मंगलवार, 14 जुलाई 2020

भाजपा के 75 नेता कोरोना संक्रमित

पटना। मुंबई और दिल्ली के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में कोराना बम फूटा है। यह कहीं और नहीं बल्कि भाजपा के बीच फूटा है, जिसके 75 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पीछे भाजपा की वर्चुअल रैली को जिम्मेदार बताया जा रहा है।






बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होना है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा में कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं चुनाव को लेकर लगातार बैठक का भी दौर जारी है। यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में भाजपा नेता एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।






महामारी का रूप ले रहा कोरोना





बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17हजार से ऊपर पहुंच गई है। वहीं डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने इस वायरस की वजह से दम तोड़ दिया है। बिहार में सोमवार को 1100 से अधिक नए केस मिले थेजिसमें राजधानी पटना में सर्वाधिक 228 मामलेसामने आए हैं।





सचिन से सभी पद छीने, पार्टी से बाहर

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस विधायक की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में सचिन पायलट सहित बागी विधायकों पर बड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल ने कहा कि सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही दो मंत्रियों का पदभार भी छिन लिया गया है। वहीं गोविंद सिंह को राजस्थान कांग्रेस का नया अध्यक्ष बना दिया गया है। सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी ने साजिश रची और कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की। बीजेपी ने धन बल और सत्ता बल के दुरुपयोग के जरिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रची।


राम का जन्म स्थान नेपाल हैः ओली

काठमांडू/नई दिल्ली। भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने में जुटे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक और भारत विरोधी बयान देकर दोनों देशों के बीच दरार और गहरी कर दी है।


चीन के इशारे पर चलने वाले नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के खिलाफ बोलने की कसम खा ली है। अब ओली ने एक और विवादित बयान देकर भारतीयों को भड़का दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भगवान राम का जन्मस्थान अयोध्या, नेपाल में है। उन्होंने कहा कि भारत में अयोध्या फर्जी है और भारत लोगों क़ो बेवकूफ बना रहा है।


काठमांडु में पीएम आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में ओली ने कहाकि, ‘अयोध्या असल में नेपाल के बीरभूमि जिले के पश्चिम में स्थित थोरी शहर में है। भारत दावा करता है कि भगवान राम का जन्म भारत में हुआ था। उसके इसी दावे के कारण हम मानने लगे कि देवी सीता का विवाह भारत के राजकुमार राम से हुआ था। जबकि असलियत में अयोध्या बीरभूमि के पास स्थित एक गांव है।’ ओली यहीं नहीं रुके, उन्होंने भारत पर सांस्कृतिक अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने एक नकली अयोध्या का निर्माण किया है और भगवान राम भी भारतीय नहीं बल्कि नेपाली हैं।           


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 15, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-337 (साल-01)
2. बुधवार, जुलाई-15, 2020
3. शक-1943, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दसवीं, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 26+ डी.सै.,अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275



  • (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   


सोमवार, 13 जुलाई 2020

लाटरीः सैकड़ो लोगों कै साथ ठगी

अतुल त्यागी, सचिन सिंह
सैकडों लोगों से लाटरी के नाम पर की थी ठगी


हापुड़। शहर के सैकड़ों लोगों से लाटरी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कारोबारी भाईयों को पुलिस ने गैंगस्टर में गिरफ्तार किया है।जिससे पीड़ित लोगों की थानें पर भीड़ लग गई। हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्टील का कारोबार करने वाला स्टील व्यापारी रजनीश अग्रवाल ने काफी समय पहले लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिए थे और हाथ खड़े कर दिए थे। बाद में दबाव पड़ने पर फरार हो गया था। पुलिस ने मामलें में तीन भाईयों के.के.अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल व अग्रवाल को गैंगस्टर में निरुद्ध किया था। कोतवाल सुबोध सक्सेना ने बताया कि घोटालेंबाज भाईयों को गैंगस्टर में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय हैं कि श्रीनगर निवासी के.के.अग्रवाल विघुत विभाग में बाबू था और विभाग ने उस पर ग्रामीणों के नलकूप घोटालें में 20 करोड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और के.के. अग्रवाल ने विभाग के अधिकारियों पर 250 करोड़ के घोटालें की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में मामलें में तत्कालीन एमडी अवनीश अवस्थी की संस्तुति पर विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। तीनों भाईयों की गिरफ्तारी का पता चलते ही पीड़ित लोगों की थानें में भीड़ लग गई।             


 


योजनाएं और सेवाओं की दी जानकारी

अकेले नहीं है आप, प्राधिकरण है आपके साथ, हर परिस्थिति में थामे रखें अपने बड़े बुजुर्गों हाथः जगत सिंह    


रतन सिंह चौहान
होडल पलवल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकुला के निर्देशन में जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एंव चेयरमेन श्री चंद्रशेखर व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एंव सचिव श्री पीयूष शर्मा के मार्गदर्शन में रविवार को आॅनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत द्वारा किया गया।                                         


आनलाइन कार्यक्रम के संचालन में पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत ने श्रोता पैनल अधिवक्ताओं व पैराविधिक स्वयं सेवकों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं नालसा योजना, 2016 व माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987, मौलिक कर्तव्यों, कोविड - 19 कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के विशेष उपायों के बारे में जागरूक किया।  उन्होंने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के बारे बताया कि अधिनियम के अंतर्गत माता-पिता, दादी-दादा व  वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो और जो भारत के नागरिक हों, वे भरण पोषण प्राप्त करने के हकदार हैं, वे नाबालिग संतान को छोडकर, एक या एक से अधिक संतानों पर भरण-पोषण का दावा दायर कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक, हस्तांतरित सम्पत्ति को वापस ले सकता है। वरिष्ठ नागरिक का परित्याग करना एक कानूनी अपराध है। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के पथप्रदर्शक हैं। वरिष्ठ नागरिकों ने शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक तरह की विभिन्न चुनौतियों का सामना किया है, चुनौतियों से समाज को उभारा है। उन्होंने समाज को अच्छे संस्कार और तजुर्बे प्रदान किये हैं, जिनकी बदौलत समाज को एक बेहतर दिशा मिली है। लेकिन आधुनिकीकरण और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में और उनकी बीमारी या शारीरिक दुर्बलता के कारण बडे बुजुर्गों के सम्मान में कमी आई है और उनके प्रति समाज में अपराध में बहुत वृद्धि हुई है। उनकी उपेक्षा को देखते हुए और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नालसा योजना को लागू किया गया । नालसा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की पहचान करके उनको हक दिलवाना है। वरिष्ठ नागरिक मुफ़्त कानूनी सहायता, भरण-पोषण पाने, विचाराधीन मामलों में प्राथमिकता, बुढापा सम्मान पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को सुलभता के साथ पाने के हकदार हैं। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों ने अपने बच्चों को जन्म से ही उच्च संस्कार के साथ-साथ बच्चों के लिए हर बुरे वक्त को सहन करके पालन पोषण किया है इसलिए आज हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि एक बच्चे की तरह ही बडे बुजुर्गों की देखभाल रखें। बीमारी और असमर्थता के कारण बुजुर्गों की उपेक्षा ना करें। उन्हें भी स्वतंत्रता के आधार पर सम्मानजनक जीने और अपना हक पाने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज कोरोना संक्रमण बहुत फैल रहा है, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा मास्क का प्रयोग करके सामजिक दूरी को कायम रखना होगा। आज हमें सरकार के सभी नियमों का पालन करके, एक सच्चे और अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाना है। ये हमारे लिए परीक्षा की घडी है, हमें राष्ट्रीय सेवा के लिए आगे आना ही होगा। कार्यक्रम के माध्यम से पैनल अधिवक्ता ने विभिन्न सवालों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की और विभिन्न तथ्यों पर विचार-विमर्श भी किया।‌ ऑनलाइन कार्यक्रम में पैनल अधिवक्तागण ओमप्रकाश सैनी, महेश शर्मा, श्रीमती कमलेश तेवतिया तथा नरेन्द्र कुमार, रामकुमार शास्त्री, चंद्रपाल, किशोर कुमार  पैराविधिक स्वयं सेवकों व विनोद तेवतिया ने विशेष रूप से भाग लिया।


कांवड़ियोंं के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध

धारा 144 के तहत कांवडिय़ों के आने-जाने पर लगाया पूर्णत: प्रतिबंध।             


रतन सिंह चौहान
होडल पलवल। जिलाधीश नरेश नरवाल ने कोरोना वायरस के संक्रमण को मध्यनजर रखते हुए सरकार द्वारा कांवड यात्रा-2020 को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पलवल जिले व जिला की सीमाओं से आने वाले अन्य जिलों के कांवडिय़ों के हरिद्वार आने-जाने पर महाशिवरात्रि तक पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक  व सम्बन्धित थाना प्रभारी अपने-अपने नियंत्रण क्षेत्र में निगरानी में निगरानी सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना का दोषी पाया जाता है तो वह आईपीसी की धारा 188 के तहत दंड का भागी होगा।


जनहितः सैनिटाइजर का दायरा बढ़ाया

कोरोनावायरस पाज़िटिव केस बढ़ने के बाद प्रशासन आया हरकत में, गलियों को किया सैनिटाइजर।


रतन सिंह चौहान
होडल। आर एस योगा संस्थान के सामने वाली गली में एक युवक कोरोना संक्रमित हो गया है। पाज़िटिव युवक के मकान पर प्रशासन द्वारा सावधान रहने का बोर्ड चस्पा कर गली में सैनिटाइजर किया गया है। आए दिन कोरोनावायरस  पाज़िटिव के मामले बढ़ने के बावजूद जनता सोशल डिस्टेंन्सिंग वह मास्क की अनिवार्यता को अपनाने पर सजगता नहीं बरत रहे हैं। प्रशासन भी उक्त मामले में खानापूर्ति कर रही है। दो चार लोगों के चालान काटने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। रविवार को पूरा बाजार बंद तो किया जाता है लेकिन शहर को सैनिटाइजर नहीं किया जाता है। जबकि शहर में फिर से कोरोनावायरस पाज़िटिव केस के मामलों में इजाफा हो रहा है। सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन भी आम नागरिकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। रविवार को उक्त गली में कोरोनावायरस पाज़िटिव केस सामने आने के बाद गली को सोमवार को सैनिटाइजर किया गया है। नगर परिषद कार्यालय शहर को सैनिटाइजर करने के नाम पर रविवार को पूरा बाजार बंद करने की आदेश तो जारी करते हैं लेकिन शहर को सैनिटाइजर नहीं किया जाता।
कोरोना पाज़िटिव केस के बढ़ते मामलों से आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। प्रशासन को लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। सख्ती के साथ सोशल डिस्टेंन्सिंग और मास्क लगाने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने में मुस्तैदी दिखाए।           


एयरपोर्टः भूमि अधिग्रहण की सूचना जारी

अकांशु उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना से प्रभावित लगभग 3,600 लोगों को स्थानांतरित करने के लिए 48 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है। यह कदम हवाई अड्डे के निर्माण में तेजी लाने के लिए किया गया है।


यह अधिसूचना 11 जुलाई को भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 19 (1) के तहत जारी किया गया, जिसमें ग्रीनफील्ड परियोजना से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने का भी जिक्र है। इस हवाई अड्डे को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रहने वाले लोगों के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के विकल्प के रूप में देखा जाता है।यह अधिसूचना नागरिक उड्डयन के विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह द्वारा जारी की गई थी, जो कि ग्राम जेवर बांगर में 48.097 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण से संबंधित है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 अप्रैल को प्रारंभिक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें प्रभावित किसानों के पुनर्वास के लिए भूमि की पहचान का सुझाव दिया गया था।


साल 2018 में जेवर में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों की आपत्ति के बाद हलचल पैदा हो गई थी। दरअसल किसान मुआवजे की राशि के बजाय आरक्षण की मांग कर रहे थे। तत्कालीन यमुना एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) के अध्यक्ष, प्रभात कुमार ने कहा था कि अगर किसानों ने नियम और शर्तो को स्वीकार नहीं किया तो परियोजना को खत्म करना पड़ सकता है।


इसके बाद किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे के साथ, जेवर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की परियोजना के लिए अधिग्रहण की जाने वाली कृषि भूमि के लिए 2,300 रुपये से 2,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर की पेशकश की गई थी। अब राज्य सरकार को इस अधिसूचना को दो समाचार पत्रों के अलावा स्टेट गजेट में प्रकाशित कराना होगा, जिनमें से एक स्थानीय भाषा में होगा। साथ ही जिला मजिस्ट्रेट, पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय के माध्यम से भी अधिसूचना को स्थानीय भाषा में भी प्रसारित किया जाएगा।             


एयरटेल-वोडाफोन के प्रीमियम प्लान ब्लॉक

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ऐसे प्लान ब्लॉक कर दिये हैं जिससे ग्राहकों के साथ भेदभाव की आशंका जतायी जा रही है। ट्राई के सूत्रों ने कहा कि इन प्लान में उपभोक्ता को ज्यादा डेटा स्पीड और प्रायरटी सेवाओं का ऑफर दिया जा रहा था। ट्राई ने एयरटेल के प्लेटिनम और वोडाफोन आइडिया के रेडेक्स प्रीमियम प्लान को ब्लॉक कर दिया है।


उल्लेखनीय है कि सस्ती दरों पर तेज डेटा स्पीड देने को लेकर टेलीकॉम कंपनियों के बीच गलाकट प्रतिस्पर्धा के कारण राजस्व में आयी कमी को दूर करने के लिए कंपनियां इस प्लान पेश कर रही है जिसमें ग्राहकों को बेहतर और प्राथमिकता वाली सेवायें देने का वादा किया रहा है।


सूत्रों ने कहा कि इस तरह के प्लान से ग्राहकों को सेवायें प्रदान करने के नियमों का उल्लघन हो रहा है और ऐसे ग्राहकों की सेवायें प्रभावित हो सकती है जो इन प्लान से बाहर हैं। एयरटेल ने गत छह जुलाई को इस प्लान की घोषणा की थी जिसमें 499 रुपये में तेज डेटा स्पीड देने और ग्राहक को प्राथमिकता के आधार पर सेवायें देने का वायदा किया गया है।                   


बाजपुर में 3 दिन कंप्लीट लॉक डाउन

सतनाम मेहरा की रिपोर्ट 

बाजपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते काशीपुर के बाद अब बाजपुर में भी संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। कोरोना वायरस का कहर इस वक्त देश और दुनिया में चल रहा है। सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र और मुंबई का है दरअसल उत्तराखंड में भी इस का कहर लगातार जारी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में भी लगातार दिन कोरोना से मरीजों की तादाद बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से स्वस्थ होकर अपने घरों को वापस लौट रहे हैं।

बाजपुर में तीन दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा जो आज रात 12 बजे से अगले तीन दिन तक लागू रहेगा। इससे पहले जिल के ही काशीपुर में चार दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी। बता दें कि रविवार को ऊधमसिंह नगर जिले में 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए।              

कल्याण सिंह सीबीआई कोर्ट में पेश

लखनऊ। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में सोमवार को आरोपित पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह और धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये।
अदालत ने करीब एक हजार सवालों की सूची बनाई है, जिनके जवाब उन्हें देने होंगे। अयोध्या ढांचा गिराये जाने के मामले में कुल 49 लोगों को आरोपित बनाया गया था। इसमें से 32 लोगों के बयान दर्ज हो रहे हैं। मीडिया के भारी जमावड़े के कारण पुलिस ने कोर्ट परिसर के दरवाजे बंद कर दिए हैं। कोर्ट पहुंचे धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि ढांचा ढहाने में उनका हाथ नहीं है। लेकिन उनकी हमेशा ये चाहत रही की वहां पर एक भव्य राम मंदिर बने और इसके लिए वह काम करते रहेंगे।


अयोध्या ढांचा विध्वंस मामले में 6 दिसंबर 1992 को थाना राम जन्मभूमि में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में सीबीआइ ने जांच करते हुए 49 आरोपितों के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। वहीं, आरोपितों में से 17 की मौत हो चुकी है। सभी गवाहों के बयान के बाद अभियुक्तों को अपनी सफाई पेश करने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद सीबीआई और अभियुक्तों के वकीलों के बीच बहस होगी। उसके बाद अदालत अपना फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने 8 मई को विशेष अदालत को 31 अगस्त तक केस की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया था।


6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने अयोध्या में बाबरी में विवादित मस्जिद के ढांचे को गिरा दिया था। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, अशोक सिंघल, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा सहित अन्य नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।             


बेटियों के अपराधियों को नहीं छोडूंगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कानून व्यवस्था संबंधी बैठक ली


राय राम जी शरण


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियों के विरुद्ध अपराध करने वाले पूरी मानवता के दुश्मन है, मैं उन्हें छोडूंगा नहीं। अपराधों में संलग्न सफेदपोशो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। भोपाल में नाबालिग बेटियों के साथ अपराध करने वाला जघन्य अपराधी है, जहां कहीं भी हो से ढूंढ कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रदेश में अभियान चलाकर आदतन अपराधियों, माफियाओं, अतिक्रमणकारियों, अवैध शराब का कारोबार करने वालों, चिटफंड धोखेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई करें।


मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव ग्रह श्री एस एन मिश्रा, एडीजी इंटेलिजेंस सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


आरोपी प्यारे मियां का शासकीय आवास एवं अधिमान्यता निरस्त करें


मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि भोपाल में बेटियों के विरुद्ध अपराध के आरोपी प्यारे मियां को आवंटित शासकीय आवास एवं उसको पत्रकार के रूप में दी गई अधिमान्यता तुरंत निरस्त की जाए।


कोरोना में अच्छे कार्य के पुलिस की सराहना


मुख्यमंत्री चौहान ने कोरना के दौरान अच्छा कार्य करने के लिए प्रदेश की पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में जिस तरह हमारे पुलिस बल ने रात दिन एक कर जनता सेवा की है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के मौके पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। ग्रह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने निर्देश दिए कि ऐसे व्यक्ति जो चिटफंड चलाकर जनता के साथ धोखाधड़ी करते हैं उनके विरुद्ध कैंप लगाकर कर सार्वजनिक रूप से कारवाई की जाए, जिससे कि ऐसा कार्य करने वालों के मन में डर बैठे। किसी को भी जनता के साथ धोखाधड़ी नहीं करने दी जाएगी। मुख्य सचिव श्री बैंस ने निर्देश दिए कि प्रदेश में आदतन अपराधियों, माफियाओं, सफेदपोश व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उनके विरुद्ध हर एंगल से कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति किसी भी प्रकार का अवैध लाभ लेने में नहीं चूकते।


हत्या, बलवा में बढ़ोतरी, लूट, बलात्कार में कमी


प्रदेश में गत 3 महीनों में हुए अपराधों की जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी ने बताया कि इस अवधि में प्रदेश में हत्या एवं बलवा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है वहीं लूट एवं बलात्कार के मामलों में कमी आई है। आगामी समय में प्रदेश में अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आगामी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।            


अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

केपी सिंह


लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला करती रहती हैं। उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों पर ट्वीट कर योगी सरकार को घेरने में प्रियंका गांधी भी पीछे नहीं हैं। अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी पार्टी का चेहरा होंगी।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा होंगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन जनता, लोकतंत्र, युवाओं, किसानों, गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के साथ गठबंधन होगा।


अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश उनकी धरती है। वह (प्रियंका गांधी) इसी जगह पर रहती हैं। उन्हें और उनके परिवार को यूपी की मिट्टी और यूपी के लाखों लोग पसंद हैं। वह करोड़ों लोगों के दिलों में बसती है। निस्संदेह, उनके नेतृत्व में पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। प्रियंका गांधी हमारी पार्टी का चेहरा होंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की आवाज बनेगी और जनता हमें आशीर्वाद देगी।              


भूकंप ने किया नुकसान, ली गई जानें

अकाशुं उपाध्याय


काठमांडू। नेपाल में रविवार को भारी बारिश के बाद भूस्खलन से कम से कम दस और लोगों की मौत हो गई, जिसके परिणामस्वरूप पिछले तीन दिनों में भूस्खलन के कारण कुल 54 मौतें हुईं। नेपाल के 19 जिले पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, रविवार को मायागड़ी में सात, जाजरकोट में दो और सिंधुपालचौक में एक व्यक्ति की मौत हो गई।


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 72 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन के कारण 54 लोगों की मौत हो गई है और 39 लापता हैं। करीब 40 लोग घायल भी हुए हैं। देश के पूर्वी संखुवासभा जिले में भारी बारिश के कारण आठ घर बह गए और लगभग 11 लोग लापता हैं। नेपाल सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना और पुलिस की तैनाती की है।           


'दुबे' योगी सरकार के गले की फांस

केपी सिंह


लखनऊ। विकास दुबे प्रकरण में सरकार की खोखली कार्रवाइयां उजागर हो गई। विकास दुबे ने कुछ ही दशकों में मामूली हैसियत से अरबों रूपये की संपत्ति जुटा ली थी। जबकि उसका अपराध क्षेत्र भी बहुत व्यापक नहीं था। विकास दुबे का गुर्गा जय वाजपेयी 6-7 साल पहले 4000 रूपये की नौकरी में गुजारा करता था लेकिन इतने कम समय में उसकी गिनती भी कानपुर के बड़े रईसों में विकास दुबे के करिश्में के बदौलत होने लगी थी। विकास दुबे और उसके जय वाजपेयी जैसे पलेतों का कारोबार अभी बदस्तूर चलता रहता अगर उसने थोक में पुलिस कर्मियों को शहीद न किया होता।


सच बात यह है कि न जाने कितने विकास दुबे पड़े हैं जो हर शहर और महानगर में गलत कार्य करके करोड़पति और अरबपति बन चुके हैं। अपराध और काले धन की इस समानान्तर व्यवस्था को तोड़ने में सरकार और प्रशासन की दिलचस्पी न तो कभी रही है और न है। अगर सरकार समय रहते इन्हें कानून के शिकंजे में जकड़ने के लिए तत्पर हो जाये तो न तो पुलिस कर्मियों को शहीद करके माफिया सरकार की नाक काट सकते हैं और न ही सरकार के लिए आम जनता जो कि कपोतव्रती है, को अंधाधुंध टैक्स के कुल्हाड़े से हलाल करने की जरूरत पड़ सकती है।



पहले की सरकारें अपराधियों की सरपरस्ती में खुले आम लगी रहती थी क्योंकि शार्ट कट में चुनाव जीतना और अपनी कई पुस्तों के लिए शाही बंदोबस्त करना उन्हें चलाने वाले सूरमाओं ने अपना मकसद बना रखा था पर वर्तमान केन्द्र और राज्य सरकार के कमांडर तो अलग फितरत के लोग लगते हैं जिन्हें न खुद जायदाद बनाना है और न ही अपने खानदानियों को सत्ता कैश कराने की छूट देना गवारा है। फिर ये लोग गलत काम करने वालों पर कृपालु क्यों हैं यह एक रहस्य है।



केन्द्र सरकार के पास सीबीआई, आयकर, ईडी आदि तमाम सरंजाम है। अगर व्यवस्था बदलनी थी तो उसे रातोंरात कुबेर बने लोगों की कुंडली जांचने का अभियान चलाना चाहिए था। चुनाव के पहले तो सत्तारूढ़ पार्टी के नेता दम भरते थे कि देश में इतना काला धन है जो बरामद कर लिया जाये तो नये टैक्स लगाना तो दूर सरकारी खजाने में इतना माल आ जायेगा कि हर नागरिक के खाते में 15-15 लाख रूपये की रकम पहुंचायी जा सके। लेकिन जब पार्टी सरकार में आ गई तो कालाधन बाहर निकालने की जिम्मेदारी को लेकर उसने अपनी आंखे मूंद ली। इन मामलों में कार्रवाई करने वाले उसके विभाग केवल प्रतिद्वंदी पार्टियों के नेताओं के दमन तक अपने सरोकार समेटे हुए हैं। भाजपा के प्रति लोगों में इसी कारण मोह भंग हो रहा है जबकि उसके इकलौते बचे विश्वास के भी हश्र को देखने की परिणति लोगों की लोकतंत्र में अनास्था के रूप में सामने आ सकती है जो कि काफी खतरनाक होगा।


राज्य सरकार का भी यही आलम है। लोकायुक्त, एन्टीकरप्शन, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन आदि का लम्बा तामझाम उसने सफेद हाथी बनाकर रख छोड़ा है। विकास दुबे प्रकरण के बाद भी सरकार जागती नहीं दिखाई दे रही है जबकि उसे अपने इस भारी भरकम तंत्र को पहले से ही नव धनाढ़यों की जांच में लगा देना चाहिए था।             


बेलगाम भाजपा को जनता सबक सिखाएं

भाजपाई हो रहे बेलगाम जनता सिखाएगी सबक


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। शहर के बहादुर गंज मुहल्ले में प्रदेश के काबिना मंत्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके निवास स्थान के आसपास के घरों को भगवा रंग में रंग देने और पड़ोसियों के एतराज करने पर मंत्री के रिश्तेदारों, चहेतों द्वारा धमकी देने के मामले को विधान परिषद् में उठाया जाएगा।सपा के वरिष्ठ नेता और विधानपरिषद सदस्य मा बासुदेव यादव ने अपर पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को पत्र लिखकर मामले को गंभीरता से लेने को कहा है। उन्होने कहा है कि आगामी दिनों में शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में भी यह मामला उठाया जाएगा l आरोप लगाया कि भाजपाई बेलगाम हो गए हैं।
वहीं समाजववादी पार्टी ने हाईकोर्ट कैम्प कार्यालय पर बैठक कर उक्त कृत की निन्दा की।निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने बहादुरगंज में कैबिनेट मंत्री के आवास के आस पास के मकानों को भगवा रंग में रंगाए जाने पर आपत्ती जताते हुए कहा की भाजपाई गुण्डों के सहारे जबरन भगवाकरण कर रहे हैं।निर्वतमान महासचिव योगेश यादव ने जबरन मकानों के भगवारंग रोग़न को भाजपाईयों के पतन की ओर बढ़ने वाला क़दम बताते हुए इसकी कड़े शब्दों मे आलोचना की कहा भाजपा लोगों पर जबरन मकानों का रंग बदल कर धार्मिक उनमाद को पैदा कर रही है।
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने अपने बयान में कहा है कि लाकडाउन के दौरान एक जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कानून की धज्जियां उड़ाई गई l ऊपर से पड़ोसियों, मुहल्ले वालों के मना करने के बाद भी इनके रिश्तेदारों और चहेतों द्वारा पूरी गली को रंग रोगन कर दहशत का माहौल पैदा किया गया है l थाने में अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे भुक्तभोगियों की तहरीर बदल कर मंत्री को बचाने का काम किया गया है, जिससे प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़ा होता है lबैठक में सै०इफ्तेखार हुसैन,योगेश चन्द्र यादव,सै०मो०अस्करी,रविन्द्र यादव,मो०ग़ौस,विक्रम पटेल,मुशीर अहमद,वीरु पासी,काशान सिद्दीक़ी,अब्दुल ज़र्रार खान,मो०ज़ैद,एजाज़ खान,औन ज़ैदी आदि उपस्थित रहे।


कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य

नई दिल्ली। आगामी 16 जुलाई, गुरुवार के दिन सूर्य कर्क में प्रवेश करेंगे। जैसे ही सूर्य का कर्क में गोचर होगा, तभी सम-सप्‍तम योग लग जाएगा। इस योग के होने का अर्थ है कि सूर्य कर्क में और शनि मकर राशि में होंगे। दोनों एक दूसरे के सातवें घर में गोचर करेंगे। इससे पहले सूर्य अब तक मिथुन राशि पर गोचर कर रहे थे। 16 जुलाई को एकादशी भी आ रही है। इसे कामिका एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्‍योतिषियों का कहना है कि सम-सप्‍तम योग का सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्‍हें संभलकर रहने की जरूरत है। इन राशियों में कर्क, सिंह, मीन, मिथुन और मकर राशि के नाम शामिल हैं। थोड़ी सी भी असावधानी परेशानी बढ़ा सकती है। अन्‍य राशियों के लिए मिला जुला असर रहेगा एवं कुछ राशियों के लिए अच्‍छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। जानिये इस राशि परिवर्तन का क्‍या प्रभाव पड़ेगा।


इन 5 राशियों को संभलकर रहना होगा


कर्क – नौकरी करने वालों के लिए चिंताजनक समय आ रहा है। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्‍यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपके व्‍यवहार के चलते आपके संबंध लोगों से बिगड़ सकते हैं। व्‍यापार एवं नौकरी में कोई बात परेशान कर सकती है।


सिंह – आपका कोई राज उजागर होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी योजनाओं को गुप्‍त रखें। घर में अशांति का वातावरण रहेगा। पैसों के लेन देन के समय सावधानी बरतें। नया निवेश करने से बचें और किसी को उधार देने से पहले सोचें।


मिथुन – इस राशि के लोगों को सेहत के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। घर में बीमारियां आ सकती हैं। धन व्‍यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके शब्‍द आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं।


मीन – वर्ष 2020 के आरंभ से ही मीन राशि के लिए सामान्‍य समय रहा है लेकिन सम-सप्तक योग बनते ही आपकी कोई बड़ी हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। खर्च और कर्ज बढ़ने की आशंका है। कोई हादसा हो सकता है। वाहन संभलकर चलाएं। परिवार के लोगों की सेहत को लेकर सजग रहें।


मकर – यदि इस समय आप कोई अहम फैसला लेने जा रहे हैं तो एक बार अच्‍छे से सोच लें। आपका गलत फैसला जीवन पर बुरा असर डाल सकता है। खर्च बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने पास उपलब्‍ध चीजों का किफायत से इस्‍तेमाल करें।


समसप्तक योग से इन राशि के लोगों को लाभ की संभावना


मेष- इस राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है, जो घर में सुख एवं समृद्धि का परिचायक है।


मीन – मीन राशि के लिए यह गोचर लाभदायक तो नहीं है लेकिन इससे हानि भी नहीं होगी। आर्थिक स्थिति में बहुत ज्‍यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा।


वृषभ – इस राशि के लोगों का साहस बढ़ेगा। ख्‍याति बढ़ेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। गोचर काल के समय आप लक्ष्‍य पूरे करने के लिए अग्रसर होंगे। आय में बढ़ोतरी की भी अच्‍छी खबर सामने आ सकती है।


कन्‍या – कन्‍या राशि के 11वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इसका यह अर्थ है कि बहुत अच्‍छा समय आने वाला है। अगर आप किसी भी माध्‍यम से विदेशों से संबंधित कामकाज से जुड़े हैं तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी। यदि आप प्राइवेट, कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं तो आपको धन की प्राप्ति होने के प्रबल योग बन रहे हैं।


तुला – तुला राशि के लोगों के लिए बहुत सक्रियता भरा समय आ रहा है। आपमें प्रबंधन एवं नेतृत्‍व क्षमता विकसित होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। लक्ष्‍यों की प्राप्ति होगी। नए कार्यों को आरंभ करने का यह बेहतर समय है। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता के योग हैं।


इन राशियों के लिए मिला जुला रहेगा प्रभाव


वृश्‍चिक – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए नो प्रॉफिट, नो लॉस की स्थिति है। आपकी राशि के दसवें भाव में सूर्य स्‍वामी होकर नवें भाव में गोचर करेंगे। यानी आपके काम अटक सकते हैं। यह गोचर लाभकारी नहीं होगा लेकिन समस्‍याएं बहुत ज्‍यादा नहीं होंगी।


धनु- इस राशि के अष्‍टम भाव में सूर्य का गोचर होगा। इसका अर्थ यह है कि आपके जीवन में अभी सब कुछ अनिश्‍चित रहने वाला है। ऐसे में आपको सावधान रहना चाहिये। ध्‍यान रखें किसी से कोई कर्ज ना लें। सेहत का विशेष ध्‍यान रखें।


कुंभ – कुंभ राशि के लिए यह गोचर ठीक रहेगा। आपके छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। यह शुभ फल देगा। हालांकि आपकी प्रतिस्‍पर्धा बढ़ सकती है लेकिन आपकी क्षमता भी बढ़ेगी। आप अच्‍छा प्रदर्शन कर सकेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्‍हें सफलता मिल सकती है।


दोस्ती का बदतर सिला, ऐसा सलूक

अतुल त्यागी


मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के फाजलपुर गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की उसी के चार दोस्तों ने कथित रूप से हत्या कर दी और अपराध छिपाने के लिए शव को टुकड़े-टुकड़े कर 40 फीट गहरे बोरवेल में डाल दिया। पुलिस अभी तक शव को बरामद नहीं कर सकी है।


नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शव बरामद करने के लिए विशेष मशीने मंगाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि हत्या आरोपी चारों दोस्तों को कंकरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंह ने रविवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कंकरखेड़ा के अनूपनगर फाजलपुर निवासी रूपक उर्फ भूरी 25 जून को घर से गायब हो गया था। परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके चार दोस्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करने की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले बताया कि शव को गांव के जगंल में गड्ढा खोदकर दबा दिया है। लेकिन अभियुक्तों को लेकर उस स्थान पर पहुंची पुलिस को शव नहीं मिला। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब दोबारा युवकों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हत्या उपरान्त उन्होंने अपराध छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर जिटोला गांव के जंगल में 40 फीट गहरे बोरवेल में डाल दिया था।


उधर, क्षेत्रीय थाना रोहटा के पुलिसी निरीक्षक उपेंद्र ने बताया कि बदले बयान के बाद पुलिस ने 40 फीट गहरे बोरवेल में कैमरा डाल जांच की तो उसमें कुछ कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। उन्होंने बताया कि जेसीबी की मदद से बोरवेल के आसपास खुदाई की जा रही है। लगभग 25 से 30 फीट की खुदाई की जा चुकी है 40 फीट की खुदाई की जानी है। 40 फीट की खुदाई होने के बाद ही सही पता चलेगा।               


नोएडाः टेस्ट से बच रहींं मुस्लिम महिलाएं

विजय भाटी। गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार रैपिड टेस्ट शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गौतम बुद्ध नगर जिले के कस्बों, शहर और ग्रामीण इलाकों में लगाए जा रहे हैं। इस शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी वहां से जाने वाले राहगीरों को रोक-रोक कर कोरोना वायरस की जांच कर रहे हैं। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के लिए इस समय सबसे बड़ी समस्या गौतम बुद्ध नगर जिले की मुस्लिम महिलाएं बनी हुई हैं। गौतम बुद्ध नगर जिले की अधिकांश मुस्लिम महिलाएं कोरोना वायरस की जांच कराने से इंकार कर रही हैं।


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर जिले के सभी चिकित्सकों द्वारा कोरोना वायरस की जांच के लिए रैपि़ड टेस्ट शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस रैपिड टेस्ट शिविर के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वहां से गुजरने वाले राहगीरों को रोक कर उनकी कोरोना वायरस की जांच करायी जा रही है। इस दौरान वहां से गुजरने वाली मुस्लिम महिलाओं द्वारा कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ इंकार कर दिया जा रहा है। जबकि अन्य लोगों द्वारा कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए काफी उत्सुकता देखी जा रही है।


कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह ने बताया कि इस समय उत्तर प्रदेश में महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू है। इन दोनों अधिनियम के तहत कोई भी व्यक्ति संक्रामक बीमारी की जांच और इलाज से इनकार नहीं कर सकता है। अगर कोई संक्रमित व्यक्ति को छुपाने का भी प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।             


नगर निगम के हवाले करेगा जीडीए

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वर्षों से गाज़ियाबाद नगर निगम और विकास प्राधिकरण की उपेक्षा का शिकार रहे राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले हजारों फ्लैट मालिकों के लिए एक अच्छी खबर है।  गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने राजनगर एक्सटेंशन को नगर निगम के हवाले करने की कवायद शुरू कर दी है।  सूत्रों के अनुसार प्राधिकरण ने इसके लिए नगर आयुक्त को एक पत्र भेजा है।


हिंडन के करीब बसे राजनगर एक्सटेंशन में 45 से ज्यादा ग्रुप हाउसिंग सोसायटी हैं। जिनमें 35 हजार फ्लैट हैं। करीब 21 हजार फ्लैटों में परिवार रहने लगे। यह कॉलोनी नूरनगर गाँव की भूमि पर बसी है जो पहले से नगर निगम के सिटी ज़ोन का हिस्सा रहा है। इस कॉलोनी को गाज़ियाबाद के कुछ प्रमुख बिल्डरों ने मिलकर बनाया और विकास शुल्क के बदले जीडीए ने यहाँ सड़क, नाले, सीवर और एसटीपी जैसी मूलबूत सुविधाएं विकसित की हैं।  जीडीए के अधिकारियों का कहना है की नगर निगम को कॉलोनी हैंडओवर में अभी कम से कम 6 महीनों का समय लग सकता है।  


आपको बता दें कि अभी हाल ही में नगर निगम ने राज नगर एक्सटेंशन के निवासियों को  हाउस टैक्स के बिल भेजने शुरू कर दिए थे जिसका स्थानीय नागरिक विरोध कर रहे हैं।  नगर निगम के अधीन आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि शहर के बाकी इलाकों कि तरह यहाँ की सोसायटियों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो जाएगा। सड़क, नाले और सीवर की व्यवस्था नियमित रहेगी। अभी यहां सोसायटियों का कूड़ा निस्तारण आरडब्ल्यूए और बिल्डर को कराना होता है। बाहरी क्षेत्र की सफाई जीडीए शॉर्ट टर्म टेंडर के जरिए कराता है।                 


यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...