रविवार, 21 जून 2020

अभियानः 150 दिन, 102 आतंकी मारेंं


घाटी में सुरक्षाबलों का ‘स्वच्छता अभियान’, इस साल के 150 दिनों में मारे 102 आतंकी


नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की हर साजिश को नेस्तनाबूद करने की कोशिश में सेना (Indian Army) ने इस साल ऐंटी टे’रर ऑपरेशंस को अंजाम देते हुए 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया है।



बीते कई दिनों से कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशंस में जुटी सेना (Indian Army) ने इस साल के पहले 150 दिनों में कुल 102 आतं’कियों को मा’र गिराया है। अकेले इस महीने सेना ने 20 से अधिक आतं’कियों को अलग-अलग मुठभे’ड़ों में ढेर किया है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शुक्रवार को दो बड़े आ’तंक विरोधी ऑपरेशंस के खत्म होने के बाद अपनी मीडिया ब्रीफिंग में भारतीय सेना की 15 कोर को जीओसी बीएस राजू और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इन अभियानों की जानकारी दी है। कोर कमांडर बीएस राजू ने बताया कि इस साल सेना ने 150 दिनों में कुल 102 आतं’कियों का अंत किया है। इसके अलावा इस साल आतं’क का रास्ता चुनने वाले कुल 49 युवाओं में से 28 को मा’र गिराया गया है।


युवाओं को मुख्यधारा में लाने पर खास ध्यान

सेना ने कहा कि हम युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें जरूरी मदद भी दी जाती है। लेकिन अगर कोई युवा आतं’क का रास्ता चुनकर बंदूक उठाता है और शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करता है तो हमें उसे उसी तरीके से जवाब देना चाहिए, जैसे कि हम काम करते हैं। सेना ने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि वो युवाओं को आतं’क की धारा में जाने से रोकें और हम इसमें आवाम के साथ हैं।


कश्मीर में हालात सामान्य करने पर जोर

जीओसी ने कहा कि घाटी में आतं’कियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशंस के क्रम में तमाम आतं’कियों का अंत किया गया है। बीते कुछ महीनों में घाटी में शांति बहाली हुई है और हमारा प्रयास है कि आने वाले वक्त में हालात और सामान्य हो सकें।


दो ऑपरेशंस में 8 आतंकी ढेर

वहीं शुक्रवार को हुए ऑपरेशंस की जानकारी देते हुए सैन्य अधिकारी ने कहा कि पंपोर के जिस इलाके में आतं’कियों ने मस्जिद में शरण ली थी, वहां सेना ने बड़े प्रोफेशनल तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया। आ’तंक विरोधी कार्रवाई में इस बात का भी ध्यान रखा गया कि किसी भी तरह मस्जिद को कोई नुकसान ना पहुंचने दिया जाए। जीओसी ने कहा कि दो अलग-अलग ऑपरेशंस में सेना ने कुल 8 आतं’कियों को मा’र गिराया है और सभी के पास से हथि’यार और अन्य सामान बरामद किए हैं।



वायरस के चलते कावड़ यात्रा स्थगित की

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ/नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए इस साल कांवड़ यात्रा का आयोजन नहीं होगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इस बारे में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से चर्चा की। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये हुई इस चर्चा में तीनों मुख्यमंत्री व्यापक जनहित को देखते हुए इस वर्ष कांवड़ यात्रा स्थगित रखने पर सहमत हुए हैं। तीनों प्रदेशों के धर्मगुरुओं और कांवड़ संघों ने भी अपनी सरकारों को यात्रा स्थगित करने का प्रस्ताव दिया था दरअसल, हर साल श्रावण में होने वाली कांवड़ यात्रा में लाखों शिवभक्त शामिल होते हैं। सभी हरिद्वार से जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए अपने यहां शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। यात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर सरकारी अमले को कानून-व्यवस्था, यातायात व अन्य इंतजामों में लगाना पड़ता है। कांवड़ियों की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आती है। इसके चलते तीनों राज्यों ने इस बारे में चर्चा करने का फैसला किया था। बैठक के दौरान तीनों राज्यों के अधिकारियों ने कांवड़ियों की भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग को असंभव बताते हुए संक्रमण फैलने की आशंका जताई थी।


तीन और राज्यों से भी होगी वार्ता
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यात्रा में पंजाब, राजस्थान और दिल्ली आने वाले श्रद्धालुओं के चलते वहां के मुख्यमंत्रियों से भी जल्द ही वार्ता करने का निर्णय लिया है। इन राज्यों को भी कोविड-19 के चलते यात्रा संचालन में आने वाली दिक्कतें बताई जाएंगी। साथ ही इस बार यात्रा संचालित नहीं करने की स्थितियों की जानकारी भी दी जाएगी।


धर्मगुरुओं, कांवड़ संघों, शांति समितियों से संवाद करेेंगे अधिकारी


मुख्यमंत्रियों से वार्ता के बाद सीएम योगी ने अपर पुलिस महानिदेशक जोन और मंडलायुक्तों से संवाद किया। उन्होंनें अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में धर्मगुरुओं, कांवड़ संघों और शांति समितियों से संवाद करने का निर्देश दिया। उनसे वार्ता के बाद उनकी अपील जनता तक पहुंचाया जाए और प्रचारित-प्रसारित कराया जाए। उन्होंने कहा, स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पांच या उससे कम संख्या में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सावधानी के लिए व्यवस्था हो। कहीं भी पांच से अधिक लोग एकत्रित न होने पाएं। ‘2 गज की दूरी, मास्क जरूरी’ का पालन हर हो।


बकरीद पर पांच से अधिक लोग न हों जमा : योगी


सीएम योगी ने निर्देश दिया कि एक अगस्त को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दौरान भी भीड़भाड़ न हो। सभी जिलों में धर्मगुरुओं से संवाद कर यह सुनिश्चित किया जाए कि बकरीद पर्व पर किसी भी धार्मिक स्थल पर पांच से अधिक लोग एकत्र न हों। संक्रमण को देखते हुए समस्त पर्वों के दौरान सभी समुदायों के लोगों को जागरूक किया जाए। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी उपस्थित थे।


सभी तनावो से मुक्ति दिलाता है योग


डिप्रेशन से मुक्ति दिलाता है योग




बृज बिहारी दुबे


समस्त सृष्टि और संस्कार में योग समाहित है। योग विकारों से मुक्ति का मार्ग है। योग हमारा आध्यात्मिक और वैज्ञानिक ज्ञान है। योग की सार्थकता को दुनिया के कई धर्मों ने स्वीकार किया है। योग सिर्फ व्यायाम का नाम नहीं है बल्कि मन, मस्तिष्क, शारीरिक और विकारों को नियंत्रित करने का माध्यम भी है। जब समाज अच्छा होगा तो देश की प्रगति में हमारा अहम योगदान होगा। 21 जून यानी की आज विश्व योग दिवस है। पहली बार यह 2015 को मनाया गया। यह भारत के प्रयास से ही सफल हो सका है। पूरी दुनिया आज योग और प्राणायाम की तरफ बढ़ रही है। योग भारत के लिए आने वाले दिनों में बड़ा बाजार साबित हो सकता है। विश्व के लगभग 200 से अधिक देश भारत की इस गौरवशाली वैदिक परंपरा का अनुसरण कर रहे हैं। योग को अब वैश्विक मान्यता मिल गई है। कोरोना संक्रमण काल में भी योग हमारे लिए संजीवनी साबित हो रहा है। हम योग को अपना कर इस महामारी में भी अपने स्वस्थ रख सकते हैं।
भगवान कृष्ण ने गीता में स्वयं कहा है कि ‘योगः कर्मसु कौशलम‘ यानी हमारे कर्मों में सर्वश्रेष्ठ योग है। योग यज्ञ है और यज्ञ कर्म है। योग जीवात्मा और परमेश्वर के मिलन का साधन मात्र ही नहीं बल्कि ईश साधना का भी साध्य भी है। योगेश्वर भगवान कृष्ण ने योग को सर्वोपरि बताया है। उन्होंने कहा है कि ‘योगस्थः कुरु कर्माणि‘ इसका तात्पर्य है कि योग में स्थिर होकर ही सद्चित कर्म संभव है। गीता का छठवां अध्याय योग को समर्पित है।
भारत में योग की परंपरा 5000 हजार साल पुरानी है। 11 दिसम्बर 2014 को इसका प्रस्ताव दिया था। अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के 177 देशों ने भारत के पक्ष में वोट किया था, जिसके बाद भारत दुनिया का विश्वगुरु बन गया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 90 दिनों के भीतर पीएम मोदी के प्रस्ताव को मंजूर किया। हम योग के 21 आसनों को अपनाकर अपनी जिंदगी को सुखी, शांत और निरोगी बनाकर खुशहाल जीवन जी सकते हैं। जब हम तन और मन से स्वस्थ रहेंगे तो राष्ट्र निर्माण और उसके विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
योगगुरु बाबा रामदेव योग को वैश्विक मान्यता मिलने पर इसे भारत की जीत बताया था। दुनिया योग को अपने जीवन की दिनचर्या बना लिया है। योग संपूर्ण जीवन और चिकित्सा पद्धिति बन गया है। दुनिया में शांति युद्ध से नहीं योग से आएगी। भारत के साथ दुनिया में 20 करोड़ से अधिक लोग योग साधना का लाभ उठा रहे हैं। आधुनिक युग की व्यस्त दिनचर्या में योग हमारे लिए अमृत है। अपनी जिंदगी को खुशहाल और डिप्रेशन मुक्त बनाने के लिए योग हमें खुला आकाश देता है। हम धर्म, जाति, भाषा, संप्रदाय के साथ बंधकर स्वयं के साथ देश का अहित करेंगे।
योगशास्त्र का इतिहास गौरवशाली उपलब्धि से अटा पड़ा है। हमारे यहां लययोग, राजयोग का भी वर्णन है। योगशास्त्र का इतिहास गौरवशाली उपलब्धि से अटा पड़ा है। हमारे यहां लययोग, राजयोग का भी वर्णन है। चित्त की निरुद्ध अवस्था लययोग में आती है। राजयोग सभी योगों से श्रेष्ठ बताया गया है। महर्षि पतंजलि की योग परंपरा भारत में अधिक संमृद्धशाली है। योगगुरु बाबा रामदेव आज पतंजलि योग व्यवस्था के संवाहक बने है। दुनिया भर में योग की महत्व स्थापित करने में पतंजलि योग संस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
योग और आयुर्वेद को उन्होंने वैश्विक स्वीकारोक्ति बना दिया है। पतंजलि योग साधना के आठ आयाम हैं। जिसमें यम, नियम, आसन, प्रणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि है। योग का संबंध सिंधु घाटी सभ्यता से भी है। प्राचीन काल की कई मूर्तियां योग मुद्रा में स्थापित हैं।
भगवान शिव को योग मुद्रा में देखा जा सकता है। बुद्ध की मूर्तियां भी योग साधना में स्थापित हैं। बौद्ध और जैनधर्म में भी योग की महत्ता पर काफी कुछ है। बौद्ध और धर्म के अलावा ईसाई और इस्लाम में सूफी संगीत परंपरा में भी योग की बात आई हैं। भारत की योग व्यस्था को पटल पर लाने में योग गुरु बाबा रामदेव और बीकेएस अंयगर के योगदान को नहीं भूलाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से संयुक्तराष्ट्र संघ ने भी योग के महत्व को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री मोदी योग को लेकर स्वयं बेहद जागरूक है। वह योग करते हुए अपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। फिट इंडिया, हिट इंडिया उनका मूलमंत्र है। इसके साथ वह लोगों से अपील करते हैं कि आप योग के जरिए अपने मन, मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखें, जिससे आपका सहयोग देश के विकास में अच्छे तरीके से हो।
विज्ञान और विकास के बढ़ते कदम तनाव की जिंदगी दे रहा है। जिंदगी की गति अधिक तेज हो चली है। लोगों के जीने का नजरिया बदल रहा है। काम का अधिक दबाव बढ़ रहा है इससे हाईपर टेंशन, और दूसरी बीमारियां फैल रही हैं। तनाव का सबसे बेहतर इलाज योग विज्ञान में हैं, वहीं लोगों में सुंदर दिखने की बढ़ती ललक भी योग और आयुर्वेद विज्ञान को नया आयाम देगी। यह पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। आम आदमी के जिंदगी में तनाव तेजी से बढ़ रहा है।
पूरी जिंदगी असंमित हो गई है, जिसकी वजह से परिवार में तनाव और झगड़े होते हैं। लोगों के पास आज पैसा है लेकिन शांति नहीं है, जिसकी वजह से परिवार में संतुलन गायब है। लोग खुद से संतुष्ट नहीं है। इस स्थिति से निकालने के लिए योग सबसे बेहतर उपाय हो सकता है। इसलिए भाग दौड़ की जिदंगी को अगर संयमित और संतुलित करना है तो मन को स्थिर रखना होगा। जब तक हमें मानसिक शांति नहीं मिलेगी तब तक हम जीवन के विकारों से मुक्त नहीं हो सकते हैं। उस स्थिति में योग ही सबसे सरल और सुविधा युक्त माध्यम हमारे पास उपलब्ध है।
हमारी हजारों साल की वैदिक परंपरा को वैश्विक मंच मिला है। योग का प्रयोग अब दुनिया भर में चिकित्सा विज्ञान के रूप में भी होने लगा है, उसे स्थिति हमें अपने जीवन के साथ जीने का नजरिया भी बदलना होगा। योग से संबंधित यूनिवर्सिटी, शोध संस्थान, आयुर्वेद मेडिसिन उद्योग नई उम्मीदें और आशाएं लेकर आएगा। भारत और दुनिया भर में योग के लिए संस्थान स्थापित हुए हैं। योग को पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकता है। योग स्वस्थ दुनिया की तरफ बढ़ता कदम है। इसका सहभागी बन अपनी जिंदगी को आइए हम शांत और खुशहाल बनाएं। परिवार जब स्वस्थ होगा तो सेहतमंद समाज का निर्माण होगा



दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री को आईसीयू में भेजा

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मैक्स अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। शनिवार को यहां के डॉक्टरों ने बताया है कि अब उन्हें बुखार नहीं है। अगले 24 घंटे तक उनको आईसीयू में रखा जाएगा, जहां उनके स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की एक टीम कड़ी नजर रख रही है।


राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुक्रवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद सत्येन्द्र जैन को मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन बढऩे के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। फिलहाल अगले 24 घंटे तक आईसीयू में उनकी मॉनिटरिंग होगी।
मैक्स अस्पताल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ संदीप बुद्धिराजा की निगरानी में इलाज चल रहा है। सत्येंद्र जैन को सोमवार की रात तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह उनका कोरोना टेस्ट किया गया था और तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद दूसरी बार उनका कोरोना टेस्ट हुआ और वह पॉजिटिव पाए गए।


कोरोना से पूर्व उप-महापौर की एक निजी अस्पताल में मृत्यु


दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के कारण मौत का सिलसिला भी तेज हो गया है। सूचना मिली है कि कोरोना वायरस के कारण उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व उप महापौर पूर्णिमा विद्यार्थी की मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक निजी अस्पताल में पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था।


लैब टेक्नीशियन के परिजन को मिलेगी नौकरी, महापौर ने दिए आदेश


हिंदूराव अस्पताल के लैब टेक्नीशियन के परिवार के एक सदस्य को उत्तरी दिल्ली नगर निगम नौकरी देगा। इस बाबत उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने वर्तमान निगमायुक्त ज्ञानेश भारती को निर्देश दिया है। महापौर सिंह ने आयुक्त भारती को पत्र लिखकर कहा है कि लैब टेक्नीशियन के परिवार में से एक योग्य व्यक्ति को अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्रदान करने के लिए तुरन्त कार्रवाई करें। महापौर ने लैब टेक्नीशियन की कोरोना के कारण मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


राजस्थान में संक्रमितो की संख्या- 14537

राजस्थान में कोरोना के मामले बढ़कर 14537 हुए
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को चार और लोगों की मौत हुई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 337 हो गई है। इसके साथ ही 381 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 14537 हो गयी जिनमें से 2926 उपचाराधीन हैं।


केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 145 हो गयी है जबकि जोधपुर में 30, भरतपुर में 28, कोटा में 19,,अजमेर में 13 एवं नागौर में दस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 22 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


सोशल डिस्टेंसिंग के खिलाफ की शिकायत

अतुल त्यागी(मेरठ मंडल प्रभारी)

स्लग- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एफआईआर के लिए बाबूगढ़ थाना हापुड़ मे दिया ज्ञापन

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर कश्यप के नेतृत्व में दर्जनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाबूगढ़ थाना पहुंच कर एक तहरीर देते हुए अमरोहा में तैनात चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी नितिन चौहान के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की मांग की।

 अपने प्रार्थना पत्र में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि अमरोहा में तैनात चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी नितिन चौहान ने जहां एक सभा के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के आदर्श एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के लिए जो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंदी-गंदी गालियों का प्रयोग किया है तथा किसानों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है उसके लिए वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की मांग करते हैं ।

 हमारे मेरठ मंडल प्रभारी अतुल त्यागी से बात करते हुए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुधाकर कश्यप ने कहा कि सरकारे आती जाती रहती हैं एक पढ़े-लिखे अधिकारी को ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करना उसकी मानसिकता को दर्शाता है समाजवादी पार्टी जहां सरकार से उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग करती है तो वही वैधानिक कार्यवाही किए जाने की भी मांग करती है और अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता थानों से लेकर सड़कों तक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के संबंध में बात करने पर उन्होंने कहा कि देश के  प्रधानमंत्री 4 नवंबर में देश में पहला कोरोना संक्रमण मरीज पाए जाने के बाद ही कोरोना की रोकथाम के लिए सभी है सभी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को सील कर देना चाहिए था साथ ही विदेशों से आने वाले प्रत्येक नागरिक को उसी देश में करंट टाइम कर देना चाहिए था परंतु देश के प्रधानमंत्री को तो दिसंबर माह में नमस्ते ट्रंप करना दिखाई दे रहा था इसलिए उन्होंने देश को इस कोरोनावायरस महामारी जैसी आग में झोंक दिया आंजना किसान सुरक्षित है ना गरीब सुरक्षित है और तो और इस प्रदेश और देश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है पत्रकारों पर जहां निरंतर हमले हो रहे हैं उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है यह बड़ा ही निंदनीय किसान को जनता को गरीब को भूखा मरने की कगार पर भाजपा की सरकार ने खड़ा कर दिया जिसका आने वाले समय में जनता करारा जवाब देने का काम करें।

बाईट-संजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष

योग-व्यायाम जीवन को बनाता है निरोगी

व्यायाम और योगा सम्पूर्ण जीवन को बनाता है निरोगी

बृजेश केसरवानी

प्रयागराज। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मदर टेरेसा फाउण्डेशन की ओर से नैनी मे योग गुरु मुन्तज़िर रिज़वी के संरक्षण में योगाभ्यास कराकर तन मन को प्रफुल्लित बनाया गया।मदर टेरेसा फाउण्डेशन के राष्ट्रीय महासचिव मो०शारिक़ के आवास पर हरी घाँस पर मदर टेरेसा फाउण्डेशन डाक्टर विंग के चेयरमैन मुन्तज़िर रिज़वी ने अन्ताराष्ट्रीय योगा दिवस पर विभिन्न मुद्राओं में योगा की टिप्स दी।इस मौक़े पर मदर टेरेसा फाउण्डेशन के महानगर चेयरमैन सै०मो०अस्करी ने योगा दिवस की बधाई देते हुए जीवन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा की आज कुछ वर्षों से योगा का प्रचलन आम हुआ है इस से पहले लोग अखाड़े में व्यायाम किया करते थे।इसी तरहा मुस्लिम समाज के लोग दिन भर में पाँच वक़्त नमाज़ अदा करते वक़्त योगा की मुद्रा के रुप में इबादत करते हैं।योग को धर्म और मज़हब से न जोड़ कर इसे जीवन को सुन्दर बनाने का माध्यम समझना होगा।महासचिव मो०शारिक़ ने कहा योग के साथ कर्मयोग इन्सान के शरीर को सुन्दर बनाने के साथ मन को भी सुन्दर बनाता।योग करें निरोग रहें यही मंत्र अपना कर जीवन को खुशहाल बनाए।इस मौक़े पर 8 वर्षी मो०युसूफ ने भी साथ साथ योगाभ्यास कर लोगों प्रोतसाहित किया।

किसानों ने डंपिंग ग्राउंड का विरोध किया

किसानों ने सौंपा डंपिंग ग्राउंड को वापस लेने का ज्ञापन

अश्वनी उपाध्याय

गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र के हिंदू मीरपुर गांव में बन रहे डंपिंग ग्राउंड को लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है जिसमें गांव में विकास की जगह डंपिंग ग्राउंड देकर गांव वालों का बेवकूफ बनाए जाने की बात कही जा रही है जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार गांव वालों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं यहां आपको बता दें कि लोनी नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन के समय में यह डंपिंग ग्राउंड का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसके लिए हिंदू मीरपुर गांव में जगह भी नगर पालिका चेयरमैन व प्रशासन के द्वारा ही चिन्हित की गई थी लेकिन अब इस मामले पर राजनीति करते हुए लोनी नगर पालिका पूर्व चेयरमैन गांव वालों के बीच धरने को समर्थन देने पहुंचे जिस पर गांव वालों ने उन्हें यह डंपिंग ग्राउंड वापस लेने की बात कही जिसको लेकर  भाजपा जनप्रतिनिधियो का काफी विरोध भी हुआ आपको बता दें कि गांव वालों ने कहा कि जिस प्रकार से पुर्व चैयरमेन ने अपने कार्यकाल में इस डंपिंग ग्राउंड के कार्य शुरू करने के लिए भूमि को मंजूरी दिलाई  ठीक उसी प्रकार से अगर वह किसानों के हितेषी है तो लोनी उपजिलाधिकारी लोनी नगर पालिका चेयरमैन संयुक्त रूप से इस डंपिंग ग्राउंड को वापस बात को लेकर एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी का नाम सौंपा गया ग्रामीणों ने यह भी कहा कि राजनीति के चक्कर में उनको ना बरगलाया जाए यह कार्य नगर पालिका का है इसको नगरपालिका क्षेत्र में ही ले जाया जाए यहां आपको बता दें कि मौजूद किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक व सांसद का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में अब देहात क्षेत्र से भाजपा को भारी विरोध देखना पड़ेगा वही किसानों ने यह भी मांग की कि लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा अगर किसानों के हितेषी है तो वह अपनी पत्नी जो मौजूदा चेयरमैन रंजीता धामा है उनके द्वारा वह लोन उप जिला अधिकारी के द्वारा एक प्रस्ताव पास कर शासन को भेजे थे इस डंपिंग ग्राउंड को मीरपुर गांव से हटाया जाए वरना किसानों के साथ राजनीति करने की कोशिश ना की जाए किसान लगातार अपनी लड़ाई लड़ते आए हैं।

बवाल हुआ कोई 'संपादकीय'

सूर्यग्रहण न हुआ ... बँवाल हुआ कोई !!!

 अंधविश्वास से भरा देश उस पर देश का क्रांतिकारी मीडिया

नरेश राघानी

सूर्य ग्रहण न हुआ कोई बवाल हो गया !!!  कल शाम से सारा मीडिया चीन और कोरोना को ताक पर रख के सूर्य भगवान की शरण में जा खड़ा हुआ है। जिसे देखो सूर्य की अलग-अलग कोनों से तस्वीरें खींच खींच कर अपने चैनल पर दिखा रहा है। भाई !!! यह मात्र एक खगोलीय घटना है। लेकिन इस खगोलीय घटना को हिंदुस्तान के मीडिया ने पता नहीं कहां-कहां जोड़ दिया है।

कोई चैनल सूर्य ग्रहण की वजह से आपके निजी जीवन में होने वाली उत्तल पुथल को जोड़ देता है , तो कोई चैनल यह बता देता है कि आपकी नाम राशि पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा ?? हद तो तब हो गई जब आज सूर्य ग्रहण के दौरान ये मीडिया चैनल लोगों की नाना प्रकार की अजीबो गरीब हरकतें ग्रहण काल के दौरान दिखाने लगे। जिसमें कोई पूरे शरीर पर कीचड़ मिलकर ग्रहण काल के दौरान योग करता दिख रहा था। तो कोई पानी में उल्टा लेट कर तैर रहा था। कोई आग के बीच में बैठा है , तो कोई खिड़की की मुंडेर पर बैठकर कौओं को खाना खिला रहा है। और हमारे देश का बेलगाम मीडिया टीआरपी की रेस में दौड़ता हुआ सबको दिखाए जा रहा है। अपने समझ में नहीं आता कि मीडिया को यह बात समझ में क्यों नहीं आती की - यह खबरें केवल इस देश में बैठे लोग नहीं देखते बल्कि पूरे विश्व कही न कही इन खबरों को देखता है और हँसता है हमारी सोच पर। मान लीजिए अगर आप अमेरिका के निवासी हैं और आप भारतवर्ष में अपना पैसा लगाना चाहते हैं। जाहिर तौर पर आप चाहेंगे कि मेरा पैसा सही जगह लगे समझदार लोगों के हाथों में जाए ताकि मुझे उसका लाभ मिल सके। अब यदि आप पैसा लगाने से पहले , देश में सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों की ये अजीब अजीब हरकतें देख लें, तो क्या सोच में नहीं पड़ जाएंगे की - किन अजीब लोगों का देश है ??? जो मात्र एक खगोलीय घटना को इन हदों तक ले जाते हैं। सूर्य भगवान भी सोचते होंगे कि इतनी परेशानी तो मुझे भी नहीं हो रही ग्रहण काल में जितनी इन बॉवले लोगो को हो रही है। सोचने की बात यह है कि यहां से कई सेटेलाइट वर्ष दूर सूर्य पर किसी अन्य ग्रह की छाया आ जाने की वजह से , पूरा विश्व छोड़कर केवल हिंदुस्तान के किसी गांव में बैठा कोई अनपढ़ आदमी कैसे प्रभावित हो रहा है ? लेकिन नहीं साहब !!! हमने तो अजीब अजीब हरकतें करने में प्रतिस्पर्धा खोल रखी है। वह अनपढ़ इंसान गांव के तालाब में शरीर पर कीचड़ मलकर पानी में उल्टा खड़ा होकर योग करेगा। ताकि सूर्य भगवान की नाराजगी दूर कर सके। जबकि सूर्य भगवान खुद इन लोगों की ये अजीब हरकतें देख कर परेशान होंगें। एक तो वैसे ही लोगों का दिमाग आधा काम करना बंद कर चुका है हिंदुस्तान में , बाकी बचा कुचा दिमाग मीडिया और चैनल रिपोर्टर खराब कर देते हैं। जो सुबह-सुबह ग्रहण काल से 3 घंटे पहले गांव में पहुंच जाते हैं। और लोगों को ऐसी वाहियात हरकतें करने हेतु प्रेरित करते हैं। ताकि उनके चैनल की टीआरपी बढ़ाई जा सके। एक चैनल ने तो यह तक दिखा दिया कि एक बूढ़ा चारों तरफ आग जलाकर बीच में बैठा है। अब बताओ यह भी कोई बात हुई भला !!! सूर्य भगवान खुद ही किसी अन्य ग्रह के सामने आ जाने से ज़रा गर्मी से राहत प्रदान करते हुए शीतलता का संदेश दे रहे हैं ,और ये जनाब भरी दोपहरी में आग के बीच में बैठकर यह नाटक कर रहे है । और तो और आज सुबह से पूरा *व्हाट्सएप और सोशल मीडिया सूर्य ग्रहण पर अलग-अलग अनुष्ठान करने के नुस्खों से भरा पड़ा है। जैसे कि ग्रहण काल के दौरान खाना नहीं खाना है। भाई !! सूतक तो रात को ही लग गया ... रात को लगभग 9:00 बजे। अब यदि 9 बजे से लेकर दूसरे दिन दोपहर 1 बजे तक लगभग 16 घंटे खाना नहीं खाना है। अब यदि कोई ऐसा नही करेगा तो जो सूर्य ग्रहण करेगा वह तो कर ही देगा। लेकिन  कोई 16 घंटे भूखे मरेगा तो वैसे ही ठीक नही रहेगा। आधुनिक युग में इस तरह की अंधविश्वासी सोच को देखकर बहुत बुरा लगता है। और भी बुरा लगता है। और भी ज्यादा बुरा लगता है समझदार ,पढ़े-लिखे मीडिया वर्ग की ऐसी हरकतें देखकर। जो कि अंधविश्वास को मिटाने की जगह अपने निजी स्वार्थ के लिए ऐसे अंधविश्वासों को बढ़ावा देते हैं। एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल ने तो आज सुबह नरेगा के मजदूरों को सड़क के बीचों बीच , लंबी-लंबी कतारों में बिठाकर ग्रहण काल के दौरान योगाभ्यास का नाटक करने हेतु कहा । और बड़ी खुशी से इसको अपने चैनल पर प्रसारित भी किया। कोई भी उस फुटेज को देखकर समझ सकता है कि यह मजदूर लोग सड़क के बीचो बीच बैठकर ग्रहण काल में सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए योगा तो नहीं कर रहे होंगे। वही कैमरा पकड़े वह रिपोर्ट एक गलती कर बैठा । जिसके चलते साइड में रखे हुए खुदाई के औजार भी साफ दिखाई दे रहे थे।* अब आम आदमी को भले यह नजर नहीं आता हो, परंतु मीडिया से जुड़े होने की वजह से पैनी नज़र से जब मैंने यह देखा तो मुझे उस मीडिया चैनल की ऐसी धाँसू रिपोर्ट देखकर उसकी अक्ल पर बड़ा तरस आया। एक तरफ तो अंधविश्वासों से भरा या देश उस पर ऐसा क्रांतिकारी मीडिया , सचमुच सोने पर सुहागा सा दिखाई देता है। आज के लिए बस इतना ही ...  नहीं तो मीडिया बंधुओं में से ही किसी ने किसी का अभी फोन आ जायेगा और वह कह देगा की -भैया बस करो !!!

 

 सो बाकी किस्सा फिर कभी ...।

पीड़िता ने दर्ज करा पांच के खिलाफ केस

दहेज पिड़िता ने पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पिड़िता का आरोप है नर्सिंग होम में जबरन कराया गया गर्भपात

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ महिला को दहेज के लिये प्रताड़ित करने व जबरदस्ती गर्भपात करवाने और घर से निकाल देने के मामले मेें एफ.आई.आर दर्ज किया है। मामले में सौम्या वर्मा पुत्री राजकुमार वर्मा निवासी मुफ्तीगंज थाना केरा​कत की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधारे टोला निवासी रोहित वर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया ​करते थे। ससुराल के लोग विवाहिता महिला को धमकी दिया करते थे कि अपने पिता से दस लाख रूपये मांग कर लाओ नहीं तो तुम्हे जान से मार कर खत्म कर दिया जायेगा।

इसी के साथ सात जनवरी 2019 को ससुराल के लोेग मेरे पेट में रहे तीन माह 15 दिन के गर्भ को कुमुद निर्सिंग हो मे ले जा कर जबर दस्ती मेरा गर्भपात करा दिया। कुमुद नर्सिंग होम में गर्भपात के बाद काफी पिड़ा व मांसिक तनाव के बाद महिला काफी दिनो तक अस्वस्थ रही। पुलिस ने माहिला के ससुरालीजन पति रोहित वर्मा, ससुर पर प्रवीण सेठ, सास अन्पूर्णा देवी, देवर राहुल, नन्द शिवानी सोनी, के खिलाफ धारा 498ए,313,504,506 व दहेज निवारण अधिनियम ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना गोविंद देव मिश्र को सौंप दिया। पिड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर छोड़ दिया।

रिपोर्टर- बृजेश केसरवानी

निरंतर योग करेगा इंडिया हारेगा कोरोना

योग करेगा इंडिया हारेगा कोरोना

आकांक्षा उपाध्याय 

गाजियाबाद।मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने अपने निवास स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग करके मनाते हुए लोगों से अपील करते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कोरोनावायरस महामारी के चलते पूर्व वर्षों की तरह नहीं बनाया जा सकता लेकिन कोरोना को हम अपने दैनिक जीवन में हिस्सा बनाकर योग करते रहें योग करेगा इंडिया जीतेगा इंडिया हारेगा करो ना कोरोना वैश्विक महामारी ने योग ही है। हमारी ढाल योग करने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है और शारीरिक विकास भी होता है। अनुलोम बिल ओम भ्रामरी ताड़ासन सूर्य नमस्कार आदि योग करके ही हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। सुबह सुबह एक घंटा अगर हम सब अपने शरीर को ऊर्जा देने का काम करें तो शरीर और दिनचर्या पूरा दिन अच्छा व्यतीत होता है। आओ हम सब योग करें और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक मिशन बना लें अपने जीवन का हिस्सा बना ले तभी भारत में इस तरह की वैश्विक महामारी नहीं होंगी हर इंसान इस भागदौड़ की जिंदगी में अपने शरीर को ध्यान नहीं दे पाता जिसके कारण अनेकों बीमारियों से हम ग्रस्त हो जाते हैं।

संगठनों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल लोनी और मुरादनगर और मोदीनगर के सभी कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने-अपने घर पर रहकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए योग किया और लोगों को जागरूक किया और योग करने से हमारे शरीर में जो बीमारियां हो जाती है। वह ठीक हो जाती है और हमारी दिनचर्या बहुत अच्छी रहती है। जिसमें जिला सह मंत्री श्री कुलदीप सिंह जी  नगर से लोनी नगर अध्यक्ष श्री अभय चौहान सोनू राजपूत मोहित सेन अमित प्रजापति इत्यादि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर मे योग किया और लोगों को जागरूक किया भारत माता की जय

 योग करो निरोगी करो काया।

 

संदीप गुप्ता 

वायरस से रक्षा, डीएम ने लिए सख्त निर्णय

अकाशुं उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जनपद में कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को करोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के स्तर पर विभिन्न प्रकार की कार्यवाही या सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाया जा सकें। इस श्रंखला में आज जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के द्वारा पूरे जनपद में एक नई पहल का शुभारंभ करते हुए जनपद में विभिन्न स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाए जाने की संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। स्थापित की जाने वाली कोविड हेल्प डेस्क पर कोई भी व्यक्ति पहुंचकर कोरोना वायरस के संक्रमण संबंधित अपने टेंपरेचर की जांच एवं ऑक्सीजन की जांच करा सकेंगे।


वहीं, दूसरी ओर जनपद में संचालित होने वाली कोविड हेल्थ डेक्स पर जन सामान्य को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव करने के संबंध में प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में यह एक नई पहल शुरू की गई हैं। जिसके माध्यम से सर्वलेंस का कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेगा और करोना के संक्रमित व्यक्तियों की शीघ्रता के साथ जांच संभव हो सकेगी। इसके अलावा दूसरी ओर जनता को करोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में विभिन्न जानकारी कोविड हेल्प डेक्स पर कोरोना वायरस संक्रमित संभावित व्यक्तियों का चिन्हीकरण करते हुए उनका तत्काल इलाज संभव हो सकेगा। 

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड हेल्प डेस्क जनपद स्तर पर सभी सरकारी अस्पतालों में एवं जनपद की सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी। इसी के साथ-साथ नगर आयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय जीडीए कार्यालय नगर आयुक्त के जोनल कार्यालयों तथा जनपद की सभी नगर पालिकाओं में कोविड हेल्प डेक्स की स्थापना करने की कवायद जनपद में शुरू कर दी गई हैं, ताकि आम नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के संबंध में तेजी से कार्य आगे बढ़ सकें। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। 

900 साल बाद पृथ्वी पर हुआ 'सूर्यग्रहण'

अतुल त्यागी

 

900 साल बाद पृथ्वी पर शुरू हुआ सूर्यग्रहण, ये काम न करें तो जिंदगी होगी मनी-मनी

 

हापुड़। पृथ्वी पर 900 साल वाद सूर्यग्रहण का खतरनाक स्वरूप देखने को मिलेगा इससे कई पकार की हानियां होने के चांस हैं। ग्रहण का आंशिक रूप सुबह 9.16 बजे शुरू होगा। वलयाकार रूप सुबह 10.19 बजे शुरू होगा और यह दो।पहर 2.02 बजे खत्म होगा। ग्रहण का आंशिक रूप दोपहर 3.04 बजे खत्म होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें इससे सम्बंधित कई बातें आपको यहां बताई जा रहीं हैं जिसे ध्यान में रखकर आप सूर्य ग्रहण के आंशिक या पूर्ण प्रभाव से बच सकते हो। ग्रहण में विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटने, शयन करने, पापड़ सेकने आदि उत्तेजक कार्यों से परहेज करना चाहिए और धार्मिक ग्रंथ का पाठ करते हुए खुद को खुश रखने की कोशिश करें। इससे होने वाली संतान स्वस्थ और गुणों से भरपूर होती है। ग्रहणकाल के दौरान गर्भवती महिलाओं को पेट पर गाय के गोबर का पतला लेप लगाना चाहिए और सुंदरकांड का पाठ करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा दूध, घी, तेल, पनीर, अचार, मुरब्बा और भोजन सामग्रियों में तिल, कुश या तुलसीपत्र डाल देने से ये ग्रहण काल में दूषित नहीं होते. सूखे खाद्य पदार्थों में तिल या कुश डालने की जरूरत नहीं है।

ग्रहणकाल में सूर्य की उपासना करने को बहुत अच्छा माना गया है। ग्रहणकाल में भगवान सूर्य की उपासना, आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्याष्टक स्तोत्र आदि सूर्य स्तोत्रों का पाठ व गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान-दान का भी महत्त्व है।ग्रहण जहां जितने समय तक दिखाई देता है, उसकी मान्यता वहां उतने काल तक ही होती है।

एक ही गली में मिले 73 कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को मध्य जिले के तहत शक्ति नगर इलाके में 73 कोरोना के मरीज आने के बाद स्थानीय जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया है। शक्ति नगर की तीन सड़कों भारत नगर रोड, वीर बंदा बैरागी मार्ग और स्वामी विवेकानंद मार्ग को पूरी तरह से सील कर दिया गया है


इन तीनों गलियों समेत पूरे शक्ति नगर में सिर्फ बेहद जरूरी काम वाले या ई-पास वाले लोगों को ही आवाजाही की इजाजत होगी। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यहां पर तुरंत प्रभाव से सेनेटाइजेशन हो साथ ही कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कार्य पूरा हो लगातार आ रहे थे मामले : जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शक्ति नगर में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ रहे थे। शुरू में कुछ घरों और इलाकों को सील किया गया, लेकिन मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे इलाको को कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया गया है। इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीएम सिविल लाइंस को आदेश दिए हैं कि ऐसी व्यवस्था बनाए ताकि जरूरी वस्तुओं के लिए लोग परेशान न हों। कटेंनमेंट जोन से लोगों के बाहर जाने और नए लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा।


प्रशांत कुमार


हालात अभी और भी खराब होंगे


  • डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ. टेड्रोस गेब्रेयसेस ने जारी की चेतावनी, कहा- दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीकी देशों में हालात और खराब होंगे

  • उनके मुताबिक- ज्यादातर देशों में अनलॉक के कारण जोखिम बढ़ा, लोग मास्क भी नहीं लगा रहे, सिर्फ 36 देशों में संक्रमण दर में गिरावट


वॉशिंगटन दुनिया के 81 देशों में कोरोनावायरस की दूसरी लहर उठ रही है। इनमें अमेरिका, इजरायल, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ. टेड्रोस गेब्रेयसेस ने कहा कि दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीकी देशों में हालात और खराब होंगे।


उन्होंने कहा कि ज्यादातर देशों में अनलॉक के कारण कोरोना का जोखिम बढ़ा है। लोग कोरोना से बचाव के नियमों में कोताही बरत रहे हैं। यहां तक कि मास्क भी ठीक से नहीं लगा रहे हैं। इन देशों में पिछले दो हफ्ते में संक्रमण तेज हुआ है। दुनियाभर में गुरुवार को आए नए मामलों में से करीब आधे अमेरिका में ही थे।


अफ्रीका में 100 दिन में 1 लाख मामले आए हैं। जबकि यहां 19 दिन में ही मामले दोगुना हो गए। दक्षिण अफ्रीका में रोजाना औसतन एक हजार मामले आ रहे हैं। सिर्फ 36 देशों में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। सभी कोरोना प्रभावित देशों को टेस्ट बढ़ाने चाहिए। संदिग्ध मरीजों के लिए क्वारैंटाइन की अच्छी व्यवस्था हो।


अमेरिका: वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क सिटी में कल से अनलॉक-2 शुरू होगा


अमेरिका के वॉशिंगटन और न्यूयॉर्क सिटी में सोमवार से अनलॉक-2 शुरू हो जाएगा। इससे न्यूयॉर्क सिटी में सैलून और अन्य दुकानें खुल जाएंगी। आउट डोर डिनर किया जा सकेगा। मेयर बिल डे ब्लासियो ने कहा कि शहर की सीमाएं भी खोलने की तैयारी की जा रही है। वॉशिंगटन में अनलॉक-2 में रेस्तरां, गैर जरूरी रिटेल स्टोर्स खुलेंगे। धार्मिक स्थलों पर 100 लोग जमा हो सकेंगे। अमेरिका में कोरोना के अब तक 22,98,108 मामले आए हैं जबकि 1,21,424 मौतें हुई हैं।


दुनिया: जिम्बाब्वे में मास्क घोटाला, अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास संक्रमित


जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्री ओबादिया मोयो को मास्क घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने यहां एक कंपनी को मास्क का ठेका दिया था। कंपनी सरकार को एक मास्क 2125 रुपए में बेच रही थी, जो कि औसत कीमत से बहुत ज्यादा है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास के 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें ज्यादातर सुरक्षाकर्मी हैं। अफगानिस्तान में कुल 28,424 मामले हैं। जबकि 569 मौतें हुई हैं।


लगातार इजाफे के बाद राहत की खबर

पालूराम


नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोरोना संक्रमण ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस दिन अच्छी खबर भी आई और एक चिंता पैदा करने वाली भी खबर सामने आई। चिंता पैदा करने वाली खबर ये है कि दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग में तेजी आने के बाद पॉजिटिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3630 मामले सामने आए। दिल्ली में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 23,340 हो गई है। जबकि दूसरी तरफ एक दिन में रिकॉर्ड मरीज ठीक भी हुए।


दोगुने से ज्यादा ठीक हुए


उत्साहजनक बात ये है कि पिछले 24 घंटे में जितने कोरोना के मरीज आए, उससे दोगुने से भी ज्यादा इलाज के बाद ठीक हो गए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में पिछले 24 घंटे में 7725 कोरोना पेशेंट इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।


कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें


दिल्ली में एक दिन में न तो अबतक इतने कोरोना मरीज आए थे और न ही एक दिन में इतने लोग ठीक हुए थे।


77 लोगों की मौत


दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 56,746 हो गए हैं। राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 77 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ दिल्ली में मौत का कुल आंकड़ा बढ़कर 2112 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 7725 लोगों के ठीक होने के बाद दिल्ली में अब तक कोरोना से 31,294 लोग ठीक हो चुके हैं।



दिल्ली में अब ज्यादा टेस्टिंग



पिछले 24 घंटे में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी में 17533 लोगों के कोरोना टेस्ट किए हैं। ये किसी भी एक दिन में किए जाने वाले सैंपल टेस्ट का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली में अबतक कुल 3,51,909 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं. दिल्ली में होम क्वारनटीन कोरोना मरीज की संख्या बढ़कर 12611 हो गई है।


करंट से स्टांप विक्रेता, युवक की मौत

जौनपुर। अलग-अलग स्थानों पर करेंट की चपेट में आने से स्टांप विक्रेता व युवक की मौत हो गई। केराकत कोतवाली क्षेत्र के  अकबरपुर गांव निवासी स्टांप विक्रेता विमलेश त्रिपाठी (50)  अपने घर की छत पर गिर गए टिन शेड को बारिश के दौरान ठीक कर रहा था। इसी दौरान टिन शेड के बगल में लगे अर्थिंग तार के छू जाने से टिन शेड में करेंट प्रवाहित हो गया। चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 उधर सरपतहां थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव का धीरज प्रजापति (25)  घर में बिजली ठीक कर रहा था। तार में उतरे करेंट की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई।


एक ही परिवार के दो पक्षों में गोलीबारी


एक ही परिवार के दो पक्षों में गोलीबारी





भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना मिहोना थाना क्षेत्र के अचलपुरा गांव की है, जहां एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हुई है एक को गोली मारकर और दूसरे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि पानी का पाइप डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया था। घटना के बाद से गांव में सनसनी फ़ैल गई और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।



भारतः वायरस के प्रसार की बड़ी रफ्तार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रसार बढ़ता जा रहा है। जून में रोज ही कोरोना वायरस के मामले नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। देश में सिर्फ पिछले 20 दिनों में 2 लाख से ज्यादा कोविड-19 (Covid-19) के नये मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच 21 जून को भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 लाख पार कर गये. इसके साथ ही भारत कोरोना संक्रमण के इतने मामलों वाला चौथा देश बन गया। इससे ज्यादा मामले अब तक सिर्फ अमेरिका (America), ब्राजील (Brazil) और रूस (Russia) में ही सामने आए हैं। वैसे दुनिया में अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल संक्रमणों की संख्या 88 लाख 40 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं इस वैश्विक महामारी के चलते दुनिया भर में 4 लाख 64 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस वायरस से करीब 46 लाख 96 हजार लोग उबर कर स्वस्थ भी हो चुके हैं।


कोरोना मामलों में भारत से आगे तीन देश- अमेरिका, ब्राजील और रूस
अब तक अमेरिका संक्रमण के मामलों में दुनिया में सबसे आगे हैं। जहां कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 23 लाख 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और अमेरिका (America) में वायरस के संक्रमण से 1 लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके बाद सबसे ज्यादा कोविड-19 संक्रमण वाले देशों में ब्राजील और रूस हैं। ब्राजील में अब तक 10 लाख 43 हजार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और इससे 49 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं रूस में कोविड-19 से 5 लाख 76 हजार लोग संक्रमित पाए गये हैं। जिसमें 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले 4 लाख के पार, अब तक 13 हजार से ज्यादा की मौत
वहीं भारत इस मामले में इन देशों के बाद चौथे नंबर है. https://www.covid19india.org/के अनुसार भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4 लाख पार करके 4 लाख 7 हजार हो चुकी है। अब तक इससे भारत में 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 2 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में अब भी कोविड-19 के 1 लाख 74 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले हैं। भारत में 18 दिन में दोगुने हुए केस, सिर्फ अमेरिका और ब्राजील से पीछे। भारत में एक लाखवां केस मई की 18 तारीख को आया था। फिर 2 जून को देश में 2 लाख केस हो गए। यानी, एक लाख से दो लाख पहुंचने में 14 दिन का वक्त लगा। अब दो लाख केस भी दोगुने होकर चार लाख हो गए। देश में दो लाख केस महज 18 दिन में बढ़ गए हैं।


अमेरिका में कोविड-19 के के केस 2 लाख से 4 लाख पहुंचने में महज दिन लगे थे। वहां एक अप्रैल को कोरोना के 2 लाख केस थे, जो 6 अप्रैल को 4 लाख पहुंच गए थे। फिलहाल अमेरिका में 23.13 लाख केस हैं। यहां 1.21 लाख मौतें हो चुकी हैं। ब्राजील में कोरोना वायरस के केस 2 लाख से 4 लाख पहुंचने में 13 दिन लगे थे। वहां 14 मई को कोरोना केस 2 लाख थे, जो 27 मई को 4 लाख पार कर गए थे। फिलहाल ब्राजील में 10.43 लाख केस हैं और 49 हजार मौतें हो चुकी हैं।


सभी जिलों में टेस्टींग लैब की कार्य योजना

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में कोविड-19 टेस्टिंग लैब स्थापित किए जाने की कार्य योजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार देर रात अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड प्रभावित 11 जिलों गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बुलन्दशहर, झांसी तथा बस्ती के नोडल अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 01 लाख 01 हजार 236 बेड की संख्या को जून माह के अन्त तक डेढ़ लाख तक करने का लक्ष्य पूरा किया जाए। किसी भी रोगी को कोविड या नॉन-कोविड अस्पताल में पहुंचने पर जांच के लिये इंतजार न करना पड़े। उसकी मेडिकल स्क्रीनिंग के प्रबन्ध 15 से 30 मिनट के भीतर सुनिश्चित करते हुए आगे की कार्रवाई की जाए।


योगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों तथा अन्य सम्बन्धित चिकित्सा संस्थानों में कोविड हेल्प डेस्क और वहां पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स आक्सीमीटर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारियों से वहां के कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति और उससे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने इन सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में आगामी रविवार तक रुककर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी अपनी रिपोर्ट से शासन को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों के फीडबैक के आधार पर स्वास्थ्य तथा चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग समन्वय बनाते हुए समयबद्ध ढंग से कार्रवाई निश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसी भी जगह पर भीड़ एकत्रित न हो। यातायात नियमों का पालन हो। इस सम्बन्ध में रैण्डम चेकिंग करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...