गुरुवार, 9 जुलाई 2020

7 रूपये का चारा, 150 रुपये का भुगतान

नगर पालिक निगम चिरमिरी कर रहा है चारा घोटाला ₹7 का भूसा खिलाकर 150 का बिल फाड़ने का आरोप।
संजीव सिंह-
चिरमिरी(छत्तीसगढ़)। केंद्र के चारा घोटाले के बाद अब चिरमिरी में हुआ है चारा घोटाला भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर ने लगाया है चिरमिरी नगर पालिक निगम के अधिकारियों पर चारा घोटाले का आरोप।पुरुषोत्तम सोनकर की मानें तो नगर पालिक निगम पैसे जुटाने के अलग-अलग हथकंडे अपना रही है जिसके तहत सड़कों पर घूम रहे गयो को सड़कों से उठाकर कांजी हाउस में रखा जा रहा है और जब किसी गाय को लेने उसका मालिक वहां पहुंचता है तो उसे ₹300 की दर से कांजी हाउस मे रखने की फीस व 150 रुपए प्रतिदिन की दर से गाय के चारे की कीमत अदायगी के लिए कहा जाता है। पुरुषोत्तम सोनकर के मुताबिक मवेशियों के इलाज की व्यवस्था भी निगम प्रशासन ने कांजी हाउस में नहीं की है ऐसे में सड़कों पर मवेशियों की मौत हो या ना हो लेकिन कांजी हाउस में गायो की मौत निश्चित है क्योंकि इन मवेशियों को खाने के नाम पर मात्र सूखा भूसा खिलाया जा रहा है जबकि इनके खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पशु आहार देना तय किया गया था भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर ने निगम के अधिकारियों से बात कर जानने की कोशिश भी की थी कांजी हाउस में रखे गए मवेशियों के खाने की क्या व्यवस्था है तो जो जानकारी मिली उसका 25% भी पशुओं को आहार के रूप में नहीं दिया जा रहा है इस बारे में जब नगर पालिक निगम आयुक्त से बात की गई तो पता चला कि नगर पालिक निगम द्वारा कांजी हाउस के गायो के लिए बेहतर आहार तय किया गया है लेकिन इसमें किसी तरह की चुक या कोई गड़बड़ी की जानकारी मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी यह सब देखते हुए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर ने निगम के अधिकारियों पर चारा घोटाले का आरोप लगाया।              


बिहारः 704 संक्रमित, कोरोना विस्फोट

पटना। बिहार में कोरोना बेकाबू रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। राज्य में 704 नए संक्रमित मरीज मिलने से एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक राज्य में में संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14000 के करीब पहुंच गई है।





जिन जिलों में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं उसमें राजधानी पटना शामिल है। जहां एक साथ 132 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि बेगूसराय में 44 ,बांका में 20, मुजफ्फरपुर में 39, रोहतास और समस्तीपुर में 19,  सिवान में 18, पटना से सटे वैशाली में 73 और पश्चिमी चंपारण में 23 मामले सामने आए हैं। बिहार के 38 में 36 जिलों में एक साथ नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है।




कलयुगः बेटे ने मां का रेप किया

सीतापुर। यूपी से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है | सीतापुर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक गांव की रहने वाली एक मां ने अपने बेटे पर जबरिया रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी नशेड़ी बताया जा रहा है। सीतापुर के एक गांव की 42 वर्षीया महिला ने सदरपुर थाने पर प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि मंगलवार रात घर पर सोई थी। बुधवार तड़के उसके पुत्र ने बिस्तर पर ही उसे दबोच लिया। इसके बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बेटे ने मां के साथ रेप किया। पीड़िता ने सुबह घटना की जानकारी सदरपुर थाने पर प्रार्थनापत्र देकर दी।


सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ मां की तहरीर पर रेप का केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी विकास मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक की तीन माह पूर्व पत्नी की मौत हो चुकी है तथा वह नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।             

महाकाल मंदिर के महंत को मिलेगा इनाम

कानपुर। विकास दुबे के पांच अपराधी साथी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर करके विकास दुबे पर मानसिक दबाव बनाते हुए आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर पर आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर दिया! सूत्रों की माने तो विकास दुबे जब मंदिर में पहुंचा तो एंट्री रजिस्टर में अपना नाम विकास दुबे जबकि एड्रेस रूप में कानपुर लिखा था।

इसके साथ ही जब वह मंदिर के दर्शन कर रहा था तब वहां मौजूद महंत ने विकास को पहचान लिया और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी जिस पर महाकाल थाना प्रभारी की टीम ने विकास को धर दबोचा! सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश सरकार उज्जैन महाकाल मंदिर के महंत को इनामी राशि पांच लाख रुपए देने पर विचार कर रहा है।

पवन श्रीवास्तव              

3 महा और बढ़ाई भविष्य निधि योजना




















केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक सीमित आकार तक की इकाइयों में नियोक्ताओं और कर्मचारियों के हिस्से का भविष्य निधि में भुगतान सरकार की तरफ से किए जाने की योजना तीन महीने यानी अगस्त तक के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि मंत्रिमंडल ने योजना अगस्त तक बढ़ाये जाने का मंजूरी दे दी है जिसके तहत सरकार कर्मचारियों और नियोक्ताओं का भविष्य निधि में योगदान राशि देगी।


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज  के तहत भविष्य निधि  में नियोक्ता और कर्मचारियों का 12-12 फीसदी मिलाकर कुल 24 फीसदी योगदान सरकार कर रही है। सरकार ने लॉकडाउन से प्रभावित हुए छोटे प्रतिष्ठानों और उसमें काम करने वाले कर्मचारियों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। यह योजना उन यूनिट के लिए है जहां कर्मचारियों की संख्या 100 तक है तथा उनमें से 90 फीसदी कर्मचारियों का मासिक वेतन 15,000 रुपये से कम है। इससे पहले यह योजना मार्च, अप्रैल और मई के लिए थी, जिसे अब बढ़ाकर जून, जुलाई और अगस्त तक कर दिया है।


















रेल निजीकरण को लेकर मंत्री का बयान

कविता गर्ग


नई दिल्ली। देशभर में ट्रेनों के निजीकरणको लेकर बहस छिड़ी हुई थी। लेकिन इसी बीच रेल मंत्रालय का एक बयान सामने आया है। इस बयान में साफ़ तौर पर कहा है कि रेलवे का किसी भी प्रकार से निजीकरण नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में चल रही रेलवे की सभी सेवायें वैसे ही चलेंगी जैसे चल रही थीं। बता दें रेल मंत्रालय ने 109 रुट्स पर यात्री ट्रेनें चलाने के लिए प्राइवेट पार्टीज को इनविटेशन दिया था। जिसमें प्राइवेट पार्टीज को 30 हजार करोड़ का निवेश करना था। इसके बाद से ही ट्रेनों के निजीकरण को लेकर चर्चा होने लगी थीं।


रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ‘रेलवे का किसी भी प्रकार से निजीकरण नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में चल रही रेलवे की सभी सेवायें वैसे ही चलेंगी। निजी भागीदारी से 109 रूट पर 151 अतिरिक्त आधुनिक ट्रेनें चलाई जायेंगी। जिनका कोई प्रभाव रेलवे की ट्रेनों पर नही पड़ेगा, बल्कि ट्रेनों के आने से रोजगार का सृजन होगा। 


वर्तमान ट्रेनों और टिकटों पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव


बता दें कि रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन सर्विस ऑपरेट करने के लिए प्राइवेट पार्टी के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। 109 डेस्टिनेशन रूट पर अब प्राइवेट कंपनी ट्रेन ऑपरेट कर पाएंगी। इससे 30 हजार करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट की संभावना है। पैसेंजर ट्रेन संचालन के लिए पहली बार भारतीय रेलवे ने प्राइवेट इन्वेस्टमेंट का रास्ता साफ किया।


ये सभी ट्रेन कम से कम 16 कोच की होंगी। इन सारी ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 160 किलो मीटर/ घंटा है। प्राइवेट ट्रेनें उन रूटों पर चलाई जाएंगी, जहां वर्तमान में डिमांड सप्लाई से ज्यादा है। इससे वर्तमान ट्रेनों और टिकटों पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा। मॉडर्न ट्रेन चलाने का मकसद मॉडर्न टेक्नॉलजी द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार लाना है।


ट्रेन का किराया तय करेंगी प्राइवेट कंपनियां


रेलवे ने यह प्राइवेट कंपनियों पर छोड़ा है कि वह ट्रेन का किराया तय करें। इसके अलावा रेवेन्यू जेनरेट करने के लिए वे अलग-अलग तरह के विकल्पों के बारे में विचार करने और फैसला करने में स्वतंत्र होंगे। इस पहल का उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकी रोलिंग स्टॉक को कम रखरखाव, कम पारगमन समय, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, सुरक्षा को बढ़ाना, यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करना और यात्री परिवहन क्षेत्र में मांग की आपूर्ति की कमी को कम करना है।


गिरफ्तारी है या आत्मसमर्पण, साफ करें

बृजेश केसरवानी


लखनऊ। कानपुर एनकांउटर का मुख्य आरोपी व पांच लाख रुपए का इनामी विकास दूबे को पुलिस ने पकड़ लिया है। यूपी पुलिस और एसटीएफ को आखिरकार उनके कसे हुए शिंकजे में आ ही गया बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इस गिरफ्तारी पर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने यूपी सरकार से सवाल किया कि सरकार साफ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी।


समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्विट के जरिए गुरुवार को आठ यूपी पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दूबे की गिरफ्तारी पर संशय जताई है, उन्होंने लिखा है कि, ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है, अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की सीडीआर सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।


आपको बता दें कि मध्यप्रदेश पुलिस ने कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी और 5 लाख के इनामी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे पर आठ पुलिसवालों की हत्या करने का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और दिल्ली में दबिश दे रही थी। यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलाकर विकास दुबे की जानकारी दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।            


रेपिस्ट बुद्धा फाउंडेशन अध्यक्ष गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के नया रायपुर स्थित लार्ड बुद्धा फाउंडेशन के चेयरमेन हिमाद्रि बरुवा को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हिमाद्रि पर उसी के फाउंडेशन में काम करने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत बीती रात महिला ने राखी थाना में की थी। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है |


राखी थाना पुलिस के मुताबिक लार्ड बुद्धा फाउंडेशन में काम कर रही एक महिला ने फाउंडेशन के चैयरमैन हिमाद्रि बरुवा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वो पिछले 8 महीने से अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म कर रहा था। बीती रात हिमाद्रि बरुवा के खिलाफ महिला राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।


ना मुआवजा ना मकान, सब सुनसान

शशांक तिवारी की रिपोर्ट


लखनऊ। अवध विहार योजना लखनऊ के ग्राम सेवई में रेलवे आर.ओ.वी.व लाइन के समानान्तर 18 मीटर चौड़ी रोड बनाई जा रही है। जिसमें सेवई गांव के लोगों का कहना है कि दिनांक 23/05/2020 को अभिशासी अभियंता कार्यालय से नोटिस दिया गया था। जिसमें कहा गया था। कि खसरा संख्या- 276 ग्राम सेवई में निर्माण संख्या-189 को तोड़ने से पूर्व उसकी लागत व उतनी ही भूमि दूसरी जगह परिषद की सड़क पर योजना में समायोजित करने का अनुरोध किया गया था एवं निर्माण संख्या-189 योजना के सेवई रेलवे समपार पर निर्माणधीन आर.ओ.बी.के मध्य आ रहा है। उक्त निर्माण को योजना में अन्यंत्र समायोजित किये जाने की बात कही गयी थी। 1 जून तक इस नोटिस में लिखे बातों का इंतजार किया गया पर न मुआवजा मिला न मकान इसके बाद न मुआवजा मिला न मकान इसके बाद 2 जून को ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता आवास कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए जो नोटिस में कहा गया था। उसकी याद दिलाते हुए मुआवजा व मकान के लिए प्रार्थना पत्र दिया उसके बाद वहां पर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद जेई मोहम्मद खुर्शीद एवं ओपी पांडेय एई मौके पर पुलिस बल के साथ पंहुचे और अपनी मनमानी से लोगो के घरों और दुकानों पर बुल्डोजर चलवाने लगे और जब लोगो ने विरोध किया तो धमकाने लगे पर उन्होंने एक न सुनी और उनके मकानों को ध्वस्त करा दिया। यहां पर बने 30 बर्ष पुराने मकानों को तोड़ दिए गए। गरीब बेसहारे लोग करते भी क्या क्योंकि न तो वो अधिकारियों से कुछ कह सकते न पुलिस फोर्स से । देश में कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी फैली हुई जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भी था कि इस लॉक डाउन में किसी भी पीडित परिवारों के खिलाफ कोई करवाई नही की जाएगी उसके बावजूद भी इन अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आदेशों को पालन करने से कोई मतलब नही मतलब है तो अपनी मनमानी से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि अब आप ही एक सहारा है हमें मुआवजा दिलाया जाए जो कि नोटिस में दिया गया था। अन्यथा हम गरीब बेसहारा लोग आत्महत्या कर लेंगे। इस मौके पर बिंदेश्वरी, बंशी, मुन्ना, सुखदीन, मिसी लाल, सोहनलाल, रामरानी, कलावती, श्रीराम, शिवराम, पवन, सवोहन,सरबेश, सनी, करिश्मा,काजोल आदि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसमें उचित कार्यवाही करने का आवाहन किया है।             


नाबालिग से गैंगरेप में तीन गिरफ्तार

ईसम सिंह की रिपोर्ट



यमुनानगर । यमुनानगर पुलिस ने बुधवार को जिले के यमुनानगर सदर पुलिस थाने के तहत 14 वर्षीय एक लड़की के साथ  सामूहिक बलात्कार करने वाले दो आरोपियों सहित तीन युवकों को राउंड-अप किया है। आरोपियों की पहचान यमुनानगर के शाहरुख और रिजवान के रूप में की गई है, जिन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


घटना यमुनानगर सदर इलाके की एक कॉलोनी में हुई, जहां लड़की का परिवार आरोपी मकान मालिक रिजवान की संपत्ति पर किराएदार के रूप में रह रहा था। लड़की की मां की शिकायत पर, आरोपी शाहरुख और रिजवान के खिलाफ यौन अपराधों से बालकों के संरक्षण  अधिनियम और 376-डी ए  की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया, ”मैं और मेरे पति एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते हैं और हम एक किराए के घर पर रहते हैं जो यमुनानगर की एक कॉलोनी में रिजवान का है। सोमवार को, हमारी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी जब दोपहर के लगभग 2 बजे, हमारे मकान मालिक रिजवान और शाहरुख ने हमारे घर में घुसकर बलात्कार किया। लगभग 8 बजे, जब हम काम से घर लौटे, तो लड़की चुपचाप बैठी थी, और जब मैंने पूछताछ की तो उसने पूरे नतीजे का खुलासा किया।”


यमुनानगर महिला पुलिस एसएचओ सब-इंस्पेक्टर कुसुम बाला ने कहा कि आरोपी शाहरुख, रिजवान, मुस्तकीन को बुधवार को राउंड अप किया गया है । गिरफ्तार करने की कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। उन्हें गुरुवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 (बयानों और बयानों की रिकॉर्डिंग) के तहत लड़की के बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच की जा रही है।              



हादसाः चांदनी एवं 15 बकरियों की मौत

सतपुली। रास्ट्रीय राजमार्ग 534 कोटद्वार पौडी के जगह जगह पर खड्डे होने से खस्ताहाल सड़क कारण में सतपुली के निकट चन्द्री बैन्ड पर सुबह 8.30 हरियाणा से आ रहा बकरियो से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 15 बकरियो की मौत हो गयी ।


थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि हरियाणा से आ रहा UP81BT 7566 ट्रक विकास मोहल्ला चन्द्रीबैन्ड के पास अनियंत्रित होकर सड़क मे ही पलट गया l जिसमे 130 बकरियों को हरियाणा हिसार से पौड़ी,पाबौ व चौबट्टाखाल ले जाया जा रहा था l ट्रक के पलटने से 15बकरियाँ की मौके पर ही मौत हो गई । ट्रक चालक मो सलीम पुत्र इमामी, निवासी बुलन्दशहर, हेल्पर संजय ओर बकरी मालिक लाल प्रभु को मामूली चोटे आयी है । दुर्घटना की सुचना मिलते ही थाना सतपुली पुलिस मौके पर पहुँची और पलटे हुए ट्रक को सीधा कर अपने गंतव्य के लिए भेज दिया ।              


5 बच्चों के डूबने से माहौल गमगीन

मोतिहारी। अंतर्गत चकिया थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर आ रही है। यहां के फुलवरिया गांव में दाह संस्कार में गए 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये बच्चे बुधवार की शाम एक दाह संस्कार में शामिल होने वहां गए थे। स्नान करने के दौरान नदी की तेज धार में बह गए।मौके पर पहुंची ndrf की team भी इसमें मदद कर रही है। जैसे ही इसकी सूचना मिली, स्वजनों के चित्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। सबका का रो-रोकर बुरा हाल।डूबने वाले बच्चों में रामनाथ प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार(18), शिवनाथ प्रसाद के पुत्र विशाल कुमार(12), विनोद भगत के पुत्र गोलू कुमार(13), रूपलाल ठाकुर के पुत्र रवि कुमार(13) एवं शम्भू प्रसाद के पुत्र आशिक कुमार(10) शामिल हैं। बताया जाता है कि नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 2 स्थित फुलवरिया निवासी स्व योद्धा ठाकुर की पत्नी के दाह संस्कार के बाद सभी बच्चे स्नान कर रहे थे तब यह घटना हुई।              


वायरस से जुड़ा नया मामला, डॉ. हैरान

फारुख कुरेशी


नई दिल्ली। देश में पहली बार कोरोनावायरस का एक नया रूप सामने आया है। देश के सबसे बड़े अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती एक मरीज चार बार निगेटिव होने के बाद भी उसके शरीर में कोरोनावायरस के खिलाफ स्वास्थ्य मिला है। यह किसी व्यक्ति के शरीर में तब बन सकता है, जब वह कोरोनावायरस से आशंकित हो। लगभग पाँच से सात दिन के बनने में समय लगता है। यही कारण है कि रोगी के शरीर में संक्रमण के खिलाफ लड़ने का काम करता है।


दिल्ली एम्स के जीरिएटिक विभाग में एक महिला मरीज कई दिन से भर्ती थीं। 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डायबिटीज, हाइपर सर्जरी के अलावा 15 दिन से कमजोरी की शिकायत थी। महिला में टी सेल्स की संख्या कम हो रही थी। डॉक्टरों ने संक्रमणपूर्ण होने के कारण 12 दिन में चार बार आरटी-पीसीआर के जरिये कोरोनावायरस की जांच की। लेकिन हैरानी की बात है कि एक भी जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हो सकी। यह सभी जांच दिल्ली एम्स की एकमात्र सुविधाओं से लैस प्रयोगशाला में की गई थीं।


बार-बार रिपोर्ट निगेटिव आने और मरीज में लक्षण एक जैसे ही बरकरार रहने के कारण एक समय तक डॉ भीचेरा चला गया। हालांकि इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को निष्क्रिय मानते हुए ही उपचार किया और पांचवीं बार कैंसर की जांच की गई। इस जांच में मरीज के अंदर कोरोनावायरस की बीमारी पाई गई। हाल ही में यूके के वैज्ञानिकों ने जिस डेक्सामेथासोन दवा को कोविड उपचार में प्रभावी बताया था, उसे भारत में अनुमति मिलने के बाद महिला मरीज को एम्स के डॉक्टरों ने 10 दिन तक दी थी।


एम्स के डॉ। विजय गुर्जर ने बताया कि कोरोनावायरस को लेकर अब तक अलग-अलग थ्योरी सामने आ रहे हैं, लेकिन इसमें एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि अगर किसी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह पॉजिटिव नहीं है। उन्होंने बताया कि 25 जून से लेकर सात जुलाई के बीच चार बार एम्स में आरटी-पीसीआर जांच की गई थी। जिसमें हर बार रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। आरटी-पीसीआर जांच कोरोनावायरस का पता लगाने के लिए सबसे बेहतर जांच बताई जा रही है। लेकिन जब मरीज में संक्रमण का पता नहीं लगाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें पॉजिटिव ही मान लिया। इसी तरह की जांच में महिलाओं के मिलने से यह पुष्टि भी हो गई है कि लक्षणों के आधार पर संदिग्ध रोगी कोरोना अतिसंवेदनशीलता था।


डॉ। गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में रोगी की सात जुलाई को रिपोर्ट निगेटिव मिलने और हालत पहले से बेहतर होने के साथ-साथ लक्षण न मिलने के कारण डिस्चार्ज कर दिया है। वह पहले से स्वस्थ हैं। ठीक इसी तरह कई लोगों में पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी वह निगेटिव होते हैं। वायरस का कोई असर नहीं होता है।


डॉ। विजय गुर्जर का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का भी राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में निगेटिव सैंपल आया था। अगले दिन वह पॉजिटिव मिले। वहीं दिल्ली पुलिस की शैली बंसल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। उनमें कोरोनावायरस के लक्षण थे लेकिन रिपोर्ट निगेटिव था।


ऐसा ही एक मामला रोहतक निवासी जूनियर रेजीडेंट का है जिसका हाल ही में मृत्यु हुई है। उसमें वायरस के लक्षण होने के बाद भी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन इन लोगों को कोरोना राजकुमार का सम्मान नहीं मिला। जबकि हकीकत यह है कि रिपोर्ट के आधार पर कोरोना के स्वभाव होने या न होने की पुष्टि नहीं की जा सकती है, इसलिए दिशा-निर्देशों में सरकार को बदलाव करना चाहिए और उन्हें सम्मान देना चाहिए।              


24 घंटे में 24879 मामले, 487 मौतें

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आज पहली बार 24 घंटे में 25 हजार के करीब कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या अब पौने आठ लाख के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 7 लाख 67 हजार 297 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 21,129 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 76 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 24 हजार 879 नए मामले सामने आए और 487 मौत हुई।



कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,158,726), ब्राजील (1,716,196) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।


आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 70 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 89 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक 8 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 1,07,40,832 है, जिसमें से 2,67,061 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया है।


30 एमएलए होते तो सरकार गिरा देता

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। इनेलो के विधायक पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने बरौदा उपचुनाव को लेकर तैयार हो रहे वातावरण में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और जजपा को भी घेरने को प्रयास किया। अभय बेसल में इनेलो जिला कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अगर मेरे पास 30 एमएलए होते हैं तो मैं 100 प्रतिशत गिरा देता हूं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मंशा ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री कह रहे हैं वही जीतेंगे, हुड्डा कह रहे हैं कि वह जीतेंगे। लेकिन दोनों में से बरोदा से कोई नहीं लड़ेगा। राज्यसभा में ही जब कांग्रेस ने तीसरे उम्मीदवार नहीं उतारा। भाजपा की बी टीम कांग्रेस है। भाजपा ने सुभाष चंद्रा का एहसान उतारने के लिए दीपेंद्र हुड्डा को बनवाया। चौटाला ने कहा कि सरकार तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही गए हुए हैं। अगर भूपेंद्रेंद्र सिंह हुड्डा यह सरकार गिराना चाहते हैं तो वे ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे। वे जिस दिन अपनी नीयत साफ करके इस काम में जुट जाएंगे तो फिर मैं भी सरकार गिराने में उनकी मदद कर दूंगा। अभय ने जजपा पर हमला बोलते हुए कहा, इस पार्टी के दो या तीन एमएलए ही ऐसे होंगे, जो सरकार के साथ रहना चाहते हैं। उनसे सरकार के पक्ष में बयान तो दिलवा सकते हैं, लेकिन मैंने सभी टटोल हैं। सब खफा हैं। पिछले दिनों खुद भाजपा के विधायक रो रहे थे कि उनकी तब तहसीलदार भी नहीं सुनते थे। लेकिन मैंने सभी टटोल लिए हैं। सब खफा हैं। पिछले दिनों खुद भाजपा के विधायक रो रहे थे कि उनकी तब तहसीलदार भी नहीं सुनते थे। लेकिन मैंने सभी टटोल लिए हैं। सब खफा हैं। पिछले दिनों खुद भाजपा के विधायक रो रहे थे कि उनकी तब तहसीलदार भी नहीं सुनते थे।


मुझे लोग गोली देने वाले कहते हैं

अभय चौटाला ने कहा कि लोग तो हमें गोली देने वाले कहते हैं। उन्हें (जजपा) को तो कहते हैं कि वह मिठी गोली देते हैं और मैं खारी देता हूं। फिर मैंने उनसे सवाल किया कि उनकी मिठी अच्छी है या फिर खारी। मेरे साथ को अच्छी बताकर ही जजपा में गए लोग बड़ी संख्या में घर वापसी कर रहे हैं।

अभय चौटाला ने किया इनेलो जिला कार्यालय का उद्घाटन

इनेलो नेता अभय चौटाला ने मंगलवार सांय लघु सचिवालय के करीबी पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, विधानसभा सत्र में ऐसे मुद्दे उठाऊंगा कि पिछली बार तो एकाध बोलने को खड़ा हो जाता था, इस बार इनकी जाड़ जा्क्षभचवा दूंगा। इनेलो के किसी कार्यक्रम में लंबे समय बाद अच्छी खासी भीड़ उमड़ी नजर आई। यहां न तो शारीरिक दूरी का नियम दिखा रहा है और न ही पहलू की योग्यता है। 

जिला अध्यक्ष राजा राम माजरा की मौजूदगी में जिला कार्यालय के खुल के बाद अभय चौटाला ने कहा कि हमारी बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि हमें आपस में जाटों में बंटने की बजाय किसान को एकजुट करना होगा। अगर किसान एक होकर अपनी लड़ाई नहीं लड़ेगा तो ये सरकार उन्हें मारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इनेलो नेता ने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में इस महामारी से लड केे के लिए सरकार अपने नागरिकों के खाने में दो हजार डॉलर डालकर उनकी मदद कर रही है और यहां प्रदेश की गठबंधन सरकार नागरिकों से ही पैसे की मांग कर रही है। वर्ष 1987 में चौधरी देवी लाल ने प्रोत्साहन स्वरूप गरीब के बच्चे को एक € देने का काम किया था ताकि बच्चा अच्छी शिक्षा लेकर नौकर लग सके। पर विदंबना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बच्चों से पांच-पांच रुपये व किसानों से पांच किलो गेहूं कोरोना महामारी से लड मांग के लिए मांग रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव भी आने वाला है, सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जिन-जिन की रिश्तेदारियां या जान-पहचान इस हलके में हैं, वे उनसे संपर्क कर इस सरकार की पोल खोलने का काम करें व इनेलो उम्मीदवार उम्मीदवार जिताने में भरपूर सहयोग करें। इस पर जनसमूह ने हाथ उठाया कर सहमति जताई। इस अवसर पर अशोक जैन, शशिभूषण वालिया, जसमेर ताराराम, जिलाध्यक्ष अनिल तंवर, राममेहर खुराना, पवन ढुल, मोनी बालू, प्रदीप सिंहमार, संजीव छौत, कुलदीप माजरा, रणबीर फौजी, बलकारन, रामप्रकाश गोगी, हनीपुल भदिया, भोजपुर ।             

नीरव मोदी पर ईडी का एक और वार

नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर लगातार जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आर्थिक अपराध अधिनियम के तहत नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के वर्ली स्थित समुद्र महल बिल्डिंग में चार फ्लैट, अलीबाग में जमीन और समुद्र के पास एक फार्महाउस, जैसलमेर में एक पवन चक्की, लंदन में फ्लैट और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आवासीय फ्लैट है। इसके अलावा शेयर और बैंक में जमा राशि भी इस जब्ती में शामिल है।


लंदन की जेल में बंद है नीरव मोदी
नीरव मोदी फिलहाल पंजाब नेशनल बैंक के साथ कर्ज घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। पिछले महीने लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने नीरव मोदी को 9 जुलाई तक और न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी के खिलाफ ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा है, उसके प्रत्यर्पण के मामले पर 7 सितंबर को सुनवाई होने वाली है। नीरव वैंड्सवर्थ जेल 19 मार्च 2019 से बंद है।


हंसते-हंसते आओ, हंसते-हंसते जाओ

मुंबई । वेटरन कॉमेडियन जगदीप का बुधवार रात मुंबई में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। वे एक्टर जावेद और नावेद जाफरी के पिता थे। जगदीप के दोस्त प्रोड्यूसर महमूद अली ने बताया कि बांद्रा स्थित घर में रात करीब 8.30 बजे उनकी मौत हो गई। वे ढलती उम्र के कारण हुई बीमारियों से लंबे समय से परेशान चल रहे थे।


जगदीप को गुरुवार सुबह 11 बजे मुंबई के मुस्तफा बाजार मझगांव शिया कब्रिस्तान सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।


मप्र के दतिया में जन्में थे जगदीप


सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर जगदीप 29 मार्च, 1939 को मध्य प्रदेश के दतिया में एक वकील के घर पैदा हुए थे। जगदीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट ‘मास्टर मुन्ना’ के रूप में बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘अफसाना’ से की थी। इसके बाद चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ही उन्होंने ‘लैला मजनूं’ में काम किया। जगदीप ने कॉमिक रोल बिमल रॉय की फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ से करने शुरू किए थे। उन्होंने करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 2012 में वे आखिरी बार ‘गली गली चोर’ फिल्म में पुलिस कांस्टेबल की भूमिका में नजर आए थे।


सूरमा भोपाली के नाम पर फिल्म भी बनी


1975 में आई शोले में निभाए गए सूरमा भोपाली के किरदार ने उन्हें बॉलीवुड में मशहूर किया था। इस किरदार के नाम पर 1988 में भी फिल्म बनी, उसमें भी मुख्य भूमिका जगदीप ने ही निभाई। इसके अलावा ब्रह्मचारी, नागिन और अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों में उनकी कॉमेडी को काफी पसंद किया गया। चाहने वालों में जगदीप सूरमा भोपाली के अपने इस किरदार के लिए ही मशहूर थे। जगदीप ने खुद को उस दौर में स्थापित किया, जब जॉनी वॉकर, केश्टो मुखर्जी और महमूद की तूती बोलती थी।



जगदीप की मौत पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियों में उन्होंने अपना सूरमा भोपाली वाला डायलॉग बोला है। यह वीडियो 29 मार्च 2018 का है। इसे उनके बेटे जावेद जाफरी ने ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था- आओ हंसते-हंसते और जाओ हंसते-हंसते।           


सैनिक-अधिकारी तुरंत हटाए 89 एप्स

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने सुरक्षा कारणों से सभी सैनिकों और अधिकारियों से अपने मोबाइल फोन से 89 एप्स को तुरंत डिलीट करने को कहा है। दरअसल, सेना ने सैन्य सूचनाओं को लीक होने से रोकने के लिए अपने कर्मियों को स्मार्टफोन से फेसबुक, टिक टॉक, ट्रू-कॉलर और इंस्टाग्राम सहित 89 ऐप्स हटाने के लिए कहा है। सेना के जवानों को इस बारे में निर्देश जारी कर कहा गया है कि वे फोन से डेली हंट न्यूज़ एप, टिंडर, काउच सर्फिंग जैसे डेटिंग ऐप्स और मशहूर गेम्स एप पब-जी को भी तुरंत अनइंस्टॉल कर दें।


गौरतलब है कि भारत सरकार ने हाल ही में 59 ऐप्स को प्रतिबंधित किया था, जिन्‍हें गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर ने भारत में हटा दिया है। भारत सरकार ने टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयरइट और वीचैट सहित चीन से जुड़े रखने वाले 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाया है। सरकार ने कहाकि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इसलिए इन पर पाबंदी लगाई जा रही है।               


विकास दुबे को बचाने का तंत्र पर आरोप

लखनऊ/कानपुर। कानपुर में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपित विकास दुबे को गुरुवार की सुबह उज्जैन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विकास की गिरफ्तारी पर कानपुर गोलीकांड में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिवार ने सवाल उठाए हैं। देवेंद्र के भाई कमलाकांत मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘ये गिरफ्तारी नहीं है बल्कि उसे मौत बचाया गया है।’


मीडिया से बात करते देवेंद्र के भाई ने कहा, “एक दिन पहले उसे फरीदाबाद में देखा गया। अगले दिन वह सुरक्षित उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंच जाता है, जबकि फरीदाबाद से उज्जैन 12 घंटे का रास्ता है। विकास के आकाओं की ओर इशारा करते हुए भाई ने कहा कि आठ पुलिसकर्मियों की हत्या अकेले विकास दुबे या उसके गैंग ने नहीं की है। उसके साथ और दूसरे लोग भी शामिल थे, जो अबतक उसे बचाते रहे। उन्हीं की सलाह पर उसने सरेंडर भी किया है। इसको मैं पकड़ना नहीं कहुंगा। असल में उसे मौत से बचाया गया है। विकास को विश्‍वास था कि उसे बचा लिया जाएगा।”


शहीद सीओ के परिजन ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ऐसे ही होती हैं गिरफ्तारियां? उन्होंने कहा, “विकास दुबे का नेटवर्क एक्टिव है। सारे राज्यों की पुलिस और एसटीएफ के अलर्ट रहते हुए भी वो महाकाल मंदिर पहुंच गया। वहां जाकर दर्शन का टिकट कटवाता है। ये कैसे संभव है? इसके बाद जब पुलिस वहां पहुंचती है तो मीडियावालों को लेकर जाती है। क्या ऐसे ही होती है गिरफ्तारियां?”इतना ही नहीं देवेंद्र के परिवार ने आगे कहा, मैं किसी पुलिस पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। मैं सीधे-सीधे तंत्र पर आरोप लगा रहा हूं। पुलिसवाले अपना काम कर रहे हैं। सभी पुलिसवालों या किसी पूरी राजनीतिक पार्टी पर आरोप लगाना गलत है। इसमें शामिल लोगों की पहचान होनी चाहिए।


सरकार जो चाहे करे, मेरे कहने से कुछ नहीं होगा: सरला दुबे


वहीं विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद उसकी मां सरला दुबे ने भी मीडिया से बात की है। सरला दुबे ने कहा कि विकास उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में हर साल जाता था। जबकि कार्रवाई के बारे में उन्‍होंने पत्रकारों से कहा कि सरकार जो उचित समझे वो करे, मेरे कहने से कुछ नहीं होगा।


एमपी में अरेस्ट, 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारोपी

नेहा वर्मा


कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात 8 पुलिसकर्मियों की शहादत का मुख्य आरोपी, 5 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने गुरुवार सुबह उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने गया था। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि महाकाल मंदिर जा रहे विकास दुबे को पहचान कर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूंछतांछ कर रही है। वहीं माना जा रहा है कि विकास दुबे ने एनकाउंटर से बचने के लिए सुनियोजित तरीके से यह गिरफ्तारी दी है।


डीएसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद गैंगस्टर विकास दुबे के पीछे यूपी पुलिस हाथ धो कर पड़ी थी। उसके घर को बुलडोजर से ध्वस्त करने के साथ ही लक्जरी गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया गया था। विकास दुबे के साथियों का ढूंढ ढूंढ कर एनकाउंटर किया जा रहा था। उस पर पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। ऐसे में विकास दुबे के बचने की कोई संभावना नहीं दिख रही थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि यूपी पुलिस उसे एनकाउंटर में ढेर कर देगी। पर विकास दुबे अपने शातिर दिमाग से फिलहाल जिंदा पकड़ा गया है। गुरुवार सुबह विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा। बताया जाता है कि वहां उसने पर्ची कटाने के बाद पहचानपत्र मांगने पर सुरक्षाकर्मियों से विवाद किया। जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की पूंछतांछ में उसने अपनी पहचान उजागर कर दी। इस बारे में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एमपी पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार किया है। कहा कि यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है। उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना दे दी गयी है।                


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 10, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-332 (साल-01)
2. शुक्रवार, जुलाई-10, 2020
3. शक-1943, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:27।


5. न्‍यूनतम तापमान 26+ डी.सै.,अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                      


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...