शनिवार, 7 मार्च 2020

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 आप सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।


वायरस से मरने वालों की संख्या 3406

बीजिंग। दुनियाभर में कोरोनावायरस का फैलना जारी है। चीन में शुक्रवार को 28 और लोगों की मौत के साथ, दुनियाभर के 17 देशों में मरनेवालों की संख्या 3406 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए।


चीन के हुबेई प्रांत और इसके शहर वुहान में जहां नए मरीजों की संख्या में कमी आई है, वहीं दूसरे प्रांतों में संक्रमण के नए केस सामने आ रहे हैं। दूसरे देशों से चीन लौटे 24 लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ, अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा- संक्रमण की खतरे की वजह से अमेरिका में केलिफोर्निया के तट पर खड़े किए गए क्रूज शिप ग्रांड प्रिंसेस में फंसे 21 और यात्री संक्रमित पाए गए हैं।
दुनिया के के 84 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं और अब तक 1,00,329 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बीमारी के केंद्र चीन में सबसे ज्यादा 3070 मौतें हुई हैं और यहां 80,653 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण के चलते चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 148 और ईरान में 107 लोगों की जान गई है। शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ ने दुनिया से कहा- यह वक्त पीछे हटने का नहीं, बल्कि मिलकर काम करने का है। चीन के वुहान के सी-फूड और पोल्ट्री मार्केट से वायरस फैला। वुहान की आबादी 1.1 करोड़ है। वायरस लोगों से लोगों में फैल रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वायरस तेजी से कैसे फैला और इतना खतरनाक कैसे हुआ? एशिया में दक्षिण कोरिया, ईरान सबसे ज्यादा इससे प्रभावित है। ईरान में पीड़ितों की संख्या 3513 पहुंच गई है। दक्षिण कोरिया में 6593 केस सामने आए हैं। जापान में 1065 लोग कोरोना की जद में हैं।


धारा-16: जज के सामने पहुंचे धरनारत लोग

धारा /16 का जवाब देने मजिस्ट्रेट के समक्ष अधिवक्ताओं के साथ पहोँचे मंसूर पार्क में धरना दे रहे लोग


मंसूर अली पार्क में धरना दे रहे लोगों पर थाना


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। शाहगंज,खुलदाबाद,करैली में नामज़द किए गए लोगो पर धारा१०७ /११६ सीआरपीसी और धारा १४४ के उलंघन में १८८ आईपीसी धारा के तहत १६ लोगों पर नामज़द और सैकड़ो  पर अज्ञात में मुक़दमा क़ायम किया गया था। सभी १६ लोग अपने अपने अधिवक्ताओं संग भेजी गई नोटिस का जवाब देने को सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर जवाब दाखिल करने पहोँचे ।सिटी मजिस्ट्रेट की अनूपस्तिथी में उनके पेशकार को जवाब रिसीव कराया गया।अधिवक्ता राजवेन्द्र सिंह ने नोटिस मिलने वालों में पार्षद रमीज़ अहसन,सिम्मी ठेकेदार,ज़ीशान रहमानी,फरहत उसमानी,असलम चौधरी,मुज़फ्फर बाग़ी,शुऐब अन्सारी,अब्दुल्ला तेहामी,गुड्डू,युसूफ खान,विक्की,सायरा अहमद,उमर खालिद,इरशाद उल्ला,अफसर महमूद,शाह आलम,शम्स तबरेज़,इफ्तेखार,शाने आलम आदि की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट की अनूपस्तिथी में पेशकार को जवाब रिसीव कराया ।अधिवक्ता बी बी पाल,कपिल यादव,सत्येन्द्र आज़ाद,राजीव सिंह,आर के गौतम,रंजीत यादव,काशान सिद्दीक़ी,नौशाद,सईद,बादशाह,नसीम गुड्डू,आलम,इब्ने,निखिल भूषण,सरताज, अहमद,उसमान,फहीम,शमसुल आदि धरनारत लोगों को मिली नोटिस का जवाब देने ज़िला न्यायालय मे मौजूद रहे।अधिवक्ता राजवेन्द्र ने कहा की शासन प्रशासन शान्तिपूर्क धरना दे रहे लोगों के मनोबल को तोड़ने के लिए विभिन्न धाराओं का ग़लत प्रयोग कर संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।उनहोने कहा की मान्नीय सुप्रीम कोर्ट ने भी धारा १४४के अन्तर्गत जो कहा है उसके हिसाब से भी ५५ दिन से धरना दे रहे लोगों की ओर से कोई उलंघन नहीं किया गया ऐसे में उक्त धाराएँ असंवैधानिक हैं और इनहे वापिस लिया जाना चाहिये।


चंबा सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 गंभीर

चंबा। जिला के साहो मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो घायल हुए हैं। दो घायलों को पहले मेडिकल कालेज चंबा पहुंचाया गया,जहां से एक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।


जानकारी के अनुसार शनिवार साढ़े 10 बजे के करीब साहो मार्ग  सिलाघराट से चंबा की ओर आ रही कार बरोर से समीप खाई में गिर गई। इस हादसे में पीड़ित गुज्जर समदाय से बताए जा रहे है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और स्थानीये लोगों की मदद से घायलों को खाई से बहार निकाला। हादसा इतना दर्दनाक था की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है।


हिमाचल में बर्फबारी जारी, तापमान गिरा

शिमला। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार सुबह भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। कुफरी, नारकंडा , चौपाल, खड़ापत्थर में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते तापमान में सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।


जाखू में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फ गिरने से यातायात पर असर पड़ा है। प्रदेश के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है और निचले इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। शनिवार  सुबह परीक्षा देने जा रहे बच्चों को ठंड व बाऱिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिमला पुलिस ने एडवाजरी जारी की है। जिसके चलते जल्दी ही सड़कों पर यातायात बहाल होने की संभावना है।किन्नौर, लाहुल स्पीति , भरमौर, कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ  धौलाधार की चोटियां भी सफेद हो गई है। बर्फ गिरने से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। उधर कांगड़ा सहित प्रदेश के निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले अधिकांश इलाकों मेंबर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के चंबा कांगड़ा , कुल्लू, मंडी , शिमला व सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


प्रसपा ने लगाए भाजपा पर कई आरोप

अकाशुं उपाध्याय 
गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव सेवाराम कसाना ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा छोड़ने पर बदले की भावना से कार्रवाई करते हुए, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जीडीए के द्वारा भोपुरा तिराहे पर बनी हुई हमारी दुकानें तोड़ी गई है। यही नहीं दिल्ली हिंसा के पीछे भी भाजपा की साजिश और षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा है यह सब भाजपा प्रतिशोध की भावना से कर रही है। दिल्ली में करारी हार मिलने के बाद भाजपा तिलमिला गई है। दिल्ली में जनता के द्वारा नकारने पर भाजपा ने प्रतिशोध की भावना के तहत दिल्ली में हिंसा भड़काई है। यदि जनता ने भाजपा पर समय रहते शिकंजा नहीं कसा तो परिणाम बहुत भयानक हो सकते हैं। जनता को विभिन्न तरीके से त्रस्त करने पर तुली हुई है भाजपा। अब समय आ गया है। जनता को भाजपा पार्टी से मुंह फेर लेना चाहिए। भाजपा सरकार की वास्तविकता पर निर्णय लेने का समय आ गया है।


किसानों की भरपाई के लिए डीएम को ज्ञापन

ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों बेमौसम हुई बारिश आंधी ओलावृष्टि से बर्बाद हुई। फसल का सर्वे कराकर किसानों को राहत राशि दिलाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। 


ज्ञापन में जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से जिले में हो रही बारिश से किसानों में मायूसी छा गई है। समस्त जनपद में बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की पक्की हुई फसल नष्ट हो चुकी है। फसल नष्ट हो जाने से किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है किसान पहले ही कल जी के तले दबा हुआ था।बेमौसम हुई बारिश से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। उन्होंने फसल का सर्वे कराकर राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर मोहम्मद आसिफ यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बंटी शुक्ला संजय जाटव महेंद्र पनारी कल्याण सिंह अजय तोमर अभय जैन कुलदीप पाठक राकेश रजक आदि के हस्ताक्षर अंकित थे।


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...