गुरुवार, 2 जुलाई 2020

मेरठः घर-घर होगी कोरोना की स्क्रीनिंग

मेरठ मंडल में आज से घर-घर शुरू होगी कोरोना की स्क्रीनिंग, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

मेरठ। कोविड-19 (COVID-19) के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग गुरुवार से मेरठ मंडल में स्पेशल सर्विलास की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत मेडिकल की टीमें घर-घर जाकर कोरोना की संदिग्ध मरीजों की जांच करेंगी। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर शुरू हो रहे स्क्रीनिंग अभियान के तहत हर घर की मार्किंग भी की जाएगी।

1400 टीमें लगाई गईं...

आज से शुरू हो रहे इस महाभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की 1400 टीमें घर-घर जाएंगी। मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसका पल्स औक्सिमीटर और रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे तत्काल हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाएगा। इस मेगा स्क्रीनिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य कम्युनिटी खतरे को कम करना व जांच में तेजी लाना है। ताकि कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके। मेरठ मंडल के बाद सभी 17 मंडलों में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी।

यूपी के हर घर की स्क्रीनिंग...

गौरतलब है कि गत रविवार को यूपी के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के शत-प्रतिशत घरों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था के लिए रणनीति तैयार की जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर मेडिकल स्क्रीनिंग के समय घरों की मार्किंग भी की जाए। मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसका पल्स औक्सिमीटर और रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाए जाएं। संक्रमित होने की दशा में उन्हें तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया जाए। अब इसकी शुरुआत मेरठ मंडल से हो रही है।  जानकारी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी।

मास्टरबेट करने वाला थाना अध्यक्ष अरेस्ट

महिलाओं के सामने मास्‍टरबेट करने वाला दरोगा गिरफ्तार, नौकरी से बर्खास्त

लखनऊ/देवरिया। महिलाओं के सामने गंदी व अश्लील हरकत करने वाले देवरिया के भटनी थाने के पूर्व थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी दरोगा को पुलिस सेवा से बर्खास्त भी कर दिया है। बता दें कि युवती की तहरीर पर मुकदमा कायम होने के बाद से ही इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बुधवार को एसओजी टीम द्वारा हरैया जनपद बस्ती के पास से अभियुक्त भीष्मपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।गौरतलब है कि महिलाओं के सामने थाने में मस्टरबेट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही युवती की तहरीर पर थाना भटनी में आईपीसी की धारा 354(क)/509/166 मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसके बाद से ही निलम्बित निरीक्षक भीष्मपाल सिंह के फरार हो गया था। जिसके बाद उसके ऊपर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। साथ ही इस निलम्बित निरीक्षक को पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्‍त कर दिया गया है।

पौने तीन मिनट का है वीडियो..

पौने तीन मिनट के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंची हैं। एक महिला इंस्पेक्टर के बायीं तरफ बैठी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पूर्व की परिचित रही होगी। वहीं, एक महिला सामने बैठी है। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर भीष्म पाल यादव बायीं तरफ बैठी महिला को अश्लील इशारे करते हुए देखा जा सकता है।

युवती ने कही ये बात

पीड़ित युवती की तहरीर पर भटनी थाने में भीष्मपाल सिंह यादव के खिलाफ धारा 354(क)/509/166 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। युवती की तहरीर के मुताबिक, वह 22 जून को दोपहर में अपनी मां के साथ भूमि विवाद के एक मामले में थाने गई थी। उस वक्त प्रभारी निरीक्षक भटनी भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। वह और उसकी मां भूमि विवाद के बारे में प्रभारी निरीक्षक को बता रही थीं। जिसके बाद भीष्मपाल सिंह यादव के द्वारा बैठने के लिए कहने पर दोनों वहां रखी कुर्सी पर बैठ गईं। युवती का आरोप है कि भूमि विवाद के संबंध में बात करते-करते प्रभारी निरीक्षक अश्लील हरकत करने लगे, इस दौरान युवती ने इसका वीडियो बना लिया और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। जिसके बाद पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने वीडियो को फारवर्ड कर दिया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कटे पंजे को दोबारा कलाई से जोड़ा

7 घंटे लंबे ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कटे पंजे को दुबारा कलाई से जोड़ा

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर 128 स्थित जेपी अस्पताल के डॉक्टरों को बड़ी सफलता हाथ लगी। यहां डॉक्टरों (Doctor) ने सात घंटे लंबे चले ऑपरेशन के बाद एक युवक के कटे पंजे को उसकी कलाई से जोड़ने में सफलता प्राप्त की। जेपी अस्पताल के डॉ आशीष राय ने बताया कि पूरा ऑपरेशन सात घंटे तक चला। जिसके बाद पंजे को कलाई से जोड़ने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन काफी जटिल था। अगर मरीज को पहुंचने में थोड़ी सी भी देर होती तो पंजे को कलाई से जोड़ना मुश्किल होता। लेकिन डॉक्टरों की टीम ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।

मकान के विवाद में काटा गया था पंजा

बता दें कि दो दिन पूर्व दो पक्षों में मकान को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से वार कर उसके पंजे को काट दिया गया था। आनन-फानन में परिजनों एन व्यक्ति को जेपी स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ आशीष राय की टीम ने ऑपरेशन कर फिर से पंजे को जोड़ दिया। डॉ राय ने बताया कि मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि कटे हुए अंग को 6 घंटे के भीतर लगाना होता है। इसमें देर होने पर मशल्स के नष्ट होने का खतरा रहता है। नसों की पहचान पहचान करके अलग-अलग करना बहुत बड़ी चुनौती थी। कटे हुए पंजे की सभी आर्टरी, नसें, और टेंडन एक-एक करके स्टंप से जोड़ा गया ताकि वह अपने स्थान पर जुड़ जाएं।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही आरोपियों के पास बंदूक और हमले में प्रयुक्त व फरसा भी बरामद कर लिया।

थानाध्यक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे

बखरी/बेगूसराय। दलालों के चंगुल में फंसेबखरी थानाध्यक्ष मुकेश पासवान के खिलाफ बखरी के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने सर्वदलीय बैठक में जमकर भड़ास निकाली। बड़ी संख्या में उपस्थित नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर बखरी थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की मांग वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की है। सस्पेंड नहीं किए जाने की स्थिति में जन आंदोलन चलाने का भी फैसला लिया गया है। हालांकि नवगठित सात सदस्यीय सर्वदलीय कमेटी पहले पूरे प्रकरण से डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को अवगत कराएंगे।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक रामविनोद पासवान ने कहा कि पुलिस का काम आम आवाम की सुरक्षा, पीड़ित व्यक्ति को इंसाफ और सहायता करना है। मगर बहुत दुख की बात है कि दलालों के चंगुल में फंसे बखरी थानाध्यक्ष मुकेश पासवान की कार्यशैली जनविरोधी, गरीब विरोधी और महिला विरोधी हो चली है।


बिहार कैबिनेट मीटिंग, 5 एजेंडो पर मुहर

पटना। सीएम नीतीश ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। अमूमन  बिहार कैबिनेट की बैठक शाम में आयोजित की जाती थी। लेकिन इस बार सुबह में ही कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज 11:30 बजे से संवाद में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बिहार कैबिनेट की बैठक में वैसे तो कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है। लेकिन इनमें से 3 अध्यादेश है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में 641 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। साथ ही 3 अस्थायी पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है।





एनसीसी, अंशकालीन पदाधिकारियों कैडेटों को सेलिंग, साइकिलिंग, इक्सपेडिशन सहित अन्य प्रशिक्षण शिविर आयोजन के दौरान भोजन भत्ता के दरों में वृद्धि की स्वीकृति दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया किशनगंज के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार लाल को 11 फरवरी 2020 से लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया है। जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान संशोधन नियमावली 2020 के प्रारूप पर स्वीकृति प्रदान की गई है।







शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है।जिसके तहत पंचायती राज संस्थानों एवं नगर निकाय संस्थानों अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों एवं पुस्तकालय अध्यक्ष सेवा शर्त में सुधार हेतु विभागीय संकल्प संख्या 1519 के तहत गठित समिति के पुनर्गठन के प्रस्ताव पर सहमति दी गई है। बता दें कि सरकार ने इसके पहले 11 अगस्त 2015 को सेवाशर्त को लेकर समिति का गठन किया गया था। एक बार फिर से  उस समिति का पुर्नगठन किया गया है।




पत्रकार की हत्यारी लेडी डॉन अरेस्ट

पत्रकार शुभम की हत्या से जुड़ा है यह मामला

खनन माफिया के खिलाफ लिखने पर हुई हत्या

उन्नाव। चर्चित पत्रकार हत्याकांड में वॉन्टेड लेडी डॉन दिव्या अवस्थी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दिव्या के पति कन्हैया अवस्थी को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आरोपी लेडी डॉन के तीन शूटर और एक अन्य सहयोगी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उन्नाव में बीती 19 जून को स्थानीय पत्रकार शुभम त्रिपाठी की हत्या कर दी गई थी। जिसके पीछे खनन माफियाओं का हाथ बताया जा रहा था। शुभम ने खनन माफियाओं के खिलाफ कई खबरें अपने समाचार पत्र में प्रकाशित की थीं। इस हत्याकांड पर जिले के सभी पत्रकारों ने रोष जाहिर किया था। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवाज उठाई थी। हत्या के अनावरण के लिए आईजी और एडीजी भी लगातार जिला पुलिस पर दबाव बना रहे थे। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 टीम बनाई थीं। जिसमें एसओजी भी शामिल थी। इसी दौरान सोमवार को एसओजी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले का खुलासा कर दिया।

विनोद कुमार पांडेय के मुताबिक पुलिस ने लेडी डॉन दिव्या अवस्थी और उसके पति कन्हैया अवस्थी के साथ-साथ तीन शूटर भी गिरफ्तार किए। जो शुभम की हत्या में शामिल थे। बता दें कि इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी स्वत: संज्ञान लिया था। मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया था। आयोग ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 03, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-325 (साल-01)
2. बृहस्पतिवार, जुलाई-03, 2020
3. शक-1943, अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:28।


5. न्‍यूनतम तापमान 29+ डी.सै.,अधिकतम-40+ डी.सै.। तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)


 

 

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...