रविवार, 9 फ़रवरी 2020

हर्षोल्लास के साथ मनाई रविदास जयंती

पंकज राघव


सम्भल । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर-प्रदेश द्वारा भक्ति काल के ज्ञानाश्रयी शाखा के महान संत भक्त रविदास की जयंती बडे उत्साह पूर्वक मनाई गई। जिसमें उनके सत्य और अहिंसा सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
नगर के हल्लूसराय मौहल्ला में स्थित ग्लोरियस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन स्कूल के परिसर में सम्पन्न हुई संत रविदास जी की जयंती की शुरुआत समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व  महासचिव कु.कुसुम ने रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व एम जी एम कालेज के समाज शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डाँ. निरंकार सिंह ने संत रविदास जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास भक्तिकाल के निर्गुण शाखा की ज्ञानाश्रयी मार्ग के प्रमुख कवि थे। सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। वह हमेशा कर्म को महत्व देते थे। 
कार्यक्रम के अध्यक्ष व शंकर भूषण शरण जनता इण्टर कालेज के हिन्दी प्रवक्ता डाँ. टेकचन्द निर्मल ने कहा कि संत रविदास एक समाज सुधारक थे। जिन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवन भर प्रयास किया।
समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व महासचिव कुसुम ने कहा कि संत रविदास ने यह सिद्ध कर दिया कि कोई भी व्यक्ति उच्च जाति या कुल में जन्म लेने जन्म लेने से बडा नही होता।बल्कि वह बडा अपने कर्म से होता है। इसलिए व्यक्ति को सदा श्रेष्ठ कर्म करते रहना चाहिए।
जयंती में मनोज कुमार भास्कर,अमित कुमार गुप्ता,डाँ. मौ.शावेज, नवीन कुमार सक्सेना,रूबी, शिवानी, चिंकी दिवाकर, कुसुम तथा तरगं सक्सेना आदि ने भी संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


महाराष्ट्र भी देगा 100 यूनिट बिजली मुफ्त

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को मुफ्त बिजली का तोहफा देकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अब उनके नक्शे कदम पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे चल निकले हैं। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने विभागीय बैठक कर अधिकारियों से कहा है कि सरकार गरीबों और किसानों को सस्ती और 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना चाहती है। इस योजना को लागू करने के लिए बिजली उत्पादन बढ़ाने के काम में सरकार जुट गई है। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की इच्छा है कि दिल्ली की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी जरूरत मंदों को मुफ्त बिजली दी जाय। मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसानों को दिन में कम से कम चार घंटे बिजली की आपूर्ति अनिवार्य रूप से की जाए। जिसके लिए राज्य का बिजली महकमा जुटा है। अब जरूरत मंदों को मुफ्त बिजली मुहैया कराने में विभाग जुट गया है।


ऊंची कूद में नया विश्व कीर्तिमान स्थापित

नई दिल्ली(एजेंसी)। अमरीका में जन्में 20 वर्षीय स्वीडिश खिलाड़ी अर्मान्ड डुप्लेंटिस ने 6.17 मीटर की ऊंचाई को लांघकर पोल वॉल्ट में नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कारमाना अर्मान्ड ने पोलेंड के तुरान शहर में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर टून मीट में शनिवार को किया। यूरोपीय चैंपियन अर्मान्ड के पहले पोल वॉल्ट का विश्व रिकार्ड रेनॉड लेवीलेनी ने 2012 में 6.16 मीटर की ऊंचाई लांघकर बनाया था। इसके एक सप्ताह पहले ही जर्मनी में रिकार्ड तोड़ने का असफल प्रयास किया था, लेकिन उस नाकामयाबी को पीछे छोड़ते हुए तुरान में महज एक सेंटीमीटर से विश्व रिकार्ड को तोड़ने में कामयाबी हासिल की है। जीत के बाद चर्चा में अर्मान्ड ने बताया कि यह काम ऐसा है, जिसे वह तीन साल की उम्र से करना चाह रहा था। यह एक बड़ा साल है, और बेहतर तरीके से इसकी शुरुआत हुई है। हालांकि, इस रिकार्ड पर वर्ल्ड एथलेक्टिस की आधिकारिक मुहर लगने में अभी समय लगेगा। लेकिन ऐसे समय जब 24 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक शुरू होना है, अर्मान्ड ने संदेश दे दिया है।


रालोअ में 444 मामलों का निष्पादन

बरमो। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर तेनुघाट न्यायालय में शनिवार 8 फरवरी को लगे राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उदघाटन जिला जज प्रथम उत्तम आनंद, जिला जज द्वितीय गुलाम हैदर, जिला जज तृतीय राजेश सिन्हा, जिला जज चतुर्थ विशाल कुमार, एसीजीएम विशाल गौरव, एसडीजीएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव  संजीत कुमार चंद्र,  मुंसिफ  एसएन कुजूर,  प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी  दीपक कुमार साहू, कार्यपालक दंडाधिकारी  छवि बाला बारला, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष  कुमार अनंत मोहन सिन्हा  एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने सन्युक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला जज प्रथम उत्तम आनंद ने कहा की आपको छोटे-छोटे मुकदमा के लिए न्यायालय में आना पड़ता है। मगर इसके माध्यम से आप सुलह समझौता के आधार पर मुकदमा समाप्त कर सकते हैं। न्यायालय में कई तरह की कानूनी प्रक्रिया होती है। मगर यहां पर आकर  उस प्रक्रिया से बंधे हुए नहीं हैं। सुलह समझौते के आधार पर मुकदमा समाप्त हो जाता है। बोकारो प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकार मोहम्मद शाकिर का अभिनंदन करता हूं। उनके तत्वाधान एवं दिशा-निर्देश इतने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही सचिव संजीत कुमार चंद्र एवं बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को भी बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि आप इस राष्ट्रीय लोक अदालत में से काफी लाभान्वित होंगे  एवं आपस में भाईचारा कायम करेंगे। वहीं जिला जज तृतीय राजेश सिन्हा  बताया कि लोक अदालत के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता होता है। कोई भी पक्ष न तो हारता हैै और ना जीतता है। दोनोंं पक्ष पक्ष आपस में दोस्त बनकर यहां से बाहर निकलते हैं। अधिवक्ता संघ केे अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा ने बताया कि  मुकदमों की संख्या इतनी बढ़ रही थी उसका निष्पादन तुरंत होना संभव नहीं था। इसी को लेकर लोक अदालत का गठन किया गया। जिससे त्वरित मुकदमों का निष्पादन हो और उसके द्वारा त्वरित निष्पादित हो रहा है। इसका उदाहरण यहां भीड़ को देखकर भी किया जा सकता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 444 मामलों का निष्पादन एवं लगभग 1,43,27,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूल किए गए। जिसमें बिजली विभाग के 35 मामले में 2,14,000 रुपये की जुर्माना राशि, बैंक के 112 मामलों में लगभग 60 लाख रुपए, मोटरयान दुर्घटना के तीन मामले में लगभग 16 लाख 30 हजार, एन आई एक्ट के 21 मामलों में लगभग 50,00,000 रुपए की जुर्माना राशि वसूल किया गये।


बाराती बस को लगा करंट, 8 की मौत

ओडिशा(एजेंसी)। एक बस बिजली की तार के चपेट में आ गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। बस में बाराती सवार थे।गंजाम जिले में हुई इस घटना में करीब 32 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं घटनास्थल पर 10 एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी है और राहत एंव बचाव का काम किया जा रहा है। इससे पहले 29 जनवरी की सुबह गंजाम जिले में एक बड़ा बस हादसा हुआ था जिसमें बस पहाड़ी से नीचे गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई थी, और 34 अन्य घायल हो गए। गंजाम के जिला अधिकारी विजय अमृत कुलंगे ने बताया कि रायगढ़ा जिले के टिकिरी से ब्रह्मपुर जा रही एक निजी बस तपतापानी के पास पलट गई और सड़क से कम से कम 30 फुट नीचे गिर गई। गंजाम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार राय ने बताया कि शुरू में दुर्घटना में 6 लोगों के मरने का पता चला। लेकिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बस की गहन जांच के बाद दो और शव मिले।


सपना का नया गाना 'मौजा' रिलीज

चंडीगढ़(एजेंसी)। सपना चौधरी अपने डांस से हर बार फैन्स को हैरान कर देती हैं। हाल ही में, बिग बॉस फेम सपना चौधरी का नया गाना 'मौजा' रिलीज हुआ है। यह पंजाबी सॉन्ग देखते ही देखते यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में संतोख सिंह और सपना चौधरी की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है। 6 फरवरी को रिलीज हुए सपना चौधरी के इस वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


भोजपुरी सिनेमा, पंजाबी मूवी और हरियाणवी फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी अपने इस पंजाबी सॉन्ग से फैन्स के दिलों को जीत रही हैं। देसी क्वीन सपना चौधरी ने इस वीडियो में कमाल के डांस स्टेप्स किए हैं। सपना के हर गाने की तरह यह भी इंटरनेट पर आते ही छा गया है।


एक लड़का बहुत परेशान करता था

मुंबई(एजेंसी)। पर्दे पर दिखने वाले सितारे आपको अक्सर खुश नजर आते हैं। मौका कोई भी हो उन्हें बस फैंस और कैमरे के सामने यही जाहिर करना होता है कि सबकुछ ठीक चल रहा है। कई बार फैंस उनकी जिंदगी में ऐसी घुसपैठ कर देते हैं, कि जीना भी मुहाल हो जाता है। मशहूर अभिनेत्री हिना खान की जिंदगी में कुछ ऐसा ही हुआ हैं। इंटरव्यू में हिना ने बताया कि एक लड़का उन्हें बहुत परेशान करता था। शुरुआत में वो उनके मोबाइल पर मैसेज भेजता था। कुछ दिन बाद उसने अपने बिलखते हुए वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद हिना ने उसे रिप्लाई कर दिया ताकि वो उसे समझा कर शांत कर सकें। हिना ने कहा, 'मेरे समझाने पर भी वो नहीं माना। उसने मुझे हाथ की नस काटने और घर से भाग जाने की धमकियां दीं। मैं घबरा गई। वो मैसेज में कहता था कि मैं आपके ऑफिस के बाहर आ रहा हूं। इसके बाद मैंने उस वक्त पर घर से निकलना बंद कर दिया। उसने लगभग 20 नंबर बदले। हाल ही में मैंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।' कुछ समय पहले हिना ने बताया था कि टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री होने के कारण उन्हें बॉलीवुड में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि छोटे पर्दे की अभिनेत्री होने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में क्लास सिस्टम को झेलना पड़ा है। कई बड़े प्रोडक्शन बैनर्स और बड़े डिजाइनर्स उनके साथ इसलिए काम नहीं करते थे। क्योंकि उनका बैकग्राउंड टीवी इंडस्ट्री से है।


विवादः मासिक धर्म के अनुसार बालिग

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान की एक निचली अदालत ने एक बार फिर अपने एक विवादित फैसले को लेकर सुर्खियों पर है। कोर्ट ने शरिया कानून का हवाला देते हुए एक केस की सुनवाई के दौरान फैसला किया है, कि किसी लड़की का मासिक धर्म शुरू हो चुका है। तो वह विवाह के लायक हो चुकी हैं। शख्स ने नाबालिग को अगवा करने के बाद जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराया और अपहरणकर्ता ने उसे उससे विवाह करने को मजबूर किया था। इसके बाद, पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि वे निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे। निचली अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि शरिया कानून के तहत कम उम्र की लड़की से शादी वैध है। क्योंकि वह रजस्वला हो चुकी है।पीड़िता के पिता यूनिस और मां नगीना मसीह के अनुसार पिछले साल अक्टूबर में हुमा को जब अगवा किया गया था तब वह 14 साल की थी और उसे अगवा करने वाले अब्दुल जब्बार ने उसे इस्लाम धर्म कबूल करवाकर शादी करने के लिए मजबूर किया। उनके वकील तबस्सुम यूसुफ ने शुक्रवार को बताया कि वे उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।


कांग्रेस महासचिव पहली बार वाराणसी

वाराणसी(यूए)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को संत रविदास की जयंती के कार्यक्रम में भाग लेंगी। वे 10 जनवरी को भी रविदास मंदिर में पूजा करने आई थीं। पिछले साल फरवरी में पार्टी महासचिव बनने के बाद वे 20 मार्च को पहली बार वाराणसी आई थीं। इसके बाद 16 मई और 19 जुलाई को यहां पहुंचीं। वाराणसी से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा सदस्य हैं। 2019 के चुनाव में यहां से उनके खिलाफ प्रियंका के उतरने की चर्चा थी। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से सीधे सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर जाएंगी। यहां वह संत रविदास का दर्शन कर जयंती समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं।


सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में जेल गए लोगों से मिलने पहुंची थीं प्रियंका


10 जनवरी को प्रियंका गांधी बनारस के राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। वहां से नाव से वे पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ गई थीं। उन्होंने सीएए विरोध करने के दौरान 19 दिसंबर को जेल गए लोगों से मुलाकात भी की थी। प्रियंका काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन भी गई थीं।


केजरीवाल के हारने का किया दावा

नई दिल्ली(यूए)। भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव ने सीएम अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारने का दावा किया है। यदि सुनील यादव का दावा सही साबित हुआ तो शीला दीक्षित को हराने वाले अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट गंवा बैठेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने भाजपा ने सुनील यादव को टिकट दिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुनील यादव ने देर रात ट्विट किया है। सुनील यादव ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हारेंगे। नई दिल्ली सीट पर भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा है कि अगर यह नहीं हो पाया तो मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा। जीवनभर केवल संगठन का ही काम करूँगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार भाजपा के नेता सुनील यादव ने नई दिल्ली सीट से टिकट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि संगठन ने मेरे ऊपर भरोसा किया, इसके लिए आभार।


नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार

थाना झूंसी पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार 


प्रयागराज। फरार बाबा हुआ गिरफ्तार माघ मेला में रेप की वारदात से हड़कंप मचा था। माघ मेला में किशोरी के साथ दुष्कर्म धर्म क्षेत्र में ब्रह्मचारी संजीव महाराज महापाप की वारदात शिविर संचालक साधु ने किया रेप।
फूल बेचने वाली किशोरी से दुष्कर्म घटना के बाद आरोपी बाबा फरार होने के बाद झूसी थाने में मामला दर्ज किया गया था। माघ मेला के कल्पवासी इलाके की थी घटना, फरार बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


बृजेश केसरवानी


19 को जन्मभूमि ट्रस्ट की पहली बैठक

गोलू ठाकुर


नई दिल्ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहली बैठक 19 फरवरी को दिल्ली में ट्रस्ट के दफ्तर और के परासरण के निवास स्थान पर होगी, बैठक शाम 5:00 बजे बुलाई गई है, बैठक के एजेंडे में ट्रस्ट के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष का चुनाव का इसके अतिरिक्त ट्रस्ट में नामांकन के लिए दो सदस्यों का चुनाव बहुमत के आधार पर होगा।


माना जा रहा है कि ट्रस्ट की स्पेलिंग अटक में ही राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास की तारीख भी तय की जा सकती है। 2 अप्रैल रामनवमी और 26 अप्रैल अक्षय तृतीया को ट्रस्ट से जुड़े सदस्य शिलान्यास के लिए शुभ मुहूर्त बता रहे हैं। सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत नए ट्रस्ट की गठन की घोषणा 6 फरवरी को की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में इसकी घोषणा की थी। रामलला का केस लड़ने वाले वकील के पाराशरण के अलावा धार्मिक क्षेत्र के पांच एवं लोगों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य मनोनीत किया गया है, उत्तर प्रदेश सरकार के 2 और केंद्र सरकार के 3 प्रतिनिधि बतौर पदेन सदस्य इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़े कुछ नामों को भी ट्रस्ट में जगह दी गई है।


चीन से आने-जाने पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। भारत सरकार ने दुनियाभर की सरकारों की तरह कोरोना वायरस से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार इससे निपटने के भी इंतजाम करने में तेजी से काम कर रही है।
सरकार के अधीन काम करने वाले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे कहर को रोकने के लिए एहतियातन चीन जाने वाले या फिर चीन से भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीजीसीए ने इस बारे में आदेश जारी करते हुए कहा कि जो भी यात्री 15 जनवरी 2020 को या उसके बाद चीन गए हैं उन लोगों को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा है कि जो भी विदेशी यात्री 15 जनवरी, 2020 को या उसके बाद चीन गए हैं उन्हें भारत-नेपाल, भारत-भूटान, भारत-बांग्लादेश और भारत-म्यांमार सहित किसी भी हवाई, भूमि या बंदरगाह से भारत की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा कड़ा फैसला कोरोनावायरस के कहर से निपटने और देश में इसको फैलने से रोकने के लिए सरकार ने किया है।


160 से अधिक मॉडलों का ऑडिशन

मुंबई। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफ दी सी आई) द्वारा कोलकाता में सफल ऑडिशन होने के बाद मुंबई के साकीनाका स्थित स्टार होटल में मॉडलों का ऑडिशन लेने बॉलीवुड की बिंदास और बोल्ड एक्ट्रेस उर्वसी रौतेला पहुंची। इस ऑडिशन इवेंट में 160 से अधिक खूबसूरत चेहरे शामिल हुए जिन्होंने भरपूर उत्साह के साथ रैंप वॉक किया और उनके दमकते खिले चेहरों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
ऑडिशन के लिए जूरी पैनल में डिजाइनर मोनिशा जयसिंग और कुणाल रावल, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, सुपर मॉडल रिकी चटर्जी और शो के निर्देशक अनु आहूजा शामिल थे। चयनित लोगों को राजधानी दिल्ली में 11-15 मार्च तक इबिक्स कैश ऑटम-विंटर 2020 के साथ लोटस मेक-अप इंडिया फैशन वीक में रैंप वॉक का अवसर मिलेगा। मुम्बई में 15 महत्वाकांक्षी चेहरों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनमें से कुछ मॉडलों ने टाइटल पार्टनर, लोटस मेक-अप और ऑफिशियल पार्टनर सुथोल से हैम्पर्स जीते।


उसी अवसर पर फैशन डिजाइन कॉउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुनील सेठी ने कहा कि मुंबई हमेशा से एक ऐसा शहर रहा है जहां प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या मिलती है, इस साल भी कोई अलग नहीं था।  हमने सुनिश्चित किया कि यह समावेशी हो और सभी को गौर करने का मौका मिले। हमनें व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के आधार पर मॉडल का चयन किया है। निश्चित है कि भविष्य में ये चेहरे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


व्यापारी और भिखारी 'संपादकीय'

मधुकर कहिन 


 व्यापारी और भिखारी !!!


इस देश में जो हाल पिछले कुछ सालों में व्यापारियों का हुआ है वह शायद ही कभी इतिहास में देखने को मिला हो ।


अब देखिए न ! अभी कल ही राज्य सरकार ने जयपुर से भिखारी पकड़ो अभियान शुरू किया है। जिसके तहत सड़क पर भीख मांगने वालों को पकड़ पकड़ कर उनके पुनर्वास की जिम्मेदारी कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं को दी गई है । और उम्मीद है कि आगे यही मॉड्यूल पूरे प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। एक परेशान व्यापारी मित्र से कल शाम इस बात पर बात हो रही थी ।


 वह कुंठित होकर बोला - यार ! अजीब माहौल बना हुआ है इस देश में ? केंद्र सरकार की नीतियां कमाने नहीं देती और राज्य सरकार भीख मांगने पर भी रोक लगा रही है । कोई इंसान कमा नहीं पाए और टैक्स दे देकर सड़क पर आ जाये और भीख मांगना चाहे। तो अब भीख भी नहीं मांग सकता इस देश में। कमबख़्त ! यह सरकारें मिलजुल कर आम लोगों के भले के लिए स्वैछिक आत्महत्या सुविधा योजना क्यूँ नहीं चलती ? जिससे इस सारे जंजाल से परेशान लोग आत्महत्या की अनुमति सरकार से मांगे । जिस पर सरकार उन्हें एक रस्सी और एक लकड़ी का स्टूल मुफ़्त प्रदान करें । आत्महत्या करने वाले व्यापारी के परिजनों को स्वैछिक आत्महत्या बीमा योजना का लाभ भी मिले। क्योंकि अब बस यही एक रास्ता बच गया है आम व्यापारी के लिए इस देश में।


मैंने पीड़िता के कंधे पर हाथ रखकर कहा - भाई ! इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है । इतना कठिन समय व्यापारियों ने देखा है, वह कट चुका है बाकी भी कट जाएगा !  ऊपर वाले पर भरोसा रखो ,थोड़ा और धैर्य रखो। क्या पता ? किसी नेता को थोड़ी बहुत अक्ल आ जाए ? वह अपनी स्वार्थ और सत्ता को छोड़कर लोक हित की बात सोचने लगे।
जिस पर मेरा व्यापारी मित्र झुंझला कर बोला - अरे ! भाड़ में जाए ऐसे नेता। यार घर तो हमें ही चलाना पड़ता है। इन लोगों का क्या है ? इनसे बस बातें करवा लो। मरना तो हमें ही है। मेरे व्यापारी मित्र की मनोदशा महसूस कर के दो पंक्तियां याद आती है जो आपसे शेयर कर रहा हूं ।


 तुम्हारी शिद्दत ए तुम्हें मुबारक दुनियां। 
 हमारा क्या है हम तो कमबख़्त मरेंगे तन्हा।


नरेश राघानी


बीएसएनएल का नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश

नई दिल्ली। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए भारत फाइबर के तहत 2,999 रुपये वाला नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 100 एमबीपीएस की स्पीड से 2 टीबी (2,000 जीबी डाटा) डाटा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को मुफ्त में अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन देगी, जिसकी कीमत 999 रुपये है। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले बाजार में कई ब्रॉडबैंड प्लान उतारे थे।BSNL ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। यूजर्स को 2999 रुपए वाले इस प्लान में 2000जीबी डेटा मिलता है। प्लान में यूजर्स को 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। वहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को अमेजॉन प्राइम की FREE सब्सक्रिप्शन मिलती है। इतना ही नहीं बीएसएनएल ब्रॉडबैंड के इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।


इस प्लान को BSNL ने फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडु के सर्किल के लिए लॉन्च किया है। अगर इन जगहों पर प्लान को सफलता मिली तो धीरे-धीरे इसे अन्य सर्किल में पेश किया जाएगा। बीएसएनएल के इस प्लान में भरपूर डेटा का ऑफर मिल रहा है। इस प्लान से रिलायंस जियो के ऑफर को कड़ी टक्कर मिलेगी।


BSNL के 2,999 रुपए वाले Bharat Fibre Broadband के लॉन्चिंग से रिलायंस जियो के प्लान को सीधी टक्कर मिलेगी। JioFiber के प्लान में यूजर्स को 2,499 रुपए में 500Mbps स्पीड के साथ 1500GB डाटा का ऑफर मिल रहा है। इस मामले में जियो को बीएसएनएल से कड़ी चुनौती मिल सकती है, क्योंकि BSNL के प्लान में 100Mbps के साथ 2TB डाटा दिया जा रहा है।


खतरे में जान डाल इंसान की जान बचाई

बोर्नियो। ऐसा कई बार हुआ है जब जानवरों ने अपनी जान खतरे में डाल कर इंसानों की जान बचाई है या फिर उनकी मदद की है। इसी तरह का नया मामला सामने आया है, जिसमें एक Orangutan सांपों से भरे पानी में फंसे शख्स की मदद करते हुए नजर आ रहा है। इसकी एक तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है और यह तस्वीर आपका भी दिल जीत लेगी वायरल हो रही। इस तस्वीर में एक Orangutan नजर आ रहा है, जो नदी में खड़े एक व्यक्ति की सहायता करने की कोशिश कर रहा है। यह Orangutan बोर्नियो में एक संरक्षित संरक्षण वन क्षेत्र में रहता है, जो सांप से संक्रमित नदी के बीच में फंसे आदमी की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहा है। दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर को फोटोग्राफर अनिल प्रभाकर ने क्लिक किया है, जो अपने दोस्तों के साथ इस जंगल में सफारी के लिए गए हुए थे। अनिल प्रभाकर ने कहा, ”वन के उस क्षेत्र में सांपों के होने की रिपोर्ट मिली थी, इसलिए वार्डन वहां से सांपों को हटाने के लिए आया था। इसके बाद मैंने देखा कि एक Orangutan उसके बहुत नजदीक आ गया और उसकी मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाने लगा और इस पल को मैंने अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह वाकई काफी भावुक कर देने वाला पल था।


प्रभाकर ने कहा कि यह पल 3 से 4 मिनट का था उसने आगे कहा, मैं बहुत खुश हूं कि यह वाकया मेरे सामने हुआ गौरतलब है कि, बोर्निया ओरांगुटान सर्वाइवल फाउंडेशन इंडोनेशिया की एक एनजीओ है। जिसकी स्थापना 1991 में हुई थी इस फाउंडेशन में 400 लोग काम करते हैं और यहां 650 से अधिक Orangutan का ध्यान रखते है।


वायरस से मरने वालों की संख्या हुई 811

बीजिंग। चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है और इसके संक्रमण के 37,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को बताया कि शनिवार को इससे 89 और लोगों की जान चली गई और 2,656 नए मामले सामने आए। आयोग के अनुसार, 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में इससे अब तक कुल 811 लोगों की जान जा चुकी है और 37,198 मामलों की पुष्टि हुई है। उसने बताया कि जिन 89 लोगों की जान गई, उनमें से 81 हुबेई प्रांत के थे, जहां इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए हैं। इसके अलावा दो लोग हेनान में मारे गए। हेबेई, हेइलोंगजियांग, अनहुइ, शानदोंग, हुनान और गुआंग्शी झुआंग में इससे एक-एक व्यक्ति की जान गई है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की एक खबर के अनुसार 600 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई, जिनमें से 324 हुबेई प्रांत के थे। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक तेद्रोस अधानम घेब्रेयेसस ने कहा कि उन्हें डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय मिशन कोरोना वायरस प्रभावित चीन भेजने के लिए शनिवार को बीजिंग से जवाब प्राप्त हो गया. उन्होंने कहा कि टीम प्रमुख सोमवार या मंगलवार को रवाना होंगे और फिर शेष सदस्य जाएंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या चीन जाने वाली अंतरराष्ट्रीय टीम में यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के सदस्य भी होंगे, उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी उम्मीद करते हैं। उधर, एएफपी की खबर के मुताबकि डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपातकालीन कार्यक्रम प्रमुख माइकल रेयान ने कहा कि चीन के हुबेई में आ रहे कोरोना वायरस के मामलों में ‘ठहराव’ है. यह एक ‘अच्छी खबर’ है, लेकिन इस बारे में कोई भी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगा।


राजस्थान में 30 आईएएस का तबादला

रमेश रामावत


जयपुर। प्रदेश की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, 30 आईएएस की तबादला सूची हुई जारी ।
प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल ! कार्मिक विभाग ने 30 आईएएस के तबादले किए
पिछले दिनों आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के बाद से लंबित थे तबादले
30 आईएएस की तबादला लिस्ट में शामिल हैं प्रभावी अधिकारी
आमजन में खासे लोकप्रिय झुंझुनूं जिला कलक्टर रवि जैन का भी हुआ तबादला
झुंझुनूं जिला कलक्टर रवि जैन का परिवहन विभाग के शासन सचिव व आयुक्त पद पर हुआ तबादला
करीब एक महीने पहले ही सेक्रेटरी रैंक में पदोन्नत हुए हैं रवि जैन
रोडवेज(यातायात) के कार्यकारी निदेशक उमरदीन खान को लगाया झुंझुनूं जिला कलक्टर
चर्चित आईएएस नीरज के. पवन का श्रम, रोजगार, कौशल व उद्यमिता, कारखाना, बाॅयलर निरीक्षण व ईएसआई के शासन सचिव पद पर तबादला
रवि जैन को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पद पर लगाया
डॉ. समित शर्मा का जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन व एमडी पद पर तबादला
बूंदी जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार को स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के ज्वाइंट सीईओ पद पर लगाया
जालौर जिला कलेक्टर महेंद्र सोनी का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त के पद पर हुआ तबादला


अफजल की बरसी पर 2G सेवा पर रोक

नई दिल्ली। संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु को आज ही के दिन साल 2013 में फांसी दी गई थी। ऐसे में माहौल न बिगड़े इसके चलते प्रशासन ने कश्मीर में 2जी इन्टरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। गत दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में नौ फरवरी के आस-पास किसी बड़े फिदायीन हमले की फिराक में है और इसी के मद्देनजर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था। सात साल पहले नौ फरवरी को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दी गई थी। अलर्ट में बताया गया था कि इसी दिन पाकिस्तानी आतंकी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की छावनियों या काफिले को निशाना बना सकते हैं। जम्मू पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा के यह बंदोबस्त जम्मू-कश्मीर में खुफिया एजेंसियो के उस अलर्ट के बाद किए गए हैं जिसमें कहा गया है, "पाकिस्तान समर्थित आतंकी नौ फरवरी के आस-पास जम्मू में फिदायीन हमला कर सकते हैं।" इस अलर्ट में ये भी कहा गया है, "पाकिस्तानी फिदायीन जम्मू में किसी सैन्य शिविर या फिर सेना या अर्धसैनिक बलों की छावनी को निशाना बना सकते हैं।" इस अलर्ट के बाद जम्मू में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं और शहर में आने वाले हर वाहन की तलाशी की जा रही है। सुरक्षा बल खासतौर पर पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों पर नजर रखे हुए हैं।


पूछताछ में हुआ खुलासा


दरअसल, 31 जनवरी को जम्मू के नगरोटा में हुए एनकाउंटर में जिंदा पकडे़ गए आतंकियों के मददगार समीर डार ने पूछताछ में कबूला है कि पाकिस्तान अफजल गुरु की बरसी वाले दिन यानि नौ फरवरी के आस-पास जम्मू में फिदायीन हमले की फिराक में था। खुफिया एजेंसियो की मानें तो इस हमले को अंजाम देने के लिए फिदायीन जम्मू पहुंच चुके हैं। इस अलर्ट के बाद अब जम्मू शहर में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती के साथ ही अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है।


सीमा पर भी हाई अलर्ट


सुरक्षा एजेंसियो की खास निगाह में जम्मू से श्रीनगर की तरफ जाने वाले ट्रक हैं। क्योंकि समीर डार से पूछताछ में खुफिया एजेंसियों को यह पता चला है कि पाकिस्तान जम्मू से श्रीनगर जाने वाले ट्रकों में आतंकियों को घाटी भेज रहा है। इसके लिए पाकिस्तान के इशारे पर ट्रकों में खास तरह के इंतजाम किए गए हैं ताकि सुरक्षाबलों को चकमा दिया जा सके। अब इस अलर्ट के बाद कश्मीर जाने वाले ट्रकों की विशेष तलाशी ली जा रही है। खुफिया एजेंसियो के इस अलर्ट के बाद सुरक्षाबल जम्मू से सटी पाकिस्तानी सीमा पर भी खास निगरानी कर रहे हैं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


फरवरी 10, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-184 (साल-01)
2. सोमवार, फरवरी 10, 2020
3. शक-1941,फाल्गुन - कृष्ण पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:03,सूर्यास्त 06:03
5. न्‍यूनतम तापमान 8+ डी.सै.,अधिकतम-24+ डी.सै., हल्की बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...