मंगलवार, 31 मार्च 2020

दुर्गाष्टमी, मां महागौरी नवरात्र

माँ दुर्गाजी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। दुर्गापूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। नवरात्रि में आठवें दिन महागौरी शक्ति की पूजा की जाती है। नाम से प्रकट है कि इनका रूप पूर्णतः गौर वर्ण है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। अष्टवर्षा भवेद् गौरी यानी इनकी आयु आठ साल की मानी गई है। इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है। इनकि चार भुजाएं हैं और वाहन वृषभ है इसीलिए वृषारूढ़ा भी कहा गया है इनको।


इनके ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा है तथा नीचे वाला हाथ त्रिशूल धारण किया हुआ है। ऊपर वाले बांए हाथ में डमरू धारण कर रखा है और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। इनकी पूरी मुद्रा बहुत शांत है।


मान्यता
पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी कारण से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया। उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए यह महागौरी कहलाईं।


यह अमोघ फलदायिनी हैं और इनकी पूजा से भक्तों के तमाम कल्मष धुल जाते हैं। पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। महागौरी का पूजन-अर्चन, उपासना-आराधना कल्याणकारी है। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं।


एक और मान्यता के अनुसार एक भूखा सिंह भोजन की तलाश में वहां पहुंचा जहां देवी ऊमा तपस्या कर रही होती है। देवी को देखकर सिंह की भूख बढ़ गई, लेकिन वह देवी के तपस्या से उठने का प्रतीक्षा करते हुए वहीं बैठ गया। इस प्रतीक्षा में वह काफी कमज़ोर हो गया। देवी जब तप से उठी तो सिंह की दशा देखकर उन्हें उस पर बहुत दया आ गई। उन्होने द्याभाव और प्रसन्न्ता से उसे भी अपना वाहन बना लिया क्‍योंकि वह उनकी तपस्या पूरी होने की प्रतीक्षा में स्वंय भी तप कर बैठा।


कहते है जो स्त्री मां की पूजा भक्ति भाव सहित करती हैं उनके सुहाग की रक्षा देवी स्वंय करती हैं।


मंत्र:


श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥


अन्य नाम: इन्हें अन्नपूर्णा, ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी भी कहा जाता है।


योगी ने गाजियाबाद का निरीक्षण किया

योगी ने गाजियाबाद का निरीक्षण किया
 अश्वनी उपाध्याय। गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश में  कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सतर्क और चिंतित दिखाई दे रहे हैं। लापरवाह और कर्तव्य विमुख अधिकारियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करते नजर आ रहे हैं।  साथ-साथ वायरस से प्रभावित जनपदों में स्वयं निरीक्षण और व्यवस्था आकलन कर रहे हैं।  जिसके चलते जनपद गाजियाबाद में मंगलवार को मुख्यमंत्री के द्वारा कई स्थानों का  निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात जनपद के प्रमुख अधिकारियों से समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए गए जरूरी और आवश्यक  कदमों की सूचना ली गई। नियंत्रण विधि का विस्तार से वर्णन किया। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  कुछ संतुष्ट नजर आए। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात भी कही। जिससे अधिकारियों के चेहरों पर भय की लहर दौड़ गई।
जिला अधिकारी के द्वारा एहतियातन आवश्यक कार्रवाई  की हैं। निरंतर, नियमित रूप से  स्थिति का आकलन भी कर रहे हैं। इसके पश्चात अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवम स्वास्थ्य श्री रजनीश दुबे के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक की गई। कोरोना नियंत्रण को लेकर होने वाली तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम, एसएसपी के अलावा सभी प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिस तरह से मुख्यमंत्री का प्रोग्राम प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया था। उस प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री संतोष मेडिकल कॉलेज के अलावा कहीं नहीं गए। जिसके बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री के द्वारा बहुत कम समय दिया गया और प्रोग्राम के तहत अन्य जगह का भी निरीक्षण नहीं किया गया। उससे सारी तैयारियां भी धरी रह गई । स्वास्थ्य विभाग द्वारा संतोष मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्वयं किया गया है। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किसी तरह के कोई निर्देश नहीं दिए गए। और सीधे मुख्यमंत्री यहां से रवाना हो गयेे।


वायरसः इटली में 8 हजार से अधिक मौतें

रोम। कोरोनावायरस महामारी के चलते इटली में आठ हजार से अधिक मौतें हो गईं हैं। लॉकडाउन हुए इटली में गुरुवार तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 8,165 रही, जबकि बीमारी से संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा 80,539 रहा। सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़े से यह बात निकलकर सामने आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट और टेक्निकल एंड साइंटिफिक कमेटी के कोऑर्डिनेटर अगस्टिनो मियोजो के हवाले से कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले बुधावर की तुलना में कुल 4,492 अधिक रहे, जिसके बाद से देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या 62,013 हो गई है।
रात को एक टेलीविजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए अगस्टिनो ने आगे कहा कि संक्रमित लोगों में से 33,648 हाउस आइसोलेशन में हैं। वहीं 3,612 अस्पताल के आईसीयू में, जबकि अन्य 24,753 जनरल अस्पताल के वार्ड में भर्ती हैं। उन्होंने आगे कहा कि बुधवार की तुलना में उपचार के बाद कुल 999 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या कुल 10,361 हो गई है। वहीं, बुधवार और गुरुवार के बीच 662 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद 21 फरवरी को उत्तरी इटली में पहली बार महामारी शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 8,165 हो गई।


स्पेनः अंतिम संस्कार के लिए तीन लोग

मैड्रिड। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच स्पेन ने अंतिम संस्कार में अधिक लोगों के एकत्रित होने और घरों पर जाकर शोक व्यक्त करने पर रोक लगा दी है। नए आदेशानुसार, अंतिम संस्कार के लिए अब तीन से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो पाएंगे। मैड्रिड ने सोमवार को घोषणा की ” अलर्ट खत्म होने तक धार्मिक समारोह और लोगों के अंतिम संस्कार के बाद किए जाने वाले अनुष्ठानों पर रोक रहेगी।


लोगों को नियंत्रित रखने के लिए देशभर में 11 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। नए आदेशानुसार अब केवल तीन लोग ही अंतिम संस्कार के लिए एकत्र हो पाएंगे और लोगों को एक दूसरे से एक-दो मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी। स्पेन में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अभी तक 7,340 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार ने लोगों के घर पर जाकर शोक व्यक्त करने पर भी रोक लगा दी है।


195 देशों में 677705 लोग संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। रविवार दोपहर तक 6 लाख 77 हजार 705 संक्रमितों की पुष्टि हुई। 31,737 लोग जान गंवा चुके हैं। इसी दौरान एक लाख 43 हजार 107 स्वस्थ भी हुए। अमेरिका में 2229 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक लाख 23 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा 782 लोगों की जान गई। हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में 209 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।


अमेरिका : ट्रम्प पर गंभीर आरोप
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाया। पेलोसी ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि ट्रम्प ने शुरुआत में कोरोनावायरस को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा, “ट्रम्प ने शुरुआत में कोरोनावायरस को गंभीरता से नहीं लिया। अब अमेरिकी जान देकर इसकी कीमत चुका रहे हैं। हम एकजुट होकर इस आपदा से निपट लेंगे। लेकिन, प्रेसिडेंट ने खतरे का सही आकलन नहीं किया। यह हमारी बदकिस्मती है। हम तो ये भी नहीं जानते कि हालात कितने नाजुक हैं। क्योंकि, सही वायरस की सही टेस्टिंग ही नहीं हुई।”


ब्रिटेन : 24 घंटे और 209 मौतें
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक, बीते 24 घंटे में यहां 209 संक्रमितों की मौत हो गई। रविवार रात एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया, ‘शनिवार से रविवार के बीच ब्रिटेन में 209 लोगों ने दम तोड़ दिया। कुल मौतों का आंकड़ा अब 1,228 हो गया है। 2,433 नए संक्रमित सामने आए। कुल मिलाकर यह संख्या 19,522 हो गई है।’ कैबिनेट मिनिस्टर माइकल गोव ने कहा, “मैं पुख्ता तौर पर तो कुछ नहीं बता सकता लेकिन, सरकार अब बेहद कड़े कदम उठाने जा रही है। यह सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद सबसे सख्त पाबंदियां हो सकती हैं। ये वक्त की मांग भी है।”


नेपाल : लॉकडाउन बढ़ा
नेपाल सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन 7 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। रविवार को कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग हुई। इसमें लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने के अलावा कुछ और फैसले भी लिए गए। पहले 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। नेपाल सरकार ने भारत से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कुछ दिनों पहले मदद मांगी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समकक्ष से बातचीत की थी।


स्विट्जरलैंड : एक दिन में एक हजार मामले
यहां कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां शनिवार और रविवार के बीच 1,123 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटव केस 14,336 हो गए हैं। यह आंकड़ा सरकार ने जारी किया। 257 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 11 हजार टेस्ट किए गए हैं। 13 फीसदी पॉजिटिव रिजल्ट हैं।


श्रीलंका : पहली मौत
सरकार के मुताबिक, शनिवार को कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई। 60 साल के पुरुष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसको कुछ दूसरी बीमारियां भी थीं। श्रीलंका सरकार ने इस महीने की शुरुआत में ही कोरोना पर सख्त कदम उठाए थे। इसका फायदा भी हुआ। राजधानी कोलंबो समेत देश के पांच प्रमुख जिलों में 15 दिन से कर्फ्यु है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद की जा चुकी हैं। देश में कुल 107 मामले सामने आए हैं। 7 अब स्वस्थ हैं।


कनाडा: 5655 संक्रमित


प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगॉयर कोरोनावायरस से ठीक हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को इसकी जानकारी दी। ट्रूडो के ऑफिस ने 12 मार्च को सोफी के पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री के पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखा गया था। कनाडा में अब तक 5,655 लोग संक्रमित हैं। 60 की मौत हो चुकी है।


इटली: 3 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा
यूरोप में कोरोनावायरस से मौतौं का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। दस हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। 92,472 लोग संक्रमित हैं। सरकार ने यहां 9 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया था। करीब 6 करोड़ लोग घरों में कैद है। प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं।


पाकिस्तान: अब 1526 मामले
यहां 1526 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा 558 केस सामने आए हैं। सिंध में 481, खैबर-पख्तूनख्वा में 188, बलूचिस्तान में 138, गिलगित-बाल्टिस्तान में 116, इस्लामाबाद में 43 और पीओके में 2 मामलों की पुष्टि हुई है। 13 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को चीन से 8 मेडिकल टीमें पहुंचीं।


स्पेन: 24 घंटे में 838 संक्रमितों की मौत
स्पेन में 24 घंटे में 838 लोगों की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा 6528 हो गया है। 14,700 लोग स्वस्थ भी हुए। संक्रमण के कुल मामले 78,797 हो चुके हैं। मैड्रिड (22,000) और कैटालोनिया (15,000) सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 86 साल की राजकुमारी मारिया टेरेसा की 26 मार्च को पेरिस में मौत हो गई। दुनियाभर में किसी भी शाही परिवार के सदस्य की यह पहली मौत है।


ब्रिटेन: पीएम की अपील


सेल्फ आइसोलेट हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से अपने घर में रहने की अपील की है। 27 मार्च को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी। जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में तीन करोड़ ब्रिटेन वासियों से कहा- हम जानते हैं कि चीजें बेहतर होने से पहले ही खराब हो सकती हैं। लेकिन, हम इससे निपटने की तैयारी कर रहे हैं। नियमों का पालन करेंगे, तो लोगों की जान भी कम जाएगी। जल्द ही जीवन सामान्य हो जाएगा। देश में कोरोना के 17,089 मामले हैं, जबकि 1019 लोगों की मौत हो चुकी है।


फ्रांस: 15 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, फ्रांस में अब तक 2314 लोगों की मौत हुई है। 38 हजार 105 नागरिक संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओलिविए वेरान ने शनिवार को कहा कि फ्रांस ने एक अरब से ज्यादा फेस मास्क का ऑर्डर दिया है। हर हफ्ते देश में 40 करोड़ मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है।


न्यूजीलैंड: कोरोनावायरस से पहली मौत
न्यूजीलैंड में शनिवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 70 साल की एक महिला की मौत हो गई। देश में महामारी से यह पहली मौत है। रविवार को यहां 63 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 514 है। प्रधानमंत्री जेंसिडा आर्डर्न ने महिला की मौत पर दुख जताया और कहा कि हम सबको इससे मिलकर लड़ना है। यहां चार हफ्तों का लॉकडाउन है।


 तुर्की: 7,402 मामले, 108 लोगों की मौत
तुर्की के हेल्थ मिनिस्टर फहार्टिन कोका ने कहा,“देश में कोरोनावायरस से संक्रमण की पुष्टि के कुल 7,402 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार तक कुल 7,641 टेस्ट किए जा चुके हैं। 108 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।मिस्र: राष्ट्रपति सिसी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने चर्चा कीः राष्ट्रपति सिसी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अबुधाबी के प्रिंस अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान वायरस के प्रसार को रोकने और उससे लड़ने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। मिस्र में 576 लोग संक्रमित हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हो चुकी है।


7 दिन बाद रिकवर हुए ब्रिटेन के प्रिंस

लंदन। कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के सात दिन बाद अब ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स रिकवर हो गए हैं और वह सोमवार को डॉक्टर की सलाह के बाद आइसोलेशन से बाहर आ गए। शाही परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि चार्ल्स (71) पिछले सप्ताह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में कोरोना वायरस परीक्षण कराने के बाद स्कॉटलैंड में आइसोलेशन में चले गए थे। 
उनके प्रवक्ता ने कहा, क्लीयरेंस हाउस (राजपरिवार निवास) ने आज (सोमवार को) पुष्टि की कि डॉक्टरों के परामर्श के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स अब स्वयं के एकांतवास से बाहर आ गए हैं। प्रिंस चार्ल्स की प प्रतिशती कैमिला (72) उसी समय जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थीं लेकिन तब से वह भी बालमोरल में अलग रह रही थीं।


इस शाही दंपत्ति ने पिछले सोमवार को मेडिकल जांच कराई थी। उससे पहले दोनों जेट विमान से स्कॉटलैंड पहुंचे थे और तब से ही वे वहां थे। तब क्लीयरेंस हाउस ने कहा था, यह पता लगाना संभव नहीं है कि प्रिंस को कैसे यह संक्रमण हुआ क्योंकि पिछले सप्ताहों में वह सार्वजनिक भूमिका को लेकर कई कार्यक्रमों में शामिल रहे थे। उल्लेखनीय है कि उनसे पहले मोनैको को प्रिंस अल्बर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की थी।


पॉजिटिव लोगों की मौत का सिलसिला

अतुल त्यागी जिला प्रभारी, प्रवीण कुमार रिपोर्टर, मनोज रूहेला रिपोर्टर


हापुड़। कोरोना संक्रमित वायरस से भारत में लगातार आ रही पॉजिटिव रिपोर्ट व लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। जिसके प्रति केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीर दिख रही हैं और लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए संपूर्ण भारत को 21 दिन के लिए लोग डाउन किया हुआ है। हापुड़ के पास जनपद मेरठ नोएडा मैं इस संक्रमित वायरस से निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। उसके बावजूद भी लोग सड़कों पर निकल रहे हैं आज 31 दिसंबर 2020 को ग्राम ततारपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कुछ लोग में महिलाएं पैसे निकालने के लिए बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे संक्रमित फैलने के चांस अधिक होते हैं।  बैंक के गार्ड द्वारा बार-बार जनता से अनुरोध करा की आप लोग कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें ऐसा ही नजारा ततारपुर बाईपास पर देखने को मिला कि एक किसान के ट्रैक्टर पर पांच-छह लोग ट्रॉली पर बैठकर अपने कार्य को अंजाम दे रहे थे। हापुड़ देहात  के एसएसआई विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ उन्हें रोका और चेतावनी दी कि आप लोग केवल 10:00 बजे तक अपना कार्य कर सकते हैं। उसके बाद अगर आप रोड पर दिखाई दिए तो आपके विरुद्ध धारा 188 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी दुपहिया वाहन चालकों को भी लोग डाउन का पालन नहीं करने पर देहात पुलिस ने करीब 8 वाहन चालकों के चालान की है। उसी कड़ी में हापुर सदर उप जिला मजिस्ट्रेट सत प्रकाश वपुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा शहर कोतवाल अवनीश गौतम एवं यातायात निरीक्षक अजयवीर सिंह ने भी पुलिस बल के साथ लोगों को लोग डाउन का पालन करने के लिए जनता से अनुरोध किया।


घर-घर पहुंचेगा राशन व सब्जीः ईरानी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से जारी लड़ाई के बीच केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए आगे आई हैं। राहत के लिए एक करोड़ की निधि देने के बाद अब हर घर तक राशन, सब्जी व दैनिक उपयोग का सामान पहुंचाने की योजना शुरू की है।
राशन, सब्जी व दैनिक उपयोग के सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी उत्थान सेवा संस्थान को सौंपी गई है। अमेठी, रायबरेली व सुलतानपुर जिला प्रशासन से संसदीय क्षेत्र के गांवों के ऐसे परिवारों की सूची मांगी गई है। जिन्हें अभी किसी और योजना से पात्र होने के बाद भी मदद नहीं मिल पाई है। इन्हें मोदी किट दिया जाएगा। पीडि़त परिवार को संकट के समय मदद के लिए तैयार की गई मोदी किट में पांच किग्रा आटा, पांच किग्रा चावल, एक किग्रा अरहर की दाल, ढाई किग्रा आलू, दो सौ ग्राम तेल, 50 ग्राम सब्जी मसाला, 50 ग्राम हल्दी पाउडर व एक किग्रा नामक रखा गया है। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता के अनुसार इससे लोगों को राहत मिलेगी।


यूपीः 17140 लोगों के खिलाफ मामले

बृजेश केसरवानी


लखनऊ। कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में अभूतपूर्व लॉकडाउन के बावजूद कुछ सारे किये कराए पर पानी फेरने पर आमादा हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन में धारा 188 के तहत 17140 लोगों के खिलाफ 5516 प्राथमिकी दर्ज की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 58 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 1.31 लाख वाहन सीज भी किए हैं।  कोरोना से लड़ाई में पुलिस दूसरों की मदद के लिए वालंटियर बनाने से लेकर कई बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में वाराणसी, मऊ, मीरजापुर और भदोही में पुलिस- पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक की शुरुआत की गई है। लॉकडाउन के मद्देनजर असहाय, श्रमिकों व अन्य जरूरतमंद परिवार को फूड पैकेटश,राशन, दवाएं व अन्य घरेलू आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने के लिए इस बैैंक की स्थापना की गई है। इसके जरिए जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुओं का वितरित किया जा रहा है। इस सेवा में सामाजिक संगठन व लोग सहयोग भी कर रहे हैं। इसे अन्य जिलों में विस्तार देने की भी तैयारी है।पुलिस ने कोरोना संक्रमण की जंग में दूसरों की मदद के लिए आगे आए लोगों को वालंटियर बनाने की प्रकिया शूरू कर दी है। 112 पर दूसरों की मदद के लिए कॉल करने वालों को वालंटियर बनने के लिए ऑनलाइन राहत फार्म भरने की जानकारी दी जा रही है। एडीजी 112 ने बताया कि सेवा शुरू करने के साथ ही पहले घंटे में 400 से अधिक वालंटियर आवेदन कर चुके हैं। लोगों के आवेदनों को संबंधित जिलों में भेजा जा रहा है।


गरीब हित के लिए सपा संवेदनशील

बृजेश केसरवानी


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी की वजह से देश में अचानक लागू हुए लॉकडाउन से उत्तर प्रदेश की सड़कों पर लाखों लोग भूखे-प्यासे हैं। इन हालात में सत्ताधारी दल की जिम्मेदारी जहां ज्यादा है, वहीं मुख्य विपक्षी दल के रूप में सपा भी जनता के दुख-दर्द के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। गरीबों, असहायों की मदद में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक तथा कार्यकर्ता दिन रात सक्रिय हैं। उन्होंने अपना आर्थिक सहयोग भी दिया है।अखिलेश यादव ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि पलायन की भारी भीड़ और गरीबों की मुसीबतों को देखते हुए हमारा सुझाव है कि भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के समय भोजन के लिए वितरित किए गए समाजवादी राहत पैकेट को बांटने का निर्देश जिलाधिकारियों को दे। इसके नियम पहले से बने हैं, सरकार चाहे तो इसका नाम बदल दे।अखिलेश यादव ने कहा कि खड़ी ट्रेनों को अगले कुछ दिनों के लिए अस्थायी रैन बसेरों में तब्दील किया जाए। जो यात्री रास्ते में फंसे हैं उनको तत्काल घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। समाजवादी पेंशन, मनरेगा, किसान सम्मान राशि फिर शुरू की जाए। बैंक प्रतिनिधियों को सुरक्षा देकर घर-घर पैसा पहुंचाने की व्यवस्था हो। मोबाइल दुकानों से राशन का वितरण हो।अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिनरात जरूरतमंदों की मदद में लगे हैं। वे लोगों को खाने के पैकेट, पानी, मास्क बांट रहे हैं। बीमारों को दवाएं पहुंचा रहे और बुजुर्गों का ख्याल रख रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि इस समय विपक्ष पर कटाक्ष करने वाले अपने सिपहसालारों पर भाजपा को अंकुश लगाना चाहिए।


पानीपत में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

पानीपत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद, बिना कार्य के सड़को पर दिखने वालो लोगो पर दिखाई सख्ती

पानीपत (राजेश ओबराय)। हरियाणा के पानीपत शहर में आज पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त दिखाई दिया। पूरी मुस्तैदी बरतते हुए पुलिस ने बेवजह सड़कों पर दिखाई देने वाले लोगों और वाहन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करी। बीते कल तक पानीपत में कानून व्यवस्था लचर दिखाई दे रही थी। परन्तु आज पुलिस के बड़े अधिकारियों के आदेश से सड़को पर पुलिस द्वारा सख्ती बरतने के कारण सड़क लगभग खाली दिखाई दे रही है। पुलिस द्वारा जगह जगह नाके लगा कर वाहनों को रोका जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ियों को इम्पाउंड भी किया जा रहा है। यदि इसी तरह से प्रशासन सख्ती बरतता रहा तो फिर कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सकता है।


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...