मंगलवार, 3 मार्च 2020

तमिल फिल्म कैथी के रीमेक की घोषणा

मुंबई। अजय देवगन इस वक्त अपनी फिल्म तान्हाजी की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक और फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने तमिल फिल्म कैथी के रीमेक में काम करने पर कन्फर्मेशन दिया है। अजय के फिल्म अनाउंस करते ही उनके फैंस ने इसे सुपरहिट भी घोषित कर दिया।
अजय ने ट्विटर पर लिखा, हां, मैं तमिल फिल्म कैथी की रीमेक कर रहा हूं। फिल्म 12 फरवरी 2021 को रिलीज हो रही है। उन्होंने जैसे ही फिल्म की घोषणा की उनके फैंस खुश हो गए। एक यूजर ने लिखा, दिन बना दिया सर आपने। वहीं एक और यूजर ने फिल्म को रिलीज से पहले ही सुपरहिट घोषित कर दिया।
पहले खबरें थीं कि रितिक रोशन और सलमान खान को भी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। बाद में अजय देवगन को फिल्म में लेने पर विचार किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म देखी और इसके हिंदी वर्जन का नरेशन सुनने के बाद ही हां कहा। 
फिल्म की बात करें तो यह तमिल फिल्म का रीमेक होगी। फिल्म एक ऐसे कैदी की कहानी है जो जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहले अपनी बेटी से मिलना चाहता है। 
वर्क फ्रंट पर बात करें तो अजय देवगन के पास कई अच्छे प्रॉजेक्ट्स हैं। इनमें अमित शर्मा की मैदान और एसएस राजामौली की आरआरआर हैं वहीं चाणक्य और भुज जैसी फिल्में भी हैं।


नहाने के पानी में कुछ ऐसा मिलाएं

हफ्तेभर की दौड़-भाग के बीच हमारा शरीर कब थक के चूर हो जाता है हमे पता भी नहीं चलता। शरीर की थकान मिटाने के लिये हम ज्यादा से ज्यादा गरम पानी से नहा लेते हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि वहीं अगर गरम पानी में रसोईं में रखी कुछ चीजों को मिक्स कर दिया जाए तो शरीर में फिर से पहले जैसी ऊर्जा आ जाती है। आइये जानते हैं नहाने के पानी में किन किन चीजों को मिक्स कर के नहाने पर फायदा होता है…. 
ग्रीन टी
हम सभी जानते हैं कि ग्रीन टी पेट की चर्बी को कम करने के लिये जानी जाती है। लेकिन अगर इसको नहाने के पानी में मिला दिया जाए तो यह आपके शरीर को अच्छी तरह से डिटॉक्स करेगी। इसका प्रयोग कने के लिये लगभग 6 टी बैग को गर्म पानी से भरे टब में डालें और लगभग 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। ग्रीन टी एंटी एजिंग का काम करती है और शरीर को अच्छी तरह से साफ भी करती है।
अदरक
अगर आपकी बॉडी में थकान है तो लगभग आधा कप कद्दूकस की हुई अदरक को गर्म पानी में मिलाएं। इससे आपको ठंड और फ्लू के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलेगी। यहां तक कि अगर आप बीमार महसूस नहीं भी कर रही हैं, तो भी अपने नहाने के पानी में अदरक मिक्स करें। इससे आपकी मांसपेशियों को आराम मिलेगा, शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलेंगे और आपको अच्छा महसूस होगा।
एप्सम साल्ट
इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभों के अलावा, इसे अगर नहाने के पानी में लगभग 2 कप मिलाया जाए तो दर्द से राहत मिलती है, शरीर की सूजन कम होती है और आपके दिमाग और शरीर को आराम मिलता है। एप्सम नमक के स्वास्थ्य लाभ को अच्छी तरह पाना है तो इसे सप्ताह में तीन बार नहाने के पानी में मिला कर नहाएं। 
ऑलिव ऑइल
कई तरह के तेल आपकी त्वचा को खूबसूरत और मुलायम बनाते हैं, जिसमें से जैतून का तेल आम है। बस आपको अपने गर्म स्नान के पानी में जैतून के तेल के 5 बड़े चम्मच डालने हैं। जैतून के तेल से स्नान करने पर बैक्टीरियल संक्रमणों से बचाव होगा और साथ ही इम्यूनिटी मजबूत रहेगी। यह त्वचा में कोलेजन बनाए रखने में भी मददगार है। यह स्नान झुर्रियों को कम करने में मदद करेगा। 
नींबू
नींबू के इस्तेमाल से आप चमकदार और गोरी त्वचा पा सकती हैं। आपको करना सिर्फ इतना है कि नहाने के पानी में लगभग 5-6 नींबू निचोड़ दें। चूंकि नींबू ताजा होते हैं, इसलिये यह पोर्स को सिकोडऩे और आपकी त्वचा को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं।


नोनी का जूस स्वस्थ के लिए लाभदायक

फलों का जूस सेहत के लिए हर मायने में काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को एनर्जी देता है और हमें बीमारियों से बचाता है। नोनी भी एक ऐसा ही फल है जिसका जूस स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। नोनी मोरिंडा सिट्रफोलिया फेमिली का पौधा है जो दक्षिण पूर्व और दक्षिण एशिया सहित प्रशांत महाद्वीपों में पाया जाता है। नोनी फल के औषधीय गुणों के कारण ही प्राचीन समय से ही इसे इम्युनिटी बढ़ाने और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए उपयोग किया जाता है। नोनी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन बी3, विटामिन ए और आयरन पाया जाता है। यह कई बीमारियों को ठीक करने में प्रभावी होता है। आइये जानते हैं नोनी जूस का सेवन करने के कुछ मुख्य फायदों के बारे में।
हृदय को स्वस्थ रखने में
नोनी जूस में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोजाना एक गिलास नोनी के जूस का सेवन करने से धमनियों में रक्त का प्रवाह बढ़ता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में
नोनी जूस में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी हिस्टामिन गुण पाया जाता है जो इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। इसे नियमित पीने से शरीर के अंदर कई बीमारियों से लडऩे की ताकत आती है।
तनाव भगाने में
रोजाना एक गिलास नोनी जूस का सेवन करने से स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है और तनाव से राहत मिलती है। यही नहीं यह ब्रेन हेल्थ के लिये भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीएंफ्लेमेटरी जैसे कई औषधीय गुण होते हैं। ये सभी चीजें मस्तिष्क क्षति पर सुरक्षात्मक कार्य करते हैं। 
कैंसर से बचाने में
नोनी जूस इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है और ट्यूमर से बचाता है। इसके एंटी कैंसर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्तन कैंसर के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। यही नहीं यह जूस धूम्रपान से होने वाले कैंसर के खतरे से भी लड़ता है। यह शरीर में कैंसर वाले ट्यूमर को बढऩे से रोकता है। 
गाउट से बचाने में
जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमा हो जाने के कारण गाउट की समस्या हो जाती है और जोड़ों में गंभीर दर्द होता है। नोनी जूस ब्लड में यूरिक एसिड को घटाता है और गाउट का जोखिम कम करता है। 
बुखार के इलाज में
एंटी वायरल गुणों से भरपूर होने के कारण नोनी के जूस का सेवन करने से सर्दी, खांसी, बुखार और शरीर का दर्द दूर हो जाता है। 
एंटी एजिंग के रुप में
नोनी के रस में विटामिन सी और सेलेनियम पाया जाता है जो मुक्त कणों से लड़ता है और इसके हानिकारक प्रभाव से त्वचा की रक्षा करता है। साथ ही स्किन के लचीलेपन को बनाए रखता है। साथ ही इसमें एंटी एक्ने गुण भी होते हैं जो मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। यदि आपको त्वचा में चमक भरनी है तो नोनी का जूस सुबह जरूर पिएं।
इस प्रकार जो लोग रोजाना नोनी जूस का सेवन करते हैं वे न सिर्फ बीमारियों से दूर रहते हैं बल्कि उनका बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल घटता है और गुड कोलेस्ट्रॉल एचडीएल बढ़ता है।
स्किन को हेल्दी रखने में
नोनी जूस में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसे रोजाना चेहरे पर लगाने से यह त्वचा को अच्छी तरह मॉश्चराइज करता है और जवान बनाये रखने में मदद करता है।


पुलिस पर पिस्टल तानने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसको पनाह देने वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है। दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी। इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था। फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया था। इस शख्स की पहचान शाहरुख के रूप में हुई थी। इमेज नतीजे
दिल्ली पुलिस कई दिनों से शाहरुख की तलाश कर रही थी।बताया जा रहा था कि वह दिल्ली के थाना उस्मानपुर का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम उसकी तलाश में लगी थी। क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि शाहरुख बरेली में छिपा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही शाहरुख के मददगारों की भी तलाश शुरू हो गई है। शाहरुख ने दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर पिस्टल तानी थी। दीपक दहिया ने आज तक से खास बातचीत में कहा था कि शख्स सामने से फायरिंग करते हुए आ रहा था। दूसरे लोग उसकी फायरिंग की जद में न आ जाएं, इसके लिए उन्होंने उसे बीच में ही रोक लिया। इमेज नतीजे
जान जोखिम में डालने के सवाल पर हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया ने कहा था कि सबसे पहले तो हमें हमारे पब्लिक की जान बचानी है… हमें तो लग जाएगी यह तो बाद की बात है।पहले तो जिनके लिए नौकरी कर रहे हैं, वे जरूरी हैं।


स्वास्थ्य विभागः संक्रमितो की हालत स्थिर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से पाव पसार रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित दो नये मामलों की भारत में पुष्टि हुई है। जिनमें एक मरीज दिल्ली में है, जबकि दूसरा मरीज तेलंगाना में है। अब भारत में कोरोना के कुल 5 टेस्ट पॉजिटिव हो चुके हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बतााया कि दो नये केस पॉजीटिव आए है, एक दिल्ली से दूसरा तेलंगाना से.. दिल्ली वाले इटली से आया है, तेलंगाना वाले ने दुबई की यात्रा की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को कोरोना से डरने की बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी।
तेलंगाना में जिस व्यक्ति के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टी हुई है, उसकी पहचान हो चुकी है। 24 साल का वो मरीज बैंगलुरू की कंपनी में सॉफ्टेवयर इंजीनियर है। 17 फरवरी को कंपनी के काम से दुबई गया था, इसके बाद दुबई से हांगकांग गया था. हांकांग से 20 फरवरी को भारत लौटा।भारत में पहले कोरोना वायरस के तीन मामले केरल में सामने आए थे। इनमें चीन के वुहान विश्वविद्यालय में अध्ययनरत चिकित्सा विषय के दो छात्र भी शामिल थे। स्वदेश लौटने पर इन्होंने स्वयं इसकी जानकारी अस्पताल को दी और जांच में इनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। तीनों को ठीक होने पर पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जयपुर में भी एक मरीज के कोरोना पॉजिटव पाए जाने की आशंका बढ़ गई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि जयपुर में एक इतालवी पर्यटक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी को लिए गए पहले नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन सेहत में लगातार गिरावट आने के बाद दूसरे नमूने की जांच की गई और सोमवार को उसके कोरोना वायरस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शर्मा ने कहा, ‘‘ चूंकि रिपोर्ट में अंतर है, इसलिए नमूने को परीक्षण के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है। कोरोना की वजह से अमेरिका में मरने वालों की संख्या दो से बढ़कर 6 हो गई है। चीन से वुहान से फैले कोरोना वायरस का 70 देशों तक पहुंच चुका है। कोरोना से मरने वाला का आंकड़ा भी 3 हजार के पार पहुंच चुका है। जबकि कोरोना से संक्रमित लोगों के मामले क़रीब 90,000 के पास पहुंच चुके है। कोरोना की दहशत ऐसी है कि, हर कोई इससे बचने के उपाय ढूंढने में लगा है।
कोरोना से कैसे रहें सावधान
साबुन से हाथ धोएं
हैंड रब इस्‍तेमाल करें
खांसते-छीकते समय मुंह रुमाल-टिश्‍यू से ढकें
कोल्‍ड-फ्लू लक्षण वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें
भीड़भाड़ वाली जगह पर कम जाएं
सार्वजनिक जगहों पर हाथ मिलाने से बचें।


सब्जी-फल अच्छी तरह धोकर खाएं।


उत्तर भारत में तूफान-बारिश का अलर्ट

स्काइमेट ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट | उत्तर भारत में 5 और 6 मार्च को भारी बारिश और तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना | इस हफ्ते बिगड़े मौसम से फसलों को हो सकता है नुकसान- जतिन सिंह,


नई दिल्ली। पिछले हफ्ते देश के अधिकांश इलाकों में बारिश जैसी मौसमी हलचलें देखने को मिली थीं। सप्ताह की शुरुआत में 24 और 25 फरवरी को देश के पूर्वी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। बिहार में मुंगेर, गोपालगंज, जमुई, बांका और औरंगाबाद में बड़े पैमाने पर ओले गिरे थे और वज्रपात यानि बिजली गिरने की घटनाएँ देखने को मिली थीं। इसके चलते जहां फसलों का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ वहीं 11 लोगों की मौत हो गई थी।
झारखंड में पलामू और डाल्टनगंज में भी 24 और 25 मार्च को भारी बारिश के साथ ओले गिरे थे। 60 सालों का रिकॉर्ड टूटा था। तूफानी हवाओं के कारण फसलें ज़मीन पर लेट गई थीं और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। ओड़ीशा के कुछ हिस्से और छत्तीसगढ़ भी ऐसे मौसम की जद में आए थे। देवगढ़, कांठापाड़ा, मलकानगिरि और रायपुर में भी भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।


फरवरी के आखिर में उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों पर भी मौसम बदला था। दिल्ली-एनसीआर समेत फरवरी की विदाई बारिश के साथ हुई।


पूर्वी और उत्तर भारत की तरह ही मध्य भारत के भी कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। जबकि दक्षिण भारत के भागों में बारिश में कमी रही। हालांकि देश में जनवरी और फरवरी महीने में कुल 40.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य (40.8 मिमी) के करीब है।


2 मार्च से शुरू हो रहा नया सप्ताह देश के लिए अच्छा रहेगा। गुजरात और कर्नाटक को छोड़कर देश भर में बारिश होने की संभावना है। तेज़ बारिश, भीषण गर्जना, ओलावृष्टि की गतिविधियां 5 और 6 मार्च को चरम पर होंगी। इस बार भी सबसे अधिक प्रभाव उत्तरी, पूर्वी और मध्य पर होगा। इस बार भी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा भी प्रभावित हो सकते हैं।


उत्तर भारत में आएगी बारिशः इस सप्ताह की शुरुआत शांत मौसम के साथ हुई है। 2 और 3 मार्च को पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। 4 मार्च को नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर आएगा। इसके प्रभाव से राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बनेगा जिससे पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 4 से 7 मार्च के बीच अधिकांश स्थानों पर तेज़ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है।


जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में भी इसी दौरान भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। उत्तर भारत में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए स्काइमेट ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


पूर्वी व पूर्वोत्तर वर्षा और ओलावृष्टिः पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पिछले सप्ताह भारी बारिश और हिमपात से जो नुकसान हुआ था वही कहानी इस हफ्ते भी दोहराई जाएगी। 4 से 8 मार्च के बीच पूर्वी राज्यों में तेज़ बारिश होगी। अधिकांश इलाकों में बादलों की गर्जना और तेज़ हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन भागों में भी गतिविधियां 5 और 6 मार्च को सबसे अधिक होंगी।


पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी इस सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना है। अरुणाचल, असम और मेघालय अधिक प्रभावित होंगे।


मध्य भारत को भी मिलेगी बारिशः गुजरात पिछले सप्ताह की ही तरह इस हफ्ते भी मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सप्ताह के शुरुआती दिनों में हल्की वर्षा होगी। लेकिन दूसरे हफ्ते गतिविधियां बढ़ेंगी और 5 व 6 मार्च को इन भागों में वायपक बारिश देखने को मिलेगी।


दक्षिण भारत में प्री-मॉनसून जैसा मौसमः इस सप्ताह दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हल्की होगी। केरल और उत्तरी कर्नाटक में सप्ताह के शुरुआती दिनों में हल्की प्री-मॉनसून वर्षा होगी। हालांकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सप्ताह के मध्य से अच्छी बारिश हो सकती है। सप्ताह के मध्य से ही तमिलनाडु में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।  हालांकि इस सप्ताह फिर से केरल और तमिलनाडु में बारिश बढ़ेगी।


दिल्ली में बारिश के लिए इंतज़ारः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह तेज़ बारिश की है उम्मीद। 4 से 7 मार्च के बीच दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर वर्षा होने की संभावना है। गतिविधियां 5 और 6 मार्च को सबसे अधिक होंगी। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच जबकि अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच रहेगा।


चेन्नई में गर्मीः चेन्नई में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सप्ताह के मध्य से रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा और सुबह का तापमान 25 डिग्री के करीब रहेगा।


31 तक होगे बीएस-4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन

BS4 वाहन स्वामियों के लिये खास सूचना,


माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 31 मार्च तक ही हो पाएंगे BS4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन, इसके बाद उठाना पड़ सकता है  BS4 वाहन स्वामियों को भारी परेशानी का सामना,


मुज़फ्फरनगर।  जनपद मुजफ्फरनगर मैं एआरटीओ ऑफिस में तैनात एआरटीओ महोदय राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार वर्ष 2020 के 31 मार्च तक ही ऑल टाइप bs4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा अगर इस समय अवधि के बीच कोई भी वाहन स्वामी अपने वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराता तो यह कानून का उल्लंघन होगा जिसके खामियाजा के रूप में 21 मार्च के बाद bs4 वाहन स्वामी को बड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।  इसी क्रम में एआरटीओ राजीव बंसल ने जनपद के समस्त वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि कृपया 31 मार्च तक अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें ताकि भविष्य में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वाहन रजिस्ट्रेशन हेतु वाहन कम्पनी शोरूम, या एआरटीओ कार्यालय मुज़फ्फरनगर पर सम्पर्क करें।


अगले 3 वर्ष तक रहेगा सुस्ती का असर

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था में जारी सुस्ती को जल्द खत्म न किया गया तो आने वाले समय भारतीय कॉरपोरेट जगत भारी जोखिम से घिर जाएगा। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि सुस्ती के असर से अगले तीन वर्षों में 10.52 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर्ज एनपीए हो सकता है। रेटिंग एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने हाल में जारी अक्तूबर-दिसंबर 2019 तिमाही के लिए विकास दर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। साथ ही चालू वित्त वर्ष में विकास दर पांच फीसदी रहने की बात कहीं थी।


लगातार सुस्ती और इसके लंबे समय तक जारी रहने की आशंका से भारतीय कॉरपोरेट जगत की क्रेडिट प्रोफाइल दबाव में है। रेटिंग एजेंसी ने जोखिमों का आकलन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का विश्लेषण किया। इसके बाद निष्कर्ष निकाला कि रियल एस्टेट, ऊर्जा, ऑटो और सहायक क्षेत्र, दूरसंचार व इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित 11 क्षेत्रों पर ऋण डिफॉल्ट का सबसे ज्यादा जोखिम में है। एजेंसी ने इस विश्लेषण के लिए 500 बड़े कर्ज वाली कंपनियों की संपत्ति गुणवत्ता और उनकी उत्पादकता व गैर-उत्पादक संपत्तियों का गहन अध्ययन किया है। इससे कंपनियों के रीफाइनेंसिंग जोखिमों का भी खुलासा होता है।


इंडिया रेटिंग्स ने बताया कि अगर वित्त वर्ष 21 और 22 में विकास दर गिरकर 4.5 फीसदी तक जाती है, तो आपराधिक श्रेणी में आने वाले कर्ज का दायरा 159 आधार अंक बढ़कर सिस्टम में जारी कुल कॉरपोरट कर्ज का 5.59 फीसदी पहुंच सकता है। इसके उलट, अगर वित्त वर्ष 2021 और 2022 में विकास दर बढ़कर 7 फीसदी पहुंच जाती है, तो जोखिम वाले इस कर्ज का दायरा 87 आधार अंक घटकर 3.13 फीसदी पर आ सकता है।


पीएम मोदीः देश में एकता-शांति जरूरी

भावुक हुए पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- देश में शांति और एकता जरूरी



नई दिल्ली। सोशल मीडिया से अलविदा के ऐलान के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए हैं। मंगलवार को हुई संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने दिल्ली हिंसा का सीधा जिक्र किए बिना कहा कि देश में शांति और एकता जरूरी है। मीटिंग में मोदी ने अपना नारा भी दोहराया कि सबका साथ, सबका विकास के साथ-साथ सबका विश्वास भी जरूरी है। आगे उन्होंने सख्त लहजे में यह भी कहा कि उनके लिए पहले देश और फिर दल है। पीएम मोदी का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब उनके सोशल मीडिया छोड़ने की खबर हर जगह छाई हुई है। मोदी ने सोमवार रात यह ऐलान किया था कि रविवार से वह फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चलाना छोड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने मीटिंग में आगे कहा, देश सर्वोपरि है। विकास बीजेपी का मंत्र है और इसके लिए शांति एकता और सद्भाव जरूरी है. यह रखते हुए विकास को आगे ले जाना है। मीटिंग से बाहर आकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि मोदी ने सांसदों से सख्त लहजे में यह भी कहा कि यह सिर्फ बोलना नहीं है, हर सासंद को शांति, एकता और सद्भावना में लीड करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की तरह देशहित और दलहित तब भी मामला आया था, तब वंदे मातरम को भी इनकार किया गया था। दिल्ली में फैली हिंसा के बाद 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार इसपर कुछ कहा था। करीब 69 घंटों बाद आए इस ट्वीट की वजह से पीएम मोदी को घेरा भी गया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। पीएम मोदी ने लिखा था, दिल्ली के अलग-अलग हिस्से में जो हालात हैं उस पर विस्तृत समीक्षा की। पुलिस और अन्य एजेंसियों शांति बहाली सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा था कि मैं सभी बहनों और भाईयों से यह अपील करता हूं कि वे शांति और भाईचारे बनाए रखें। जल्द से जल्द शांति बहाली के लिए यह जरूरी है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सभी देशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मार्च04, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-206 (साल-01)
2. बुधवार , मार्च 04, 2020
3. शक-1941,फाल्गुन - शुक्ल पक्ष, तिथि-दसमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:45,सूर्यास्त 06:13
5. न्‍यूनतम तापमान 16+ डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)



डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...