रविवार, 5 जुलाई 2020

राजद के स्थापना दिवस पर साइकिल मार्च

पटना। राजद के 24वें स्थापना दिवस पर शहर से लेकर पंचायत स्तर तक साइकिल मार्च के बहाने केंद्र और बिहार की सरकार पर हल्ला बोल का कार्यक्रम चल रहा है।  पटना में खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने मोर्चा संभाला है।





आपको बता दें सोशल मीडिया के माध्यम से तेजस्वी ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों से अपील करते हुए कहा था कि हम सरकार को महंगाई जैसे अहम मुद्दे पर घेरने के लिए 5 किलोमीटर तक साइकिल चलाएंगे। तेजस्वी ने खुद कहा था कि मैं अपने सरकारी आवास से पार्टी के कार्यालय तक साइकिल चलाता हुआ जाऊंगा इसके साथ ही मेरे पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक ऐसा कार्यक्रम चलाएंगे। तेजस्वी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में साइकिल चलाकर हम अपनी बात को लोगों के सामने रखेंगे।




तीन राज्यों में वायरस का कहर जारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित है और यहां संक्रमण के कुल 4,04,265 मामले सामने आए हैं जो देशभर में अब तक इस वायरस से संक्रमित कुल आबादी का 60.05 फीसदी हैं।


कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 2,00,064, तमिलनाडु में 1,07,001 तथा दिल्ली में 97200 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24,850 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,73,165 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 19,268 लोगों की मौत हुई है तथा 4,09,083 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस के 2,44,814 सक्रिय मामले हैं।


यूपी में 25 करोड़ पौधारोपण अभियान

लखनऊ । यूपी में 25 करोड़ पौधा लगाने के महाअभियान शुरू हो चुका है। वन महोत्सव सप्ताह के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने रविवार को राजधानी के कुकरैल वन क्षेत्र में उन्होनें पौधे लगाये। और कहा कि कोरोना काल में हमें प्रकृति ही बचाये हुए है, ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि हम भी प्रकृति का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री कुकरैल वन क्षेत्र में हरिशंकरी का पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की है।


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व के साथ वन महोत्सव का यह अद्भुत संगम आज 25 करोड़ पौधे रोपने के लक्ष्य के साथ प्रारंभ हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भी हैं हम उसके बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस महाभियान में भागीदार बन सकते हैं, वृहद पौधारोपण अभियान उसका साक्षी बन रहा है। सभी जिलों में इसके लिए जोश और जुनून दिख रहा है।


5.3 करोड़ पौधे प्रदेश में अभी तक लगाये गये
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे बड़ी जानकारी यह दी कि अभी तक अलग-अलग जिलों में 5.3 करोड़ पौधारोपण हो चुका है। यह कार्यक्रम कोविड-19 से पहले, उसके दौरान और उसके बाद की परिस्थितियों में आने वाले बदलावों का एक चित्र भी प्रस्तुत करेगा।


पिछले साल लगाये गये 22 करोड़ पौधे
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले वर्ष इस अभियान के तहत प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाए गए। उनमें से प्रत्येक की जियो टैगिंग की गई। पौधे सुरक्षित रहें, इसकी समीक्षा बराबर होती रही। जो पौधे जीवित नहीं रह पाए, अगले साल उनकी जगह नए पौधे रोपित किए गए। पिछले 3 वर्षों में प्रदेश में पौधारोपण का अभियान लगातार बढ़ता गया। उसी के तहत आज हम 25 करोड़ पौधारोपण के साक्षी बन रहे हैं।


सबसे उर्वर भूमि हमारे प्रदेश में
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबसे उर्वर भूमि हमारे प्रदेश में है और सबसे बड़ी आबादी भी। इतनी बड़ी आबादी के बाद भी विकास के जो नए प्रतिमान उप्र ने स्थापित किए हैं, यह कार्यक्रम उसी सिलसिले का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए गए।


यह भी प्रयास किया गया कि इनमें से प्रत्येक परिवार अपने घर पर सहजन का एक पौधा लगाए। ज्यादातर लोगों ने सहजन के पौधे लगाए। तीन वर्ष में यह पौधा जब वृक्ष के रूप में फली देने लगेगा तो कई तरह के कुपोषण से मुक्ति मिलेगी।


प्रकृ​ति के सभी संशाधनों को बचाने का लक्ष्य
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि हमको प्रकृति के सभी संसाधन को बचाना है। इसी क्रम में हमारा पौधारोपण अभियान आगे बढ़ रहा है। पौधारोपण के इस अभियान से हम सृष्टि को काफी बचा सकते हैं। देश के कोरोना वायरस संक्रमण काल खंड में हमको प्रकृति ही बचा रही है। इस दौर में काढ़ा हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ा रहा है, काढ़ा भी हमको वन तथा वृक्षों से मिल रहा है। जिनको हमारे ऋषि-मुनियों ने तोहफे के रूप में दिया है।


गंगा, गोमती किनारे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस पीएम पैकेज की घोषणा की है, उसके तहत कृषि क्षेत्र के लिए भी बड़ी घोषणा हुई है। इसी घोषणा के तहत हर्बल पौधे रोकने का कार्यक्रम भी बना है। साथ ही गंगा और गोमती नदी के तटवर्ती क्षेत्र में फलदार प्रजातियों के पौधे लगाकर हम इन नदियों की अविरलता और निर्मलता को बनाने के लिए भी संकल्पबद्ध हैं।


हर जिले में होगा पौधारोपण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत हर जनपद में विशिष्ट वाटिका वृक्षारोपण के अन्तर्गत- स्मृति वाटिका, पंचवटी, नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, हरिशंकरी का रोपण कराया जाएगा। वन विभाग की पौधशालाओं एवं वृक्षारोपण के लिए निराश्रित गौ वंश आश्रय स्थलों से कम्पोष्ट के क्रय की व्यवस्था की गई है। वृक्षारोपण अभियान कुपोषण निवारण, जैवविविधता संरक्षण, जीवामृत के उपयोग तथा गंगा व सहायक नदियों के किनारे वृक्षारोपण पर केंद्रित है।


200 से ज्यादा प्रजातियों के रोपे जायेंगे पौधे-दारा सिंह चौहान
वहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि इस बार 200 से ज्यादा प्रजातियों के पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 36 प्रकार के औषधीय प्रजातियों के पौधे भी शामिल हैं। वहीं कुपोषण से लोगों को बचाने के लिए सहजन सहित 25 फलदार प्रजातियों के पौधे भी। उन्होंने कहा कि गंगा के दोनों ओर 10 किलोमीटर के तटवर्ती क्षेत्र में सवा दो करोड़ पौधे रोकने का लक्ष्य है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण






यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 06, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-328 (साल-01)
2. सोमवार, जुलाई-06, 2020
3. शक-1943, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:27।


5. न्‍यूनतम तापमान 26+ डी.सै.,अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित) 



 

 



 



शनिवार, 4 जुलाई 2020

पेड़ काटने पर निकलता है खून

मनोज सिंह ठाकुर


नई दिल्ली। ऐसे तो हम कहते हैं कि पेड़ों में भी जान होती है उनको काटने या पत्ते आदि तोड़ने पर दर्द होता है। हम लोग ये सब मानते भी हैं कि पेड़ पौधे भी हमारी तरह दिन में जागते और रात में सोते हैं। ऐसा सब हम बचपन से सुनते आए हैं लेकिन ये हकीकत भी है। एक पेड़ ऐसा भी है जिसे काटो तो इंसानों की तरह खून निकलता है। सुनने में यह सब भले अजीब लगे, लेकिन ऐसा होता है। दरअसल, ऐसा एक पेड़ है जिसे काटने पर उसमें से लाल रंग का पदार्थ निकलने लगता है और कई बार इसे देखने पर आप चौंक भी सकते हैं या हो सकता है डर भी जाएं। यह पेड़ दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में पाया जाता है जो बेहद ही खास और अनोखा है। दक्षिण अफ्रीका के अलावा यह अनोखा पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है। इस पेड़ को लोग ‘ब्लडवुड ट्री’ के नाम से जानते हैं। इसके अलावा इसे किआट मुकवा, मुनिंगा नाम से भी जाना जाता है। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम ‘सेरोकारपस एंगोलेनसिस’ है। इसके काटने पर निकलने वाला लाल रंग का पदार्थ भले ही आपको डराने वाला हो, लेकिन यह जानकर भी हैरान होंगे कि इसका उपाय दवाई के रूप में किया जाता है। इससे पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों को भी ठीक की जाती हैं। इसके अलावा यह पेड़ खून संबंधी बीमारियों को ठीक करता है। ऐसे में लोग इस पेड़ को जादुई पेड़ भी कहते हैं।


स्वदेशी एप बनाने की चुनौतीः पीएम

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव और चीन के 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाये जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं और स्टार्ट अप कंपनियों का स्वदेशी मोबाइल एप बनाने की चुनौती दी है। पीएम मोदी ने आज “आत्मनिर्भर भारत एप नवाचार चुनौती की” शुरूआत करने के बाद टि्वट किया , “यह चुनौती आपके लिए है, यदि आपके पास ऐसा उत्पाद है या आपको ऐसा लगता है कि आपके पास इस तरह के उत्पाद को बनाने का विजन और विशेषज्ञता है तो मैं प्रौद्योगिकी से जुड़े अपने सभी मित्रों से इसमें हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं।”


उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप से जुड़े लोगों में विश्व स्तरीय मेड इन इंडिया एप बनाने को लेकर बहुत अधिक उत्साह है। उनके विचारों और उत्पाद को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने आत्मनिर्भर भारत एप नवाचार चुनौती पेश की है। उल्लेखनीय है कि सीमा पर चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच भारत ने चीन की 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह चुनौती इन एप के विकल्प पेश करने के लिए शुरू की गयी है। 


फिर चलेगा ऑपरेशन क्लीनः योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिए। उन्होंने कहा यूपी में एक बार फिर ‘आपरेशन क्लीन’ चलाया जाएगा। हर जिले के अपराधियों की लिस्ट तैयार की जाए।


अपराध के आधार पर सभी जिलों की लिस्ट बनाई जाए। हर जिले की लिस्ट की समीक्षा डीजीपी आफिस करेगा। यह अभियान हिस्ट्रीशीटर और बड़े अपराधियों के खिलाफ चलाया जाएगा। ‘कानपुर कांड’ के बाद अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।                 


मनोज सिंह ठाकुर


दुनिया में 1.11 करोड लोग संक्रमित

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पुरी दुनिया में 1.11 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दुनिया में दो लाख 8 हजार 270 मामले सामने आए। वहीं अबतक पूरी दुनिया में कोरोना से एक करोड़ 11 लाख 81 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 28 हजार के पार पहुंच गई है।


दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में सबसे ऊपर है। यहां अबतक 28.90 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में भी सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां अमेरिका के बराबर केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कुल 41,988 हजार नए मामले आए और सबसे ज्यादा 1,264 लोगों की मौत हुई। ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।



  • अमेरिका:  केस- 2,890,588, मौतें- 132,101

  • ब्राजील:     केस- 1,543,341, मौतें- 63,254

  • रूस:         केस- 667,883, मौतें- 9,859

  • भारत:       केस- 649,889, मौतें- 18,669

  • स्पेन:         केस- 297,625, मौतें- 28,385

  • पेरू:          केस- 295,599, मौतें- 10,226

  • चिली:        केस- 288,089, मौतें- 6,051

  • यूके:          केस- 284,276, मौतें- 44,131

  • इटली:       केस- 241,184, मौतें- 34,833

  • मैक्सिको:  केस- 238,511, मौतें- 29,189


14 देशों में दो लाख से ज्यादा केस
ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की और साउथ अरब में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। वहीं जर्मनी में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में चौथे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है।            


हापुड़ मे फूटा कोरोना बम, 8 नए मरीज

अतुल त्यागी
फिर फूटा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का बम्ब निकले 8 नये मरीज


आपको बता दें कि हापुड़ जनपद में फिर फूटा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का बम्ब। कोरोना पॉजिटिव के 8 नए मरीज मिलने से जिले में मचा हड़कंप। हापुड़ में लगातार तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर हुई 134, रिकवरड हुए 510, कोरोना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।


यूपी 'पुलिस' की हिट लिस्ट के 25 नाम

बृजेश केसरवानी 
लखनऊ। यूपी पुलिस की इस हिट लिस्ट में आजमगढ़ के बाहुबली नेता और बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी, प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद और गौतम बुद्ध नगर के अनिल भाटी का नाम भी शामिल है। यूपी पुलिस की इस हिट लिस्ट में कुल 25 नाम हैं। इसमें बाकायदा अपराधी का नाम, पता लिखा गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है या नहीं ये भी लिखा है। इसके अलावा अपराधी वर्तमान में किस जेल में बंद है या फिर जमानत पर बाहर है लिखा हुआ है। इस हिट लिस्ट को एसटीएफ से मिली जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।


इसके अलावा हिट लिस्ट में उमेश राय, त्रिभुवन सिंह, खान मुबारक, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सोहराब, मोहम्मद रुस्तम, बृजेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ठाकुर, ध्रुव कुमार सिंह, मुनीर, संजीव महेश्वरी, सुंदर भाटी, अनिल दुजाना, सिंह राज भाटी, सुशील, अंकित गुर्जर, अमित कसाना, आकाश जाट, ऊधम सिंह, योगेश भदौड़ा, अजीत उर्फ हप्पू, लल्लू यादव, अजय सिंह, रमेश सिंह, संजीव द्विवेदी, मुलायम यादव, राजेश यादव, बच्चा पासी, दिलीप मिश्रा और ओम प्रकाश श्रीवास्तव का नाम शामिल है।


बता दें कि कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद योगी सरकार ने अपराधियों से निपटने का मूड बना लिया है। कानपुर हत्याकांड में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। अभी यूपी पुलिस की 100 टीमें पूरे प्रदेश में विकास दुबे को तलाश रही हैं।          


विभाग में तबादले के लिए बोर्ड का गठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले के लिए बोर्ड का गठन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बोर्ड गठन का आदेश जारी किया है जिसके अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक का ट्रांसफर बोर्ड अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक करेंगे।


तीन सदस्यीय बोर्ड के दो अन्य सदस्य अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन होंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षक का तबादले की जिम्मेवारी पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता वाला बोर्ड करेगा हालांकि इस बोर्ड के सदस्य अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक स्थापना होंगे। सूत्रों ने बताया कि उप निरीक्षक और उसके नीचे के अधिकारियों के तबादलों के लिए चार सदस्यीय बोर्ड गठित किया गया है जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक स्थापना अध्यक्ष होंगे जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक अथवा पुलिस महानिदेशक द्वारा नियुक्त डीआईजी के अलावा पुलिस अधीक्षक प्रशासन और अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक, पुलिस उपाधीक्षक कार्मिक सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि गठित बोर्ड की संस्तुति पर अधिकारियों के तबादले किये जायेंगे।           

अमित शर्मा


171 कर्मचारियों को दिया नियुक्ति-पत्र

नगर परिषद पलवल में 171 सफाई कर्मचारियों को लिया गया पालिका रोल पर विधायक ने सफाई कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र


रतन सिंह चौहान


पलवल। नगर परिषद पलवल में 171 सफाई कर्मचारियों को आज पालिका रोल पर ले लिया गया। पलवल विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक मंगला ने शुक्रवार को बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल व शहरी निकाय मंत्री अनिल विज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ-सबका विकास किया है। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदू भारद्वाज सहित सभी वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे।
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से यह मांग चल आ रही थी कि उन्हें पालिका रोल पर लिया जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सफाई कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग आज पूरी कर दी है। दीपक मंगला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पालिका रोल पर लेने से पलवल शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। पलवल साफ व सुदंर शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कार्यरत अन्य सफाई कर्मचारियों के दस्तावेजों को भी पूरा करने के बाद उन्हें भी पालिका रोल पर लिया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों ने कहा कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारी लंबे समय से कार्य कर रहे थे। सफाई कर्मचारियों की यह मांग थी कि उन्हें ठेके की बजाय पालिका रोल पर लिया जाए। प्रदेश सरकार ने अपने वायदे को पूरा करते हुए पलवल में 171 सफाई कर्मचारियों को पालिका रोल पर लिया है। इससे उनके जीवन स्तर में और अधिक सुधार होगा। सरकार ने सफाई कर्मचारियों को आज एक नई सौगात प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय से सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश ङ्क्षसगला, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज, जिला महामंत्री पवन अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठï नेता एल.डी. वर्मा, सुरेंद्र सिंगला, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन दर्शना भारद्वाज मौजूद रहे।


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...