बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

नाबालिक विवाहिता प्रेमी के साथ फरार

पीडिता की दादी के मुताबिक विवाहिता की उम्र 18 वर्ष से भी कम 
मनचले आशिक से परेशान होकर ही कम उम्र में की गई थी विवाहिता की शादी 
अरविंद सिसौदिया
नानौता। नाबालिग विवाहिता को उसका प्रेमी लेकर फरार हो गया। विवाहिता की दादी द्वारा जब आरोपी पक्ष को उलाहना दिया गया तो उन्होनें जान से मारने की धमकी दे डाली। पीडित दादी ने इस मामले में थाने पर तहरीर देकर आरोपी प्रेमी व परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। नगर के देवबंद रोड निवासी एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके पुत्र व पुत्रवधु की कई वर्षो पूर्व मौत हो चुकी है। जिसके बाद अपने एक पौत्र व पौत्री का पालन पोषण दादी द्वारा किया गया। पीडिता दोनो बच्चों की दादी का आरोप है कि उसके मुहल्ले में ही रहने वाला एक मनचला युवक अक्सर उसकी पौत्री के साथ छेडछाड व परेशान करहता था। मनचले की हरकतों से परेशान होकर पीडित दादी द्वारा पौत्री का विवाह कम उम्र यानि 18 वर्ष से पूर्व ही कर दिया गया था। पीडित दादी का आरोप है कि आरोपी प्रेमी युवक उसकी नाबालिग पौत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबध में जब पीडिता दादी द्वारा जब उसकी पौत्री को वापस करने के लिए आरोपी के परिजनों के घर जाकर उलाहना दिया। तो आरोपी के परिजनों द्वारा उसे व पौत्र को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीडिता ने थाने पर तहरीर देकर उसकी पौत्री को वापस दिलवाएं जाने व आरोपी पक्ष के खिलाफ कारवाई की मांग की है।


सकते में शीर्ष नेतृत्व, होगी समीक्षा बैठक

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की करारी हार हुई है। इस हार से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सकते में है। पूरे दमखम और केंद्रीय नेतृत्व की पूरी फौज चुनावी समर में झोंकने के बावजूद भाजपा को महज 8 सीटों पर जीत मिली। पार्टी की करारी हार के बाद अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हार की समीक्षा के लिए बुधवार शाम 5 बजे महासचिवों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। 
भाजपा के दोनों दिग्गज नेता पार्टी की हार की समीक्षा करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी हार हुई है। लगभग 21 दिनों तक चले आक्रामक प्रचार के बावजूद दिल्ली में पार्टी की नैया डूब गई। भाजपा ने चुनाव के दौरान पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं को उतार दिया था। केंद्रीय मंत्री दिल्ली में पद यात्रा कर रहे थे, तो खुद गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली की गलियों में कई रैलियां की फिर भी पार्टी के नेता हार गए। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग, अनुच्छेद 370, नागरिकता कानून, राम मंदिर जैसे मुद्दों का जिक्र किया लेकिन पार्टी को हार मिली।
चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हार स्वीकार कर ली है। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरन शाहीनबाग का मुद्दा भी छाया रहा। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य छोटे से लेकर बड़े नेता हर रैली और सभाओं में शाहीनबाग का मुद्दा उछालते रहे। बैठक में राष्ट्रवाद बनाम फ्री देने की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में रणनीतिक चूक पर भी विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।


कश्मीर दौरे पर राजपूतों का दूसरा दल

श्रीनगर (एजेंसी)। विदेशी राजदूतों का दूसरा दल आज जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करेगा। इससे एक महीने पहले ही राजदूतों के प्रतिनिधियों के एक दल ने केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया था। ये प्रतिनिधिमंडल यूरोपीय संघ के जर्मनी, फ्रांस, चेक गणराज्य, पोलैंड, बुल्गारिया और हंगरी से हैं और ये बुधवार को श्रीनगर तथा गुरुवार को जम्मू में रहेंगे। सूत्रों ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल को सेना के शीर्ष कमांडर कश्मीर में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।श्रीनगर और जम्मू प्रवास के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल व्यापारिक प्रतिनिधियों और अन्य लोगों से भी मिल सकता है। 
प्रतिनिधिमंडल जम्मू में उपराज्यपाल जी.सी. मुर्मू से भी मुलाकात करेगा। इस दौरे से कुछ दिन पहले ही जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों- उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) लगाया गया था। प्रतिनिधिमंडल जिस होटल में ठहरेगा, उसके आसपास और पूरे श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


16 फरवरी को लेंगे सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर विजेता बनकर उभरी है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप ने लगातार दूसरी बार इतिहास रचा है और विरोधियों को जीत की आंधी में उड़ा दिया।


मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर सिमट गई। 2015 की तरह इस बार भी कांग्रेस शून्य पर रही। आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। 16 फरवरी को रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इस बार वह लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं मंत्रीमंडल में मनीष सिसोदिया, आतिशी, राघव चड्ढा जैसे नामों को शामिल करने की चर्चा चल रही है। 


उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकाल करने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने आवास वापस लौट गए हैं। यहां वो कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए केजरीवाल के आवास पर पहले से ही आप के सभी विजेता विधायक पहुंचे हुए हैं।


राजमाता की अंतिम-यात्रा में पहुंचे दिग्विजय

मनोज सिंह ठाकुर


रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के अंतिम संस्कार में शामिल होने रायपुर पहुंचे हुए है। रायपुर से दिग्विजय सिंह विशेष विमान से अम्बिकापुर जाएंगे। अंबिकापुर में मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया है। राजमाता देवेंद्र कुमारी के दुखद निधन पर दिग्विजय सिंह उन्हें श्रद्धांजलि दिया। उन्होंने कहा कि उनका और हमारा एक पारिवारिक रिश्ता रहा है। वह शांत महिला और एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाली राजनेता थी। उनकी कमी हमें खलेगी। उनके समस्त परिवार को अपनी ओर से संवेदना व्यक्त किया। बता दें कि 86 वर्षीय राजमाता देवेंद्र कुमारी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया था। अंबिकापुर के रानी तालाब में राजमाता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


प्रतिष्ठा के कारण मां-बाप,भाई की आत्महत्या

शशि कोन्हेर
 


गढा़चिरोली। अभी तक आपने शादी ब्याह के मामले में सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए ऑनर किलिंग की खबरे पढ़ी होंगी | ऐसे मामलों में दूल्हा-दुल्हन की हत्या की खबरे गांहे-बगाहे सुर्ख़ियों में रहती है | लेकिन एक परिवार ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली , क्योकि उनकी बेटी ने अपनी बिरादरी की जगह दूसरे समाज के लड़के से शादी कर ली | मामला राजनांदगांव से लगे महाराष्ट्र के घोर नक्सल प्रभावित गढ़ाचिरोली का बताया जा रहा है। लव मैरिज पर आमदा लड़की को  इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा ना था कि उसके माता-पिता और छोटा भाई इससे नाराज होकर इतना बड़ा कदम उठा लेंगे | इस लड़की के मुताबिक परिवार को उसका विवाह नागवार गुजर रहा था | वो इस बात से वाकिफ थी , उसे इसका भी अंदाजा था कि देर सवेर परिवार उन्हें स्वीकार कर लेगा | लेकिन उसके प्रेम विवाह के बाद आई खबर से यह दंपत्ति हैरत में है | फ़िलहाल वे इस सामूहिक आत्महत्या को लेकर पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रख रहे है। छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बुरी खबर आ रही है | यहां एक 24 साल की लड़की ने दूसरे समाज के लड़के साथ शादी की तो लड़की के माता-पिता और भाई ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा इलाका सदमे में आ गया | लड़की के माता-पिता और भाई ने एक साथ कुएं में कूदकर जान दे दी | यह घटना गड़चिरौली जिले की है | दरअसल यहां रविंद्र वरगंटीवार की बेटी का दूसरे कास्ट के लड़के से प्रेम संबंध था | लड़की ने अपने पिता से कहा कि उसी लड़के से शादी करनी है | लेकिन परिवार वालों को यह प्रेम विवाह मंजूर नहीं था , लिहाजा उन्होंने इस शादी के लिए इनकार कर दिया | इसके बाद बेटी प्रेम विवाह ही करने की बात कहते हुए शनिवार को घर से निकल गई | उसके घरवालों को जिसकी इस बात की जानकारी मिली उन्होंने एक के बाद एक कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


फरवरी 13, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-187 (साल-01)
2. बृहस्पतिवार, फरवरी 13, 2020
3. शक-1941,फाल्गुन - कृष्ण पक्ष, तिथि- पंचमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:03,सूर्यास्त 06:04
5. न्‍यूनतम तापमान 10+ डी.सै.,अधिकतम-24+ डी.सै., हल्की बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...