सोमवार, 9 मार्च 2020

सेंसेक्सः 2357 अंक की गिरावट दर्ज

मुंबई। कोरोना वायरस और येस बैंक की वजह से सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है, सेंसेक्स 2357 अंक गिर गया, वहीं निफ्टी में भी करीब 600 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई।


भारतीय शेयर बाजार में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 24 अगस्त, 2015 को सेंसेक्स 1,624 अंक लुढक़ा था। बाजार में इतनी बड़ी गिरावट से निवेशक घबरा गए हैं। सुबह साढ़े 9 बजे सेंसेक्स 1169.74 अंक गिरकर 36,406.88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 332.40 अंक गिरकर 10,657.05 पर कारोबार कर रहा था. येस बैंक के शेयर मजबूती के साथ खुले और 20 फीसदी तक उछला. फिलहाल 34 फीसदी के उछाल पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 2200 अंक से ज्यादा गिर गया और 35,547.27 पर कारोबार कर रहा है।


अच्छे प्रदर्शन के बाद धोनी की एंट्री

नई दिल्ली। BCCI के एक आला अधिकारी ने कहा कि सेलेक्शन कमिटी में अध्यक्ष समेत दो नए सदस्य आने के बावजूद एम एस धोनी को लेकर रूख में कोई बदलाव नहीं होगा और उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह पाने के लिए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।


सुनील जोशी की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमिटी की रविवार को अहमदाबाद में हुई पहली बैठक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन ने टीम में जगह बनाई। पिछले अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने साफ तौर पर कहा था कि धोनी को टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर है। वह 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के जरिए वापसी करेंगे। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘बैठक में बस मुद्दे पर बात की गई। अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में धोनी चयन की दौड़ में नहीं थे तो उन पर कोई बात नहीं हुई।’ बोर्ड के सूत्र ने कहा, ‘आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही धोनी की वापसी होगी। सिर्फ वही नहीं आईपीएल में खेलने वाले कई सीनियर और युवा खिलाड़ियों पर यह बात लागू होती है। अच्छा खेलने पर उनके नाम पर भी विचार किया जाएगा। कुछ चौंकाने वाले चयन हो सकते हैं।’ टी-20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन रहने पर धोनी की वापसी के संकेत दिए थे।
धोनी के वारिस माने जा रहे ऋषभ पंत के खराब फॉर्म के चलते केएल राहुल से विकेटकीपिंग कराई जा रही है जिससे धोनी की वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


होलीः कोरोना सुर के पुतले का दहन

कोरोना वायरस के चलते भारत में लोग होली खेलने से बच रहे हैं। लोग कोरोना वायरस के कारण होली खेलने से कतरा रहे हैं। मुंबई में होलिका दहन के मौके पर कोरोनासुर का पुतला लगाया गया है।


होलिका दहन पर जलाया जाएगा 'कोरोनासुर' का पुतला


मुंबई। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए। अधिकारियों को संदिग्धों को पृथक रखने के उचित स्थान की पहचान और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।


कोरोना वायरस के चलते भारत में लोग होली खेलने से बच रहे हैं। लोग कोरोना वायरस के कारण होली खेलने से कतरा रहे हैं। मुंबई में होलिका दहन के मौके पर कोरोनासुर का पुतला लगाया गया है। वर्ली में कोरोना वायरस की थीम पर आधारित 'कोरनासुर' का पुतला लगाया गया है। होलिका दहन के अवसर इस पुतले को जलाया जाएगा। बड़े से पुतले में COVID-19 लिखा है। उसके हाथ में एक सूटकेस है, जिसमें आर्थिक मंदी लिखा है।खुद


एनकाउंटर मैन आईपीएस के खिलाफ मामला

लखनऊ। 'सिंघम' और 'एनकाउंटर मैन' के रूप में पहचाने जाने वाले IPS अजयपाल शर्मा के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज करवाई गई है। खुद को अजय पाल की पत्नी बताने वाली दीप्ति शर्मा गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित आस्था अपार्टमेंट में रहती है।


दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। महिला का दावा है कि अजय पाल वर्ष 2016 में IPS गाजियाबाद में एसपी सिटी थे, और यह उसी समय का मामला है। महिला का दावा है कि इस दौरान उसकी शादी IPS अजय पाल से हुई थी। शादी गाजियाबाद में रजिस्टर्ड भी हुई थी। दीप्ति का कहना है कि अजय पाल से उनके रिश्ते कुछ बातों को लेकर खराब हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने महिला आयोग, पुलिस विभाग, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में शिकायत भी की थी।विशेष सचिव गृह अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर हजरतगंज पुलिस ने IPS अजयपाल के खिलाफ गबन, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में FIR दर्ज की है। महिला द्वारा दर्ज कराए गए रिपोर्ट में अन्य पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नोएडा से हटाए गए IPS वैभव कृष्ण ने जिन पांच अफसरों पर आरोप लगाया था, उनमें अजय पाल शर्मा भी शामिल हैं। इनके खिलाफ SIT जांच भी हुई थी, जिसमें अजय पाल के खिलाफ भी सबूत मिले हैं। उल्लेखनीय है कि अजय पाल के नाम 100 से अधिक एनकाउंटर दर्ज हैं।


भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

नयी दिल्ली। होली के दिन भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो सकती है। कल भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। इससे पहले राज्यसभा की 55 सीटों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अभी तक नामों का ऐलान नहीं किया है। प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के लिए कल यानी मंगलवार को शाम 6 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। छत्तीसगढ़ में भी दो सीटें खाली हो रही है, लेकिन संख्या बल के हिसाब से भाजपा के खाते की एक सीटें भी इस बार कांग्रेस पर चली जायेगी, लिहाजा भाजपा यहां अपने उम्मीदवार खड़े करेगी भी या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।


इधर कांग्रेस के बारे में भी कहा जा रहा है कि आज या कल पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। दोनों सीटों पर कांग्रेस कब्जा करने की तैयारी में है। जिन दो सांसदों की सीट खाली हो रही है, उनमें मोतीलाल वोरा और रणविजय सिंह जूदेव शामिल हैं। कहा जा रहा है मोतीलाल वोरा का रिपीट होना तय माना जा रहा है कि जबकि एक सीट पर कई दावेदारों के चेहरे सामने आ रहे हैं।


खतरनाक वायरस की वैक्सीन तैयार

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में 108,610 लोग संक्रमित हैं। 3825 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपियन यूनियन और अमेरिका भी चीन से निकली बीमारी से परेशान है। अब एक बड़ी खुशखबरी आई है। अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के वैज्ञानिक अगले माह से इंसानों पर कोरोनावायरस के वैक्सीन का परीक्षण यानी ह्यूमन ट्रायल करेंगे। यानी इन्होंने मिलकर कोरोना का दवा यानी वैक्सीन बना लिया है। अगले माह यानी अप्रैल से यूके और अमेरिका में कोरोना वायरस के वैक्सीन यानी टीके के जो इंसानी परीक्षण शुरु होंगे, उसे यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना और इनवोइओ ने मिलकर बनाया है। डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार अगर इंसानों पर कोरोना के वैक्सीन का परीक्षण सफल होता है तो उस टीके से दुनिया भर के कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज किया जाएगा।


यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से संबंधित इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिक और अमेरिकी दवा कंपनी दोनों अप्रैल से इंसानी परीक्षण के लिए तैयार है। अमेरिकी दवा कंपनियों ने कहा है कि इस संयुक्त ह्यूमन ट्रायल के अलावा अपनी तरफ से भी इंसानों पर परीक्षण करेंगे। इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक प्रोफेसर रॉबिन शैटॉक ने कहा कि कोई भी वैक्सीन शुरुआती दौर में वायरस को सिर्फ रोक सकती है। ताकि बीमारी ज्यादा फैले न। इंसानी शरीर में ही बेहद कमजोर हो जाए।


इसके बाद ऐसी वैक्सीन खोजी जाती है जो इंसान के शरीर में मौजूद वायरस को खत्म कर दे। या इंसानी कोशिकाओं को वायरस से लड़ने और हराने के लायक बना दे
प्रो. रॉबिन शैटॉक ने बताया कि अगर इंसानों पर शुरुआती परीक्षण सफल रहे तो हम उन देशों में दवाइयां भेजेंगे जहां सच में लोग कोरोना से संक्रमित है। ताकि लोगों का इलाज हो सके। अमेरिकी दवा कंपनी इनवोइओ ने कहा है अगर कोरोना के वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल सफल होता है तो हम इस साल के अंत तक 10 लाख दवाएं बनाकर पूरी दुनिया बांट देंगे।
प्रो. रॉबिन शैटॉक ने बताया कि सामान्य तौर पर किसी भी बीमारी का वैक्सीन बनने में 5 साल तक का समय लगता है। लेकिन इस बार हमने रिकॉर्ड तोड़ समय पर कोरोना का वैक्सीन बनाया है।


हमने इतनी लंबी प्रक्रिया को बेहद जल्द पूरा कर लिया है। वैक्सीन बनाने में हमें सिर्फ 4 महीने लगे। अब उम्मीद बस ह्यूमन ट्रायल के सफल होने से लगाई जा सकती है।
जो वैक्सीन बनाई गई है उसमें 2003 में फैली महामारी सार्स की दवा को भी मिलाया गया है। ताकि ये भी पता चल सके कि नए कोरोनावायरस पर इस वैक्सीन का क्या असर होता है।


होली का धार्मिक एवं पौराणिक महत्व

होलिका दहन, होली त्योहार का पहला दिन, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि आदि नामों से भी जाना जाता है। होली बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। होलिका दहन (जिसे छोटी होली भी कहते हैं) के अगले दिन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ रंग खेलने का विधान है और अबीर-गुलाल आदि एक-दूसरे को लगाकर व गले मिलकर इस पर्व को मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन एक पवित्र अग्नि जलाई जाती है जिसमें सभी तरह की बुराई, अहंकार और नकारात्मकता को जलाया जाता है। अगले दिन अपनों को रंग लगाकर इस पर्व की शुभकामनाएं दी जाती हैं।


होलिका दहन के बारे में कई कथाएँ प्रचलित हैं-
पुराणों के अनुसार दानवराज हिरण्यकश्यप ने जब देखा कि उसका पुत्र प्रह्लाद सिवाय विष्णु भगवान के किसी अन्य को नहीं भजता, तो वह क्रुद्ध हो उठा और अंततः उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया की वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए, क्योंकि होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि नुक़सान नहीं पहुंचा सकती। किन्तु हुआ इसके ठीक विपरीत, होलिका जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ। इसी घटना की याद में इस दिन होलिका दहन करने का विधान है। होली का पर्व संदेश देता है कि इसी प्रकार ईश्वर अपने अनन्य भक्तों की रक्षा के लिए सदा उपस्थित रहते हैं।होली की केवल यही नहीं बल्कि और भी कई कहानियां प्रचलित है। एक कथा के अनुसार होली की एक कहानी कामदेव की भी है। पार्वती शिव से विवाह करना चाहती थीं लेकिन तपस्या में लीन शिव का ध्यान उनकी तरफ गया ही नहीं। ऐसे में प्यार के देवता कामदेव आगे आए और उन्होंने शिव पर पुष्प बाण चला दिया। तपस्या भंग होने से शिव को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपनी तीसरी आंख खोल दी और उनके क्रोध की अग्नि में कामदेव भस्म हो गए। कामदेव के भस्म हो जाने पर उनकी पत्नी रति रोने लगीं और शिव से कामदेव को जीवित करने की गुहार लगाई। अगले दिन तक शिव का क्रोध शांत हो चुका था, उन्होंने कामदेव को पुनर्जीवित किया। कामदेव के भस्म होने के दिन होलिका जलाई जाती है और उनके जीवित होने की खुशी में रंगों का त्योहार मनाया जाता है। इस प्रकार हम होलिका दहन में अपने बुरे कर्मों की तिलांजलि देते है और सत्कर्म के प्रति अग्रसर होते है।


रिपोर्ट- डॉ ए० के० पाण्डेय


हेरोइन के साथ एक नेपाली गिरफ्तार


सोनौली: हेरोइन के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार।


सोनौली। हेरोइन के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार।
भारत नेपाल के सनौली सरहद से सटे सनौली थाना क्षेत्र के डांडा हेट के पास पगडंडी मार्ग से भारतीय सीमा से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध नेपाली नागरिक को एसएसबी ने दबोच कर उसके पास से 32 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक सोमवार को करीब 10 बजे पुलिस और एसएसवी की संयुक्त टीम बॉर्डर की तरफ गश्त पर थी। इसी बीच एक संदिग्ध युवक भारत से नेपाल की तरफ जा रहा था जिसे जवानों ने रोक कर उसकी तलाशी लिया तो छिपा कर रखा गया करीब 32 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए युवक ने पुलिसिया पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद शेख पुत्र अजहर शेख निवासी भैरहवां गल्ला मंडी बताया है।
पुलिस उक्त युवक के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/ 20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्य में जुट गई है।


पीएम ने रद्द किया बांग्लादेश का दौरा

नई दिल्ली। कोरानावायरस का कहर पूरी दुनियाभर में लोगों के सिर चढकर बोल रहा है। अब हाल ये है कि दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष इसको लेकर बेहद सतर्कता बरत रहे हैं।
कोरोनावायरस के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 17 मार्च को प्रस्तावित बांग्लादेश का दौरा रद्द कर दिया है। दरअसल बांग्लादेश सरकार ने शेख मुजीबुर रहमान की जयंती शताब्दी समारोह को कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थगित कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी कोरोनावायरस के चलते फिलहाल के लिए अपना बांग्लादेश दौरा रद्द कर दिया है।
दरअसल, प्रधानमंत्री को इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका जाना था। इससे पहले कोरोनावायरस के चलते ही प्रधानमंत्री ने अपना ब्रुसेल्स दौरा रद्द कर दिया था, जहां यूरोपीय संघ की बैठक में उन्हें हिस्सा लेना था। मोदी ही नहीं बल्कि कई देशों के नेता इन दिनों कोरोनावायरस के चलते अपने विदेश दौरे रद्द कर रहे हैं।


नव वर्ष एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मार्च 10, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-212 (साल-01)
2. सोमवार , मार्च 10, 2020
3. शक-1942,चैैत्र - कृष्ण पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, संवत 2077


4. सूर्योदय प्रातः 06:41,सूर्यास्त 06:15
5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै.,अधिकतम-24+ डी.सै., बारिश की संभावना रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)



कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...