शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

मायरा मिश्रा ने शेयर की टॉपलेस फोटो

मुंबई। शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और उनकी गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा अपने रिलेशनश‍िप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार मायरा अपनी एक फोटो को लेकर सुर्ख‍ियों में हैं। दरअसल, मायरा ने रोज डे के मौके पर अपनी एक टॉपलेस फोटो शेयर कर फैंस को रोज डे विश किया है। उनकी यह टॉपलेस फोटो चर्चा में बनी हुई है। फोटो देख फैंस हैरान भी हैं।


मायरा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीठ दिखाते हुए एक टॉपलेस फोटो शेयर की है। फोटो में मायरा ब्लू डेनिम पहनकर अपनी पीठ फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो के साथ ही फैंस को रोज डे विश किया है। उनकी इस फोटो पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।


प्रपोज डे यानी के इजहार का दिन

मुम्बई। वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे 8 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स अपनी फीलिंग्स अपने पार्टनर से शेयर करते हैं। वैसे तो प्यार के इजहार का कोई दिन नहीं होता। क्योंकि वह दिन अपने आप में खास होता है, जब आप प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन फिर भी ​यह दिन उन कपल्स को एक मौका देता है, जो अपने प्यार का इजहार करने से कतराते हैं। ताकि वे अपने पार्टनर को दिल की बात बता सकें। सिर्फ नए कपल्स ही नहीं. पुराने कपल्स भी इस दिन अपने प्यार का इजहार कर, इसे और गहरा बनाते हैं। अगर आप भी इस वेलेंटाइन को खास बनाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर, इस दिन को खास बना सकते हैं।


फ्लैश मोब प्रपोजल: किसी को प्रपोज करने का यह एक बेस्ट तरीका है। इस प्रपोजल के दौरान आप अचानक से किसी पब्लिक प्लेस पर अपने पार्टनर के लिए एक मूवमेंट क्रिएट कर सकते हैं। पार्टनर के लिए एक गाना, खूबसूरत जगह और फैमिली के मेम्बर्स अगर शामिल हो सकते हैं तो शामिल करें। इस तरह का प्रपोजल आपके पार्टनर को पसंद आएगा। आप चाहे तो आप पार्टनर के लिए एक डांस तैयार कर सकते हैं। उनकी पुरानी फोटोज, कुछ पुरानी मेमोरी अपने प्रपोजल में शामिल कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें इस तरह के प्रपोजल में फोटोग्राफर को बुलाना न भूलें। क्योंकि फोटोग्राफर आपके इस मूवमेंट को कैप्चर कर लेगा।


बीच प्रपोजल: अगर आप किसी ऐसे एरिया में रहते हैं, जहां आसपास समुद्र है तो आप समुद्र के पास भी अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। इसके लिए आप सन सेट या सन राइज के समय अपने पार्टनर की आंखों पर पट्टी बांधकर समुद्र किनारे ले जाएं। रेत पर अपना प्रपोजल लिखें और पार्टनर की आंखें खोल दें। यह तरीका आपके पार्टनर को भी पसंद आएगा।


केंडल लाइट प्रपोजल: आप अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए उन्हें कैंडल लाइट डिनर पर भी ले जा सकते हैं। यह हमेशा से ही एक सदाबाहर और एक रोमांटिक तरीका रहा है। ध्यान रखें इस प्रपोजल के लिए एक ऐसे रेस्त्रां का चयन करें, जहां की लाइट डिम हो, थोड़ा रोमांटिक माहौल हो। साथ ही कुछ रोमांटिक गाने प्ले हो सकें।


जहां आप पहली बार मिले थे: कुछ अलग करने के लिए आप अपने पार्टनर को उस जगह पर लें जाएं। जहां आप पहली बार मिले थे। उस जगह से जुड़ी मेमोरी तैयार करें और अपने पार्टनर को प्रपोज करें। यह तरीका बहुत ही अनोखा और रोमांटिक है।


फोटो बूथ प्रपोजल: अगर किसी भी तरह से आपको एक फोटो बूथ मिल जाता है, तो आप फोटोज के माध्यम से अपने पार्टनर को प्रपोज करें।


महिला सप्लायर से 13 लाख की ड्रग्स जब्त

मुंबई। क्राइम ब्रांच पुलिस (crime branch police) ने एक महिला को ड्रग्स (drugs) की खेप के साथ पकड़ा। रेहाना खान नाम की यह तस्कर मुंबई की रहने वाली है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 13 लाख की ड्रग्स ज़ब्त की हैं। यह देश भर में (Md-Ma) नाम के ड्रग्स की तस्करी करती है। पुलिस ने इसे हबीबगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
महिला तस्कर रेहाना खान के पास से ज़ब्त ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 13 लाख आंकी गयी है। पुलिस ने इस महिला को हबीबगंज रेलवे स्टेशन की पार्किंग से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला से पूछताछ कर उसके ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक महिला का पति सलीम खान तस्कर था। पति की मौत के बाद इसने ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी। इसने अपना पता डोगरी, मुंबई का बताया है। पुलिस को इसके ज़रिए अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह के बारे में खुलासा होने की उम्मीद है। महिला देश भर के कई राज्यों में ड्रग्स सप्लाई करती रही है।


जेल अधिकारियों की याचिका की खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के दोषियों को फांसी देने के लिए नयी तारीख की मांग करने वाली तिहाड़ जेल अधिकारियों की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धमेंद्र राणा ने दिल्ली हाईकोर्ट के पांच फरवरी के उस आदेश पर गौर किया, जिसमें चारों दोषियों को एक सप्ताह के भीतर कानूनी उपचार का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। कोर्ट ने कहा, जब दोषियों को कानून जीवित रहने की इजाजत देता है, तब उन्हें फांसी पर चढ़ाना पाप है।


सुप्रीम कोर्ट ने 7 फरवरी को केंद्र सरकार की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी नहीं देने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। अदालत ने सुनवाई करते दोषियों को नोटिस जारी करने के आग्रह को ठुकराते हुए मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।


 


सब इंस्पेक्टर को मारकर की खुदकुशी

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला सब इंस्पेक्टर की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप पीएसआई दीपांशु पर था। उसने भी खुदकुशी कर ली है। करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की लाश मिली है।आरोपी ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है, जिस पिस्टल से महिला पीएसआई को गोली मारी गई थी। महिला सब-इंस्पेक्टर की हत्या का आरोप पीएसआई दीपांशु पर था, जिसकी करनाल के पास एक गाड़ी में लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रात में करीब 9:30 बजे 26 साल की प्रीति अहलावत ड्यूटी के बाद मेट्रो से रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन पर उतरीं और पैदल घर की तरफ जा रही थीं। करीब 50 मीटर चलने के बाद वह शख्स आया और उसने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली प्रीति के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिसकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से इस वारदात की जांच की जा रही है।


सीएए के खिलाफ माकपा का विशाल प्रदर्शन

सीएए के खिलाफ माकपा का 18 फरवरी को विशाल प्रदर्शन


राष्ट्रीय नेत्री वृंदा करात का होगा आगमन


कोरबा। सीएए और एनआरसी का विरोध तेज होता जा रहा है इस कड़ी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री वृंदा करात का 18 फरवरी को कोरबा आगमन होगा,वृंदा करात बाकीमोगरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
नए नागरिकता कानून सीएए और एनआरसी का विरोध शाहीन बाग और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय तक ही सीमित नहीं है इसका विरोध विभिन्न राज्यों में किया जा रहा है इस कड़ी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस कानून का व्यापक स्तर पर विरोध की रणनीति तैयार की है माकपा के जिला सचिव प्रशांत झा ने बताया कि माकपा नेत्री बृंदा करात का 18 फरवरी को कोरबा आगमन होगा वह बाकीमोगरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
अनूप पासवान


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


फरवरी 09, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-183 (साल-01)
2. रविवार, फरवरी 09, 2020
3. शक-1941, माघ - शुक्ल पक्ष, तिथि- पूर्णमासी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:02,सूर्यास्त 06:01
5. न्‍यूनतम तापमान 8+ डी.सै.,अधिकतम-22+ डी.सै., हल्की बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...