बुधवार, 25 मार्च 2020

राम जन्मभूमि में अस्थाई मंदिर शिफ्ट

नई दिल्ली। श्री राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला अस्थाई मंदिर में शिफ्ट हो गए। नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री राम लला को टेंट से लेकर अस्थायी फाइबर मंदिर में विराजमान कराया। बीते 28 सालों से टेंट में विराजमान रामलला की शिफ्टिंग से पहले अस्थायी मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। नए मंदिर में शिफ्टिंग के बाद अब मूल गर्भगृह पर राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा। भगवान श्री रामलला को जिस सिंहासन पर विराजमान कराया गया है, वह चांदी का है, और उसका वजन 9.5 किलोग्राम है। रामलला तीनों भाइयों भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी के साथ अस्थायी मंदिर में विराजमान हुए। वैदिक मंत्रोउच्चरण के साथ रामलला अस्थाई भवन में विराजमान हुए। श्री रामलला की भव्य आरती हुई। योगी आदित्यनाथ ने रामलला को 11 लाख रुपए का चेक सौंपा।


हर जिले में कंट्रोल रूम, 24 घंटे काम

कंट्रोल रुम सातों दिन 24 घंटे करेंगे काम


स्वास्थ्य एवं दैनिक जरुरतों संबंधित समस्याओं के लिए कर सकेंगे संपर्क


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी 28 जिलों में कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं। इनके हेल्प लाइन नंबर आम जनता के लिए जारी किए गये हैं। ये सभी कंट्रोल रुम सातों दिन 24 घंटे काम करेंगे। आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर इन कंट्रोल रुमों के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
ज्ञातव्य है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लाॅक डाउन लागू किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नागरिकों से लाॅक डाउन की बंदिशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घरों पर ही रहें। सिर्फ अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकले। जरुरत होने पर कंट्रोल रुम के फोन नंबर पर संपर्क करें। कोरोना संक्रमण के लिये राज्य स्तर पर हेल्प लाइन नंबर 104 है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों के कंट्रोल रुम के हेल्प लाइन नंबर इस प्रकार हैं-


 रायपुर – 100, 07714287199, 9479191099, पुलिस कंट्रोल रुम-101, फायर सर्विस- 112
 कोण्डागांव – 07786242180
 जशपुर – 07763223281
 कबीरधाम – 07741-232609
 कंाकेर – 07868-224610, 09165050224
 दंतेवाड़ा – 07856-252412, 9479150879
 कोरिया – 07836232330, 9406045758
 कोरबा – 07759-228548
 मुंगेली – 09111420188
 बालोद – 07749223950, 07828200007
 बिलासपुर – 07752-251000
 बीजापुर – 07853220023
 धमतरी – 07722-238479, 07722-237779
 बेमेतरा – 07824222150
 दुर्ग – 0788-2210773
 जांजगीर – 07817222123
 नारायणपुर – 07781252245, 07587399311
 सूरजपुर – 09111033446, 09301250252
 बलौदाबाजार- भाटापारा – 07727-223697
 सरगुजा – 093402-67340, 089899-36378
 गरियाबंद – 07706-241288, 062671-88110
 सुकमा – 07864284012
 राजनांदगांव – 7000210932
 बस्तर – 07782-223122
 रायगढ़ – 07762-223750
 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही-9479190097
 बलरामपुर-रामानुजगंज-07831-273012, 07831-273177
 महासमुंद-6267770531


पत्रकार की बेटी में वायरस की पुष्टि

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में बुधवार को कोरोनावायरस के संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया है। रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी में पॉजिटिव मिली लड़की के पिता में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। लड़की के पिता पत्रकार हैं। बीते दिनों एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल एक पत्रकार की बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पत्रकार की बेटी के कोरोना से संक्रमित होने की यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि बतौर मुख्यमंत्री इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ सहित उनके कई मंत्री शामिल थे।


बतादें, कमलनाथ ने 20 मार्च को अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखे थे। इस प्रेस वार्ता में कोरोना पॉजिटिव मरीज के पिता और पेशे से पत्रकार भी पहुंचे थे। इस वार्ता में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इस पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय समेत कांग्रेस के कई  विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों समेत करीब 200 पत्रकार मौजूद थे।  ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जितने भी लोग उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे, उन सबकी जांच हो सकती है और उन्हें क्वारंटाइन किया जा सकता है। खबर है कि प्रशासन उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी मंत्रियों और पत्रकारों की सूची तैयार कर रही है।


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद को क्वारांटाइन (अलग) कर लिया है। उनके राजनीतिक सलाहकार आरके मिगलानी की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने 20 मार्च तो अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता की थी। जिसमें से एक पत्रकार की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माना जा रहा है कि प्रेस वार्ता में मौजूद सभी पत्रकारों को भी क्वारांटाइन में जाना पड़ेगा।


कमलनाथ की इस प्रेस वार्ता में कोरोना पॉजिटिव मरीज के पिता और पेशे से पत्रकार केके श्रीवास्तव भी पहुंचे थे। इस वार्ता में उन्होंने अफने इस्तीफे की घोषणा की थी। इस पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सहित कांग्रेस के सभी विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों सहित लगभग 200 पत्रकार मौजूद थे।


आदेश विरुद्ध गोली मारने का आदेश

हैदराबाद। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन पर तेलंगाना सरकार ने सख्ती बरतने की चेतावनी दे दी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो गोली मारने का आदेश देना पड़ेगा। बता दें कि कोरोना से अब तक देश भर में 562 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि 'अमेरिका में लॉकडाउन के लिए सेना सड़कों पर है। अगर यहां लोग लॉकडाउन का पालन नहीं करते हैं तो फिर ऐसी स्थिति खड़ी हो सकती है, जहां हमें कर्फ्यू और देखते ही गोली मारने का आदेश देना पड़ेगा।' उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसी परिस्थिति न आने दें। मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 'किसी भी कीमत पर किसी को सड़क पर आना नहीं है। अगर किसी को परेशानी है तो वह 100 नंबर पर डायल करें। वाहन उनके घर तक पहुंचेगा और उनकी मदद की जाएगी।' उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पूरे राज्य में बंदी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की सहायता करने को कहा। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि घर में पृथक रह रहे लोगों का पासपोर्ट जब्त किया जा सकता है ताकि उनकी आवाजाही पर बंदिश सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने इन उपायों की घोषणा पृथक रखे गए लोगों द्वारा नियमों के उल्लंघन की संभावना के मद्देनजर की। तेलंगाना में कोविड-19 के तीन नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 39 हो गई है।


ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

नवरात्र पर्व के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को माँ के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएँ हाथ में कमण्डल रहता है। यह जानकारी भविष्य पुराण से ली गई हे ।


माँ दुर्गाजी का यह दूसरा स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनन्तफल देने वाला है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता। माँ ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से उसे सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन इन्हीं के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन ‘स्वाधिष्ठान ’चक्र में शिथिल होता है। इस चक्र में अवस्थित मनवाला योगी उनकी कृपा और भक्ति प्राप्त करता है।


इस दिन ऐसी कन्याओं का पूजन किया जाता है कि जिनका विवाह तय हो गया है लेकिन अभी शादी नहीं हुई है। इन्हें अपने घर बुलाकर पूजन के पश्चात भोजन कराकर वस्त्र, पात्र आदि भेंट किए जाते हैं। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में द्वितीय दिन इसका जाप करना चाहिए।


या देवी सर्वभू‍तेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।


अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और ब्रह्मचारिणी के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सावधान रहें, सतर्कता बरतें।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मार्च 26, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-227 (साल-01)
2. बृहस्पतिवार, मार्च 26, 2020
3. शक-1942,चैैत्र-शुक्ल पक्ष, तिथि- दूज, संवत 2077


4. सूर्योदय प्रातः 06:20,सूर्यास्त 06:38
5. न्‍यूनतम तापमान 17+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...