बुधवार, 6 मई 2020

संकट में राष्ट्रीय सोच का एकीकरण ?

संकट के समय राज्यों की सोच राष्ट्रीय नहीं बल्कि प्रादेशिक


नई दिल्ली। कोरोना जैसे राष्ट्रीय संकट को लेकर भी राज्यों की सोच राष्ट्रीय नहीं बल्कि प्रादेशिक ही है। हालांकि यह बात खुलकर सामने आ गई है और केंद्र से लेकर राज्यों तक ने इसे स्वीकार कर लिया है कि कोरोना से जंग लंबी है और हमें इसके साथ जीना सीखना चाहिए। लेकिन वह केवल अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने में जुटे हैं। हरियाणा सरकार की ओर से एक बयान आया कि उनके यहां पाए गए अधिकतर संक्रमित दिल्ली से आए थे। लिहाजा सीमा सील कर दी है। लेकिन दिल्ली क्या करे, जहां पूरे देश से लोग आते हैं।


शराब बिक्री के जरिए राजस्व उगाहने में शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का मापदंड टूटता है तो सेस बढ़ाया जाता है। लेकिन राज्यों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर सीमाओं पर मुस्तैदी और सुरक्षा के लिए चाक चौबंद होने पर अब तक बात नहीं हो रही है। राज्यों के बीच समन्वय और संवाद की यह कमी हर किसी को परेशान कर सकती है।


आर्थिक सुधार की मंशा भी असफल

आर्थिक गतिविधि को धीरे-धीरे शुरू करने की मंशा भी हो रही ध्वस्त 


नई दिल्ली। दिल्ली में कार्यालय खुल गए हैं लेकिन नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद से दिल्ली आने जाने को रोका जा रहा है। दिल्ली से इन क्षेत्रों मे जाने वाले ट्रक भी रोके जा रहे हैं। ऐसे में लाखों लोगों के रोजगार पर तो सवाल खड़ा होगा ही लॉकडाउन के बाद आर्थिक गतिविधि को धीरे-धीरे शुरू करने की मंशा भी ध्वस्त हो रही है। केंद्रीय गृहमंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि उनकी ओर से गाइडलाइन है और उसमें इस तरह की रोक का प्रावधान नहीं है। यह स्थानीय प्रशासन और संबंधित राज्यों को बातचीत से दूर करना चाहिए। ध्यान रहे कि दिल्ली मे आम आदमी पार्टी की सरकार है और हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा की। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। अगर किसी के स्तर पर शुरूआत हो तो संवाद बढ़ाया जा सकता है।


गतिविधियों में छूट, काम पर लगाई रोक

दिल्‍ली में गतिविधियां शुरू, एनसीआर में काम पर लगाई जा रही रोक 


नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर का पूरा क्षेत्र भले ही चार राज्यों मे बंटा हुआ है लेकिन व्यावहारिक रूप से यह एक इकाई है राजनीतिक और आर्थिक रूप से बहुत अहम है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो लाखों करोड़ रुपये का उत्पादन करता है। आटो पार्टस, एपरेल, आइटी जैसे क्षेत्र में तो यह गढ़ है। लाखों लोग रोजाना रोजगार के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य जाते हैं। पूरा दिल्ली एनसीआर रेड जोन है। लेकिन लाकडाउन 3 में रेड जोन के अंदर भी कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर बाकी के क्षेत्रों मे परिवहन समेत उत्पादन व अन्य गतिविधियों को छूट दी गई है। इस छूट के बाद दिल्ली में तो गतिविधियां बढ़ती दिख रही हैं, लेकिन एनसीआर के बाकी क्षेत्र कटे हुए हैं। इन क्षेत्रों से दिल्ली आने जाने वालों पर लगातार रोक लगाई जा रही है। यहां तक कि आवश्यक सेवाओं को भी रोका जा रहा है। जाहिर है कि ऐसी स्थिति में लाखों लोगों के रोजगार पर भी संकट खड़ा हो सकता है।


लॉक डाउन के उद्देश्य पर पानी फिरेगा

नई दिल्ली। हर राज्य सत्ताधारी दल की राजनीतिक सोच के अनुसार नीतियों के आधार पर बंटे होते हैं। संकट यह है कि कोरोना महामारी भी इसे पाटने में बहुत सफल नहीं है। प्रवासी श्रमिकों को किसी भी तरह मूल राज्य में भेजने की तत्परता पहले दिखी, फिर उनसे रेल किराया भाड़ा वसूलने को लेकर विवाद उठा। समन्वय की यह कमी राज्यों की सीमाओं में प्रवेश को लेकर भी है। खासकर दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह अलग- अलग राज्यों का रुख दिख रहा है वह लॉकडाउन में राहत की पूरी मंशा पर ही पानी फेरता दिख रहा है। यह इसलिए गंभीर है क्योंकि दिल्ली-एनसीआर जिसमें दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद शामिल है, एक बहुत बड़े आर्थिक गतिविधि का केंद्र है। जहां सालाना लाखों करोड़ का न सिर्फ उत्पादन होता है बल्कि लाखों लोगों को रोजगार मुहैया कराता है।


कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

विदिशा में संघ कार्यालय में रक्तदान करते हुए स्वयंसेवक।


विदिशा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शरद स्मृति न्यास एवं सेवा भारती द्वारा मधुकर अरिहंत विहार स्थित संघ कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिला प्रचार प्रमुख लाखन सिंह जाट ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारत में जगह जगह पर विभिन्ना प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत 24 स्वयं सेवकों द्वारा 24 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान से पहले मुख्य द्वार पर सभी रक्तदानियों को सैनिटाइज किया गया। कार्यालय में ब्लड बैंक की टीम का शॉल एवं श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया। इसके बाद रक्तदान प्रारंभ किया, जिसमें कार्यालय निवासरत प्रांतीय अधिकारी ओम प्रकाश सिसोदिया, विभाग प्रचारक कैलाश लववंशी, जिला प्रचारक दिनेश शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री विपिन, दिनेश सुमन, प्रेम सिंह धाकड़, नरोत्तम सोनी द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह रघुवंशी, गोवर्धन सिंह चौहान, विक्रम रघुवंशी, गोपाल खत्री, अशोक गर्ग इत्यादि उपस्थित रहे। जिला प्रचार प्रमुख लाखन सिंह जाट ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा भोजन वितरण, मास्क वितरण आदि सेवाकार्य भी किए गए।


यूपीः वायरस संक्रमितों की संख्या-2935

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2935 तक पहुंच गई है। बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। मेरठ में मेडिकल कालेज के कोव‍िड वार्ड में भर्ती संक्रमित की मौत के साथ यह वायरस अब तक राज्य में 61 लोगों की जान ले चुका है।


कोरोना की मार से सर्वाधिक बेहाल आगरा है। वहां बुधवार को कोरोना वायरस के 13 नए केस मिले हैं। आगरा में अब तक 650 संक्रमित लोग मिल चुके हैं। हालांकि इस बीच राहत देने वाली बात यह है कि राज्य में अब तक कुल 987 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ये कुल मरीजों का 34.2 प्रतिशत है, जो कि राष्ट्रीय औसत से 7.2 फीसद ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर कुल मरीजों में से 27 प्रतिशत स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में 1159 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 11 सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें लखनऊ के छह, वाराणसी के चार और एक औरैया के कोरोना संक्रमित शामिल हैं। यूपी के कुशीनगर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को हाटा के बेलवनिया में पहला केस मिलने के बाद बुधवार को पटहेरवा क्षेत्र में भी एक 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। सुबह युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरा प्रशासन हरकत में आ गया है। गांव को सील कर दिया गया है। युवक कोलकाता से 29 अप्रैल की शाम ट्रक से अपने घर पहुंचा था।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मई 07, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-270 (साल-01)
2. बृहस्पतिवार, मई 07, 2020
3. शक-1943, वैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:50,सूर्यास्त 07:02।


5. न्‍यूनतम तापमान 23+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै., तेज हवाएं चलने की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...