रविवार, 12 अप्रैल 2020

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सावधानी बरते, सतर्क रहें।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


अप्रैल 13, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-246 (साल-01)
2. सोमवार, अप्रैल 13, 2020
3. शक-1942, वैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 06:04,सूर्यास्त 06:48।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


शनिवार, 11 अप्रैल 2020

वायरस का खौफ, बढ़ेगा 'लॉक डाउन'

बृज बिहारी दुबे


नई दिल्ली। भारत में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। जिसमें उन्होंने सभी से इस बात का फीडबैक लिया कि क्या कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए 14 अप्रैल को खत्म हो रहे 21 दिनों के लॉकडाउन को बढ़ाना चाहिए या नहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी मास्क (गमछा या तौलिया) पहने हुए नजर आए।
केंद्र सरकार ने महामारी के प्रसार को रोकने के प्रयासों में लगे हुए सभी संबंधित एजेंसियों और हितधारकों से इस मुद्दे पर विचार प्राप्त किए हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्रियों से बात ऐसे समय पर की जब माना जा रहा है कि सरकार देशभर में लागू लॉकडाउन को कुछ संभावित छूट के साथ बढ़ा सकती है।
पंजाब और ओडिशा पहले ही अपने राज्यों में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा चुके हैं। वहीं देश में जारी लॉकडाउन आने वाले मंगलवार को खत्म हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्न पहलुओं पर राज्य सरकारों से विचार मांगे हैं, जिसमें यह जानकारी भी शामिल है कि क्या अधिक लोगों और सेवाओं को छूट दी जानी चाहिए।
वर्तमान में जारी लॉकडाउन में केवल जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की है। दो अप्रैल को हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जारी लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए कहा था।
केजरीवाल ने दिया लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेस में पूरे भारत में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने को कहा
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उद्योग और कृषि क्षेत्रों के लिए विशेष रियायतों के अलावा कम से कम एक पखवाड़े तक लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की। उन्होंने रैपिड टेस्टिंग किट की जल्द आपूर्ति के लिए भी कहा।


मास्क की जगह गमछे के उपयोग को दें बढ़ावा
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जिलाध्यक्ष से बातचीत में कहा था कि मास्क तैयार करने के लिए अनावश्यक पैसा खर्च करने की जरुरत नहीं है। पूर्वांचल में तो कंधे पर तौलिया व गमछा रखने की परंपरा है, इसे जारी रखें और इसी से मुंह ढकने के लिए लोगों को जागरूक करें। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पीएम मोदी को मास्क बांटने के बारे में बताया तो प्रधानमंत्री ने कहा था कि अनावश्यक पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। मास्क इलाज में लगे डॉक्टर एवं उनके सहयोगियों, सफाई कामगारों के लिए जरूरी है।


242 लोगों की मौत, 7529 संक्रमित

नई दिल्ली। देशभर में कहर बरपा रहे कोरोना को लेकर  स्वास्थ्य मंत्रालय रिपोर्ट पेश कर रहा है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना से अब तक 242 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 643 लोग ठीक हो गए हैं। देश में अब तक 1 लाख 70 हजार टेस्ट किए गए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अगर समय रहते लॉकडाउन ना किया होता तो आज देश में 8 लाख केस होते। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राालय के अनुसार 242 लोगों की मौत हुई है। इनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, असम राज्य शामिल है है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 110 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 33, गुजरात में 19 और दिल्ली में 13 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 11 मौत जबकि तमिलनाडु में आठ और तेलंगाना में सात लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में छह-छह लोगों की मौत जबकि पश्चिम बंगाल में पांच लोगों की मौत हुई है।
आज तक 171718 सैंपल के टेस्ट किए गए हैं। कल 16764 टेस्ट किए गए। प्राइवेट लैब की संख्या 67 है।
लॉकडाउन और कन्टेनमेंट का असर दिख रहा है। अगर हम कोई कदम न उठाते तो आज 2 लाख से ज्यादा केस आ गए होतेः स्वास्थ्य मंत्रालय
अब तक 643 लोग ठीक हो गए हैं। कल 40 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 7542 केस सामने आए हैं और कुल 242 लोगों की मौत हुई हैः स्वास्थ्य मंत्रालय


उत्तराखंडः 93 मरीज निगेटिव, 5 ठीक

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि, आज उत्तराखंड के लिए लगातार राहत भरा तीसरा दिन है। आज तीसरे दिन भी राज्य में किसी मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। आज कुल 93 मरीजों की सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जानकारी के लिए बता दें कि, राज्य में अब तक 5 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 1,705 मरीजों के सैंपल भेजे जा चुके है। जिसमें अब तक 1,340 मरीजो कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसमें से 330 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।


विद्युत-विभाग के अभियंता की उगाही

अतुल त्यागी जिला प्रभारी


विद्युत विभाग के जे ई की दबंगई।


लॉक डाउन में किसानों से निकले अवैध उगाही को नहीं देने पर विद्युत मोटर का करने लगे ओवर लोड चैक


हापुड़। एक तरफ प्रदेश सरकार आम जन और किसानों के लिये हर संभव सहायता को  प्रतिबद्ध है।
वहीं बिजली विभाग लग रहा किसान उत्पीडन में शनिवार को हरौडा बिजली घर के जे ई राजकुमार शनिवार को.जखैडा रहमतपुर में  किसानो की ट्यूवैलों पर अवैध उगाही के मकसद से छापेमारी को निकले जहां भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानो के आक्रोश का सामना करना पडा। प्रदेश  सरकार जहां जनता को ऐसी विषम परिस्थितियों में हर संभव सहायता का प्रयाश कर रही है वहीं विद्युत विभाग के जे.ई उत्पीडन पर जुटे हैं। भाकियू जिलासंयोजक  रिंकू राघव जिला उपाध्यक्ष विनोद तोमर  और ग्राम प्रधान मनोज कुमार राघव ने  जे ई के राजकुमार का घेराव कर लिया और लौक डाउन में किसानो के साथ उत्पीडन का विरोध किया भाकियू जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने कहा कि किसान  उत्पीडन पर जे.ई राजकुमार के विरुद्ध कार्यवाही के लिये जिलाधिकारी हापुड से मांग करेंगे।


पहलः रूस ने चीन का भी तोड़ा रिकॉर्ड

मास्को। रूस ने कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए चीन का भी रेकॉर्ड तोड़ दिया है। वुहान की तर्ज पर रूस ने सिर्फ 20 दिन में ही 10 हजार लोगों के इलाज के लिए एक बड़ा अस्पताल खड़ा कर दिया है। मीडिया रपटों के अनुसार, रूस में इस तरह के 18 अस्पताल तैयार किए गए हैं। करीब 10 हजार से ज्यादा मजदूरों ने इस अस्पताल को तैयार किया है।


इस अस्पताल को बनाने में लगभग 700 करोड़ रुपये का खर्च आया है। बाकी अस्पताल सेना ने बनाए हैं। इसमें आधे बिस्तर आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा से लैस होंगे। रूस अब तक कोरोना वायरस के 10 लाख टेस्ट कर चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अभी सबसे खराब स्थिति आनी बाकी है। बता दें कि चीन ने वुहान शहर में 10 दिनों में ही अस्पताल बनाकर तैयार किया था। चीन का अस्पताल 1000 बेड का था। हुबेई प्रांत के वुहान शहर में स्थित इस अस्पताल में सेना के 1400 डॉक्टरों की एक टीम तैनात की गई थी। कोरोना वायरस से सबसे पहले चीन का वुहान शहर प्रभावित हुआ था। इस अस्पताल का निर्माण 23 जनवरी को शुरू हुआ था और 2 फरवरी को अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो गया था।


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...