शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

जनता से गलतियों की माफी मांगी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में लालू-राबड़ी के 15 साल बनाम नीतीश कुमार के 15 साल के बीच राजनीतिक बिसात बिछाई जाने लगी है। जेडीयू-बीजेपी गठबंधन लालू-राबड़ी के 15 सालों के कार्यकाल को जंगलराज के तौर पर पेश कर आरजेडी पर निशाना साधते हुए जनता के बीच मुद्दा बनाता रहा है। ऐसे में लालू यादव के सियासी विरासत संभाल रहे तेजस्वी यादव ने अपने माता-पिता लालू-राबड़ी के शासनकाल में हुई गलतियों के लिए माफी मांग कर विपक्ष के राजनीतिक चक्रव्यूह को तोड़ने की कोशिश की है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तेजस्वी यादव माफी मांगकर अपनी और पार्टी की छवि को बदल पाएंगे। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल के आरजेडी शासनकाल के दौरान अगर किसी प्रकार की गलतियां हुई हैं तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि लालू शासनकाल के दौरान जो भी हुआ, उस वक्त हुआ जब हम छोटे थे और सरकार में क्या हो रहा था कुछ नहीं जानते थे?


तेजस्वी यादव ने कहा, ‘ठीक है, 15 साल हम सत्ता में रहे, लेकिन हम तो सरकार में नहीं थे। हम तो छोटे थे लेकिन फिर भी हमारी सरकार रही। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार में सामाजिक न्याय किया। वह दौर अलग था। हालांकि, अगर इसी प्रकार की बहुमूल्य कमी हुई हो तो उसके लिए वह माफी मांगते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता अगर उन्हें एक मौका देगी तो वह बिहार में विकास की गंगा बहा देंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप एक कदम चलेंगे तो मैं चार कदम चलकर आपकी आशा और विश्वास को पूरा करूंगा. सभी नौजवानों को रोजगार दूंगा। राज्य में विकास की गंगा बहा कर हर घर मे खुशहाली लाने की कोशिश करूंगा। हमारी पार्टी सभी की पार्टी है और हम सबको सम्मान देंगे। जात-पात से ऊपर उठकर सब को साथ लेकर चलेंगे। सभी जाति और धर्म को विधानसभा मे प्रतिनिधित्व देंगे।


बता दें कि 1989 के आखिर से लेकर 2005 तक बिहार में लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल का शासन रहा। इस दौरान बिहार की सियासत में राजनीति और अपराध में तालमेल देखा गया। भ्रष्टाचार, अपराधियों के राजनीतिक संरक्षण, उनके राजनीति में प्रवेश, रंगदारी और किडनैपिंग के मामलों का पूरे बिहार में वर्चस्व कायम था। बीजेपी-जेडीयू ने बिहार में इस अपराध के फलने-फूलने के लिए लालूराज को जिम्मेदार ठहराते आ रहे हैं। इतना ही नहीं आरजेडी के 15 साल के शासन को बिहार में जंगलराज का नाम नीतीश कुमार ने ही दिया था।               


गर्भावस्था में सिर दर्द से पाएं छुटकारा

गर्भावस्था में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनमें से एक सिरदर्द भी है। प्रेग्नेंसी में किसी भी समय सिरदर्द हो सकता है लेकिन गर्भावस्था की पहली तिमाही और दूसरी तिमाही में सिरदर्द की शिकायत ज्यादा रहती है।
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में शरीर में हार्मोन का स्तर और ब्लड वॉल्यूम काफी बढ़ जाता है। इन दो बदलावों के कारण गर्भावस्था में सिरदर्द हो सकता है। वहीं स्ट्रेस, गलत पोस्चर या नजर कमजोर होने पर भी सिरदर्द बढ़ सकता है।
प्रेगनेंट महिलाएं सिरदर्द के घरेलू उपायों से इस समस्या से राहत पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं गर्भावस्था में सिरदर्द से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे।
ठंडी सिकाई
सिर की रक्त वाहिकाओं के चौड़ा होने की वजह से प्रेग्नेंसी में माइग्रेन का दर्द उठ सकता है। ठंडी सिकाई से रक्त वाहिकाएं और कोशिकाएं सिकुड़ती हैं जिससे दर्द में कमी आती है। इसके लिए ठंडे पानी की पट्टी को कुछ मिनट के लिए सिर और आंखों पर रखें। आप चाहें तो एक साफ कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर भी सिर की सिकाई कर सकते हैं।
झपकी लें या योग करें
कई बार नींद की कमी के कारण भी सिरदर्द हो जाता है। गर्भावस्था में रात में अच्छी नींद न आने की शिकायत बहुत रहती है। अगर आपको लग रहा है कि नींद की कमी की वजह से आपको सिरदर्द हो रहा है तो एक बार झपकी लें।
प्रेग्नेंसी में होने वाले बदलावों और परेशानियों के कारण तनाव होना सामान्य बात है। तनाव को कम करने और बेहतर नींद पाने के लिए आप योग की मदद ले सकती हैं।
अदरक
गर्भावस्था के दौरान सिरदर्द का इलाज करने का सबसे आसान तरीका अदरक है। अदरक मांसपेशियों में संकुचन पैदा करने वाले प्रोस्टाग्लैंडिन को ब्लॉक कर देती है।अगर आप कच्ची अदरक नहीं खा सकती हैं तो अदरक की चाय बनाकर पी लें। अदरक की चाय सिरदर्द से तुरंत राहत दिलाती है।
पुदीने का तेल
मांसपेशियों को आराम देने के लिए पुदीने का तेल बहुत असरकारी होता है। इसकी खुशबू से नसों को आराम मिलता है। हथेली पर पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालें और उससे कुछ सेकंड के लिए माथे की मालिश करें। रात को सोने से पहले ये नुस्खा आजमाना ज्यादा कारगर साबित होगा।
नींबू का रस
नींबू का रस पेट में ऐंठन के साथ-साथ सिरदर्द से राहत दिलाने और इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। गर्भावस्था में शरीर में विटामिन सी का स्तर घट जाता है जिससे सिरदर्द हो सकता है। नींबू शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर रक्त प्रवाह में सुधार करता है। नींबू एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है।
टिप्स
अगर आपको प्रेग्नेंसी में सिरदर्द परेशान कर रहा है तो इन टिप्स को अपनी जीवनशैली में जरूर शामिल करें :
*दिनभर में थोड़ा-थोड़ा कर के खाना खाएं और अपने आहार में प्रोटीन को शामिल जरूर करें।
*शरीर को आराम देने के लिए नहाने के पानी में सेंधा नमक डालकर नहाएं।
*प्रेग्नेंसी में कैफीन का ज्यादा सेवन न करें क्योंकि इसकी वजह से भी सिरदर्द शुरू हो सकता है।             


नेपोटिज्म को जिम्मेदार ठहराना गलत

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से हर कोई आहत है। किसी को भी विश्वास नहीं आता कि अब उनका प्यारा हीरो इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से टीवी ऐक्ट्रेस दलजीत कौर को भी झटका लगा है। दलजीत सुशांत की दोस्त थीं और उन्होंने काफी वक्त साथ में बिताया। सुशांत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि सुशांत नेपोटिज्म की भेंट चढ़ गए। गुस्से में आकर लोगों ने आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान और करण जौहर तक को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।


कंगना रनौत ने भी सुशांत के सूइसाइड के मामले में नेपोटिज्म को जिम्मेदार ठहराया और यह तक दावा किया कि स्टार किड्स को फिल्में उनके पैरंट्स की वजह से मिलती हैं।
दलजीत बोलीं, जो कुछ भी कंगना ने कहा मैं उसे पूरी तरह से तो नहीं नकारती क्योंकि हो सकता है वह भी इन सब चीजों से गुजरी हों। मैं पर्सनल नहीं जाना चाहती। नेपोटिज्म को लेकर मेरी समझ क्या है, मैं आपको अपना उदाहरण देकर समझाती हूं। मेरे पापा इंडियन आर्मी में थे और अब वह रिटायर हो चुके हैं। वह बहुत अच्छे पेंटर हैं और वह कला मुझे पापा से मिली है। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या वह क्रिएटिविटी मुझे पापा से मिली है तो गलत है क्या?


मैंने भी बहुत संघर्ष किया है। मैंने जीरो से शुरुआत की और जो भी कुछ भी, जितना भी कमा पाई मेहनत से कमाया। मैं कोई ज्यादा अमीप नहीं हूं, लेकिन मैंने कड़ी मेहनत के बल पर मैंने जो कुछ भी पाया है, अगर उसका फल मेरे बेटे जेडन को मिलता है तो गलत क्या है? उसी तरह स्टार किड्स की बात है। उन्हें अगर पहली फिल्म स्टार पैरंट्स की वजह से मिल रही है तो गलत क्या है? मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता क्योंकि उनके पैरंट्स ने वह पहचान पाने के लिए बहुत मेहनत की है। इसलिए नेपोटिज्म में यह कहना कि स्टार किड्स को बॉयकॉट करो, मेरे हिसाब से गलत है।
दलजीत कौर ने कहा कि वह सुशांत को पर्सनली जानती थीं और काफी वक्त साथ में बिताया था। साथ ही उन्होंने फैन्स से गुजारिश की कि सुशांत की मौत को लेकर जो थिअरी चल रही हैं, उन पर ध्यान देना बंद करें और ऐक्टर के परिवार को इस दुख की घड़ी में परेशान न करें। दलजीत ने आगे कहा कि इसमें को शक नहीं कि इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले लोगों को भी स्टार किड्स के बराबर चांस दिया जाना चाहिए लेकिन स्टार किड्स की फिल्मों को बॉयकॉट करना भी सही नहीं है। दलजीत के मुताबिक, आलिया भट्ट को भी ट्रोल करना सही नहीं है।               


7 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पेंड्रा में कोरोना वायरस का डर दिखाकर 7 साल की नाबालिग बच्ची से दो आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्ता कर लिया है। मामला पेंड्रा के मगुरदा इलाके का है।


दोनों आरोपियों ने बच्ची को कोरोना होने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।                   


मुठभेड़ में पुलिस के 8 कर्मचारी शहीद

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें बिल्‍हौर के सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद (Martyr) हो गए हैं। एसओ बिठूर समेत 6 पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।


दहला देने वाली इस घटना पर उत्‍तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्‍थी ने कहा कि हमलावर बदमाशों की तलाश में एसटीएफ को लगाया गया है। एसटीएफ के आईजी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि हस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्‍या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज था. पुलिस इसी सिलसिले में उसे पकड़ने गई थी। बदमाशों ने मार्ग पर जीसीबी रख दी थी, जिससे मार्ग बाधित हो गया था। पुलिस टीम के वहां रुकते ही ऊंचाई से उनपर फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसमें 8 पुलिसवाले मारे गए। डीजीपी ने 7 जवानों के घायल होने की बात भी कही है।


इस मुठभेड़ के बाद यूपी का पुलिस महकमा सकते में है। एनकाउंटर में बड़ी संख्‍या में पुलिसवालों के मारे जाने के बाद सीएम योगी ने बदमाशों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। वहीं, DGP एचसी अवस्‍थी खुद घटनास्‍थल पर जाएंगे। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।               


कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है. वे 71 साल की थीं।


कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन
सरोज खान को गुरु नानक हॉस्पिटल में सांस की तकलीफ के चलते 20 जून को भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनका कोविड टेस्ट कराया गया था, जो निगेटिव आया। सरोज खान के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया था कि उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर हो रहा था। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेकिन अचानक देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।


चार दशक के लंबे करियर में सरोज खान को 2,000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी करने का श्रेय हासिल है। सरोज खान को अपनी कोरियोग्राफी की कला के चलते 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका था। संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में डोला-रे-डोला गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।                    


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

July 4, 2020 • RNI.No.UPHIN/2014/57254


यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 03, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-327 (साल-01)
2. शनिवार, जुलाई-04, 2020
3. शक-1943, अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:28।


5. न्‍यूनतम तापमान 29+ डी.सै.,अधिकतम-40+ डी.सै.। तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)              



चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...