मंगलवार, 30 जून 2020

लॉकडाउन और ऑड-ईवन सिस्टम लागू

महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन
दुकानें ऑड-ईवन सिस्टम के तहत ही खुलेंगी


मुंबई। राज्य में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते प्रदेश से 30 जून को लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दी जाएगी। महाराष्ट्र कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।


राज्य के मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी उपाय के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। महामारी ऐक्ट 1897 की धारा-2 और आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत पूरे महाराष्ट्र में 31 जुलाई 2020 मध्यरात्रि तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाता है।
मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक संबंधित जिला कलेक्टर, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर जरूरी प्रतिबंध लागू कर सकते हैं। इसके तहत वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों के आने-जाने और गैर जरूरी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।  मेहता के आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान अब तक जिस तरह जरूरी वस्तुओं की दुकानें (दूध, सब्जी और दवाइयां) खुल रही थीं, वो वैसे ही खुलती रहेंगी। हालांकि बाकी दुकानों को ऑड-ईवन नियम के तहत ही खोला जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन को जारी रखने का एलान करते हुए कहा कि दफ्तरों में सीमित स्टाफ के साथ कामकाज किया जाएगा।


एमपीः मंत्रिमंडल विस्तार का अंतिम दौर

ऋतुराज द्विवेदी

भोपाल। शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अब अंतिम दौर में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली में हैं और उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा , गृहमंत्री अमित शाह  के साथ बैठकों के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया। अब शाम चार बजे प्रधानमंत्री के साथ शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात है। इधर, मध्यप्रदेश में मंत्रियों के नामों पर अटकलों का दौर तेज हो गया है। मध्यप्रदेश में 30 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित है। इससे एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। यह प्रभार राज्यपाल लालजी टंडन  के अस्पताल में भर्ती होने के कारण दिया गया है। संभावना है कि आनंदीबेन पटेल 30 जून को नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।

अमित शाह के साथ हुई लंबी बातचीत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार से ही दिल्ली में हैं। वे पार्टी के आला नेताओं के साथ मैराथन बैठक बैठकें कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रियों की सूची पर अंतिम मोहर लग गई है। शिवराज की गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी लंबी चर्चा हुई, जिसमें नामों को अंतिम रूप दिया गया। चौहान सोमवार शाम को ही भोपाल पहुंच जाएंगे और  शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

इनसे भी हुई मुलाकात

इससे एक दिन पहले रविवार को शिवराज ने संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोश के साथ चर्चा की और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी मिलने गए। दोनों नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हुई। इसके बाद रविवार शाम को ही आठ बजे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने उनके बंगले पर गए। यहां दो घंटे तक दोनों में चर्चा हुई।इसी के बाद रात में गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे, शिवराज के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी पहुंचे थे। बताया जाता है कि अमित शाह के आवास पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंच गए थे। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल के लिए क्षेत्र, वर्ग और सबसे अहम उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए नामों पर मंथन हुआ।

अभी हैं सिर्फ 5 मंत्री

फिलहाल शिवराज मंत्रिमंडल में केवल 5 मंत्री हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल में करीब 25 सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम

स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र भी दिल्ली पहुंच गए हैं। शिवराज कैबिनेट में शामिल किए गए पांच मंत्रियों में से तुलसी सिलावट और नरोत्तम मिश्रा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। वहीं

इनको भी मिल सकता है मंत्री पद

भोपाल से रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री विश्वास सारंग और एससी कोटे से विष्णु खत्री, रायसेन से पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। इंदौर से उषा ठाकुर का नाम सबसे आगे है। इंदौर से ही भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़ पर विचार हुआ है।

राष्ट्रपति ट्रंप की गिरफ्तारी का वारंट

तेहरान। ईरान ने बगदाद में ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और दर्जनों अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर इसके लिए इंटरपोल से मदद मांगी है। एक स्थानीय अभियोजक ने सोमवार को यह जानकारी दी। ईरान के इस कदम से ट्रंप को गिरफ्तारी का कोई खतरा नहीं है लेकिन इन आरोपों से ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव स्पष्ट होता है।


ईरान और विश्व की प्रमुख शक्तियों के साथ हुए परमाणु समझौते से ट्रंप के अलग हो जाने के बाद दोनों देशों के बीच का तनाव फिर बढ़ गया था। तेहरान के अभियोजक अली अलकासीमहर ने कहा कि ईरान ने तीन जनवरी को बगदाद में हुए हमले में ट्रंप और 30 से अधिक अन्य लोगों के शामिल रहने का आरोप लगाया है। उसी हमले में जनरल कासिम सोलेमानी की मौत हो गयी थी। अर्ध-सरकारी संवाद एजेंसी आईएसएन की खबर के अनुसार अलकासीमर ने ट्रंप के अलावा किसी अन्य की पहचान नहीं की। लेकिन जोर दिया कि ईरान ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी अभियोजन को जारी रखेगा।


फ्रांस के लियोन में स्थित इंटरपोल ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया. ऐसी संभावना नहीं है कि इंटरपोल ईरान के अनुरोध को स्वीकार करेगा क्योंकि उसके दिशानिर्देश के अनुसार वह किसी "राजनीतिक प्रकृति’’ के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है।


अमेरिका ने हवाई हमले में कासिम सुलेमानी को मारा था


अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के के चलते अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई किया था। इस दौरान अमेरिकी स्ट्राइक में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के वरिष्ठ जनरल और क़ुद्स फोर्स कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। साथ ही इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबलाइजेशन फोर्स के कमांडर अबू मेहंदी अल मुहंदीस भी मारा गया था।


खुफिया ऑपरेशन्स का प्रभारी माना जाता था जनरल सुलेमानी


ध्यान रहे कि रिवोल्यूशनरी गार्ड ईरानी सशस्त्र सेना काही अंग है। हालांकि अमेरिका ने अप्रैल 2019 में इसे आतंकी संगठन घोषित कर दिया था। हालांकि जनरल सुलेमानी की मौत का सबब बनी अमेरिकी कार्रवाई अपने तरह की एक रेयर घटना थी जिसमें अमेरिका ने किसी मुल्क के सैन्य कमांडर को मारा हो। जनरल सुलेमानी को IRGC के विदेशों में चल रहे खुफिया ऑपरेशन्स और ईरान समर्थित गुटों के संचालन का प्रभारी माना जाता था।


रेड कॉर्नर का मतलब


यह नोटिस वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी या उनके प्रत्यर्पण को हासिल करने के लिए जारी किया जाता है। रेड कार्नर नोटिस की मदद से गिरफ्तार किए गए अपराधी को उस देश भेज दिया जाता है जहां उसने अपराध किया होता है। वहीं उस पर उस देश के कानून के हिसाब से मुकदमा चलता है और सजा दिलाई जाती है।जिस व्यक्ति के खिलाफ “इंटरपोल” ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है; इंटरपोल उस वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए किसी सदस्य देश को मजबूर नहीं कर सकता है।


पांच चरणों में होकर गुजरती है नींद




नींद लेना हम सबका रोज का काम है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि आपकी नींद इस दौरान कई चरणों से होकर गुजरती है। सोते समय आपका मस्तिष्क (Brain) क्या करता है आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।


मनोज सिंह ठाकुर


नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी अच्छा भोजन है उतना ही जरूरी है अच्छी नींद लेना। नींद पूरी नहीं होने के कारण कई बार शरीर के अंग ठीक से काम नहीं करते हैं, जिसकी वजह से लोग बीमार पड़ जाते हैं। नींद की कमी के कारण आपकी मानसिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। स्वस्थ( Healthy) रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना चाहिए ये बात बहुत से लोग जानते हैं, लेकिन नींद के कई चरण होते हैं और इस दौरान मस्तिष्क कई महत्वपूर्ण काम करता है। इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि नींद के दौरान आपके मस्तिष्क में क्या गतिविधियों होती हैं।




 


अच्छी नींद मतलब गहरी नींद में सोना


 इंसान जब गहरी नींद में सोता है तो शरीर मांसपेशियों की मरम्मत करता है। इससे हड्डियों को भी आराम मिलता और उनका हेल्दी विकास होता है। इसके साथ ही जब आप एक बेहतर नींद में सोते हैं तो आपके हार्मोन का प्रबंधन अच्छा रहता है। जो लोग अच्छी नींद लेते हैं उनकी याददाश्त बहुत अच्छी हो जाती है। ऐसे लोग अपनी यादों को क्रमबद्ध कर पाते हैं और सुबह एक्टिव नजर आते हैं। इसलिए गहरी नींद में सोना फायदेमंद माना जाता है।


नींद के पांच चरणडॉक्टरों के अनुसार नींद के 5 चरण होते हैं, जिसमें REM और गैर-REM नींद दोनों शामिल हैं, जिसे हम हर रात में चक्रित करते हैं। ये सारी गतिविधियां आपके दिमाग में होती हैं पर आप नींद में होते हैं इसलिए आपको कुछ पता नहीं चल पाता है।


पहला चरण: नींद का शुरुआती चरण
नींद का यह चरण होता है गैर-आरईएम। यह चरण तब होता है जब आप सोना शुरू करते हैं और आम तौर पर यह सिर्फ कुछ ही मिनटों तक रहता है। ये एक शुरुआती प्रोसेस होता है। इस चरण के दौरान


सांस और दिल की धड़कन धीमी हो जाती है।
मांसपेशियां शिथिल होने लगती हैं।
आप अल्फा और थीटा दिमागी तरंगों का उत्पादन करते हैं।


दूसरा चरण: यह शरुआत के बाद 25 मिनट का चरण गैर-आरईएम नींद का यह अगला चरण होता है। यह एक हल्की नींद की अवधि होती है। गहरी नींद में प्रवेश करने से पहले ये लगभग 25 मिनट तक रहता है। इसमें
दिल की धड़कन और कम हो जाती है।
कोई आई मूवमेंट नहीं होता है।
शरीर का तापमान कम हो जाता है।
दिमाग की तरंगें ऊपर और नीचे फैलती हैं, जिससे “स्लीप स्पिंडल” का निर्माण होता है।


तीसरा और चौथा चरण: गहरी नींद की शुरुआत गैर-आरईएम नींद के ये दोनों चरण सबसे गहरी नींद के चरण हैं। इन चरणों को धीमी गति, या डेल्टा नींद के रूप में भी जाना जाता है। आपका शरीर इन अंतिम नॉन-आरईएम चरणों में कई महत्वपूर्ण हेल्थ को बढ़ावा देने का कार्य करता है। इन चरणों के दौरान-
-नींद से उत्तेजना होती है।
-दिल की धड़कन और श्वास सबसे कम गति से चलती है।
-आई मूवमेंट शांत हो जाता है।
-शरीर पूरी तरह से आराम करता है।
-डेल्टा दिमागी तरंगें मौजूद हो जाती हैं।
– मांसपेशियों की मरम्मत, विकास और सेल पुनर्जनन होता है।
-प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।


पांचवां चरण: REM नींद मतलब सपने देखने वाला चरण। इस चरण में जब आप सो जाते हैं तो तेजी से आंखों की गति का चरण लगभग 90 मिनट तक चलता है, और नींद का प्राथमिक सपना देखने का चरण शुरू होता है। आरईएम नींद पहली बार लगभग 10 मिनट तक रहती है, हर एक आरईएम चक्र के साथ बढ़ती है। आरईएम नींद का अंतिम चक्र लगभग 60 मिनट तक रहता है। इस चरण के दौरान-


-आंखों की गति तेज हो जाती है।
-श्वास और दिल की दर बढ़ जाती है।
-अंग की मांसपेशियां अस्थायी रूप से शिथिल हो जाती हैं।
-दिमाग की गतिविधि स्पष्ट रूप से बढ़ जाती है।
-सपने देखते हैं और अपनी यादों को बटोरने लगते हैं।





भारत-जापान के बीच नौसैनिक युद्धाभ्यास


भारत और जापान के बीच नौसैनिक युद्धाभ्यास कोई नई बात नहीं है लेकिन वर्तमान अभ्यास को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


नई दिल्ली। चीन के साथ बीते डेढ़ महीने से चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत और जापान की नौसैनाओं ने हिंदमहासागर में युद्धाभ्यास किया है। ये युद्धाभ्यास शनिवार को किया गया और दोनों सेनाओं की तरफ से इसकी घोषणा रविवार को की गई। सेनाओं की तरफ से इसे आपसी समझ को बढ़ाने वाला करार दिया गया है। युद्धाभ्यास में दोनों ही देशों के दो-दो पोतों ने हिस्सा लिया। भारत की तरफ से नेवी के ट्रेनिंग पोत आईएनएस राणा और आईएनएस कुलीश शामिल हुए तो जापान की तरफ से जेएस काशिमा और जेएस शिमायुकी शामिल हुए। हालांकि दोनों ही सेनाओं की तरफ से इसे रूटीन अभ्यास के तौर पर प्रदर्शित किया जा रहा है लेकिन इसे चीन के साथ सीमा विवाद के नजरिए से भी देखा जा रहा है।




हिंदुस्तान में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल मैरिटाइम फाउंडेशन के महानिदेशक वाइस एनमिरल प्रदीप चौहान ने कहा है कि हम रणनीतिक संचार के लिए युद्धाभ्यास कर रहे हैं। हमारे नौसैनिक युद्धाभ्यास से ज्यादा रणनीतिक संचार को मजबूत करने लिए अभ्यास कर रहे हैं। चौहान के मुताबिक मित्र देशों के साथ नजदीकी संबंधों की जरूरत होती है। और चीन भी इस बात को जानता है कि उसकी जापान और अमेरिका के साथ पुरानी अनबन है।



आमिर की टीम के 7 लोग संक्रमित मिलें

मनोज कुमार


मुम्बई। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बॉलीवुड भी अछूता नहीं हैं। अब आमिर खान के टीम के 7 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है। एबीपी न्यूज के मुताबिक आमिर खान की टीम में जो 7 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, उनमें आमिर खान का एक ड्राइवर, उनके दो सुरक्षाकर्मी और एक रसोईया भी शामिल हैं।




 



आमिर खान की ओर से एबीपी न्यूज़ को जारी एक बयान में कहा गया है, “मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव है। इसका पता चलते ही उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर लिया गया है। बीएमसी के अधिकारियों ने प्रभावी कदम उठाते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल फैसिलीटी में ले गये। मैं बीएमसी का शुक्रगुजार हूं कि उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है और उन्होंने तुरंत पूरी सोसायटी का अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन किया है। हममें से बाकी लोगों का टेस्ट किया गया है और हम सबका टेस्ट नेगेटिव आया है। फिलहाल मैं अपनी मां के टेस्ट के लिए जा रहा हूं और वो आखिरी शख्स हैं जिन्हें इस सबके बारे में पता है। दुआ करें कि मेरी मां भी नेगेटिव निकलें।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-323 (साल-01)
2. बुधवार, जुलाई-01, 2020
3. शक-1943, अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:28।


5. न्‍यूनतम तापमान 27+ डी.सै.,अधिकतम-39+ डी.सै.। तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...