मंगलवार, 12 मई 2020

तबाही बना वरदान 'स्वाध्याय'

हर तबाही नेताओं के लिए वरदान ही साबित नहीं हुई है


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए कोरोनावायरस कोविड-19 से होने वाली तबाई से क्या परिणाम सिद्ध होंगे? अमेरिका की सत्ता दोबारा ट्रंप के हाथ में आएगी या नहीं? लेकिन वायरस से होने वाली तबाही ने अमेरिका से काफी कुछ छीन लिया है। जिसकी भरपाई में काफी समय लगने वाला है। ऐसी स्थिति में राजनीतिक परिवर्तन भी संभव है।


विशेषज्ञ इस पैटर्न को 'रैली-राउंड-द-फ्लैग' प्रभाव कहते हैं। इसने समय-समय पर अंतरराष्‍ट्रीय संकटों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपतियों को काफी फायदा पहुंचाया है। अध्ययन में पाया गया है कि बढ़ती देशभक्ति और उदार विपक्ष दोनों का इन शीर्ष नेताओं की लेाकप्रियता में इजाफा करने में योगदान है। हालांकि, अभी तक सभी तबाही नेताओं के लिए वरदान साबित नहीं हुई हैं। अमेरिका में 2005 में तूफान कैटरीना के दौरान तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश (George W. Bush) की रेटिंग खराब हो गई थी।
वहीं, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्‍लेयर (Tony Blair) की लोकप्रियता 2005 में हुए लंदन ब्‍लास्‍ट के बाद काफी गिर गई थी। इसके अलावा फ्रांस के पूर्व राष्‍ट्रपति फ्रांस्‍वा ओलांद (François Hollande) की लेाकप्रियता 2015 में पेरिस हमलों के बाद घट गई थी। शायद मतदाताओं को लगा कि वो आतंकवाद से अच्छी तरह से निपटने में नाकाम रहे हैं। वहीं, अमेरिका के लोगों ने 2001 में हुए हमलों को युद्ध की कार्रवाई के रूप में देखा था।


पालूराम


महामारी के परिणामों की पुनरावृत्ति

नई दिल्ली। दुनियाभर में तबाही मचाने वाली महामारी प्‍लेग (Plague) ने कई सत्‍ताओं की जमीन हिला दी थी। कई नेता अपनी साख तक नहीं बचा पाए थे। वहीं, कोरोना वायरस का सत्‍ता और सत्‍ताधीशों की साख पर ठीक उलटा असर होता दिखाई दे रहा है। दुनियाभर के ज्‍यादातर नेताओं की लोकप्रियता में वैश्विक महामारी (Pandemic) के बीच इजाफा ही हुआ है, जबकि कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 2,87,332 लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका (US) समेत कई देशों की सरकारें इस वैश्विक महामारी के आगे घुटने टेक चुकी हैं और कई देश लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि में वृद्धि करने से आगे कुछ सोच भी नहीं पा रहे हैं। अमेरिका की रिसर्च फर्म मॉर्निंग कंसल्‍ट ने पाया कि वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के 11 मार्च को कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित करने के बाद से दुनिया के 10 नेताओं की लोकप्रियता में 9 फीसदी की वृद्धि हुई है। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सबसे ऊपर हैं। भारत के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया, कनाडा और जर्मनी के शीर्ष नेताओं की लोकप्रियता में इजाफा दर्ज किया गया है।


गाँव सील, अधिकारियों ने किया दौरा

सील हुआ गांव, अधिकारियों ने किया दौरा


मुंबई। वहीं डीएम रवीश गुप्त व एसपी ब्रजेश सिंह रात में करीब साढ़े दस बजे इस गांव में पहुंचे। इस व्यक्ति के अलावा इनके परिवार के चार सदस्य तथा इनके साथ आए सात अन्य कुल 12 लोगों को गांव से उठा लिया गया। पूछताछ करने पर महाराष्ट्र के ठाणे प्रशासन से सोमवार की देर रात इनके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एके सिन्हा को मिली। इस पर जिला प्रशासन ने 32 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खलीलाबाद में बने कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया। वहीं शेष 11 लोगों को जिला संयुक्त चिकित्सालय(डीसीएच)स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया। डीएम ने कहा कि इस गांव को सील कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मी निगरानी कर रहे हैं।


पासवान ने सीएम नीतीश को पत्र लिखा

पटना। लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को कई सलाह दिए हैं। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि जिस तरीके से यूपी की योगी सरकार ने अपने लोगों को सड़क मार्ग के माध्यम से वापस लायी है वैसे हीं बिहार सरकार भी काम करे और मजदूरों को वापस लाए।


चिराग पासवान ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ता फंसे बिहारी मजदूरों को खाने की सामग्री पहुंचाने गए तो उन्होंने पाया कि वहां रह रहे मजदूर अत्यंत दयनीय स्थिति में है। कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई है जहां एक छोटे कमरे में बड़ी संख्या में मजदूर रहने को विवश हैं। मेरा आपसे आग्रह है कि जिन राज्यों में मजदूर फंसे हुए हैं वहां के मुख्यमंत्रियों से सीधा संवाद करें। उनसे यह सुनिश्चित कराएं कि वहां रह रहे बिहारी मजदूरों को जब तक वापस नहीं लाया जाता तब तक उनके रहने व खाने की उचित व्यवस्था हो।


चिराग पासवान ने सीएम नीतीश से दूसरा आग्रह किया है कि दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को बिहार वापस लाने को लेकर एक बड़ा इश्यू है। वापस आने वाले मजदूरों के पंजीकरण में कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो रही हैं। पंजीकरण के लिए जो हेल्पलाइन नंबर सरकार ने जारी किए हैं उसमें से अधिकांश नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। पंजीकरण की दूसरी प्रक्रिया में मजदूरों को ऑनलाइन फॉर्म भरना है लेकिन कई लाख ऐसे मजदूर हैं जिनके पास न तो स्मार्टफोन है और ना ही वह इतने शिक्षित हैं। तीसरी प्रक्रिया पंजीकरण स्थानीय नोडल ऑफिसर या पुलिस थाने से करवाया जा सकता है उसमें भी प्रवासी मजदूरों को उनकी वजह से वहां जाने की इजाजत नहीं मिलती है। पंजीकरण न होने के कारण कई मजदूरों का नाम वापस लौट रहे रेल यात्रियों की सूची में नहीं है। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश से आग्रह किया है कि जिन लोगों का पंजीकरण इन समस्याओं के बावजूद हो गया है उन्हें जांच कर वापस ट्रेन या बस के माध्यम से ले आएं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार केंद्र के साथ विभिन्न राज्य में फंसे हुए मजदूरों की सूची साझा करें ताकि अधिक से अधिक ट्रेन की व्यवस्था की जा सके।


लोजपा सुप्रीमो ने जो तीसरा आग्रह किया है वह यह कि बिहार आने के बाद यह सुनिश्चित करना भी सरकार की ही जिम्मेदारी है कि वापस लौटे प्रवासी मजदूरों की सघन जांच हो, और उन्हें निश्चित अवधि के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाए।ऐसा न करने से प्रदेश में इस बीमारी का प्रकोप बढ़ सकता है। चिराग पासवान ने कहा है कि  मजदूरों को बिहार लाने की जिम्मेदारी  राज्य सरकार की है वहीं मजदूरों का ख्याल रखने का कर्तव्य भी सरकार की है। सोशल मीडिया पर बिहार के मजदूरों ने कई ऐसे वीडियो साझा किए हैं जिससे उनकी बदहाल स्थिति को देख दिल भावुक हो उठा है। चिराग पासवान ने आगे कहा है कि बड़ी संख्या में मजदूर सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर अपने घर लौटने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जैसे भी हो रेलमार्ग से या फिर जिस तरीके से उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने लोगों को वापस लेकर आई है वैसे ही बिहार सरकार भी मजदूरों को वापस लाने की हर संभव कोशिश करे।


हाथरस में 4 बच्चों सहित 10 संक्रमित

हाथरस में एक ही परिवार में चार बच्चों सहित दस पॉजिटिव


हाथरस। हाथरस में कोरोना वायरस के संक्रमण का संकट गहरा गया है। लगातार इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां एक परिवार के दस लोग संक्रमण की चपेट में हैं। इनमें बच्चे भी हैं। इस परिवार के बुजुर्ग नोएडा से इलाज कराकर वापस लौटे थे, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद इस परिवार के 27 लोगों को क्वारंटाइन किया था। अब 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चार बच्चे भी हैं। हाथरस में पॉजिटिव लोगों की संख्या नौ से बढ़कर 19 हो गई है, जिसमें चार लोग तबलीगी जमात से जुड़े लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेश राठौर ने बताया कि पीडि़त नोएडा से अपनी कीमोथेरेपी करा कर आए थे। घर के सभी मेंबर को क्वारंटाइन किया गया था। परिवार के दस लोग पॉजिटिव हैं।


'पॉजिटिव रिपोर्ट' से प्रशासन में हड़कंप

अंबेडकर नगर। अंबेडकरनगर में कोरोना ने दस्तक दे दी है। दिल्ली से आए दो युवकाें में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आने के साथ ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। रामनगर विकास खंड के धनुकारा गांव के निवासी दोनों युवक अलग-अलग साधनों से गत सात मई को जिले में पहुंचे थे। एकलव्य स्टेडियम में इसी दिन उनकी स्क्रीनिंग की गई और संदिग्ध मानकर उन दोनों का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। साथ ही इसी दिन उन्हें होम क्वारंटाइन के लिए आवश्यक हिदायत के साथ भेज दिया गया।सोमवार को जब इनकी रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव निकली। इससे प्रशासनिक अमला सकते में आ गया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।


झांसी में एक और वायरस पॉजिटिव

झांसी में मिला एक और संक्रमित


झांसी। झांसी में सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटव सामने आया है। यह कोतवाली क्षेत्र के बिसातखाना में मिले कोरोना पोजिटिव का भाई है। इसे मेडिकल कॉलिज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। आज यहां 119 में से एक पॉजिटिव मिला है। इसके साथ जिले में अब 26 पॉजिटिव हैं। यहां पर दो लोगों की कोरोना के कहर से मौत भी हो गई है।


लखनऊ को राहत नहींः बीते सप्ताह में तीन बार राहत के बाद कल लखनऊ के कैसरबाग सब्जी मंडी इलाके में पांच और कोरोना के मरीज पाए गए। इससे इलाके में एक बार फिर दहशत मच गई है। इनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में राजधानी लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या 262 हो गई है। अब तक 210 लोग कोरोना के प्रकोप से बाहर आ चुके हैं।


क्वॉरेंटाइन सेंटर में युवक की मौत

सिकंदराबाद के क्वारंटीन सेंटर में युवक की मौत


बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर में युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक हरदोई जिले के गजाधरपुर, टडियावा का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्राम देवला में मजदूरी करता था। रविवार को सिकंदराबाद टोल से उसे क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था। उसे टीबी की बीमारी थी। ज़िला प्रशासन ने बताया की उसके पिता ने तथ्य छिपाया, बीमारी की जानकारी पूछने पर भी नहीं दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


अलीगढ़ में मिले दो और संक्रमित केस

अलीगढ़ में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले


अलीगढ़। अलीगढ़ में आज दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी फफाला के दवा कारोबारी को प्रशासन ने पॉजिटिव घोषित किया है। फिलहाल वह दिल्ली के एक हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर है। उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला अनारकली की महिला संक्रमित पाई गई है। वह आगरा रोड के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार करा रही थी। इस तरह जनपद में अब कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़कर 59 तक पहुंच गई है। इसमें से तीन मरीजों की पहले मौत हो चुकी है।


4 नए वायरस पॉजिटिव, 43 क्वॉरेंटाइन

गाजियाबाद में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। क्षेत्र में सघन निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। संभावनाएं हैं संक्रमण बढ़ ना जाए। इनमें तीन पुरुष और एक महिला है। दो मरीज इंदिरापुरम क्षेत्र के हैं, जबकि एक मरीज प्रताप विहार और एक साहिबाबाद क्षेत्र का है जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय के द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया एवं 43 संदिग्धों को क्वॉरेंटाइन किया गया।


दूसरे राज्यों से आने वाले कई कामगार मिल रहे पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के मुख्य स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले कई कामगार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गांव निगरानी समिति और शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति का गठन किया गया है, ताकि मामलों पर नजर रखी जा सके।


दुश्मन से निपटने को तैयारः राजनाथ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि उनका मंत्रालय सीमा पर नजर आने वाले दुश्मन के साथ ही कोरोना वायरस जैसे अदृश्य दुश्मन से निपटने के लिए तैयार है।


राजनाथ ने कहा-  भारत को सैन्य उपकरणों के निर्माण में आत्मनिर्भर बनना चाहिए। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजितः ऑनलाइन समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को सैन्य उपकरणों के निर्माण में निश्चित रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहिए और सरकार इसके लिए एक नीतिगत ढांचा बनाकर घरेलू रक्षा उद्योग को समर्थन दे रही है। भारत ने 11 मई 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था, उसी दिन को याद करने के लिए हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है, स्वदेशी प्रौद्योगिकी हासिल करने का प्रतीक भी है।


राजनाथ सिंह ने कहा- रक्षा मंत्रालय देश के सभी दुश्मनों को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध। राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैं अपने देश के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि रक्षा मंत्रालय देश के सभी दुश्मनों को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहें वो शत्रु सीमा पर नजर आने वाले हों या कोरोना वायरस जैसे नजर नहीं आने वाले दुश्मन हों।'


डीआरडीओ ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में 50 से ज्यादा उत्पाद तैयार किए। उन्होंने आगे कहा, 'रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में पिछले तीन-चार महीने में बायो-सूट, सैनिटाइजर डिस्पेंसर, पीपीई किट्स इत्यादि समेत 50 से ज्यादा उत्पाद तैयार किए हैं।' उन्होंने कहा कि हमारे रक्षा उद्योग की अदम्य भावना के चलते रिकॉर्ड समय में इन उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बड़े पैमाने उत्पादन का संभव हो सका है। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने नीतिगत ढांचा तैयार किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने घरेलू रक्षा उत्पाद के नए लक्ष्य निर्धारित किया है और इसे हासिल करने के लिए 'सही' नीतिगत ढांचा तैयार किया है। हमारा हमेशा यह मानना है कि स्वदेशी प्रौद्योगिकी और स्वदेशी उत्पाद का कोई विकल्प नहीं है। हम सही मायने में तभी पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन पाएंगे, जब भारत प्रौद्योगिकी के आयातक देश से निर्यातक देश बन जाएगा।


चंदौली छोड़ 74 जिलों में वायरस पहुंचा

चंदौली छोड़कर प्रदेश के 74 जिलों में पहुंचा कोरोना


चंदौली। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण सोमवार को 74 जिलों तक पहुंच गया। अब सिर्फ चंदौली ही ऐसा जिला बचा है जहां अभी तक कोई भी कोविड-19 मरीज नहीं है। सोमवार को बलिया व आंबेडकर नगर नए जिले के रूप में सामने आए, जहां पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3573 हो गई है। प्रदेश में सोमवार को 109 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 105 को डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1758 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में अब 1735 एक्टिव मरीज बचे हैं। अब तक 80 मरीजों की मौत हो चुकी है।


मेरठः 14 की मौत, मरीज संख्या-260

मेरठ। मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को शहर में कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं। अब जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या 260 हो गई है। इनमें अब तक 66 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी सभी मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


जनपद हापुड़ में कोरोना से पहली मौतः पिलखुवा निवासी 85 वर्षीय जगदीश प्रसाद की सोमवार रात गाजियाबाद के जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के अनुरोध पर उन्हें कल मेरठ से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया था। वर्तमान में हापुड़ जनपद में 30 सक्रिय मामले हैं।


अतुल त्यागी


जिला गौतमबुध नगर में मृतक संख्या-3

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से तीसरी मौत


गौतमबुध नगर। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना से तीसरी मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-19 निवासी 60 वर्षीय मरीज की सोमवार देर रात मौत हो गई। मरीज का शारदा अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 


फिरोजाबाद में एक नया मामलाः फिरोजाबाद में मंगलवार सुबह आई 134 रिपोर्ट में से 133 निगेटिव हैं, जबकि एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव मेडिकल कॉलेज का वार्ड ब्वॉय है। एक और संक्रमित के साथ जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 180 हो गई है।


मनरेगा लाभार्थियों के खाते में भेजे गए पैसेः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के लाभार्थियों के खाते में 225.39 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।


बलिया में मिला पहला संक्रमण केस

बलिया में मिला पहला कोरोना संक्रमित


बलिया। ग्रीन जोन में 48 दिनों तक रहने के बाद सोमवार को बलिया में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब आने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक चल रही है। बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर, मुरली छपरा का रहने वाला युवक 4 मई को ट्रेन से अपने 10 साथियों के साथ जौनपुर पहुंचा था। जौनपुर में थर्मल स्कैनिंग के बाद इसे बस से बलिया भेजा गया था। बलिया आने पर जिला प्रशासन ने एक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में हड़कंप मच गया है। उधर पूरे परिवार को क्वारंटीन करने के साथ ही गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है।


जिला सिद्धार्थनगर में 5 और पॉजिटिव

गोरखपुर। सिद्धार्थनगर जिले में पांच और लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। यह सभी मुंबई से पिछले दिनों वापस आये थे। सभी को क्वॉरेंटाइन किया गया था। इनके लार के नमूने जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था। सुबह रिपोर्ट आते ही सभी मरीजों को सीएचसी बर्डपुर में आइसोलेट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ सीमा राय ने बताया कि इटवा स्थित अल फारूक इंटर कालेज में  क्वॉरंटाइन दो व्यक्ति पाजिटिव मिले हैं। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में दो व राम कुमार खेतान बालिका विद्यालय शोहरतगढ़ में क्वॉरंटाइन एक व्यक्ति पाजिटिव मिला है। सभी इन केंद्रों पर एक सप्ताह से रखे गए थे। जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।


व्हाट्सएप से फैलाई कर्फ्यू की सनसनी

व्हाट्सएपियों ने फैला दी शहर में कर्फ्यू की सनसनी, DM ने किया खंडन
 गगन शर्मा 
आगरा। ताजनगरी हुई सेना के हवाले, तीन दिनों तक चप्‍पे चप्‍पे रहेगी फोर्स। कर लें सब्जियों का इंतजाम सब्‍जी मंडी भी रहेगी बंद। रविवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज सोमवार को भी अपने चरम पर रहा। शाम होते- होते जिलाधिकारी पीएन सिंह ने हर अफवाह का खंडन करते हुए कहा है कि आगरा में जो व्‍यवस्‍था चल रही है वही रहेगी।शहर में एक बार फिर अफवाहों का सिलसिला चल रहा है। रविवार से सोशल मीडिया के व्‍हाट्सएप प्‍लेटफार्म पर तेजी से शहर में कर्फ्यू लगने की बात वायरल हो रही थी। पूरे दिन अफवाहों का बाजार गर्म रहा। आगरा में कर्फ्यू लगने और तीन दिनों तक शहर सेना के हवाले जैसी खबरें वायरल हो रही थीं। इसमें सब्‍जी मंडी भी तीन दिनों तक बंद रहने की बात कही जा रही थी। अफवाह इतनी ज्‍यादा लोगों के दिमाग में बैठ गई कि लोग समाचार पत्रों के कार्यालयों में फोन करके सुबह से खबर की पुष्टि करने लगे। सोमवार को पूरे दिन कार्यालयों पर फोन घनघनाते रहे। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने सोमवार शाम को स्‍पष्‍ट किया आगरा में जो व्‍यवस्‍थाएं चल रही हैं वही चलेंगी। किसी तरह का कर्फ्यू नहीं लग रहा। हॉटस्‍पॉट क्षेत्रों में आवश्‍यक सामन की होम डिलीवरी यथावत जारी रहेगी। लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्‍यक कार्यों से ही बाहर निकलने की छूट लेकिन हॉटस्‍पॉट क्षेत्रों में ये छूट भी बहुत अधिक नियम के साथ है। बता दें कि रविवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ के लॉकडाउन का सख्‍ती से पालन कराने के आदेश को रात से ही प्रभावी कर दिया गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने लॉकडाउन का सख्‍ती से पालन कराने के अधिनस्‍थों को निर्देशदिए हैं। सोमवार सुबह से सड़कों पर बेवजह निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चालान काटकर उनपर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस वजह से भी आम लोगों के मन में अफवाह घर कर गई कि शहर में कर्फ्यू लग रहा है।


 


जानियेः कौन सी ट्रेन, कहां से चलेगी

लॉकडाउन: 15 रूट के ट्रेनों की पूरी लिस्ट, कौन-सी ट्रेन कब-कहां जाएगी, जानिए पूरा शेड्यूल


नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन के बीच 12 मई से आंशिक रेल सेवा शुरू हो रही है। ये ट्रेनें देश के 15 अलग-अलग हिस्सों से राजधानी दिल्ली की ओर जाएंगी और 15 ट्रेनें दिल्ली से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए चलेंगी। यात्रा के लिए कल शाम चार बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाईट पर बुकिंग शुरू हो चुकी है। 


ये स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, जम्मू-तवी के बीच चलेंगी. कुछ को छोड़कर सभी ट्रेनें रोजाना चलेंगी।


12 मई से शुरू होने वाली ट्रेनें


हावड़ा (1650) - नई दिल्ली (1000),


राजेंद्र नगर (1900) - नई दिल्ली (0740)


नई दिल्ली (1610) - डिब्रूगढ़ (0700)


नई दिल्ली (2040) - जम्मूतवी (0545)


बेंगलुरू (2000) - नई दिल्ली (0555)


नई दिल्ली (1545) - बिलासपुर (1200) T, S


मुंबई सेंट्रल (1700) - नई दिल्ली (0835)


अहमदाबाद (1740) - नई दिल्ली (0730)



13 मई से शुरू होने वाली ट्रेनें


नई दिल्ली (1655) - हावड़ा (0955)


नई दिल्ली (1715) - राजेंद्र नगर (0530)


जम्मूतवी (1940) - नई दिल्ली (0500)


नई दिल्ली (1055) - तिरुवनंतपुरम (0525) T, W, Su


नई दिल्ली (1555) - चेन्नई सेंट्रल (2040) W, F


नई दिल्ली (1600) - रांची (1030) W, S


नई दिल्ली (1625) - मुंबई सेंट्रल (0815)


नई दिल्ली (1955) - अहमदाबाद (0940)


भुवनेश्वर (0930) - नई दिल्ली (1045)



14 मई से शुरू होने वाली ट्रेनें


डिब्रूगढ़ (2035) - नई दिल्ली (1015)


नई दिल्ली (2045) - बेंगलुरू (0640)


बिलासपुर (1400) - नई दिल्ली (1055) M, Th


रांची (1710) - नई दिल्ली (1055) Th, Su


नई दिल्ली (1705) - भुवनेश्वर (1725)



15 मई से शुरू होने वाली ट्रेनें


तिरुवनंतपुरम (1915) - नई दिल्ली (1240) T, TH, F


चेन्नई सेंट्रल (0605) - नई दिल्ली (1025) F, Su


नई दिल्ली (1055) - मडगांव (1250) F, S


18 मई से शुरू होने वाली ट्रेनें


अगरतला (1830) - नई दिल्ली (1120) M


17 मई से शुरू होने वाली ट्रेनें


मडगांव (1000) - नई दिल्ली (1240) M, Su


नई दिल्ली (1555) - सिकंदराबाद (1400) Su


20 मई से शुरू होने वाली ट्रेनें


नई दिल्ली (1950) - अगरतला (1330) W


सिकंदराबाद (1245) - नई दिल्ली (1040) W


श्रमिक ट्रेनों से उलट इन ट्रेनों के डिब्बों में सभी 72 सीटों पर बुकिंग होगी और इनके किराए में किसी भी प्रकार की छूट की संभावना नहीं है। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में एक डिब्बे में अधिकतम 54 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति है। जागरूकता के लिए शेयर अवश्य करें। जनोपयोगी,आपसे सरोकार रखने वाली नौकरियों व व्यवसाय की उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने व्हाट्सएप ग्रूप में नीचे दिए नंबर को जोड़े।


एडवोकेट राव प्रताप सिंह सुवाणा


टी-सीरीज़ में संक्रमण, कार्यालय सील

आॅफिस पहले से ही बंद चल रहा था, कुछ कर्मचारी ही थे ड्युटी पर


लखनऊ/मुंबई। कोरोना वायरस पूरी तरह से भारत में पैर पसार चुका है। ऐसे में आम-खास सभी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में टी सीरीज के ऑफिस को सील कर दिया गया है। जबसे कोरोना वायरस फैलने लगा था, उसी समय से टी सीरीज के ऑफिस को बंद कर दिया गया था। ऑफिस के भीतर ही रहने वाले 7-8 कर्मचारियों को लॉकडाउन की वजह से अपने घर जाने को नहीं मिला था, इन्ही में से एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है जिसके बाद से पूरे दफ्तर को सील कर दिया गया।
टी सीरीज का दफ्तर रेजिडेंशियल इलाकों के पास है यही वजह है कि से तुरंत सील कर दिया गया। टी सिरीज के पीआरओ के अनुसार जी जब से लॉकडाउन हुआ है, उसके पहले से ही टी. सीरीज का ऑफिस बंद है, बीच में एक बार सभी से जरूरी सामान जो कि दफ्तर में था उसे ले जाने के लिए कहा गया था जिसके बाद से सारे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं।
सात-आठ कर्मचारी जिसमें सिक्योरिटी गार्ड्स, केयरटेकर थे, वह हमेशा से ऑफिस में ही रहा करते थे। लॉकडाउन की वजह से ये अपने घर नहीं जा पाए तो ऑफिस में ही थे लेकिन अब एक केयरटेकर कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद अंधेरी में ही ट्रीटमेंट के बाद उसे क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। हालांकि और तीन-चार कर्मचारियों का टेस्ट हुआ है जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। सुरक्षा के चलते बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।


यूपी में 6 भत्ते खत्म करने का फैसला

लखनऊ। कोरोना महामारी के कारण वित्तीय दिक्कतों में जूझ रही राज्य सरकार ने नगर प्रतिकर भत्ता (सीसीए) व सचिवालय भत्ता सहित छह भत्तों को समाप्त करने का फैसला लिया है। वित्त विभाग से जल्द ही इससे संबंधित शासनादेश जारी होगा। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने कैबिनेट बाई सकुर्लेशन इस पर मुहर भी लगा दी है। सरकार के इस फैसले की भनक कर्मचारी संगठनों को लग चुकी है।


कोविड से जंग के लिए वित्तीय संसाधनों के प्रबंधन में जुटी सरकार ने बीते 24 अप्रैल को नगर प्रतिकर भत्ता, सचिवालय भत्ता, अवर अभियंताओं को मिलने वाले विशेष भत्ता, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलने वाले रिसर्च, अर्दली व डिजाइन भत्ता तथा सिंचाई विभाग में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलने वाले आईएंडपी भत्ता और अर्दली भत्ता के साथ ही पुलिस विभाग के अपराध शाखा, अनुसंधान विभाग, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, आर्थिक अपराध अनुसंधान, सर्तकता अधिष्ठान, अभिसूचना सुरक्षा शाखा तथा विशेष जांच शाखा में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलने वाले विशेष भत्ता को स्थगित किया था। इन भत्तों का भुगतान एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक स्थगित करने का आदेश जारी किया गया था। अब इन भत्तों को समाप्त कर दिया गया है।


इस संबंध में पूछे जाने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि छठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में जो भत्ते समाप्त करने की सिफारिशें थी, उन्हें ही समाप्त करने का फैसला लिया गया है। इन भत्तों को केंद्र सरकार ने भी समाप्त किया है। राज्य कर्मचारियों को वेतन, डीए और एचआरए मिलता रहेगा। प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां सुस्त हैं। तमाम दुश्वारियों के बाद भी कर्मचारियों को उनका वेतन समय से दिया जा रहा है और आगे भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में 12141 करोड़ राजस्व के सापेक्ष महज 1178 करोड़ राजस्व खजाने में आया।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मई 13, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-276 (साल-01)
2. बुधवार, मई 13, 2020
3. शक-1943, ज्येठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:50,सूर्यास्त 07:02।


5. न्‍यूनतम तापमान 22+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...