रविवार, 2 फ़रवरी 2020

पुलिस अफसर बनना चाहते हैं रितिक

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन सिल्वर स्क्रीन पर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाना चाहते हैं। ऋ तिक रोशन ने हाल ही में उमंग 2020 इवेंट में शिरकत की थी जहां उन्होंने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की है। ऋतिक रोशन ने अपने अब तक के करियर के दौरान विविधतापूर्ण किरदार निभाये हैं लेकिन उन्होंने अभी तक पुलिस ऑफिसर की भूमिका नहीं निभायी है। ऋतिक के फैन्स चाहते हैं कि वह उन्हें पर्दे पर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखें। ऋ तिक रोशन ने फैन्स की बात का मान रखते हुए फिल्म निर्माताओं से निकट भविष्य में उनके लिए सिल्वर स्क्रीन पर निभाने के लिए एक शानदार पुलिस वाले की भूमिका लिखने के लिए कहा है।


ऋतिक ने कहा , मैंने अपने फिल्मी करियर में सभी प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि मुझे पुलिसवाले की भूमिका निभाने का मौका नहीं मिला। मैं फिल्म निर्माताओं से आग्रह करूंगा कि वे मेरे लिए एक पुलिस अफसर की भूमिका लिखें। यह मेरे जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका होगी। मुझे विश्वास है कि मैं इसे अपने फि़ल्मी करियर की सर्वश्रेष्ठ भूमिका बनाऊंगा।


टाइगर-दिशा के संबंधों की चर्चा

मुंबई। फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर एक साथ स्पॉट हो जाते हैं। वहीं, दोनों एक-दूसरे के पोस्ट पर कॉमेंट करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। टाइगर ने अब दिशा के फिल्म मलंग के गाने हमराह की तारीफ की है।
दिशा पाटनी की फिल्म मलंग इसी महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर आ चुका और लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। अब फिल्ममेकर्स ने मलंग का एक और गाना हमराह रिलीज कर दिया है। दिशा पाटनी ने गाने को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन दिया, लव+अडवेंचर=हमराह। दिशा पाटनी के इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ ने कॉमेंट किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में लिखा, गाना पसंद आया, इसके साथ ही टाइगर ने दिशा को टैग करते हुए फायर और हार्ट इमोजी बनाए।


डायरेक्टर मोहित सूरी की मलंग की इस फिल्म में दिशा पाटनी के अलावा आदित्य रॉय कपूर, कुनाल खेमू , अनिल कपूर, एली अवराम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ इस समय बागी 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। वहीं दिशा पाटनी मलंग के अलावा राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में काम कर रही हैं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं।


तमंचा फैक्ट्री में छापा, असलहा बरामद

कैराना। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव नंगलाराई में एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
    रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली कैराना पुलिस ने निकटवर्ती गांव नंगलाराई में एक मकान पर छापेमारी की। यहां पुलिस को अवैध तमंचा फैक्ट्री के संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस की छापेमारी के दौरान मकान से 8 तमंचे 315 बोर, दो राइफल, एक पौना बंदूक 12 बोर, 26 कारतूस के अलावा कुछ अधबने हथियार तथा उपकरण बरामद हुए। पुलिस की मानें तो मौके नाजिम व अफसरून नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो गांव के ही रहने वाले हैं और सगे भाई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहनता के साथ पूछताछ करने में जुटी हुई है।


दिल्ली में भाजपा का महाजनसंपर्क

नई दिल्ली। मतदान की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, राजनीतिक पार्टियों के नेता लोगों तक पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रैलियों और नुक्कड़ सभा के बाद अब बीजेपी रविवार से महा जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ग्रेटर कैलाश में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आदर्श नगर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर संभालेंगे। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान का मकसद है कि बीजेपी दिल्ली में अपने विकास मॉडल से लोगों को घर-घर जाकर रूबरू कराए।


इसबार कुल 1.46 करोड़ वोटर


इसबार कुल 1.46 करोड़ (1,46,92,136) वोटर्स हैं। इसमें 66.35 महिला और 80.55 लाख पुरुष वोटर हैं। 2 लाख 08 हजार 883 लोग ऐसे हैं जो पहली बार वोट डालेंगे।


70 में से 12 सीट 


रिजर्वरिजर्वः चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में कुल 70 सीटों में से 58 सीट जनरल, 12 सीट एससी के लिए रिजर्व हैं।


QR कोड स्कैन होगा, तभी डाल पाएंगे वोटः सभी वोटरों को QR कोड वाली पर्ची दी जाएगी। चुनाव कर्मी उसे स्कैन करके नंबर देंगे, तभी वोट डालने की अनुमति होगी। अगर कोई QR कोड वाली पर्ची लेकर नहीं आया होगा तो वह अपने मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन से डिजिटल क्यूआर कोड भी जनरेट कर सकेगा।


घर बैठे वोटिंग कर सकेंगे बुजुर्गः 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वोट डालने के लिए बूथ तक नहीं जाना होगा। वह इस बार घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। दिव्यांग मतदाताओं को भी यह सुविधा मिलेगी। इस अभियान के तहत बीजेपी के करीब एक लाख कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता 70 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 13,750 पोलिंग स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों से संपर्क कर उन्हें विकास मॉडल की जानकारी देंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण कार्यों के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी दिल्ली में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने शुक्रवार को जो संकल्प पत्र जारी किया है, उसके बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पिछले पांच सालों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों से जो झूठ और फरेब की राजनीति की है, उसका पर्दाफाश किया जाएगा।


अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा अध्यक्ष की हत्या

लखनऊ। आज सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके साथ घूम रहे उनके भाई भी घायल हुए हैं। जिन अस्पताल में भर्ती कराया गया इस हत्या से सनसनी फैल गई है। रंजीत बच्चन पहले समाजवादी नेता भी रहे हैं और उन्होंने खुद ही अपना हिंदूवादी संगठन बनाया था। हिंदूवादी नेता की ऐसे समय में हत्या बहुत गंभीर सवाल खड़े कर रही है और संभवत यह मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। रंजीत बच्चन की हत्या उत्तर प्रदेश पुलिस भी सवालों के दायरे में आ गई है, लेकिन शाहीन बाग में गोली चलाने पर सारे देश को सर पर उठा लेने वाले लोग एक हिंदूवादी नेता की हत्या पर खामोश क्यों हैं? यह एक बड़ा सवाल है। इस पर अभी तक कथित धर्मनिरपेक्ष वादियों इनाम लौट आओ गैंग और असहिष्णु लोगों की प्रतिक्रिया आना बाकी है। बहरहाल शाहीन बाग के आंदोलन के दौर में हिंदूवादी नेता की हत्या बहुत गंभीर सवाल खड़े करती है।


तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है संतरा

संतरा एक स्वास्थ्यवर्धक फल है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। लोहा और पोटेशियम भी काफी होता है। संतरे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें विद्यमान फ्रुक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज एवं विटामिन शरीर में पहुंचते ही ऊर्जा देना प्रारंभ कर देते हैं। संतरे के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है, चुस्ती-फुर्ती बढ़ती है, त्वचा में निखार आता है तथा सौंदर्य में वृद्धि होती है। प्रस्तुत है इसके कुछ प्रयोग-


संतरे का एक गिलास रस तन-मन को शीतलता प्रदान कर थकान एवं तनाव दूर करता है, हृदय तथा मस्तिष्क को नई शक्ति व ताजगी से भर देता है।
पेचिश की शिकायत होने पर संतरे के रस में बकरी का दूध मिलाकर लेने से काफी फायदा मिलता है।
संतरे का नियमित सेवन करने से बवासीर की बीमारी में लाभ मिलता है। रक्तस्राव को रोकने की इसमें अद्भुत क्षमता है।
तेज बुखार में संतरे के रस का सेवन करने से तापमान कम हो जाता है। इसमें उपस्थित साइट्रिक अम्ल मूत्र रोगों और गुर्दा रोगों को दूर करता है।
दिल के मरीज को संतरे का रस शहद मिलाकर देने से आश्चर्यजनक लाभ मिलता है।
संतरे के सेवन से दाँतों और मसूड़ों के रोग भी दूर होते हैं।
छोटे बच्चों के लिए तो संतरे का रस अमृततुल्य है। उन्हें स्वस्थ व हृष्ट-पुष्ट बनाने के लिए दूध में चौथाई भाग मीठे संतरे का रस मिलाकर पिलाने से यह एक आदर्श टॉनिक का काम करता है।
जब बच्चों के दाँत निकलते हैं, तब उन्हें उल्टी होती है और हरे-पीले दस्त लगते हैं। उस समय संतरे का रस देने से उनकी बेचैनी दूर होती है तथा पाचन शक्ति भी बढ़ जाती है।
पेट में गैस, अपच, जोड़ों का दर्द, उच्च रक्तचाप, गठिया, बेरी-बेरी रोग में भी संतरे का सेवन बहुत कुछ लाभकारी होता है।
गर्भवती महिलाओं तथा यकृत रोग से ग्रसित महिलाओं के लिए संतरे का रस बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से जहाँ प्रसव के समय होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है, वहीं प्रसव पीड़ा भी कम होती है। बच्चा स्वस्थ व हृष्ट-पुष्ट पैदा होता है।
संतरे का सेवन जहाँ जुकाम में राहत पहुँचाता है, वहीं सूखी खाँसी में भी फायदा करता है। यह कफ को पतला करके बाहर निकालता है।
संतरे के सूखे छिलकों का महीन चूर्ण गुलाब जल या कच्चे दूध में मिलाकर पीसकर आधे घंटे तक लेप लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरा साफ, सुंदर और कांतिमान हो जाता है। कील मुँहासे-झाइयों व साँवलापन दूर होता है।
संतरे के ताजे फूल को पीसकर उसका रस सिर में लगाने से बालों की चमक बढ़ती है। बाल जल्दी बढ़ते हैं और उसका कालापन बढ़ता है।
संतरे के छिलकों से तेल निकाला जाता है। शरीर पर इस तेल की मालिश करने से मच्छर आदि नहीं काटते।
बच्चे, बूढ़े, रोगी और दुर्बल लोगों को अपनी दुर्बलता दूर करने के लिए संतरे का सेवन अवश्य करना चाहिए।
संतरे के मौसम में इसका नियमित सेवन करते रहने से मोटापा कम होता है और बिना डायटिंग किए ही आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
इस तरह संतरा सेहत को ही नहीं, खूबसूरती को भी संवारता है। हमेशा पके व मीठे संतरे का ही सेवन करना चाहिए। गर्मियों में संतरे की फसल अपने पूरे जोर पर होती है।



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


फरवरी 03, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-177 (साल-01)
2. सोमवार, फरवरी 03, 2020
3. शक-1941, माघ - शुक्ल पक्ष, तिथि- नवमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:07,सूर्यास्त 05:58
5. न्‍यूनतम तापमान 8+ डी.सै.,अधिकतम-21+ डी.सै., हल्की बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...