शनिवार, 20 जून 2020

सूर्य ग्रहणः 5 घंटे 48 मिनट तक सूतक

नई दिल्ली। वर्ष 2020 का प्रथम सूर्य ग्रहण है। जिसमें सूतक 20 जून को यानी  आज रात्रि 09:16 बजे प्रारम्भ हो जायेगा। ग्रहण स्पर्श 21 जून प्रात 09 बजकर 16 मिनट कंकना क्रती प्रारम्भ। प्रात: 10 बजकर 19 मिनट ग्रहण मध्य दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर कनकनाक्रृती समाप्त होगा। दोपहर  02 बजकर 02 मिनट ग्रहण समाप्त होगा। मॊक्ष 03 बजकर 04 मिनट  ग्रहण अवधि 05 घंटा 48 मिनट सूतक रहेगा। बालक वृद्ध और रोगियों के लिए नहीं होता है।

सूर्य ग्रहण के दरमियान आपके जो भी इष्ट हैं यानी जिस ईश्वर भगवान की आप रोजाना पूजा करते हैं। उन्हीं का ध्यान करते हुए 21 तारीख सूर्य ग्रहण के दरमियान आपने उसी देवता की ज्यादा से ज्यादा मंत्रोच्चारण द्वारा पूजा करनी है।

आप दुर्गा स्तुति / हनुमान चालीसा / बजरंग बान/

 शिव चालीसा / गायत्री मंत्र का उच्चारण, ओम नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण, ओम हेम् ह्रीम क्लीम चामुंडायै विचे 

( आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कम से कम 12 बार जरूर करें )

 ॐ घृणि आदित्य आए नमः का पाठ कम से कम 11 मालाएं जरूर करें जिन्होंने गुरु मंत्र ले रखा है वह अपने गुरु मंत्र की  भी माला चला  सकते हैं। किसी भी मंत्र का लगातार उच्चारण करते रहे इससे आपको जिंदगी में आने वाले समय में किसी तरह की भी कोई भी परेशानी नहीं होगी आपके  घर में सुख समृद्धि और दौलत के रास्ते खुलेंगे।

धन दौलत और सुख समृद्धि के लिए           

   एक विशेष उपाय

 घर में हर तरह की सुख समृद्धि खुशहाली दौलत शोहरत आपस में प्रेम को पाने के लिए आपको 21 जून सूर्य ग्रहण के दिन ₹1 का सिक्का अपने  पूजा वाले स्थान पर सूर्य देव का ध्यान करते हुए रख देना है और सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के पश्चात सिक्के को गंगाजल से धोकर लाल कपड़े में बांधकर अपने पैसे वाले स्थान पर रखना है। जिससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी धन दौलत की कभी कमी नहीं आएगी।

दानः- दान में आप गेहूं गुड़ एक छोटा सा तांबे का लोटा कुछ दक्षिणा लाल कपड़े में लपेटकर किसी सफाई कर्मचारी को सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद दे दें।

अगर किसी को पित्र दोष लगा हुआ है कुंडली में तो 21 जून ग्रहण वाले दिन वे लोग काला और भूरे रंग का कंबल काले और भूरे रंग की जूते दान में दे सकते हैं। जिससे आपके  पित्र प्रसन्न होंगे और आपको आशीर्वाद देंगे।

स्वामी तूफान गिरी जी महाराज ( मां बगलामुखी उपासक ) श्री पंच दशनाम भैरव जूना अखाड़ा सिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जून 21, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-313 (साल-01)
2. रविवार, जूूून 21, 2020
3. शक-1943, अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अमावस्या/प्रतिपदा,सूर्य और चंद्र ग्रहण, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:28।


5. न्‍यूनतम तापमान 29+ डी.सै.,अधिकतम-41+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)


शुक्रवार, 19 जून 2020

सर्वदलीय बैठक, 20 दल हुए एकजुट

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक इस वक्त चल रही है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भाग ले रहे हैं।


सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरूआती संबोधन किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर विपक्ष का सहयोग मांगा। राजनाथ सिंह ने गवलान घाटी में हुई झड़प पर भी विपक्ष के नेताओं को अपने स्तर से जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शाम पांच बजे से बुलाई गई। इस बैठक में कुल 20 राजनीतिक दल भाग ले रहे हैं। मीटिंग में पांच सांसद वाले दलों को ही आमंत्रित किया गया है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी, राजद, एआईएमआईएम जैसे कई दलों को पीएमओ ने इस मीटिंग में आमंत्रित नहीं किया, जिससे इन दलों ने सार्वजिक रूप से नाराजगी भी जताई है।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का मना जन्मदिन

अकांशु उपाध्याय 


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 19 जून, 1970 को दिल्ली में हुआ था। सोनिया और राजीव गांधी के दो बच्चों में राहुल गांधी बड़े हैं। उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। नेहरू-गांधी परिवार में जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित हो चुके हैं। दिवंगत इंदिरा गांधी के पोते राहुल गांधी का राजनैतिक ग्राफ उतार चढ़ाव भरा रहा है। पहली बार 2004 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीतकर उन्होंने संसद की दहलीज पर कदम रखा। उन्होंने अमेठी लोकसक्षा क्षेत्र का 2009 और 2014 संसद में प्रतिनिधित्व किया। 2007 में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा युवाओं को पार्टी से जोड़ने की उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। उन्हें कांग्रेस की छात्र इकाई यूथ कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संघ के कामकाज को देखने के लिए कहा गया।


राहुल को 2017 में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया


2013 में राहुल गांधी को पार्टी ने आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया और 11 दिसंबर 2017 को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. 2019 का आम चुनाव राहुल गांधी के लिए किसी झटके से कम साबित नहीं हुआ। उन्हें अपनी पारंपरिक सीट से हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट से जीत का परचम लहाराया। भले ही राहुल गांधी को अमेठी सीट पर पराजय का सामना करना पड़ा मगर उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा केरल के वायनाड से बचा ली।


लोगों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर संसद में अपने नुमाइंदे के तौर पर भेजा। 2019 के चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस मुखिया के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी बतौर अध्यक्ष स्वीकार की। हालांकि आम चुनाव में उन्होंने नरेंद्र मोदी के खिलाफ राफेल सौदे को लेकर भष्ट्राचार का मुद्दा जोर शोर से उछाला था। अपनी सभाओं में राहुल गांधी जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी को ‘चौकीदार चोर है’ करते रहे। मगर जनता ने बीजेपी को एक बार फिर शासन करने का मौका दिया। गांधी परिवार के वारिस के जन्म दिन को बहुत ही धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है। कार्यकर्ता केक काटकर और ढोल नगाड़ों के स्वागत से अपने प्रिय नेता का जश्न मनाते हैं। मगर 20 सैनिकों की शहादत के शोक में इस बार राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा। कांग्रेस ने राज्य की इकाइयों को इस बारे में चिट्ठी भेजकर शहीद सैनिकों के सम्मान में कार्यकर्ताओं से मौन रहने का अनुरोध किया है।


अलग-अलग दो मुठभेड़ में 8 आतंकी ढेर

श्रीनगर। कश्मीर में बीते 24 घंटों के दौरान सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में आठ आतंकवादी मारे गए। इनमें से तीन आतंकवादी पुलवामा जिले के अवंतीपुरा इलाके में, जबकि अन्य पांच शोपियां जिले में मारे गए। अवंतीपुरा क्षेत्र के मिज गांव में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था, जिसके बाद दो अन्य आतंकवादी गांव की एक मस्जद में छिप गए थे। विजय कुमार, आईजीपी (कश्मीर) ने कहा, “धैर्य और पेशे ने काम कर दिखाया। गोलीबारी या आईईडी का कोई प्रयोग नहीं किया गया। सिर्फ आंसू गैस के गोले का ही इस्तेमाल किया गया। मस्जिद की पवित्रता बनाए रखी गई। मस्जिद के अंदर छिपे दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया।”


मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मुहम्मद (जेएम) संगठन के थे। वहीं शोपियां जिले के बंदपावा गांव में शुक्रवार को हुए अन्य मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने कहा कि वे जैश-ए-मुहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के मिले जुले समूह से थे। स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस सहित सुरक्षा बलों ने पुलवामा के अवंतीपुरा क्षेत्र और शोपियां जिले के बंदपावा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त करने के बाद अभियान चलाया था।


रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने कहा, “अवंतीपोरा ऑपरेशन खत्म हो गया है जबकि शोपियां में ऑपरेशन अभी भी जारी है।”


शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा और आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा उछला। निफ्टी में भी 60 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। सुबह 9.34 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 90.96 अंकों यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 34,299.01 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी पिछले सत्र से 43.55 अंकों यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 10,135.20 पर बना हुआ था।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 127.33 अंकों की बढ़त के साथ 34335.38 पर खुला और 34,440.26 तक उछला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 27.35 अंकों की तेजी के साथ 10,119 पर खुला और 10162.20 तक उछला।


पिछले सत्र में आई जोरदार लिवाली के बाद शेयर बाजार में तेजी का रुझान बना हुआ था, वहीं विदेशी बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिलने से तेजी का सपोर्ट मिला। हालांकि, बाजार के जानकार बताते हैं कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर निवेशकों के मन में आशंका बनी हुई है।


दिल्ली में संक्रमितो का आंकड़ा-50 हजार

दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में करीब 13,500 से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3.80 लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 3,80,532 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 12,573 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की जान गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 2,04,711 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। रिकवरी रेट 53.79 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच गया है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 2877 नए मामले सामने आए जो एक दिन का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 49,979 पहुंच गया है. बीते 24 घंटों में 3884 मरीज ठीक हुए हैं और इसका आंकड़ा बढ़कर 21,341 हो गया है।








 




 








वहीं, बीते 24 घंटों में 65 लोगों की जान गई है और मौत का आंकड़ा 1969 पहुंच गया है.उधर, दिल्ली में कोरोनावायरस टेस्टिंग के दाम घटा दिए गए हैं. यहां कोरोना टेस्टिंग कराने के लिए लोगों को अब पहले से आधे पैसे खर्च करने होंगे. दिल्ली सरकार में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी. उन्होंने एक ट्वीट कर बताया कि अब दिल्ली में कोविड RT-PCR टेस्ट की कीमत 2400 रुपए कर दी गई है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘दिल्ली सरकार ने कोविड RT-PCR टेस्ट की कीमत कुल चार्ज मिलाकर 2400 रुपए करने का फैसला किया है.’


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...