


योजनाएं और सेवाओं की दी जानकारी

अकेले नहीं है आप, प्राधिकरण है आपके साथ, हर परिस्थिति में थामे रखें अपने बड़े बुजुर्गों हाथः जगत सिंह    


रतन सिंह चौहान
होडल पलवल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकुला के निर्देशन में जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एंव चेयरमेन श्री चंद्रशेखर व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एंव सचिव श्री पीयूष शर्मा के मार्गदर्शन में रविवार को आॅनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत द्वारा किया गया।                                         


आनलाइन कार्यक्रम के संचालन में पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत ने श्रोता पैनल अधिवक्ताओं व पैराविधिक स्वयं सेवकों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं नालसा योजना, 2016 व माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987, मौलिक कर्तव्यों, कोविड - 19 कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के विशेष उपायों के बारे में जागरूक किया।  उन्होंने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के बारे बताया कि अधिनियम के अंतर्गत माता-पिता, दादी-दादा व  वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो और जो भारत के नागरिक हों, वे भरण पोषण प्राप्त करने के हकदार हैं, वे नाबालिग संतान को छोडकर, एक या एक से अधिक संतानों पर भरण-पोषण का दावा दायर कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक, हस्तांतरित सम्पत्ति को वापस ले सकता है। वरिष्ठ नागरिक का परित्याग करना एक कानूनी अपराध है। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के पथप्रदर्शक हैं। वरिष्ठ नागरिकों ने शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक तरह की विभिन्न चुनौतियों का सामना किया है, चुनौतियों से समाज को उभारा है। उन्होंने समाज को अच्छे संस्कार और तजुर्बे प्रदान किये हैं, जिनकी बदौलत समाज को एक बेहतर दिशा मिली है। लेकिन आधुनिकीकरण और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में और उनकी बीमारी या शारीरिक दुर्बलता के कारण बडे बुजुर्गों के सम्मान में कमी आई है और उनके प्रति समाज में अपराध में बहुत वृद्धि हुई है। उनकी उपेक्षा को देखते हुए और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नालसा योजना को लागू किया गया । नालसा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की पहचान करके उनको हक दिलवाना है। वरिष्ठ नागरिक मुफ़्त कानूनी सहायता, भरण-पोषण पाने, विचाराधीन मामलों में प्राथमिकता, बुढापा सम्मान पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को सुलभता के साथ पाने के हकदार हैं। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों ने अपने बच्चों को जन्म से ही उच्च संस्कार के साथ-साथ बच्चों के लिए हर बुरे वक्त को सहन करके पालन पोषण किया है इसलिए आज हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि एक बच्चे की तरह ही बडे बुजुर्गों की देखभाल रखें। बीमारी और असमर्थता के कारण बुजुर्गों की उपेक्षा ना करें। उन्हें भी स्वतंत्रता के आधार पर सम्मानजनक जीने और अपना हक पाने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज कोरोना संक्रमण बहुत फैल रहा है, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा मास्क का प्रयोग करके सामजिक दूरी को कायम रखना होगा। आज हमें सरकार के सभी नियमों का पालन करके, एक सच्चे और अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाना है। ये हमारे लिए परीक्षा की घडी है, हमें राष्ट्रीय सेवा के लिए आगे आना ही होगा। कार्यक्रम के माध्यम से पैनल अधिवक्ता ने विभिन्न सवालों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की और विभिन्न तथ्यों पर विचार-विमर्श भी किया।‌ ऑनलाइन कार्यक्रम में पैनल अधिवक्तागण ओमप्रकाश सैनी, महेश शर्मा, श्रीमती कमलेश तेवतिया तथा नरेन्द्र कुमार, रामकुमार शास्त्री, चंद्रपाल, किशोर कुमार  पैराविधिक स्वयं सेवकों व विनोद तेवतिया ने विशेष रूप से भाग लिया।


कांवड़ियोंं के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध

धारा 144 के तहत कांवडिय़ों के आने-जाने पर लगाया पूर्णत: प्रतिबंध।             


रतन सिंह चौहान
होडल पलवल। जिलाधीश नरेश नरवाल ने कोरोना वायरस के संक्रमण को मध्यनजर रखते हुए सरकार द्वारा कांवड यात्रा-2020 को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पलवल जिले व जिला की सीमाओं से आने वाले अन्य जिलों के कांवडिय़ों के हरिद्वार आने-जाने पर महाशिवरात्रि तक पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक  व सम्बन्धित थाना प्रभारी अपने-अपने नियंत्रण क्षेत्र में निगरानी में निगरानी सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना का दोषी पाया जाता है तो वह आईपीसी की धारा 188 के तहत दंड का भागी होगा।


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...