शनिवार, 21 मार्च 2020

कर्फ्यू से थम जाएगा आज का दिन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के मद्देनजर देश में शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं करेगी। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रविवार तड़के थम जाएंगी। सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बहुत कम कर दी जाएंगी। बता दें कि दिल्ली मेट्रो भी 22 मार्च को पूरे दिन बंद रहेंगी।


22 मार्च से आइआरसीटीसी मेल, एक्सप्रेस और टीएसबी ट्रेनों में कैटरिंग की सेवा को बंद कर देगा, साथ ही स्टेशनों पर फूड प्लाजा रेस्टोरेंट और जन आहार फूड पैकेट की सेवा बंद रहेगी। ऑनबोर्डिंग सर्विसेज पर खाने की सेवा भी यात्रियों को नहीं मिलेगी। संभावना जताई जा रही है कि कम से कम 12 दिनों तक यह सेवा प्रभावित रह सकती है। इस व्यवस्था को पूरे देश के साथ-साथ रांची रेल मंडल में भी लागू कर दिया गया। यानी रांची और हटिया स्टेशन से जाने वाले यात्रियों को इस की सेवा नहीं मिलेगी। वहीं आईआरसीटीसी ने कोविड-19 के मद्देनजर मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के दौरान खान-पान सेवाएं अगली नोटिस तक बंद रखने का आदेश दिया है। फुड प्लाजा, विश्रामालयों, जन आहार केंद्रों और छोटे रसोईघरों को अगली नोटिस तक बंद करने का आदेश दिया गया है।


भारतीय रेलवे कोरोना वायरस के चलते गैर-जरूरी यात्रा पर रोक लगाने के मकसद से अबतक 245 ट्रेनें रद्द कर चुका है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने कल राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस से निपटने के लिये रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का अनुपालन करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था, ”मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं। ये है जनता-कर्फ्यू। जनता कर्फ्यू यानि जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। इस रविवार, यानि 22 मार्च को, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक, सभी देशवासियों को, जनता-कर्फ्यू का पालन करना है।”


90 ट्रेनें रद्द
वही, रेलवे ने यात्रियों की कम संख्या और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 20 से 31 मार्च के बीच चलने वाली 90 ट्रेनें शुक्रवार (20 मार्च) को रद्द कर दी हैं. इसके साथ ही रद्द की गईं ट्रेनों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार (19 मार्च) को रेलवे ने 84 ट्रेंने रद्द करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के चलते 155 ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं।


देशभर में कोरोना वायरस का मामला तेजी से बढ़ रहा है और देश में अब तक 223 मामले सामने आए हैं। 223 में से 4 लोगों की मौत हुई है और 23 लोग ठीक हो चुके हैं। COVID-19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए तमाम ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।


सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

जीवन में उद्देश्य से अधिक महत्वपूर्ण, उद्देश्य पूर्ति के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मार्च 22, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-223 (साल-01)
2. रविवार, मार्च 22, 2020
3. शक-1942,चैैत्र- कृष्ण पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, संवत 2077


4. सूर्योदय प्रातः 06:20,सूर्यास्त 06:38
5. न्‍यूनतम तापमान 17+ डी.सै.,अधिकतम-28+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


शुक्रवार, 20 मार्च 2020

खनन का सच, पत्रकार पर मामला दर्ज

सच्चाई को दबाना हो गया है आसान , आखिर जिम्मेदारों के द्वारा कब तक किया जाएगा पत्रकारों का शोषण 


कलम के सिपाही पर दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा


कौशाम्बी। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने पत्रकारों को अब सच्चाई लिखना लोहे के चने चबाने के बराबर हो गया है। जिस सच्चाई को दबाने के लिए ज्ञातव्य हुआ कि प्रशासन के द्वारा उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, जो सरासर सच्चाई को एक तमाचा मारने के बराबर साबित हो रहा है। जनपद में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है, जिससे सभी पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। अगर समय रहते इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो इसके लिए शासन से लिखित शिकायत करने को सभी पत्रकारों ने हुंकार भर लिया है।


सियाराम सिंह 


जमात के साथ नहीं पढ़ी जुमे की नमाज

शिया जामा मस्जिद चक,मस्जिद बीबी खदीजा करैली में नहीं पढ़ी गई जमात के साथ जुमे की नमाज़


शहर की सभी अहले सुन्नत मस्जिदों में जमात के साथ जुमे की नमाज़ हुई।


प्रयागराज। उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव अस्करी के मुताबिक़ लखनऊ के शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नक़वी साहब की पहल पर प्रयागराज के चक स्थित शिया जामा मस्जिद में मौलाना हसन रज़ा ज़ैदी ने प्रातः मैसेज भेज कर लोगों को आगाह कर दिया था की इस जुमा और अगले जुमा को जामा मस्जिद चक में बा जमात नमाज़ नहीं अदा की जाएगी उनहोने कोरोना वॉयरस के महामारी का रुप ले लेने को आधार मानते हुए। लोगों से सतर्कता बरतने का भी आहवाहन किया।वहीं करामत की चौकी करैली में मस्जिद बीबी खदीजा मे मौलाना रज़ी हैदर साहब की क़यादत में होने वाली जुमे की नमाज़ को मुलतवी कर घरों में नमाज़ अदा करने की हिदायत दी।मस्जिद के केयर टेकर आमिर रिज़वी ने भी प्रातः ही लोगों को इस सम्बन्ध मे मैसेज द्वारा आगाह कर दिया था।वहीं शहर की तक़रीबन सभी अहले सुन्नत मस्जिदों मे बा जमात नमाज़ पढ़ाई गई।बहादुरगंज साबुनगढ़ मस्जिद में क़ारी फैज़ान साहब ने नमाज़ अदा कराने के बाद अपने खुतबे में कोरोना वॉयरस से लोगों को बचने के लिए ऐहतीयात बरतने के साथ साफ सफाई व मास्क लगाने की ताकीद की।अटाला के मोमिनपुर,तकिया करीम शाह,मक़बरे वाली मस्जिद,दायरा शाह अजमल की मस्जिद,रौशनबाग़ की शाह वसीउल्ला मस्जिद,बैदन टोला लतर वाली मस्जिद बख्शी बाज़ार,करामत की चौकी अबुल हसन,मस्जिद अबु हुरैरा,मस्जिद अबुबकर सहित अकबरपुर,नखास कोहना सब्ज़ी मण्डी,बरनतला,स्टेशन रोड,दरियाबाद,रसूलपुर आदि जगहों पर सभी सुन्नत जमात मस्जिदों मे पूर्व की भांति बा जमात नमाज़ ए जुमा अदा की गई।


 बृजेश केसरवानी


सपाः दो-तिहाई सीटों से सरकार गठन

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान के प्रथम वाराणसी आगमन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान बाबतपुर, हरहुआ, चक्का, पांचों शिवाला, रामेश्वर, जंसा, अकेलवा, कोरौता व लोहता आदि प्रमुख चौराहों पर जुटे कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर गर्मजोशी से नारे लगाकर स्वागत किया। पूरे सड़क मार्ग पर जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गए थे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने कहा कि आगामी 2022 में दो तिहाई बहुमत से सरकार के गठन के लक्ष्य को लेकर बूथ स्तर तक मजबूत संगठन का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक को समायोजित करते हुए विकास व जनता के जायज मुद्दों पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा। आगामी 22 मार्च को तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन से आन्दोलन का शुरुआत होगा तथा 23 मार्च से समाजवादी कार्यकर्ता गाँव गाँव साइकिल यात्रा निकाल कर नेतृत्व का संदेश हर व्यक्ति तक पहुँचायेगें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप अब्दुल समद अंसारी(पूर्व विधायक), महेन्द्र सिंह पटेल(पूर्व विधायक), आनन्द मोहन उर्फ गुड्डू यादव, राजेश यादव नत्थू (पूर्व प्रदेश सचिव), आनन्द मौर्य, संजय यादव पूर्व प्रमुख, मनीष सिंह, गोपाल यादव, प्रवेश पटेल ब्लॉक प्रमुख, कमलेश यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, शिवपूजन पाल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।


यूपी में वायरस पॉजिटिव संख्या-8

लखनऊ में कोरोना के चार नए मामले, शहर में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या हुई 8


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनाधी लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है। इस तरह लखनऊ में अब तक आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं लखीमपुर खीरी के कोराना वायरस से पीड़ित युवक का इलाज भी लखनऊ में ही चल रहा है। लखनऊ में गुरुवार को भी दो और लोग संक्रमण की चपेट में आ गए थे। ये दोनों मरीज विदेशों से यात्रा कर लौटे थे। इन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया। इस समय केजीएमयू में नौ मरीज भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।
गोमतीनगर निवासी युवक सोमवार को लंदन की यात्रा कर लौटा था। बुधवार को युवक को सर्दी-जुकाम और सूखी खांसी हुई। कोरोना के शंक में जांच कराई गई। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद युवक को केजीएमयू के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। दूसरा मरीज लखीमपुर खीरी स्थित मैगलगंज कस्बे का है। 57 साल के बुजुर्ग आठ मार्च को टर्की की यात्रा कर लौटे थे। सर्दी-जुकाम और बुखार हुआ। कोरोना की आशंका में जांच कराई गई। जांच में संक्रमण का पता चला। 28 में 20 नमूनों में संक्रमण नहींः केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक संक्रमण की पुष्टि के बाद दोनों मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। पहले से तीन मरीज भर्ती हैं। सभी मरीजों की तबीयत स्थिर है। उन्होंने बताया कि कुल 28 नमूने जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे गए। इनमें छह नमूनों की जांच अभी भी चल रही है। 20 लोगों के नमूने जांच में नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आठ संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है। 14 यात्री कोरेंटाइन में रखे गएः लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस की आशंका में जिसे भर्ती किया गया था। जांच रिपोर्ट संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। लिहाजा गुरुवार को उसकी छुट्टी कर दी। उन्होंने बताया कि 14 यात्रियों को लोकबंधु अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है। ज्यादातर की उम्र 60 साल के ऊपर है। ज्यादातर यात्री ओमान की यात्रा कर लौटे हैं। 20 डॉक्टर व कर्मचारी क्वारंटाइनः केजीएमयू में रेजिडेंट डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि के बाद उसके संपर्क में आए 20 चिकित्सक व कर्मचारियों को क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है। अच्छी बात यह है कि सभी डॉक्टर व कर्मचारी सेहतमंद हैं। फोन पर ये सभी डॉक्टर-कर्मचारी दूसरी टीम को इलाज संबंधी जानकारी दे रहे हैं।


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...