मॉस्को। दुनिया में कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसार रहा है। अमेरिका, स्पेन और इटली में इसका सबसे ज्यादा असर देकने को मिल रहा है। वहीं, रूस में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। देश रूस में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 60 हजार को पार कर गई है।
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक देश में गुरुवार को 4,774 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा भढ़कर 62,773 हो गया है। इसके अलावा बुधवार को 42 लोगों की मौत के साथ आधिकारिक आंकड़ा बढ़कर 555 पहुंच गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रूस ने अप्रैल के पहले हफ्ते से ही देश में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इसके तहत अधिकांश क्षेत्रों के निवासियों को घर में ही रहने का आदेश दिया गया है। लोगों को सिर्फ किराने का सामान, दवाइयां खरीदने या कचरा बाहर फंकने के लिए ही घर से बाहर निकलने की अनुमति है।