सोमवार, 13 जुलाई 2020

1 करोड़ 30लाख 35हजार 942संक्रमित

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 30लाख 35हजार 942लोग संक्रमित हो चुके हैं। 75 लाख 82हजार 35लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 71हजार 571की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में रविवार को 5 हजार 83 मामले सामने आए। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार के पार हो गया है। अब तक 5 हजार 307 लोगों की जान गई है। खतरे को देखते हुए सरकार ने राजधानी बोगोटा की सीमा सील करने का फैसला किया गया है। बोगोटा से 49 हजार 644 मामले सामने आए हैं। इससे पहले सरकार ने 1 अगस्त से देश भर में लॉकडाउन बढ़ा दिया था।


फारुख खान   


ब्राजीलः मास्क न लगाने वालों पर एक्शन

मास्क  न लगाने वालों पर एक्शन


ब्रासीलिया। ब्राजील में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस राजधानी रियो डे जेनेरियो में बीच पर बिना मास्क के नजर आने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। यहां पर 21 मई को घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना जरूरी किया गया था। हालांकि, कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे थे। इसे देखते हुए सरकार अब इसका कड़ाई से पालन करा रही है। ब्राजील संक्रमण के मामले में दुनिया में दूसरे पायदान पर है। यहां के साओ पाउलो में सबसे ज्यादा 1, लाख 30 हजार संक्रमित मिले हैं और 11 हजार 415 मौतें हुई हैं।ब्राजील की राजधानी रियो डे जेनेरियो में रविवार को बीच पर पीपीई किट पहनकर गश्त करते सरकारी कर्मचारी। यहां मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।   


मनोज सिंह ठाकुर


39 सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिवः राष्ट्रपति

एंटानानैरिवो। मैडागास्कर में संक्रमण की वजह से दो सांसदों की मौत हो गई है और 14 सांसद संक्रमित मिले हैं। राष्ट्रपति एंड्री रैजोइलिना ने बताया कि इसके अलावा 25 दूसरे सांसदों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यहां की राजधानी एंटानानारिवो में दो महीने लॉकडाउन हटाया गया था। हालांकि, मामले बढ़ने के बाद 5 जुलाई को इसे दोबारा लॉकडाउन कर दिया गया है।दुनिया में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा मामले: डब्ल्यूएचओ


वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को रिकॉर्ड 2 लाख 30 हजार 370 नए मामले दर्जकिए। सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील, भारत और साउथ अफ्रीका में सामने आए। इस दौरान 5000 से ज्यादा लोगों की जान भी गई। इससे पहले 10 जुलाई को रिकॉर्ड 2 लाख 28 हजार 102 मामले सामने आए थे।                 


कविता गर्ग


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 14, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-336 (साल-01)
2. मंगलवार, जुलाई-14, 2020
3. शक-1943, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- नवमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:27।


5. न्‍यूनतम तापमान 26+ डी.सै.,अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275



  • (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   


रविवार, 12 जुलाई 2020

घोड़ा अस्तबल से निकलें, तब जाएंगे

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार एक बार फिर से खतरे में है। इस बार अशोक गहलोत व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच आपसी मनमुटाव खुलकर सामने आ गया है। यही वजह है कि डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं।  डिप्टी सीएम सचिन पायलट पार्टी के आलाकमान से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। अचानक सचिन पायलट का समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचने से यह साफ होता है कि अब अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीत सबकुछ ठीक नहीं है।


इन सबके बीच कांग्रेस पार्टी के नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा है कि मैं अपनी पार्टी को लेकर चिंतित हूं। यही नहीं सिब्बल ने कहा कि घोड़ा अस्तबल से निकल जाएगा हम तभी जागेंगे? कपिल सिब्बल ने एक तरह से कांग्रेस आलाकमान की चुप्पी पर सवाल खड़ा करते हुए अप्रत्यक्ष तरीके से उन्हें सावधान किया है। कपिल चाहते हैं कि सचिन ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया की तरह कोई फैसला ले इससे पहले कांग्रेस आलाकमान को इस मामले को सुलझाना चाहिए।
विधायकों और मंत्रियों से मिले गहलोत
सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के आरोपों के बीच कई मंत्रियों व विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। सिविल लांइस स्थित मुख्यमंत्री निवास में गहलोत से मुलाकात करने वालों में सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग व श्रम मंत्री टीकाराम जूली शामिल हैं। इसके अलावा बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए कई विधायक व कांग्रेस का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायक भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।                     


लॉकडाउनः 15 दिन खुलेंगे यूपी के बाजार

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीम-11 के साथ बैठक करके एक नए लॉकडाउन फॉर्मूले पर मुहर लगाई है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में हफ्ते के पांच दिन ही कार्यालय और बाजार खुलेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस और बाजार खोले जाएंगे, जबकि शनिवार और रविवार को सभी दफ्तर और बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे।


आपको बता दें कि योगी सरकार ने बीते शुक्रवार की रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन लगाया है। अब यह नियम आगे भी जारी रहेगा। वहीं, इस मिनी लॉक डाउन की अवधि के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।               


500 बार लिखे, 'मास्क लगाना' जरूरी है

 फ़िरोज़ाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फ़िरोज़ाबाद में बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर जाना होगा प्रशिक्षण केंद्र,  500 बार लिखना होगा 'मास्क लगाना जरूरी है' , प्रशासन की अनूठी पहल।
यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस व प्रशासन ने लोगों को कोरोना का हाल में नियमों को समझाने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है अब सड़कों पर जो भी शख्स बिना मास्क लगाए घूमते दिखता है । उसको पुलिस पकड़ कर एक इंटर कॉलेज में बने प्रशिक्षण केंद्र पर ले जाती है। जहां पर उसको कोरोनावायरस से होने वाले नुकसान और बीमारी के बारे में बताया जाता है। सजा के तौर पर एक सादा कागज दे दिया जाता है जिस पर 500 बार लिखना होता है कि मास्क पहनना जरूरी है। लगभग 3 घंटे की इस प्रक्रिया के बाद उन्हें मास्क पहनाकर उनके घर के लिए रवाना कर दिया जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है इसीलिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि लोग सड़कों पर मास्क लगाकर निकले तथा 2 गज की दूरी का पालन करें । इस योजना के शुरुआत में जिला प्रशासन पुलिस के आला अधिकारी तथा नगर निगम के सभी अधिकारी मौजूद थे अब देखना यह है कि इस अनूठी पहल का आम जनता पर कितना असर आता है और बढ़ता हुआ कोरोना वायरस पर क्या रोक लग पाएगा।
दीपक कुमार, छात्र ने कहा कि उन्हें मास्क ना पहनने पर यह सेंटर पर लाया गया यह छोटा सा पनिशमेंट मिला है लेकिन यह हमें पता लग गया कि मास्क लगाना बहुत जरूरी है। अब हम हमेशा मास्क पहनेंगे और दूसरे लोगों से भी कहेंगे कि मांस जरूर पहनें इससे न सिर्फ हमारी सुरक्षा है वरना पूरे परिवार की भी सुरक्षा है।


 सचिंद्र पटेल एसएसपी फिरोजाबाद ने कहा कि यह एक सजा नहीं है यह प्रशिक्षण के तौर पर रखा जा रहा है। पिछले तीन महीनों से लगातार देखा जा रहा है कि लोग समझाने पर भी मांस का प्रयोग नहीं कर रहे हैं इसको लेकर आज यह योजना के तहत यहां पर लोगों को लाया जाता है और उनसे 500 बार लिखा जाता है तथा एक वीडियो फिल्म दिखाई जाती है जिसमें कोरोना से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। इसका लोगों को फायदा मिले एसएसपी सचिंद्र पटेल ने लोगों को क्लास रूम में बैठाकर समझाते हुए, वीडियो दिखाते हुए, बिना मास्क लगाए लोग 500 बार लिखते हुए, बिना मास्क लगाए पकड़े गए लोगों की वाइट।


अमन गुप्ता की रिपोर्ट


डिप्टी सीएम के घर कोरोना की दस्तक

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर कोरोना ने अपना डेरा डाल दिया है,कोरोना ने सीएम की समधन,भतीजी,भतीजा,दामाद सहित 6 लोगो को अपनी चपेट में ले लिया है।


कौशांबी में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा परेशान है। प्रयागराज की लैब में 145 लोगों की जांच हुई, जिसमें 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमितों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की भतीजी व चायल विधायक संजय गुप्ता की भाभी भी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की टीम ने सभी को इलाज के लिए मंझनपुर पीएचसी के एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।


सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को हुई सैंपलों की जांच में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की भतीजी व उनके पति, सास समेत कस्बे के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नगर पालिका परिषद भरवारी में तीन लोग संक्रमित हुए है। इसमें चायल विधायक संजय गुप्ता की भाभी, नौकर व एक पड़ोसी शामिल हैं। इसके अलावा दो मरीज मंझनपुर में मिले हैं। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।


टंशंंअब तक कुल 8200 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें 179 लोग संक्रमित मिले हैं। शनिवार को छह लोग स्वस्थ हो गए है। जनपद के विभिन्न स्थानों से 285 लोगों का सैपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव व कस्बों का भ्रमण कर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक कर रही है। डिप्टी सीएम के घर पहुची मेडिकल टीम।सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू में है डिप्टी सीएम का घर।सीएम के घर को सेनेटाइज करने की कवायद शुरु हो चुकी हैं।             


युवक की पिटाई, सीओ ने लिया संज्ञान

दवाई मांगने पर युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में सीओ सिटी ने लिया संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार
भानु प्रताप उपाध्याय 


शामली। जनपद में दवाई मांगने पर युवक की बेरहमी से पिटाई करने वाले युवक को शामली पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस न संज्ञान लिया। दरअसल आपको बता जनपद शामली के माजरा रोड पर एक युवक की मेडिकल स्टोर पर दवाई मांगने पर स्टोर संचालक ने युवक की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें स्टोर संचालक युवक के ऊपर बीच सड़क पर डंडे बरसाता नजर आ रहा था। युवक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गया था। युवक पर पर्याप्त पैसे ना होने के कारण, मेडिकल संचालक ने युवक की बीच सड़क पर डंडों से पिटाई कर दी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने आदर्श मंडी पुलिस से मामले की जांच कराई. जिसमें मेडिकल संचालक आरोपी पाया गया. पुलिस में मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।            


शामलीः सन्नाटे में मिले 7 संक्रमित

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। जनपद में आज सात ओर कोरोना मरीज मिलने से हडकंप मच गया हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इस की पुष्टि करते हुए बताया कि जनपद में आज सात ओर कोरोना मरीज मिले हैं। प्रशासन इनसे जुडे क्षेत्रों को सील कराने की कार्यवाही करा रहा है। इस बीच कोरोना संक्रमण को फैलने से रोके जाने के उददेश्य से जिले में रविवार को दूसरे दिन भी जरूरी सेवाओ को छोडकर अन्य सभी गतिविधियां पूर्ण रूप से बंद रखी गई। सवेरे दूध और दवा की दुकानों को खोला गया। जहां लोगों ने पहुंचकर खरीरदारी की। इसके अलावा पुलिस द्वारा दवा की दुकानों को छोडकर सभी दुकानों को बंद करा दिया गया। जिसके बाद शहर की सडकों पर सन्नाटा पसर गया। शहर के विभिन्न चौराहों तथा गलियों में पुलिसकर्मी तैनात रहे। अकारण आने वाले बाईक चालकों के चलान काटे गए और कई युवकों की जमकर खबर भी ली गई।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढते खतरे के मददेनजर पूरे प्रदेश में जरूरी सेवाओं को छोडकर अन्य सभी गतिविधियों पर 10 जुलाई शाम 10 बजे से 13 जुलाई सवेरे पांच बजे तक प्रतिबंध लगाया है। रविवार को दूसरे दिन शहर के बाजारों पूर्ण रूप से बंद रहे। सवेरे दूध और दवा की दुकानों को खोला गया था, जहां लोगों ने खरीदारी की, लेकिन बाद में दूध की दुकानों को भी बंद करा दिया गया, जिसके बाद शहर की सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को शहर के मौहल्ला कलंदरशाह, बडीआल जाटान, दयानंदनगर सहित विभिन्न स्थानों पर दुकानों को खोला गया था, लकिन पुलिस ने बल पूर्वक दुकानों को बंद कराया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने स्वयं जिले के बाजारों में दौराना किया और अकारण आने वाले लोगों पर कार्यवाही की भी गई। एसपी के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जिसमें शहर के फव्वारा चौक, अजंता चौक, विजय चौक, शिव चौक, गुरूद्वारा तिराहा आदि स्थानों पर पुलिस ने अकारण आने वाले बाईक चालकों के चलान भी काटे। सीओ सिटी ने रात में लिया लॉकडाउन का जायजाः देर रात्रि सीओ सिटी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर शहर का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान अकारण घूमने वाले लोगों पर जुर्माना लगाते हुए वाहन चालकों के चलान काटे गए। गत रात्रि प्रभावी किये गये लॉकडाउन के मद्देनजर सीओ सिटी जितेन्द्र कुमार ने शहर के विभिन्न चौराहों तथा गलियों का भ्रमण किया। जिसमें उन्होने शहर के बडा बाजार, नया बाजार, कबाडी बाजार, फव्वारा चौक, शिव चौक, अजंता चौक, विजय चौक, कलदरंशाह, पंसारियान, दयानंदनगर, माजरा रोड पर पुलिसकर्मियों को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रात्रि मे अकारण सडकों पर घूमने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया गया, जबकि वाहन चालकों के चलान भी काटे गए। उन्होने लोगों को लॉक डाउन के नियमों का पालन करने तथा घरो में सुरक्षित रहने की अपील की। मौके पर उन्होने पुलिसकर्मियों को भी कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए ड्यूटी के दौरान फेस कवर एवं फेस शील्ड का इस्तेमाल करने का आहवान किया। शामली में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहतः गत शनिवार की मध्य रात शुरू हुई बारिश रविवार दोपहर तक होती रही। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, बारिश से किसानों की ज्वार, गन्ना और धान की फसल को लाभ पहुंचा है। दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन उसके बाद बादल छा गए। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिन का पारा एक डिग्री और रात का पारा दो डिग्री में गिरावट दर्ज की गई। गत शनिवार मध्य रात्रि के बाद मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। रात बादल की गर्जनाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। रविवार को दोपहर तक बारिश होती रही। बारिश बंद होने के बाद धूप निकलनी शुरू हो गई। दोपहर के समय धूप से उमस भरी गर्मी रहने से लोग हाल-बेहाल रहे। लेकिन बाद में दोबारा आसमान में बादल छा गए और दिनभर मौसम खुशगवार बना रहा। पिछले 24 घंटे में बारिश के बाद दिन का पारा एक डिग्री और रात का पारा दो डिग्री में गिरावट दर्ज की गई। रविवा को दिन का पारा 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने से मौसम सुहावना रहा। बारिश के बाद किसानों की ज्वार, गन्ना, और धान की फसल को लाभ पहुंचा है। जिससे किसानों को राहत मिली है। किसानों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए लाभप्रद है, जिससे फसलों को लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा पिछले दो दिनों से जारी बूंदा बांदी के मौसम में ठंडक पैदा हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।                 


संक्रमित क्षेत्र अधिकारी की हुई मौत


हरदोई। उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर कुछ नियंत्रण करने की खातिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 55 घंटा का लॉकडाउन घोषित किया है, लेकिन हालात बदतर होते जा रहे हैं। हरदोई में तैनात रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी की रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जबकि शनिवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 1403 संक्रमित मिले थे। वाराणसी में रविवार को 38 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ गए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 798 हो गई है।
हरदोई में हरियावां सर्किल के सीओ नागेश मिश्रा करीब दस दिन पहले बीमार हो गए थे। निमोनिया होने पर उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच जिला अस्पताल में उनका ट्रूनेट कोरोना टेस्ट कराया गया जोकि निगेटिव आया। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां कोरोना जांच में उनका टेस्ट पॉजिटिव आया। हालत में सुधार न होता देख शनिवार को उनको किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया गया। जहां वह वेंटीलेटर पर थे। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। नागेश मिश्रा सीओ के पहले हरदोई में शहर कोतवाल के अलावा सांडी, पिहानी में कोतवाल भी रहे।


अजीत कनौजिया



वोट की चोट से करें भ्रष्टचार का सफाया

अपने वोट की चोट से करें भ्रष्ट और स्वार्थी राजनेताओं का सफाया। जनता को अपनी वोट के प्रति जागरूक करने के लिए जल्दी ही एक अभियान चलाकर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी हरियाणा जाट महासभा: प्रदीप हुड्डा



रोहतक। हरियाणा जाट महासभा आने वाले बरोदा विधानसभा उपचुनाव में किसी भी राजनीतिक दल या पार्टी विशेष का साथ नहीं देगी। बल्कि प्रत्याशी की छवि और उसके व्यवहार पर समर्थन देगी। जल्दी ही हरियाणा जाट महासभा ने अपने कोर कमेटी की एक मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में निर्णय लिया जाएगा की राजनीतिक पार्टियों द्वारा घोषित प्रत्याशी या निर्दिलिय प्रत्याशी किस का समर्थन करें। प्रत्याशी की छवि के अनुसार ही समर्थन दिया जाएगा। लगभग सभी पार्टी के शीर्ष नेता और निर्दलीय चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी हरियाणा जाट महासभा के संपर्क में हैं। हरियाणा में जाट वोट ज्यादा होने के कारण बिना जाटों के किसी का भी सत्ता में आना मुश्किल ही नही नामुकिन भी है। क्योंकि यह उपचुनाव सभी राजनीतिक दलों की आने वाले समय की दिशा और दशा दोनों तय करेगा। हरियाणा जाट महासभा पूरे हल्के में आने वाले दिनों में एक अभियान चलाने जा रही है कि अपने हल्के में विकास और अपने बच्चो का भविष्य देखते हुए साफ और स्पष्ट छवि वाले प्रत्याशी को ही वोट दे। आजकल राजनीति में अच्छे अनुभवी और साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं की कमी बहुत ज्यादा खल रही है। ऐसे भ्रष्ट राजनेताओं के कारण हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन पर आ गया है। जमीनी स्तर पर जब बरोदा हल्के का दौरा किया गया तो वहां यह चीज निकल कर आई की पार्टी के नेता चुनाव से 6 महीने पहले और चुनाव के 6 महीने बाद तक ही नजर आते हैं। उसके बाद 4 साल तक उनका कोई अता-पता नहीं होता। सभी अपना घऱ भरने और स्वार्थ सिद्ध करने में लग जाते है। समाज हित में कोई काम नहीं करवाए जाते। बल्कि सभी अपना घर भरने औऱ अपने पारिवारिक सदस्यों को एडजस्ट करने में लग जाते हैं। चापलूस और स्वार्थी किस्म के लोग अपने चक्कर में गरीब व आम आदमी को दबलकुचल कर पीछे छोड़ जाते हैं। आम आदमी और गरीब की सुनवाई ही नही हो पाती है। जाट महासभा जनता से अपील करती है की आने वाले विधानसभा उपचुनाव में साफ स्पष्ठ और सुथरी छवि के प्रत्याशी को ही वोट दें। जिससे उनके क्षेत्र का विकास हो सके। किसी भी भ्रम या राजनेताओं के बहकावे में न आए। अपनी सोच और अपनी समझ से काम ले। अपनी वोट की चोट से भ्रष्ट और स्वार्थी राजनीतिक नेताओं का सफाया करें क्योंकि यह मौका आपको 5 साल में एक बार मिलता है। हरियाणा जाट महासभा हमेशा आम इन्सान की परेशानियों को हमेशा जोर शोर से उठाती रही हैं,और आगे भी समाज के हितों के लिए उठाती रहेगी।


मोहाली में 1 साथ 26, चंडीगढ़ में 10 मामले

 मोहाली में एक साथ कोरोना के 26, चंडीगढ़ में 10 आये मामले



चंडीगढ़/मोहाली। चंडीगढ़ व मोहाली में रविवार को 36 नये मामले आये हैं, चंडीगढ़ में जहां रविवार को आये 10 मामलों में सेक्टर 32, 19, 45, 21, 63 व सेक्टर 7 से नये मामले आये हैं जबकि 4 कोरोना के मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गये हैं। इस प्रकार चंडीगढ़ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में 559 व एक्टिव केस 134 रह गये हैं। मोहाली जिला में भी कोरोना ने कहर मचा दिया है। इस दौरान 26 नए मामले सामने आए हैं। सभी को ज्ञान सागर अस्प्ताल बनूड में भती करवाया गया है। सिविल सर्जन डॉ मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 392 पहुंच गई हैं। जबकि 271 लोग तंदरुस्त हो चुके हैं। सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 114 एक्टिव मरीज है। सेहत विभाग के मुताबिक रविवार को नयागांव में तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आई। इनक आयु क्रमश: पच्चीस, 26 और 29 साल है। शिवजोत इनक्लेव खरड़ में 33 साल की महिला, गिल्को खरड में 54 साल की महिला, शिवालिक होम्स खरड में 58 साल की महिला और 34 साल का पुरुष, सन्नी इनक्लेव खरड़ में 41 साल की महिला कोरोना की शिकार हुई है।


इसी तरह ढकौली में 43 साल का पुरुष, 63 साल का बुजुर्ग और 41 साल का बुजुर्ग पॉजिटिव आया है।। सेक्टर-97 में 67 साल की महिला, डेराबस्सी में 69 साल की महिला, झंजेड़ी में 65 साल की महिला और 20 साल का युवक, कुराली के वार्ड नंबर पंद्रह में बीस साल की महिला, छह साल की लड़की, दो साल का लड़का व 34 साल का बुजुर्ग व कुराली के वार्ड नंबर चार में तीस का पुरुष व तीस साल की महिला पॉजिटिव आई है।सन्नी इनक्लेव जीरकपुर में तीस साल की महिला, आठ साल की लड़की व 55 साल का पुरुष पॉजिटिव आया है। सोहाना में 24 साल की महिला व 22 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव आई है।


सेहत विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की नसीहत दी है। जिक्रयोग है कि मोहाली पहले कोरोना मुक्त हो चुका था। इसके बाद जैसे ही इंटर स्टेट मूवेंट शुरू हुई है, उसके बाद से कोरोना संबंधी नए केस आने शुरू हुए है।



संक्रमण मिलने पर सीएससी किया सील

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को महिला कर्मचारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। क्योंकि जिस महिला कर्मचारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, वह महिला कर्मचारी टीकाकरण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी।
आपको बता दें कि, इतना ही नहीं महिला कर्मचारी सीएचसी के आवासीय परिसर में रहती थी। इसके साथ ही अन्य कर्मचारी भी आवासीय परिसर में रहते है। शुक्रवार को देर रात अधिकारियों के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दूसरी तरफ डलमऊ सीएचसी परिसर में इलाज कराने आ रहे मरीजों को पुलिस वापस कर रही है। एक तरफ जहां लोगों को इस महामारी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज ना होने से परिजन काफी परेशान हो रहे हैं।
सीएचसी प्रभारी विनोद सिंह चौहान ने बताया कि, महिला कर्मचारी के  कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर करीब 60 कर्मचारियों के खून के नमूने लिए गए हैं। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।            


घर से निकलना है तो मास्क लगाना है

डोर टू डोर सर्विसलेस अभियान का कोविड-19 नोडाल अधिकारी ने किया निरीक्षण


संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का लिया 


जायजा


घर से निकलना है तो मास्क लगाना है
 गोपीचंद सैनी


बागपत। शासन द्वारा नामित कोविड-19 नोडल अधिकारी  ऊर्जा सचिव श्री एम देवराज जी व जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने डोर टू डोर सर्विस लेंस अभियान के अंतर्गत  बागपत शहर की  बाल्मीकि कॉलोनी मे पहुंच कर औचक निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों से जानकारी प्राप्त की स्वास्थ्य विभाग की टीम आशा और एएनएम द्वारा घर पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली गई या नहीं जिसमें सभी परिवार के सदस्यों  सदेश चौहान  पुत्र नरेंद्र चौहान ,टेकचंद  पुत्र हरकेश ,राजकुमार पुत्र  फूल सिंह  ने ज्ञानो पत्नी ओम प्रकाश ने बताया की आशा, एएनएम द्वारा स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं और थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है और  खांसी, बुखार ,जुखाम ,टीवी कैंसर आदि इत्यादि रोगों से संबंधित जानकारी ली जा रही है ममता ,सविता आंगनवाड़ी मौके पर स्टीकर लगाती मिली और घरों पर स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं परिवार के सदस्यों ने बताया।


कोविड-19 नोडल अधिकारी ऊर्जा सचिव एम देवराज व जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत भी साफ सफाई का जायजा लिया और अधिशासी अधिकारी को ब्रह्द स्वच्छता अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया।
    
उन्होंने कहा गली मोहल्लों में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए और साफ सफाई युद्ध स्तर पर कराई जाए और लोगों को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जाए।
  जिलाधिकारी ने कहा कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचने के लिए आप सभी लोग लॉकडाउन का अनुपालन करें अपने घर में रहें सुरक्षित रहें 2 गज की दूरी मांस है जरूरी के सिद्धांत पर अपनी जिंदगी व्यतीत करें अत्यधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले मास्क लगाकर । जिलाधिकारी ने बागपत, बड़ौत शहर का भ्रमण किया और लॉक डाउन की स्थिति का भी जायजा लिया जिसमें सभी जनपदवासी लॉकडाउन का अनुपालन कर रहे हैं और शहर गलियों में सन्नाटा नजर आ रहा है। इसलिए सभी लोग लॉकडाउन का अनुपालन करें और अपने आप को सुरक्षित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हुबलाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमपाल सिंह ,एसडीएम राम नयन, सी एच सी अधीक्षक बागपत विभास राजपूत सहित आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


डूबने से 7 बच्चों की मौत, पसरा मातम

नदी में डूबने से 7 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम


पटना। बिहार में कोरोना संकट के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नदी में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। नदी में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई है। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
अरवल और वैशाली जिले में दो हादसे हुए हैं. नदी में डूबने से अरवल में 4 और वैशाली में 3 बच्चों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अरवल में सोन नदी में स्नान करने के दौरान चार बच्चों की नदी के तेज बहाव में डूबने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के बच्चे सुबह में नदी में स्नान करने गए थे। तभी स्नान के दौरान बालू निकासी के लिए खोदे गए गड्ढे में फिसल गए और तेज धार व गड्ढे के कारण बन रहें भवरी से बाहर नहीं निकल पाए और एक एक कर उसी में सभी बच्चे बैठ गए।
जानकारी के अनुसार मल्हीपट्टी निवासी गौहर अली जो कपड़ा सिलाई का काम करते हैं उनके घर के चार बच्चे दस बजे के बाद घर से स्नान करने को कह कर निकल गए। गौहर अली खुद दुकान पर चले गए। काफी देर हुआ बच्चों को घर से गए हुए तब खोजबीन शुरू हुआ। तभी किसी ने बताया कि सभी सोन नदी तरफ गए हैं। बच्चों के साथ गए हुए बच्चे लौट रहें थे तब उनसब ने बताया कि चार बच्चे डूबे हुए हैं। उसके बाद लोगों का हुजूम खोजने के लिए निकल पड़ा। यह खबर जैसे जैसे जिसे मिला सभी सोन नदी तरफ दौड़ पड़े। उसके बाद गोताखोर को बुलाया गया। घंटो मेहनत के बाद एक एक कर सभी शव को नदी से निकाला गया।
मरने वाले बच्चे असगर अली सात वर्ष गौहर अली का पुत्र, पुत्री अलिसा प्रवीण नौ वर्ष, भांजी साईंमा परवीन 10 वर्ष पिता मंसूर आलम घर दाउदनगर औरंगाबाद और भांजा जैद आलम 12 वर्ष पिता जहीर खान हसपुरा ओरंगाबाद के निवासी हैं। सभी शव को घटना स्थल से निकलकर सदर थाना ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा पोस्टमार्टम के बाद सभी शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर सदर प्रखंड के अंचल अधिकारी अंजू सिंह थानाध्यक्ष रंजीत वत्स पहुंच गए थे। घटना स्थल पर पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील ने बीस बीस हजार रूपये का चेक मृतक के परिजनों को सौपा।
उधर दूसरी ओर, वैशाली के चेहराकलां प्रखंड के सरसीकन गांव में पोखर में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जबतक बच्चों को पानी से बाहर निकाला जाता तीनों की सांसें थम चुकीं थीं। तीनों बच्चे तीन परिवार के थे। मृतकों में भरथ पासवान का पुत्र गोलू कुमार (12), रंजीत पासवान का पुत्र मनीष कुमार (10) एवं विशेश्वर पासवान का पुत्र सोम कुमार शामिल हैं।


कर्मचारियों को 4 दिन काम पर बुलाएंं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढते प्रकोप को  योगी सरकार ने से निपटने के लिए हफ्ते में दो दिन (शनिवार-रविवार) लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सप्ताह में केवल 4 दिन काम पर बुलाने की बात कही है।

उन्होंने आगे कहा कार्यदिवस सोमवार से बृहस्पतिवार तक होने चाहिए और साप्ताहिक बंदी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को होनी चाहिए। कोरोना वायरस को देखते हुए अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगाये जाने चाहिए। इससे वायरस के प्रसार को रोकने में ही नहीं, बल्कि लोगों को घर में परिवार के साथ रहने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने में भी मदद मिलेगी।                  

उच्च शिक्षण संस्थानों का कैलेंडर जारी

बरेली। राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों का शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रथम वर्ष के एडमिशन 15 सितंबर तक और परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक संपन्न करने की समयसीमा तय की है।


विशेष सचिव मनोज कुमार ने कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि राज्य में 4 अगस्त से स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परस्नातक की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। शासन ने स्थितियां सामान्य होने की संभावना व्यक्त करते हुए एक अक्टूबर से पठन-पाठन प्रक्रिया सामान्य रूप में लाने का भरोसा जताया है।               

गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा

योगी सरकार के गढढा मुक्त सड़को की खुली पोल

सरवनखेडा ,कानपुर देहात। कानपुर देहात दिया तले अन्धेरा कहावत की बात करें तो आपको इसकी लाइन गजनेर नबीपुर सड़क पर देखने को मिल जायेगी चन्द किमी पर कानपुर देहात के जिलाधिकारी का कर्यालय व आवास है। लेकिन फिर भी बेपरवाह योगी सरकार की खुल गई पोल। एक तरफ सरकार गढ्डा मुक्त अभियान चला रही है और करोडो रूपये पानी की तरह बहाया जा रहा है!

लेकिन यहां सडक के हाल तो ऐसे है कि सडक मे गढढे या गढ्ढो मे सडक जबकि यह मुख्यालय कि मुख्य मार्ग है। यहां से हजारो लोग निकलते है। यहां से आला अफसर भी प्रतिदिन गुजरते है लेकिन किसी को क्या फिक्र वो तो लग्जरी वाहन से चलते है। लेकिन आम आदमी त्रस्त है यहां से जिला अस्पताल के लिए भी मुख्य मार्ग है प्रतिदिन एम्बुलेस जच्चा बच्चा लेके जाती है। लेकिन किसी को क्या फिक्र क्यों कि जब चुनाव आयेगा तो लोगो फिर झूठे वादे करके वोट ले लिया जायेगा वहां स्थानीय लोगो का कहना है। सालो से ये सडक नही बनी है और इसके लिए भाषण बाजी बहुत होती है मुख्यमत्रीं भी गढ्ढा मुक्त अभियान चलाते है। लेकिन सरकार के वादे हवा हवाई दिखाई दे रहे है। किसी को कोई फिक्र ही नही

 

गढ्ढा मुक्त योजना पहुंची गढ्ढा मे केवल कागजो मे हो रहा खेल

नबीपुर से लेकर गजनेर और रायपुर से गजनेर मार्ग के किनारे गढ्ढे हादसे की दावत दे रहे हैं यह सडक मार्ग रायपुर व नबीपुर मार्ग सभी जगह  लगभग पूर्णतया जर्जर हो चुका है। आये दिन कोई न कोई स्कूली वाहन सवारी वाहन खराब होकर रोड पर खडा रहता है वहीं ओवर लोड वाहनो की लाईन लगी रहती है टोल का भी नुकसान हो रहा है। लेकिन अपना काम बनता भाड मे जाये जनता उसी के अनुशार सब अपना अपना काम मे मस्त है। किसी को क्या जनता क्या वोटर जबकि केन्द्र से लगाकर विधानसभा तक भाजपा की सरकार है। गढ्ढा मुक्त मुहिम भी चली लेकिन सब धरी की धरी रह गयी। वहीं कुछ जगह तो न सडक कुआं बन गयी जिसमे वाहन का निचला हिस्सा जमीन पर ऱख जाता है। वहीं क्षेत्रीय लोगो मे रोष ब्याप्त है। कई बार लोगो ने इसका विरोध भी जताया है लेकिन नतीजा शून्य ही रहा है सभी लोगो ने प्रशासन व सरकार से अपील की है। सडक को जल्द ही ठीक करीयें जिससे लोगो को आने जाने मे राहत मिल सके क्या किसी बडे हादसे का इन्तजार है या यूं ही कागजो मे खाना पूर्ति होती रहेगी गजनेर आदि लोगो ने बताया सड़क के हाल बहुत ही जर्जर है। कई बार लिखित शिकायत और मीडिया के माध्यम से बताया गया लेकिन हालात जस के तस है।

क्या बोले क्षेत्रीय ग्रामीण

गजनेर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राम चन्द्र अग्रवाल ने कहा सड़क वास्तव में बहुत ही जर्जर है। जिसे सुधार की जरूरत है, गजनेर के डॉक्टर पंकज सचान ने बताया कि सड़क खराब होने से बाइक अक्सर गिर जाती है जिससे चोट लगने का डर रहता है रामप्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि सड़क में गड्डे है। या गड्डो में सड़क पता ही भी चलता आए दिन लोग परेशान रहते हैं। विमलेश कुशवाहा ने बताया कि चार पहिया वाहन अक्सर नुकसान होता रहता खराब सड़क की वजह से कोई ध्यान नहीं दे रहा है!              

कोरोना का कहर, थाना किया सेनीटाइज

भानु प्रताप उपाध्याय (सहारनपुर मंडल प्रभारी)


शामली। जिले में कोरोना की आफत लगातार बनी हुई है। शहर कोतवाली प्रभारी सहित तहसील कर्मचारियों के कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद अब पुलिस प्रशासन में भी हडकंप मचा हुआ है। जिसके अनुसार रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर दमकल विभाग की टीम ने शहर कोतवाली को सैनेटाईज किया। इसके अलावा कोतवाली परिसर में खडे वाहनों और अन्य स्थानों को भी सैनेटाईज किया गया हैगत दिवस गाजियाबाद और नोएडा में सैंपल टैस्ट कराने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव पाई गई थी, जिसमें शहर कोतवाली प्रभारी भी शामिल है। वही तहसील के कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजेटिव आई है। जिसके बाद जिला पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। रविवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर के आदेश पर शहर कोतवाली परिसर को फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर सैनेटाइ किया। उन्होने कोतवाली प्रभारी कार्यालय, मुंशी कार्यालय, बंदी गृह, शौचालय, आवास, पुलिस वाहन और आसपास के क्षेत्र को सैनेटाईज किया। इसके अलावा उन्होने कोतवाली गेट पर खडे होने वाले वाहनों को सैनेटाईज किया। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने बताया कि आला अधिकारियों के आदेश पर कोतवाली प्रभारी आवास और कार्यालय के अलावा पूरे कोतवाली परिसर को सैनेटाईज किया गया है।
शहर कोतवाली प्रभारी के कोरोना पॉजिटिव मीटिंग के बाद कोतवाली परिसर में कोविड कैर हेल्प डेस्क बनाई गई है। जिसमें कोतवाली में आने वाले प्रत्येक फरयादी और पुलिसकर्मियों की जांच होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
गत दिवस शहर कोतवाली प्रभारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव पाई गई है। जिसके बाद अब कोतवाली परिसर को जहां सैनेटाईज बनाया गया है उसी कोतवाली गेट पर को विभाजित कर हेल्प डेस्क का नक्शा बनाया गया है। इस दौरान कोतवाली परिसर में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की गई। कोतवाली एसएसआई सत्यनारायण दहिया ने बताया कि कोविड कैर हेल्प डेस्क पर कोतवाली परिसर में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों और फरयादियों की जांच की जाएगी, उसके बाद ही कोतवाली परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। डेस्क पर सभी फरयादियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसमें हाथों को बार बार धोने, सैनेटाईजर का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करने के प्रति जानकारी दी गई है।              


टोल कर्मियों ने कार सवार को खूब पीटा

अतुल त्यागी (मेरठ मंडल प्रभारी)
टोल कर्मियों का खुलेआम तांडव कार चालक को कार से उतारकर जमकर पीटा वीडियो हुआ वायरल।


हापुड़। टोल कर्मियों का खुलेआम तांडव बढ़ता ही जा रहा है आए दिन टोल कर्मी वाहन स्वामियों को जमकर पीट रहे हैं यह पहला मामला नहीं है। अबसे पहले भी कई बार टोल कर्मियों ने वाहन स्वामियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है टोल कर्मियों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। जरा सी कहासुनी को लेकर टोल कर्मियों ने इकट्ठा होकर वाहन स्वामी को परिजनों के सामने ही जमकर पीटा। इतना ही नहीं टोल कर्मियों ने गाड़ी से नीचे उतारकर कार चालक को जमकर पीटा। आए दिन टोल कर्मियों की गुंडई थमने का नाम नहीं ले रही है।


 अब से कुछ दिन पहले भी टोल कर्मियों ने नेशनल हाईवे पर जमकर मचाया था। तांडव बस चालक के पीछे भागे थे डंडे लेकर एक बाइक सवार की बस के नीचे आने से हो गई थी। दर्दनाक मौत लेकिन फिर भी टोल कर्मी सबक लेने के लिए तैयार नहीं है। पीड़ित ने थाने में टोल कर्मियों के खिलाफ दी तहरीर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी पिलखुवा के टोल प्लाजा का मामला।


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...