मंगलवार, 28 जनवरी 2020

ट्रस्ट के प्रयास से निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा

 मुजफ्फरनगर। निफा जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से  पुरकाजी में आज निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण पा रहे छात्रों को अपनी बागवानी के तहत निशुल्क पौधे वितरित किए गए l जिसमें अंकित कुमार जो कि सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं उनके द्वारा  सभी बच्चों को पर्यावरण का संदेश दिया गया एवं उन्हें पर्यावरण से संबंधित जानकारी भी दी गई l अंकित जी ने बताया कि कैसे हम पर्यावरण को स्वच्छ एवं साफ रख सकते हैं l साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि हमें पेड़ पौधों को नहीं काटना चाहिए एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए l साथ ही साथ जल बचाना इत्यादि कई प्रकार की सामाजिक गतिविधियों के बारे में उन्होंने सभी बच्चों को जागरूक किया l जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह प्रजापति जी के द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान चलाया जा रहा है l जिसमें बहुत से बच्चे निशुल्क शिक्षा ले रहे हैं l साथ ही साथ प्रत्येक दिन सभी बच्चों को दैनिक कार्यक्रम के लिए भी जागरूक किया जाता है l पौधे वितरित करने में विशेष सहयोग अमित त्यागी, प्रदीप प्रजापति, संजय प्रजापति, सत्य प्रकाश, यादव, अनिल प्रजापति, सुशील प्रजापति, जय वीर, महिपाल प्रजापति हिमांशु, रोहित, शुभम, मोहित, प्रियांशी, अनीता, मनीषा, सोनिया, रजत, आरती, इशिका, मोनिका, गायत्री, एवं सभी बच्चों का रहा l


जीएसटी फर्जीवाड़ा के लिए सरकारी एक्शन

नई दिल्ली। जीएसटी क्लेम में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मोदी सरकार की ओर से लगातार एक्शन लिया जा रहा है। सरकार ने  GST क्लेम करने वाले कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है।गड़बड़ी पता चलते ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स (CBIC) ने 2000 से ज्यादा कारोबारियों को झटका दिया है। दरअसल CBIC ने 2000 से ज्यादा कारोबारियों के 40 हजार करोड़ रुपये का GST क्रेडिट ब्लॉक कर दिया है।GST क्रेडिट पर एक्शन की वजह GST इन-वॉयस में मिलान ना होना बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो इन-वॉयस में गड़बड़ी की वजह से 2000 से ज्यादा कारोबारियों का कुल 40,000 करोड़ GST क्रेडिट रोका गया है।


कन्हैया से भी ज्यादा गलत शब्दों का इस्तेमाल

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शरजील के गिरफ्तारी पर कहा कि शरजील इमाम का वीडियो आप सभी ने देखा होगा। वह कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक शब्द बोला है। आज दिल्ली पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है और जेल की हवा खाने के लिए उसको दिल्ली लाया जा रहा है।अमित शाह छत्तीसगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है। देश के टुकड़े करने वाले गैंग को जेल में डाला शाह ने कहा कि केजरीवाल से पूछ रहा हूं। कि जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े हजार करने वालों के पीएम मोदी ने जेल भेज दिया। लेकिन यह कहते हैं। कि हमारा वाणी स्वतंत्रा का अधिकार है। अगर गाली देना है। तो मुझे दे दो, पेट नहीं भरे तो पार्टी को दे दो, लेकिन देश की टुकड़े करने की बात कही तो जेल में डाल देंगे। 2 साल पहले JNU में देशविरोधी नारे लगे, मोदी जी ने इन लोगों को जेल में डाला। सजा देने के लिए कोर्ट एक साल से केजरीवाल सरकार की राह देख रही है।


लाजपत राय की जयंती पर नमन किया

ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।


नई दिल्ली। मंगलवार को लाला लाजपतराय की जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए महापौर ने कहा कि लाला जी ने स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की और ब्रिटिश हुकुमत का विरोध करते हुए देश के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर दी। लाला जी ने कहा था ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी। लाला जी का बलिदान व्यर्थ नहीं गया, लाला जी की मृत्यु ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। भारत को स्वतंत्रता दिलाने में इसकी अहम भूमिका रही।नगर निगम महापौर ममगाई ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में लाला लाजपतराय का महत्वपूर्ण का योगदान सदैव इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। वो अपनी रचनाओं से भी लोगों को देशप्रेम और स्वतंत्रता के लिए प्रेरित करते रहते थे। भारत को स्वाधीनता दिलाने में उनका त्याग, बलिदान तथा देशभक्ति अद्वितीय और अनुपम थी।उनकी जयंती मनाते समय हमें उनके जीवन दर्शन तथा देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो को आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए।


उत्तम ने जमकर बोला भाजपा पर हमला

समाजवादी विचारधारा के पुरोधा प्रोफेसर हरीषचन्द्र पटेल का जाना, क्षति 


प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर जम कर हमला बोला। कहा किसान नौजवान परेशान है लेकिन इनकी सुध न लेते हुए मुख्यमंत्री जी एनपीआर और एनआरसी पर आन्दोलित मुसलमानों को घुड़की दे कर प्रदेश के माहौल मे आग मे घी डालने का काम कर रहे हैं।कहा गंगा यात्रा निकाली जा रही है जब की गंगा की स्वच्छता पर कोई भी कार्य प्रदेश सरकार ने नहीं किया। वहीं गंगा को माँ और उनके बुलावे का ढ़िढ़ोरा पीट कर सुर्खियाँ बटोरने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरबों रुप्ये पानी में बहा दिया लेकिन गंगा माँ आज भी अपवित्रता की शिकार है।श्री पटेल आज मेजा के रहने वाले समाजसेवी प्रोफेसर हरीषचन्द्र पटेल के अन्तिम संस्कार में शामिल होने आए थे।श्री पटेल स्व हरीष चन्द्र पटेल के जार्जटाऊन स्थित आवास पर दिन मे ११ बजे पहोँचे शोक संतप्त परिवार को ढ़ाढ़स बंधाने के साथ अन्तिमसंस्कार में भी शामिल हुए।श्री पटेल ने हरीष बाबू के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा की समाजवादी विचारधारा का एक पुरोधा चला गया ।इस महान क्षति से सर्वहारा समाज मर्माहत है।विधानपरिषद सदस्य बासुदेव यादव ने कहा की इलाहाबाद जनपद में सर्व समाज के प्रिय सामाजिक न्याय के पुरोधा समाजवादी चिन्तक के जाने से मुझे और समाज को बहोत बड़ी क्षति हुई है।ईश्वर उन्की आत्मा को शान्ति प्रदान करे।समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके शवयात्रा मे शामिल होकर चिरनिद्रा मे सोए प्रोफेसर हरीषचन्द्र पटेल की आत्मा की शान्ति के लिए घाट पर दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृत आत्मा की शान
ति के लिए प्रार्थना की। शोक प्रकट करने व अन्तिम संस्कार में सर्व श्री कृष्णमुर्ति सिंह यादव,सै०इफ्तेखार हुसैन,नागेन्द्र सिंह पटेल,धर्मराज पटेल,राजेन्द्र पटेल,पंधारी यादव,अन्सार अहमद,पप्पूलाल निषाद,योगेश यादव,डॉ मान सिंह,रविन्द्र यादव रवि,विक्रम पटेल,मो०ग़ौस,महबूब उसमानी,सै०मो०अस्करी,जॉन ज़ैदी,अशोक गुप्ता,किताब अली,अब्बास नक़वी,औन ज़ैदी,फरीद राईन आदि शामिल रहे।


डिप्टी सीएम दिनेश गंगा-यात्रा का दौरा करेंगे

अतुल त्यागी जिला प्रभारी, प्रवीण कुमार रिपोर्टर पिलखुआ


हापुड़। तीर्थ नगरी गढ़ गंगा बृजघाट पर समय करीब 11:00 बजे पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा गढ़ गंगा बृजघाट से बुलंदशहर में प्रवेश कर, करेंगे गंगा यात्रा का दौरा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ प्रदेश सरकार के 8 मंत्री भी रहेंगे यात्रा में शामिल, सबसे पहले 11:00 बजे आएंगे हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट उसके बाद जनपद बुलंदशहर के लिए होंगे रवाना। जिसमें गढ़ गंगा स्याना रोड पर भैंसोड़ा गांव से स्याना होते हुए मस्तरामघाट अनूपशहर के लिए होंगे रवाना। उसके बाद नरोरा डिवाइस में जनसभा को करेंगे संबोधित।


चिमनी के धुएं से 53 बच्चे बीमार पड़े

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चिमनी से निकली राख और धुएं की चपेट में आकर एक इंटर कॉलेज के 53 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए। यह घटना उस समय घटी, जब मंगलवार सुबह बच्चे कॉलेज परिसर में प्रार्थना कर रहे थे। बीमार छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए बिंदकी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी के चिकित्सक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया, “बिंदकी क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के स्वामी विज्ञानानन्द इंटर कॉलेज के 53 बच्चों को इलाज के लिए यहां लाया गया है, जिन्हें आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानी है। आंखों में राख के कण और धुआं घुसने से सभी बच्चे बीमार हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।”


वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल मणिशंकर मौर्या ने बताया, “मंगलवार सुबह परिसर में जैसे ही प्रार्थना सभा के लिए बच्चे खड़े हुए, वैसे ही बगल में लगी चिमनी की राख और धुआं उनकी आंखों में भर गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार है।


कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए?

 नई दिल्ली। कोरोना वायरस क्या है, इसके संक्रमण से कैसे बचा जाए, इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनहित में एडवायजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस विषाणुओं का समूह है, जिसमें सामान्य तौर पर जानवरों में बीमारियां होती है। यह वायरस कभी-कभी मनुष्यों में भी संक्रमण करता है। कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षणों में सर्दी, खांसी आना तथा बुखार होना आदि है। इसके अलावा सिर में दर्द होना और गले में खरास आना है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग व्यक्तियों में एवं ऐसे व्यक्तियों में जिनमें प्रतिरक्षण क्षमता कम होती है। उन व्यक्तियों को निमोनिया, ब्रोंकाईटीस इत्यादि गंभीर बीमारियां उत्पन्न करता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छीकने से, हवा के द्वारा दूसरे व्यक्ति में फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क से जैसे संक्रामित व्यक्ति के छूने या हाथ मिलाने से होता है।इससे कैसे बचा जाए, इसके लिए कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचे, अपने हाथ साबुन से बार-बार धोते रहे। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आंख या नाक को छूने से बचे। सामान्य रूप से सर्दी, खांसी, बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह लें एवं घर में आराम करें।


शक्ति माता महोत्सव में पांच दिवसीय पाठ

शक्ति माता मंदिर का महोत्सव, ५ दिवसीय सतचंडी पाठ    


मुंबई। शक्ति माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा १ फरवरी को कांदिवली पश्चिम के चारकोप, भाबरेकर नगर (बिल्ला बोंग स्कूल के सामने)  स्थित शक्ति माता मंदिर का १३ वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया है, जिसमे शतचंडी पाठ के साथ महाप्रसाद एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे ट्रेस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्र के अनुसार वार्षिक महोत्सव के निमित्त २५  जनवरी से २९ जनवरी तक ११ वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शतचंडी  पाठ किया जा रहा है  जिसकी पूर्णाहुति २९ जनवरी को होगी। ट्रस्ट के रमेश मिश्र ने बताया कि 11 कर्मकांडी विद्वान ब्राम्हणों द्वारा समस्त अनुष्ठान किये जा रहे हैं। वार्षिक महोत्सव के निमित्त १ फरवरी को शाम ७ बजे से भंडारे के साथ भजन संध्या आयोजित की गयी है।


एसआरए स्कीम भ्रष्टाचार का साम्राज्य बना

मुंबई। गरीब झोपड़ाधारकों को बिल्डिंग में घर देने के लिए शुरु किया गया एसआरए स्कीम आज बिल्डरों और सोसायटी पदाधिकारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार का साम्रज्य बन गया है। भ्रष्टाचार के इसी साम्राज्य के खिलाफ ‘संगठन भारत’ ने पोलखोल अभियान चला रखा है। कांदिवली पश्चिम, न्यू लिंक रोड, लालजी पाड़ा के झोपड़पट्टी इलाके में एसआरए स्कीम को लागु करने के लिए जय भारत (कांदिवली ) एसआरए गृहनिर्माण संस्था और साईदर्शन एसआरए गृहनिर्माण संस्था बनाया गया। इन दोनों संस्थाओं ने एसआरए स्कीम के तहत यहां विकास करने के लिए विकासक के तौर पर राज आर्केड्स होम्स् प्रा. लि. नामक बिल्डर का चुनाव किया। यही से झोल झाल का बड़ा खेल शुरु हुआ। एसआरए अधिकारियों, कलेक्टर कार्यालय, बिल्डर सहित जय भारत कांदिवली और साईदर्शन एसआरए गृहनिर्माण के संस्था पदाधिकारियों ने मिल कर कैसे दुसरों के नामों पर एलाट हुए फ्लैटों को अपने कब्जे में कर रखा है।इस की विस्तृत खबर संगठन भारत ने अपने पिछले अंक में छापी थी। इस अंक में हम आप के सामने साईदर्शन एसआरए गृहनिर्माण संस्था के पदाधिकारी कैसे बिल्डर के कृपा पात्र बने हैं, इस झोलझाल पर से पर्दा उठाने जा रहे हैं।


आरटीआई से जो जानकारी हमें प्राप्त हुई है। उसके अनुसार सरोज रामकिशन धनई (परि-२ अनु क्र. ४२) को एसआरए की बिल्डिंग में फ्लैट क्रमांक १३०५ दिया गया है। सरोज रामकिशन धनई साई दर्शन एसआरए को.आ.हौ.सो. के अध्यक्ष रामबचन धनई सरोज के भाई हैं। सरोज रामकिशन धनई बगल के अभिलाख नगर में रहते हैं। यहां पÌलैट पाने के लिए उन्होंने घिरामन शिवदास चौहान से उक्त फ्लैट बैकडेट में खरीदा है ऐसा कागजात बना लिए हैं। जो पूरी तरह बोगस है। ऐसे ही यादव बंधुओंको भी यहां पÌलैट मिले हैं। रामआसरे लुरखूर यादव (परि-२, अनु क्र. १७) को ११०१ नंबर का पÌलैट मिला है। उनके भाई यादव अशोक लुरखूर (परि-२ अनु क्र. १८) को १२०५ नंबर का पÌलैट दिया गया है। यह दोनो भाई भी पास के ही इंदिरा नगर के रहिवासी हैं। अशोक यादव के पात्रता को लेकर सुनील तिवारी नामक व्यक्ति ने अपिल भी किया था। परंतु उसे रद्द किया गया। इन दोनों भाईयों ने यहां एसआरए बिल्डिंग में पÌलैट धारक बनने के लिए जो कागजी प्रमाण प्रस्तुत किए हैं उसके अनुसार भी रामआसरे यादव ही पात्र हैं। अशोक यादव को पात्र बनाने के लिए वकील रजक बिहारी चौहान से फ्लैट खरीदने का झुठे दस्तावेज बनाए गए हैं। घर एक पर फ्लैट दिए गए है दो। इसलिए दुसरा घर दिखाने के लिए यादव ने सुनिल तिवारी का झोपड़ा अपने नाम दिखाया है। सुनिल तिवारी ने पुलिस, कलेक्टर, एसआरए और मंत्रालय तक शिकायत कि है। लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नही हुई है। बिल्डर राज आर्केड्स होम्स प्रा. लि. द्वारा बनाए गए एसआरए की बिल्डिंगों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जहां एक झोपड़ा होने के बावजूद कागजातों मे हेरफेर कर उन्हें दो या तीन फ्लैट देने का काम किया गया है। इसी श्रेणी में आती हैं। अमरावती राजमणी यादव (परि २, अनु क्र. २०) जिन्हें पÌलैट क्रमांक १४०७ दिया गया है। अमरावती यादव जो हैं। वह वेदप्रकाश राजमणी यादव की मां है। यह दोनो एक ही झोपड़े में रहते थे। उसी झोपड़े को दो भागों में बांट कर कागजातों में हेरफेर कर दो फ्लैट के मालिक बने हैं। वेदप्रकाश राजमणी यादव (परि-२, अनु क्र. ४५) को १००६ नंबर का फ्लैट दिया गया है। कागजों में किए गए हेर फेर में वेदप्रकाश के पिता का नाम राजमणी और मां अमरावती के पति का नाम राजमठी दर्शाया गया हैं। यानी णी और ठी शब्द इन दोनो को फ्लैट पाने के लिए पात्र बने हैं। एसआरए स्कीम के तहत बिल्डर राज आर्केड्स होम्स प्रा. लि. ने ही सिर्फ घौटला किया है ऐसा नही है। मुंबई में एसआरए स्कीम के तहत काम करने वाले लगभग सभी बिल्डरों का यही हाल है। अन्य बिल्डरों द्वारा एसआरए में इस प्रकार के झोलझाल किए जाने के पुख्ता सबूत ‘संगठन भारत’ को जब भी प्राप्त होगा। उसे पाठकों तक पहुंचने का कार्य अखबार करता रहेगा।


प्रदेश में 40 नए कॉलेज खोले जाएंगे

राणा ओबराय

मुख्यमंत्री खट्टर का ऐलान, ग्रामीण लड़कियों की शिक्षा के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में खुलेगा कालेज


फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लड़कियों की शिक्षा व सुरक्षा पर अत्यधिक ध्यान दिया जा रहा है। पिछले पांच सालों में 31 महिला कॉलेज खोले गये हैं तथा जल्द ही नौ और नए महिला कालेज खोले जाएंगे। इन कालेजों तक छात्राओं के लिए 100 पिंक बसें चलाई गई हैं तथा 125 और मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 2 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा अगले वित वर्ष में एक लाख और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री आज एनआईटी फरीदाबाद में स्थित के एल मेहता कालेज के गोल्डन जुबली समारोह व प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए होने वाली परेशानी से बचाने के लिए 20 किलोमीटर की परिधि में कालेज खोलने का निर्णय लिया तथा इसके लिए 40 स्थान चिन्हित किए गए, जहां पर कालेज खोले जा रहे हैं, ताकि उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों को 10 किलोमीटर से अधिक यात्रा न करनी पड़े।


450 नियमित डॉक्टर्स की होगी 'भर्ती'

राणा ओबराय


हरियाणा में शीघ्र करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की होगी भर्ती: अनिल विज


चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिकित्सकों की परीक्षा की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी ताकि मेरिट आधार पर इन पदों की भर्ती की जा सके। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 87, अनुसूचित जाति के लिए 290, बीसीए के लिए 17, बीसीबी के लिए 8, ईएसएम के 28 तथा ईडब्लूएस के 17 पद आरक्षित हैं। इनमें पीएच के 53 तथा ईएसपी के 5 पदों हेतु होरिजेंटल व वर्टिकल आरक्षण की व्यवस्था शामिल है।


उपमुख्यमंत्री रास्ते पर, 2 मंदिर के अंदर चोरी

अतुल त्यागी जिला प्रभारी


हापुड़। जिस रास्ते से गुजरने वाले हैं यूपी के उपमुख्यमंत्री उसी रास्ते पर हुई 2 मंदिरों के अंदर चोरी-  सीसी कैमरे के अंदर तस्वीरें कैद जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर चौकी नानपुर के  दो मंदिरों से हुई चोरी लगभग ₹80000 की लूट 30 किलो चांदी व बर्तन लेकर बदमाशों के फरार,  हथियार धारी बदमाशों ने बनाया दो मंदिरों को  खुला निशाना, सबसे बड़ी बात कुछ समय के बाद ही इसी रूट से गुजरने जा रहे हैं यूपी के उपमुख्यमंत्री इसी रूट से मेरठ गढ़ रोड, मामला रात्रि लगभग →12:00 बजे की घटना सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर, एक पुजारी  पर बरसाई ताबडतोड गोलियों की बौछार, किसी तरह से बड़ी मुश्किल से बचाई पुजारी ने अपनी जान, जानकारी के अनुसार बदमाशों की सीसी कैमरे के अंदर भी तस्वीरें कैद।  मामले की जानकारी पाते ही क्षेत्रीय आला अधिकारी पहुंचे मौके वारदात पर, मामले की जांच पड़ताल में जुटे।


मणिकर्ण घाटी में 9 फरवरी को जनमंच

मणिकर्ण घाटी में जनमंच अब 9 फरवरी को


अमित शर्मा


कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की कुल 13 ग्राम पंचायतों बरशैणी, शाट, मणिकर्ण, कसोल, जरी, पुंथल, ब्राधा, पीणी, तलपीणी, रतोचा, जलुग्रां, चैंग और मलाणा की जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए आयोजित किया जाने वाला जनमंच कार्यक्रम अब 2 के बजाय 9 फरवरी को होगा। उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने बताया कि मणिकर्ण घाटी की इन 13 पंचायतों के निवासियों से शिकायतें आमंत्रित कर ली गई हैं। ये जनशिकायतें संबंधित पंचायत कार्यालयों में दर्ज की जा रही हैं। पंचायत कार्यालयों में प्राप्त जनशिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया जा रहा है। जनमंच से पहले ही जनशिकायतों के निवारण के लिए प्री-जनमंच भी आयोजित किए जा रहे हैं। 28 जनवरी को शाट सब्जी मंडी में ग्राम पंचायत शाट, पीणी, तलपीणी और मलाणा के लिए प्री-जनमंच लगाया जाएगा। 29 जनवरी को पंचायत घर जलुग्रां में ग्राम पंचायत रतोचा, जलुग्रां और चैंग के निवासियों के लिए प्री-जनमंच होगा। उपायुक्त ने घाटी की 13 ग्राम पंचायतों के बाशिंदों से जनमंच एवं प्री-जनमंच कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की है।


यात्रियों से भरी बस गिरी, 17 घायल

अंबाला में यात्रियों से भरी बस निर्माणाधीन पुलिया में गिरी, 17 सवारी घायल


अमित शर्मा


अंबाला। घनी धुंध के चलते सोमवार सुबह करीब 6 बजे यात्रियों से भरी बस निर्माणाधीन पुलिस में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 55 यात्री सवार थे। हादसा अंबाला-जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुड्डा कलां सरकारी स्कूल के पास हुआ। बस में सवार 17 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस यमुनानगर से चंडीगढ़ जा रही थी। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गनीमत यह रही कि हादसे के चलते कोई जानी नुकसान होने से टल गया। हादसे के वक्त चालक अवतार सिंह बस चला रहे थे। जबकि परिचालक गुरमेर सिंह थे। उन्हें भी चोटें आई। इसके अलावा गुरजीत, परमजीत, हरविंद्र, रामदुलारी, मोहन लाल, प्रवेश, राहुल, गुलशन, दिनेश, जावेद, अवनींद कौर, ऊषा रानी, रामधारी, वीना, मोहन, विकास, पवन घायल हो गए। सभी घायल यमुनानगर से बस में सवार हुए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


नाबालिक लड़की का 35 हजार में सौदा किया

बहला-फुसलाकर यूपी ले जाई गई नाबालिग लड़की, मुरादाबाद में 35 हजार रुपए में किया सौदा


अमित शर्मा


ऊना। जिला ऊना से बहला-फुसला कर उत्तर प्रदेश ले जाई गई एक नाबालिग लड़की को मुरादाबाद में 35 हजार रुपए में बेच दिया गया। बेचने वाले युवक ने पहले नाबालिग लड़की के साथ गए युवक को डराकर भगा दिया और फिर उससे दुराचार किया और बाद में उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ सौदा करके उसके हवाले कर दिया।
ऐसा खुलासा स्वयं नाबालिग लड़की ने ऊना पुलिस के समक्ष किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मामले की सूचना चाइल्ड हैल्पलाइन को भी दी गई। इसके बाद चाइल्ड हैल्पलाइन की टीम मामले की जांच में जुट गई है साथ ही लड़की और उसके परिवार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है। उक्त नाबालिग लड़की ने दावा तो कर दिया है लेकिन पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम इस पड़ताल में जुटी हुई है कि लड़की के दावों में कितनी सच्चाई है।


ऊना एसपी दिवाकर शर्मा के मुताबिक, उक्त नाबालिग लड़की ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं और इस संबंध में जांच-पड़ताल को अमल में लाया जा रहा है। इस मामले में चाइल्ड हैल्पलाइन की टीम भी अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


पिछले माह से लापता थी नाबालिग लड़की


प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 साल की लड़की पिछले माह से लापता थी और उसके परिवार ने पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ करवाते हुए एक प्रवासी पर इसका शक जताया था। पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की तो उसके बाद उसे व्यक्ति के साथ उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया। दोनों को लेकर पुलिस की टीम ऊना पहुंची तो पुलिस की पूछताछ के दौरान किशोरी ने सनसनीखेज खुलासे किए। लड़की ने दावा किया कि अपने घर से वह प्रवासी युवक के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद गई थी।


पहले किया दुराचार, फिर कर दिया सौदा


जैसे ही मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरी तो वहां उन दोनों को एक युवक मिला, जिसने स्वयं को पुलिस कर्मी बताया और दोनों को लेकर एक कमरे में पहुंचा। वहां से उसने उस युवक को डराकर भगा दिया, जिसके साथ नाबालिग मुरादाबाद पहुंची थी। स्वयं को पुलिस कर्मी बताने वाले युवक ने उस कमरे में उससे दुराचार किया और बाद में 35 हजार रुपये में किसी अन्य को बेच दिया। अब उक्त व्यक्ति अपने बेटे के साथ उस लड़की की शादी करना चाहता है। वहीं, जिस युवक पर दुराचार का आरोप लगा है, उसकी भी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।


पति-सास ने की महिला की बेहरमी से पिटाई

पति और सास ने की महिला की बेरहमी से पिटाई, एफआईआर दर्ज़


मंडी। जिला मंडी में एक बार फिर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां महिला को उसके ससुराल पक्षों वालों से सताने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला की पहचान खुशबू पत्नी चिरंजी लाल गांव भाऊगी मंडी की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार महिला की शादी 26 जनवरी 2019 को हुई थी और जब से उसकी शादी हुई है तब से उसके ससुराल वाले इसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। बीती रात 26 जनवरी 2020 को इसकी पति और सास ने इसके हाथ-पैर बांध कर औऱ मुंह पर टेप लगा कर पूरी रात लोहे की रॉड से बुरी तरह से पिटाई की। महिला पर दबाव बनाया जा रहा है कि तू हमें तलाक़ देने की पहल कर। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में ससुराल वालों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली है।


कारों की टक्कर से बच्चे समेत 2 की मौत

सगाई समारोह से लौट रहा था परिवार, हादसे में बच्चे समेत दो की मौत


अमित शर्मा


कुरुक्षेत्र। लाडवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक कार के चालक और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार गांव सूरा से सगाई समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। घायलों को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी गंभीर हालत बताई गई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक कार चालक ओवर टेक करने का प्रयास कर रहा था। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि बारना निवासी कुलदीप सिंह अपनी पत्नी कविता, पांच वर्षीय बेटी रितिका, तीन वर्षीय पुत्र अतुल व 18 वर्षीय पूनम के साथ गांव सूरा से सगाई समारोह से वापस लौट रहे थे।


बढतें भारत के महत्व का संकेत

नई दिल्ली। पीआईंबी केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति, जायर बोलसोनारो की यात्रा, भारत के बढ़ते महत्व का संकेत है। श्री गोयल आज नयी दिल्‍ली में आयोजित भारत-ब्राजील व्‍यापार मंच के उद्धाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि चूंकि ब्राजील (लैटिन अमेरिका और कैरिबियन) क्षेत्र में भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों में से एक है, दोनों देशों के बीच 2022 तक द्विपक्षीय व्‍यापार बढ़कर 15 अरब अमरीकी डालर तक पहुंच जाएगा। श्री गोयल ने कहा कि श्री बोलसोनारो की यात्रा के दौरान 15 सहमति पत्रों पर हस्‍ताक्षर किया जाना भारत के लोकतंत्र,जनसंख्‍या सरंचना,नेतृत्‍व और देश के बाजारों में उपलब्ध कुशल मानव संसाधन का सबूत है। यह देश के करोड़ों लोगों की एक बेहतर भविष्‍य की आशाओं और उम्‍मीदों का भी प्रतीक है। निवेश, व्यापार सुगमता, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, रक्षा और दोहरे कराधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए श्री बोलसोनारो की यात्रा के दौरान सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किया जाना उनकी यात्रा का सबसे सफल पक्ष रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने उम्मीद जताई कि भारत और ब्राजील के बीच स्वच्छ ऊर्जा, स्टार्टअप और रेलवे के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा जहां एक देश में वस्‍तुओं की आंशिक एसेंबली होगी और दूसरे देश में उन्‍हें पूरी तरह से तैयार किया जाएगा। पीयूष गोयल ने बताया कि संपूर्ण भारतीय रेलवे का 2024 तक पूरी तरह से विद्युतीकरण कर दिया जाएगा और 2030 तक भारत में रेलवे नेटवर्क पूरी तरह से शून्य उत्सर्जन के साथ स्वच्छ ऊर्जा पर चलेगा।  वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने दोनों देशों के बीच वीजा मुक्त यात्रा के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान की गई घोषणा का स्वागत किया। उन्‍होंने कहा कि दो देशों के बीच व्यापार और पर्यटन के लिए आने वाले लोगों को इससे बहुत लाभ होगा। श्री गोयल ने भारत - ब्राजील बिजनेस लीडर फोरम को सक्रिय और पुनर्गठित करने का आग्रह किया ताकि दोनों देशों के व्यवसायों के लिए इसे अधिक प्रासंगिक और समकालीन बनाया जा सके। वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने आशा व्यक्त की कि योग और आयुर्वेद जैसे आरोग्‍य वाले क्षेत्रों में भारत की सेवाएं और बढ़ेंगी क्योंकि ब्राजील योग और आयुर्वेद चिकित्सका के क्षेत्र में काफी आगे है। ब्राज़ील में आयुर्वेद का एक संघ (ABRA) है, जो ब्राज़ील के 9 राज्यों में अपने कार्यालयों के साथ एक गैर-लाभकारी संघ की तरह काम करता है।  ब्राज़ील में आयुर्वेद पर तीसरी अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस रियो डी जेनेरियो में 12 से 15 मार्च 2018 तक आयोजित की गई थी। सम्मेलन में 4000 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी देखी गई जिसमें भारत के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्‍या में शामिल थे।वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि भारत और ब्राजील द्विपक्षीय स्तर के साथ ही ब्रिक्स, बेसिक, जी -20, आईबीएसए और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसे बड़े बहुपक्षीय मंचों और संयुक्त राष्ट्र, यूनेस्को तथा डब्ल्यूआईपीओ में जैसे बड़े बहुपक्षीय निकायों में घनिष्ठ संबंध साझा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच एक दशक पुरानी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए सामाजिक समावेश के साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर आधारित है।


रेप के बाद प्राइवेट पार्ट से की बर्बरता

कारखाने में मह‍िला के साथ बलात्कार…नहीं भरा मन तो हैवान ने प्राइवेट पार्ट से की बर्बरता…आरोपी की तलाश जारी |


नीलमणि पाल


नागपुर। कारखाने में काम करने वाली एक 19 साल की लड़की को यह सपने में भी अंदाजा नहीं होगा क‍ि काम की आड़ में उसके साथ बर्बरता भी हो सकती है। उस मह‍िला का 52 साल के सुपरवाइजर ने न स‍िर्फ रेप क‍िया बल्क‍ि रॉड से उसके प्राइवेट पार्ट से बर्बरता भी की। इस घटना ने द‍िल्ली के न‍िर्भया कांड की याद द‍िला दी। यह बर्बर घटना महाराष्ट्र के नागपुर की है।


नागपुर में 19 साल की मह‍िला के साथ एक 52 साल के शख्स ने रेप की वारदात को अंजाम द‍िया। इस घटना की जानकारी पुल‍िस ने सोमवार को दी। पुल‍िस के अनुसार, नागपुर के पारदी इलाके में 21 जनवरी को मह‍िला का रेप हुआ। आरोपी ने रेप के बाद मह‍िला के साथ रॉड से बर्बरता भी की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुल‍िस को जब इस घटना की जानकारी लगी तो उसने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी को गोंद‍िया ज‍िले से अरेस्ट क‍िया गया। रेप और बर्बरता की श‍िकार मह‍िला एक कपड़े के कारखाने में मजदूर का काम करती थी जहां आरोपी सुपरवाइजर के पद पर काम करता था।


बता दें क‍ि ऐसी ही एक घटना देश की राजधानी द‍िल्ली में 16 द‍िसंबर 2012 को हुई थी जहां चलती बस में एक छात्रा के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप क‍िया। गैंगरेप के बाद निर्भया के साथ बर्बरता कर उसे चलती बस से फेंक द‍िया गया था। बाद में छात्रा की मौत हो गई तो पूरे देश में उबाल आ गया और इस घटना के सभी आरोपी पकड़े गए थे। दोषियों को अब फांसी देने की तैयारी है।


एके को शाहिनबाग जाने की चुनौती दी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘आप’ प्रमुख को दिल्ली के शाहीनबाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है। शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।


नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘आप’ प्रमुख को दिल्ली के शाहीनबाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है। शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। शाह ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला में एक चुनावी सभा मेंकहा कि केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी राममंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के खिलाफ थे और उन्हें देश की छवि एवं सैनिकों की कोई परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को डर है कि वे उनके वोट बैंक को बिगाड़ देंगे। उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या आप उनके वोट बैंक हैं? उनका वोट बैंक कहां है? ’’ इस पर भीड़ ने जवाब दिया, ‘‘शाहीनबाग।’’ भाजपा नेता ने दावा कि दिल्ली पुलिस ने “संर्कीण गलियारा काटने की कोशिश” और पूर्वोत्तर को शेष भारत से अलग करने की टिप्पणी के आरोप में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। 
शाह ने कहा, “मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह शरजील इमाम को पकड़वाने के पक्ष में हैं या नहीं? क्या आप शाहीनबाग के लोगों के साथ हैं या नहीं, कृपया दिल्ली के लोगों को बताएं।” इमाम शाहीनबाग में प्रदर्शन के शुरुआती आयोजकों में से एक था। भाजपा पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी कालिंदी कुंज के शाहीनबाग खंड को नहीं खोलना चाहती है, इसलिए वह इस पर ‘गंदी राजनीति’ कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी केंद्र की है और ‘‘यदि वह कह रही है कि उसे मुझसे अनुमति चाहिए तो मैं अनुमति दे रहा हूं, एक घंटे में सड़क का जाम हटा दो।’’
केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि भाजपा शाहीन बाग में उस मार्ग को खोलना नहीं चाहती है। शाहीन बाग मार्ग आठ फरवरी तक बंद रहेगा और फिर नौ फरवरी को खुल जाएगा।’’ केजरीवाल को ‘टुकड़े टुकड़े’ गैंग का सदस्य करार देते हुए शाह ने उन पर निशाना साधा और कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी उनकी पार्टी की नहीं सुनेंगे।
उन्होंने कहा, “ वे हमारी नहीं सुनेंगे। आप लोग (‘आप’ नेता) कहते हैं कि आप शाहीनबाग के साथ हैं। अगर आप में हिम्मत है तो जाइए और उनके साथ बैठिए । और दिल्ली को फैसला लेने दीजिए।” एक अन्य रैली में जनकारी में शाह ने राहुल गांधी और केजरीवाल पर राष्ट्रीय मुद्दे पर ‘वोटबैंक’ की राजनीति करने और शाहीन बाग के प्रदर्शन का ‘समर्थन’ करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी सरकार राष्ट्री विरोधी तत्वों को नहीं बख्शेगी।’’
 
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी पक्की करने, मुफ्त वाई फाई देने, नये स्कूल और कॉलेज खोलने, सड़कें बनाने और यमुना को साफ करने जैसे वादों को नहीं पूरा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया केजरीवाल अन्ना हजारे की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम की मदद से सत्ता में आये लेकिन बाद में पूरी तरह बदल गये। उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने कहा था कि वह सरकारी आवास या वाहन और अन्य सुविधाएं नहीं लेंगे लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सारी सुविधाएं ले लीं।’’ उन्होंने राजद्रोह के मामले में जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने को लेकर भी दिल्ली सरकार की आलोचना की।


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...