रविवार, 14 जून 2020

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत का निधन

मुंबई। बॉलिवुड अभिनेता और महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म से चर्चा में आए सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने दु:ख जताया है।मुख्यमंत्री योगी ने शोक संदेश में लिखा, “सुशांत सिंह राजपूत जैसे उभरते हुए प्रतिभावान युवा कलाकार का इस प्रकार नश्वर संसार से विदा होना अचंभित करने वाला एवं दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। शांति।” उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लिखा, “बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी सुशांत सिंह राजपूत जी के असामयिक निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। सुशांत जी का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।” समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, “लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूं अचानक जाना हिंदी फिल्म जगत और उनके चाहनेवालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है.. ‘धोनी’ के रूप में उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”बसपा मुखिया मायावती ने लिखा, “युवा फिल्मी कलाकार सुशान्त सिंह राजपूत के आज असामयिक निधन की खबर अति-दुखद। गहरी संवेदना। पटना में जन्मे व फिजिक्स में नेशनल ओलम्पियाड विजेता सुशान्त टेलीविजन की दुनिया से आगे बढ़कर हिन्दी फिल्मजगत में पहुंचे थे। कुदरत उनके परिवार व फैन्स को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”गौरतलब है कि बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी।


इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था।


कवर करने का प्रयास करेगा मंत्रालय

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की स्थिति के प्रबंधन में दिल्ली सरकार की मदद करने के लिए चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का दिल्ली तबादला करने का निर्देश दिया है। गृह मंत्री ने अविनाश कुमार और मोनिका प्रियदर्शी को अंडमान निकोबार द्वीप समूह से और गौरव सिंह रजावत तथा विक्रम सिंह मलिक को अनरूणाचल प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित करने के निर्देश दिये हैं।


ये चारों अधिकारी कोरोना महामारी के प्रबंधन में दिल्ली सरकार की मदद करेंगे। एक अन्य निर्णय में अमित शाह शाह ने केन्द्र सरकार के मातहत दो वरिष्ठ अधिकारियों एस सी एल दास और एस एस यादव को भी दिल्ली सरकार से संबद्ध करने का आदेश दिया है।


इससे पहले अमित शाह ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक बैठक में राजधानी में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि केन्द्र के चार वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली सरकार की मदद के लिए भेजा जायेगा।


उत्तराखंड से मिली है राहत की खबर

 मामचंद शाह
देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1816 पहुंच गया है। हालांकि अब तक 1078 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिसे प्रदेश के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।


दोपहर 2:30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश भर से 31 संक्रमित मामले सामने आए हैं। आज आए मामलों में सर्वाधिक देहरादून जनपद से 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 2 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आई है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल में भी आज 9 लोगों में कोरोना पाया गया है। हरिद्वार जनपद से 5 मरीज सामने आए हैं। उत्तरकाशी जनपद से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चमोली उधम सिंह नगर एवं नैनीताल जनपद से आज 1-1 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


इस प्रकार आज एक मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया और कुल अब तक 1078 स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार कुल 1816 मरीजों में से एक्टिव मामलों के रूप में विभिन्न अस्पतालों में 705 लोग भर्ती हैं। आज 1019 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 1082 लोगों के सेंपल टेस्ट के लिए भेजा गया। अब तक 37500 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 4661 लोगों को अभी भी अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।


महत्वपूर्ण है कि उत्तराखंड में 59.36% की दर से कोरोना मरीजों की रिकवरी हो रही है उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इन आंकड़ों को प्रदेश के लिए राहत के रूप देखा जा रहा है।  हालांकि दूसरा महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि अब तक प्रदेश के 24 संक्रमित  लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 9 लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।


मजदूर के लिए देवदूत बन हुए उपस्थित

मनोज सिंह ठाकुर

मुंबई। घनसोली निवासी अब्दुल अंसारी का सात दिन का बच्चा दिल की बीमारी से पीड़ित था। अपने सात दिन के बच्चे की बीमारी को लेकर अब्दुल जहां बेहद परेशान थे, वहीं युवासेनाप्रमुख व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे इस मजबूर पिता की मदद के लिए देवदूत बनकर आगे आए।अपने जन्मदिन के मौके पर आदित्य ठाकरे ने अपने सहयोगी राहुल कनाल और हुसैन शाह के जरिए पिता अब्दुल अंसारी को तत्काल १ लाख रुपए की मदद पहुंचाई और इलाज में होनेवाले खर्च में पूरी मदद देने का भी वादा किया।

आज आदित्य ठाकरे का ३०वां जन्मदिन था, उन्होंने अपने जन्मदिन पर किसी तरह के समारोह और पार्टी करने की बजाय एक मजबूर पिता की मदद करने का फैसला किया। बता देंकि बच्चे के दिल के तीन वॉल्व ब्लॉक्ड थे और दिल में एक छेद भी था।

सामना में छपी ख़बर के अनुसार ऐरोली के म्युनिसिपल हॉस्पिटल में जन्में बच्चे की जिंदगी पैदा होते ही खतरे में पड़ गई थी। सरकारी अस्तपताल के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था और नेरुल के मंगल प्रभु हॉस्पिटल में रिफर कर दिया। लेकिन वहां भी बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अतः ऐसी हालत में अब्दुल अपने बच्चे को लेकर मुलुंड के फोर्टिस अस्तपताल में आए और यहां बच्चे का इलाज चल रहा है। सोशल नेटवर्क पर चली मुहिम और आदित्य ठाकरे से मिली मदद के चलते लग रहा है कि अब ये मासूम जरूर अपनी जिंदगी जीयेगा। आदित्य ठाकरे का शुक्रिया अदा करते हुए पिता अब्दुल अंसारी की जुबान नहीं थक रही।

मुजफ्फरनगर में वायरस, योगी की चिंता

लखनऊ में 32 नए पाॅजिटिव, इनमें सीएम हेल्पलाइन के 24 कर्मचारी: देश में अब तक 8,884 लोगों की मृत्यु…


लखनऊ। कोरोना वायरस COVID-19 के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए योगी सरकार में मुजफ्फरनगर के शहर विधायक/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को पत्र लिखकर कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। राज्य मंत्री ने चिंता जताने के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जिले में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने, केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराए जाने के अलावा सप्ताह में एक दिन 24 घंटे का कर्फ्यू लगाए जाने की भी मांग की है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी को कल लिखे अपने पत्र में कहा है कि जिस तरह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है वह अत्यंत चिंता का विषय है। कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। शुक्रवार को भी 19 नए मामले सामने आए हैं, यह आने वाले खतरे का अलार्म है।
उन्होने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से घोषित रात्रि कर्फ्यू का जिले में पालन नहीं हो रहा है, दिन के समय में तो बाजारों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है, इससे कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता है। मंत्री ने पत्र में आगे लिखा है कि बेहद आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, समाचार पत्र, रिटेल और दवाइयों की सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी मामलों में सप्ताह में 24 घंटे का “जनता कर्फ्यू” लगाना आवश्यक है। पत्र की प्रतिलिपि एसएसपी मुजफ्फरनगर के अलावा प्रमुख सचिव गृह को भेजी गई है।
इस बीच प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है और इसमें रोज बढ़ोत्तरी हो रही है, जो काफी चिंता का विषय है। राजधानी लखनऊ में कल हुई सैंपल की जांच में 32 पाॅजिटिव मिले हैं, इनमें सीएम हेल्पलाइन के 24 और कर्मचारी भी शामिल है। निरालानगर में 3 एवं आजाद नगर का एक पाॅजिटिव शामिल है। केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कल हुई 2,220 सैंपल की जांच में 71 पाॅजिटिव मिले हैं, इनमें 32 लखनऊ के हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 10,956 कोरोना के नए केस सामने आएं हैं, देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2,97,535 हो गए हैं। वहीं 1,54,329 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक कोरोना से 8,884 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 396 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।


विजय आनंद वर्मा


सपा संरक्षक के घर पहुंचा 'कोरोना'

मनोज तिवारी/देवेश शर्मा


इटावा। वायरस ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार में भी दस्तक दे दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के चचेरे भाई और बदायूं  से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले दो दिन से बुखार की शिकायत पर उन्हें शनिवार को इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल धर्मेंद्र यादव डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। गौरतलब है कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को 11 जून को बुखार आया था। तब उन्होंने सामान्य दवा ले ली थी। इसके बाद लखनऊ में हुई जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि धर्मेंद्र यादव के ड्राइवर की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। धर्मेंद्र यादव के साथ आए लोगों का भी टेस्ट कराया जाएगा. परिवार के अन्य सदस्यों का भी एहतियातन कोरोना टेस्ट करवाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र यादव एक केस के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। वहां से आने के बाद उन्हें बुखार और कोरोना के लक्षण दिखे। इसके बाद उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया। अब स्वास्थ्य विभाग कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वे किसके संपर्क में आने पर संक्रमित हुए हैं।
कौन हैं धर्मेंद्र यादव?
धर्मेन्द्र यादव मुलायम सिंह के भाई अभय राम यादव के बेटे हैं। वे पहली बार 2004 बदायूं सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे। इसके बाद वे 2009 और फिर 2014 के मोदी लहर में भी जीत कर लोकसभा पहुंचे। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 3 फ़रवरी 1979 को जन्मे धर्मेंद्र यादव ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में मास्टर की डिग्री हासिल की है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जून 15, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-307 (साल-01)
2. सोमवार, जूूून 15, 2020
3. शक-1943, अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसवीं, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:36,सूर्यास्त 07:28।


5. न्‍यूनतम तापमान 24+ डी.सै.,अधिकतम-40+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...