सोमवार, 13 जुलाई 2020

यमन में हमलें से 10 नागरिकों की मौत

साना। यमन में हवाई हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई है। हज्जाह प्रांत मे रविवार को एक घर पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई है। एएनआइ न्यूज एजेंसी के हवाले से हाउती टेलीविजन ने यह रिपोर्ट दी। टेलिवजिन ने बताया कि वाशह जिले में एक घर के मलबे में से दो घायल लोगों को  निकाला गया है।  पांच साल से अधिक समय से यमन राष्ट्रपति अब्दराबुह मंसूर हादी और हाउती विद्रोहियों के नेतृत्व में सरकारी बलों के बीच एक सशस्त्र संघर्ष में उलझा हुआ है। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन के बावजूद सरकारी सेना उत्तर में हाउती नियंत्रित क्षेत्रों पर पर अधिकार नहीं कर पाई है।           


हमलें में ड्रोन-मिसाइलों का हुआ इस्तेमाल

रियाद। सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन को हवाई हमलों के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय आलोचना भी लगातार सामना करना पड़ रहा है, स्कूलों, अस्पतालों और शादी पार्टियों सहित गैर-सैन्य लक्ष्यों पर भी सऊदी की तरफ से हमले हो चुके हैं। सऊदी अरब पर हमला करने के लिए हाउथी ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करता रहा है। 


कोरोना काल में हुआ हमलाः बता दें कि कोरोना काल में यह हमला हुआ है। पहले ही पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। पूरी दुनिया में इस वायरस कि रोकथाम के लिए सभी देश अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। दुनिया में इस वायरस से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित है। इसके बाद इस वायरस से ब्राजील, भारत, रुस और सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। फिलहाल इस वायरस से निजात पाने के लिए प्रत्येक देश अपन स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। वहीं सभी देश इस वायरस से बचने लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं वही रूस का दावा कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहला मानव ट्रायल कर लिया है।           


कोरोना वैक्‍सीन पर रूस ने मारी बाजी

कोरोना वैक्‍सीन पर रूस ने मारी बाजी, सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

मास्‍को। कोरोना वैक्‍सीन पर रूस ने बाजी मार ली है। रूस के सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा है कि उसने कोरोना वायरस के लिए वैक्‍सीन तैयार कर लिया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि वैक्‍सीन के सभी परीक्षणों को सफलतापूर्वक संपन्‍न कर लिया गया है। अगर यह दावा सच निकला तो यह कोरोना वायरस की पहली वैक्‍सीन होगी। इसके साथ ही दुनिया को कोरोना वायरस की काट भी रूस ने खोज निकाला है। हालांकि, अमेरिका समेत दुनिया के तमाम विकसित मुल्‍क कोरोना पर वैक्‍सीन तैयार करने में जुटे हैं। कई तो ट्रायल के स्‍तर पर असफल भी हो चुके हैं, लेकिन रूस ने पहली वैक्‍सीन को सफल करार देकर बाजी मार ली है।18 जून को टीके का शुरू हुआ था ​​परीक्षणः इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक वदिम तरासोव ने कहा कि विश्वविद्यालय ने 18 जून को रूस के गेमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा निर्मित टीके के ​​परीक्षण शुरू किया था। तारासोव ने कहा कि सेचेनोव विश्वविद्यालय ने कोरोनोवायरस के खिलाफ दुनिया के पहले टीके के स्वयं सेवकों पर सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा कर लिया है।             


मोहम्मद अबदुल्ला


1 करोड़ 30लाख 35हजार 942संक्रमित

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 30लाख 35हजार 942लोग संक्रमित हो चुके हैं। 75 लाख 82हजार 35लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 71हजार 571की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में रविवार को 5 हजार 83 मामले सामने आए। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार के पार हो गया है। अब तक 5 हजार 307 लोगों की जान गई है। खतरे को देखते हुए सरकार ने राजधानी बोगोटा की सीमा सील करने का फैसला किया गया है। बोगोटा से 49 हजार 644 मामले सामने आए हैं। इससे पहले सरकार ने 1 अगस्त से देश भर में लॉकडाउन बढ़ा दिया था।


फारुख खान   


ब्राजीलः मास्क न लगाने वालों पर एक्शन

मास्क  न लगाने वालों पर एक्शन


ब्रासीलिया। ब्राजील में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस राजधानी रियो डे जेनेरियो में बीच पर बिना मास्क के नजर आने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। यहां पर 21 मई को घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना जरूरी किया गया था। हालांकि, कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे थे। इसे देखते हुए सरकार अब इसका कड़ाई से पालन करा रही है। ब्राजील संक्रमण के मामले में दुनिया में दूसरे पायदान पर है। यहां के साओ पाउलो में सबसे ज्यादा 1, लाख 30 हजार संक्रमित मिले हैं और 11 हजार 415 मौतें हुई हैं।ब्राजील की राजधानी रियो डे जेनेरियो में रविवार को बीच पर पीपीई किट पहनकर गश्त करते सरकारी कर्मचारी। यहां मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।   


मनोज सिंह ठाकुर


39 सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिवः राष्ट्रपति

एंटानानैरिवो। मैडागास्कर में संक्रमण की वजह से दो सांसदों की मौत हो गई है और 14 सांसद संक्रमित मिले हैं। राष्ट्रपति एंड्री रैजोइलिना ने बताया कि इसके अलावा 25 दूसरे सांसदों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यहां की राजधानी एंटानानारिवो में दो महीने लॉकडाउन हटाया गया था। हालांकि, मामले बढ़ने के बाद 5 जुलाई को इसे दोबारा लॉकडाउन कर दिया गया है।दुनिया में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा मामले: डब्ल्यूएचओ


वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को रिकॉर्ड 2 लाख 30 हजार 370 नए मामले दर्जकिए। सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील, भारत और साउथ अफ्रीका में सामने आए। इस दौरान 5000 से ज्यादा लोगों की जान भी गई। इससे पहले 10 जुलाई को रिकॉर्ड 2 लाख 28 हजार 102 मामले सामने आए थे।                 


कविता गर्ग


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 14, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-336 (साल-01)
2. मंगलवार, जुलाई-14, 2020
3. शक-1943, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- नवमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:27।


5. न्‍यूनतम तापमान 26+ डी.सै.,अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275



  • (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...