रविवार, 5 जुलाई 2020

2036 तक पुतिन राष्ट्रपति बने रहेंगे

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन वर्ष 2036 तक राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे। उन्हें एक्सटेंशन दिए जाने से जुड़े संवैधानिक संशोधन पर रूस की जनता ने अपनी मुहर लगा दी है। व्लादिमिर पुतिन को वर्ष 2024 में अपना पद छोड़ना था लेकिन अब वो 2036 तक अपने पद पर बने रहेंगे। उन्हें  12 वर्षों का एक्सटेंशन मिला है। और इसी के साथ वो रूस में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सर्वोच्च नेता बन जाएंगे। इससे पहले 29 वर्षों तक सत्ता में रहे थे। पुतिन की छवि एक राष्ट्रवादी नेता की है। पुतिन रूस को एक बार फिर से महाशक्ति बनाना चाहते हैं और रूस की 78 प्रतिशत जनता ने उनके पक्ष में मतदान करके एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। व्लादिमीर पुतिन का रूस की सत्ता के शिखर पर पहुंचने का सफर काफी दिलचस्प रहा है। साल 1952 में सेंट पीट्सबर्ग में पैदा हुए पुतिन ने अपने करियर की शुरुआत केजीबी (KGB) से की केजीबी सोवियत युग की सिक्योरिटी पुलिस हुआ करती थी। साल 1990 से 1996 तक मॉस्को आने से पहले वह सेंट पीट्सबर्ग एडमिनिस्ट्रेशन में काम करते रहे। अगस्त 1999 में रूस के प्रधानमंत्री बने।


भूमाफिया 'चीन' की नहीं मिट रही भूख

बीजिंग। 'भूमाफिया चीन' की भूख नहीं मिट रही है। पूरी दुनिया को कोरोना बांटने के बाद चीन कई देशों के साथ तनावपूर्ण रिश्तों को बढ़ावा देने में लगा हुआ है। भारत, म्यांमार, जापान के बाद अब चीन ने रूस से दुश्मनी मोल ली है। वो रूस, जो चीन के साथ ऐसे समय साथ रहा, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के लिए उसकी आलोचना कर रही है।


रूस इस समय कोरोना से कहर झेल रहा है लेकिन उसने चीन पर आरोप नहीं लगाए। रूस ने हांगकांग के मुद्दे पर भी चुप्पी साध रखी है। एक भी शब्द चीन के खिलाफ नहीं बोला। लेकिन चीन ने रूस को बदले में क्या दिया? चीन ने रूस के एक शहर पर अपना दावा ठोक दिया है। आप सही पढ़ रहे हैं। चीन ने रूस के शहर व्लादिवोस्तोक पर दावा ठोका है। यह शहर कभी किंग राजवंश से संबंधित था। रूस ने द्वितीय अफीम युद्ध में चीन को हराने के बाद इस क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। चीन को यह क्षेत्र रूस को देना पड़ा। इसके लिए दोनों देशों के बीच 1860 में एक संधि भी हुई थी। तब से यह शहर रूस के आधिपत्य में है लेकिन चीन ने इस संधि को मानने से इनकार कर दिया है।


2 घंटे 43 मिनट तक रहेगा चंद्र ग्रहण

श्रीराम उपाध्याय


नई दिल्ली। चंद्र ग्रहण ज्योतिष और खगोल शास्त्र दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है। बीते दिनों में 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था और अब 5 जुलाई को साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगा। जो कि एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण था। लेकिन भारत के लोग इस ग्रहण को नहीं देख पाए।


ग्रहण का समय और सूतक काल: ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं था। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूतक काल ग्रहण लगने से पहले की वो अवधि होती है जिसमें किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। ग्रहण की शुरुआत 5 जुलाई की सुबह 08:38 AM से हुई। इसका परमग्रास 09:59 AM पर और इसकी समाप्ति 11:21 AM पर। ग्रहण की कुल अवधि 02 घण्टे 43 मिनट की रही। अगला चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा।


चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण में अंतर: चन्द्रग्रहण उस घटना को कहते हैं जब चन्द्रमा और सूर्य के बीच में धरती आ जाती है जिससे चंद्रमा आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाता है। इससे चांद बिंब काला पड़ जाता है। आपको बता दें कि ग्रहण लगने से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश करता है जिसे चंद्र मालिन्य कहते हैं और अंग्रेजी में इसको कहते हैं। इसके बाद चांद पृथ्वी की वास्तविक छाया भूभा में प्रवेश करता है। जब ऐसा होता है तब ही वास्तविक ग्रहण होता है। लेकिन कई बार चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश करके बिना भूभा में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल जाता है। इस स्थिति में चंद्रमा का बिंब केवल धुंधला पड़ता है, काला नहीं । इस धुंधलापन को सामान्य रूप से देखा भी नहीं जा सकता है। इसलिए चंद्र मालिन्य मात्र होने की वजह से ही इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं ना कि चंद्र ग्रहण।               


माता-पिता, गुरु के सम्मान का तरीका

भानु प्रताप उपाध्याय


अपने माता पिता का सम्मान करने के 35 तरीके


शामली। उनकी उपस्थिति में अपने फोन को दूर रखो। 2. वे क्या कह रहे हैं इस पर ध्यान दो। 3. उनकी राय स्वीकारें। 4. उनकी बातचीत में सम्मिलित हों। 5. उन्हें सम्मान के साथ देखें। 6. हमेशा उनकी प्रशंसा करें। 7. उनको अच्छा समाचार जरूर बताएँ। 8. उनके साथ बुरा समाचार साझा करने से बचें। 9. उनके दोस्तों और प्रियजनों से अच्छी तरह से बोलें। 10. उनके द्वारा किये गए अच्छे काम सदैव याद रखें। 11. वे यदि एक ही कहानी दोहरायें तो भी ऐसे सुनें जैसे पहली बार सुन रहे हो। 12. अतीत की दर्दनाक यादों को मत दोहरायें। 13. उनकी उपस्थिति में कानाफ़ूसी न करें। 14. उनके साथ तमीज़ से बैठें। 15. उनके विचारों को न तो घटिया बताये न ही उनकी आलोचना करें। 16. उनकी बात काटने से बचें। 17. उनकी उम्र का सम्मान करें। 18. उनके आसपास उनके पोते/पोतियों को अनुशासित करने अथवा मारने से बचें। 19. उनकी सलाह और निर्देश स्वीकारें। 20. उनका नेतृत्व स्वीकार करें। 21. उनके साथ ऊँची आवाज़ में बात न करे। 22. उनके आगे अथवा सामने से न चलें। 23. उनसे पहले खाने से बचें। 24. उन्हें घूरें नहीं। 25. उन्हें तब भी गौरवान्वित प्रतीत करायें जब कि वे अपने को इसके लायक न समझें। 26. उनके सामने अपने पैर करके या उनकी ओर अपनी पीठ कर के बैठने से बचें। 27. न तो उनकी बुराई करें और न ही किसी अन्य द्वारा की गई उनकी बुराई का वर्णन करें। 28. उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें। 29. उनकी उपस्थिति में ऊबने या अपनी थकान का प्रदर्शन न करें। 30. उनकी गलतियों अथवा अनभिज्ञता पर हँसने से बचें। 31. कहने से पहले उनके काम करें। 32. नियमित रूप से उनके पास जायें। 33. उनके साथ वार्तालाप में अपने शब्दों को ध्यान से चुनें।34. उन्हें उसी सम्बोधन से सम्मानित करें जो वे पसन्द करते हैं। 35. अपने किसी भी विषय की अपेक्षा उन्हें प्राथमिकता दें।माता-पिता इस दुनिया में सबसे बड़ा खज़ाना हैं। यह मेसेज हर घर तक पहुंचने मे मदद करे तो बड़ी कृपा होगी मानव जाति का उद्धार संभव हैं, यदि ऊपर लिखी बातों को जीवन में उतार लिया तो। सबसे पहले भगवान, गुरु माता पिता हैं, हर धर्म में इस बात का उल्लेख है।


कानपुर घटना के बाद एनकाउंटर का दौर

कानपुर की घटना के बाद शामली में एनकाउंटर का दौर शुरू


बदलता शासन


भानु प्रताप उपाध्याय 


शामली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई बड़ी घटना के बात अब पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिसके चलते पुलिस अपराधियों का काल बनती जा रही है। शामली में बीती रात दो अलग-अलग थानों की पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई, जिसमे मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की 5 बाइक, 4 मोबाइल व 4 अवैध तमंचों के साथ भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं सभी घायलो को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मामला सदर कोतवाली और कैराना कोतवाली क्षेत्र का है। कैराना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कैराना क्षेत्र के गांव पांवटीकला के खण्डरों में कुछ बदमाश छिपे हुए है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद मौके पर पहुँची कैराना पुलिस ने जब वहाँ मौजूद बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें आत्मरक्षा में पुलिस ने बदमाशों पर फायर किया। मुठभेड़ में 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए है। जबकि 2 बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।


फरार बदमाशो की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों में फ़्लैश की गई। जिसके बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर पशुपैठ के पास फरार दोनो बदमाशो से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है साथ ही इस घटना में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुल 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के चोर ओर लुटेरे हैं। जिसका मुख्य सरगना शिवम नाम का बदमाश है, जो हाल ही में जेल से छूट कर आया था। उसने जेल से आने के बाद अपना एक अलग से गैंग तैयार किया था, जो लूट और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। इस गैंग ने 2 दिन पूर्व कैराना क्षेत्र में एक होमगार्ड के साथ मारपीट कर उसे घायल करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने कैराना कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात में मामला भी दर्ज किया था। पुलिस ने आज उस घटना का भी खुलासा कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की 5 मोटरसाइकिल 4 मोबाइल व 4 अवैध तमंचे और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व खोखे बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मुठभेड की सूचना पाकर शामली एसपी ने अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली व घायल पुलिसकर्मियों का हाल-चाल जाना।             



लिफ्ट देकर लूटने वाले दो गिरफ्तार किए

अतुल त्यागी (मेरठ मंडल प्रभारी)
हापुड़ मे लोगों को लिफ्ट देकर लूटने वाले दो शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे।


हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब लोगों को लिफ्ट देकर लूट करने वाले दो शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गए पुलिस ने लूट की योजना बनाते समय दोनों को किया गिरफ्तार ।जिनके कब्जे से पुलिस ने लूट की घटना में लूटे गए 11 मोबाइल तथा अवैध असला तथा लूट में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार व डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की उप निरीक्षक राकेश कुमार चौकी प्रभारी कुचेसर चोपला में पुलिस बल के साथ चैटिंग कर रहे थे। तभी पुलिस व पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दो अपराधी को बनखंडा नहर के पास ऐसे समय लगभग रात 11:45 पर लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने दोनों को मौका ए वारदात से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन तथा अन्य सामान प्राप्त हुआ गिरफ्तार अभियुक्त मोनू त्यागी पुत्र सुरेंद्र त्यागी ग्राम बीरपुर थाना हापुड़ जनपद हापुड़ तथा हरेंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी चिचोली थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया गया है इन्हीं का एक साथी कमल पुत्र डालचंद निवासी पटना मुरादपुर थाना हापुड़ देहात फरार होने में कामयाब रहा गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ आरक्षित हरेंद्र सिंह आरक्षित करणवीर सिंह आरक्षी ब्रह्म सिंह थाना बाबूगढ़ रहे गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।


फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, 20 घायल

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, आठ की मौत और 20 से अधिक घायल एसएसपी डीएम मौके पर पहुंचे लिया जायजा


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाजियाबाद मोदीनगर तहसील के पास स्थित बरखवां गांव में अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार की दोपहर एक के बाद एक कई धमाके हुए। इस घटना में अभी तक आठ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। जबकि दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के अलावा अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से शवों को निकालने के साथ ही आग बुझाने की कवायद तेज कर दी है।" alt="" aria-hidden="true" /> 


पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में रविवार को भी बम बनाने का काम चल रहा था। आशंका है कि उस वक्त फैक्ट्री के अंदर करीब 30 लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए और पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। अंदर काम कर रहे मजदूरों ने भागने का प्रयास तो किया, लेकिन आग की लपटों में बुरी तरह से घिर जाने की वजह से कुछ ही लोग बाहर निकल पाए। इधर, धमाके की सूचना से बरखवां ही नहीं, आसपास के गांव यहां तक कि गाजियाबाद तक दहशत की स्थिति बन गई। आनन फानन में जिला मुख्यालय से राहत टीमों को रवाना करने के बाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। उधर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से आवासीय क्षेत्र में करीब पांच साल से संचालित हो रही थी। इसकी पूरी सूचना पुलिस और प्रशासन को थी, बावजूद इसके इसे बंद कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। इसी फैक्ट्री में पूर्व में काम करने वाले किसी व्यक्ति ने पुलिस में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद सीओ मोदीनगर और थाना प्रभारी ने फैक्ट्री आकर मुआयना किया था। यहां तक कि फैक्ट्री संचालक को हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन देर रात उसे छोड़ दिया गया।                



गाजियाबाद डीएम ने किया पौधारोपण

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। शासन की मंशा के अनुरूप आज पूरे जनपद मे 7 लाख पौधों का हुआ पौधारोपण, शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 5 जुलाई को 25 करोड़ एक ही दिन में पौधारोपण करने का कार्यक्रम संपन्न कराना सुनिश्चित किया गया था। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के द्वारा महा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ एनडीआरएफ ग्राउंड गाजियाबाद से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पौधा रोपण करते हुए हरित आवरण में वृद्धि की गई। " alt="" aria-hidden="true" /> कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में 7 लाख पौधारोपण का कार्य वन विभाग एवं अन्य विभागों के समावेश से किया जाएगा। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने सरकार के इस महा पौधारोपण कार्यक्रम को जनपद में पूर्ण रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों एवं आमजन से आह्वान किया है कि वह पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि हम सब एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में रह सकें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धरती की सुंदरता वृक्षों से ही है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण की दृष्टि से जनपद गाजियाबाद अत्यंत संवेदनशील जनपद है और यहां पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में पौधारोपण कार्यक्रम की अपनी अहम भूमिका है। अतः सभी हम सब मिलकर सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही दृढ़ता के साथ संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता व नागरिकों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सचेत रहना होगा। हमें अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना होगा जिससे ना केवल हमारा जनपद बल्कि आसपास का वातावरण भी प्रदूषण से मुक्त होगा, जिससे वातावरण अनुकूल होगा और हम सबके स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर माननीय सांसद जनरल वीके सिंह, माननीय मंत्री अतुल गर्ग, जनपद के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, जिला वन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगणों के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।               


थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर

थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर


विजय भाटी


गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में थाना प्रभारी ट्रॉनिका सिटी रमेश चंद्र राणा को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है जबकि 1 साल से अधिक से मुरादनगर पर तैनात थाना प्रभारी मुरादनगर ओपी सिंह को थाना प्रभारी ट्रॉनिका सिटी तथा जनपद में गैर जनपद से नव नियुक्ति पर आए निरीक्षक अमित कुमार को थाना प्रभारी मुरादनगर नियुक्त किया गया है ।" alt="" aria-hidden="true" /> 


निरीक्षक रमेश चंद राणा के प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रोनिका सिटी नियुक्ति के दौरान एक अभियुक्त जिसका आपराधिक इतिहास था को नशीले पदार्थ के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने के उपरांत भी बिना कोई विधिक कार्यवाही अमल में लाए हुए अपनी स्वेच्छा से थाने से छोड़ दिए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से विस्तृत विभागीय जांच करवाई गई आरोप इत्यादि में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा की गई विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपी इसे गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करते हुए विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।



अवैध उगाही में सभासद पर मामला दर्ज

अवैध उगाही करने वाले एम फातिमी व सभासद कांग्रेस अब्दुल गफ्फार पर लोनी थाने में हुआ मुकदमा दर्ज


सचिन विशोरिया


गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दर्ज किया अवैध उगाही व रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति में नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज। यहां आपको बता दें कि एम फातिमी जो कि लोगों की फर्जी शिकायतें एनजीटी व अन्य विभागों में कर दवाब बनाकर मुकदमा दर्ज कराने व जेल भेजने के नाम पर अवैध रंगदारी मांगने का काम करता है। जिसको लेकर गनौली निवासी ने लोनी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति पहले भी लोनी नगर पालिका के अधिकारियों से महीना वसूलता था। वही अवैध उगाही के मामले में कांग्रेस के सभासद अब्दुल गफ्फार पर लोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां आप की जानकारी बताना चाहते हैं कि पहले भी अब्दुल गफ्फार के पैसे मांगने के मामले में वीडियो वायरल हो चुके हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है व गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।


ऑनलाइन विशेष जागरूकता अभियान

बेहतर राष्ट्र निर्माण में निभाएं मौलिक कर्तव्य विशेष, दिनचर्या में अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी करें समावेशः जगत सिंह 


रतन सिंह चौहान
पलवल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकुला के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एंव चेयरमेन श्री चंद्रशेखर व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एंव सचिव श्री पीयूष शर्मा के मार्गदर्शन में संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों के बारे में विशेष ऑनलाइन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जागरूकता फैलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य सामाजिक दूरी कायम रखकर सभी नागरिकों को मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना है, ताकि हम आज अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करके इस कोरोना महामारी से बचाव करते हुए, अपने देश के हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। आज उक्त अभियान का आॅनलाइन संचालन पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत द्वारा गांव जोधपुर के ग्रामीणों को व्हाट्स ऐप के माध्यम से जागरूक किया।                  
पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत ने ग्रामीणों को आॅनलाइन बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति केवल अपने अधिकारों का ही ध्यान रखे और दूसरों के प्रति अपने मौलिक कर्त्तव्यों का पालन न करे तो शीघ्र ही किसी के लिए भी अधिकार नहीं रहेंगे। किसी भी समाज का मूल्यांकन करते हुए, केवल अधिकारों पर ही ध्यान नहीं दिया जाता है, वरन् यह भी देखा जाता है कि नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं या नहीं।  राष्ट्र के बेहतर निर्माण, तरक्की व समाज की सुदृढ़ और स्वच्छ आधारशिला और नागरिकों की सुरक्षा की नींव को रखने में मौलिक कर्तव्य सहायक होते हैं। आज बेहतर राष्ट्र निर्माण के लिए संप्रभुता तथा अखंडता की रक्षा, देश की प्रगति और राष्ट्रीय सेवा में सहयोग, प्राकृतिक तथा सार्वजनिक संपत्ति का संरक्षण, लोकतंत्र को सफल बनाने में सहायता, संस्कृति की रक्षा और संरक्षण, विश्व बंधुत्व की भावना का विकास, स्त्रियों का सम्मान जैसे विशेष मौलिक कर्तव्यों का पालन हर नागरिक को करना चाहिए।
हमारे देश में कोविड - 19 कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन चला था और लोगों ने बड़े ही धैर्य से लाॅकडाउन की शर्तों को पूरा किया और अब सरकार ने लॉकडाउन को सशर्त खोल दिया है, जिसमें नागरिकों के लिए कुछ नियम व शर्तें बनाई हुई हैं, जिनका पालन करना हर नागरिक की मौलिक जिम्मेदारी है, ताकि इस महामारी के बढते प्रकोप को नियंत्रित करके, फैलने से रोका जा सके और कोरोना से जंग को जीता जा सके। संविधान के अंतर्गत हमें भाईचारा कायम रखते हुए, सभी लोगों को मौलिक कर्तव्यों और उक्त महामारी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करना होगा, ताकि समाज में फैल रही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को मिलकर सुलझाया जा सके। । कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हमें बार-बार साबुन या सेनिटाइजर से हाथ साफ़ करने, घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी और बाहर से आने वाले या किसी संक्रमित व्यक्ति की जानकारी प्रशासन को देने जैसे विभिन्न कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, ताकि हम कोरोना से अपने देश की जनता को सुरक्षित रख सकें। हमें निस्वार्थ भाव से राष्ट्रीय सेवा के लिए मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन के लिए आगे आना होगा और धैर्य का परिचय देते हुए, एक दूसरे की भावनाओं की कद्र भी करनी होगी। इसके अलावा हमें गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों का विशेष ख्याल करना होगा। सरकारी वित्तीय सहायता या राशन वितरण के बारे में जागरूक होकर, लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना होगा। यदि हमारे आस-पास कहीं भी कोई भूखा देखें या किसी को उचित राशन वितरण नहीं हो रहा या किसी जरूरतमंद को वित्तीय सहायता का लाभ नहीं मिल रहा है या जन उपयोगी सुविधाओं से संबंधित कोई भी समस्या हो रही हो तो जिला उपायुक्त कार्यालय की हेल्पलाइन या प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 01275 298003 पर संपर्क करके मुफ़्त सलाह प्राप्त कर सकते हैं।               


सीएम ने वीसी के द्वारा किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पलवल की ग्राम पंचायत टहरकी में नवनिर्मित पार्क व व्यायामशाला का उद्घाटन किया।
  
रतन सिंह चौहान
पलवल। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को चंडीगढ़ से विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पलवल जिला के खंड पृथला की ग्राम पंचायत आमरू व खंड पलवल की ग्राम पंचायत टहरकी में नवनिर्मित पार्क व व्यायामशाला का उद्घाटन किया। टहरकी गांव में आयोजित समारोह में विधायक दीपक मंगला, जगदीश नायर, नयनपाल रावत, प्रवीण डागर, डी.सी. नरेश नरवाल, ए.डी.सी. वत्सल वशिष्ठ, एस.डी.एम. कंवर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में गुरुजनों ने हमेशा मनुष्य के मानसिक शारीरिक व बौद्धिक विकास को महत्व दिया है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार योग तथा आयुर्वेद को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुसार प्रदेश में वैलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। ये सेंटर इन्हीं पार्क व योगशालाओं में बनाए जाएंगे। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले चरण में एक हजार से अधिक व्यामशालांए खोलने का लक्ष्य है, जिनमें से अब तक 511 पूरी तरह से चालू हो गई है। इस वर्ष इन योजनाओं पर प्रदेश में 250 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। दूसरे चरण में जहां-जहां पंचायतें जमीन मुहैया कराएंगी, उसके अनुसार वहां पर पार्क व व्यामशालाएं बनाई जाएंगी, जिनमें वैलनेस सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा बनाई गई इन सभी व्यामशालाओं की देखरेख का जिम्मा अब जिला परिषद को सौंपा जाएगा। वहीं आयुष विभाग यहां पर वैलनेस सेंटर में जरूरत अनुसार दवाइयों का प्रबंध करेंगा तथा महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियां भी इन पार्क में लगाई जाएंगी।
उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपने जीवन का अंग बनाएं। व्यक्ति के पास तीन संपत्तियों हेल्थ, वेल्थ व कैरेक्टर का सबसे अधिक महत्व है। जब प्रदेश के युवाओं के पास यह तीनों चीजें होंगी तो वे देश के प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपने को साकार कर सकेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले कई वर्षों से गांवों में खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग हो रही थी, जिसके मद्देनजर पंचायती राज विभाग द्वारा यह काम शुरू किया गया है। आने वाले समय में ग्रामीण आंचल में खेल के मामले में और भी अधिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक देश में खेलों के मामले में हरियाणा का जीत का हिस्सा एक-तिहाई का रहा है, जिसे बढ़ाकर एक-पांच का करना है।
उपायुक्त नरेश नरवाल ने इस मौके पर बताया कि पलवल जिला में 47 व्यायामशालाएं मंजूर हुई है, जिनमें 17 व्यायामशालाएं पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज जिन दो व्यायामशालाओं गांव टहरकी व आमरू का उद्घाटन किया है उन पर लगभग 60 लाख रुपये का खर्च हुआ है। श्री नरवाल ने बताया कि जो पंचायत 2 से 4 एकड़ जमीन देगी वहां आयुष केन्द्र व हर्बल पार्क  विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री की सोच है कि प्रदेश का हर नागरिक पूर्ण रूप से स्वस्थ रहे। इसी बात के मद्देनजर जिला में खेलो के संबंध में ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। डीसी ने कहा कि कोरोना महामारी के लिए भी केवल एक ही उपाय है कि हम अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखें। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रतिदिन प्रात एक घंटा योग को जरूर देना चाहिए। जब हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तभी हमारी काया निरोगी रहेगी।
इस अवसर पर पलवल विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक मंगला, होडल के विधायक जगदीश नायर, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, पृथला के विधायक नयनपाल रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, उपायुक्त नरेश नरवाल तथा अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठï ने व्यायामशाला परिसर में नीम, बरगद, जामुन, पापडी के पौधे लगाकर पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम में जजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत, जिला परिषद की चेयरपर्सन आशावती, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणवीर सिंह मनोज, गांव टहरकी के सरपंच कर्मचंद, आमरू के सरपंच ओमबीर, धतीर के सरपंच सोहनपाल, बृजेश अटोंहा सहित जिला पार्षद एवं पंच सरपंच, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डी.पी. कुलश्रेष्ठï, बीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।          


शौचालय निर्माण में धांधली पूर्ववत जारी

जहाँ एक तरफ लाकडाउन में अनलॉक 2 घोषित हुआ वही सुरु हुई धांधली बाजी


कड़ा कौशाम्बी। सिराथू तहसील के ब्लाक कड़ा अंतर्गत ग्राम औरेनी में शौचालय का निर्माण कार्य जोरो से चल रहा तो वही सैकड़ो शौचालय यूँ बन गए। पर उनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे है सेक्रेट्री प्रधान व विभागीय लोगो के मिली भगत से रद्दी से रद्दी ईट व समग्री का इस्तेमाल निर्माण में किया जा रहा आखिर किसके इशारे पर बेखौफ़ हो कर सेक्रेटरी काम करवा रहे है ईटो को देख सबूत ऊपर फोटो में दरसरता हुआ देख सकते है।


जानकारी के मुताबिक कड़ा ब्लाक के औरेनी में शौचालय निर्माण में जमकर धांधली हो रही है। यही वजह है कि शौचालय बनाने के बाद भी लोग बाहर खुले में ही शौच जाना पसन्द करते है। क्योंकि जरूरत के अनुसार शौचालय नही बन रहे है अब शौचालय निर्माण में इस धांधली पर क्या कार्यवाही होती है यह भविष्य के गर्त में है।


 ज्ञानू सोनी


पौधरोपण महाकुंभ, 1 वृक्ष रोपण करें

वृक्षारोपण महाकुंभ 2020 में रोपे गए हजारों पौधे


वृक्ष लगाओ -जीवन बचाओ -अनिल कुमार


अझुवा कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा में  वृक्षारोपण महाकुंभ 2020 के उपलक्ष्य में बहुत ही उत्साह से पौधा रोपण किया गया सुबह से ही नगर पंचायत कर्मी पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने लगे ,पौधा रोपण करने के लिए नगर पंचायत कर्मी नर्सरी से लाये 1200 पौधों में से 1050 पौधों का नगर पंचायत के वार्ड नं 1 भौंतर में विभिन्न खाली पड़ी जगहों जैसे रामलीला मैदान नगर पंचायत प्रशासन द्वारा निर्मित वार्ड नं 1 भौंतर के शौचालय  के आसपास सड़क के किनारे पड़ी खाली भूमि पर भी पौध रोपण किये गए।


चेयरमैन अनिल कुमार ने बताया की  हमें जीवन भर अपने पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए। यह तभी किया जा सकता है जब हम अपनी आँखें खुली रखेंगे और अपने और पर्यावरण के भीतर कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय रहेंगे l हमें अपने बच्चों को इस मुद्दे पर जागरूक करना चाहिए ताकि वे भविष्य में इस अभियान के सक्रिय एजेंट बन सकें। औद्योगीकरण, वनों की कटाई, तकनीकी विकास, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण आदि के कारण हमारे स्वस्थ पर्यावरण की स्थिति दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही है, यह जीवित प्राणियों और पर्यावरण के स्वास्थ्य को बहुत बुरी तरह से प्रभावित करती है।
पर्यावरण को बचाना हमारी ड्यूटी नहीं बल्कि हम सभी का कर्तब्य है l


प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है गर्मी सर्दी वर्षा आदि सब प्रकृति के संतुलन पर निर्भर करते हैं यदि प्रकृति संतुलित होगी तो पर्यावरण भी संतुलित होगा असंतुलन बढ़ने पर अकाल,बाढ़, भूकंप आदि अनेक प्रकार की विघटन करी आपदाएं आती रहेंगी प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है पेड़ ही प्रकृति के आधार हैं इसलिए प्रत्येक मानव को जगत की सुरक्षा को दया देते हुए पौधरोपण करना चाहिए भले ही एक ही पौधा क्यो न हो!इस अवसर पर  सत्येंद्र कुशवाहा  विमल मौर्य ,पंकज मौर्य मोनी कुशवाहा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थिति रहे l


सन्तलाल मौर्य 


मानक के विरुद्ध चिकित्सा, जी का जंजाल

सुप्रीमकोर्ट के निर्देश का स्वास्थ्य विभाग नही कर पा रहा पालन


भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उजागर पश्चिम सरीरा से झोलाछाप डॉक्टरों के आतंक से परेशान मासूम


पश्चिम सरीरा कौशाम्बी। जिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी पालन होता नहीं दिख रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही करने में हिचकिचा रहे हैं जिससे गलत इलाज के चलते आए दिन मरीजों की मौत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर ऑपरेशन के लिए टीम गठित की गई है लेकिन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही के लिए गठित टीम द्वारा भी कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिससे झोलाछाप डॉक्टरों के धंधे बेखौफ चल रहे हैं।


जिले में झोलाछाप डॉक्टर के नाम पर एक मेज कुर्सी लगाकर मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर तमाम मिल जाएंगे। लेकिन एक डॉक्टर पश्चिम सराय इलाके का वर्तमान स्थिति में भी सुबह से ही साइकिल में झोला टांग कर गांव-गांव घूमकर इलाज कर रहा है। अब जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन जिले में नहीं हो रहा है तो कैसे चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरेगी यह स्वास्थ्य महकमे पर बड़ा सवाल है।


पश्चिम शरीरा क्षेत्र के चंदेलन का डेरा गांव में एक ढोंगी डॉक्टर मरीजो और उनके परिजनों को अपने जाल में फंसा कर इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलते है। यह चिकित्सक अनट्रेंड अकुशल अनराजिस्टर्ड होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी पर मरीजो का इलाज कर उन्हें जिंदगी कम और मौत अधिक दे रहा है। मरीजो के परिजनों द्वारा कई बार लिखित शिकायत देने के बाद भी उक्त झोला छाप डॉक्टर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे वह मरीजो की जिंदगी के साथ खेलवाड़ कर मौज कर रहा है। मरीजो की जिंदगी से खेलने वाले उक्त झोलाछाप डॉक्टर का नाम जितेश कुमार बताया जाता है। यह ब्यक्ति पश्चिम सरीरा से 2 किलोमीटर दूरी चन्देलन का डेरा का रहने वाला है सीएमओ से ग्रामीणों ने कहा कि इस डॉक्टर पर उचित कार्रवाई कराएं।


गब्बर सिंह 


आजमगढ़ में मिलींं 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव

सुनील श्रीवास्तव


आजमगढ़ । मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि 07 कोरोना पाजीटिव मरीज के स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किये गये। उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व पे्रषित सैम्पल्स मंे से 20 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है


जिसमे 01 व्यक्ति ग्राम चन्देवारा, बेवहरा लालगंज, 01 व्यक्ति रूदरी रानी की सराय, 01 व्यक्ति सुम्भी रानी की सराय, 01 व्यक्ति मट्टिया टोला मऊ, 01 व्यक्ति जमीरपुर मेंहनगर, 01 व्यक्ति हसनपट्टी अजमतगढ़, 01 व्यक्ति नवोदय नगर अजमतगढ़, 03 व्यक्ति बिलारमऊ फूलपुर, 04 व्यक्ति बहौद्दीनपुर पवई, 02 व्यक्ति कुढ़ई सीएचसी महराजगंज, 01 व्यक्ति बरदह लालगंज, 01 व्यक्ति कोट मोहल्ला सदर, 01 व्यक्ति कालीचैरा रैदोपुर सदर के रहने वाले हैं तथा 01 व्यक्ति रानी की सराय का रहने वाला है, जो कलकत्ता से आया था वह कलकत्ता से ही कोरोना पाजीटिव था, वह सीधा जिला चिकित्सालय सदर में जांच के लिए गया, उसके बाद उसे पीजीआई चक्रपानपुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कंटेनमेंट जोन घोषित होगा।
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 281 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 84 एक्टिव केस हैं, 190 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।               


आकाशीय बिजली से 11 मवेशियों की मौत

कुशल चोपड़ा


बीजापुर। भोपालपटनम तहसील के ग्राम पंचायत वडला में देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से 11 पशुओं की एक साथ मौत हो गई। इनमें 7 गाय और 4 बैल शामिल हैं। बताया गया कि ग्राम पंचायत वडला के आश्रित ग्राम पोलेम निवासी मड़े कापा पिता जोगा के पशुओं की एक साथ मृत्यु हुई है। ग्राम पटेल मड़े शुकरैया द्वारा सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने सर्वप्रथम तत्काल इस घटना की सूचना भोपालपटनम के तहसीलदार शिवनाथ बघेल और थाना प्रभारी वीरेंद्र चंद्रा को दी। जिपं सदस्य खुद घटनास्थल पर पहुंच कर ग्राम पंचायत वडला के सरपंच मड़े भीमसेन और पटेल मेड शुकरैया से घटना की जानकारी लिए। मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी जितेंद्र गंधरला ने भी घटनास्थल का मुआयना कर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा तैयार किया है। जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने पीड़ित किसान मड़े कापा को अतिशीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की बात कही। विधायक  विक्रम शाह मंडावी ने उक्त घटना पर अफसोस जताते हुए पीड़ित किसान को हर संभव मदद दिलाने की बात कही है।                


कोविड नियंत्रण के लिए विशेष अभियान

श्रावस्ती। कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सरकार के निर्देश पर आगामी 05 जुलाई से 15 जुलाई तक विशेष अभियान संचालित कर टीमों द्वारा घर-घर जाकर कोविड-19 के संभावित लाक्षाणिक व्यक्तियों की जाॅंच कर पहचान की जायेगी। संवेदीकरण करने के साथ-साथ कन्टेनमेन्ट जोन में एस.ए.आर.आई. के रोगियो का भी गहन सर्वेक्षण किया जायेगा। सर्वेक्षण के दौरान आई.एल.आई. एवं एस.ए.आर.आई. सहित अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी सूचीबद्व करने के साथ ही उनके इलाज हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायगी। उक्त विचार कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सुश्री यशु रूस्तगी ने व्यक्त किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस महामारी से बचाव हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेन्सिंग महत्वपूर्ण कदम है ,इसलिए यह एहतिहात सभी जनपदवासी अनिवार्य रूप से अपनाये ताकि इस बीमारी के संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।


सर्वेक्षण कार्य में लगी टीमे भी खुद एहतिहात बरते तथा मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग अपनाने एवं बार-बार साबुन से हाथ धुलने हेतु लोगों को प्रेरित भी करें। जिलाधिकारी ने बताया है कि जिले कि सभी ग्राम पंचायतों, नगर पंचायत एवं नगरपालिका के अन्तंर्गत स्थित सभी घरों का हाऊस टू हाऊस सर्वे होगा इस सर्वे कार्य हेतु टीमों का गठन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर दिया गया है, सर्वेक्षण टीम में आशा और आंगन कार्यक्रत्री को शामिल किया गया है,जो घर-घर जाकर कोविड-19 रोग हेतु सर्वे करेगी और प्रपत्र/टेलीसीट पर भर कर प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट सम्बन्धित चिकित्साधिकारी को देगी। सर्वे के दौरान इनके द्वारा भ्रमण किये गये घरों की संख्या, घर में कुल व्यक्यिों की संख्या, घर में लक्षण युक्त व्यक्तियों की संख्या एवं लम्बी बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों की संख्या का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जायेगा।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया है कि आपस में समन्वय बनाकर कोविड़-19 के ग्रामीण/नगरीय क्षेत्र के सर्वे कर्ता टीम को प्लस आक्सीमीटर, थर्मामीटर माॅक्स एवं सेनेटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करेगे तथा टीम को भी सर्वे के दौरान इस बीमारी से बचाव हेतु उन्हें भी सर्तकता बरतने हेतु सुरक्षा उपाय भी पहले से ही बता देगे ताकि सुरक्षित ढ़ंग से वे सर्वे कार्य को संपादित कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सर्वे वास्तविक एवं समग्र रूप में समयान्तर्गत पूर्ण कर लिया जाए ताकि हम सब कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण में कामयाब हो सकें।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, प्रभागीय वनाधिकारी ए0पी0यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0भार्गव, अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0दूबे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राम गोपाल, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, जिला कृषि अधिकारी आर0पी0राना, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक कोमलं, एस0एम0ओ0 डा0 प्रिया बंसल, सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।


रिपोर्ट मोहित गुप्ता 


कोरोना से जीतने वालो की संख्या 4 लाख

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब चार लाख के पार पहुंच गई है, जिससे रिकवरी दर 60.77 प्रतिशत हो गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 2,44,814 सक्रिय मामले हैं और 4,09,082 कोरोना संक्रमित मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जिससे संक्रमण मुक्ति दर 60.77 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 14,856 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं। संक्रमण मुक्त मरीजों और सक्रिय मामलों का फासला बढ़कर अब 1,64, 268 हो गया है।


हालांकि, पिछले तीन दिन से देश में प्रतिदिन 20,000 से अधिक व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं । कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच सुविधा उपलब्ध कराने वाले लैब की संख्या भी लगातार बढ़कर 1,100 हो गयी है जिससे नमूना जांच की गति भी तेजी हुई है। देश में अब तक 97,89,066 नमूनों की जांच की जा चुकी है। देश में सर्वाधिक 85.9 प्रतिशत रिकवरी दर चंडीगढ़ की है। इसके बाद लद्दाख 82.2 प्रतिशत, उत्तराखंड 80.9 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ 80.6 प्रतिशत, राजस्थान 80.1 प्रतिशत, मिजोरम 79.3प्रतिशत, त्रिपुरा 77.7 प्रतिशत, मध्यप्रदेश 76.9 प्रतिशत, झारखंड 74.3 प्रतिशत और बिहार की रिकवरी दर 74.2 प्रतिशत है।


राज्य में बिजली-पानी की सब्सिडी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया कि फ्री दी जाने वाली 200 यूनिट बिजली की सुविधा जारी रहेगी। दिल्ली सरकार के मुताबिक लॉकडाउन से जिस तरह सरकार की आमदनी कम हुई है, उसी तरह से आम जनता पर भी बोझ पड़ा है। यही कारण है बिजली वितरण कंपनियों की सब्सिडी पर होने वाले खर्च की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी। इसी प्रकार पानी बिल पर मिलने वाली छूट भी बरकरार रहेगी।


दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पानी के बिलों पर अगले तीन महीने तक रियायत देने का फैसला किया है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी जाने वाली यह रियायत 30 सितंबर 2020 तक लागू होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इस विषय पर एक आधिकारिक आदेश पारित किया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक सरकार को मिलने वाले रेवेन्यू में भारी कमी आई है। बावजूद इसके राजधानी में पानी-बिजली पर सब्सिडी जारी रखी जाएगी। बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा मिलती रहेगी। जिन योजनाओं को दिल्ली सरकार मंजूरी दे चुकी है, उन्हें भी चालू रखा जाएगा।


दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “पिछले साल पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के तीन महीनों में दिल्ली सरकार को टैक्स के रूप में सात हजार करोड़ रुपये मिले थे। लेकिन इस साल यह कम होकर 2,500 करोड़ रुपये ही रह गए हैं। टैक्स कलेक्शन कम जरूर है, लेकिन सब्सिडी जारी रखने की बड़ी वजह यह है कि आम दिल्लीवालों का जो पैसा बचेगा, वे उसे खर्च भी करेंगे।” बीते मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड ने एक आदेश जारी किया है। इसी आदेश पर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा, “कोरोना महामारी के कारण पानी के बिल संबंधी छूट स्कीम को तीन महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है। यह स्कीम 30 सितंबर 2020 तक बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन के कारण जो व्यक्ति इस स्कीम का लाभ नहीं ले सके थे वह सभी लोग अब 30 सितंबर तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।”            


10 हजार बेड वाले सेंटर का उद्घाटन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रविवार को दक्षिण दिल्ली में छत्तरपुर के राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर में 10,000 बेड की क्षमता वाले सरदार पटेल कोविड-19 सेंटर का उद्घाटन किया। यह सुविधा लगभग 20 फुटबॉल मैदानों के आकार के क्षेत्र में फैली हुई है और प्रत्येक में 50 बेड के साथ 200 प्रांगण हैं।


भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) इस सुविधा को संचालित करने वाली नोडल एजेंसी है। आईटीबीपी के महानिदेशक सुरजीत सिंह देसवाल सेंटर के उद्घाटन के समय उपस्थित थे। सेंटर में हल्के लक्षणों वाले और जिन में कोरोना के लक्षण नहीं है उन मरीजों का इलाज होगा, बिना लक्षणों वाले कोरोना संक्रमित जो मरीज किसी कारणवश घर पर आइसोलेशन में नहीं रह सकते, उनका भी इलाज होगा। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के स्वयंसेवक आईटीबीपी और दिल्ली सरकार को इस तरह की सुविधा के संचालन में मदद करेंगे। दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने शनिवार को केंद्र का दौरा किया था। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (दक्षिण) अरुण गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, “मरीजों का पहला समूह रविवार को केंद्र में आएगा।”

उपराज्यपाल ने इस अवसर पर एक सभा को संबोधित किया और सुविधा स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। बैजल ने कहा, “आईटीबीपी, दिल्ली प्रशासन, डेरा के अनुयायियों और अन्य अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों के कारण ही इस बड़ी सुविधा की स्थापना संभव हो सकी है। यह निश्चित रूप से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के समर्पित अस्पतालों में मरीजों की भीड़ को कम करने में मदद करेगी।”


हाल ही में, एनजीओ ‘एक प्रयास’ ने सुविधा के मरीजों के लिए सैनिटाइजेशन किट दान किए। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (दक्षिण) ने रिलायंस जियो से अनुरोध किया कि वह केंद्र में डेटा कनेक्टिविटी को बढ़ाकर इस प्रयास का समर्थन करे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दूरसंचार दिग्गज ने अनुरोध का सकारात्मक जवाब दिया है और कंपनी की एक टीम ने स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्र का दौरा किया था। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों में कहा गया कि दिल्ली में 2,505 नए मामलों के साथ कोरोना के कुल मामले 97,200 हो चुके हैं। इनमें से 25,940 सक्रिय मामले हैं और 3,004 लोगों की मौत हो चुकी है।             


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...