शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

450 बीघा जमीन को कराया कब्जा-मुक्त

अनुप धीमान 


सहारनपुर। तहसील सहारनपुर के अब तक के सबसे बड़े अतिक्रमण विरोधी अभियान में आज सिंचाई विभाग की लगभग 450 बीघा बहुमूल्य भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम ग्राम दतौली रांघड़ के खसरा संख्या 454,ग्राम नजीबपुरा के खसरा संख्या 57 तथा ग्राम सुल्तानपुर के खसरा संख्या 110,120 व 124 में सिंचाई विभाग की लगभग 75 एकड़ अर्थात 450 बीघा भूमि है। यह भूमि ग्राम सुल्तानपुर के इंद्रजीत, पलटू, सतपाल, धर्मपाल, नाथीराम, राजकुमार, विजयपाल, अतर सिंह, अमन, सुरेश, त्रिलोकचंद व गुलाब आदि को पट्टे पर दी गई थी। इन पट्टों की अवधि वर्ष 2015 में ही समाप्त हो चुकी थी लेकिन पट्टेदार जमीन पर फसल बोते रहे। सिंचाई विभाग द्वारा इन्हें कई बार फसल हटाने की चेतावनी दी गई तथा बेदखली के नोटिस भी जारी किए गए परंतु ये बार बार फसल बो लेते थे तथा हटाने का प्रयास करने पर परिवार की महिलाओं को आगे कर देते थे। कई बार सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता व मारपीट भी की गई। इस बार आयुक्त सहारनपुर मण्डल द्वारा इस भूमि को खाली कराने की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को दी गई। एसडीएम सदर आज राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर भारी पुलिस बल,महिला पुलिस बल व पीएसी के साथ मौके पर पहुँचे तथा जेसीबी व 10 ट्रैक्टर लेकर जमीन खाली कराने की कार्यवाही की गई।कब्जाधारियों द्वारा हल्के फुल्के विरोध के सरकारी अमले के सामने समर्पण कर दिया गया। इसके बाद पूरी जमीन को जोतकर खाली करा लिया गया तथा सिंचाई विभाग तथा वन विभाग को दखल दे दिया गया। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 25 करोड़ रुपये है। 
एसडीएम द्वारा अवगत कराया कि आयुक्त महोदय द्वारा इस भूमि पर गाजियाबाद की तरह सिटी फॉरेस्ट विकसित करने की योजना बनाई गई है जिसे विकसित करने की जिम्मेदारी श्री वी के जैन वन संरक्षक को दी गई है। सिटी फॉरेस्ट के अंतर्गत फलदार व छायादार पेड़ लगाकर इसे हरे भरे वन तथा पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। सिटी फारेस्ट में कृत्रिम झील,साइकिल ट्रैक,बच्चों के झूले,ओपन जिम तथा अन्य मनोरंजन तथा स्वास्थ्यप्रद सुविधाएं भी सुलभ होंगी। यह भूमि नहर से लगी होने के कारण वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। सिटी फॉरेस्ट के विकास का कार्य वन विभाग द्वारा किया जाएगा,अतः आज के अभियान में वन विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित रहे। आज के अभियान का नेतृत्व एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह,डीएफओ श्री विजय सिंह,अधिशासी अभियंता सिंचाई श्री जलज शर्मा व मुनेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त संजीव वर्मा, एसडीओ सिंचाई, श्री अरुण फॉरेस्ट रेंजर, संजीव कपिल,राजेश कश्यप, नेपाल सिंह, गुफरान अहमद,सतेंद्र कुमार लेखपाल,सिंचाई विभाग व वन विभाग का स्टाफ तथा थाना कोतवाली देहात का पुलिस बल उपस्थित रहे।


शिवरात्रि पूजा से मिलेगी दोषों से मुक्ति

शिवरात्रि के दिन शिवपूजा से मिलेगी ग्रह दोषो से मुक्ति 


अरविंद सिसौदिया। 


नानौता। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पूरे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस बार की महाशिवरात्रि की विशेष बात यह है कि 117 वर्ष बाद शनि और शुक्र का दुर्लभ योग बन रहा है। जिसके चलते इस योग में शिवपूजा करने से कई ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिल सकती है। 
देशभर में महाशिवरात्रि पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथी को मनाया जाता है। इस बार दुर्लभ संयोग होने के चलते शिवभक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिलेभर के शिवमंदिरोंमें भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंदिरों की साज-सज्जा के साथ अनुष्ठान के लिए सामग्री जुटाई जा रही है। मंदिरों पर मेलों का आयोजन होगा, जिसकी रूपरेखा तैयार की गई है। 28 वर्ष बाद बनेगा विषयोग - 
इस वर्ष शनि ने 23 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश किया है। इस बार शिवरात्रि पर शनि के साथ चन्द्र भी रहेगा। शनि-चन्द्र की युति के चलते विष योग बन रहा है। इससे पूर्व यह योग 28 वर्ष पूर्व 2 मार्च 1992 को बना था। कुंडली में शनि और चंद्र योग के दोष दूर करने केलिए शिवपूजा करने की सलाह दी जाती है। बुधआदित्य और सर्प योग भी बनेगा - 
21 फरवरी को बुध और सूर्य कुंभ राशि में एक साथ रहेंगे। इसके चलते बुध आदित्य योग बनेगा तो वहीं इसी दिन सभी ग्रह राहु-केतू के मध्य रहेंगे। जिसके चलते सर्पयोग भी बनेगा। जिसके चलते यह शिवरात्रि विशेष रहेगी। 
117 वर्ष पूर्व बना था दुर्लभ योग - पं राजेश शास्त्री के अनुसार इस वर्ष शिवरात्रि पर शनि अपनी स्वंय की राशि मकर में और शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा। यह एक दुर्लभ योग होगा। इससे पूर्व यह योग 25 फरवरी 1903 में बना था। इस वर्ष गुरू भी अपनी स्वराशि धनु में स्थित है। इस योग में शिवपूजा करने पर शनि गुरू, शुक्र के दोषों से मुक्ति मिलेगी। इसी दिन स्वार्थ सिद्वी योग भी रहेगा। साधना के लिए शिवरात्रि यानि सिद्वरात्रि - 
ज्योतिषशास्त्र में साधना के लिए तीन रात्रि विशेष बताई गई हैं। इनमें शरद पूर्णिमा को मोहरात्रि, दीपावली की कालरात्रि तथा शिवरात्रि को सिद्वरात्रि कहा गया है। इस बार शिवरात्रि पर चन्द्र-शनि की मकर मंयुति के साथ शश योग भी बन रहा है।


'बाप-बेटे की हत्या' से इलाके में सनसनी

सहरसा। बिहार में बढ़ते अपराध के सामने इन दिनों पुलिस बेबस नजर आ रही हैं। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी है। मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस हत्या की छानबीन में जुटी हुई है। वारदात सहरसा जिले के बसनही थाना इलाके की है। जहां मोतीबारी गांव के पास अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। क्रिमिनलों ने बाप-बेटे को गोली मार दी। जिसके कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। घायल बेटे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में नंभर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक बाप-बेटे घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मर दी।  मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।


गिरिराज को 'राष्ट्रीय अध्यक्ष' का सम्मन

नई दिल्ली। बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह को इस बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समन जारी किया गया है। हाल ही में कई विवादित बयान देने वाले गिरिराज सिंह को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में दिए गए विवादित बयानों को लेकर गिरिराज सिंह को समन जारी किया। बता दें कि दिल्ली चुनाव के वक्त गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग को लेकर कहा था कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहाथा कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है। अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सजल करना होगा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सीएए के समर्थन कार्यक्रम में एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मत्स्य और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी, ये सारे यहीं से निकलते हैं।गिरिराज सिंह ने कहा, ‘मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े-बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी, चाहे हाफिज सईद का मामला हो, ये सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।


पुलिसकर्मियों ने अगवा कर रेप किया

प्रशांत शर्मा


गोरखपुर। दो सिपाहियों ने बृहस्पतिवार रात एक युवती को गोरखनाथ इलाके से अगवा कर रेलवे स्टेशन के पास स्थित कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब युवती ने घर जाने देने की बात की तो दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा। आखिरकार रात करीब एक बजे आरोपितों ने उसे 600 रुपये देकर छोड़ा। युवती ऑटो से किसी तरह घर पहुंची और परिवार को आपबीती बताई।


शरीर पर काफी चोट लगी होने से घरवाले शुक्रवार देर शाम उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। तब घटना का खुलासा हुआ। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सीओ कोतवाली वीपी सिंह महिला कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंच गए। पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल भी कराया जा रहा है। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध भी बता रही है।


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके की रहने वाली 24 वर्षीय युवती चार भाई-बहनों में छोटी है। वह ट्यूशन पढ़ाती है। बृहस्पतिवार को वह मां के साथ बहन के घर गई थी। युवती के मुताबिक दीदी के घर कुछ विवाद हो गया, जिससे वह घर से चल पड़ी। पीछे से मां भी आ रही थी। इसी दौरान दो सिपाही आए और बोले कि तुम धंधा करती हो।


इनकार करने पर उन्होंने जबरन बाइक पर बैठा लिया। मां के पीछे आने की बात कहने पर वह गाली देने लगे। इसके बाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक कमरे में ले गए। वहां दोनों ने दुष्कर्म किया। जब उसने घर जाने देने की बात कही तो दोनों उसे बुरी तरह पीटने लगे। बाद में रात करीब एक बजे 600 रुपये देकर जाने को कहा। युवती ने जब कहा कि घर कैसे जाएगी, तो वह फिर गाली देने लगे और भगा दिया।


एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि सीओ कोतवाली को घटना की जांच के लिए भेजा गया है। युवती को बताए गए कमरे पर ले जाया जाएगा, यदि वह होटल निकला तो किसके नाम बुक था और कौन-कौन आया, इसका पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।


वायरस के क़हर की संख्या 1500 से पार

बीजिंग (एजेंसी)। चीन में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। जिसके कारण चीन में लोगों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ते जा रहा है। जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चीन में मरने वालों की संख्या 1500 से अधिक हो चुकी है।  इस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 66 हजार से अधिक हो गई है। इस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत के लोग हुए है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब दुनिया के कई शहरों तक पहुंच चुका है।


सपा नेतृत्व ने निकाली सिलेंडर शव-यात्रा

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव राजेश यादव के नेतृत्व में सिलेंडर शवयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से कीडगंज से उठकर सतीश शाह चौराहा होते हुए कोठा परचा राम भवन सुलाकी चौराहा बहादुरगंज लोकनाथ होते हुए चौक घंटाघर पर समाप्त हुआ। समापन करते हुए सपाइयों ने कहा की अगर जल्द से जल्द गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं होते है तो समाजवादी नगर कार्यकर्ता अनशन करेंगे यात्रा में सर्वश्री पूर्व पार्षद रेखा उपाध्याय महेश निषाद बृजेश केसरवानी राजेश यादव विकास यादव बालाजी पंकज साहू दिनेश प्रजापति अभिषेक यादव प्रधान नितिन दिलीप यादव त्रिलोकी नाथ सोनकर संदीप पटेल श्यामू यादव रूपनाथ यादव सौरभ यादव रामा सौरव यादव कालीबाड़ी शिवाकांत यादव हरि भान यादव सोनू सोनकर मुकेश यादव अंकित विश्वकर्मा सुधीर सिंह बंटी यादव चंदू दिनेश यादव हिमांशु मिश्रा मोहम्मद वैस रितेश जयसवाल टिंकू पांडे गोपाल साहू अमन गुप्ता विजय महतो एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।        


रिपोर्ट- बृजेश केसरवानी


यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...